Posts

Showing posts from January, 2023

अजमेर : गांधी भवन पर मनाया शहीद दिवस, प्रतिमा पर पुष्पार्पण

Image
अजमेर । शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर शहीदों को याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम गांधी भवन पर आयोजित हुआ। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा तथा कलक्टर अंश दीप एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पार्पण किया। विद्यार्थियों ने वैष्णवजन तो तेने कहिए जैसे गांधी जी के प्रिय भजनों का गायन किया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक शक्ति प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह रलावता, विजय जैन, विपिन बैंसील, शैलेन्द्र अग्रवाल, द्रोपदी, महेश चौहान, श्याम प्रजापति, अशोक सुकरिया, नरेश सत्यावना, हेमराज खारोलिया, दिनेश शर्मा, रश्मी हिंगोरानी, सोना धनवानी, प्रदीप कच्छावा, हितेश्वरी टाक, श्री प्रकाश जैन, कोसमोेस शेखावत एवं कश्मीर सिंह सहित बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। जिले के समस्त कार्यालयों में मौन धारण कर शहीदों को श्रदांजलि अर्पित की गई। संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा एवं अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गजेन्द्र सिंह ने कार्यालय कर्मियों के साथ 2 मिनट का मौन रखा। शहीद दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी शहीद दिवस के अवसर ...

अजमेर : हनीट्रेप की आरोपी महिला एवं उसका साथी अरेस्ट

Image
अजमेर/चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस ने हनीट्रेप के एक मामले में अजमेर निवासी एक युवती एवं एक पुरूष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवती युवक को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रूपए की मांग कर रही थी। पुलिस ने बताया कि शहर चित्तौड़गढ़ निवासी एक युवक को एक युवती द्वारा इन्स्टाग्राम पर मैसेज भेज कर बातो ही बातों में उलझा कर दोस्ती की तथा स्वयं को मुसीबत में फंसा बताकर युवक से 21 जनवरी को पांच हजार रूपए पेटीएम के द्वारा ले लिए और पीड़ित ने अजमेर जाने पर आरोपी आशा माली नामक लडकी से मुलाकात हुई और उसने चाय में नशीला पदार्थ मिला कर उसे बेहोश कर उसके अष्लील वीडियो फोटो बना लिए। आरोपी महिला 29 जनवरी को सुबह से फोन कर मिलने का बार-बार कह रही थी। फिर अचानक कहा कि चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री चौराहे पर आकर अर्जेन्ट मिलने के लिए बुलाया। युवक कलेक्ट्री चैराहा पहुंचा जहां उसके साथ एक आदमी ओर था, जिसका नाम पप्पु बंजारा था। जिसने कलेक्ट्री चौराहे पर ही पन्द्रह लाख रूपए की अवैध वसूली के लिए कह कर दुष्कर्म के झुठे मुकदमे में फंसाने एवं रुपए नहीं देने पर मरने मारने की धमकी द...

पाकिस्तानी जायरीनों के जत्थे ने अजमेर दरगाह में पेश की चादर

Image
अजमेर। पाकिस्तान से आए जायरीनों के जत्थे ने आज राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 811वें उर्स के मौके पर उनकी पवित्र मजार पर पाकिस्तानी हुकुमत की ओर से मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए। राजस्थान में अजमेर के पुरानी मण्डी सैन्ट्रल गर्ल्स स्कूल में ठहरे पाकिस्तानी जत्थे के 240 सदस्य सुबह कड़ी सुरक्षा और पुलिस घेरे में पाकिस्तान से लाई गई विभिन्न चादरों को अदब से सिर पर रख कर जुलूस की शक्ल में सैन्ट्रल गर्ल्स स्कूल से रवाना होकर नया बाजार, कडक्का चौक, धानमंडी, दरगाह बाजार होते हुए दरगाह के निजाम गेट पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर पाकिस्तान की चादर देखने के लिए कौतुहल बना रहा। पुलिस की कडी चौकसी आगे से आगे रास्ता बनाती रही जिससे पाकिस्तानी जायरीनों को कोई तकलीफ नहीं हुई। सभी ने इतमिनान से मजार शरीफ पहुंचकर पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किये और फिर बारी बारी से अपनी अपनी चादर चढाई। सभी ने दोनों देशों के बीच अमनो अमान, मित्रता, भाईचारे के लिए दुआ की। साथ ही दोनों मुल्कों में बेहतर रिश्ते और प्यार मोहब्बत की बात कही। कुछ पाकिस्त...

अजमेर उर्स : रेलवे को टिकट बुकिंग व टिकट चेकिंग से कुल 40 लाख की आय

Image
अजमेर। अजमेर शरीफ में चल रहे उर्स मेले के दौरान अजमेर मंडल रेल प्रशासन की ओर से जायरीन की सुविधा के लिए विभिन्न समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अंतर्गत अतिरिक्त टिकट काउंटर भी लगाए गए हैं। रविवार को एक दिन में 20 हजार से अधिक आरक्षित व अनारक्षित यात्री बुक किए गए जिससे कुल 37 लाख रुपए की आय अर्जित की गई। इसी प्रकार टिकट चेकिंग के अंतर्गत कुल 450 बिना टिकट के मामले पकड़े गए जिससे लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की आय अर्जित की गई। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 8 हजार टिकट और लगभग 9 लाख की आय का होता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के निर्देशानुसार उर्स की व्यवस्थों को सुनिश्चित करने के लिए मेला अधिकारी जयप्रकाश सहित अन्य अधिकारिओं व कर्मचारियों को नामित किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत यात्री सुविधाओं व व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखे रहे हुए हैं ताकि अजमेर आने वाले जायरीन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अजमेर स्टेशन पर उर्स के दौरान जो सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है उनमें देशभर के विभिन्न स्टेशनों के लिए उर्स स्पेशल ट्रेनों का संचालन, बुकिंग कार्यालय...

अजमेर : केन्द्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा ने फांसी का लगाकर की सुसाइड

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के बांदरसिंदरी थानाक्षेत्र स्थित राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय के होस्टल में एक छात्रा ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुष्ट जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में अध्ययनरत एमएससी माइक्रोबायोलाजी प्रथम वर्ष की सलोनी साहू ने शुक्रवार देर रात होस्टल के पंखे पर फांसी का फंदा बना उस पर झूल गई। सूचना पर देर रात ही मौके पर पहुंची बांदरसिंदरी थानापुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और मृतका के परिजनों को सूचना दी। गांव लाम्बा हरिसिंह से परिजन भी विश्वविद्यालय पहुंच गए। मृतका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस एवं विश्वविद्यालय प्रशासन अपने अपने स्तर पर आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने के लिए जांच में जुटा है। The post अजमेर : केन्द्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा ने फांसी का लगाकर की सुसाइड appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-central-university-of-rajasthan-girl-student-commits-suicide-by-hanging/

मदार-रेवाडी-मदार एक्सप्रेस का मदार स्टेशन से शुभारंभ

Image
अजमेर। स्मार्ट सिटी अजमेर के निवासियों को बडी सौगात देते हुए शुक्रवार को मदार-रेवाडी-मदार एक्सप्रेस का मदार स्टेशन से शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत मदार स्टेशन पर ट्रेन संख्या 19724/09735, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी पैसेंजर के मदार तक (19618/19617 के रूप में पुनर्संख्यांकित) विस्तार को सांसद भागीरथ चौधरी ने विधायक अजमेर(उत्तर) वासुदेव देवनानी, विधायक अजमेर (दक्षिण) अनिता भदेल व मण्डल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ की गरिमामयी उपस्थति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित रेलवे के अन्य अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। गाड़ी संख्या 19617 मदार –रेवाड़ी एक्स्प्रेस, मदार से प्रतिदिन 17.05 बजे रवाना होकर किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनोल होते हुये 23.50 पर रेवाडी जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19618 रेवाड़ी –मदार एक्स्प्रेस रेवाड़ी से प्रतिदिन 9.10 बजे रवाना होकर 16.35 बजे मदार पहुंचेगी। इस यात्री गाडी के प्रारम्भ होने से अजमेर एवं आसपास के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी। The post मदार-रेवाडी-मदार एक्सप्रेस...

अजमेर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोडो यात्रा का आगाज

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज से हाथ से हाथ जोडो यात्रा का आगाज किया गया। अजमेर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 43 48-49 में यात्रा का शुभारम्भ प्रदेश प्रभारी आरसी खूटिया तथा अजमेर प्रभारी मुमताज मसीह ने हरी झण्डी दिखा कर किया। प्रदेश कांग्रेस सदस्य हेमन्त भाटी के नानकी पैलेस में आयोजित समारोह में खूटिया ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा के साथ अब उनके संदेश को गांव गांव- वार्ड वार्ड में पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोडो यात्रा शुरू की जा रही है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलकर इसे न केवल सफल बनाना है बल्कि जनता से सम्पर्क बढा कर केन्द्र की मोदी सरकार को बेनकाब करना है। अजमेर प्रभारी मुमताज मसीह ने सभी का आवाह्न किया कि दो माह की कडी मेहनत का लाभ आने वाले लोकसभा-विधानसभा चुनावों में मिलेगा। इसलिए सभी हाथ से हाथ जोडो अभियान के जरिये राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने में कडी मेहनत करे। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, महेन्द्रसिंह रलावता, हेमन्त भाटी सहित अनेक पार्षद व कांग्रेसी मौजूद रहे। The post अजमेर में कांग्र...

अल्ट्रा रनर सुफिया का अजमेर आगमन पर शानदार स्वागत

Image
अजमेर। 35 वर्षीय सुफिया इंडियन अल्ट्रा रन के कतर में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर अजमेर आगमन के दौरान मॉर्निंग मस्कटियर्स क्लब अजमेर के वरिष्ठ साइकिलिस्ट नंदलाल शर्मा व अजमेर रनर क्लब के वरिष्ठ धावक राजीव जी ने सुफिया को माला पहनाकर जोश के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ अकरम खान ने बताया कि सूफिया 4 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हैं। इन्होंने अभी गोल्डन चतुष्कोणीय नेटवर्क दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई हाईवे के अंतर्गत 194 किलोमीटर की दूरी कतर देश में 30 घंटे 31 मिनट में लगातार दौड़ कर पूरी कर महिला वर्ग में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। दौड़ के दौरान तीन बार तबीयत खराब होने के उपरांत भी बिना रुके उनके द्वारा यह दूरी पूर्ण की गई। इस दौरान उनके पति विकास सरोहा जो खुद एक प्रसिद्ध साइकिलिस्ट हैं साथ रहे सूफिया ने सभी के साथ अपने अनुभव साझा कर सबका मार्गदर्शन किया कार्यक्रम के अंत में लक्ष्मण ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कमल,शेफाली, लक्ष्मण, आबिद, मोनिल, तरुण, विजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, नीरज आदि उपस्थित रहे। The post अल्ट्रा रनर सुफिया का अजमेर ...

NWR अजमेर मंडल पर 74वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

Image
अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पर 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य आयोजन एडीएसए स्पोर्ट्स ग्राऊन्ड में किया गया। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने ध्वजारोहण किया। समारोह के दौरान परेड, महाप्रबंधक के गणतंत्र दिवस सन्देश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक/गतिशक्ति अनूप शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अरुणांशु सरकार सहित मण्डल के अधिकारी व कर्मचारी, महिला कल्याण संगठन तथा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों व कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण व संस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर अजमेर रेल म्यूजियम के प्रांगण में विधार्थियों के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय भारतीय रेल और हम रखा गया था। जिसमें विद्यार्थियों के दो ग्रुप बनाए गए थे। प्रथम ग्रुप 6 से 10 वर्ष और द्वितीय ग्रुप 11 से 15 वर्ष के कुल 94 विद्यार्थि...

गणतंत्र दिवस : अजमेर में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के पुलिस लाइन स्थित नव विकसित मैदान पर आज 74वें गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। कटारिया ने राज्यपाल संदेश के पठन के बाद स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान तथा खेलकूद, सामाजिक तथा सरकारी क्षेत्र में काम करने वाली 67 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने लोक नृत्य, सामूहिक नृत्य व शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया। इस मौके पर एडीए, नगर निगम, चिकित्सा विभाग की झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों का किया सम्मान जिला स्तरीय समारोह में स्वतंत्रता सेनानी श्री शोभाराम गहरवार का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन रामकली, चन्द्र अग्रवाल, विमला देवी, जानकी टी गोकलानी को भी सम्मानित किया गया। पुलिस एवं होमगार्ड की प्लाटून ने की परेड इस समारोह में परेड कमांडर जय सुल्तान सिंह के नेतृत्व में परेड की गई। सीआरपीएफ पुरूष प्लाटून का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर संदीप कुमार, राजस्थान पुलिस पुरूष प्लाटून क...

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से ख्वाजा की दरगाह में चादर पेश की

Image
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से आज अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 811 वें सालाना उर्स के मुबारक मौके मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर देश में खुशहाली एवं स्मृद्दी की कामना की गई। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी प्रधानमंत्री मोदी की चादर लेकर अजमेर सर्किट हाउस पहुंचे जहां स्थानीय भाजपाईयों ने स्वागत व अगवानी की। यहां से दरगाह शरीफ पहुंचकर गरीब नवाज की मजार पर चादर चढाई। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गरीब नवाज द्वारा की गई मानवता की सेवा निरंतर पीडियों तक प्रेरणा देता रहेगा। प्रेम सौहार्द और बंधुत्व का संदेश देने वाले महान सूफी संत को वार्षिक उर्स पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता हमारे देश की खूबसूरती है सालाना उर्स विभिन्न मान्यता एवं आस्था के लोगों द्वारा इसी भावना के साथ यहा शिरकत कर रहे है। उन्होने आजादी के अमृत कालखंड का जिक्र करते कहा कि देश सामूहिक सामार्थय के जरिये प्रगति की नई ऊचाईयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उर्स में भाग ले रहे जायरीनों को शुभकामना भी दी। The post प्रधानमंत...

अशोक गहलोत की ओर से गरीब नवाज की बारगाह में चादर पेश

Image
अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आज अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811वें सालाना उर्स के मुबारक मौके पर गरीब नवाज की बारगाह में मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए गए। राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ खानूखान बुधवाली मुख्यमंत्री की चादर लेकर अजमेर शरीफ पहुंचे और दरगाह पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ तथा पूर्व विधायक हाजी कय्यूम खान के साथ चादर पेश की। अजमेर दरगाह में चादर पेश होने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि हिंदुस्तान की सरजमीं को गरीब नवाज जैसे औलियाओं ने हमेशा खुदाई खिदमत और रुहानी तालिमात से दुनिया को बेहतरीन पैगाम दिया। उन्होंने समाज के कमजोर, गरीब, तथा बेसहारा लोगों की खिदमत के साथ साथ आपसी भाईचारा, मुल्क की बहबूदी और परवरदिगार की इबादत करने पर जोर दिया। गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि आज के दौर में जब मजहब के नाम पर समाज को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है तब ख्वाजा गरीब नवाज का कौमी एकता का पैगाम और ज्यादा प्रासंगिक व अच्छा संदेश देने वाला हो जाता है। उन्होंने गरीब नवाज के प्रति अपने उद्गार व्यक्त ...

ब्रह्मलीन संत हिरदाराम साहिब दर्शन पर लिखित पुस्तक़ का विमोचन

Image
अजमेर। सिंधी समाज महासमिति अजमेर के तत्वावधान में ब्रह्मलीन संत हिरदाराम साहिब दर्शन पर बैरागढ़ भोपाल के निवासी आसुदो छबलदास लच्छवाणी द्वारा लिखित पुस्तक मानव सेवा ही माधव सेवा का विमोचन समारोह स्वामी काॅम्पलेक्स के रसोई बेनकाॅट हाॅल में आयोजित किया गया। पुस्तक के विमोचन समारोह में स्वामी हिरदाराम साहिब के परम शिष्य व पुष्कर स्थित श्री शातांराम उदासीन आश्रम के महंत हनुमानराम उदासीन ने अपने प्रवचन में कहा कि कर्म तभी अच्छे होते है जो कर्म में धर्म में शामिल होता है वृक्ष कितना भी बड़ा हो महत्व नींव का होता है और लेखक ने नींव का कार्य किया है, आने वाले समय में मानव ही माधव सेवा है पुस्तक का महत्व आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। मानव काम करता रहे, फल की इच्छा न रखे, फल की इच्छा की पूर्ति नहीं होने पर व्यक्ति बड़ा दुःखी होता है स्वामी जी के साथ बिताये पलों के बारे में बताया जहां से कलम लिखना शुरू करें और कलम का जहां पर अंत हो वहां से स्वामी जी की जीवनी शुरू होती है। सेवा व सिमरन करने से प्रभु की भक्ति होती है। लेखक आसुदो छबलदास लछवाणी ने पुस्तक की परिकल्पना से साकार होने तक की यात्रा के बारे मे...

शीत लहर के बावजूद राजगढ़ धाम पर उमडी भक्तों की अपार भीड़

Image
अजमेर। सर्द हवाओं और घने कोहरे के बीच रविवार को सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने मंदिर परिसर में बाबा भैरव, मां कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना कर भैरव धाम की भैरव चालीसा का विधिवत विमोचन किया। भैरव चालीसा का श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर चंपालाल महाराज ने गुप्त नवरात्राओं के प्रारम्भ होने पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी की खुशहाली की कामना की। भिक्षावृत्ति को समाज का कलंक बताते हुए उससे मुक्त कराने का संकल्प दिलाया। उन्होने कहा कि नशा विनाश का मूल कारण है। नशा समस्त बुराईयों की जड़ है। नशे का त्याग करना चाहिए। धाम पर आए हजारों श्रद्धालुओं ने चम्पालाल महाराज की प्रेरणा स्वरूप दोनों हाथ उठाकर जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का संकल्प लिया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि शनिवार से धाम पर आए हुए श्रद्धालुओं को हाड कंपाने वाली ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए राजगढ़ मसाणिया भैरवधाम चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रजाई-गद्दे का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की अजमेर ईकाई का गठन

