अजमेर डेयरी दुग्ध उत्पादकों को 700 रुपए किलो फैट की दर से करेगा भुगतान

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड आगामी एक अप्रैल से दुग्ध उत्पादको को सात सौ रुपए किलो फैट की दर से भुगतान करेगा।

अजमेर डेयरी के प्रबंध संचालक उमेशचंद्र व्यास ने बताया कि वर्तमान समय में बेमौसम बारिश से कृषकों एवं पशुपालकों को फसलों में जबरदस्त नुकसान के मद्देनजर उसकी भरपाई के लिए संघ ने उक्त नवीन दर से एक अप्रैल से ही लागू करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि संघ द्वारा 670 रुपए प्रति किलो फैट तथा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 30 रुपए प्रति किलो फैट जो कि दो रुपए प्रति लीटर से है कुल 700 रुपए फैट का भुगतान किया जाएगा।

इस नई दर से भुगतान के चलते पशुपालकों को वर्तमान दर से तीन रुपए प्रति लीटर अधिक मिलेगा। वर्तमान में संकलित चार लाख लीटर दूध पर लगभग बारह लाख रुपए प्रतिदिन एवं 3.5 करोड़ रुपए अधिक मिलेगा।

उन्होंने बताया कि नई दर उत्तरी भारत में सर्वाधिक है। उन्होंने पशुपालकों से अनुरोध किया कि वे अजमेर डेयरी को ही अपना दूध दे क्योंकि अजमेर डेयरी भी पशुपालकों के लिए वटवृक्ष की तरह पूरे साल दुग्ध उत्पादकों के हितों का ध्यान रखता है।

The post अजमेर डेयरी दुग्ध उत्पादकों को 700 रुपए किलो फैट की दर से करेगा भुगतान appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/ajmer-dairy-milk-producers-will-be-paid-at-the-rate-of-rs-700-per-kg-of-fat/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे