Posts

Showing posts from May, 2020

Corona effect-हताशा और तनाव लील रहे जान

Image
मनीष कुमार सिंह. अजमेर(Ajmer News). कोरोना संक्रमण काल में लगाए गए लॉकडाउन के साइड इफेक्ट अब हताशा और तनाव के बाद आत्महत्या की शक्ल में सामने आने लगे हैं। लॉकडाउन के 66 दिनों में अजमेर जिले में 70 से ज्यादा लोगों ने मौत को गले लगा लिया तो कुछेक की जिंदगी खत्म करने की कोशिशें नाकाम होने से उनकी जान बच गईं। लॉकडाउन के तीसरे चरण में मिली रियायतों के बाद आत्महत्या के मामले बढ़ गए। लॉकडाउन 3 व 4 के 28 दिन में अजमेर जिले में हुए 60 सड़क हादसों में तकरीबन इतनों की ही जान चली गई। इन हालात के लिए लॉकडाउन के कारण यकायक बढ़ी आर्थिक तंगी, काम-धंधे पर असर, बढ़ी हताशा और असुरक्षित भविष्य को लेकर बढ़े मानसिक उद्वेग और तनाव को भी कारण माना जा रहा है। सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र आत्महत्या के मामलों में अजमेर जिले में सर्वाधिक प्रभावित अलवर गेट, रामगंज व क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र रहे। यहां लॉकडाउन के अंतिम चरणों में दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली। अलवर गेट थाना क्षेत्र में धोलाभाटा, नगरा क्षेत्र व रामगंज थाना क्षेत्र में अजय नगर व आसपास की कच्ची बस्तियों में खुदकुशी के मामले देखे गए। ...

टिक-टॉक बनाते बंदूक की गोली से गई बालक की जान

Image
मनीष कुमार सिंह अजमेर(Ajmer news) . टिक-टॉक वीडियो बनाते हुए खूंटी पर टंगी लाइसेंसी बंदूक से निकली गोली ने चार साल के मासूम बच्चे की जान ले ली जबकि उसकी मां जख्मी हो गई। घायल मां को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला नागौर जिले के पीलवा थाने के बंवाल गांव का है। मां के साथ ननिहाल आया ४ साल का रुद्रप्रताप सिंह उर्फ करण पुत्र दौलत सिंह शनिवार शाम घर में मामा कानू सिंह के साथ खेल रहा था। खेलते हुए दोनों मोबाइल फोन पर टिक-टॉक के लिए वीडियो बनाने लगे। इस दौरान रुद्रप्रताप ने अपने नाना की खूंटी पर टंगी लाइसेंसी टोपीदार बंदूक उतारने की कोशिश की। लेकिन इस प्रयास में लोडेड बंदूक जमीन पर गिर गई और बंदूक से निकला कारतूस (छर्रा) रुद्रप्रताप के सिर में पीछे से धंसते हुए ललाट से बाहर निकल गया। बंदूक से निकले छर्रों से पास ही बैठी रुद्रप्रताप की मां प्रेम उर्फ मीनू कंवर की दायीं आंख और पिंडली जख्मी हो गई। हादसे के बाद नाना घायल रुद्रप्रताप व प्रेम कंवर को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। यहां से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। अजमेर पहुंचे रुद्र को चिकित्सकों ने जांच क...

सेवा में जुटे हैं जीआरपी के 700 कर्मवीर

Image
मनीष कुमार सिंह अजमेर. ट्रेन व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा निभाने वाले राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) के जवान प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी में कोरोना वॉरियर्स बनकर स्टेशनों पर तैनात हैं। बीते एक माह में अजमेर जीआरपी के 700 जवानों ने 16 थाना क्षेत्रों से गुजरने वाली प्रवासी श्रमिकों की 600 से ज्यादा ट्रेनों में पानी के साथ खाने के पैकेट मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि जवानों ने ट्रेन में सफर करने वाले प्रवासियों के स्टेशन पर उतरने पर पाबंदी रखी। वहीं खाना, पानी, बिस्किट के साथ तपती धूप में घर के लिए नंगे पैर निकले प्रवासी मजदूरों को चप्पलें तक पहनाई। . . .ताकि नहीं उतरें यात्री जीआरपी अजमेर थानाप्रभारी सुशीला विश्नोई ने बताया कि अजमेर से गुजरने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन के पहुंचने से पहले ही जवानों को पेयजल व्यवस्था के लिए तैनात कर दिया जाता है। ताकि ट्रेन के ठहराव पर कोई भी रेलवे स्टेशन पर ना उतरे। उन्हें ट्रेन में पानी, फूड पैकेट मुहैया करवा दिए जाते हैं। 16 थाने, 700 जवान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोलाराम यादव ने बताया कि जीआरपी एडीजी संजय अग्रव...

सिपाही ने अजमेर पुलिस लाइन में किया आत्महत्या का प्रयास

Image
मनीष कुमार सिंह अजमेर(Ajmer News) . पुलिस कप्तान की ओर से वायरलेस पर जवानों से मोटिवेशनल स्पीच देने के चंद घंटे बाद शनिवार रात पुलिस लाइन में एक सिपाही ने आत्महत्या का प्रयास किया। वह पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। उसको जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि सिपाही जयपुर जिला पुलिस का है। भ्रष्टाचार के मामले में ट्रेप होने के बाद उसे जिला बदर किया गया था। घटना के समय वह शराब पीए हुए था। पुलिस के अनुसार जयपुर जिला पुलिस के जवान सुरेश यादव ने पुलिस लाइन के वाटर टैंक के पास फंदे पर लटक कर जान देने का प्रयास किया। वहां घूम रहे जवानों की नजर उस पड़ गई। उन्होंने उसे फंदे से उतार जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। उसको इमरजेंसी मेडिकल यूनिट (ईएमयू) में भर्ती करवाया गया, जहां सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप, एएसपी (शहर) सुरेन्द्रकुमार भाटी, सीओ(उत्तर) डॉ. प्रियंका रघुवंशी अस्पताल पहुंचे। देर रात तक पुलिस अधिकारियों सिपाही की सेहत पर नजर बनाए हुए थे। मामले में उन्होंने कुछ बोलने से इन्कार कर दिया। अवसाद में था सिपाही! प्रारंभ...

राजस्थान बोर्ड की शेष परीक्षाएं 18 जून से होंगी, जारी किया टाइम टेबल

Image
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 18 जून से प्रारंभ होगी। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 से 30 जून तक और दसवीं की परीक्षाएं 27 से 30 जून तक आयोजित की जाएंगी। राज्य सरकार के निर्देश के तहत शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली ने बताया कि दसवीं परीक्षा के शेष रहे विषय सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 29 जून आौर गणित की 30 जून को होगी। बारहवीं की शेष रही गणित की परीक्षा 18 जून को, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग 19, भूगोल व व्यावसायिक अध्ययन 22, गृह विज्ञान 23, चित्रकला 24, हिंदी साहित्य, उर्दू, सिंधी, गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी, फारसी साहित्य, प्राकृत भाषा व टंकण लिपि अंग्रेजी 25 जून, संस्कृत साहित्य 26, अंग्रेजी साहित्य व टंकण लिपि हिंदी 27, कंठ संगीत, नृत्य कत्थक व वाद्य संगीत 29 व मनोविज्ञान विषय की परीक्षा 30 जून को ली जाएगी। माध्यमिक व्यावसायिक की शेष रही परीक्षा 27 जून को होगी। उच्च माध्यमिक व्यवसायिक की शेष परीक्षा 20 जून को हाोगी। प्रवेशिका की शेष परीक्षाएं 27 से 30 जून तक ली जाएंगी, जबकि वरिष्ठ उपाध्या...