Image
अजमेर। आम नागरिक को भारतीय संविधान के अनुसार प्रदत्त मानव अधिकारों की जानकारी देने तथा आमजन में जागृति पैदा करने, उनके अधिकारों की रक्षार्थ अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग राजस्थान की नवगठित अजमेर शाखा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को मालियान पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य ​अतिथि संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डा इंद्रजीत सिंह टांक, विशिष्ट अतिथि प्रदीप कछावा थे तथा अध्यक्षता समाजसेवी पूनमचंद मारोठिया ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि टांक ने नवगठित अजमेर जिला कार्यकारिणी को दायित्वों, ​अधिकारों, पीडित, शोषित व तिरस्कृत नागरिकों को समय पर न्याय दिलाने, उनकी सहायता करने आदि की शपथ दिलाई। उन्होंने संस्था की स्थापना, कार्यक्षेत्र, भूमिका व अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की। नवगठित कार्यकारिणी में एडवोकेट बबीता टांक (अध्यक्ष), हेमेन्द्र सिंगोदिया (कार्यकारिणी अध्यक्ष), राकेश मेघवाल (सचिव), अर्चना शर्मा व नेहा आलूदिया (उपाध्यक्ष), बीना सांखला व मिहर टाक (सह सचिव), मनीष मारोठिया (कोषाध्यक्ष), माया बनिष्ठिया (संगठन सचिव), राजकुमार भाटी (संगठन मंत्री), बा...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह : कलाकारों ने कैनवास पर बिखेरे सुरक्षा के रंग

Image
अजमेर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत परिवहन विभाग और रोड सेफ्टी सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रोड सेफ्टी आर्ट कैंप का आयोजन स्थानीय जवाहर रंग मंच पर किया गया। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया की इस कला शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कलाकारों द्वारा कैनवास पर सुरक्षा संबंधी पेंटिंग्स का निर्माण करना रहा क्योंकि पेंटिंग लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक सड़क परिवहन से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सचेत किया जा सके। कला शिविर का संयोजन लोक कला संस्थान ने किया। कला शिविर में अजमेर के कलाकार देवेंद्र खारोल, संजय कुमार सेठी, प्रकाश नागोरा, प्रजेस्ट कुमावत, मनोज प्रजापति, बनवारीलाल ओझा व छवि दगदी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कलाकृतियों में हेलमेट से सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन, ट्रैफिक पुलिस के विभिन्न कार्यों को एवं सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने से संबंधित चित्र बनाए गए। इसके साथ ही शिविर में कॉन्वेंट विद्यालय की 10 छात्राओं ने विद्यालय अध्यापिका निलेश तंवर के निर्देशन में एक से बढ़कर एक सुंदर कलाकृतियों को शीट पर बनाया। छात्राओ...

अजमेर : ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811वें सालाना उर्स का आगाज

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज सायं झंडा चढ़ने की रस्म के साथ ही ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 811वें सालाना उर्स का आगाज हो गया। बुलंद दरवाजे पर झंडा चढ़ाते समय 21 तोपों की सलामी दी गई। अब धार्मिक रस्में रजब माह का चांद दिखाई देने पर शुरु होगी और उर्स का विधिवत आगाज हो जाएगा। अजमेर में दरगाह शरीफ के गरीब नवाज गेस्ट हाउस से झंडे का जुलूस अस्र की नमाज के बाद शुरु हुआ भीलवाड़ा के गौरी परिवार के फखरुद्दीन गौरी झंडे को अदब के साथ लेकर चले। गाजे बाजे, ढोल धमाकों के साथ जुलूस लंगरखाना गली से निजामगेट के रास्ते दरगाह में पहुंचा। इस दौरान कव्वाली का दौर भी चलता रहा। रस्से की घेराबंदी के बावजूद झंडे को चूमने की ललक में आशिक-ए-ख्वाजा मशक्कत करते रहे। दरगाह के 85 फीट ऊंचे बुलंद दरवाजे पर रोशनी के पूर्व झंडा चढ़ाया गया जिसमें गौरी परिवार के सदस्य, उनके खादिम सैयद मारुफ अहमद, अंजुमन सैयद जादगान व शेखजादगान के पदाधिकारी व सदस्य तथा दरगाह कमेटी के नुमाइंदे मौजूद रहे। झंडे की एक झलक पाने के लिए अकीदतमंद उमड़ पड़े। बड़े पीर साहब की पहाड़ी से जब तोप दागी गई तो अकीदतमंदों के हाथ परवरदिगार की खिदमत में ऊपर उठ ...

दिव्या मित्तल के मोबाइलों की तलाश, आनासागर झील में चलाया सर्च ऑपरेशन

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर एसओजी की दो करोड़ घूस मांगने के आरोपी एसीबी की रिमांड पर चल रही आरोपी दिव्या मित्तल के मोबाइलों को आज आनासागर झील में सर्च ऑपरेशन चलाकर ढूंढने का काम किया गया। अजमेर पहुंची जयपुर एसीबी दल ने दिव्या मित्तल की मौजूदगी में गोताखोरों की सहायता से आनासागर में तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। गोताखोरों को एसडीआरएफ की टीम ने सहयोग किया। बताया जा रहा है कि दिव्या मित्तल ने भनक लगने के साथ ही अपने दो मोबाइल एवं दो बैगों को आनासागर में डाल दिया जिसे अब एसीबी तलाश रही है। ब्यूरो टीम को उम्मीद है कि मोबाइल के सहारे रिश्वत प्रकरण में नये रहस्य खुल सकते हैं। इस बीच एसीबी के दल ने दिव्या मित्तल को आज का सर्च ऑपरेशन समाप्त होने के बाद सर्किट हाउस ले जाया गया। ब्यूरो टीम को इस रिश्वत मामले में अन्य दस्तावेजों की भी तलाश है। आज की तलाशी में मोबाइल झील से बरामद नहीं किया जा सका। The post दिव्या मित्तल के मोबाइलों की तलाश, आनासागर झील में चलाया सर्च ऑपरेशन appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/divya-mittal-bribe-case-search-operation-for-mobiles-in...

उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक गौतम अरोड़ा ने किया अजमेर स्टेशन का निरीक्षण

Image
अजमेर । उत्तर पश्चिम रेलवे केअपर महाप्रबंधक गौतम अरोड़ा अजमेर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर अजमेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ व अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेवराम, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत तथा स्टेशन मैनेजर अवधेश कुमार सहित मंडल के अन्य रेल अधिकारी उपस्थित थे। अपर महाप्रबंधक गौतम अरोड़ा ने अजमेर स्टेशन का गहन निरिक्षण किया, जिसके अन्तर्गत उन्होंने प्रतीक्षालय, बुकिंग, प्लेटफार्म, सफाई व्यवस्था, स्टेशन परिसर, रनिंग रूम, क्रू लॉबी, खानपान इकाईयां, पानी की व्यवस्था, बुक स्टॉल, पे एंड यूज़ शौचालय सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया व रेल अधिकारिओं को आवश्यक सुझाव व निर्देश दिए। अपर महाप्रबंधक ने स्टेशन पर की गई व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त की तथा कुछ कमियों के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए व शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा। मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने अपर महाप्रबंधक को स्टेशन से संबंधित विभिन्न कार्यों व गतिविधियों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त अपर महाप्रबंधक ने केरिज व वेगन डिपो का भी निरीक्षण किया। क...

युवा दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति की मिनी मैराथन दौड़

Image
अजमेर। विवेकानंद के उद्गार उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत को फलिभूत करते हुए रविवार को राष्ट्र सेविका समिति की ओर से ‘धाव भगिनी’ मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अजमेर महानगर में धाव भगिनी मिनी मैराथन वैशाली नगर स्थित दीनदयाल समुदायिक भवन से प्रारम्भ होकर नई चौपाटी पुष्कर मार्ग पर संपन्न हुई। युवा दिवस (12 जनवरी) पर स्कूलों में अवकाश होने के कारण यह कार्यक्रम रविवार को रखा गया और आज मकर संक्राति के शुभ अवसर पर अजमेर में कई कार्यक्रम किए गए जिसमें से मिनी मैराथन प्रमुख रहा, जिसमें सभी तरुणियों ने उत्साहपूर्ण भाग लिया। मैराथन दौड़ का ऐसा प्रयोग विभाग में पहली बार कराया गया। भविष्य में समिति के और कई कार्यक्रमों की योजना है और संख्या की दृष्टि से भी और अधिक प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में मनीषी इन्दोरिया (विभाग कार्यवाहिका), मंजू लालवानी (सह विभाग कार्यवाहिका), दीपिका शर्मा (प्रान्त प्रचार प्रमुख), वर्षा लालवानी (जिला तरुणी प्रमुख) और आयुषी इन्दोरिया (जिला प्रचार प्रमुख) और कई तरूणीयां उपस्थित थे। The post युवा दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र सेविका समिति की मिनी मैराथन द...

अजमेर : अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति एवं बच्ची घायल

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के किशनगढ़ जयपुर राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पहले आज शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई तथा उसका पति एवं बच्ची घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुंडोती निवासी रितिक अपनी पत्नी एवं मासूम बच्ची के साथ जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें रितिक की पत्नी काजल की दर्दनाक मौत हो गई और पति एवं बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया तथा घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बांदनवाड़ा यार्ड समपार फाटक संख्या 29 बंद रहेगा अजमेर-चित्तौड़गढ़ खंड पर स्थित बांदनवाड़ा स्टेशन यार्ड समपार फाटक संख्या 29 पर मरम्मत कार्य दिनांक 16 जनवरी से 18 जनवरी तक किया जाएगा। जिसके कारण इन 3 दिनों में फाटक आंशिक समय के लिए बंद रहेगा। इस समपार फाटक का उपयोग करने वाले आमजन और मसूदा की तरफ से आने जाने वाले भारी वाहन विश्रामवाड़ी से तथा हल्के वाहन न्यारा फाटक संख्या 28 से आ जा सकेंगे। The post अजमेर : अज्ञात वाहन की टक्कर से...

अजमेर : एक करोड रूपए की अफीम बरामद, दो आरोपी अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक करोड़ रुपए की अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील टाडा ने सीओ ग्रामीण इस्लाम खान के निर्देश पर ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही अफीम को जब्त किया। जब्त की गई अफीम का वजन 50 किलो 258 ग्राम बताया गया जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने जोधपुर निवासी दो अफीम तस्करों को भी गिरफ्तार कर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सडक हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक के पेड स टकराने की वजह से दो युवकों की मौत हो गई। थाना प्रभारी सुधीर उपाध्यय के अनुसार कल देर शाम को पुलिस लाइन क्षेत्र के दो युवक एक राहगीर को बचाने के चक्कर में इमली के पेड़ से टकरा गए जिसमें पुलिस लाइन निवासी जयकिशन (30) तथा भूणाबाय निवासी कुशाल दग्दी (24) की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे का मुख्य कारण राहगीर को बचाने के चक्कर में तेज गति से पेड़ से टकरा जाना रहा। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्ट...

मकर संक्रान्ति पर श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

Image
अजमेर। अजमेर के निकटवर्ती सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर तेज सर्दी के बावजूद मकर संक्रान्ति के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमडा पड़ा। देश-प्रदेश से आए हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने प्रदेश की जनता को मकर संक्रान्ति की शुभकानाए देते हुए सुखमय व खुशहाली का आशीर्वाद दिया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि सुबह पूजा अर्चना के बाद राजगढ़ ग्रामवासी, श्रद्धालुगण मुख्य उपासक चम्पालाल के सान्निध्य में चक्की वाले बाबा के मंदिर से डीजे की धुन से नाचते गाते झण्डे लेकर सदर बाजार होते हुए भैरव धाम पहुंचे। सदर बाजार में राजगढ़ ग्रामवासियों ने ठिकाना राजगढ के प्रेम सिंह गौड़ के नेतृत्व में महावीर सेन, श्याम सेन, भागचंद महावर, मुकेश माली, रामकरण, नारायण हांकला, कमल नागौरा, रामदेव माली, पांचू माली, अमृतलाल माली, लेखराज महावर, नारायण मौर्य, माणक मौर्य, शंकर जागृत आदि ने मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 151 किलो की मालापहनाकर, साफा बांधकर तथा शॉल ओढाकर स्वागत सत्कार किया। सेन ने बताया कि कड़ाके की सर्दी देखते हुए श्रद्धालुओं के ल...

सवाईसिंह हत्याकांड : 2 शार्प शूटर सहित 3 भरतपुर से अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के पुष्कर के बांसेली स्थित युवा रिसोर्ट में सात जनवरी को हुए बहुचर्चित सवाई सिंह हत्याकांड मामले में पुष्कर थाना पुलिस ने दो शार्प शूटर सहित तीन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने पत्रकारों को बताया कि पुष्कर थाना पुलिस, सीओ ग्रामीण स्पेशल टीम एवं साइबर टीम के संयुक्त प्रयासों से इस हत्याकांड से जुड़े आकाश सोनी उर्फ गोल्डी तथा दो शूटर कपिल एवं विकास को भरतपुर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार सूर्यप्रताप एवं विनय के समक्ष इन आरोपियों से आमने सामने की पूछताछ के बाद अन्य रहस्यों का खुलासा होगा। मामले से जुड़े एक अन्य सूर्यप्रताप के भाई धर्मप्रताप की भी पुलिस को तलाश है। The post सवाईसिंह हत्याकांड : 2 शार्प शूटर सहित 3 भरतपुर से अरेस्ट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/sawai-singh-murder-case-3-including-2-sharp-shooter-arrested-from-bharatpur/

अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का सोमेसर स्टेशन पर ठहराव

Image
पाली/अजमेर। रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों की मांग व सुविधा के मद्देनजर अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद रेलसेवा का आज से सोमेसर स्टेशन पर ठहराव शुरू कर दिया है। पाली सांसद पीपी चौधरी, सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत व अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति मे सोमेसर स्टेशन पर हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ तथा वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद चौधरी ने कहा कि सोमेसर स्टेशन पर इस गाड़ी के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी जोकि आज पूरी हुई है। सोमेसर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विकास के और भी कई कार्य किए जाएंगे। सोमेसर स्टेशन को स्टेशनों के पुनर्विकास की अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। अब प्रतिदिन गाडी संख्या 19031, अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा सोमेसर स्टेशन पर 17.10 बजे आएगी एवं 17.12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस का सोमेसर स्टेशन पर 8.16 बजे आगमन एवं 08.18 बजे प्रस्थान होगा। ...

पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में श्रद्धालु अब ऑनलाइन दान दे सकेंगे

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर स्थित विश्व के एकमात्र जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में श्रद्धालु अब ऑनलाइन दान दे सकेंगे। अजमेर कलक्टर एवं ब्रह्मा मंदिर अस्थाई प्रबंध समिति के अध्यक्ष अंशदीप ने आज ऑनलाइन क्यूआर कोड का विमोचन किया जिसके जरिए विश्व के दूरदराज हिस्सों में बैठे श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार ऑनलाइन दान राशि दे सकेंगे। यह नवाचार कर ब्रह्मा मंदिर की आय बढ़ाने का रास्ता खोला गया है। ब्रह्मा मंदिर में रखे दानपात्रों से सालाना लाखों में राशि निकलती है लेकिन अब ऑनलाइन दान की व्यवस्था से इसमें दोगुना से ज्यादा दान राशि प्राप्त होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी की 2017 में मृत्यु के बाद से मंदिर का प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ में है। महंत सोमपुरी के समय और उससे पहले भी महंत लहरपुरी के गद्दी पर रहते चढ़ावे राशि का आंकड़ा बहुत कम हुआ करता था। प्रशासनिक प्रबंधन से राशि में इजाफा हुआ है। उल्लेखनीय है कि ब्रह्मा मंदिर गद्दी को पिछले छह सालों से महंत के रूप में उत्तराधिकारी की प्रतीक्षा है। यहां के धार्मिक कामों एवं अन्य प्रबं...

मकर संक्रांति पर्व से जुडी धार्मिक व सामाजिक मान्यताएं

Image
अजमेर। मकर संक्रांति को सूर्य उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस बार 14 जनवरी 2023 को रात को 8 बजकर 43 मिनट पर सूर्य का मकर राशि मे प्रवेश होगा तथा 15 जनवरी 2023 को पुण्यकाल होगा। मकर राशि का सूर्य मानव व जीव जगत में नई ऊर्जा का संचार करता है और बंसत ऋतु के आगमन की सूचना देता है। वर्ष 2023 में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को रात 8 बजकर 43 मिनट पर होगा। मकर संक्रांति का पुण्य काल अगले दिन 15 जनवरी को सूर्योदय से दिन को 12 बजकर 45 मिनट तक श्रेष्ठ माना गया है। संक्रांति के दिन माघ मास कृष्ण पक्ष सप्तमी शनिवार रहेगा। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओ के अनुसार इस संक्रान्ति का वाहन बाघ तथा उप वाहन अश्व रहेगा और माली के घर प्रवेश करेगी। ग्रहों एवं नक्षत्रों का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव पडता है। इनकी गति स्थिति, उदय अस्त और वक्री मार्गी होने का अलग अलग प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। पृथ्वी अपने अक्ष व कक्ष दोनों पर नियमित भ्रमण करती है। अक्ष पर भ्रमण करने के दिन ओर रात होते हैं और कक्ष पर भ्रमण करने के कारण ऋतु परिवर्तन होता है। यह भी जानते हैं कि पृथ्वी वर्ष में सूर्य की ए...

अजमेर उर्स 2023 : 2 जोड़ी उर्स स्पेशल रेलेसवाओं का संचालन

Image
अजमेर। रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में आयोजित 811 वें उर्स मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-बरेली-अजमेर (01 ट्रिप) व मदार-भोपाल-मदार (01 ट्रिप) उर्स स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। 1. अजमेर-बरेली-अजमेर उर्स स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) गाडी संख्या 09653 अजमेर-बरेली उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 27.01.23 शुक्रवार को अजमेर से 18.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 09.00 बजे बरेली पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09654 बरेली-अजमेर उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 28.01.23 शनिवार को बरेली से 12.00 बजे रवाना होकर रविवार को 02.50 बजे अजमेर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मदार, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली व मुरादाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 2. मदार-भोपाल-मदार उर्स स्पेशल रेल सेवा (01 ट्रिप) गाडी संख्या 09651 मदार-भोपाल उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 29.01.23 रविवार को मदार से 06.25 बजे रवाना होकर 20.20 बजे भोपाल पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09652 भोपाल-मदार उर्स स्पेशल रेल सेवा दिनांक 29.01.23 रविवार को भोपाल से 21.05 बजे रवाना होकर सोमवार को 12.35 बजे मदार पहुचेगी। यह र...

मृतक पशुपालक की पत्नी को दिया बीमा राशि 5 लाख का चेक

Image
नसीराबाद (अजमेर)। अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के बनेवड़ा में चबूतरीया स्थित अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के सचिव सुखदेव गुर्जर ने गत दिनों दुर्घटना में मृतक सांवर लाल गुर्जर की पत्नी शांति देवी को 5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। सुखदेव गुर्जर न बताया कि संघ द्वारा दूध देने वाले को बीमा कराया जाता है। दुर्घटना में या मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए बीमा राशि परिवार के आश्रितों को दी जाती है। सुबह चबूतरिया स्थित डेयरी पर सादे समारोह में मृतक सांवरलाल की धर्मपत्नी शांति देवी को 5 लाख का चेक प्रदान किया। मृतक आश्रिता व ग्रामीणों अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी एवं सुखदेव बारवाल का धन्यवाद दिया। इस मौके पर शंकर गिरी, सूरजमल रावत, हाथी सिंह, सांवर लाल गुर्जर, निक्की अग्रवाल, शंकर भांबरी, हाथी राम गुर्जर, मदनगिरी, छोटू दरोगा, मांगना भांबी, भागचंद भांजी, रामलाल गुर्जर समेत गांव की महिलाएं एवं बुजूर्ग मौजूद रहे। The post मृतक पशुपालक की पत्नी को दिया बीमा राशि 5 लाख का चेक appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/check-of-insurance-amount-of-rs-5-lakh-giv...

मकर सक्रांति : पतंगबाजी का मजा लें, पर रेलवे ट्रैक से रहें दूर

Image
अजमेर। भारतवर्ष में मकर सक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कई जगह इस पर्व पर पतंगबाजी भी की जाती है। प्रतिवर्ष रेलवे ट्रैक के पास पतंगबाजी के चलते कई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वर्तमान में अजमेर मंडल अधिकांश रेल खंडों पर विद्युत कर्षण पर रेलगाड़ियां संचालित की जा रही है। रेलवे ट्रैक के ऊपर गुजर रही विद्युत तारों में 25 हजार वोल्ट की विधुत का प्रवाह रहता है। इन तारों से पतंग की डोर के संपर्क में आ जाने पर तेज विद्युत का करंट लग सकता है। विशेषकर धातु युक्त मांझे से यह करंट तीव्र गति से झटका पहुंचा सकता है, जो कि जानलेवा भी हो सकता है। साथ ही रेलवे ट्रैक पर गुजर रही तीव्र रेलगाड़ियों से आप दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। रेलवे प्रशासन आम लोगों से अपील करता है कि पतंगबाजी के लिए रेलवे ट्रैक एवं रेलवे परिसरों से दूर रहें। रेलवे ट्रैक को अनाधिकृत स्थानों से पार करना रेल अधिनियम 1989 की धारा 147 के अनुसार दंडनीय अपराध भी है, इसके लिए आपको 1000 रुपए तक के आर्थिक दंड अथवा 6 माह का कारावास या दोनो से एक साथ दंडित किया जा सकता है। रेलवे प्रशासन सभी लोगों विशेषकर अभिभा...

बाघसुरी खान हादसा : चाचा-भतीजे की एक चिता पर अंत्येष्टि

Image
नसीराबाद/बाघसूरी। नसीराबाद के समीपवर्ती गांव बाघसूरी में लामडीनाडी में हुए खान हादसे के मृतक काका व भतीजे की अर्थी मंगलवार को एक साथ उठी। गमगीन माहौल में एक ही चिता पर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। लामडीनाडी निवासी लक्ष्मण सिंह उर्फ बन्ना सिंह रावत व सुरेन्द्र सिंह रावत सोमवार शाम बाघसूरी के देवरी माता चारागाह भूमि के पास हिंगलाज सिंह चारण की लीजशुदा खान पर क्रेन खोलते समय संतुलन बिगड़ने से खान में गिर गए थे। समीप ही काम कर रहे श्रमिकों ने दोनों युवकों को गंभीर हालत में निकाला तथा नसीराबाद के राजकीय सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया। उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए। परिजनों ने गमगीन माहौल में लामडीनाडी स्थित श्मशान भूमि पर दोनों युवक काका-भतीजे की एक साथ अर्थी उठी तथा एक ही चिता पर दोनों का मंगलवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। सुरेन्द्र की मां व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल लामडीनाडी में मृतक सुरेन्द्र सिंह रावत की पत्नी माया मां धापू देवी सहित नन्हे बेटे व बेटियों सहित बहन व भाईयों का सोमवार शाम से ही रो रो कर ब...

सवाईसिंह हत्याकांड : मुख्य आरोपी सूर्यप्रताप का चचेरा भाई विनय प्रताप भी अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर के पुष्कर बांसेली मे हुए सवाई सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूर्यप्रताप सिंह के चचेरे भाई विनय प्रताप सिंह को भी पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुष्कर उपाधीक्षक ग्रामीण इस्लाम खान ने बताया कि हत्या से पूर्व अलवर गेट निवासी चचेरे भाई विनय प्रताप सिंह ने एक हफ्ते तक सवाई सिंह की रैकी कर सभी सूचनाएं हत्या के मुख्य आरोपी अपने भाई सूर्यप्रताप सिंह को उपलब्ध कराई थी। मामले में एक अन्य आरोपी सूर्यप्रताप का भाई धर्मप्रताप फिलहाल पुलिस गिरफ्त से दूर है। वहीं हत्या के आरोपी सूर्यप्रताप सिंह के परिजन महिलाओं ने पुष्कर कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए एक बार फिर 1992 के बहुचर्चित ब्लैकमेल कांड की सीबीआई जांच की मांग की है। महिला परिजनों का आरोप है कि सरकार उस समय ब्लैकमेल कांड की निष्पक्ष जांच करा अपराधियों को सजा दे देती तो आज कुंवर मदन सिंह के पुत्रों को अपराध का रास्ता नहीं अपनाना पड़ता। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह से ब्लैकमेल कांड की फाइल को पुनः खुलवाकर सीबीआई जांच की मांग की है। सवाई सिंह हत्याकांड के आरोपी को एक दिन...

क्या आरक्षित वर्ग से छिन जाएगी अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट?

Image
अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट सामान्य या ओबीसी में बदले जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन अजमेर। क्या अजमेर दक्षिण विधानसभा की अनुसूचित जाति के आरक्षित सीट सामान्य या ओबीसी में बदले जाने वाली है? क्या इस सीट के जातिगत समीकरण उलट पुलट हो चुके हैं? ऐसी ही बडी और चौंकाने वाली चर्चाओं ने आरक्षित सीट पर राज कर रहे राजनेताओं को सांसत में डाल दिया है। यूं तो इस तरह की चर्चा लंबे समय से नक्कारखाने में तूती की आवाज सरीखी गाहे बगाहे राजीतिक हलके में सुनाई देती रही है। लेकिन सोमवार को जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं कलक्टर अजमेर को ​सौंपे गए एक ज्ञापन में उल्लेखित मांग से सुर्खियों में आ गई। इस ज्ञापन में अजमेर दक्षिण विधानसभा की सीट का पुनर्निर्धारण कर अनारक्षित किए जाने का मामला तर्क और आंकडों के साथ बयां किया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान की अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट लगभग 60 साल से निरंतर अनुसूचित उम्मीदवार के लिए आरक्षित है जिसका कभी भी किसी भी पारिस्थिति में पुनर्निर्धारण नहीं किया गया है। सामान्यतया जब किसी क्षेत्र में 40 प्रतिशत वोटर्स किसी एक ही जाति से आते हों तब उस सीट ...

सवाई सिंह हत्याकांड के आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के पुष्कर बांसेली में शनिवार को हुए दिनदहाड़े सवाई सिंह हत्याकांड के आरोपी सूर्यप्रताप न्यायालय ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा गया लेकिन रविवार अवकाशकालीन न्यायाधीश ने फिलहाल एक दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी सूर्यप्रताप को दिया। पुलिस को गिरफ्तार आरोपी से हथियार सहित दो अन्य सहयोगियों के विषय में पूछताछ करनी है। उल्लेखनीय है कि बीते कल बांसेली के निजी रिसोर्ट में पुरानी रंजिश के चलते सूर्यप्रताप और उसके भाई ने अपने एक सहयोगी के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए सवाई सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। अजमेर के सवाई ‘बना’ की पुष्कर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या The post सवाई सिंह हत्याकांड के आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-sawai-singh-murder-accused-sent-on-one-day-police-remand/

अजमेर : सडक दुर्घटना में घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में सडक दुर्घटना में घायल महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की एक छात्रा का आज यहां जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। सिविल लाइंस थाने के सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि कल रात को अशोक उद्यान के सामने तीनों छात्र मोटरसाइकिल पर थे और पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। घायल तीनों को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान आस्था गौतम की मृत्यु हो गई। आज सुबह जैसे ही घटना की सूचना विश्वविद्यालय पहुंची विश्वविद्यालय का माहौल गमगीन हो गया और छात्र छात्राएं अपने सहपाठी के चले जाने के दुख के चलते फूंट फूंटकर रोते दिखाई दिए। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला भी सूचना पर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा भरोसा दिलाया कि इलाज का सारा खर्चा विश्वविद्यालय वहन करेगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी मदन मीना, डीन ऑफ फैकल्टी शिवनारायण के अलावा प्रो. राजू शर्मा भी अस्पताल में मौजूद हैं और मृतका के पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान छात्राओं के साथ खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि मृतका सुधा गौतम केमिस्ट्र...

बालाजी सेवा संस्था के 14वें रक्तदान शिविर में महिलाओं की रिकार्ड भागीदारी

Image
अजमेर। बालाजी सेवा संस्था की ओर से 14वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को नया घर गुलाबाबाडी स्थित तेजाजी की देवली पर किया गया। शिविर में महिलाओं ने भी बढचढकर हिस्सा लिया। इस शिविर में 351 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। बीते 13 साल से रक्तदान शिविर लगातार हो रहा है। संस्था अब तक 700 संगठनों के बीच पहुंचकर 10 हजार से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए मोटीवेट कर चुकी है। संस्था के संस्थापक अविनाश सैनी ने बताया कि आमजन की रिकार्ड भागीदारी से संस्था का उत्साह बढा है। इस बार महिलाओं में ब्लड डोनेशन को लेकर आई जागृति काबिले तारीफ है। महिलाओं ने पुरुषों के बराबरी का आंकडा छुआ है। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक लोग रक्तदान के लिए आते रहे। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, राजकीय महिला चिकित्सालय तथा निजी क्षेत्र के त्रिवेणी ब्लड बैंक को शिविर के जरिए आवश्यकतानुरूप सभी प्रकार के ग्रुप का रक्त संग्रहण को मिला। गंभीर बीमारियों से पीडितों का बचेगा जीवन उन्होंने कहा कि शिविर रक्तदान से प्राप्त यह रक्त अस्पतालों में थैलेसिमिया, कैंसर रोगियों, प्रसूताओं, दुर्घटना में घायल मरीजों के साथ ही...