मोदी के अजमेर आने की खुशी में लोगों ने हाथों पर बनवाए टैटू
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और खुशी जताने के लिए लोग हाथों पर मोदी का टैटू बनवाया है। मोदी के अजमेर आने की खुशी में यहां टैटू बनवा रहे लोगों का कहना है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने देश का नाम दुनियां में और ऊंचा किया हैं और वे हमें बहुत प्रिय हैं। मोदी का अपने हाथ पर टैटू बनवा रही एक बच्ची ने कहा कि प्रधानमंत्री हमारे यहां आ रहे हैं और उन्होंने कोविड में हमें बचाया हैं, इसलिए वह भी अपने हाथ पर उनका टैटू बनवाया है। प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए पुष्कर सहित अजमेर के खासकर उनके सभा स्थल मार्गों को मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों के होर्डिंग एवं पोस्टर लगाकर सजाया गया। मोदी के पुष्कर स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के मद्देनजर पुष्कर को दुल्हन की तरह सजाया गया। The post मोदी के अजमेर आने की खुशी में लोगों ने हाथों पर बनवाए टैटू appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/in-joy-of-pm-modis-visit-to-ajmer-people-got-tattoos-done-on-thei...