अजमेर में सात नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले से आज सात नए पोजिटिव मरीज निकलकर सामने आए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अजमेर शहर से दो, केकड़ी से दो तथा ब्यावर से तीन मरीजों की रिपोर्ट पोजिटिव आई है। अजमेर शहर के मोतीलाल चौक से 36 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बालक, केकड़ी से 40 वर्षीय महिला व महिला की 22 वर्षीय पुत्री, ब्यावर के लखाना से 53 वर्षीय पुरुष, संजयनगर से 35 वर्षीय महिला, चैथ का व्यास से 75 वर्षीय पुरूष पोजिटिव मरीज के रूप में उभरकर सामने आए हैं। जेएलएन चिकित्सालय में भर्ती 30 कोरोना पोजिटिव मरीजों को आज कायड़ के आयुर्वेद भवन में स्थापित कोविड केयर सेंटर में स्थानांतरित कर दिया है। अब केवल तीन मरीजों को अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा गया है। शेष पूरे अस्पताल को कोविड मरीजों से मुक्त करते हुए अस्पताल की सफाई, सैनिटेशन व डिस इंफेक्शन का कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है ताकि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में आने वाले मरीजों को पूर्व की भांति सभी तरह की बीमारियों का इलाज सुलभ हो सके। इधर, सामूहिक चिकित्सालय संघ के नियंत्रक डॉ. वीर बहादुर सिंह ने कहा कि अजमेर चिकित्सालय की रिकवरी रेट राज्य की औ...

लॉक डाउन चार: प्रवासियों पर कोरोना 'सवा

Image
अजमेर. लॉक डाउन चार में कोरोना संक्रमण की वजह के लिए प्रवासियों को ही माना जा रहा है। इस दौरान मुम्बई से आने वाले सर्वाधिक प्रवासी पॉजिटिव आए हैं। वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों को चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को आने वाले सभी 13 कोरोना पॉजिटिव भी मुम्बई से आने वाले प्रवासी हैं। अब तक करीब 61 से अधिक प्रवासियों में से 45 से अधिक प्रवासी मुम्बई से आने वाले हैं। पिछले एक सप्ताह में अजमेर शहर के वैशालीनगर, आदर्शनगर के अलावा ब्यावर, पुष्कर के पास देवनगर, मोतीसर, पीसांगन ब्लॉक के केरसपुरा, भांवता, अलीपुरा सहित कई गांवों में संक्रमित मरीजों में मुम्बई से आने वाले प्रवासी शामिल हैं। भिनाय के ग्राम तेलाड़ा में आने वाले तीनों मुम्बई प्रवासी हैं। शुक्रवार को बांदरसिंदरी की नट बस्ती में आने वाले सभी 8 मामले व अन्य भी मुम्बई प्रवासी हैं। यह भी है वजह मुम्बई से आने वाले लोगों को क्वॉरंटीन तो किया जा रहा है लेकिन इनमें से सभी के सैम्पल नहीं लिए जा रहे हैं। एक-दो व्यक्तियों के पॉजिटिव आने के बाद इनके सैम्पल लिए गए हैं। भांवता हो या बांदरसिंदरी। सभी जगह यही हालात रहे हैं। बांदरसिंदरी में भी पॉजिटिव आन...

जेएलएन अस्पताल में बनेंगे दो मॉड्यूलर आईसीयू

Image
,  अजमेर. जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से दो मॉड्यूलर आईसी तैयार किया जाएगा। वहीं अन्य मशीनरी एवं उपकरण भी क्रय किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज व अस्पताल प्रशासन के प्रस्तावों पर शुक्रवार को मोहर लग गई है। वहीं जिले के जिला चिकित्सालय व सीएचसी के लिए सीएमएचओ को 3 करोड़ का बजट जारी हुआ है। डिस्ट्रीक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जेएलएन अस्पताल में विकास कार्यों एवं उपकरणों के लिए राशि मंजूर की गई है। शहरी क्षेत्र व ग्रामीत्र क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) एवं जिला चिकित्सालयों के लिए करीब 3 करोड़ का बजट दिया गया है। तीन करोड़ के बजट अस्पतालवार शनिवार को आवंटित होगा। बैठक में अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, किशनगढ़ विधायक सुरेश टाक, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. वी.बी. सिंह, अधीक्षक डॉ. अनिल जैन, सीएमएचओ डॉ. के.के. सोनी एवं खनि विभाग के अभियंता सहित अन्य मौजूद रहे। विधायक भदेल ने कहा- उनकी मांग पर मिला जेएलएन को बजट जेएलएन अस्पताल को 15 करोड़ रुपए के बजट मिलने प...