Posts

Showing posts from December, 2022

किशनगढ़ : आबादी क्षेत्र से अवैध तौर पर 133 गैस सिलेंडर जब्त

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में आज अजमेर रसद विभाग की दो अलग अलग छापेमार कार्यवाही में आबादी इलाके से अवैध तौर पर 133 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जोधपुर गैस सिलेंडर ब्लास्ट दुखांतिका से राज्य सरकार के निर्देशों के बाद हरकत में आए रसद विभाग ने मदनगंज थाना पुलिस के सहयोग से बस स्टैंड आजाद नगर में भोलाराम जाट के मकान से सिलेंडरों का स्टॉक जब्त किया। साथ ही हरमाड़ा इंडेन गैस एजेंसी का वाहन भी जब्त किया गया। आरोपी ने यहां अवैध भंडारण का गोदाम बना रखा है। इससे पहले विभाग ने एक अन्य कार्यवाही करते हुए औद्योगिक क्षेत्र से 41 गैस सिलेंडर जब्त किए। जिला रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्यवाही में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। रेलगाडी की चपेट में आने से अधेड की मौत किशनगढ़ बालाजी बगीची रेलवे ट्रैक पर आज रेलगाडी की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुष्ट जानकारी के मुताबिक जबलपुर-अजमेर की चपेट में आने से अधेड़ मौत के आगोश में सो गया। मृतक की पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है। मृतक ने सफेद धोती एवं कुर्ता पहना है और उसकी उम्र 50-55 साल है। द...

राजस्थान के पशु चिकित्सकों की वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग

Image
अजमेर। राजस्थान पशु चिकित्सक संघ की अजमेर शाखा ने वेतनमान संबंधित मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम कलक्टर अंशदीप को ज्ञापन सौंपा। पशु चिकित्सक संघ अजमेर के महासचिव डॉ आलोक खरे ने बताया कि पांचवें, छठे और सातवें वेतन आयोग ने मानव और दंत चिकित्सकों के समान ही पशु चिकित्सकों में शैक्षणिक योग्यता कांउसिल रजिस्ट्रेशन एवं विधायी कार्यों में सहभागिता आदि में पूर्णतया समानता स्थापित करते हुए वेतनमान व एनपीए आदि भत्ते दिए जाने की सुस्पष्ट अनुशंसा की है, लेकिन राजस्थान सरकार ने पशु चिकित्सकों की वेतन विसंगतियों को अब तक दूर नहीं किया है। संघ की संयुक्त सचिव डॉ भावना दहिया ने ज्ञापन में बताया कि केंद्र एवं अन्य राज्यों में भी इस प्रकार की वेतन विसंगति नहीं है। वहां के पशु चिकित्सकों को एक समान वेतन एवं एनपीए आदि भत्तों का भुगतान किया जा रहा है। सिर्फ राजस्थान में ही पशु चिकित्सकों के साथ घोर अन्याय हो रहा है। संघ के महासचिव डॉ आलोक खरे ने कहा कि संघ की मांग है कि वेतन आयोग की अनुशंसा अनुसार राजस्थान के पशु चिकित्सकों की वेतन विसंगतियां दूर की जाएं, एनपीए स्वीकृत किया ...

सेवा भारती के बाल संस्कार केंद्र पर लायंस क्लब अजमेर ने दी सेवा

Image
अजमेर। लायंस क्लब अजमेर आस्था एवं सेवा भारती अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में क्लब अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर व सेवा भारती के सदस्य मोहन लाल खंडेलवाल के मुख्य आथित्य में समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी व लायन मधु पाटनी के सहयोग से कोटड़ा क्षेत्र के स्लम एरिया में स्थापित नागेश्वर कॉलोनी स्थित बाल संस्कार केंद्र (रामदेव कॉलोनी) में संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले बच्चों को उपहार स्वरूप स्वेटर, फल, खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के मोहन लाल खंडेलवाल ने कहा कि स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना जरूरी है जिससे वे सुसंस्कारित होकर एक अच्छे नागरिक बन सकें। इस अवसर पर बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए। जिन बच्चों ने सही जवाब दिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। सचिव लायन विनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन संपत सिंह जैन के संयोजन में 31 बच्चों को स्वेटर की सेवा के साथ फल, बिस्किट पैकेट्स व टॉफी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती अजमेर के अध्यक्ष विकास पाराशर, संस्था के महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा, स्थ...

