अजमेर : प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, दोनों की मौत

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के मसूदा के पास एक गांव के प्रेमी युगल ने आज सुबह ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यावर सदर थाना क्षेत्र से लगते हुए पीपलाज रेलवे स्टेशन पर आज एक युवक एवं युवती का शव रेल की पटरियों पर पड़ा मिला। इस पर ब्यावर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि मूंदड़ी गांव के रहने वाले सलीम और दीपा पिछले दो दिनों से लापता थे जिन्हें परिवार वाले ढूंढ भी रहे थे लेकिन आज अचानक सुबह दोनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

थाना अधिकारी सुंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को ब्यावर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

The post अजमेर : प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, दोनों की मौत appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/lover-couple-commits-suicide-by-jumping-in-front-of-train-at-masuda-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे