Posts

Showing posts from March, 2021

बच्चों को यौन दुर्व्यवहार से बचाने के लिए जागरूक करना जरूरी है : संगीता बेनीवाल

Image
अजमेर। राजस्थान बाल अधिकार संरक्षक आयोग के अध्यक्ष संगीता बेनिवाल ने कहा है कि बच्चों को यौन दुर्व्यवहार से बचाने के लिए उन्हें जागरूक करना जरुरी है। बेनीवाल आज अजमेर के दो दिवसीय बाल अधिकार आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अजमेर एवं नसीराबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रही थीं। उन्होंने अजमेर के राजकीय केंद्रीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं से संवाद कर सुरक्षित स्पर्श की समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आयोग बच्चों की समस्याओं को मौके पर ही निदान करने के लिए प्रयासरत है। यही कारण है कि आयोग आपके द्वार चलकर आया है। बेनीवाल ने बच्चों में मासूमियत को ईश्वर प्रदत्त अनमोल उपहार बताते हुए कहा कि बालमन से किसी की भी मासूमियत छीनना एक अपराध है। इसे किसी भी दृष्टि से क्षमा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी अपराध के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोग के सदस्य शिव भगवान नागा ने भी कहा कि आयोग बच्चों का बचपन संरक्षित करने के लिए तत्पर है। इससे पहले बेनीवाल ने नसीराबाद के केंद्रीय विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्याल...

अजमेर : प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, दोनों की मौत

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के मसूदा के पास एक गांव के प्रेमी युगल ने आज सुबह ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यावर सदर थाना क्षेत्र से लगते हुए पीपलाज रेलवे स्टेशन पर आज एक युवक एवं युवती का शव रेल की पटरियों पर पड़ा मिला। इस पर ब्यावर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मूंदड़ी गांव के रहने वाले सलीम और दीपा पिछले दो दिनों से लापता थे जिन्हें परिवार वाले ढूंढ भी रहे थे लेकिन आज अचानक सुबह दोनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना अधिकारी सुंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को ब्यावर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। The post अजमेर : प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, दोनों की मौत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/lover-couple-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-at-masuda-in-ajmer/

अजमेर : झूलेलाल की 21 फीट विशाल प्रतिमा की स्थापना 3 अप्रेल को

Image
अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के संयोजन में 7वां झूलेलाल जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। चेटीचण्ड पखवाडे का शुभारंभ 3 अप्रेल 2021 शनिवार को शाम 5 बजे से जतोई दरबार नगीना बाग में किया जाएगा। सेवादार फतनदास ने बताया कि दरबार में विश्व में सबसे बडी वरूण अवतार ईष्टदेव झूलेलाल की 21 फीट विशाल प्रतिमा की स्थापना 3 अप्रेल को शाम 5 बजे स्थापना की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा हवन कार्यक्रम के साथ संत महात्माओं की उपस्थिति में धर्मध्वजा पूजन से होगा एवं धार्मिक आयोजन में पूज्य बहिराणा साहिब पझडा, दीपदान व महाआरती किया जाएगा जिसमें सपरिवार पधारकर धर्मलाभ प्राप्त करें। प्रतिमा के समक्ष पवित्र ज्योत स्थान, जल व ज्योत पूजन स्थान, रंगीन लाइट फव्वारा सजावट व छतरी का निर्माण भी करवाया गया हैै। The post अजमेर : झूलेलाल की 21 फीट विशाल प्रतिमा की स्थापना 3 अप्रेल को appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/foundation-of-21-feet-huge-statue-of-jhulelal-on-3rd-april-in-ajmer/

सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा तैयारी बैठक, होली मिलन समारोह

Image
जयपुर/अजमेर। सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रा, लेह लद्धाख को 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष 2021 में प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन लेह लद्धाख में किया जाएगा। जयपुर में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मार्गदर्शक माननीय इन्द्रेश कुमार ने कहा कि महाकुम्भ आयोजन में तीर्थयात्रा का आनलाइन पंजीयन चल रहा है जिससे देश विदेश से तीर्थयात्री पंजीयन करा रहे हैं। तीर्थयात्रा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में बैठके आयोजित कर पंजीयन करवाया जा रहा है। लेह(लद्धाख) में आयोजित सिन्धु महाकुम्भ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया साथ ही श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, द्रास, बटालिक, कारगिल व लेह के प्राकृतिक दृश्यों का उल्लेख किया, यात्रा वापसी में सरचू, केलांग, मनाली एवं मणिकरण के अलौकिक सौन्दर्य का भी उल्लेख किया। प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिंधु महाकुंभ का आयोजन 19 जून से 27 जून तक दो ग्रुपों में किया जाएगा। यात्रा सडक मार्ग जम्मू से लेह व चंडीगढ तक व दूसरा मार्ग चंडीगढ से लेह जम्मू तक रहेगा और हवाई मार्ग में दिल्ली से लेह रहेगा। भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेशाध्यक...

अजमेर में राजस्थान दिवस पर ओपन थिएटर पर रंगारंग आयोजन

Image
अजमेर। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आज अजमेर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। स्वच्छता और कोरोना जागरूकता पर आयोजित नाटक ने लोगों को कर्तव्यों की सीख दी। चरी और कालबेलिया नृत्यों ने राजस्थानी संस्कृति के रंग बिखेरे। राजस्थान दिवस पर सूचना केन्द्र के ओपन एयर थियेटर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाईन और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ विभिन्न आयोजन हुए। संभागीय आयुक्त डॉ. वीना प्रधान, पुलिस महानिरीक्षक एस सेंगाथिर, नगर निगम की महापौर ब्रजलता हाड़ा, कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत नृत्यांगना दृष्टि रॉय की गणेश वंदना प्रस्तुति से शुरू हुई। कत्थक नृत्य के भावों के साथ प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद गोपाल बंजारा एवं टीम ने स्वच्छता, कोरोना जागरूकता एवं वैक्सीनशन विषय पर लघु नाटिका की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में आमजन को रोचक ढ़ंग से खुले में शौच ना करने तथा कोरोना...

सलेमाबाद पीठ के श्रीजीमहाराज महाराज कोरोना संक्रमित

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड स्थित सलेमाबाद पीठ के श्री श्रीजीमहाराज कोरोना संक्रमित हो गए है। पुष्ट जानकारी के मुताबिक सलेमाबाद निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर जगतगुरु श्याम शरण देवाचार्य की कल कोरोना जांच रिपोर्ट पोजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें दो तीन दिन से तेज बुखार रहा और कल उनकी रिपोर्ट संक्रमित होने की आने के बाद भक्तों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्याप्त हो गई। महाराज के संक्रमित होने के बाद सलेमाबाद पीठ में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्वयं महाराज श्री ने उनके संपर्क में आए भक्तों से अपनी कोरोना जांच कराए जाने की अपील की है। The post सलेमाबाद पीठ के श्रीजीमहाराज महाराज कोरोना संक्रमित appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/nimbark-acharya-shreeji-shyam-sharan-devacharya-test-positive-of-covid-19/

राजस्थान में कोरोना के 902 नए केस, जोधपुर में मिले 142 संकमित

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 902 नए मामले सामने आने के बाद इसकी संख्या बढ़कर तीन लाख 31 हजार 578 हो गई। चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 142 नए मामले जोधपुर में सामने आए। इसके अलावा राजधानी जयपुर में 135, कोटा में 86, उदयपुर में 71, चित्तौड़गढ़ में 51, डूंगरपुर में 43, अजमेर में 40, भीलवाड़ा में 39, अलवर में 32, सिरोही में 30, बांसवाडा में 27, बीकानेर में 24 नये संक्रमित शामिल हैं। इसी प्रकार राजसमंद एवं झालावाड 19-19, सीकर एवं नागौर में 17-17, श्रीगंगानगर में 15, प्रतापगढ एवं हनुमानगढ में 10 -10, भरतपुर, बूंदी एवं बारा में नौ-नौ, जालोर में आठ, टोंक में सात, दौसा में पांच बाड़मेर एवं धौलपुर में तीन-तीन, करौली में दो, जैसलमेर में एक नया कोरोना मामला सामने आया है। रिर्पोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 7,794 हो गई है। राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2,813 लोगों की मौत हो चुकी है। The post राजस्थान में कोरोना के 902 नए केस, जोधपुर में मिले 142 संकमित appeared first on Sabguru News . s...

तीर्थ नगरी पुष्कर में विदेशी पर्यटकों के अभाव में होली का हुड़दंग नहीं

Image
अजमेर । राजस्थान में अजमेर के नजदीकी धर्म एवं पर्यटक तीर्थनगरी पुष्कर आज विदेशी पर्यटकों के अभाव में होली के हुड़दंग से सराबोर नहीं हो पाई। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते सरकारी नियमों की सख्ती के कारण पुष्कर का वराह चैक सुनसान और वीरान नजर आया। देशी-विदेशी पर्यटकों की गैरमौजूदगी के चलते होली के हुड़दंगी भी पुष्कर नहीं पहुंच पाए और होली के अवसर पर जो रंगत हर साल देखने को मिलती है वह फीकी नजर आई। पर्यटन नगरी पुष्कर में होली का त्योहार पूरी तरह फीका रहा। अलबत्ता स्थानीय लोगों ने अपने अपने स्तर पर होली खेलकर परंपरागत त्योहार मनाया। वर्षों बाद यह पहला मौका रहा कि जब धार्मिक नगरी पुष्कर में न तो कपड़ा फाड़ होली खेली गई, न होली दहन से पूर्व गैर नृत्य हुए और न पूरी रात लोगों ने जागरण किया। अलबत्ता पुष्कर में हुड़दंग नजर ही नहीं आया। अजमेर शहर में भी होली का हुड़दंग सीमित रहा। कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश जगहें लोगों ने गुलाल के टीके के साथ प्रतिकात्मक होली खेली। इतना सब होने के बावजूद होली के मौके पर बच्चों में उत्साह बना रहा और उन्होंने कोरोना की परवाह किए बगैर जमकर धमाल मचाया और होली का लु...

अजमेर दरगाह में नीम का पुराना पेड़ धराशायी

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में आज तड़के एक नीम का पेड़ धराशायी हो गया। गनीमत यह रही कि जब यह पेड़ धराशायी हुआ तब तड़के अंधेरे का समय होने से किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। दरगाह सूत्रों के अनुसार सुबह अचानक आए अंधड़ के चलते दरगाह बुलंद दरवाजे के पास गेट नंबर दो दवाखाने के समीप वाला करीब 80 साल पुराना नीम का पेड़ जड़ सहित उखड़ गया। पेड़ के जड़ से उखड़ने के कारण लगती हुई गफ्फार फूल वाले की दुकान को नुकसान पहुंचा लेकर वहां भीड़भाड़ नहीं होने से कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना के बाद दरगाह कमेटी से जुड़े कारिंदे मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन आसपास स्थित दुकानों को नुकसान अवश्य पहुंचा जिसका आकलन किया जाना शेष है। पेड़ गिरने का हादसा ढाई से चार बजे के बीच हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पेड़ प्रदेश के तत्कालीन वन मंत्री गोविंद सिंह गुर्जर के हाथों रोपित किया गया था और वर्तमान में पूरी मजबूती के साथ खड़ा था। जहां यह पेड़ था उसके पास ही बुलंद दरवाजे पर सालाना उर्स के मौके प...

वरिष्ठ नागरिक सम्मान भारतीय सभ्यता की पहचान : थदानी

Image
अजमेर। सिंधु ज्योति सेवा समिति के संरक्षक वरिष्ठ नागरिक नारायण दास थदानी ने सिंधु ज्योति सेवा समिति की ओर से सम्मानित किए जाने के अवसर पर कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना भारतीय सभ्यता एंव संस्कृति कि प्रमुख पहचान है। थदानी ने कहा की सिंधु ज्योति सेवा समिति वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करके सराहनीय कदम उठा रही है। समिति के प्रचार विभाग के संयोजक ने बताया कि इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष मंघाराम भिरयानी के नेतृत्व में नारायणदास दम्पती का माल्यार्पण कर, शाॅल पहनाकर, स्मृति चिन्ह प्रदान कर और साहित्य प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भगत ने कहा कि समस्त परिवार अपने अपने घरों में धार्मिक ग्रंथ रामायण और महाभारत रख कर उनका अध्यन जरूर करें साथ ही परिवार के सदस्यों को अच्छे संस्कारो की सीख दें। इस अवसर पर सिंधु ज्योति सेवा समिति के महासचिव जयकिशन वतवानी, प्रचार सचिव रमेश लालवानी, मोहित लालवानी तथा अन्य ने वरिष्ठ नागरिक नारायण्दास थदानी दम्पती का अभिनंदन किया। रमेश लालवानी ने अभार व्यक्त किया। The post वरिष्ठ नागरिक सम्मान भारतीय सभ्यता की पहचान : थदानी appeared first on Sabguru...

राजस्थान में कोरोना के 1081 नए केस, दो की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 1081 नए मामले सामने आने के साथ ही रविवार को इसकी संख्या बढ़कर तीन लाख 30 हजार 676 हो गई तथा दो संक्रमितों की मौत हो गई। चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक नये मामले राजधानी जयपुर में 209 एवं जोधपुर में 172 सामने आए हैं। इसके अलावा उदयपुर में 89, अजमेर में 65, डूंगरपुर मेें 59, राजसमंद में 62, सिरोही में 58, भीलवाडा में 31, अलवर में 29, चित्तौडगढ़ में 27, बांसवाडा में 21, बीकानेर में 17, बारां, श्रीगंगानगर एवं पाली में 12-12, झालावाड़ में 11, प्रतापगढ़, जालोर में सात-सात, सवाई माधोपुर एवं करौली में छह-छह, चूरू में पांच, धौलपुर, दौसा में दो-दो, टोंक में एक नया मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में रविवार को दो और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2813 पहुंच गया। प्रदेश में रविवार को एक्टिव केसों की संख्या सात हजार 159 रही। The post राजस्थान में कोरोना के 1081 नए केस, दो की मौत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-108...

राजस्थान : जयपुर समेत सभी जिलों में परम्परागत रूप से जलाई होली

Image
जयपुर/अजमेर। राजस्थान में रविवार को राजधानी जयपुर तथा अजमेर सहित सभी जगहों पर परम्परागत रूप से होलिका का दहन किया गया। जयपुर में शाम 6.38 से 6.50 बजे सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त में होली जलाई गई। होली जलाकर पूजा कर सुख एवं समृद्धि की कामना की वहीं इस मौके वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मा की दुआ की गई। इस अवसर सभी ने हाथ जोड़कर एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा वृद्धजनों आशीर्वाद लिया। इसी तरह प्रदेश में अन्य जगहों पर परम्परागत रूप से शांतिपूर्वक कोरोना गाइडलाइन के तहत होली जलाने की खबरें हैं। इस दौरान सभी जगह कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया। इस दौरान शांतिपूर्ण होलिका का दहन हुआ और कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं मिली। हालांकि उदयपुर शहर में बड़गांव में असामाजिक तत्वों ने मुहूर्त से पहले होली जलाने के कारण मामूली विवाद पैदा हो गया। इस मामले में स्थानीय लोगों आक्रोश जताया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। The post राजस्थान : जयपुर समेत सभी जिलों में परम्परागत रूप से जलाई होली appeared first on Sabguru News ...

अजमेर में लूट की घटना में कार जब्त, दो आरोपी अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की मांगलियावास थाना पुलिस ने लूट की एक वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित रविवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी रामचंद्र कुमावत ने बताया कि 22 मार्च को पुलिस थाना खंडाखेड़ी जिला पटियाला पंजाब की रहने वाली सोनिया (25) ने थाना क्षेत्र की सराधना चौकी पर रिपोर्ट दी कि वह मुंबई में सैलून का काम करती है और मुंबई से पंजाब के लिए रवाना हुई। मेरे फेसबुक मित्र सुमित जो कि अपने दो साथियों के साथ उसे मिला और वह जयपुर के लिए रवाना हुई तभी अजमेर से पहले तबीजी गांव हाईवे पर गाड़ी रोककर मेरे साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आधार पर स्विफ्ट कार का रिकॉर्ड आरटीओ सीकर से हासिल किया। तदुपरांत उस आधार पर हरी सिंह (22) थाना सीकर तथा संजय गुर्जर (21) थाना दादिया जिला सीकर को गिरफ्तार कर लिया और लूट की वारदात में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों से पुलिस पूछताछ कर रही है। The post अजमेर में लूट की घटना में कार जब्त, दो आरोपी अरेस्ट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabgu...

तीर्थनगरी पुष्कर में आज से 11 दिन का ब्रह्मोत्सव आयोजन

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर की तीर्थनगरी पुष्कर स्थित नए रंगजी के मंदिर में आज से ग्यारह दिवसीय ब्रह्मोत्सव का आयोजन शुरु हो गया। पुष्कर स्थित श्री रमा बैकुंठ नए रंगजी मंदिर पर ग्यारह दिवसीय सालाना ब्रह्मोत्सव का शुभारंभ हुआ जिसके क्रम में प्रतिदिन सुबह एवं शाम को भगवान के विभिन्न स्वरुपों की आकर्षक झांकियां सवारियों के रूप में निकाली जाएगी। मंदिर परिसर स्थित उत्सव मंडप में स्वचालित युक्त विभिन्न झांकियां प्रतिदिन सजाई जाएगी। आज शाम को विधिवत पूजा के साथ विश्वक्सैनजी की सवारी निकलेगी। मंदिर प्रबंधक सत्यनारायण रामावत के अनुसार 29 मार्च को सुबह चतुस्तंभी एवं शाम को सिंह वाहन पर सवार भगवान बैकुंठनाथ की सवारी निकलेगी। बसंत की मुख्य सवारी का तीन अप्रैल को आयोजन होगा। ब्रह्मोत्सव के आगाज के साथ ही मंदिर परिसर में चहल पहल व रौनक कायम हो गई है। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हुआ है। अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड स्थित रुपनगढ़ के श्री निम्बार्क तीर्थ में आचार्य पीठस्थ राधा माधव प्रभु का फागोत्सव सोमवार को होगा। इस मौके पर पुष्पों की होली खेली जाएगी और धूलिवंदन दोलोत्सव का आयोजन होगा। कस...

भारत विकास परिषद अजयमेरू ने विशिष्टजनों को अजमेर गौरव सम्मान से नवाजा

Image
अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा द्वारा अजमेर स्थापना दिवस के अवसर पर राधेश्री गार्डन वैशाली नगर अजमेर पर भव्य आयोजन हुआ। शाखा सचिव अनुपम गोयल ने बताया कि कार्यक्रम कि अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री भारत विकास परिषद् मुकुंद सिंह राठौड़ ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएसएस के महानगर संघचालक सुनील दत्त जैन, महापौर ब्रजलता हाडा, प्रातीय महामंत्री संदीप बाल्दी रहे। कार्यक्रम में अजमेर के अपने अपने क्षेत्र मे क्षेष्ठ कार्य के माध्यम से शहर का नाम गौरान्वित करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया। शाखा संरक्षक सतीश बंसल ने अजमेर गौरव सम्मान देने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा सभी का जीवन परिचय दिया। कला के क्षेत्र में अलका शर्मा एंव संजय सेठी, चिकित्सा में डाक्टर मुकेश गोयल, उद्योग में रमेश अग्रवाल, समाज सेवा में शैलेष बंसल, खेल में धनराज चौधरी, योग में स्वत्रंत कुमार शर्मा, शिक्षा में मधुर मोहन रंगा को भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा द्वारा अजमेर गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री मुकुंद सिहं राठौड़ ने बताया भारत विकास परिषद् एक राष्ट्रीय सामाजिक सगठन ह...

जेएलएन व जनाना अस्पताल के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण

Image
अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को वीसी के माध्यम से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय व जनाना अस्पताल में 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लाकार्पण किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा सुविधाओं के लाकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत वीसी के माध्यम से अजमेर जिले को 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की सौगात दी। उन्होंने जेएलएन चिकित्सालय एवं राजकीय जनाना चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांटों का लाकार्पण किया। प्रत्येक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्षमता 500 एलपीएम है। प्रत्येक प्लांट एक दिन में ऑक्सीजन के 100 सिलेण्डर भरने के लिए सक्षम है। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी.बी. सिंह ने बताया कि इन ऑक्सीजन प्लांटों की लागत लगभग 136 लाख है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अजमेर, कोटा, जोधपुर तथा झालावाड सहित विभिन्न जिलों के लिए 18 चिकित्सा सुविधाओं का लाकार्पण एवं शिलान्यास वीसी के माध्यम से किया। इनमें 16 कार्यों का लोकार्पण तथा 2 कार्यों का शिलान्यास है। इन विकास कार्यों पर 55 करोड़ से अधिक की लागत आयी है। लाकार्पण के अवसर पर अजमेर से संभागीय ...

अजमेर : जार के फाग महोत्सव में बरसा आनन्द रस, जमकर भीगे शहरवासी

Image
1 of 10 अजमेर। आनासागर झील किनारे चौपाटी (जेटी) पर महकते गुलाब की पंखुडियों और रंग बिरंगे फूलों की होली और राधे रानी के सुमधुर भजनों पर श्रोता भाव विभोर होकर नाचने लगे। झील से आती फाल्गुनी बयार के बीच ऐसा आनन्द रस बरसा कि सभी सराबोर हो उठे। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) अजमेर इकाई की ओर से शनिवार शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजनों के अनूठे संगम ने फाग महोत्सव को यादगार बना दिया। श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल की ओर से श्रीजीमहाराज के कृपापात्र शिष्य विख्यात भजन गायक अशोक तोषनीवाल ने राधा रानी और कृष्ण कन्हैया के चित्र पर माल्यार्पण के बाद भजनों के जरिए ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि हर मन गोपी-ग्वाल बन कृष्ण प्रेम में रंग गया। वारी जाउं बलिहारी जाउं रे…., आज गले लगा जा नंदलाला…., आज बिरज में होली रे रसिया…., किशोरी तेरी शान में निराली…., जीवन बिताया सारा इंतजार करते करते…., करूणामय राधे रामबाण की दुलारी…., खिलाओं होरी रे…., कान खोलने बात सुन ले भैया…., सांवरे से प्रीत ऐसी हो गई मै तो वृंदावन जाउं...

राजस्थान सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा स्थगित

Image
Rajasthan Assistant Acharya competitive exam postponed अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग ने आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क का लाभ दिलाने के लिए प्रस्तावित सहायक आचार्य (कालेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2020 को स्थगित कर दिया है। आयोग की संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि आयोग ने आज यह फैसला लिया। उन्होंने बताया कि राज्य के कार्मिक विभाग के पत्र गत 26 मार्च के क्रम में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क का फायदा दिलाने के क्रम में आगामी चार से ग्यारह अप्रैल तथा 28 अप्रैल से दो मई तक प्रस्तावित यह परीक्षा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई। उन्होंने बताया कि नवीन परीक्षा के लिए तारीख जल्द घोषित की जायेगी। The post राजस्थान सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा स्थगित appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/rajasthan-assistant-acharya-competitive-exam-postponed/