अजमेर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण पुलिस लाइन मैदान पर होगा

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के इतिहास में पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं ध्वजारोहण पटेल मैदान के बजाय पुलिस लाइन मैदान पर होगा। अजमेर स्मार्ट सिटी योजना के निर्माण कार्यों ने पटेल मैदान को लगभग समाप्त कर दिया है। यही कारण है कि पहली बार 26 जनवरी पर ध्वजारोहण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के पीछे पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित होगा। पुलिस लाइन मैदान को 80 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है और यहां पहली बार जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं भविष्य में पटेल मैदान में आयोजित होने वाले 15 अगस्त अथवा रावण दहन जैसे कार्यक्रम भी अब इस नवीन पुलिस लाइन मैदान पर ही आयोजित होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्था के लिए जिला कलेक्टर अंशदीप छह जनवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में इस नये मैदान के दृष्टिगत बैठक में मंथन करेंगे। उल्लेखनीय है कि अजमेर का पटेल मैदान शहर के बीचों बीच सैकड़ों आयोजनों का गवाह रहा है और यहां राष्ट्रीय आयोजनों के अलावा राज्य स्तरीय के अलावा सामाजिक व धार्मिक आयोजन होते आए है। अब शहर में कोई सार्वजनिक बड़ा खेल मैदान...

अजमेर : नाबालिग का अपहरण कर रेप करने का आरोपी अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में मानव तस्करी विरोधी यूनिट की टीम ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पोक्सो मामले का यह फरार आरोपी दिसंबर 2021 से फरार चल रहा था। अजमेर जिले के मांगलियावास थाने में दर्ज प्रकरण के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के बाद गांव छोड़ दिया और गुजरात एवं मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर फरारी काट रहा था। अजमेर आए इस आरोपी की सूचना पर टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी मांगलियावास के ललियाखेड़ा निवासी सुरमा रावत (21) है। सूत्रों ने बताया कि नाबालिग पीड़िता को भी पुलिस एक माह पूर्व ही दस्तयाब कर चुकी है। आरोपी को आज ही अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया। The post अजमेर : नाबालिग का अपहरण कर रेप करने का आरोपी अरेस्ट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/man-arrested-for-kidnapping-and-raping-minor-in-ajmer/

मुख्यमंत्री की चौखट पर जयपुर पहुंचे अजमेर के कांग्रेसी नेता और पार्षद

Image
अजमेर । नगर निगम अजमेर के कांग्रेसी नेताओं, पार्षदों का शिष्टमंडल गुरुवार को निगम, एडीए से जुडी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पहुंचा तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी को इस बाबत पत्र सौंपा। कांग्रेस अन्य पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री के जयपुर में ना होने के कारण उनके ओएसडी देवाराम सैनी को पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नगर निगम व अजमेर विकास प्राधिकरण से जुडी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में बरती जा रही कोताही व अन्य अनेक समस्याओं के समाधान में हो रहे विलंब से अवगत कराया। पत्र में बताया कि जरूरतमंदों के पट्टे की कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है व यूजर चार्जेज को लेकर भी आमजन खफा हैं। नगर निगम में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है, इससे कामकाज में गति नहीं आ पा रही। निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग भी उठाई गई है। शिष्टमंडल ने पत्र में बताया कि इंडोर स्टेडियम से हटाई गई भारतीय टेबल टेनिस संघ के पूर्व महामंत्री तथा विश्व टेबल टेनिस महासंघ के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय मूलचंद च...

पार्षद सुनीता चौहान ने अजमेर में रिंग रोड बनवाने के बजट प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे

Image
अजमेर/जयपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर निगम पार्षद सुनीता चौहान ने आगामी बजट प्रस्ताव में अजमेर से भी प्रस्ताव तैयार कर बुधवार को बिडला आडिटोरियम में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपा। चौहान में अजमेर के लिए भविष्य की कार्ययोजना के तहत पांच प्रस्ताव को बजट में शामिल करने की पुरजोर अपील करते हुए स्मार्ट सिटी के कार्यों के अतिरिक्त रिंग रोड की आवश्यकता को तत्यों के साथ प्रस्तुत किया। कांग्रेस पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि राजस्थान सरकार के प्रस्तावित बजट 2023 में अजमेर जिले के प्रस्तावों में बहुप्रत्यशित योजना दरगाह कारिडोर को अमलीजामा पहनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर उच्च पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग रखी। इसी तरह अजमेर शहर के यातायात व्यवस्था को लेकर आ रही समस्यों के निराकरण के लिए कचहरी रोड से पाल बिचला होते हुए श्रीनगर रोड तक, रामग्रज ब्यावर रोड चुंगी से नसीराबाद रोड तथा एचबी फर्नीचर से श्रीनगर रोड समेत तीन लिंक रोड बनवाने की अपील की है। रिंग रोड बनने से शहर में यातायात दबाव कम होगा। The post पार्...

केकड़ी में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Image
नई पीढ़ी को खेलों के साथ जोड़ने का करे उपाय : डॉ. रघु शर्मा केकड़ी। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए उपाय किए जाने चाहिए। राज्य के पूर्व चिकित्सा मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि केकड़ी में अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इससे नई पीढ़ी को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने के लिए उपाय किए जाने की आवश्यकता है। विधायक शर्मा यहां मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। डॉ. शर्मा ने कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेलने से हम स्वस्थ रहते है। आज की युवा पीढ़ी खेल मैदान से दूर होती जा रही। उन्होंने कहा कि केकड़ी के लिए यह गौरव की बात है कि यहां नवनिर्मित खेल स्टेड़ियम पर राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में अपार खेल प्रतिभाएं छिपी हुई है। सरकार उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान कर आगे लाने के लि...

अजमेर : निःशुल्क यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का समापन सत्र मंगलवार को

Image
अजमेर। पतंजलि चिकित्सालय वैशाली नगर अजमेर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन माकड़वाली रोड स्थित भक्ति धाम चारण शोध संस्थान में किया जा रहा है। शिविर के संचालक एवं संयोजक अनीश गुप्ता ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन यज्ञपैथी अर्थात यज्ञ थेरेपी का प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को यज्ञ विवेक प्रश्नोत्तरी परीक्षा का भी आयोजन किया गया। इसमें समस्त प्रतिभागियों ने भाग लिया। पर्यावरण शुद्धि, यज्ञ थेरेपी एवं देवपूजा आदि विषयों को केंद्रित करके यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। यज्ञथैरेपी के माध्यम से 23 गंभीर रोगों की मुक्ति की विधि का व्यवहारिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन दिया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित आचार्य हेमंत आर्य के द्वारा इस शिविर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का समापन सत्र मंगलवार 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। अधिक जानकारी के लिए 9414220757 मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करें। The post अजमेर : निःशुल्क यज्ञ प्रशिक्षण शिविर का समापन सत्र मंगलवार को appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-f...

जैन सोशल ग्रुप क्लासिक की ओर से दिव्यांगजनों के लिए 30 कंबल भेंट

Image
अजमेर। जैन सोशल ग्रुप क्लासिक अजमेर द्वारा चाचियावास स्थित मीनू मनोविकास विद्यालय में स्वर्गीय श्री जीतमल कोठारी की पुण्य स्मृति में दिव्यांग बच्चों के उपयोग के लिए तीस कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेविका बसंत देवी कोठारी, संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कर्णावट, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कोठारी, सचिव विपिन जैन, मीनू मनोविकास संस्था की क्षमा आर कौशिक एवं राकेश कुमार कौशिक ने दीप प्रज्जल्वित कर किया। कार्यक्रम संयोजक मुकेश कर्णावट ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिथियों का स्वागत दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किए गए बुके द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रधान क्षमा आर कौशिक ने बताया कि दिव्यांग जन के साथ संस्था आत्म निर्भर बनाने का उत्कर्ष कार्य कर रही है जिससे इन दिव्यांग बच्चो को प्रशिक्षण देकर एवं रोजगार से जोड़कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। अंत में आवासीय विद्यालय मीनू मनोविकास की ओर से निदेशक राकेश कौशिक ने आभार ज्ञापित करते हुए सभी आगंतुकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए साथ ही जानकारी दी गई कि कम्बल की सेवा से लाभान्वित आवासीय दिव्यांगों को ठंड से राहत मिलेगी...

राज्य सरकार के 4 वर्ष : अजमेर जिले में विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन

Image
अजमेर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को जिले की 75 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को जिले की 75 ग्राम पंचायतों पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। राज्य सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान लाभार्थियों के सकारात्मक सुझावों एवं अनुभवों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 75 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं हुई। इनमें पीसांगन ब्लॉक की 8, सरवाड़ ब्लॉक की 7, सावर ब्लॉक की 4, केकडी ब्लॉक की 7, मसूदा ब्लॉक की 10, अजमेर ग्रामीण ब्लॉक की 10...

आरती प्रजापत को आल इंडिया स्तर पर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से जुड़ी छात्रा आरती प्रजापत ने गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा मे आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में ऑल इंडिया स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया है। आधिकारिक पुष्ट जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाने वाली आरती प्रजापत ने ऑल इंडिया स्तर पर तीस मीटर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की ओर से न केवल अपना नाम रोशन किया बल्कि विश्वविद्यालय को भी पहली बार स्वर्ण पदक दिलाकर गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो अनिल शुक्ला ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव बताते हुए खुशी जाहिर की और पदक विजेता आरती प्रजापत को 26 जनवरी को सम्मानित करने की भी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि पदक विजेता आरती प्रजापत विश्वविद्यालय के अधीन राजकीय महाविद्यालय अरांई में बीए पार्ट- 2 की छात्रा है तथा गतवर्ष उन्होंने ऐसी ही प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था। The post आरती प्रजापत को आल इंडिया स्तर पर तीरंदाजी में गोल्ड मेडल appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/aarti-praj...

BJYM कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण में आरपीएससी के बाहर किया प्रदर्शन

Image
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अजमेर की ओर से आज आयोग मुख्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंककर निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा युवा मोर्चा की स्थानीय इकाई ने पहले से ही आयोग पर प्रदर्शन एवं घेराव करने की घोषणा की थी। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आयोग मुख्यालय के बाहर जाब्ते के साथ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए। देहात जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया के नेतृत्व में चले प्रदर्शन में पुलिस एवं कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की भी हुई। विरोध के दौरान सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी तथा अनिता भदेल, पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम भी शामिल हुए। इससे पूर्व युवा मोर्चा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए आयोग भवन पहुंचे जहां उन्होंने मटकियां फोड़कर तथा मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। The post BJYM कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण में आरपीएससी के बाहर किया प्रदर्शन appeared first on Sabguru News . sou...

मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 20वीं वर्षगांठ : राजगढ़ धाम पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा

Image
अजमेर। श्री मसाणिया भैरवधाम चैरिटेबल ट्रस्ट राजगढ़ के तत्वावधान में ग्राम राजगढ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 20वीं वर्षगांठ का महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बाबा भैरव व मां कालिका के जयकारों की गूंज के साथ मनाया गया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि मंदिर में सुबह मनोकामनापूर्ण स्तम्भ पर पंडित सत्येन्द्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाराज व मुख्य अतिथि के सान्निध्य में हवन-यज्ञ हुआ। हवन की पूर्णाहुति के बाद मां कालिका, बाबा भैरव व गुरू की आरती हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति के अध्यक्ष एचआर कुडी, ठा.प्रेम सिंह गौड़ राजगढ़, पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर, महेन्द्र सिंह रलावता तथा अन्य अतिथियों ने मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कई मंत्री, विधायक, प्रशासनिक और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में भीड़ का आलम यह था कि श्रद्धालुओं की संख्या डेढ लाख के आंकड़े को भी पार कर गई। श्रद्धालु सायंकाल आरती तक धाम पर आकर परिक्रमा करते रहे और बाबा भैरव व मां कालिका के समक्ष शीश झुकाकर चम्पा...

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का लीक पेपर अब अगले वर्ष 29 जनवरी को होगा

Image
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत शनिवार लीक हुआ सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र अब अगले वर्ष 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। आयोग ने लीक हुए पेपर को फिर से कराने की अगली तारीख आगामी 29 जनवरी का आज ही ऐलान कर दिया। आयोग की ओर से जारी नई तारीख में अब सामान्य ज्ञान की परीक्षा सी ग्रेड की अभ्यर्थियों के लिए 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। पेपर लीक होने के बाद दिनभर चली उथल पुथल के बाद आयोग प्रबंधन ने नई तारीख का ऐलान कर परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया। उल्लेखनीय है कि सुबह पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद आयोग ने यह परीक्षा निरस्त कर दी थी। पेपर आउट मामले में बस में सवार 40-45 युवकों को हिरासत में लिया शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में श्वेत पत्र जारी करे राज्य सरकार: सतीश पूनियां अलवर : पेपर आउट होने के विरोध में छात्रों ने किया रास्ता जाम The post वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का लीक पेपर अब अगले वर्ष 29 जनवरी को होगा appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/secon...

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लबरेज रहा संस्कार भारती अजयमेरु का परिवार मेला

Image
अजमेर। संस्कार भारती अजयमेरु का परिवार मेला कोटडा रोड स्थित श्री रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। साध्यति संस्कार भारती, भारते नवजीवनम धेय गीत के साथ शुरू हुए इस मेले के दौरान साहित्यकार एवं संस्था उपाध्यक्ष राजेश भटनागर की पुस्तक अपना अपना सुख पर डॉ विनीता जैन तथा डॉ सुरेश बबलानी की पुस्तक स्वराज्य से सिंधु में स्वतंत्रता आंदोलन में सिंध का योगदान पर सोनू सिंगल ने विस्तार से समीक्षा प्रस्तुत करते हुए साहित्य का समाज में योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अजमेर के लोकनृत्य कलाकार अशोक कुमार शर्मा, आरती टांक, नम्रता, ममता ने चालो चालो रुणिजे चालो, बरस बरस म्हारा इन्द्रराजा, केसरिया बालम आओ नी पधारो… पर शानदार नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर मंत्र मुग्ध कर दिया। सांध्य वेला में जैसे ही शशि शर्मा भजन मंडली ग्रुप ने स्वर लहरी छेड़ी वैसे ही उपस्थित गणमान्यजन भक्तिरस में गोते लगाने लगे। कार्यक्रम का संचालन सचिव कृष्ण गोपाल पाराशर ने किया। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रचार प्रमुख महेंद्र जैन मित्तल ने विचार व्यक्त कर संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अंत में पौषबड़ा, अन्नकूट प्रसादी सहभो...

किशनगढ़ में एसके प्रोडक्ट पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ में आज सुबह एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगढ़ में महावीर कॉलोनी स्थित एसके प्रोडक्ट पावरलूम फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण रही कि देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान उसकी भेंट चढ़ गया और आग से फैक्ट्री में लगा शैड जलने के बाद धराशायी हो गया। सुबह का समय होने के कारण फैक्ट्री में कोई मजदूर नहीं था और किसी के हताहत की सूचना नहीं है। आग की सूचना पर किशनगढ़ पुलिस के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है तथा आग से वास्तविक नुकसान का आंकलन भी किया जाएगा। The post किशनगढ़ में एसके प्रोडक्ट पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/massive-fire-broke-out-in-sk-products-powerloom-factory-in-kishangarh/

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने मनाया 74वां स्थापना दिवस

Image
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग अजमेर मुख्यालय पर आज 74वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज ही के दिन 22 दिसंबर 1949 को लोकसेवा आयोग विधिवत रूप से अस्तित्व में आया था। राजस्थान प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा की महत्वपूर्ण नौकरियों के अलावा सरकारी नौकरियों में भर्ती का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हुए आयोग को आज 74 साल पूरे हो गए लेकिन आयोग में सदस्यों का कोरम आज भी पूरा नहीं हुआ। आयोग अध्यक्ष सहित सात सदस्यों की संवैधानिक संस्था है लेकिन अधिकांश समय यहां सदस्यों के पद रिक्त ही रहते हैं जिससे आयोग को कार्य निपटाने में बहुत दिक्कतें आती है और अनेकों मामले लंबित हो जाते हैं। सरकार की ओर से आयोग सदस्यों की संख्या पूरी तरह नहीं भरे जाने से आयोग का कार्य प्रभावित होता है। आयोग के 74वें स्थापना दिवस मौके पर अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय बहुत ही उत्साह के साथ इस वर्ष 93 भर्ती परीक्षाओं में से 92 परीक्षाएं समय पर कराए जाने को आयोग की कार्य कुशलता मानते हैं जो कि है भी। लेकिन सदस्यों की संख्या पूरी नहीं होने से अनेक मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आयोग प्रबंधन देश में राजस्थान लोकसेवा आयोग को नवाचार करन...

अजमेर में हिंदू जनजागृति समिति के हिंदू राष्ट्र संपर्क अभियान का आगाज

Image
धर्म शिक्षा एवं आचरण से हो हिन्दू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा : चारुदत्त पिंगले अजमेर। आज लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्म परिवर्तन ऐसे अनेक षड्यंत्र में हिंदू समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। हिंदू अपने ही देश में असुरक्षित हो गया है। यदि हिंदू समाज धर्म शिक्षा लेकर धर्म का आचरण करता है, तो वह स्वयं की रक्षा के साथ-साथ हिंदू धर्म और संस्कृति की भी रक्षा कर पाएगा। इसी जागृति के लिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से पूरे देश में हिंदू राष्ट्र संपर्क अभियान का प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रदेश की राजधानी जयपुर के बाद बुधवार को समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले अजमेर पहुंचे। अजमेर के नाथजी की बगीची में दर्शन कर उन्होंने वहां हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके बाद शास्त्री कॉलोनी में आयोजित एक व्याख्यान को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि सभी समस्याओं का एक ही समाधान है भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि विश्व में हिंदुओं का एक भी देश नहीं है। धर्म के आधार पर विभाजन होने के बाद स्वतंत्रता के पश्चात भारत को...

अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

Image
अजमेर। रेलवे की ओर से सर्दियों के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (05 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09627, अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 28 दिसंबर 2022 से 25 जनवरी 2023 तक (05 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन अजमेर से प्रत्येक बुधवार को 9 बजे रवाना होकर गुरूवार को 11.30 बजे सोलापुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09628, सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29 दिसंबर 2022 से 26 जनवरी 2023 तक (05 ट्रिप) सोलापुर से प्रत्येक गुरूवार को 12.50 बजे से रवाना होकर शुक्रवार को 17.05 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे, दौण्ड व कुर्डुवाडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। The post अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-solapur-ajmer-weekly-special...

माली सैनी समाज के शैक्षणिक विकास, सशक्तीकरण व एकीकरण पर मंथन

Image
1 की 12 पुष्कर में गणतांत्रिक समाज संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन पुष्कर। गणतांत्रिक समाज संगठन (GSS) का राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को तीर्थ नगरी पुष्कर स्थित मालियान धर्मशाला में आयोजित किया गया। माली सैनी समाज के शैक्षणिक विकास, सशक्तीकरण एवं एकीकरण को लेकर सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से जुटे समाज के गणमान्यजनों ने मंथन किया। सम्मेलन में समाज में शिक्षा का स्तर बढाने, रोजगार के अवसर सृजित करने, सरकारी सेवाओं में समाज के प्रभुत्व तथा राजनी​तिक क्षेत्र में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना के अनुरूप काम किए जाने का आहवान किया गया। समाज के हर वर्ग जैसे कृषि, व्यवसाय, उद्यमिता में प्रवीणता हासिल करने के लिए संबधित क्षेत्रों के निपुर्ण व्यक्तियों ने मार्गदर्शन किया। इस मौके पर सम्मेलन के मुख्य वक्ता एवं गणतांत्रिक समाज संगठन के संस्थापक एवं केन्द्रीय अवर सचिव (कानून मंत्रालय) कमल सिंह ने कहा कि सक्षम बंधु गैरराजनीतिक रहते हुए समाज के अन्य वर्ग को संबल दें। परस्पर प्रतिद्वंदी बनने की बजा...

अजमेर : 16 साल की किशोरी से रेप के दोषी को उम्रकैद

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में पोक्सो मामलों की विशिष्ट अदालत संख्या दो ने आज दुष्कर्म के एक आरोपी को उसके जीवन की अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा सुनाई। लोक अभियोजक विक्रम सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म का यह प्रकरण कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 अगस्त 2020 से जुड़ा है। प्रकरण के मूल में 56 वर्षीय आरोपी वासुदेव सोनी एवं 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता एक ही मकान के हिस्सों में किराए पर रहते थे। मां बाप के नहीं होने पर पीड़िता को बहला फुसलाकर आरोपी वासुदेव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला उजागर होने पर प्रकरण दर्ज किया गया तथा जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आज न्यायाधीश ने दुष्कर्म के आरोपी वासुदेव सोनी को आजीवन कारावास के तहत अंतिम सांस तक कठोर कारावास तथा एक लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। The post अजमेर : 16 साल की किशोरी से रेप के दोषी को उम्रकैद appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-man-gets-life-imprisonment-for-raping-16-year-old-girl-in-ajmer/

नागौर : राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदीप कुमार कच्छावा सम्मानित

Image
नागौर/अजमेर। संत शिरोमणि श्री लिखमीदास महाराज स्मारक विकास संस्थान, अमरपुरा (नागौर) के छठे पाटोत्सव में माली सैनी समाज के राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में अजमेर के प्रदीप कुमार कच्छावा को उत्कृष्ट समाज-सेवा सम्मान से नवाजा गया। केन्द्रीय कर्मचारी होने के नाते रेल्वे के कार्यों को ईमानदारी, लगन, निष्ठा महत्व देने के साथ ही शेष समय समाज-सेवा में डटे रहने वाले कच्छावा शनिवार व रविवार को जीव दया के काम भी करते रहे हैं। विभिन्न प्रकार की समाज-सेवा करने वाले कच्छावा का कहना है कि वर्तमान कलयुगी दौर में दूसरों की सेवा करने में जो आनंद मिलता है वह सुकून देने वाला होता है। आप कितना कर पाते हैं, किसके लिए कर रहे हैं, महत्वपूर्ण यह है कि आप निरंतर करते रहें। कई बार आलोचना, तिरस्कार, अनदेखी का शिकार होना पडें तब भी सेवा कार्यों से मोह बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद, गरीब, विधवा व बुजुर्गों, दिव्यांगजनों की जहां उम्मीद खत्म हो जाए वहां से उनके लिए सेवा कार्य एक मिशन के रूप में प्रभावकारी तरीके से करना सुखद परिणाम देने वाला होता है। कार्यक्रम के दौरान कच्छावा के सेवा कार्यों के ...