Posts

Showing posts from November, 2021

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले का आगाज

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में कार्तिक महीने का अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेला आज शुरू हो गया। दो चरणों में होने वाले मेले के तहत सोमवार से बिना किसी समारोह एवं तामझाम के सरकार की कोरोना नियमों की पालना के तहत श्री पुष्कर पशुहाट मेले का आगाज हो गया। मेले का दूसरा चरण पंचतीर्थ स्नान का देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान तक चलेगा। हालांकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्तिक माह में स्नान करने के लिए पवित्र पुष्कर सरोवर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं जिससे सरोवर के घाटों पर मेले जैसा माहौल है। पुष्कर पशु मेला सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा स्थापित मोतीसर रोड पर नए मैदान पर शुरू कर दिया गया। यहां पशुपालन विभाग ने अपने अस्थाई कार्यालय की स्थापना कर पशुओं के लिए दस पशु चौकियों की स्थापना कर दी जिसके जरिए मेले में आने वाले पशुओं की आमद और रवानगी का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। साथ ही मेले में भाग लेने वाले पशु और पशुपालकों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट एवं वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र को भी जांचा परखा जा रहा है। विभाग की ओर से चौबीस घंटे चिकित्सा सुविध...

अब राज्य स्तरीय टूर्नामेंट खेलने वालों को मिलेगी नौकरी: चांदना

Image
सिरोही में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान मौजूद खेल मंत्री अशोक चांदना, विधायक संयम लोढ़ा, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद। सबगुरु न्यूज-सिरोही। 19 वर्षीय बालिकाओं की राज्य स्तरीय 65 वी हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राज्य के युवा मामलात एवं खेल मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अब ये व्यवस्था की है कि जो बच्चा राज्य स्तरीय टूर्नामेन्ट में अपने जिलों का प्रतिनिधित्व करेगा उनको भी नौकरी दी जाएगी। चांदना ने कहा कि राजस्थान सरकार ने खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह और आकर्षण बढाने के लिये पुरानी कहावत को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब खेलोगए कूदोगे तो होगे लाजवाब कहावत चलन में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की पिछली सरकार ने राज्य में और सिरोही के पुराने जनप्रतिनिधियों ने सिरोही में खेलों के उन्नयन के लिए कुछ काम नहीं किया। उन्होने कहा कि राजस्थान में मात्र सिरोही जिला मुख्यालय ही ऐसा रह गया था जहां खेल स्टेडियम नहीं था। अब राजस्थान सरकार ने स्थानीय विधायक के अनुरोध पर इसके लिए 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उ...

मनोनीत पार्षद सुनीता चौहान के सम्मान में भजन संध्या में भावविभोर हुए श्रोता

Image
अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय जागृति मंच एवं कांग्रेस अजमेर शहर ओबीसी विभाग जिला कार्यकारणी की ओर से हाल ही नगर निगम में सुनीता चौहान को पार्षद मनोनीत किए जाने पर उनके सम्मान तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताने के लिए रविवार शाम मनुहार गार्डन में भजन संध्या व स्नेहभोज का आयोजन किया गया। रामबाबू एंड पार्टी ने इस मौके पर श्याम बाबा के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भजन गायिका ज्योति सैनी ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो है…, मुझे चरणों से लगा ले मेरे श्याम मुरली वाले….,गोकुल की हर गली में मथुरा की हर गली में, दुनियां की हर गली में कान्हा को ढूंढती हूं…, राधिका गौरी रे ब्रज की छोरी रे…जैसे श्याम बाबा के भजनों पर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर ब्रजलता हाड़ा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश संयोजक एवं अन्य पिछड़ा वर्ग सर्व समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र सेन, दौसा के पूर्व जिला प्रमुख़ महेन्द्र सांखला ने भी शिरकत की। राजेन्द्र सेन ने अजमेर संभाग की पूरी ओबीसी टीम की ओर से सुनीता चौहान को पार्षद मनोनीत किए जाने पर मुख्यमंत्री अशो...

अजमेर : दीपावली पर महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक पर अंधेरे का डेरा

Image
अजमेर। रोशनी के पर्व दीपावली के दौरान एक तरफ जहां समूचा शहर भव्य लाइटों से जगमग कर रहा था वहीं दूसरी तरफ कलक्ट्रेट के समीप सर्किल पर महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा का भव्य स्मारक अंधेरे के आगोश में डूबा था। दीगर बात यह है कि जिस महापुरुष ने अपना पूरा जीवन शिक्षा की जोत जलाकर दूसरे के घरो को रोशन किया उसे ही अंधेरे में डुबो देने वालों को लज्जा तक नहीं आई। महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा प्रशासन की अनदेखी के कारण लाइट की रोशनी के लिए तरसती रही। इस बारे में कुछ सामाजिक संस्थाओं व माली समाज के जुडे लोगों को पता चला तो आनन फानन पहुंचकर दीपक व मोमबत्तीयां जलाकर महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा को रोशन किया। अजमेर माली सेना व ज्योतिबा फुले मालियान एकता समिति के पदाधिकारीयों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि एक तरफ तो नगर निगम प्रशासन ने गौरव पथ, चौपाटी, स्मारक, अन्य सर्किलों पर लाखों रूपए खर्च कर रोशनी करवाई वहीं महात्मा ज्योतिबा फुले प्रतिमा लगे सर्किल को अनदेखा कर दिया। सभी ने पुरजोर तरीके से बिजली महकमे तथा नगर निगम से मांग उठाई है कि र्किल पर स्थित महात्मा ज्योतिबा...

दीपोत्सव के मौके पर केकड़ी में परंपरागत तरीके से खेली अंगारों की होली

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी में आज दीपोत्सव के मौके पर परंपरागत तरीके से शहर में अंगारों की होली खेली गई। केकड़ी उपखंड प्रशासन के प्रतिबंध पर स्थानीय लोगों की आस्था हावी रही और यहां खासकर युवाओं ने एक दूसरे पर पटाखे फेंकने का दौर जारी रखा हुआ है। पटाखे फोड़ने की यह परंपरा केकड़ी मे दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा एवं राम राम वाले दिन आयोजित की जाती है। केकड़ी पुलिस सूचना पर पहुंची मुख्य बाजारों में तो पटाखेबाज युवा इधर उधर भाग गए। उनके हौंसले इतने बुलंद रहे कि पुलिस के जाते ही फिर से वे सड़कों पर निकल आए। इस बीच पूरा बाजार बंद रहा तथा लोग घरों में ही रहे। मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को भी पटाखेबाजों के तांडव से दो चार होना पड़ा। थाना प्रभारी सुधीर कुमार उपाध्याय मौके पर रहे। बावजूद इसके शहर में पटाखों को फेंककर परंपरा निभाई जा रही है। इस बीच बिना मुहूर्त के ही ‘घांस भैरू’ के प्रतीक को बाजार के बीचों बीच लाकर पटाखे फेंकने का दौर शुरू कर दिया गया जो शाम होने जारी रहा। The post दीपोत्सव के मौके पर केकड़ी में परंपरागत तरीके से खेली अंगारों की होली appeared first on Sabgur...

देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक चेतना को पुनः जगाने वाला युग : पूनियां

Image
अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनियां ने कहा है कि वर्तमान मोदी युग देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक चेतना को पुनः जगाने वाला युग है। डा. पूनियां आज जिले के तीर्थराज पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से वीडियो कांफ्रेसिंग पर सम्बोधन सुनने के बाद कहा कि मोदी युग में अनेकानेक नवाचार के जरिये पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं, भारत के योग की ताकत को विश्व के 200 देशों ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शताब्दी भारत की शताब्दी है। केदारनाथ धाम सबकी आस्था का केन्द्र है, वहां का जीर्णोद्धार तथा विकास सभी के लिए हितकारी है। आदिशंकराचार्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। भाजपा पुष्कर मंडल द्वारा आयोजित किया कार्यक्रम में मोदी के सम्बोधन को डा. पूनियां के अलावा पूर्व मंत्री सीआर चौधरी, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासूदेव देवनानी, अनिता भदेल, शंकरसिंह रावत, पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत, भाजपा देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, पालिका अध्यक्ष कमल ...

