Posts

Showing posts from July, 2022

रामचंद्र चौधरी इंडियन डेयरी एसोसिएशन के सदस्य निर्वाचित

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आईडीए) नई दिल्ली के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। पुष्ट जानकारी के मुताबिक आज ऑनलाइन मोड से हुए मतदान में केंद्रीय कार्यसमिति का निर्वाचन हुआ जिसमें रामचंद्र चौधरी निर्विरोध सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए जबकि एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अमूल डेयरी गुजरात के प्रबंध संचालक राजेंद्र सिंह सोढी को चुना गया। चुनी गई कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा। अन्य प्रतिनिधियों में उपाध्यक्ष अरुण पाटिल महाराष्ट्र व अजय खोसला नई दिल्ली निर्वाचित हुए। गीता पटेल उदयपुर, सीपी चार्ल्स केरल, अनिल बर्मन बैंगलोर, राजेश गजानन लेले मुंबई सामान्य वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए। उल्लेखनीय है कि आईडीए देश के दुग्ध व्यवसाय व उत्पादन क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से समय समय पर केंद्र सरकार को अवगत कराती आई है। इस संस्था में लगभग पांच हजार सदस्य मतदाता है। एसोसिएशन का चार दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 12 से 15 सितंबर तक नई दिल्ली में आयोजित होगा जिसमें नवनिर्वाचित सदस्य रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में अजमेर...

नसीराबाद उपखंड कार्यालय का रीडर 9000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज नसीराबाद उपखंड कार्यालय के रीडर को नौ हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रीडर गिरिराज प्रसाद सैनी परिवादी से एक हजार रुपए पूर्व में ही वसूल चुका था। उसने परिवादी से एसडीएम कोर्ट में विपक्षी पार्टी को पाबंद कराने के नाम पर घूस मांगी थी। ब्यूरो के दल ने उपाधीक्षक प्रभुलाल कुमावत के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए सैनी को दबोच लिया। ब्यूरो रिश्वतखोर रीडर के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी कर रहा है। किशनगढ नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई निलंबित राजस्थान में अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के आयुक्त जोधाराम विश्नोई को आज तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। राज्य के स्वायत शासन निदेशक हरदेश कुमार शर्मा ने आज जारी आदेश में उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच के मद्देेनजर उक्त फैसला लिया। निलम्बनकाल के दौरान उनका मुख्यालय जैसलमेर रखा गया है। साथ ही जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान नियमानुसार उन्हें किशनगढ से ही दिेये जाने के आदेश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि निलम्बित आयुक्त विशनोई किशनगढ़ से पहले नागौर आयुक्त रह चु...

अजमेर डिस्कॉम के अभियंताओं का अश्लील वीडियो, अधीक्षण अभियंता सोनी एपीओ

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर विद्युत वितरण निगम ने पुष्कर में अभियंताओं के शराब और शबाब के साथ नशे में झूमते अधिकारियों का अश्लील वीडियो वायरल मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अधीक्षण अभियंता बीएस सोनी को एपीओ कर दिया है। एवीएनएल के सत्रों के अनुसार निलंबित अधीक्षण अभियंता का मुख्यालय झुंझुनूं किया है। इस मामले में एक अन्य सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता वीएस शेखावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने उक्त फैसला लेने के बाद एसई विजिलेंस के पद पर जीएस मीना को नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि अजमेर डिस्कॉम से जुड़े अभियंताओं ने सेवानिवृत्ति के मौके पर 18 जून को पुष्कर की आलीशान होटल में अश्लील वीडियो पार्टी आयोजित की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि कहने को तो यह डिस्कॉम के एक अफसर की रिटायरमेंट पार्टी ही थी लेकिन इसमें शराब के जाम छलक रहे थे, नशे में मदहोश अधिकारी अश्लील गानों पर डांस कर रही महिला के साथ मंच पर ठुमके भी लगा रहे थे। एक निजी होटल में आयोजित इस पार्टी के मोबाइल कैमरे में कैद किए गए दो वीडियो अब जमक...

बीसलपुर के पानी पर पहला हक अजमेर का, किसान करेंगे आंदोलन

Image
अजमेर। बीसलपुर के पानी पर अजमेर हक को लेकर अजमेर के राजनेता, और जनता भले ही चुप्पी साधे हुए हों, लेकिन अब किसानों ने इसे आंदोलन का रूप देने का निर्णय किया है। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित रावत धर्मशाला में जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता व प्रांत संगठन मंत्री परमानंद के मार्गदर्शन में हुई भारतीय किसान संघ अजमेर की कार्यकारिणी बैठक में बीसलपुर के पानी पर हक का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। सभी का कहना था कि बीसलपुर परियोजना के अन्तर्गत अजमेर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीसलपुर पेयजल योजना में तय पानी नहीं दिया जा रहा। कृषि संचित जल मुहैया कराने में भी हक मारा जा रहा है। अजमेर में पेयजल संकट को दूर करने के लिए अस्त्तिव में लाई गई बीसलपुर योजना अर्थहीन साबित हो रही है, जबकि अजमेर का हक मारकर जयपुर में अधिक मात्रा में जलापूर्ति की जा रही है। बीसलपुर के पानी की जिले में सप्लाई को लेकर बरते जा रहे भेदभाव के खिलाफ भारतीय किसान संघ ने आंदोलन करना तय किया है। इसके प्रथम चरण में तहसील स्तर तक ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि किसान की मांग है कि बांध में बांध में पानी की अध...

अजमेर : PWD का लेखाकार दस हजार रूपए की रिश्वत लेते अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में भष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अजमेर में सार्वजनिक निर्माण विभाग नगर खण्ड के डिविजनल लेखाकार अनिल दायमा को आज दस हजार रूपए की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकृत पुष्ट जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आए आरोपी दायमा ने परिवादी से सड़क निर्माण का बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। परिवादी की शिकायत के बाद मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर ब्यूरो के दल ने सतनामसिंह एवं मीरा बेनीवाल के नेतृत्व में आरोपी को दस हजार की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना झोटवाड़ा जयपुर निवासी है। आरोपी दायमा के घर की तलाशी जारी है। आरोपी को गुरूवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। The post अजमेर : PWD का लेखाकार दस हजार रूपए की रिश्वत लेते अरेस्ट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/accountant-of-pwd-arrested-for-taking-bribe-of-rs-10000-in-ajmer/

मांगलियावास में गुरुवार को भरेगा ऐतिहासिक कल्पवृक्ष का धार्मिक मेला

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के मांगलियावास में गुरुवार को हरियाली अमावस्या के मौके पर ऐतिहासिक कल्पवृक्ष का धार्मिक मेला भरेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मांगलियावास स्थित ऐतिहासिक धार्मिक महत्व वाले कल्पवृक्ष जोड़े पर वर्षों वर्षों से हरियाली अमावस्या के धार्मिक मेले की परंपरा चलती आ रही है जहां अजमेर जिले के अलावा राजस्थान की बहुतेरी जगहों से श्रद्धालु आते हैं। स्वस्थ रहने के साथ खुशहाली एवं समृद्धि की कामना करते हैं। मेले में ग्रामीण परिवेश की छटा देखते ही बनती है। मेले को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी मांगलियावास पहुंचकर कल्पवृक्ष जोड़े के दर्शन किए थे। The post मांगलियावास में गुरुवार को भरेगा ऐतिहासिक कल्पवृक्ष का धार्मिक मेला appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-kalpavriksha-mela-held-at-mangaliyawas-on-thursday/

राजगढ़ धाम पर मां कालिका का महाजलाअभिषेक, 501 दीपों से महाआरती

Image
अजमेर। सावन मास के मंगलवार को राजगढ़ मसानिया भैरव धाम पर मां कालिका का जलाअभिषेक महोत्सव ढोल नगाड़ों की गूंज व मंत्रोचार के साथ मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सान्निध्य में मनाया गया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि राजगढ़ चौरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित जलाअभिषेक महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्त व श्रद्धालु राजगढ़ धाम पर मौजूद रहे। इस मौके पर चंपालाल महाराज ने मां कालिका से प्रार्थना की कि राजगढ़ धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सभी मनोकामनाएं पूरी हों और जो भी श्रद्धालु सच्ची आस्था विश्वास से राजगढ़ धाम में आ जाए वह यहां से निराश नहीं लौटे, सभी के कष्टों का निवारण हो। जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में भजन गायक ज्योति सैनी ने बाबा भैरव व मां कालिका के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं जिस पर भक्तगण भाव विभोर होकर नाचने लगे। धाम पर आए अतिथियों व श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन के बाद मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेष चमत्कारी चिमटी प्राप्त की। जलाभिषेक महोत्सव का समापन 501 दीपों से मां कालिका की महाआरती से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. कैलाश वर्मा,...

