जेएलएन व जनाना अस्पताल के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण

अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को वीसी के माध्यम से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय व जनाना अस्पताल में 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लाकार्पण किया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा सुविधाओं के लाकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत वीसी के माध्यम से अजमेर जिले को 2 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की सौगात दी। उन्होंने जेएलएन चिकित्सालय एवं राजकीय जनाना चिकित्सालय में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांटों का लाकार्पण किया।

प्रत्येक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्षमता 500 एलपीएम है। प्रत्येक प्लांट एक दिन में ऑक्सीजन के 100 सिलेण्डर भरने के लिए सक्षम है। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी.बी. सिंह ने बताया कि इन ऑक्सीजन प्लांटों की लागत लगभग 136 लाख है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अजमेर, कोटा, जोधपुर तथा झालावाड सहित विभिन्न जिलों के लिए 18 चिकित्सा सुविधाओं का लाकार्पण एवं शिलान्यास वीसी के माध्यम से किया। इनमें 16 कार्यों का लोकार्पण तथा 2 कार्यों का शिलान्यास है। इन विकास कार्यों पर 55 करोड़ से अधिक की लागत आयी है।

लाकार्पण के अवसर पर अजमेर से संभागीय आयुक्त डॉ. वीना प्रधान, जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जेएलएन अधीक्षक डॉ. अनिल जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी वीसी के माध्यम से जुड़े।

The post जेएलएन व जनाना अस्पताल के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/cm-ashok-gehlot-inaugurates-oxygen-generation-plant-of-jln-and-janana-hospital-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे