राजस्थान में कोरोना के 902 नए केस, जोधपुर में मिले 142 संकमित

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 902 नए मामले सामने आने के बाद इसकी संख्या बढ़कर तीन लाख 31 हजार 578 हो गई।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 142 नए मामले जोधपुर में सामने आए। इसके अलावा राजधानी जयपुर में 135, कोटा में 86, उदयपुर में 71, चित्तौड़गढ़ में 51, डूंगरपुर में 43, अजमेर में 40, भीलवाड़ा में 39, अलवर में 32, सिरोही में 30, बांसवाडा में 27, बीकानेर में 24 नये संक्रमित शामिल हैं।

इसी प्रकार राजसमंद एवं झालावाड 19-19, सीकर एवं नागौर में 17-17, श्रीगंगानगर में 15, प्रतापगढ एवं हनुमानगढ में 10 -10, भरतपुर, बूंदी एवं बारा में नौ-नौ, जालोर में आठ, टोंक में सात, दौसा में पांच बाड़मेर एवं धौलपुर में तीन-तीन, करौली में दो, जैसलमेर में एक नया कोरोना मामला सामने आया है।

रिर्पोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज उपचाराधीन संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 7,794 हो गई है। राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2,813 लोगों की मौत हो चुकी है।

The post राजस्थान में कोरोना के 902 नए केस, जोधपुर में मिले 142 संकमित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-902-fresh-case/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे