राजेश शर्मा बने अशोक वाटिका भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी स्थित अशोक वाटिका भारतीय किसान संघ के चुनाव में राजेश कुमार शर्मा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

केकड़ी से लगते हुए गांव सांवर मूल के राजेश कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा दशरथ सिंह जिला मंत्री, श्रीकिशन सुनारिया कोषाध्यक्ष के अलावा सत्यनारायण प्रजापत को संघ की युवा इकाई का प्रमुख तथा समोकदेवी जग्रवाल को जिले में महिला इकाई का प्रमुख बनाया गया।

इस चुनाव बैठक में कोरोना गाइडलाइन के नियमों की पूरी तरह पालना की गई। बैठक में जिले के सवा सौ से ज्यादा किसानों ने भागीदारी निभाई।

The post राजेश शर्मा बने अशोक वाटिका भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/rajesh-sharma-became-president-of-ashok-vatika-bhartiya-kisan-sangh-kekri/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज