Posts

Showing posts from October, 2020

अजमेर : कोरोना के विरुद्ध जन आंदोलन पखवाड़े का समापन

Image
अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नो मास्क नो एंट्री जागरूकता पखवाड़े के तहत कोरोना वैश्विक महामारी से रोकथाम के लिए दो गज की दूरी की पालना, मास्क लगाना तथा धारा 144 की पालना हेतु लोगों को जागरुक किया। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नो मास्क नो एंट्री के स्टीकर चस्पा किए तथा डिसप्ले पट्टियों से भी ध्यान आकर्षित किया गया। विवि की छात्रा मीनाक्षी कुमावत व पूजा घोटिया ने स्वमं के हाथों से बने कॉटन के दोहरी परत वाले मास्क की बिक्री बिना लाभ- हानि योजना के अन्तगर्त विवि के मुख्य द्वार पर एक स्टाल लगा कर की। अभियान के समापन पर सोशल मीडिया में ई-स्टिकर व विधार्थियो द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री प्रसारित की गई। विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. सुभाष चंद्र ने बताया कि NSS स्वयंसेवकों ने मास्क का उपयोग समझाते हुए आग्रह किया कि वैक्सीन आने तक मास्क लगाना, साबुन से बार-बार हाथ धोना अथवा सेनेटाइजर का प्रयोग एवं सामाजिक दूरी ही इस रोग से बचा सकते हैं। इस अवसर पर एनएसएस के इकाई प्रभारी डॉ. असीम जयन्ती, डॉ. लारा शर्मा सहित अन्य शिक्ष...

कोरोना के खौफ के बीच नवरात्र पर माता रानी की आराधना का आगाज

Image
अजमेर। कोरोना महामारी के खौफ के बीच घरों से लेकर मंदिरों में घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो गए। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां भगवती के स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। हालांकि कोरोना के चलते नवरात्र पर पूरे प्रदेश में माता के मंदिरों में भक्तों की संख्या बहुत कम रहीं। शक्ति स्वरूपा देवी की आराधना पर कोरोना हावी रहा। अजमेर सहित अन्य जगहों पर बडे मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर रोक है। पहली बार कई सालों में शहर में प्रमुख अम्बे माता मंदिर का दरबार कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन की सख्ती के चलते आम दर्शनार्थियों की आवाजाही मंदिर में कम ही नजर आई। मंदिर से तय ​दूरी से ही भक्तों ने माता के आगे का अशीर्वाद लिया। नवरात्रा के पहले दिन चामुंडा माता मंदिर के देवी मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया। घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा नौ दिन तक चलेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस बार माता रानी का आगमन अश्व अर्थात घोड़े पर हुआ और विदाई भैंसे पर होगी। स्वामी कॉम्प्लेक्स स्थित माता मंदिर में भक्तों को 20 फीट दूरी से माता के दर्शन करने की सुविधा मिल रही है। बतादें कि शारदीय नवरात्र मां नवदु...

राजगढ़ धाम पर नवरात्रा मेला महोत्सव व छठ मेला स्थगित

Image
अजमेर। श्री मसाणिया भैरव धाम पर इस बार शारदीय नवरात्रा में किसी भी प्रकार का कोई आयोजन नहीं होगा। राजगढ धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि मंदिर कमेटी की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शारदीया नवरात्र महोत्सव व विशाल छठ मेला स्थगित रहेगा और धाम पर श्रद्धालुओं के लिए कोई आयोजन नहीं होगा। शारदीय नवरात्र घट स्थापना पर मुख्य उपासक चंपालाल महाराज द्वारा ही समस्त श्रद्धालुओं और देश की जनता की ओर से अखंड ज्योति प्रज्वलित कर सबके कल्याण के लिए मनोकामना पूर्ण होने के लिए बाबा भैरव व मां कालिका से प्रार्थना करेंगे। इस वर्ष सम्पूर्ण संसार में फैल रही कोविड़ 19 महामारी के चलते मंदिर कमेटी ने सरकार द्वारा जारी की गाईड़ लाईन की पूर्ण पालना की है व नवरात्रा मेला महोत्सव पर सभी आयोजनो को स्थगित किया है। अजमेर जिले में धारा 144 के चलते आमजन के सुरक्षा मानको को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का प्रवेश 31 अक्टूबर तक बन्द रहेगा व मंदिर के पट भी नहीं खुलेंगे। धाम के उपासक चंपालाल महाराज ने सभी भक्तो से अपील की है कि किसी को भी राजगढ़ नही आना है, अपनेे घर पर रहकर मां कालिका व...

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 1192 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

Image
coronavirus update rajasthan recorded 1192 fresh covid-19 positive cases 12 deaths in 24 hours जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 1992 नए मामले सामने आने के साथ ही आज इसकी संख्या बढ़कर एक लाख 71 हजार 281 हो गयी वहीं 12 संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1735 पहुंच गया। चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 372, जोधपुर में 304, बीकानेर में 226, अजमेर में 85, अलवर में 105 में नये मामले सामने आये। बांसवाड़ा में 37, बारां में 12, बाड़मेर में 44, भरतपुर में 48, भीलवाड़ा में 26, बूंदी में 20, चित्तौड़गढ़ में आठ, चुरू में तीन, दौसा में 44, धौलपुर में 13, डूंगरपुर में चार, गंगानगर में 56 संक्रमित सामने आये। इसी तरह, हनुमानगढ़ में 24, जैसलमेर में 12, जालौर में 82, झालावाड़ में 7, झुंझुनूं में 72, करौली में 9, कोटा में 87, नागौर में 52, पाली में 23, प्रतापगढ़ में 1, राजसमंद में 22, सवाईमाधोपुर में 10, सीकर में 93, सिरोही में 27, टोंक में 16 और उदयपुर में 50 केस सामने आए। प्रदेश में शनिवार को 12 पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ा। इ...

Navratri Festival : त्योहारी सीजन शुरू, अच्छी बिक्री की उम्मीद

Image
अजमेर. कोरोना काल में चौपट हुए बाजार को अब मायूसी से उबरने की उम्मीद बंधी है। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। व्यापारी नवरात्र और दीपावली फेस्टिवल को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसके लिए दुकानदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की स्कीम दी जा रही है। दुकानों में माल की सजावट और वैरायटी दिखाने की होड़ के चलते बाजार में चकाचौंध दिखाई देने लगी है। कोरोना संक्रमण के चलते बाजार संभल नहीं पाया था। लेकिन अब दुकानदारों को नवरात्र और दीपावली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इसलिए भी बाजार गुलजार - फसल कटाई के बाद मंडी पहुंच गई है। - नवरात्र-दीपावली पर जमकर खरीददारी होती है। - देवउठनी ग्यारस से शादी-समारोह प्रारंभ होंगे। - साल के अंत तक त्योहारों की धूम रहेगी। दुकानों पर चढऩे लगे ग्राहक शहरवासियों ने कोरोना संक्रमण के कारण बाजार से दूरी बना ली थी। लोग निकटवर्ती क्षेत्रों से ही खरीददारी कर रहे थे, लेकिन अब लोगों का डर धीरे-धीरे कम होने लगा है। दुकानों पर फिर से लोग पहुंचने लगे हैं। हालांकि कई दुकानदार ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग ...

नहीं होगा दशहरा महोत्सव, नहीं सजेंगे पाण्डाल !

Image
अजमेर. शारदीय नवरात्र शनिवार से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमाएं बिक्री के लिए सज गई हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते कहीं पर भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। वहीं नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष होने वाले नवरात्र-दशहरा महोत्सव को भी रद्द कर दिया गया। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के कारण सभी तरह के सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक जारी है। प्रदेश में 31 अक्टूबर तक धारा 144 लागू होन से पांच से ज्यादा लोगों के एकसाथ इक_ा होने पर रोक है। शहर में कहीं पर भी सार्वजनिक रूप से पाण्डाल और कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। जिसके चलते मंदिर और घरों में ही माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। हरसाल की तरह नवरात्र में होने वाली भजन संध्या आदि भी नहीं होंगी। कुछ ही प्रतिमाएं बिक्री के लिए पहुंची नवरात्र महोत्सव प्रारंभ होने में मात्र एक दिन शेष है। पूर्व में नवरात्र के लिए हजारों की संख्या में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का निर्माण होता था, लेकिन इस बार नाममात्र की प्रतिमाएं बनाई गई हैं। शहर के मार्टिण्डल ब्रिज पर बिक्री के लिए गुरुवार को प्रतिमाएं सज भी गई, लेकिन शाम तक ग्राहको...

राजस्थान में कोरोना के 2039 नए मामले, 14 लोगों की मौत

Image
coronavirus update rajasthan recorded 2039 fresh covid-19 positive cases 14 deaths in 24 hours जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2039 नए मामले सामने आने के साथ ही गुरूवार को इसकी संख्या बढ़कर एक लाख 67 हजार 279 हो गयी है जबकि 14 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 1708 पहुंच गया है। चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज जारी रिपोर्ट के अनुसार नए मामलों में सर्वाधिक राजधानी जयपुर में 396, जोधपुर में 313 बीकानेर में 298, अलवर में 168, अजमेर में 100, उदयपुर और चूरू में 78-78 सामने आए है। इसके अलावा सीकर में 60, गंगानगर में 58, कोटा में 57, नागौर में 41, दौसा में 38, जालौर और भरतपुर में 35-35, डूंगरपुर में 31, पाली में 30, हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़ में 29-29, जैसलमेर और बूंदी में 22-22, धौलपुर में 18, राजसमंद में 17, सिरोही और बारां में 15-15, भीलवाड़ा में 14, बाड़मेर में 10, झुंझुनू में 10, बांसवाड़ा में नौ, करौली में सात, टोंक और प्रतापगढ़ में तीन-तीन नए संक्रमित मामले सामने आए है। प्रदेश में आज 14 संक्रमितों की मौत हो गयी हैं। इनमें जयपुर में दो, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बी...

RPSC: तीन अभ्यर्थी शामिल हुए मेरिट में, ये है इसकी वजह

Image
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय(माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत तीन अभ्यर्थियों को राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशानुसार मुख्य मेरिट में प्रतिस्थापित किया है। सचिव शुभम चौधरी 23 सितंबर 2019 को घोषित परिणाम के क्रम में तीन अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों के आधार पर मुख्य मेरिट सूची में प्रतिस्थापित किया गया है। अभ्यर्थी 127971 और 165911 स्वयं के कट ऑफ वर्ग में नहीं आने से मुख्य / आरक्षित सूची में स्थान नहीं बना पाए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। डॉ. भूपेंद्र सुबह तक थे डीजीपी, शाम को बने आरपीएससी अध्यक्ष अजमेर. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पुलिस महानिदेशक रहे डॉ. भूपेंद्र यादव ने राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष पद संभाल लिया है। उनके अलावा आयोग में चार नए सदस्यों की नियुक्ति भी हुई। सात साल में यह पहला अवसर है जबकि आयोग में अध्यक्ष सहित सदस्यों का कोरम पूरा हुआ है। पूर्व अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने 23 जुलाई 2018 को कार्यभार सम्भाला था। आयोग के नियमानुसार अध्यक्ष अथवा सदस्य 62 साल की उम्र तक ही पद पर रह सक...

Post increase: अब 97 पद पर होगी कृषि अधिकारी भर्ती

Image
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की कृषि अधिकारी भर्ती-2019 में पदों की संख्या बढ़ गई है। सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि 17 जनवरी 2020 को 63 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। कार्मिक विभाग से मिले पत्र के अनुसार अब पदों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। इसके तहत अभ्यर्थी 20 अक्टूबर से 11 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट, एसएसओ पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। डॉ. भूपेंद्र सुबह तक थे डीजीपी, शाम को बने आरपीएससी अध्यक्ष अजमेर. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पुलिस महानिदेशक रहे डॉ. भूपेंद्र यादव ने राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष पद संभाल लिया है। उनके अलावा आयोग में चार नए सदस्यों की नियुक्ति भी हुई। सात साल में यह पहला अवसर है जबकि आयोग में अध्यक्ष सहित सदस्यों का कोरम पूरा हुआ है। पूर्व अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने 23 जुलाई 2018 को कार्यभार सम्भाला था। आयोग के नियमानुसार अध्यक्ष अथवा सदस्य 62 साल की उम्र तक ही पद पर रह सकते हैं। इस लिहाज से उप्रेती का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को ही सेवानिवृत्त हुए निर्...

Appointment: डॉ. भूपेंद्र सुबह तक थे डीजीपी, शाम को बने आरपीएससी अध्यक्ष

Image
अजमेर. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले पुलिस महानिदेशक रहे डॉ. भूपेंद्र यादव ने राजस्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष पद संभाल लिया है। उनके अलावा आयोग में चार नए सदस्यों की नियुक्ति भी हुई। सात साल में यह पहला अवसर है जबकि आयोग में अध्यक्ष सहित सदस्यों का कोरम पूरा हुआ है। पूर्व अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने 23 जुलाई 2018 को कार्यभार सम्भाला था। आयोग के नियमानुसार अध्यक्ष अथवा सदस्य 62 साल की उम्र तक ही पद पर रह सकते हैं। इस लिहाज से उप्रेती का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को ही सेवानिवृत्त हुए निर्वतमान डीजीपी डॉ. भूपेंद्र यादव को अध्यक्ष और चार नए सदस्यों की नियुक्त आदेश जारी किए। डॉ.यादव आयोग के 35 वें अध्यक्ष बने हैं। जल्द कराएंगे परीक्षाएं-साक्षात्कार पदभार संभालने के बाद पत्रकारों में बातचीत में डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने 34 साल पुलिस सेवा में बिताए हैं। कानून की पालना, आईपीसी धाराओं से ज्यादा वास्ता रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग संवैधानिक संस्था है। कोरोना संक्रमण के आरएएस 2018 सहित जो साक्षात्कार और परीक्षाएं बकाया हैं, उन्हें समय रहते पूरा किया...

RPSC: इंटरव्यू और भर्तियों की कमान अब अब डॉ. यादव के हाथ

Image
रक्तिम तिवारी/अजमेर. राजस्थान लोक आयोग की बकाया परीक्षाएं और साक्षात्कार अब अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र यादव को करानी होंगी। इनमें आयोग की सिरदर्द बने आरएएस-2018 सहित अन्य साक्षात्कार और परीक्षाएं शामिल हैं। डॉ. यादव को फुल कमीशन की बैठक बुलाकर इनकी संशोधित तिथियां-कार्यक्रम जारी करना होगा। हालांकि कोरोना संक्रमण और महज तीन सदस्यों के बूते आयोग बीते छह महीने में कई परीक्षाएं और साक्षात्कार करा चुका है। अब आयोग के पास सात सदस्य हैं, लिहाजा डॉ. यादव को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। आरएएस मुख्य परीक्षा में तीन गुना अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण नहीं करने पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई है। यह परीक्षाएंं हैं बकाया चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागफिजियोथेरेपिस्ट स्क्रीनिंग परीक्षा-2018: 28 पद परीक्षा का आयोजन-23 नवंबर कृषि विभाग कृषि अनुसंधान अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2020: 63 पदकृषि अधिकारी (कृषि रसायन)-24 पद परीक्षा का आयोजन-24 नवंबर कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा-2020: दो पद (पहले थे तीन) संस्कृत शिक्षा विभाग प्राध्यापक विद्यालय परीक्षा-2...

RPSC: सदस्यों की नियुक्ति में सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला

Image
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग को नए अध्यक्ष के साथ चार सदस्य भी मिल गए हैं। सदस्यों की नियुक्ति में कांग्रेस सरकार ने सोशल इंजीनियरिंग फार्मूले का पूरा ध्यान रखा है। आयोग के सात सदस्यीय बनने के बाद यह पहला अवसर है जबकि आयोग में अध्यक्ष सहित सदस्यों का कोरम पूरा हुआ है। 1949 में राजस्थान लोक सेवा आयोग सेवा का गठन किया गया था। यहां 2011-12 तक अध्यक्ष सहित पांच सदस्य होते थे। कांग्रेस सरकार ने 2013 में दो सदस्यों का इजाफा करते हुए इसे सात सदस्यीय बनाया। आयोग में करीब सवा साल से चार सदस्यों के पद रिक्त थे। सरकार ने बुधवार को अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र यादव सहित चार सदस्यों की नियुक्ति की। तैनाती में हमेशा की तरह सरकार ने सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला का पूरा ध्यान रखा है। इसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिला है। यह है सदस्यों की तैनाती का गणित डॉ. संगीता आर्य (आईएएस निरंजन आर्य की पत्नी) अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त निरंजन आर्य की पत्नी डॉ. संगीता आर्य राजकीय कॉलेज में संगीत की व्याख्याता रही हैं। वे साल 2013 में सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर सोजत विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं। इसमें भाजपा प्रत्य...

Tips: टीचर्स बना सकते हैं स्टूडेंट्स को कलाम और भाभा...

Image
अजमेर. लेखक और प्रशिक्षक वेद माथुर ने विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास को जोर दिया है। उनका मानना है, कि शिक्षकों को पाठ्यक्रम, विषय और सामग्री तक सीमित रहने के बजाय विद्यार्थियों को सामान्य शिष्टाचार, व्यक्तित्व विकास, करियर मार्गदर्शन और स्वास्थ्य की सीख भी देनी चाहिए। माथुर ने यह बात राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडल्या में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते कई विद्यार्थी डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच विकसित कर कामयाबी की राह दिखाएं। कॅरियर चयन है खास विद्यार्थियों के कॅरिअर चयन पर उन्होंने कहा कि अभिभावकों की इच्छा अनुसार चयन के बजाय विद्यार्थियों को क्षेत्र की संभावनाओं तथा अपने खुद के सामथ्र्य को ध्यान रखने की सीख देनी चाहिए। शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों में लक्ष्य को प्राप्त करने का जुनून पैदा करें। शिक्षकों को स्वयं के व्यक्तित्व विकास का प्रयास भी करना चाहिए। संप्रेषण कौशल व अध्यापन के तरीके में नवाचार लाना चाहिए। प्रधानाचार्य कालिंद नंदिनी शर्मा ने माथुर का स्...

CBSE: दसवीं के विद्यार्थी जुटे अंक गणना के आवेदन में

Image
अजमेर. सीबीएसई की दसवीं पूरक परीक्षा में शामिल विद्यार्थी बुधवार से अंक गणना के ऑनलाइन आवेदन में जुट गए। दसवीं पूरक परीक्षाएं 22 से 28 सितंबर तक कराई गई थी। अजमेर रीजन में 3 हजार 559 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई थी। विद्यार्थियों को बुधवार और गुरुवार को अंक गणना के ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया गया है। मिलेगी ये सुविधा भी अंकों की गणना के आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का 23 और 24 अक्टूबर को जंची हुई कॉपी की फोटो प्रति के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। इसके बाद 26 और 27 अक्टूबर को विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोले कुलपुति...समय पर परीक्षाएं और दाखिलों पर हो फोकस अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी ने समय पर परीक्षा आयोजन और विभागों में दाखिलों पर जोर दिया है। थानवी ने अजमेर में अधिकारियों-शिक्षकों से इन विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आवश्यक कार्यों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया। कुलपति थानवी ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता और अधिकारियों से तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के आयोजन की जानकारी ली। कुलपति ने परीक...

MDSU: बोले कुलपुति...समय पर परीक्षाएं और दाखिलों पर हो फोकस

Image
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी ने समय पर परीक्षा आयोजन और विभागों में दाखिलों पर जोर दिया है। थानवी ने अजमेर में अधिकारियों-शिक्षकों से इन विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आवश्यक कार्यों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया। कुलपति थानवी ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता और अधिकारियों से तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के आयोजन की जानकारी ली। कुलपति ने परीक्षाओं के समयबद्ध आयोजन, परिणाम घोषणा और वर्ष 2021 की परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में चर्चा की। कमेटी करेगी देखरेख भवनों-क्वार्टर की बदहाली-मरम्मत के मामले में कुलपति ने जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों और एईएन की कमेटी बनाने को कहा। यह कमेटी समय-समय पर दौरा कर भवनों की जांच करेगी। उन्होंने पत्रकारिता विभाग को सृदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया। शोध को बनाएंगे सुदृढ़ कुलपति ने विवि में संकायवार शोध की जानकारी ली। उन्होंने शोध प्रवेश परीक्षा के आयोजन के बारे में पूछा। उन्होंने अगले दौरे में शोध निदेशक और विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की बात कही। मालूम हो कि पत्रिका ने 10 अक्टूबर को शोध में यूनिवर्सिटी ...

Good News: डीजीपी यादव और आरपीएससी अध्यक्ष उप्रेती देंगे फ्री कोचिंग

Image
रक्तिम तिवारी/अजमेर. बिहार के सुपर-30 कक्षाओं की तर्ज पर अब राजस्थान में सुपर-20 की शुरुआत होने जा रही है। आरपीएससी अध्यक्ष और राजस्थान पुलिस के डीजीपी अभावग्रस्त 20 विद्यार्थियों को आईएएस और आईपीएस की नि:शुल्क तैयारी कराएंगे। वे उनकी जरूरी आवश्यकताओं को अपने खर्चे पर पूरा करेंगे। इन विद्यार्थियों का चयन भी वे अपने तय मानकों के अनुसार करेंगे। दीपक उप्रेती इस वक्त आरपीएससी के अध्यक्ष हैं। वे गृह, वित्त, स्वास्थ्य, खान-पेट्रोलियम सहित अन्य विभागों केअतिरिक्त/प्रमुख मुख्य सचिव रह चुके हैं। डॉ. भूपेंद्र यादव मौजूदा वक्त पुलिस महानिदेशक हैं। वे सरदार पटेल पुलिस विवि के कुलपति, डीजी जेल, कम्यूनिटी पुलिस और राजस्थान पुलिस अकादमी के एडीजी सहित कई पदों पर रहे हैं। समाज को कुछ लौटाने की चाह.. उप्रेती और डॉ. यादव की मानें तो विद्यार्थी जीवन से सर्वोच्च पायदान तक समाज ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। अब इसे वापस लौटाना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। लिहाजा दोनों ने एक नई शुरुआत का फैसला किया है। जयपुर में उप्रेती-यादव मिलकर सामाजिक दायित्व की नींव रखेंगे। नि:शुल्क पढ़ाएंगे विद्यार्थियों को उप्रेती औ...

RPSC: शाम 6 बजे मिलेगा नया अध्यक्ष या कुर्सी रहेगी खाली...

Image
अजमेर. राजस्थान लोक आयोग के अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस कायम है। बुधवार शाम 6 बजे मौजूदा अध्यक्ष दीपक उप्रेती का कार्यकाल खत्म होगा। नए अध्यक्ष की तैनाती नहीं हुई उप्रेती पद त्याग (रिलेंक्विश) कर रिलीव हो जाएंगे। इसके बाद एक्ट के अनुसार आयोग में केवल नियमित प्रवृति के कामकाज ही होंगे। अध्यक्ष दीपक उप्रेती का कार्यकाल बुधवार को पूरा होगा। सरकार के बुधवार शाम 6 बजे तक नए अध्यक्ष की तैनाती करने पर उप्रेती कार्यभार सौंपकर रिलीव होंगे। ऐसा नहीं हुआ तो वे पद त्याग (रिलेंक्विश) करेंगे। वरना आयोग लेगा ये फैसला... आयोग के स्थाई अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने पर सरकार नई नियुक्ति अथवा वरिष्ठ सदस्य को पदभार सौंपती रही है। ऐसा नहीं होने पर आयोग एक्ट में प्रदत्त शक्तियों के तहत फुल कमीशन को अधिकृत करता है। कमीशन वरिष्ठ सदस्य को नियमित प्रवृत्ति के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपता है। डीजीपी यादव या कोई और... पुलिस महानिदेशक डॉ भूपेंद्र यादव अध्यक्ष की दौड़ आगे बताए गए हैं। वे वीआरएस की अर्जी भी दे चुके हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार डॉ. यादव अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं बताए गए हैं। अगर ऐसा हुआ तो सरक...

मंडी अपडेट: खाद्य जिंसों के थोक बाजार भाव

Image
अजमेर/जयपुर.स्थानीय मंडियों में विभिन्न जिंसों के थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे। ब्रांडेड देशी घी- कृष्णा 5880 धौलपुर फ्रेश 5625, बिलौना 5550, डेयरी फ्रेश 5525, महान 5850, श्रीसरस 5575, गोकुल 5450 रुपए प्रति 15 किलो। वनस्पति घी अशोका 1250 रुपए प्रति 15 लीटर जीएसटी पेड। सरसों तेल- ज्योति किरण 1920, कबीरा 2065, नेताजी 2050 रुपए प्रति 15 किलो। सोयाबीन रिफाइंड तेल- दीपज्योति 1580, नेताजी 1610 रुपए प्रति 15 लीटर। मूंगफली रिफाइंड तेल- नेताजी 2250, कबीरा 2275 रुपए प्रति 15 लीटर। मूंगफली फिल्टर तेल- स्वदेशी 2160 रुपए प्रति 15 किलो। चक्की आटा- नमस्कार 1200 रुपए प्रति 50 किलो जीएसटी पेड। बेसन- अरावली 1800 रुपए प्रति 25 किलो। किराना- मधुबाला अजवायन 215, मधुबाला पोस्तदाना 1250, पोहा लाल गणेश 46, पोहा मधुबाला 48 रुपए प्रति किलो। ओमशक्ति खोपरा पाउडर 4900 रुपए प्रति 25 किलो। ब्रांडेड पशु आहार- ग्वाला डायमंड 2150, महाराजा सुपर 2250, महाराजा मोहनभोग 2200, महाराजा राजभोग 2100, आशीर्वाद गोल्ड 2050, एस्सार मिल्क स्पेशल 2200 रुपए प्रति क्विंटल। अनाज-दालें- गेहूं दड़ा मिल डिलीवरी 1650, का...

पिता से बेरहमी का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Image
अजमेर. नशे में धुत होकर घर पहुंचे पिता के साथ बेटे ने सोमवार शाम को बेरहमी से मारपीट की। वह मारपीट करते हुए उसे सड़क पर ले आया। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सक्रिय हुई गंज थाना पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। फॉयसागर रोड नागफनी निवासी गोरधन सिसोदिया ने रिपोर्ट दी कि वह सोमवार शाम को घर पहुंचा तो उसके बेटे उमेश ने उसके साथ मारपीट की। वह मारपीट से घबरा कर घर से बाहर आ गया लेकिन उसके बाद भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई। गोरधन ने बताया कि उसने सोमवार रात बेटी के घर पर गुजारी। सुबह होने पर वह गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस ने पीडि़त गोरधन की रिपोर्ट पर आरोपी बेटे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। नशे में पहुंचा था घर पड़ताल में सामने आया कि पीडि़त गोरधन चाय की थड़ी पर काम करता है। वह सोमवार को काम पर नहीं पहुंचा। शाम को घर पहुंचा तो शराब के नशे में धुत था। नशे में घर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया। source https://www.patrika.com/ajmer-news/video-of-cruelty-to-father-vi...

CRIME-किस्तें चुकाए बिना खुर्दबुर्द किया ट्रेलर

Image
अजमेर . फायनेन्स कम्पनी के ऋण की किस्त अदा किए बगैर ट्रेलर को खुदबुर्द करने के मामले में क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने फायनेंस कम्पनी की ओर से मिली रिपोर्ट पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया था। थानाप्रभारी शमशेर खां ने बताया कि अमानत में खयानत के मामले में नोटिस दिए जाने के बाद भी अनुसंधान में सहयोग नहीं करने पर मंगलवार को ब्यावर सेंदड़ा रोड मोतीनगर निवासी टोडरमल जांगिड़ (50) को गिरफ्तार किया। पुलिस को फायनेन्स कम्पनी का ट्रेलर खुर्दबुर्द करने में सहयोगी ब्यावर रूपनगर निवासी मुस्ताक अहमद पुत्र खाजू सिंह मेहरात की तलाश है। पत्थर के सहारे रखी मिली चैसिस पुलिस पड़ताल में सामने आया कि टोडरमल ने ट्रेलर पर फॉयनेन्स कम्पनी से लोन लिया। उसने लोन के दस लाख रुपए अदा किए बगैर मुस्ताक अहमद को बेचान कर दिया। कम्पनी के कर्मचारी लोन अदा नहीं कर वसूली के लिए पहुंचे तो ट्रेलर बिना इंजन और टायर के पत्थर पर खड़ा मिला। टोडरमल लोन की किस्त अदायगी से इनकार करते हुए चेसिस उठा ले जाने की बात कही। जिस पर कम्पनी की ओ...

त्योहारी सीजन:स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 अक्टूबर से

Image
अजमेर. आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रेलवे की ओर से विशेष फैस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन 20 अक्टूबर से किया जाएगा। ट्रेनों का किराया स्पेशल टे्रेनों के अनुरूप रहेगा। अजमेर मंडल से करीब 14 टे्रनें गुजरेंगी। इसमें सियालदह, दादर, राजेन्द्र नगर, बांद्रा, बंगलुरू आदि स्टेशनों से ट्रेनों का आवागमन होगा। अजमेर से रवाना होने वाली ट्रेनें गाड़ी संख्या 02988 अजमेर-सियालदह रोजाना, गाड़ी संख्या 02990 अजमेर-दादर त्रिसाप्ताहिक, गाड़ी संख्या 02396 अजमेर-राजेन्द्र नगर साप्ताहिक, गाड़ी संख्या 06209 अजमेर - मैसूर द्विसाप्ताहिक गाडि़यां हैं। अजमेर पहुंचने वाली ट्रेनें गाड़ी संख्या 02987 सियालदह -अजमेर प्रतिदिन, गाड़ी संख्या 02989 दादर-अजमेर त्रिसाप्ताहिक, गाड़ी संख्या02395 राजेन्द्र नगर - अजमेर साप्ताहिक, गाड़ी संख्या 06210 मैसूर -अजमेर द्विसाप्ताहिक हैं। अजमेर मंडल से गुजरने जाने वाली ट्रेनें गाड़ी संख्या 09708 श्रीगंगानगर -बांद्रा टर्मिनस प्रतिदिन, 09707 बांद्रा टर्मिनस -श्रीगंगानगर प्रतिदिन, 02789 जयपुर -हैदराबाद, 02720 हैदराबाद -जयपुर द्विसाप्ताहिक, 06507 जोधपुर -बंगलुरू द्विसाप्ताहिक,06508 बंगलुर...

अवैध फैक्ट्री में सस्ती शराब की महंगी पैकिंग

Image
अजमेर. लाइसेंसी देशी शराब के ठेकों पर बिक्री के लिए दी गई अंग्रेजी शराब की सप्लाई को महंगी ब्रांडेड की पैकिंग में रीफिल करने गौरखधंधा चल रहा है। जिला आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार शाम शहर में रिहायशी इलाके में मकान में चल रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। दल ने यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए यहां भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक तरुण अरोड़ा ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त राजेन्द्रसिंह राठौड़ के दिशा निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार शाम को माकड़वाली रोड जी ब्लॉक रामदेव नगर में मुखबिर की सूचना पर एक मकान पर दबिश दी। कार्रवाई में यहां दो जनों को आरएमएल(देशी शराब के ठेकों पर बिक्री के लिए दी जाने वाली शराब) को महंगी शराब की पैकिंग में रिफिल करते माकड़वाली रोड रामदेव नगर निवासी गोविन्द सिंह जाचक, उत्तर प्रदेश वाराणसी हाल वैशालीनगर जनता कॉलोनी निवासी अजय उर्फ चोटी जायसवाल को पकड़ा। यहां पर अंग्रेजी शराब की बोतल, पव्वे बरामद किए। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक अरोड़ा के साथ प्रहराधिकारी बंकट सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी परिक्षित गुजरा...

दौराई - सैंदड़ा स्टेशनों के बीच 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी रेलगाड़ी

Image
अजमेर. अजमेर मंडल के मारवाड़ खंड के दौराई - सैंदड़ा स्टेशनों के बीच मंगलवार को ११० किमी प्रति घंटा से गाड़ी को दौड़ाई। विधिवत अनुमति मिलने पर सैक्शन से बांगडग़्राम-सैंदड़ा के बीच डाउन लाइन पर गाड़ी ११० किमी गति से चलाई गई। पूर्व में दौराई-सैंदडा स्टेशनों के बीच स्थित बांगड़ ग्राम- मांगलियावास तथा मांगलियावास- दौराई खंडों की सेशनल स्पीड 110 किमी प्रति घंटा की गई थी। इस प्रकार अब दौराई से सैंदड़ा स्टेशनों के बीच लगभग 60 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का आंकड़ा छू लिया है । मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि इस खंड पर समय की बचत होगी व तेज व सुरक्षित परिवहन उपलब्ध होगा। पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा १७ अक्टूबर से गाडी संख्या 09263/०९२६४, पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला -पोरबंद द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को पोरबंदर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए संचालित होगी। यह रेलसेवा मार्ग में जामनगर, राजकोट जं., सुरेन्द्र नगर, विरमगाम जं., चांदलोडिया, महेसाना, प...

WATER SUPPLY : ट्यूबवैल खोदते बीसलपुर लाइन में छेद

Image
अजमेर. शहर के हटूंडी चौराहा के पास सोमवार रात्रि को ट्यूबवैल की खुदाई के दौरान बीसलपुर की पाइप लाइन में छेद हो गया। इससे पाइप लाइन टूट गई। इससे आधे से ज्यादा शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो सकी। आदर्शनगर थाने में ट्यूबवैल मशीन संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शहर के हटूंडी चौराहे के आगे सोमवार रात्रि को एक खेत में चोरी-छिपे ट्यूबवैल की खुदाई की जा रही थी। उसी के नीचे से बीसलपुर की 1000 एमएम की पाइप लाइन गुजर रही थी। ऐसे में मशीन से पाइप लाइन में छेद हो गया। छेद होते ही पानी की तेज धार फूट पड़ी और लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मशीन संचालक तो मौके से मशीन लेकर भाग छूटा। सूचना पर केकड़ी से पानी की सप्लाई को बंद किया गया। इसके बाद प्रोजेक्ट की टीम ने पहुंचकर पाइप लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया जो मंगलवार रात्रि 9 बजे तक जारी रहा। इसके बाद पानी की सप्लाई प्रारंभ हुई। जलदाय विभाग के गोयला एईएन रामनिवास खाती ने बताया कि आदर्शनगर पुलिस थाने में ट्यूबवैल मशीन संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। आधे शहर में जलापूर्ति बाधित बीसलपुर पाइप लाइन के टूटने से आदर्शनगर, कोटड़ा, वैशाल...

शादी के कार्ड रस्म अदायगी तक सिमटे

Image
अजमेर. कोरोना संक्रमण के कारण शादी के कार्ड अब रस्म अदायगी तक सिमट कर रह गए है। वर्तमान में नाममात्र के कार्ड की बिक्री हो रही है, जबकि पहले एक शादी में 200-300 कार्ड तो साधारण बात होती थी। इसके कारण शादी के कार्ड की बिक्री 10-20 प्रतिशत की रह गई है। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बाद से सभी की हालत खस्ता है। शादी व अन्य समारोह भी नाममात्र के हो रहे है। वर्तमान में शादी व अन्य समारोह में 50 लोगों को बुलाने की अनुमति है। इसके कारण घर-परिवार के लोगों की संख्या ही इतनी हो जाने के कारण बाहरी लोगों को बुलाया नहीं जा रहा है। इसके कारण शादी के कार्ड आदि की बिक्री बिल्कुल कम हो गई है। हालांकि हिन्दू धर्म में देवशयनी ग्यारस से शादी-विवाह प्रारंभ होंगे, लेकिन उनकी तैयारी पहले से ही प्रारंभ हो जाती है। इसके बावजूद दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। फैक्ट फाइल - 40-50 दुकान है वर्तमान में संचालित - 200-300 कार्ड की होती थी नॉर्मल बिक्री - 300-400 शादी होती थी सीजन में - 7 से 500 रुपए तक के कार्ड उपलब्ध कईयों ने शादी को किया स्थगित कोरोना संक्रमण के चलते कई परिवारों ने शादी-विवाह को अगले ए...

सामान्य श्रेणी के 10 हजार 790 आवदेकों को मिलेगा लाभ

Image
अजमेर. सामान्य वर्ग के कृषि कनेक्शन चाहने वाले आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने सामान्य वर्ग के कृषि कनेक्शन के लिए कटऑफ डेट जनवरी 2012 से बढ़ाकर दिसम्बर 2012 कर दी है। इससे अब 10 हजार 790 सामान्य वर्ग के किसानों को कनेक्शन जारी करने का रास्ता साफ हो गया। इसके तहत दिसम्बर 2012 तक कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले सभी सामान्य वर्ग के आवदेकों को निगम द्वारा डिमांड नोट जारी किए जा रहे हैं। डिमांड नोट रजिस्टर्ड डाक के जरिए भेजे जा रहे हैं। डिमांड जमा होते ही कृषि कनेक्शन भी किए जा रहे हैं। निगम ने वर्ष 2012 के सामान्य वर्ग के आवेदकों के कृषि कनेक्शन की पेंडेसी भी समाप्त कर दी है। किस जिले में कितने को फायदा अजमेर सिटी में 109 सामान्य श्रेणी के आवेदकों, अजमेर जिले में 1518,भीलवाड़ा में 3420, नागौर में 172, झुंझुनू में 528, सीकर में 779,चित्तौडगढ़़ में 2329, राजसमंद में 982 तथा उदयपुर में 953 सामान्य श्रेणी के आवदेकों को कृषि कनेक्शन जारी होंगे। स्वैच्छिक भार वृद्धि शिविर में 5 हजार 246 किसानों को मिली राहत अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा चलाये जा रहे स्...

Innovation: बिहार के बाद अब राजस्थान में होगी यह शुरुआत....

Image
अजमेर. बिहार के बाद राजस्थान में युवाओं-विद्यार्थियों को पढऩे का बेहतरीन अवसर मिलने वाला है। राज्य के दो सर्वोच्च संस्थानों के मुखिया इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। वे विद्यार्थियों की जरूरी आवश्यकताओं को अपने खर्चे पर पूरा करेंगे। इन विद्यार्थियों का चयन भी वे अपने तय मानकों के अनुसार करेंगे। समाज को कुछ लौटाने की चाह.. दोनों अफसरों की मानें तो विद्यार्थी जीवन से सर्वोच्च पायदान तक समाज ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। अब इसे वापस लौटाना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। लिहाजा दोनों ने एक नई शुरुआत का फैसला किया है। वे जल्द जयपुर में सामाजिक दायित्व की नींव रखेंगे। विद्यार्थियों को होगा फायदा पढऩे वाले विद्यार्थियों को इनकी शुरुआत से फायदा हेागा। दोनों कुछ बिंदुओं-मानकों पर युवाओं का चयन कर उन्हें पढ़ाएंगे। वे विद्यार्थियों को बताए बगैर उनकी किताबें-कॉपियों और जरूरी आवश्यकताओं को अपने खर्चे पर पूरा करेंगे। दोनों जल्द इसकी योजना बनाकर काम शुरु करेंगे। READ MORE: 17 अक्टूबर से शुरू होंगे व्रत और त्यौंहार अजमेर. आसोज अधिक मास में व्रत-त्यौंहारों की धूम शुरू होने वाली है। नवंबर तक विभिन्न त्...

उद्योगों व बाजारों में बिजली की मांग घटी,घर में बढ़ी

Image
भूपेन्द्र सिंह अजमेर. कोरोना corona महामारी को असर चौतरफा पड़ा है। उद्योग और बाजार तो इससे सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। आंकड़े खुद यह स्थित बयां कर रहे हैं। जहां प्रतिवर्ष बिजली की मांग Demand बढ़ते क्रम में होती है वहीं इस बार यह घटते क्रम में नजर electricity decreased आ रही है। उद्योगों पर कोरोना के असर के कारण कई उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए तो अधिकतर में उत्पादन प्रभावित है। तीन शिफ्टों में चलेने वाले उद्योग दो शिफ्टों में चल रहे हैं। बाजार markets में उपभोग की जाने वाली नॉन डोमेस्टिक श्रेणी (अघरेलू श्रेणी) industries में अगस्त 2019 की तुलना में अगस्त 2020 में बिजली की मांग में 21.21 प्रतिशत की गिरावट आई है। मिक्सलोड श्रेणी 11.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एग्रीकल्चर श्रेणी में भी 7.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसमें मीटर श्रेणी में 7.63 प्रतिशत, एग्रीकल्चर फ्लैट रेट श्रेणी में 2.68 प्रतिशत की कमी आई है। एसआईपी,एमआईपी, वाटर वक्स श्रेणी में 3.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। सितम्बर 2019 में 864 करोड़ यूनिट बिजली की सेल थी कि जो सितम्बर 2020 में 849 करोड़ यूनिट ही रह गई।...

Academics: ये है लॉ कॉलेज.. कंप्यूटर से पढ़ाई, ना खेलने का मैदान

Image
रक्तिम तिवारी/अजमेर. कानून की पढ़ाई कराने वाला लॉ कॉलेज बहुत बदकिस्मत है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की तरह विद्यार्थी कंप्यूटर चलाते हैं ना किसी मैदान में खेलते दिखते हैं। यूजीसी और राज्य सरकार बजट के नाम पर धेला भी नहीं दे रही है। वर्ष 2005-06 में अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, नागौर, सिरोही, बूंदी, पाली, कोटा, झालावाड़ और अन्य जगह लॉ कॉलेज स्थापित हुए थे। बार कौंसिल ऑफ इंडिया से इन्हें स्थाई मान्यता नहीं मिली है। बिल्डिंग बनाकर भूले कॉलेज को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान में विकास और यूजीसी के प्रोजेक्ट से लॉ कॉलेज महरूम हैं। राज्य सरकार भी बजट नहीं देती है। सात साल पहले सरकार ने कॉलेज बिल्डिंग बनवाई थी। कायड़ रोड पर बनी बिल्डिंग की चारदीवारी नहीं बनी है। यह चारों तरफ से खुला है। थडिय़ों पर बैठने वाले और झुग्गी-झौंपडिय़ों में रहने वाले लोगों के लिए यह पैदल जाने का शॉर्ट कट है। कभी नहीं जुटाई ये सुविधाएं... -एलएलबी और एलएल कोर्स के स्मार्ट क्लासरूम -हाईटेक सुविधाओं युक्त स्मार्ट मूट कोर्ट -नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की तरह कंप्यूटर लेब -इंडोर और आउटडोर खेल सुविधाएं और उपकरण -कैफेटेरिया, विजि...

Corona impact: ना कैंटीन में गपशप ना कैंपस में कोई चहल-पहल

Image
अजमेर. स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के कैंपस सूने पड़े हैं। कैंपस में स्टूडेंट्स की कोई चहल-पहल नहीं है। कैंटीन में गपशप, स्पोट्र्स और कल्चर ईवेंट्स नहीं हो रही। कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में शैक्षिक परिसरों में ये ही नजारा दिख रहा है। विद्यार्थियों को कैंपस खुलने का इंतजार है, लेकिन हालात इसकी इजाजत नहीं दे रहे हैं। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को कोरोना संक्रमण के चलते बंद रखने का फैसला किया गया है। 72 साल में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है सबसे ज्यादा दिक्कतें नए प्रवेश और कक्षाओं के संचालन की हैं। स्टूडेंट्स को इंतजार आरबीएसई, सीबीएसई के नतीजे निकल चुके हैं। फस्र्ट ईयर में एडमिशन प्रोसेस पूरा हो चुका है। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को कैंपस खुलने का इंतजार है। ऑफलाइन क्लास के बजाय विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। कैंटीन और कक्षाओं में दिखने वाली रौनक गायब है। आसान नहीं है फैसला लेना... देश के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की ऑफलाइन क्लास मुश्किल हैं। केंद्र और राज्य सरकार स्तर पर फिलहाल शैक्षिक संस्थान खोलना आसान नहीं है। हालांकि...

festive season: 17 अक्टूबर से शुरू होंगे व्रत और त्यौंहार

Image
अजमेर. आसोज अधिक मास में व्रत-त्यौंहारों की धूम शुरू होने वाली है। नवंबर तक विभिन्न त्यौंहार, व्रत-उपवास और अन्य धर्मों के कार्यक्रम होंगे। ऋतु परिवर्तन के साथ खान-पान और पहनावा में बदलाव होगा। शुभ मुर्हूत में वैवाहिक कार्यक्रम भी होंगे। 17 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र प्रारंभ होंगे। घरों-मंदिरों में विधि विधान से घट स्थापना होगी। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरूआत होगी। लोग नौ दिन तक व्रत और उपवास रखकर दुर्गा मैया की अराधना करेंगे। विजयदशमी पर घरों में मिठाई-पकवान बनाए जाएंगे। 25 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) मनाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते रावण दहन और रामलीला मंचन कार्यक्रम नहीं होंगे। 31 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा होगी। इसके बाद 4 नवंबर को सुहागिनें-महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। 8 नवंबर को अहोई अष्टमी, 12 नवंबर को गौवत्स द्वादशी होगी। 13 नवंबर को धनतेरस, 14 को दीपावली पूजन होगा। 15 नवंबर को गोवद्र्धन पूजन और 16 नवंबर को भाईदूज मनाई जाएगी। 20 नवंबर को छठ पूजन, 22 को गोपाष्टमी होगी। 25 नवंबर को कार्तिक एकादशी होगी। चार माह बाद वैवाहिक और अन्य कार्यक्रम शुरू होंगे। 29 न...

festive season: 17 अक्टूबर से शुरू होंगे व्रत और त्यौंहार

Image
अजमेर. आसोज अधिक मास में व्रत-त्यौंहारों की धूम शुरू होने वाली है। नवंबर तक विभिन्न त्यौंहार, व्रत-उपवास और अन्य धर्मों के कार्यक्रम होंगे। ऋतु परिवर्तन के साथ खान-पान और पहनावा में बदलाव होगा। शुभ मुर्हूत में वैवाहिक कार्यक्रम भी होंगे। 17 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र प्रारंभ होंगे। घरों-मंदिरों में विधि विधान से घट स्थापना होगी। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरूआत होगी। लोग नौ दिन तक व्रत और उपवास रखकर दुर्गा मैया की अराधना करेंगे। विजयदशमी पर घरों में मिठाई-पकवान बनाए जाएंगे। 25 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) मनाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते रावण दहन और रामलीला मंचन कार्यक्रम नहीं होंगे। 31 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा होगी। इसके बाद 4 नवंबर को सुहागिनें-महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। 8 नवंबर को अहोई अष्टमी, 12 नवंबर को गौवत्स द्वादशी होगी। 13 नवंबर को धनतेरस, 14 को दीपावली पूजन होगा। 15 नवंबर को गोवद्र्धन पूजन और 16 नवंबर को भाईदूज मनाई जाएगी। 20 नवंबर को छठ पूजन, 22 को गोपाष्टमी होगी। 25 नवंबर को कार्तिक एकादशी होगी। चार माह बाद वैवाहिक और अन्य कार्यक्रम शुरू होंगे। 29 न...

Shameful: जब जनाब भये कोतवाल तो, किस बात का है डर...

Image
अजमेर. पहाड़ों को काटकर अवैध घरौंदे बनाने वाले अतिक्रमियों के खिलाफ वन विभाग कुछ नहीं कर पाया। बीते अगस्त में कई इलाकों में अतिक्रमियों को नोटिस दिए लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। अतिक्रमियों का अरावली पर कब्जा जारी है। सरकार, जिला प्रशासन और वन विभाग को कोई परवाह नहीं है। नागफणी-बोराज, तारागढ़ संपर्क सड़क, शास्त्री नगर-वैशाली नगर, आंतेड़-राजीव कॉलोनी के क्षेत्र, पंजीयन कार्यालय के पीछे, जटिया कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में कई लोगों ने पहाड़ी पर कब्जे कर लिए हैं। यहां सैकड़ों पक्के-कच्चे मकानों-कमरों, दुकानों का निर्माण हो चुका है। लोग सांठ-गांठ कर बिजली-पानी के कनेक्शन ले चुके हैं। साल 1990-91 तक अरावली की पहाडिय़ों पर अतिक्रमण कम थे। पिछले 30 वर्षों में हालात बिगड़ चुके हैं। सिर्फ दिखावटी नोटिस! वन विभाग ने नागफणी, आंतेड़, तारागढ़ संपर्क सहित कई इलाकों में अतिक्रमियों को नोटिस दिए। इसमें अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। कायदे से विभाग को अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई करनी थी। लेकिन दो महीने में कहीं अभियान या कार्रवाई नहीं नजर आई। मालूम हो कि साल 2011-12 में राजस्थान हाईकोर्ट ने अजमे...

Big question: होगी नए अध्यक्ष की तैनाती या पद रहेगी खाली...

Image
अजमेर. राजस्थान लोक आयोग के अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस कायम है। बुधवार को मौजूदा अध्यक्ष दीपक उप्रेती का कार्यकाल खत्म होगा। शाम 6 बजे तक नए अध्यक्ष की तैनाती नहीं हुई उप्रेती पद त्याग (रिलेंक्विश) करेंगे। इसके बाद एक्ट के अनुसार आयोग में केवल नियमित प्रवृति के कामकाज ही होंगे। परीक्षा-साक्षात्कार जैसे अहम फैसले नहीं हो सकेंगे। अध्यक्ष दीपक उप्रेती का कार्यकाल बुधवार को पूरा होगा। सरकार के बुधवार शाम 6 बजे तक नए अध्यक्ष की तैनाती करने पर उप्रेती कार्यभार सौंपकर रिलीव होंगे। ऐसा नहीं हुआ तो वे पद त्याग (रिलेंक्विश) करेंगे। वरना आयोग लेगा ये फैसला... आयोग के स्थाई अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने पर सरकार नई नियुक्ति अथवा वरिष्ठ सदस्य को पदभार सौंपती रही है। ऐसा नहीं होने पर आयोग एक्ट में प्रदत्त शक्तियों के तहत फुल कमीशन को अधिकृत करता है। कमीशन वरिष्ठ सदस्य को नियमित प्रवृत्ति के कामकाज की जिम्मेदारी सौंपता है। डीजीपी यादव का इन्कार! पुलिस महानिदेशक डॉ भूपेंद्र यादव अध्यक्ष की दौड़ आगे बताए गए हैं। वे वीआरएस की अर्जी भी दे चुके हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार डॉ. यादव अध्यक्ष बनने के ...

पैर फिसलने से किसान कुएं में डूबा, सात घंटे बाद निकाला शव

Image
ajmer अजमेर. जिले के सरवाड़ उपखंड स्थित गोयला ग्राम के एक खेत स्थित कुएं पर विद्युत इंजन चलाते समय संतुलन बिगडऩे से एक किसान की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के सात घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। कुएं से धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर आए गोयला निवासी चांदमल भील (70) घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि अब वह जिंदा नहीं लौटेगा। रोजोना की तरह रविवार अपराह्न 3 बजे वह खेत पर गया था। पैर फि सलने पर उसके कुएं में गिरते ही तेज धमाका हुआ। तब आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान व परिजन मौके पर भागकर आए। बाद में कई ग्रामीण भी आ आए। रात को अंधेरा होने से बचाव व राहत कार्य में आई परेशानी घटना के बाद पंपसैट सहित अन्य साधनों से कुएं का पानी तोड़ा गया, लेकिन कुआं गहरा होने से शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। रात को अंधेरा होने से भी परेशानी आई। सरवाड़ थानाधिकारी चन्द्रप्रकाश यादव व उपखंड अधिकारी तारामती वैष्णव को ग्रामीणों ने सूचना दी। इसके बावजूद प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा नहीं आने से शव कुएं में तैरता रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने सरवाड...

सत्यकथा : कभी गडरिया तो कभी चरवाहा बनकर 7 दिन की जंगल में घेराबंदी के बाद दबोचा

Image
अजमेर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप बता रहे हैं जून-2019 में ब्यावर सिटी थाने में दर्ज सात साल की मासूम बालिका से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने की सत्यकथा...। कुंवर राष्ट्रदीप सिंह पुलिस अधीक्षक, अजमेर आरोपी ने मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाने के बाद जंगल में छोड़ दिया। वो जब पुलिस और परिवार को मिली तो दशा बहुत ही चिंताजनक थी। इस पर ना आरोपी की पहचान... ना कोई सुराग। आरोपी को पकडऩा अंधेरे में तीर चलाने जैसा था। अजमेर. करीब सवा साल पहले की घटना...सात साल की मासूम के साथ दरिन्‍दगी...और उसे जंगल में ले जाकर छोडऩा। एक तरफ बारिश का मौसम और वारदात को लेकर लोगों का आक्रोश। ऐसे में भीम-टॉडगढ़ के घने जंगल और ऊंची-नीची दुर्गम पहाडिय़ां में बलात्‍कारी की तलाश की बड़ी चुनौती। आखिर पुलिस के 70 जवान ग्रामीणों के भेष में कभी गडरिया तो कभी चरवाहा और किसान बनकर अनगिनत अवरोधों का पार करते हुए सात रोज में दिन-रात एक करने के बाद आरोपी तक पहुंच ही गए। यह कोशिश थी करीब सवा साल पहले सात साल की मासूम से बलात्कार करने के आरोपी की गिरफ्तारी की। ...मां के पास सो रही बालिका को आरोपी 13 जून की रात उठा...

रज्जाक हत्याकांड : पहले लाठी से फोड़ा सिर, फिर पिस्टल से गोली दाग कर उतारा था मौत के घाट

Image
अजमेर/ब्यावर. ब्याज की रकम नहीं चुकाने पर एक युवक को जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। मौत से पहले इस युवक ने मूल रकम व ब्याज नहीं चुकाने की बात कई जगह कही बताई। इससे ब्याजखोर गुस्से में था। ऐसे में युवक को सबक सिखाने के लिए मौके की तलाश थी। एक खेत में ले जाकर पहले शराब पिलाई। फिर लटठ् से सिर पर हमला किया। उसके बाद देसी पिस्टल से गोली दागकर युवक को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के आरोपियों ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने यह सच्चाई उगली है। सदर थाना पुलिस ने युवक रज्जाक की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, कार व बाइक भी बरामद कर ली। वारदात को छिपाने के लिए शव के पीठ व छाती पर पत्थर बांधकर कुएं में डाल दिया था। सदर थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह जोधा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम जालिया निवासी रज्जाक की हत्या के आरोप में आमीर हुसैन उर्फ सांजू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी ब्याज पर पैसे उधार देने का काम करता है। आरोपित खलील हुसैन उर्फ पिन्टू गांव में ही किराणा की दुकान संचालित करता है। घर जाकर साथ ले गया घटना के दिन रज्जाक के घर पर होने की जानकारी मिलने पर खलील उसके घर पर गया। बाद में ...

निगम चुनाव सिर पर : कांग्रेस में वार्ड अध्यक्ष तो भाजपा में शक्ति केंद्र प्रभारियों का नहीं अता-पता

Image
अजमेर. नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को वार्डों में आरक्षण तय हो जाएगा। चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी के चलते अभी तक वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति तक नहीं हो पाई है। शहर कांग्रेस में फिलहाल कोई धणी-धोरी नहीं होने से वार्ड अध्यक्षों का अता-पता नहीं है। वहीं पार्षद चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे दावेदारों में भी असमंजस की स्थिति है। वह यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि राज्य में बदले राजनीतिक समीकरण में किस स्थानीय नेता की कितनी चलेगी। एेसे में टिकट पाने की जुगत में दावेदारों को कांग्रेस के पांच-पांच नेताआें के घर की देहरी धोकनी पड़ रही है। छुपकर जा रहे हैं एक-दूसरे नेताओं के पास कांग्रेस में पार्षद के दावेदारों की स्थिति यह है कि टिकट के लिए वे लगभग सभी बड़े नेताओं के यहां हाजिरी लगा रहे हैं। खास बात यह है कि कोई नेता नाराज नहीं हो जाए, इसलिए कई दावेदारों को तो छुप कर एक-दूसरे नेताओं के घर चक्कर लगाना पड़ रहा है। पुराने वार्ड अध्यक्षों में से कई हुए निष्क्रिय शहर में वार्डों की संख्या ६० से बढक़र ८० हो गई है। कांग्रेस के पुराने ६० वार्ड अध्यक्षों में से २०-२५ तो ...

दिल्ली से मुंबई 15 घंटे में पहुंचेगी मालगाड़ी

Image
डीएफसीसी के सीजीएम सुनील सिंह से बातचीत - मार्च २०२२ तक दिल्ली - मुंबई ट्रैक पर मालगाडि़यों का संचालन संभव - अजमेर मंडल में मदार से इकबालगढ़ तक के ट्रैक का कार्य दिसम्बर में पूरा होगा - डीएफसीसी ट्रैक की सभी बाधाएं खत्म, २०२१ मार्च में दौड़ेगी मालगाडि़यां दिलीप शर्मा अजमेर. मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से दादरी, दिल्ली तक बन रहे पश्चिमी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (१५३४ किमी.) ट्रैक का कार्य अंतिम चरणों में है। संपूर्ण ट्रैक कार्य पूरा होने में अभी करीब डेढ़ साल का वक्त लगेगा। इसके तहत अजमेर मंडल में आने वाले ट्रैक मदार से इकबालगढ़ ३४१ (किमी) का कार्य अंतिम चरणों में है। ट्रैक पर मालगाडि़यां कब से दौडऩे लगेंगी निर्माण कार्य में क्या बाधा आ रही है, इन सब सवालों को लेकर राजस्थान पत्रिका ने डीएफसीसी मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह से विशेष बातचीत की। अजमेर मंडल में ट्रैक निमार्ण कार्य पूरा होने में क्या बाधा है? गढ़ी मालियान क्षेत्र में एक रेलवे की केबिन ट्रैक मार्ग पर आ रही थी जिसे हाल ही में हटा लिया गया है। अब कोई बड़ी बाधा नहीं है। वर्ष के अंत तक कार्य पूर्ण होकर ट्रायल करने का...

बिना सूचना बंद किया कचहरी रोड

Image
अजमेर(Ajmer News). शहर में चल रहे एलिवेटेड सड़क निर्माण कार्य से यातायात व्यवस्था बदहाल है। पीआर मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहता है। वहीं इधर कचहरी रोड को बिना सूचना बंद किए जाने से दुपहिया व चौपहिया वाहन चालक इधर से उधर चक्कर लगाते रहे। सोमवार दोपहर पीआर मार्ग पर नगर निगम व चूड़ी बाजार तिराहे पर जाम के हालात बने रहे। यहां दिनभर दुपहिया, चौपहिया वाहन रेंगते रहे। यातायात पुलिस के जवानों को जाम खुलवाने के लिए खासा मशक्कत करनी पड़ी। गौरतलब है कि पीआर मार्ग पर एलिवेटेड रोड के पिलर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण के बीच वाहनों की आवाजाही बाधित होती रही। बिना सूचना बंद किया मार्ग इधर, कचहरी रोड पर महाराष्ट्र मंडल के सामने एलिवेटेड निर्माण में पिलर पर गार्डर रखने का काम भी तेजी से शुरू हो चुका है। इसके लिए महाराष्ट्र मंडल के सामने दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी। ऐसे दिनभर वाहन चालक महाराष्ट्र मंडल तक चक्कर लगाकर लौटते रहे। source https://www.patrika.com/ajmer-news/kachehari-road-closed-without-notice-6455821/

वाहनों पर स्टीकर लगा कर किया जागरूकता

Image
धौलपुर. जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और सूचना जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिले में चलाए जा रहे कोरोना जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पोस्टर व प्रचार सामग्री वाहनों पर लगा कर आमजन को कोराना के प्रति जागरुक किया। गुलाब बाग चौराहा तथा अन्य यातायात प्वाइंट पर जगह चिन्हित कर परिवहन विभाग की सहायता से सार्वजनिक, निजी एवं सरकारी वाहनों पर स्टीकर, पोस्टर एवं जागरूकता प्रचार सामग्री लगाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया। यातायात पुलिस एएसआई बलवेन्द्र सिंह सहित पुलिस के जवानों और सूचना जनसंपर्क के कार्मिकों ने गुलाब बाग यातायात पोइंट पर लोगों को कोरोना जागरूकता के पोस्टर वितरित कर जागरूकता का संदेश दिया साथ ही वाहनों पर जागरूकता के पोस्टर लगाए। वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के साथ कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने के साथ साथ आवश्यक सावधानी बरतने का संदेश भी दिया। शहर के प्रमुख चिन्हित स्थानों पर स्टीकर, पोस्टर, पंपलेट के माध्यम से बार बार हाथ धोने, दो गज की दूरी की पालना करने और घर से बाहर न...

पहली बार बिजली बेचने के लिए लक्ष्य निर्धारित

Image
भूपेन्द्र सिंह अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom की ओर से पहली बार first time प्रतिमाह बिजली electricity बेचने sellके लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। यही नहीं बिजली बेचने एवं वसूले के लिए जिलेवार अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। अक्टूबर में कुल 15500 लाख यूनिट बिजली सेल करनी होगी। निगम के प्रबन्ध निदेशक md वी.एस.भाटी ने उपभोक्ताओं की सौ फीसदी बिलिंग अक्टूबर 2020 तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं। 25 अक्टूबर तक सभी गु्रपों की अंतिम भुगतान तिथि निर्धारित करनी होगी। कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक प्रतिशत से कम औसत बिलिंग करनी होगी। उपभोक्ताओं को वास्तविक उपभोग के आधार पर बिल जारी करने होंगे। निगम ने वित्तीय वर्ष 2020-21 तक के अन्तर्गत गहन विजिलेंस चेकिंग करवाई गई है। जिससे अनुमानित 14 करोड़ अतिरिक्त बिजली यूनिट चोरी व दुरूपयोग के मामलों की गणना की गई है। जिसे बिलिंग माह अक्टूबर में पूरी तरह बिजली सेल यूनिट में जोड़ते हुए छीजत हानि की गणना करने तथा वीसीआर के पेटे वसूली योग्य राशि बिजली चोरी वाले उपभोक्ताओं से वसूली करने का लक्ष्य रखा गया है। यह है लक्ष्य है अक्टूबर क...

Unbelievable : अजमेर की खोर्वी जोशी की छोटी उम्र में बड़ी उड़ान

Image
अजमेर. अजमेर की खोर्वी जोशी ने खिलौने से खेलने की उम्र में कैमरा हाथ में थामकर विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 132 मिनट में 1000 फोटो क्लिक किया। छह वर्षीय खोर्वी की इस उपलब्धि पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉडर्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉडर्स ने उन्हें ग्रैंडमास्टर की उपाधि से नवाजा है। शहर के एक होटल में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में संस्था प्रथम एक पहल के उपाध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि खोर्वी संस्था की अल्पायु सदस्य है। राजस्थान की सबसे छोटी फोटोग्राफर खोर्वी को उनकी विशेष प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए इस उपाधि से सम्मानित किया गया है। खोर्वी अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और ब्रेन कोच संस्था को दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान संस्था के सचिव चन्द्रभान प्रजापति, अतहर अहमद, संजय कुमार, आरजू प्रजापति व महेन्द्र मण्डार उपस्थित रहे। पहली कक्षा में खोर्वी, पिता से सीखे गुर हरिभाऊ उपाध्याय में रहने वाले खोर्वी के पिता अखिलेख जोशी को भी फोटोग्राफी का शौक है। उन्होंने बताया कि खोर्वी ने 4 साल की उम्र से मोबाइल और कैमरे से फोटो खींचना शुरू कर दिया। पिछले साल दिसम्बर में खोर्वी की फोटोग्राफी में र...