सिरोही डिपो की बस अवरोधक से टकराई, परिचालक की मौत

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में रोडवेज बस के अवरोधक से टकरा जाने पर परिचालक की मौत हो गई जबकि एक यात्री घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार सिरोही डिपो की रोडवेज बस ब्यावर से अजमेर की ओर जा रही थी कि मांगलियावास थाना क्षेत्र में बस अवरोधक से टकरा गई। हादसे में परिचालक अजित की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक यात्री घायल हो गया। घायल यात्री को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

The post सिरोही डिपो की बस अवरोधक से टकराई, परिचालक की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/sirohi-roadways-depot-bus-collides-in-ajmer-conductor-killed/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे