Posts

Showing posts from August, 2022

छात्रसंघ चुनाव : मतगणना के दौरान GCA चौराहे पर चले ईंट-पत्थर, लाठी चार्ज

Image
अजमेर। छात्रसंघ चुनाव मतगणना के दौरान शनिवार को एसपीसी-जीसीए चौराहे पर दो छात्रगुट आमने-सामने हो गए। हंगामे के दौरान ईंट-पत्थर चलने से एक छात्र चोटिल हो गया। माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेडा। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर पुलिस ने बेरीकेडिंग लगाई थी। बाहर जमा समथकों की नारेबाजी से वहां हुड़दंग जैसे हालात बन गए थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र और राजपाल के समर्थक सेंट एन्सलम्स स्कूल बाहर भिड़ गए। कुछ छात्रों ने वहां पड़ी ईंट-पत्थर फेंक दिए। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजते हुए छात्रों को खदेड़ा। अचानक हुए लाठीचार्ज से कई छात्र नीचे गिर पड़े। एक छात्र चोटिल हो गया उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह परिणाम घोषित होने के बाद महर्षि दयानंद सरस्वती नमस्ते विश्वविद्यालय-कायड़ चौराहे पर छात्र गुटों में तनातनी हो गई। अध्यक्ष महिपाल के समर्थक जीप में नारे लगाते गुजरे। जलपानगृह के पास एनएसयूआई प्रत्याशी बस्तीराम समर्थकों कर साथ खड़ा। नारे लगाने के दौरान मारपीट हो गई। इसमें युवक लोकेंद्र चोटिल हो गया। उसे जेएलएन अस्पता...

राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता : देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा सभागार

Image
अजमेर। भारत विकास परिषद की ओर से देशभक्ति के गीतों पर आधारित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का सेंट एंसेल्म्स स्कूल के सभागार में अयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सोलह विद्यालयों के लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिंदी, संस्कृत और लोकगीत के कर्ण प्रिय गीतों से दर्शक झूम उठे। पारंपरिक वेशभूषा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद अजयमेरू तथा आदर्श शाखा की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में सेंट एंसेल्म्स स्कूल के प्रिंसिपल फादर नेल्सन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होती है जो कि देश को नई दिशा देती है। समापन सत्र में विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष काबरा ने कहा कि नैतिक मूल्यों का विकास आज की महती आवश्यकता है। उन्होंने प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में श्याम सुन्दर दरगड उपस्थित थे। प्रतियोगिता में आदर्श विद्यानिकेतन,...

सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन 1353वीं जयंती पर गूंजे देशभक्ति के तराने

Image
अजमेर। सिधुपति महाराजा दाहरसेन की 1353वीं जयंती, स्मारक का रजत जयंती वर्ष व आजादी के अमृत महोत्सव पखवाडे कार्यक्रमों में हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार स्थित स्मारक पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि भारतवर्ष की आजादी के इतिहास में सिंधुपति महाराजा दाहरसेन एवं उनके परिवार के संघर्ष व बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के बाद भी अनेक शक्तियां हमारे देश को कमजोर करने में लगी हैं जिनसे हमें सावधान रहना होगा। महाराजा दाहरसेन व उनके परिवार के बलिदान को याद रखने के लिए संसद भवन में उनकी मूर्ति लगाने के प्रयास किएं जाएंगे व पाठक्रम में भी इन महापुरूषों का भी इतिहास जोड़ा जाएगा। समारोह में पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि देश की आजादी में अमृत महोत्सव में ऐसे महान योद्धाओं का स्मरण करना बेहतर अवसर है। महाराजा दाहरसेन एक ऐसे राष्ट्र भक्त योद्धा थे जिनके बलिदान और त्याग देश की स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति को आत्मसात करते...

अजमेर के क्रिश्चियनगंज व रामगंज थाने में बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज चाइल्ड फ्रेंडली पुलिस स्टेशन के तहत क्रिश्चियनगंज थाने में बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन किया गया। अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रुपेंद्र सिंह ने फीता काटकर इस नवाचार को उद्घाटित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट भी मौजूद रहे। सिंह ने पुलिस महकमे में इस नवाचार के लिए खुशी जाहिर की और कहा कि बच्चों से जुड़े अपराधों में पुलिस सेवा मित्रवत कार्य कर अपराध को सुलझाने में काम करेगी। बताया जा रहा है कि बच्चों से जुड़े अपराधों में पुलिस अब टीवी कार्टून पात्र भीम, चुटकी, कालिया व राजू के जरिए अपना अनुसंधान करेगी और इसी निमित्त थाने में अलग से बाल मित्र कक्ष स्थापित किया गया है जहां बाल चित्रकारी कर कमरे को इन मशहूर कार्टूनों का चित्रांकन भी किया गया है ताकि बाल अपराधों पर अंकुश में इनका उपयोग कर उन्हें मनोवैज्ञानिक तरीके से राज खुलवाया जा सकें। थाना अधिकारी रवीश कुमार सांवरिया ने बताया कि दीवारों पर कार्टून बनाने का मकसद सकारात्मक घर जैसा माहौल रखना है ताकि बाल मन पर पुलिस या अपराध का खौफ दिखाई न दे। खास बात यह है कि इस बाल मित्र कक्ष में सादा वस्त्र ध...

संस्कृत श्लोकपाठ प्रतियोगता में आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय प्रथम

Image
अजमेर। संस्कृत भारती अजयमेरु के तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिताओं का मंगलवार को रीजनल कॉलेज के सभागार में समापन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में पुष्कर रोड स्थित आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10वीं की छात्रा प्रिया सांगवा ने वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत श्लोक पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में विद्यालय के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह गान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता समूह मे संगीता प्रजापति, करिश्मा शर्मा, सिया सवसिया, नैतिका साहू व हरिप्रसाद सम्मिलित थे। विद्यालय के संस्कृत विषय के प्रमुख एवं आचार्या बबली चौहान के नेतृत्व में विद्यालय को यह उपलब्धि प्राप्त हुई विद्यालय की ओर से बुधवार को विद्यालय की वन्दना सभा में सभी विजेताओं तथा आचार्या का सम्मान किया जाएगा। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव योगेश गौड ने समिति की ओर से इस उपलब्धि को संस्कृत की सेवा बताते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी। The post संस्कृत श्लोकपाठ प्रतियोगता में आदर्श विद्या निकेतन ...

अजमेर : यशोदा बनो कान्हा सजाओ प्रतियोगिता का किया आयोजन

Image
अजमेर। अग्रवाल महिला समिति अजमेर की मासिक मीटिंग श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अग्रवाल स्कूल प्रांगण में आयोजित की गई। समिति अध्यक्ष पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि मीटिंग में महिलाओं के लिए यशोदा बनो कान्हा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें समिति की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में महिलाएं यशोदा के रूप में सजधज कर तथा घर के मंदिर में विराजमान लड्डू गोपाल को विभिन्न विभिन्न रूप से सजाकर लेकर आई। निर्णायक मंडल के रूप में कला अंकुर की सचिव अनीता बालदी द्वारा यशोदा ड्रेस अप, लड्डू गोपाल सजावट के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। समिति की सभी महिलााओं ने पीला ओढ़ना पहनकर मीटिंग में भाग लिया। मीरा बंसल और उषा अग्रवाल ने श्रीकृष्ण के भजन से सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम के अंत में कान्हा की सुन्दर आरती करवाई। मीटिंग में इसके साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के विभिन्न गीत के साथ-साथ कृष्ण भगवान की दही हांडी की झांकी भी सजाई गई। बाल कलाकार युवराज अग्रवाल ने कृष्ण रूप में आया गोकुल का चोर, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, मच गया शोर सारी नगरी सहित विभिन्न गीतों पर नृत्य कर ...

गुजराती सावन के अंतिम सोमवार को सहस्त्रधारा से भोलेनाथ को रिझाया

Image
अजमेर। गुजराती सावन के अंतिम सोमवार को पंचशील नगर बी ब्लॉक स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में अम्बानी परिवार की ओर से सहस्त्रधारा जलाभिषेक का आयोजन किया गया। स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पंप के संचालक राजेश अम्बानी ने बताया कि गुजराती समाज की धार्मिक परंपरा के अनुसार सावन 15 दिन विलंब से आता है। इसलिए सहस्त्रधारा सावन के पखवाड़े के बाद अंतिम सोमवार को भी रखी जाती है। सोमवार को सुबह मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पंडित श्याम सुंदर पारीक, कन्हया लाल शर्मा, योगेंद्र भार्गव, भगवान पारीक, रामगोपाल पारीक ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। दोपहर बाद सहस्त्रधारा शुरू हुई। शाम को महादेव का श्रंगार कर भव्य झांकी सजाई गई। महाआरती के बाद प्रसादी का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर इंदिरा अम्बानी, कविता अम्बानी, नितिन भाई पटेल, चंद्रकांत भाई पटेल, किरण ठक्कर, हनुमान लाल विजयवर्गीय, विजय मौर्य, एडवोकेट बबीता टांक, एडवोकेट ओपी भट्ट, प्रकाश जांगिड़, कपिल माथुर, मुकेश गुलनिया, मुकेश मंगनानी, गुजराती समाज के सदस्य समेत बडी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। The post गुजराती सावन के अंतिम सोमवार को सहस्त्रधारा से भ...

राज्य सरकार पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर सहित विकास के लिए कटिबद्ध : शकुंतला रावत

Image
अजमेर। राजस्थान की देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि सरकार ब्रह्मा मंदिर के विकास सहित पुष्कर के विकास के लिए भी कटिबद्ध है और जल्द ही विकास कार्यों को मूर्त रूप दिलाया जाएगा। रावत ने आज पुष्कर दौरे पर रहते पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ब्रह्मा मंदिर का शीघ्र जीर्णाेद्धार होगा तथा ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने के लिए बड़े बुजुर्गों के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें परेशानी न हो। पुष्कर सरोवर का भी विकास कार्य कराया जाएगा। साथ ही सरोवर में आए दिन होने डूबने की घटना पर भी उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। रावत ने ब्रह्मा मंदिर पर जतारुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्वयं भी सामान्य व्यक्ति की तरह लाइन में लगकर दर्शन किए और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि दर्शन करने आने वाले को किसी तरह की कोई तकलीफ न हो। उन्होंने रामदेव जतारुओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें पानी पिलाया। उन्होंने ने सप्त ऋषि घाट पर पवित्र सरोवर की पूजा अर्चना की। रावत ने सरोवर में आज सुबह सीकर के एक युवक की डूबने से मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और सरोवर के घाटों पर लाल झं...

देश को आत्म निर्भर बनाने का सपना पूरा करने का दायित्व युवाओं पर : ओम बिरला

Image
अजमेर। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने युवाओं पर नए भारत का निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुये कहा है कि देश को आत्म निर्भर बनाने का सपना पूरा करने का दायित्व भी युवाओं पर है। बिरला मंगलवार को अजमेर जिले के किशनगढ़ के बांदरसिंदरी स्थित राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में दीक्षांत उद्बोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अजमेर देश की आध्यात्मिक नगरी है और यहां शिक्षा का प्राचीन स्वर्णिम युग रहा है। मुझे खुशी है कि इस धरती पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में नन्हा सा पौधा जो आज वट वृक्ष बन चुका है आने वाले दिनों में पूरे विश्व में स्थान बनाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा से देश में सामाजिक, आर्थिक बदलाव लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान एवं भावी चुनौतियों का आज का युवा वर्ग अपनी बौद्धिक क्षमता से समाधान निकाले क्योंकि बदलाव भारत के नौजवानों के जरिए ही संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पीएचडी के विद्यार्थियों को वर्तमान अध्ययन कर देश की योजनाओं के जरिए समाधान निकालने की दिश...

ख्वाजा साहब का 811वां सालाना उर्स आगामी जनवरी में भरेगा

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती का 811वां सालाना उर्स आगामी जनवरी में भरेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह से जुड़े खुद्दाम-ए-ख्वाजा ने देश दुनियां में बैठे महमानों को उर्स का दावतनामा भेजना शुरू कर दिया है। गरीब नवाज का सालाना उर्स अगले वर्ष 22 जनवरी से चांद दिखाई देने पर आरम्भ होगा और एक फरवरी तक भरेगा। छह दिवसीय इस उर्स में लाखों जायरीन शिरकत करते हैं। दरगाह कमेटी सहित राज्य सरकार, जिला एवं पुलिस प्रशासन जायरीनों के लिए विशेष प्रबंध करता है। खादिमों की संस्थाएं चार माह पहले से अकीदतमंदों को सूचना भेजकर उर्स में बुलावा भेजता है जिसका आगाज हो चुका है। सालाना उर्स की सभी रसूमातें चांद रात को चांद दिखाई देने पर होगी और 22 जनवरी को जन्नति दरवाजा भी छह दिनों के लिए खोल दिया जाएगा। The post ख्वाजा साहब का 811वां सालाना उर्स आगामी जनवरी में भरेगा appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/811th-annual-urs-of-ajmer-dargah-from-january-22/

अजमेर में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण, प्रतिभाओं का सम्मान

Image
अजमेर। कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री लालचंद कटारिया ने 76वें स्वाधीनता दिवस समारोह के तहत अजमेर के पुलिस लाइन मैदान में ध्वजारोहण किया। उन्होंने यहां मार्चपास्ट की सलामी लेने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 70 व्यक्तियों, संस्थाओं व अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त कलक्टर शहर भावना गर्ग द्वारा किया गया। कटारिया ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन­ में अजमेर-मेरवाड़ा के अनेक स्वतंत्रता सैनानियों ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया जिनका नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हुआ है। विजय सिंह पथिक, राव गोपाल सिंह खरवा, हरिभाऊजी उपाध्याय, अर्जुनलालजी सेठी, रामनारायणजी चौधरी, कप्तान दुर्गाप्रसादजी चौधरी, बृजमोहनलालजी शर्मा, ज्वालाप्रसादजी, दामोदरदासजी राठी, रामनिवासजी आदि अनेक ऎसे सपूत हुए जिन्होंने अजमेर की इस धरती का नाम स्वतंत्रता आंदोलन में सम्मान के साथ दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में इस धरती को ही ऎसा सौभाग्य मिला है कि यहां मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर दो महान तीर्थ स्थित हैं। सामाजिक कुरी...

अजमेर में आजादी का जश्न, तिरंगे फूलों से सजा स्वास्तिक पेट्रोल पंप

Image
अजमेर। स्मार्ट सिटी अजमेर में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ सोमवार को जबरदस्त धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान सरकारी इमारतों तथा निजी प्रतिष्ठानों पर शहीदों के अविस्मरणीय बलिदान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज पूरी आन, बान और शान के साथ लहराया गया। इस मौके पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के आगरा गेट जयपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप स्वास्तिक मोटर्स का समूचा परिसर फूलों से सजावट के जरिए तिरंगे के तीन रंगों से सराबोर नजर आया। दिन भर शहनाई और नगाडा वादन के जरिए आजादी के तरानों की धुन गूंजती रही। पेट्रोल पंप आने वाले हर ग्राहक को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया तथा बच्चों को चाकलेट बांटी गईं। पंप पर लगाई गई विशेष झांकी के अलावा सेल्फी पाइंट को लेकर ग्राहकों ने खूब रुची ली तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा। पंप के पार्टनर राजेश अंबानी ने बताया कि 1958 से संचालित इस पंप पर यूं तो हर साल स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाता है पर इस बार हर घर तिरंगा अभियान ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिए। अपने अपने घर प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने की मिली आजादी के कारण ही आयोजन को विशाल ...

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अजमेर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

Image
अजमेर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शहर ने शहर के विभिन्न स्थानों से हाथ में तिरंगा व नारों की तख्तियां थामे मौन जुलूस निकाला जिसका मदारगेट स्थित गांधी भवन पर संगम हुआ। जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाडा के नेतृत्व में निकाले गए मौन जुलूस में सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, महामंत्री संपत सांखला, रमेश सोनी, वेदप्रकाश जोशी, शहर जिला संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी, सह संयोजक राजेश घाटे सहित शहर जिले मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, संयोजक, सह-संयोजक सहित उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता गांधी भवन पहुंचे, जहां विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाडा ने कहा कि बंटवारे में विस्थापित होने वाले और अपनी जान गंवाने वाले हमारे लाखों भाईयों और बहनों के संघर्ष एवं बलिदान की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जा रहा है। पूर्व सांसद लखावत ने कहा कि इस विभाजन से लाखों हिन्दुओ...

अजमेर में स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

Image
अजमेर। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर जवाहर रंगमंच में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति गीतों और राजस्थानी संस्कृति के लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि कलक्टर अंश दीप थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण राजकीय केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रस्तुति रही। इनके समूह गीत स्वर्ग से सुन्दर देश हमारा, भारत जिसका नाम के शानदार जीवंत गायन ने सबका मन मोह लिया। इस गीत का निर्देशन प्रिया गुप्ता ने किया था। इसके संगतकार दीनेश्वर एवं देवी सिंह थे। महात्मा गांधी विद्यालय के छात्रों ने ओ देश मेरे गीत समुच्च के माध्यम से सभी में देश प्रेम की ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम में हरिसुन्दर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा वन्देमातरम एवं मीनू मनोविकास स्कूल चाचियावास द्वारा ऎ वतन, ऎ वतन सामूहिक गायन काफी रोचक रहा। इन विद्यार्थियों ने खूब तालियां बटोरी। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल द्वारा भारत अनोखा राग है, सेन्ट स्टीवन्ज सीनियर सैकण्डरी स्कूल द्वारा मैं रहूं या ना रहूं भारत ये रहन...

अखंड भारत का विभाजन एक दुखद त्रासदी, चित्र प्रदर्शनी में झलकी पीडा

Image
अजमेर। देश के बंटवारे में विस्थापित होने वाले और जान गंवाने वालों तथा संघर्ष और बलिदान की याद में आजादी के एक दिन पहले 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी शहर ईकाई की ओर से गांधी भवन में प्रदर्शनी लगाई गई। अखंड भारत का विभाजन एक दुखद त्रासदी को सदैव याद रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विगत स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त 2021 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषण की थी। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाडा ने किया। इस मौके पर विधायक वासुदेव देवनानी, नीरज जैन, अरविंद यादव, कंवल प्रकाश किशनानी, राजेश घाटे, राम धनवानी समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर डॉ. हाडा ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प व नए भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी देशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। विभिन्न कार्यक्रमों एवं संकल्पों के साथ हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी शहर की ओर से प्रदर्शनी व मंडल स्तर पर मौन जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। वि...

अजमेर : स्कूली बच्चों संग मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Image
अजमेर। मानव अधिकार मिशन अजमेर के पदाधिकारियों ने नाका मदार स्थित आदर्श विद्या निकेतन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों को वैज प्रदान कर आजादी के अमृत महोत्सव को उल्लासपूर्वक मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर हर घर तिरंगा ध्वज मन तिरंगा, हर उल्लास तिरंगा का नारा दिया गया। इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष इंजीनियर वीपी सिंह ने राष्ट्रप्रेम को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाओं को पढ़ना चाहिए। राष्ट्रप्रेम की भावना शिक्षार्थीकाल से ही जागृत हो जाएगी तो यही बच्चे भविष्य में देश को परम वैभवशाली बनाने वाले साबित होंगे। इस मौके पर मानव अधिकार मिशन के सचिन शर्मा, भूपेंद्र सिंह नेगी, एडवोकेट अर्चना, जसराज शर्मा, महेंद्र मोहन बारोटिया, सोहनलाल भादा, धन सिंह, गुंजन सिंह, यमृणाल कुमार, देवेंद्र कुमार और अन्य राष्ट्र प्रेमी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक मनोज जैन आगंतुक अतिथियों व संस्था के पदाधिकारियों का स्वागत किया। The post अजमेर : स्कूली बच्चों संग मनाया आजादी का अमृत महोत्स...

आजादी का अमृत महोत्सव : एक साथ हुआ देशभक्ति गीतों का गायन

Image
अजमेर। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को राजकीय एवं निजी विद्यालयों द्वारा देशभक्ति गीतों का एक साथ गायन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित हुआ। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में देश के प्रति प्रेम जागृत करने का अनूठा कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा इसका आयोजन किया गया। जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों द्वारा एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए सरकार ने 6 गीतों का चयन किया था। वन्देमातरम, सारे जहां से अच्छा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं, झण्डा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब तथा राष्ट्रगान का सामूहिक स्वरों में गायन किया गया। उन्होंने बताया कि देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन से नई पीढ़ी में देश प्रेम की भावना विकसित होगी। सभी देशवासी आपस में प्रेम, शांति तथा बंधुत्व के साथ रह सकेंगे। इससे सभी मिलकर देश को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने के लिए संकल्पित होंगे। इसी प्रकार नशा मुक्त भारत अभिया...

आजादी के 70 वर्षो में देश की जनता को संतोष नहीं मिला है : चंद्रराज सिंघवी

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व मंत्री चंद्रराज सिंघवी ने कहा है कि आजादी 70 सालों में भी देश की जनता को संतोष नहीं मिला है। यह बहुत ही दुखद परिस्थिति है और इसके पीछे आपसी अविश्वास की बड़ी समस्या है। सिंघवी ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजादी के 75वर्षों में भी देश की समस्याएं बढ़ती जा रही है। दुनिया की कोई ताकत भारत से टकराने की हिम्मत नहीं कर सकती। चीन भी भारत से टक्कर लेने की स्थिति में नहीं है। विश्व में भारत का नाम पहले भी था और आज भी है, आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में कोई सरकार हो यदि जातिवाद एवं सांप्रदायिक मुक्त होकर वे कार्य करें तो भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे व्यक्ति को पक्षपातपूर्ण आलोचना स्वीकार नहीं है।कश्मीर से धारा 370 हटाने का बड़ा काम हुआ है और मोदी सरकार बहुत से अच्छे काम इस देश में कर रही है। विकास भी हो रहा है। सिंघवी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनवाना मोदी की भयंकर भूल थी। स्वार्थ व सत्ता का लोभ नीतीश कुमार के साथ है लेकिन आज लालू के लड़के का वहां पुनर्जन्म बहुत बड़ी घटना है। उनका इशारा तेजस्वी यादव के उप...

राजस्थान में गुरुवार को सामने आए कोरोना केे 658 नए केस

Image
जयपुर। राजस्थान में गुुरुवार को कोरोना के 658 नये मामले सामने आये और इससे सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 4300 पहुंच गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में नये मामलों में 45 की वृद्धि दर्ज की गई। नए मामलों में सर्वाधिक 214 जयपुर में सामने आए जबकि अलवर में 142, उदयपुर में 73, भरतपुर 62, चित्तौड़गढ़ में 39, दौसा में 23, जोधपुर में 20, कोटा में 17, सीकर में 16, बूंदी में 11, अजमेर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं नागौर में सात-सात, धौलपुर एवं झालावाड़ में तीन-तीन, चूरू एवं जैसलमेर में दो-दो तथा बाड़मेर, बीकानेर एवं पाली में एक-एक नया मामला सामने आया। नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब तक 12 लाख 99 हजार 665 हो गई। प्रदेश में 517 मरीजों के और स्वस्थ होने से अब तक 12 लाख 85 हजार 774 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नए मामलों के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4299 हो गई। इनमें सर्वाधिक 1398 सक्रिय मरीज जयपुर जिले में है जबकि अलवर में 641, उदयपुर में 437, जोधपुर में 242, भरतपुर में 203, चित्तौड़गढ़ में 190, अजमेर में 184, दौसा में 171 तथा अन्य कई जिलों में इ...

HPCL की प्रदर्शनी में विभाजन की हदय विदारक घटनाओं का चित्रण

Image
अजमेर/मांगलियावास। राजस्थान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से मांगलियावास स्थित सांई कृपा पेट्रोल पंप पर ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के उपलक्ष्य में गुरुवार को प्रदर्शनी लगाई गई तथा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के रिटायर्ड कैप्टन मांगू सिंह, विशिष्ट आतिथ सूबेदार बीजा सिंह व कैप्टन फूल सिंह थे। अध्यक्षता मांगलियावास सरपंच दुर्गेन्द्र सिंह गौड़ ने की। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। इससे पहले अतिथियों ने विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी दीर्घा का फीता काटकर उदघाटन कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान घटित हदय विदारक घटनाओं का चित्रण किया गया है। एचपीसीएल के एरिया सेल्स मैनेजर नमोनारायण मीणा ने उपस्थित सेवानिवृत सैनिकों का सम्मान किया। वरिष्ठ नागरिकों ने आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों के संस्मरण सुनाए। इस मौके पर मीणा ने कहा कि आजादी के ऐन पहले हमने विभाजन का दर्द सहा है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश को पिछली सदी में बहुत बड़ी संख्या में...

नसीराबाद-अजमेर मार्ग पर बीर घाटी के पास खाई में गिरी मारुति वैन

Image
नसीराबाद/अजमेर। नसीराबाद अजमेर मार्ग पर बीर चौराहे के निकट एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वैन में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अजमेर जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलसुबह एक मारुति वैन नसीराबाद से अजमेर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बीर घाटी के निकट गलत दिशा से आ रहे अन्य वाहन ने मारुति वैन की साइड दबा दी जिससे मारुति वैन चालक अपना संतुलन खो बैठा। मारुति वैन रेलिंग तोड़ती हुई करीब 10 फीट से गहरी खाई में जा गिरी। मारुति वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वैन में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों की चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। नसीराबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। The post नसीराबाद-अजमेर मार्ग पर बीर घाटी के पास खाई में गिरी मारुति वैन appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/maruti-van-falls-into-ditch-near-bir-ghati-on-nasirabad-ajmer-road/

राजस्थान में बुधवार को कोरोना केे 613 नए केस, दो मरीजों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 613 नए मामलों के साथ दो मरीजों की मौत हो गई जबकि इसके सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार हजार के पार पहुंच गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में नए मामलों में 33 की वृद्धि दर्ज की गई और बांसवाड़ा और झालावाड़ जिले में इसके एक-एक मरीज की और मृत्यु हो गई, इससे प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9592 पहुंच गया। नए मामलों में सर्वाधिक 159 जयपुर में सामने आए जबकि अलवर में 105, उदयपुर में 94, भरतपुर 51, अजमेर में 42, जोधपुर में 30, चित्तौड़गढ़ में 21, नागौर में 20, राजसमंद 18, सिरोही 10, प्रतापगढ़ एवं बीकानेर में नौ-नौ, सवाईमाधोपुर में पांच, डूंगरपुर में छह, कोटा, भीलवाड़ा, गंगानगर, जालोर एवं पाली में चार-चार, बांसवाड़ा, दौसा एवं झालावाड़ में तीन-तीन, सीकर एवं हनुमानगढ़ में दो-दो तथा बारां में एक नया मामला सामने आया। नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब तक 12 लाख 99 हजार सात हो गई। प्रदेश में 595 मरीजों के और स्वस्थ होने से अब तक 12 लाख 85 हजार 257 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना जांच के ...

अजमेर में भाजपा 50 लाख झंडों का वितरण एवं फहराने का काम करेगी : देवनानी

Image
अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 50 लाख झंडों का वितरण का काम तथा फहराने का काम करेगी। अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने आज पत्रकारों को बताया कि साथ ही अजमेर शहर में 75 हजार झंडे हर घर में पहुंचाएं जाएंगे जिनमें से 40 हजार अकेले अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में होंगे। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में हर घर तक झंडा पहुंचे और पूरा अजमेर तिरंगा मय हो जाए ताकि लोगों को प्रेरणा मिल सके कि आजादी के क्या मायने हैं। आजादी के वर्षों बाद भी जन साधारण में देशभक्ति का जज्बा बना रहे और वह कायम रहे। इस मकसद से हर घर तिरंगा फहराने की मुहिम प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि घरों के अलावा टैम्पो, ठेलों, सार्वजनिक स्थानों पर भी शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ कार्यकर्ताओं के जरिए झंडे पहुंचाएं जाएंगे। इसके अलावा प्रभातफेरी, शहीदों के स्मारकों का सफाई अभियान आदि का भी काम होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का यह भी मकसद है कि जन साधारण में राष्ट्र भक्...

सबके दिल में बसने वाले नेता थे सांवरलाल जाट : भागीरथ चौधरी

Image
भिनाय। सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सांवरलाल जाट 36 कौम और हर वर्ग के दिल मे बसने वाले नेता थे। वे मंगलवार को स्वर्गीय जाट की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित कर रहे थे। चोधरी ने कहा कि स्वर्गीय जाट किसान कौम के भले के लिए ही जन्म थे और अंतिम समय में भी किसानों की समस्याओं को उठाते हुए प्राण त्यागे। चौधरी ने स्वर्गीय जाट को युग पुरुष की संज्ञा दी। इस मौके पर सीसीबी चेयरमैन मदनगोपाल चौधरी ने कहा कि किसान नेता स्वर्गीय जाट ने आमजन को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रूपए की राशि स्वीकृत कर गांव ढाणी तक बीसलपुर योजना पहुंचाई व किसानों की जरूरत के अनुरूप तालाब और एनीकट बनवाए। आरेलपी महासचिव जगदीश लाम्बा ने बड़े भाई की यादों को सभा के माध्यम से गिनाया। भूमि विकास बैंक चेयरमैन चेतन चौधरी ने स्वर्गीय जाट को अजमेर जिले का रखवाला बताया। भाजपा अजमेर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि जाट के निधन के बाद पूरे जिले में एक नेता के रूप में खालीपन नजर आ रहा है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। अजमेर के पूर्व सभापत...

तीर्थराज पुष्कर का अयोध्या की तर्ज पर होगा विकास : धर्मेन्द्र राठौड़

Image
पुष्कर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर का अयोध्या की तर्ज पर विकास होगा। राज्य सरकार इसके लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। राजस्थान पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष राठौड़ आरटीडीसी द्वारा संचालित होटल सरोवर के जीर्णोद्धार के शुभारंभ के अवसर पर औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि तीर्थराज पुष्कर को अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जाए। इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा मंदिर का जीर्णोद्धार, पुष्कर सरोवर में गंदे पानी के आगमन पर रोक, पुष्कर परिक्रमा मार्ग का आधुनिकीकरण एवं सौन्दर्यकरण करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं। राजस्थान सरकार पुष्कर में योजनाबद्ध विकास, सौन्दर्यकरण एवं आधुनिकी करण के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और नये पर्यटन क...

बनेवडा गांव में पुष्कर सरोवर के पवित्र जल से ‘शिवलिंग’ का अभिषेक

Image
नसीराबाद। समीपवर्ती बाघसूरी पंचायत के बनेवडा गांव में सोमवार को रावतों के मोहल्ले में स्थित शिवमंदिर में हर साल की तरह इस बार भी सहस्त्रजलधारा का आयोजन किया गया। धन सिंह रावत ने बताया कि गांव में 31 कांवडिए पुष्कर सरोवर का पवित्र जल लेकर सोमवार सुबह गांव पहुंचे। समस्त कांवडियों का ग्रामीणजनों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। शिव मंदिर की विशेष सजावट की गई। पूर्वाह्न 11 बजे से पंडित आशीष कुमार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का जलाभिषेक आरंभ करवाया। सबसे पहले कांवडियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद अपराहन 3 बजे तक सहस्त्रधारा का सिलसिला अनवरत चलता रहा। शाम को आरती में समस्त गांववासियों ने भाग लिया। आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। बच्चों, बडों ने हर हर महादेव के जयकारों से इस आयोजन में संपत सिंह रावत, धन सिंह रावत, राजेन्द्र रावत, शेर सिंह, जितेन्द्र सिंह, कमल बरवड, कालू रेगर, शेट्टी वैष्णव, प्रमोद सिंह समेत शिवभक्तों का सहयोग रहा। The post बनेवडा गांव में पुष्कर सरोवर के पवित्र जल से ‘शिवलिंग’ का अभिषेक appeared first on Sabguru News . source https://www.sa...

अजमेर : भाजपा की ओर से 14 अगस्त को निकाला जाएगा मौन जुलूस

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में शहर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस को मौन जुलूस निकाला जाएगा। यह मौन जुलूस अजमेर में नया बाजार स्थित राजकीय संग्रहालय से प्रारंभ होकर गांधी भवन चौराहे तक जाएगा और मौन जुलूस में शामिल होने वाले लोग राष्ट्र ध्वज तिरंगे को थामे रहेंगे। अजमेर भाजपा शहर अध्यक्ष प्रियशील हाडा की अनुशंसा पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता ने उक्त मौन जुलूस के लिए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कंवलप्रकाश किशनानी को संयोजक बनाया है। किशनानी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय नफरत और हिंसा की वजह से विभाजन के समय यातनाएं झेलनी पड़ी और प्राणों की आहुति भी देनी पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जब उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उस दौरान के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाने का फैसला लिया गया। The post अजमेर : भाजपा की ओर से 14 अगस्त को निकाला जाएगा मौन जुलूस appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/moon-julius-to-be-ho...

अजमेर कलेक्ट्रेट के श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन

Image
अजमेर। बाबा बर्फानी के साक्षात दर्शन वो भी अजमेर में? जी हां, शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा के बाद भगवान भोलेनाथ की अराधना में बर्फ से सजाई गई ‘शिवलिंग’ की 8 फीट ऊंची झांकी का अलौकिक नजारा भक्तों को देखने को मिला। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अमरनाथ गुफा में स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन हो रहे हों। कलेक्ट्रेट परिवार के शिव भक्तों की ओर से हर साल की तरह इस बार भी अवकाश के दिन सहस्त्रधारा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहयोग रहा। सुबह से ही विद्वान पंडितों की ओर से शिव महिम्न पाठ का सिलसिला शुरू हुआ जो जलाभिषेक के अनवरत जारी रहा। शाम को महाआरती में बडी संख्या में कलेक्ट्रेट स्टाफ ने सपरिवार शिरकत की। पूजन में एडीएम कैलाश चंद शर्मा, रीडर मुकेश अजमेरा आदि सपत्नीक सम्मिलित हुए। आरती के पश्चात प्रसादी का आयोजन किया गया। सहस्त्रधारा कार्यक्रम में अतुल भार्गव, राजेश, सतीश सैनी मनीष उदयवाल आदि ने सेवा दी। The post अजमेर कलेक्ट्रेट के श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन appeared f...