कांग्रेस ने दो साल में प्रदेश में भय का माहौल उत्पन्न किया : मधु कुमावत

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री मधु कुमावत ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा है कि सवा दो साल में कांग्रेस सरकार ने भय का माहौल पूरे प्रदेश में उत्पन्न किया है।

कुमावत आज अजमेर जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने आह्वान किया कि आगामी छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ मनाएं। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के लिए अभूतपूर्व प्रयासों को भी उल्लेखनीय बताया और कहा कि उन्हीं की वजह से आज देश में कोरोना वायरस नियंत्रण में है।

अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अजमेर भाजपा का दुर्ग बन गया है। ये सब कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व मेहनत का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याण के लिए 106 से अधिक योजनाएं लागू कर जनहित के लिए महत्वपूर्ण काम किया है।

बैठक में दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओंका निर्माण होता है। अन्य पार्टियां तो परिवारवाद पर आधारित है। शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाडा ने कहा कि भाजपा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता व गलत नीतियों को हल्लाबोल कार्यक्रम के जरिए उजागर किया गया है।

इससे पहले बैठक का आगाज वंदे मातरम गीत के साथ किया गया तथा शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को नमन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने शहर जिला द्वारा पिछले 15 माह में संगठनात्मक व सामाजिक कार्यो का ब्यौरा रखते हुए कोरोना काल मे भाजपा सांसद, विधायक, महापौर,पार्षद, पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की सिलसिले वार जानकारी दी।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर समन्वय बना कर कार्य किया। शहर भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता व गलत नीतियों को हल्ला बोल जैसे कार्यक्रम से उजागर किया। उन्होंने बताया कि पार्टी की बूथ स्तरीय समिति का भी गठन हो चुका है।

किशनगढ़ भाजपा प्रत्याशी डॉ विकास चौधरी, पूर्व देहात अध्यक्ष डॉ भगवती प्रसाद सारस्वत, भाजपा प्रदेश मंत्री वन्दना नोगिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने बैठक को संबोधित किया। संचालन महामंत्री संपत सांखला ने किया।

कार्य समिति की बैठक में महापौर बृजलता हाड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सरिता गेना, पूर्व प्रदेश मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य धर्मेश जैन, किशनगढ़ सभापति दिनेश सिंह राठौड़, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, जिला महामंत्री रमेश सोनी, वेद प्रकाश दाधीच, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत यादव, मुकेश मीणा, शफीक खान, सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post कांग्रेस ने दो साल में प्रदेश में भय का माहौल उत्पन्न किया : मधु कुमावत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-bjp-working-committee-meeting/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे