नसीराबाद के लालजी डिग्गी तालाब में युवक ने कूदकर की आत्महत्या
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के नसीराबाद में शनिवार सुबह एक युवक ने तालाब में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र के फ्रामजी चौक स्थित लालजी डिग्गी तालाब में घर से निकले युवक ने तालाब में छलांग लगा ली जिसकी घटना कैंटोनमेंट के सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गई। परिजनों ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस उसे ढूंढने में जुटी थी जिसकी पहचान तालाब के पास मिली चप्पल से की गई। बाद में सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो 25 वर्षीय रोहित नामक युवक तालाब में कूदता हुआ दिखाई दिया। सिटी थाने के एसआई कान्हाराम टेपड़ ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन चार घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद भी शव बरामद नहीं हुआ। बाद में अजमेर से एसडीआरएफ टीम को नसीराबाद बुलाया गया है जो तालाब में शव की खोजबीन करेगी। The post नसीराबाद के लालजी डिग्गी तालाब में युवक ने कूदकर की आत्महत्या appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/youth-commits-suicide-by-jumping-in-lalji-diggi-talab-of-nasirabad/