राजस्थान में कोरोना के 1081 नए केस, दो की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 1081 नए मामले सामने आने के साथ ही रविवार को इसकी संख्या बढ़कर तीन लाख 30 हजार 676 हो गई तथा दो संक्रमितों की मौत हो गई।
चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक नये मामले राजधानी जयपुर में 209 एवं जोधपुर में 172 सामने आए हैं। इसके अलावा उदयपुर में 89, अजमेर में 65, डूंगरपुर मेें 59, राजसमंद में 62, सिरोही में 58, भीलवाडा में 31, अलवर में 29, चित्तौडगढ़ में 27, बांसवाडा में 21, बीकानेर में 17, बारां, श्रीगंगानगर एवं पाली में 12-12, झालावाड़ में 11, प्रतापगढ़, जालोर में सात-सात, सवाई माधोपुर एवं करौली में छह-छह, चूरू में पांच, धौलपुर, दौसा में दो-दो, टोंक में एक नया मामला सामने आया है।
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में रविवार को दो और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2813 पहुंच गया। प्रदेश में रविवार को एक्टिव केसों की संख्या सात हजार 159 रही।
The post राजस्थान में कोरोना के 1081 नए केस, दो की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-1081-fresh-case-two-dead/
Comments
Post a Comment