अजमेर : संगम मति माताजी चतुर्मास पत्रिका का भव्य विमोचन

Image
अजमेर। आचार्य विद्यासागर तपोवन में चल रहे पावन चतुर्मास की पत्रिका का भव्य विमोचन हुआ। गणिनी आर्यिका गुरु मां 105 श्री संगममति माता जी के पावन सान्निध्य में हो रहे इस चतुर्मास में बढ़-चढ़कर धर्म प्रभावना हो रही है। संपूर्ण चतुर्मास के कार्यक्रमों को लेकर इस भव्य पत्रिका का विमोचन किया गया। संगम मति माताजी ने कहा कि यह पत्रिका चातुर्मास का आईना है। संपूर्ण चतुर्मास के कार्यक्रमों की रूपरेखा है। इन्हीं कार्यक्रमों की रूपरेखा से आप अपनी जीवनशैली बना लीजिए और चातुर्मास से जुड़ जाइए। जागृति मंच द्वारा संघ संचालिका सोनम अजीत विनायका का भी आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से पत्रिका को तैयार किया। चातुर्मास पत्रिका का भव्य विमोचन मैं सामाजिक संसद के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी, जागृति मंच के चातुर्मास अध्यक्ष सुनील जैन होकरा, महेश गंगवाल, महेंद्र बाकलीवाल, कमल सोगानी, कमल बड़जात्या, सुनील पालीवाल, महावीर अजमेरा आदि उपस्थित थे। संपूर्ण समाज की उपस्थिति में हुए इस भव्य विमोचन के विमोचन करने वाले सभी परिवार का सम्मान किया गया। आज सरस्वती प्रदीप पाटनी ने श्रीजी के समक्ष अखंड ज्यो...

दशम पुष्कर अखंड आनंद तीर्थ प्रदक्षिणा पदयात्रा, श्रद्धालु कमा रहे धर्म लाभ

Image
पुष्कर। अखिल विश्व गायत्री परिवार राजस्थान गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित दशम पुष्कर अखंड अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा के तीसरे दिन आज पदयात्रा थावला से यज्ञ एवं हवन कर प्रारंभ होकर भारी बरसात के बीच प्राचीन ऎतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व के मंदिरों के दर्शन करती हुई कड़ेल पहुंची। पदयात्रा में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने सपत्निक भृर्तहरी मंदिर, गोरखनाथ पीठ, भैरव मंदिर, बालाजी का मंदिर आदि के दर्शन करते हुए बांडी घाटी होते हुए कडैल तक पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान निगम अध्यक्ष राठौड़ ने पौधारोपण किया एवं पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पदयात्रा का पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती ने कड़ेल में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ ने ग्रामीणों से जनसंवाद किया। भारी बरसात के बावजूद पद यात्रियों का उत्साह एवं जोश देखने लायक था। आज यज्ञउपरांत भैरवनाथ मंदिर, भृर्तहरी की तप स्थली, बालाजी मोड़, बांडी घाटी, तिलोरा, डूंगरिया खुर्द, रेवन्त होती हुई कड़ेल पहुंची। गायत्री शक्तिपीठ द्वारा निकाली गई रथ यात्रा रातादुण्डा, कल्याणपुरा, स...

शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग केडर रिव्यू की स्वीकृति जारी

Image
बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री ने वित्त विभाग की स्वीकृति के तहत शिक्षा विभाग (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) में मंत्रालयिक संवर्ग केडर रिव्यू कर कई पदों में वृद्धि की गई है। इसके तहत संस्थापन अधिकारी के 230 पद, प्रशासनिक अधिकारी के 697, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 1799, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 1864 तथा वरिष्ठ सहायक के 40 में बढोतरी हुई है। शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग केडर रिव्यू की स्वीकृति जारी होने साथ ही वर्ष में 2 बार पदोन्नति के अवसर की घोषणा का स्वागत करते हुए शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने जश्न मनाया। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर की ओर से लगातार पदों की स्वीकृति हेतु किए गए प्रयास सफल हुए। साथ ही अब कार्मिकों_को साल में दो बार पदोन्नति के अवसर मिलेंगे तथा विभागीय पदोन्नति समिति की साल में दो बार बैठकें हो सकेगी। नियमित DPC पश्चात रिक्त पदों को भरने के लिए रिव्यू DPC, सभी सेवाओं में पदोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर यदि नियमित DPC30 सितंबर से पूर्व हो जाती है। DPC के पश्चात किसी पद/संवर्ग के 15 प्रतिशत से अधिक पद 31 दिसम्बर तक रिक्त ह...

सनातन धर्म संस्कृति के पालन से ही समाज का कल्याण संभव : धर्मेन्द्र राठौड

Image
अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के पालन से ही समाज का कल्याण संभव है। राठौड़ आज अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में अखिल विश्व गायत्री परिवार राजस्थान गायत्री शक्तिपीठ द्वारा आयोजित दशम पुष्कर अखंड अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा पदयात्रा शुभारंभ पर धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुष्कर से बढ़कर पृथ्वी पर कोई दूसरा बड़ा तीर्थ नहीं। यहां आने मात्र से इंसान के जन्म से लेकर वर्तमान तक के पाप नष्ट होते हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि गायत्री शक्ति आधुनिक युग में धार्मिक कुरीतियों को दूर कर आमजन को संस्कारित करने का प्रयास कर रही है। हम सभी को सनातन धर्म की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर पुष्कर स्थित चित्रकूट धाम के पाठकजी महाराज, लाडली घर आश्रम के कृष्णानंद महाराज, निर्मल आश्रम के डॉ स्वामी महाराज भी उपस्थित रहे। पदयात्रा को संयुक्त रुप से हरे पत्तों की झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा का समापन 28 जुलाई को होगा। source https://www.sabguru.com/pradakshina-padyatra...

सावन महोत्सव : प्रभात फेरी हरि संकीर्तन करते पहुंची कोटेश्वर महादेव मंदिर

Image
अजमेर। संन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी शिव ज्योतिष आनंद महाराज के पावन सान्निध्य में बीते 15 साल से नियमित चल रही प्रभात फेरी श्रावण मास के पावन अवसर पर रविवार को फाई सागर रोड स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। प्रभात फेरी परिवार के संयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि कोटेश्वर पहुंचकर संन्यास आश्रम के वेद पाठी बालकों ने वैदिक मंत्रों से महादेव का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी परिवार के टीकम शर्मा, आलोक माहेश्वरी, सुनीता शर्मा, किरण वर्मा ने अपने मधुर भजनों से लाभान्वित किया। महादेव मंदिर पर समाजसेवी दिनेश खंडेलवाल एवं मीनाक्षी खंडेलवाल ने पुष्प वर्षा से स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गया। सावन महोत्सव के तहत प्रभात फेरी के सदस्यों द्वारा कोटेश्वर की पहाड़ी पर सावन के झूले एवं शंकर भगवान के भजन प्रस्तुत कर भरपूर नृत्य का आनंद लिया। सभी लहरिया परिधान में अनुपम छवि अनुपम लीला का दर्शन कराया। प्रभात फेरी में अतुल गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल, माला गुप्ता, अमर सिंह कुमावत, कैलाश जोशी, सुनील गर्ग, राजेश अग्रवाल, पुनीत गर्ग सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। source https://ww...

अजमेर : सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, धरे गए दो भाई

Image
अजमेर। सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लगभग दो सौ किसानों के साथ की लाखों की ठगी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। रिश्ते में दोनों बीटेक धारी सगे भाई लगते हैं। अजमेर जिले के लगभग दो दर्जन किसानों हीरा गुर्जर, धर्मेन्द्र सिंह रावत, मोहम्मद इलियास, मानसिंह, ईशाक मोहम्मद, मोहन लाल, कालूराम, रतनलाल, सतीश आदि ने आदर्शनगर थाने में 31 मई को पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि फारुक मोहम्मद पुत्र सत्तार मोहम्मद प्लॉट नं. 59, टावर वाली गली, पुराना बडगांव, परबतपुरा बाईपास अजमेर के निवासी है एवं यही पर इन्होंने प्रकाश एन्टरप्राईजेज के नाम से अपना ऑफिस खोल रखा है जिसमें यह सोलर लगाने का काम करते हैँ। हमने दिनांक 20 दिसंबर 2021 को सोलर लगवाने हेतु आवेदन किया था। प्रकाश एन्टरप्राईजेज द्वारा हमसे सोलर लगवाने के लिए प्रतिव्यक्ति राशि 70,000 रूपए ली गई थी तथा एवज मे खाली चेक दिए गए थे। राशि जमा कराने के बावजूद आज दिनांक तक सोलर प्लांट नहीं लगाया गया। इसकी जानकारी लेने जब ऑफिस में सम्पर्क किया गया तो ऑफिस तथा मकान के ताला लगा हुआ था। फोन भी स्वीच ऑफ पाया...

हजरत बाबा फरीद का चिल्ला मोहर्रम की 4 तारीख को खोला जाएगा

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर में स्थित हजरत बाबा फरीद का चिल्ला मोहर्रम की चार तारीख को खोला जाएगा। अजमेर दरगाह कमेटी के अनुसार साल में एक बार मोहर्रम (मिनी उर्स) के मौके पर ख्वाजा साहब की दरगाह स्थित हजरत बाबा फरीद गंज शक्कर का चिल्ला तड़के चार बजे आम जायरीनों के लिए खोला जाएगा ताकि वे चिल्ले की जियारत कर सकें। चिल्ला तीन दिन खुला रहेगा। उल्लेखनीय है कि बाबा फरीद की दरगाह पाकिस्तान के पाक पट्टन में है जहां इन्हीं दिनों में उनका उर्स भरा जाता है। बाबा फरीद के अजमेर सहित हिंदुस्तान में भी बड़ी संख्या में अनुयायी है और यहां साल में एक बार खुले चिल्ले पर जियारत कर वे अमन चैन, खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना करते हैं। source https://www.sabguru.com/hazrat-baba-farids-chilla-to-be-opened-on-4th-of-muharram/

पुष्कर में जोगणिया धाम का 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Image
पुष्कर। तीर्थनगरी पुष्कर स्थित जोगणिया धाम का 15वां स्थापना दिवस आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। धाम के उपासक महंत भवरलाल ने बताया कि इस अवसर पर सातू बहना धिराणिया की चल प्रतिमा का तीर्थ सरोवर पुष्कर के जयपुर घाट मे अभिषेक कराया गया। श्रद्धालुओं ने सरोवर के जल से कावड यात्रा निकाली जो गाजे बाजे के साथ जोगणिया धाम पहुंची। धाम में स्थापित चन्द्रेश्वर महादेव का पुष्कर के पवित्र जल से अभिषेक किया गया। दिन में आरती के बाद करीब 12 बजे सातु बहना को भोजन प्रसादी का भोग अर्पण किया गया। इस बीच भजन सरिता में राजस्थान के प्रसिद्ध गायक कलाकार कोजाराम राव ने बायां सा धिराणियों की कथा भजनों के माध्यम से प्रस्तुत की। सुमधुर संगीत के साथ राजस्थानी भजनों पर भक्तजन झूम उठे। source https://www.sabguru.com/joganiya-dham-temple-15th-foundation-day-celebration-in-pushkar/

तुलसी सेवा संस्थान ने धूमधाम से मनाया गुरुपूर्णिमा महोत्सव

Image
अजमेर। तुलसी सेवा संस्थान का गुरुपूर्णिमा महोत्सव सोमवार को कथावाचक किरीट भाई के सान्निध्य में जवाहर रंगमंच में मनाया गया। प्रचार प्रसार मंत्री अशोक टाक ने बताया कि अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगल, काली चरण खंडेलवाल, घनश्याम अग्रवाल की अगुवाई में किरीट भाई का स्वागत पुष्पों से किया गया। करीब दो साल के अंतराल के बाद किरीट भाई का भक्तजनों के बीच आना हुआ। भजन गायक सुनील गोयल ने गुरुवंदना गुरु देव दया कर हमको अपना लेना… से कार्यक्रम शुरूआत की। इस मौके पर किरीट भाई ने प्रवचन के दौरान गुरू महिमा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए, अटूट विश्वास होना चाहिए। परिवार के बडे सदस्य की तरह गुरु को अपने शिष्यों की सदैव चिंता रहती है। गुरु एक स्कूल मास्टरजी (टीचर) की तरह होता हैं। उसका कोई भी विद्यार्थी पीछे न रहे, फेल ना हो यह प्रयास रहता है। विद्यार्थी आगे बढ़ता है तो अपने स्कूल और मास्टर जी नाम रौशन होता है। गुरु अपने शिष्यों को आगे बढ़ने एवं श्री ठाकुरजी जी तक पहुंचने के मार्ग की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने की जरुरत है ना क...