अजमेर मना रहा है अपनी स्थापना की 909वीं वर्षगांठ

Image
अजमेर | राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध अजमेर आज अपनी स्थापना की 909वीं वर्षगांठ मना रहा है। ग्यारहवीं सदी में स्थापित ऐतिहासिक, धार्मिक, पौराणिक दृष्टि से स्थापित अजमेर शहर आज विश्व विख्यात है। महाराज अजयराज प्रथम एवं द्वितीय ने जहां इसकी स्थापना की वहीं सृष्टि के रचियता जगतपिता ब्रह्मा और सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह ने ख्याति दिलाने में कोई कमी नहीं रखी। अतीत की धरोहरें वर्तमान में भी अजमेर के महत्व को दर्शाती हुई आज भी मौजूद हैं। विक्टोरिया मेमोरियल, क्लाक टावर, राजपूताना संग्रहालय (म्यूजियम), रेलवे के लोको व कैरिज कारखाने जिसके जरिए देश को पहला भांप का इंजन मिला, ऐतिहासिक चर्च, स्वर्णकृति की प्रतिमूर्ति जैन नसियां, दरगाह शरीफ, आनासागर झील, फाईसागर झील, ब्रह्मा मंदिर पुष्कर, तारागढ़, ढाई दिन का झोंपड़ा, मेयो कॉलेज इस बात के गवाह है कि अतीत से आज तक अजमेर को सबने पसंद किया है और अजमेर ने भी सबको स्वीकार कर संरक्षण दिया। वर्तमान में पृथ्वीराज स्मारक, जैन नारेली तीर्थ क्षेत्र, केंद्रीय विश्वविद्यालय, किशनगढ़ हवाई अड्डा, किशनगढ़ मार्बल नगरी ने भी अजमेर को सर्वत्र ख्याति दिल...

‘होली आई रे’ कार्यक्रम में बरसीं हास्य की फुहारें, झलकियों ने गुदगुदाया

Image
अजमेर। हाेली के अवसर पर हाेली आई रे कार्यक्रम में हास्य की फुहारें जमकर बरसीं। झलकियों ने गुदगुदाया ताे चुटीले सवालों ने रोमांचित किया। इनामी ड्राॅ भी निकाला गया जिसमें विजेताओं काे आकर्षक उपहार भी दिए गए। अजयमेरू प्रैस क्लब की ओर से शुक्रवार को क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने शुभंकर के अनावरण और बैंगन, नीबू, मिर्च, कोयले की खास माला से माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. रमेश अग्रवाल ने अध्यक्षीय उद्बाेधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सदस्यों और उनके परिजनों काे स्वस्थ मनोरंजन मिलता है साथ ही सामाजिक समरसता भी बढ़ती है जाे आज की जरूरत है। अजमेर के जाने माने कलाकार हेमंत शर्मा ने जबर्दस्त हाव भाव के जरिए मूकाभिनय सुबह का तूफान पेश किया जिसका श्राेताअाें ने जमकर आनंद लिया। हिम्मतसिंह चौहान के काल्यो कूद पड़्यो मेला में गीत पर मस्ती भरे टांट्या डांस पर श्राेता भी झूम उठे। केकड़ी के ज्ञान प्रकाश दाधीच की मिमिक्री काे जोरदार दाद मिली। उन्होंने अमरीश पुरी, सनी देअाेल, प्राण, राजकुमार, अजीत, शत्रुध्न सिन्हा, नाना पाटेकर सहित कई सिने कलाकारों, अन्ना हजारे, राजनाथस...

आनासागर जेटी पर जार का फाग महोत्सव-भजन संध्या आज

Image
अजमेर। आनासागर झील से आती फाल्गुनी हवा शनिवार को फाग गाती महसूस होगी। लहरों का भजन बरखा से संगम होगा। मौका रहेगा जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) अजमेर इकाई की ओर से आनासागर जेटी पर होने वाले फाग उत्सव एवं भजन संध्या का। होली के उपलक्ष्य एवं अजमेर स्थापना दिवस के अवसर पर शाम 6 बजे से 9 बजे तक होने वाले इस आयोजन में फूलों की होली, फाग गीत, नृत्य और भक्ति भाव का सागर हिलोरे लेगा। जार के अजमेर जिलाध्यक्ष अकलेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल की ओर से श्रीजीमहाराज के कृपापात्र शिष्य विख्यात भजन गायक अशोक तोषनीवाल सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। अजमेर सिटीजन काउंसिल, नगर निगम, जिला प्रशासन सहित विभिन्न समाजसेवियों, संगठनों के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में कोविड गाइड लाइन की पूर्ण पालना की जाएगी। प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर होगा। श्रद्धालु सोशल डिस्टेंस से बैठेंगे। निर्धारित संख्या होते ही प्रवेश रोक दिया जाएगा। शेष श्रद्धालु आनासागर चौपाटी से भजनों का आनन्द ले सकेंगे। The post आनासागर जेटी पर जार का फाग महोत्सव-भजन संध्या आज appeared first on...

राजस्थान में कोरोना के 853 नए केस, तीन संक्रमितों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 853 नए मामले सामने आने के बाद इसकी संख्या शुक्रवार को बढ़कर तीन लाख 28 हजार 743 हो गई। चिकित्साल निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज तीन संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 2811 पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज सर्वाधिक 140 नए मामले राजधानी जयपुर में सामने आए। इसके अलावा जोधपुर से 124, कोटा 89, उदयपुर 79, सिरोही 76, अजमेर 58, चित्तौड़गढ़ 35, भीलवाड़ा 32, डूंगरपुर 26, बांसवाड़ा 25, राजसमंद 24, अलवर 20, बीकानेर 14, बूंदी 14, पाली 14, बारां 13, झालावाड़ 12, प्रतापगढ़ 12, नागौर 11, श्रीगंगानगर आठ, जालौर छह, हनुमानगढ, जैसलमेर, एवं करौली में तीन-तीन, सवाईमाधोपुर, टोंक, झुंझुनूं, भरतपुर, एवं चूरू में दो-दो तथा दौसा एवं धौलपुर एक-एक नया मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज अजमेर, प्रतापगढ़ और राजसमंद से एक-एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्रदेश मे एक्टिव मामलों की संख्या 5733 हो गई है। The post राजस्थान में कोरोना के 853 नए केस, तीन संक्रमितों की मौत appeared first on Sabguru News ...

अजमेर : लिगेसी वेस्ट के कार्यादेश जारी, सर्वे का कार्य पूर्ण

Image
अजमेर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लिगेसी वेस्ट के कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। संबंधित फर्म द्वारा सर्वे का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। तीन लाख 60 हजार टन कचरा साफ करने की क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा। शीघ्र ही टोमल (मशीन ) के माध्यम से कचरे की छटाई का कार्य शुरू होगा। इसके पश्चात शहर को लिगेसी वेस्ट (पुराना एवं प्रत्यक्त कूड़ा) से निजात मिलेगी। वर्तमान में अजमेर शहर में लगभग 250 टन कचरा प्रतिदिन उत्पन्न हो रहा है। जो कि माखुपुरा ट्रेंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। यह व्यवस्था गत कई वर्षों से जारी है। जिसके चलते वहां 27 एकड़ क्षेत्र में कचरा फैल चुका है। यहां पर 15 से 20 फीट लिगेसी वेस्ट के पहाड़ बनने से एवं उक्त भूमि का उपयोग नहीं हो पा रहा है। लिगेसी वेस्ट के कार्यादेश के पश्चात फर्म द्वारा उपलब्ध कचरे का सर्वे किया जा चुका है। होली के पश्चात कचरे को अलग-अलग करने हेतु ट्रोमल ( मशनी ) लगाई जाएगी। इस मशीन के माध्यम से विभिन्न साइज एवं विभिन्न प्रकार के कचरे को अलग-अलग किया जाएगा। कचरे में प्राप्त उपयोगी वस्तु जैसे प्लास्टिक, कागज आदि को उपयोग के अनुसार ठेकेदार द्वारा ही निस्...

आनासागर जेटी पर जार का फाग महोत्सव-भजन संध्या 27 को

Image
अजमेर। आनासागर झील से आती फाल्गुनी हवा शनिवार को फाग गाती महसूस होगी। लहरों का भजन बरखा से संगम होगा। मौका रहेगा जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) अजमेर इकाई की ओर से आनासागर जेटी पर होने वाले फाग उत्सव एवं भजन संध्या का। होली के उपलक्ष्य एवं अजमेर स्थापना दिवस के अवसर पर शाम 6 बजे से 9 बजे तक होने वाले इस आयोजन में फूलों की होली, फाग गीत, नृत्य और भक्ति भाव का सागर हिलोरे लेगा। जार के अजमेर जिलाध्यक्ष अकलेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल की ओर से श्रीजीमहाराज के कृपापात्र शिष्य विख्यात भजन गायक अशोक तोषनीवाल सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। अजमेर सिटीजन काउंसिल, नगर निगम, जिला प्रशासन सहित विभिन्न समाजसेवियों, संगठनों के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में कोविड गाइड लाइन की पूर्ण पालना की जाएगी। प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर होगा। श्रद्धालु सोशल डिस्टेंस से बैठेंगे। निर्धारित संख्या होते ही प्रवेश रोक दिया जाएगा। शेष श्रद्धालु आनासागर चौपाटी से भजनों का आनन्द ले सकेंगे। The post आनासागर जेटी पर जार का फाग महोत्सव-भजन संध्या 27 को appeared first...

राजस्थान में कोरोना के 715 नए केस, जोधपुर में मिले 127 संक्रमित

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 715 नये मामले सामने आने के साथ ही गुरूवार को इसकी संख्या बढ़कर तीन लाख 27 हजार 890 हो गई। चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 127 नए मामले जोधपुर में सामने आए हैं। इसके अलावा राजधानी जयपुर में 77, कोटा में 80, उदयपुर में 67, अजमेर में 54, सिरोही में 49, डूंगरपुर में 55, राजसमंद एवं भीलवाड़ा में 22-22 नए मामले सामने आए। इसी प्रकार बारां में 18, चित्तौड़गढ़ एवं अलवर में 14-14, बांसवाड़ा में 10, बीकानेर में छह, श्रीगंगानगर, जालोर एवं बूंदी में सात-सात, झालावाड़ में नौ, करौली में छह, नागौर में 13, पाली में आठ, सीकर में 12, सवाई माधोपुर में चार, भरतपुर, हनुमानगढ़ में तीन-तीन, बाडमेर, धौलपुर में दो-दो, दौसा, जैसलमेर, टोंक में एक-एक नया मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक वैश्विक संक्रमण से 2808 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में गुरूवार को पांच हजार 149 एक्टिव केस हैं। The post राजस्थान में कोरोना के 715 नए केस, जोधपुर में मिले 127 संक्रमित appeared first on Sabguru News . source https://...

अजमेर : एसपीसी जीसीए में इन्डोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण कार्य आरंभ

Image
अजमेर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी। महाविद्यालय में 1.38 करोड़ की लागत से इन्डोर स्पोर्ट्स हॉल के कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं और निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। महाविद्यालय में इन्डोर गेम्स को बढ़ावा देते हुए यहां पर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण किया जा रहा है। हॉल में इन्डोर गेम्स खेले जा सकेंगे। प्रमुख रूप से बैडमिंटन ओर इन्डोर बास्केटबॉल की सुविधाएं खिलाड़ियों को मिलेंगी। आवश्यकतानुसार महाविद्यालय प्रशासन द्वारा टेबल टेनिस सहित अन्य इन्डोर खेल गतिविधियों का विस्तार किया जाना संभव होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 27 मीटर गुणा 27 मीटर का एक हॉल बनाया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई 7.5 मीटर होगी। हॉल में समूचित बैठने की व्यवस्था होगा, साथ ही शौचालय बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी प्रकाश राजपुरोत व नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. खुशाल यादव शहर में चल रहे ...

अजमेर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Image
अजमेर। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा की ओर से मंगलवार शाम बीके कौल नगर अंबे विहार में देश भक्ति कार्यक्रम आयोजित कर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। नौजवान सभा के विजय तत्ववेदी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और सभा के सदस्यों की ओर से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार ने शहीद भगतसिंह की प्रतिमा का अनावरण करट पुष्पांजलि की। शहीद भगतसिंह नौजवान सभा के अशोक पहलवान ने बताया कि शहीद दिवस के अवसर पर क्रांति और संघर्ष के प्रतीक देशभक्ति के आदर्श भारत माता के लाड़ले वह हमारे दिलों में सदैव जिंदा रहने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान हर शताब्दी में स्वतंत्रता का मूल्य बताता रहेगा। स्वतंत्रता संघर्ष में राष्ट्र ने जितने भी महान सपूतों को खोया है, शहीद दिवस उन सभी अनुपम बलिदान को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात एक शाम भगतसिंह के नाम कार्यक्रम हुआ, जिसमें कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। नौजवान सभा के विजय तत्ववेदी ने बताया कि इसका उद्देश्य स्वतंत्रता, क्रांतिकारियों एवं उनके आंदोलनो...

राजस्थान में कोरोना के 669 नए केस, जयपुर में मिले 106 संक्रमित

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बुधवार को 669 नये मामले सामने आये है जो इस वर्ष का सबसे अधिक संख्या है। चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 106 नए मामले राजधानी जयपुर में सामने आए है। इसके अलावा अजमेर 65, जोधपुर 90, कोटा 88 और उदयपुर में 51 नए मामले सामने आए हैं। इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ में 37, सिरोही 33, राजसमंद 31, भीलवाड़ा 27, डूंगरपुर 22, बांसवाड़ा 15, झुंझुनूं 14 बीकानेर 12, सीकर 11 और पाली व बूंदी में 10-10 नए मरीज सामने आए हैं।रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4672 तक पहुंच गई। The post राजस्थान में कोरोना के 669 नए केस, जयपुर में मिले 106 संक्रमित appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-669-fresh-case/

अजमेर : आनासागर STP पर 350 किलोवाट के सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू

Image
अजमेर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आनासागर एसटीपी पर लगाए गए 350 किलो वाट क्षमता के सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन आरंभ हो गया है। प्रतिदिन 14 सौ से 15 सौ यूनिट उत्पादन होगा। सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन होने से नगर निगम को प्रतिमाह लगभग 5 लाख रूपए की बचत होगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स साप्ताहित बैठक में अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता श्री अनिल विजयवर्गीय ने बताया कि ग्रीन सिटी कम्पोनेंट के तहत आनासागर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर 350 किलो वाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया गया है। सोलर प्लांट से रिन्यूवल एनर्जी का उत्पादन आरंभ हो गया है। सोलर प्लांट का निर्माण एसटीपी की खाली भूमि पर किया गया है। एसटीपी की खाली भूमि के चारों और चार दीवारी होने की वजह से सुरक्षित है। उल्लेखनीय है कि एसटीपी की मासिक खपत लगभग 87 हजार यूनिट प्रति माह है। इस प्लांट की कुल लागत 2.08 करोड़ रूपए है। सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन होने से लगभग पांच लाख रुपये की बचत होगी। बैठक में कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने एली...

नगर निगम अजमेर की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही, अस्पताल सीज

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम ने आज अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक अस्पताल एवं दो अन्य को सीज करने की कार्यवाही को अंजाम दिया। निगम उपायुक्त तारामणि वैष्णव के नेतृत्व में शहर के वैशाली नगर पुष्कर रोड मुख्य सड़क पर डॉ. सूर्य चौधरी द्वारा चलाए जा रहे न्यूरो स्पाइन एवं सुपर स्पेशियलिस्ट अस्पताल के दो मंजिलों को सीज किया गया। यह अस्पताल किराए के भवन में चल रहा है और जी़ 2 की स्वीकृति का नक्शा है। बावजूद इसके पांच मंजिल बना ली गई। निगम ने चौथी एवं पांचवीं मंजिल को सीज कर दिया जबकि तीसरी मंजिल पर मरीजों के होने के कारण उसके लिए सात दिनों का समय दिया गया। सीज की कार्यवाही के बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के यहां पहुंचा और मरीजों की दुहाई देते हुए सीज अस्पताल को खुलवाने की मांग की। उनका कहना रहा कि भवन को सील करने से लिफ्ट सहित अन्य सभी प्रबंध की व्यवस्थाएं चरमरा जाएगी जिससे मरीजों को परेशानी होगी। यदि किसी मरीज की जान जाती है तो उसके लिए नगर निगम प्रशासन जिम्मेदार होगा। इसके अलावा निगम की दूसरी कार्यवाही पुरानी मंडी सहित आवासीय नक्शों की आड़ में उ...

सिरोही डिपो की बस अवरोधक से टकराई, परिचालक की मौत

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में रोडवेज बस के अवरोधक से टकरा जाने पर परिचालक की मौत हो गई जबकि एक यात्री घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सिरोही डिपो की रोडवेज बस ब्यावर से अजमेर की ओर जा रही थी कि मांगलियावास थाना क्षेत्र में बस अवरोधक से टकरा गई। हादसे में परिचालक अजित की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक यात्री घायल हो गया। घायल यात्री को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। The post सिरोही डिपो की बस अवरोधक से टकराई, परिचालक की मौत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/sirohi-roadways-depot-bus-collides-in-ajmer-conductor-killed/

अजमेर डेयरी दुग्ध उत्पादकों को 700 रुपए किलो फैट की दर से करेगा भुगतान

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड आगामी एक अप्रैल से दुग्ध उत्पादको को सात सौ रुपए किलो फैट की दर से भुगतान करेगा। अजमेर डेयरी के प्रबंध संचालक उमेशचंद्र व्यास ने बताया कि वर्तमान समय में बेमौसम बारिश से कृषकों एवं पशुपालकों को फसलों में जबरदस्त नुकसान के मद्देनजर उसकी भरपाई के लिए संघ ने उक्त नवीन दर से एक अप्रैल से ही लागू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा 670 रुपए प्रति किलो फैट तथा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 30 रुपए प्रति किलो फैट जो कि दो रुपए प्रति लीटर से है कुल 700 रुपए फैट का भुगतान किया जाएगा। इस नई दर से भुगतान के चलते पशुपालकों को वर्तमान दर से तीन रुपए प्रति लीटर अधिक मिलेगा। वर्तमान में संकलित चार लाख लीटर दूध पर लगभग बारह लाख रुपए प्रतिदिन एवं 3.5 करोड़ रुपए अधिक मिलेगा। उन्होंने बताया कि नई दर उत्तरी भारत में सर्वाधिक है। उन्होंने पशुपालकों से अनुरोध किया कि वे अजमेर डेयरी को ही अपना दूध दे क्योंकि अजमेर डेयरी भी पशुपालकों के लिए वटवृक्ष की तरह पूरे साल दुग्ध उत्पादकों के हितों का ध्यान रखता है। The...

अजमेर : चेटीचण्ड महोत्सव में 16 दिन होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

Image
अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न आवासीय काॅलोनियों व क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों के आपसी सहयोग से 7वां झूलेलाल जयंती महोत्सव 3 अप्रेल से 18 अप्रेल तक राज्य सरकार की जारी गाईडलाइन की पालना कर मनाया जाएगा। इस समारोह में होने वाले आयोजनों की तैयारी बैठक में मंगलवार को विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने की। महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि 16 दिवसीय कार्यक्रमों में 36 आयोजन किए जाएंगे। धार्मिक व सांस्कृतिक, चिकित्सा व रक्तदान शिविर, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, खेलकूद, झूलेलाल बनो प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, सिंधी भाषा मान्यता दिवस पर कार्यक्रम, संत कवंरराम जयंती, चेटीचण्ड शोभायात्रा जुलूस का मार्ग में जगह जगह स्वागत जैसे कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे। अजमेर की काॅलोनी, पंचायतें, संस्थाएं मिलकर अपने कार्यक्रम व दिनांक समिति को देगी उसके बाद पूर्ण कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इस अवसर पर शहीद हेमू कालाणी को जयंती व शहीद भगत सिंह, सुखदेव के साथ...

स्मार्ट सिटी अजमेर : अरबन हाट में 14 दुकानों का आवंटन

Image
अजमेर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अरबन हाट में दुकानें बनकर तैयार हो गई हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 14 दुकानों का आवंटन कर दिया है।महानगरों की तर्ज पर अब अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र में एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकता है। अजमेर स्मार्ट के तहत 1.43 करोड़ की लागत से अजमेरवासियों के लिए फूड डेस्टिनेशन सेन्टर वैशाली नगर के अरबन हाट में बनकर तैयार हो गया है। अब आपको एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन खाने के लिए मिल जाएंगे। इसके लिए आपको शहर में अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। अरबन हाट में 15 दुकानों का निर्माण किया गया था। जिनमें से 14 दुकानों का नियमानुसार आवंटन कर दिया गया है। एक कियोस्क 10 गुणा 15 फीट का बनाया गया है। दुकानों के आवंटन एवं संचालन प्रक्रिया जिला उद्योग केंद्र द्वारा की जा रही है। आकर्षक का केंद्र होंगी छतरियां अरबन हाट में प्रवेश के आकर्षक द्वार बनाए गए हैं। बाहर की ओर विभिन्न प्रकार के पेड़ आदि लगाए गए हैं। बाहर हरियाली की गई है। यहां पर आने वाले लोग अपने आपको प्रकृति के काफी करीब पाएंगे। ...

कांग्रेस ने दो साल में प्रदेश में भय का माहौल उत्पन्न किया : मधु कुमावत

Image
अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री मधु कुमावत ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा है कि सवा दो साल में कांग्रेस सरकार ने भय का माहौल पूरे प्रदेश में उत्पन्न किया है। कुमावत आज अजमेर जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ मनाएं। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के लिए अभूतपूर्व प्रयासों को भी उल्लेखनीय बताया और कहा कि उन्हीं की वजह से आज देश में कोरोना वायरस नियंत्रण में है। अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अजमेर भाजपा का दुर्ग बन गया है। ये सब कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याण के लिए 106 से अधिक योजनाएं लागू कर जनहित के लिए महत्वपूर्ण काम किया है। बैठक में दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओंका निर्माण होता है। अन्य पार्टियां तो परिवारवाद पर आधारित है। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाडा ने कह...

राजेश शर्मा बने अशोक वाटिका भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी स्थित अशोक वाटिका भारतीय किसान संघ के चुनाव में राजेश कुमार शर्मा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनाया गया है। केकड़ी से लगते हुए गांव सांवर मूल के राजेश कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा दशरथ सिंह जिला मंत्री, श्रीकिशन सुनारिया कोषाध्यक्ष के अलावा सत्यनारायण प्रजापत को संघ की युवा इकाई का प्रमुख तथा समोकदेवी जग्रवाल को जिले में महिला इकाई का प्रमुख बनाया गया। इस चुनाव बैठक में कोरोना गाइडलाइन के नियमों की पूरी तरह पालना की गई। बैठक में जिले के सवा सौ से ज्यादा किसानों ने भागीदारी निभाई। The post राजेश शर्मा बने अशोक वाटिका भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/rajesh-sharma-became-president-of-ashok-vatika-bhartiya-kisan-sangh-kekri/

अजमेर में शहीद दिवस के मौके पर अहिंसा यात्रा का आयोजन

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज शहीद दिवस के मौके पर आज जिला प्रशासन की ओर से अहिंसा यात्रा एवं मौन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तर के साथ साथ उपखंड स्तर पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अहिंसा यात्रा महावीर सर्किल से शुरू होकर बजरंगगढ़ चौराहे स्थित विजय स्मारक पहुंची जहां शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया। शहीद दिवस पर आयोजित इस अल्प कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त वीणा प्रधान, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने अहिंसा यात्रा में पैदल शिरकत की और विजय स्मारक पर राष्ट्रीय ओजस्वी गीतों का आयोजन किया गया। इस मौके पर संभागीय आयुक्त ने शोभाराम गहरवार का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। इस अवसर पर गांधी दर्शन समिति के संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि सरकार द्वारा अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता, क्रांतिकारियों एवं उनके आंदोलनों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। यह दिन भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव के साथ-साथ समस्त बलिदानी वीरों को याद करने का दिन...