दीपावली की शुभकामनाएं, ऐसे बनें Sabguru News मीडिया ग्रुप का हिस्सा

सबगुरु न्यूज मीडिया ग्रुप की ओर से पाठकों, विज्ञापनदाताओं और सहयोगियों को दीपावली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। ईश्वर से प्रार्थना और कामना करते हैं कि यह साल आपके और आपके परिवार के लिए लाभकारी और शुभकारी हो। हमारा न्यूज पोर्टल https://ift.tt/3kaxMT7 हमेशा ताजा और निष्पक्ष खबरें पहुंचाता है। आप भी हमारे इस परिवार का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आप अपने मोहल्ले, कालोनी, गांव, कस्बे, शहर की खबरें Sabguru News के व्हाट्सएप नंबर: 9887907277 या ईमेल sabgurunews@gmail.com तत्काल भेज सकते हैं। आपका सहयोग निश्चित तौर पर इस न्यूज वेबसाइट को और अधिक लोकप्रिय और अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद कर सकता है। कृपया आप हमसे जुड़ कर सकारात्मक, निष्पक्ष और तथ्यात्मकपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए सबगुरु न्यूज मीडिया ग्रुप से जुड़े। हमें विश्वास है कि आगामी समय में आप अपने क्षेत्र की खास खबरों को देश और प्रदेश लोगों तक पहुंचाने में एवं भूमिका निभा सकते हैं। आपके व्यवसाय को देश दुनिया तक पहुंचाने के लिए सबगुरु न्यूज वेबसाइट पर विज्ञापन देकर भी लाभ उठा सकते हैं। यह सहयोग आपके व्यवसाय को बढ़ाने म...

अजमेर कारागृह में कैदियों के पास से मोबाइल बरामद

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के केंद्रीय कारागृह में बंद विचाराधीन कैदियों के पास से मोबाइल, सिम एवं चार्जर बरामद हुआ है। अजमेर कारागृह अधीक्षक की ओर से सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी गई शिकायत के बाद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जेल में निषेध सामग्री उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। थाने के हैड कांस्टेबल अर्जुन सिंह ने बताया कि कारागृह से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जेल के वार्ड बारह की सेल संख्या पांच से मोबाइल, सिम एवं चार्जर बंदियों के बिस्तर के नीचे से तलाशी के दौरान बरामद किए गए। जिनके पास से ये सामग्री मिली है उनमें बंदी कुलदीप उर्फ केडी, सुनील तथा हीरालाल शामिल है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। The post अजमेर कारागृह में कैदियों के पास से मोबाइल बरामद appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/mobile-phone-recovered-from-prisoners-in-ajmer-central-jail/

डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी मिठाई

Image
अजमेर। डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था की ओर से हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के अवसर पर जरूरतंद बच्चों के बीच 50 किलो मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की ओर से परबतपुरा स्थित बस्ती, गवर्नमेंट कॉलेज चौराहा, एमडीएस यूनिवर्सिटी चौराहा बस्ती, लोहार बस्ती में मिष्ठान वितरण किया गया। अजमेर शहर प्रभारी अनुपम मिश्रा ने बताया की संस्था विगत छह साल से से हर वर्ष 50 किलो मिठाई का वितरण कर रही है इस वर्ष भी मिठाई, दिए और मोमबत्तियों का वितरण किया गया। संस्था की सचिव सौम्य सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम के पीछे उद्देश्य इन पिछड़ी बस्तियों में दिवाली जैसे खुशिओं और प्रकाश के त्यौहार पर मीठी खुशियों को ऐसे लोगों तक पहुंचना है जिन्हें इस पर्व के असली उद्देश्य का ज्ञान नहीं साथ ही जो इस पर्व को हर्षोउल्लास के साथ नहीं मना पाते हैं। सभी स्थानों पर कोविड से बचाव व हाथ धोकर मिठाई खाने का सन्देश भी संस्था सदस्यों ने दिया। बच्चों के साथ पटाखे और फुलझड़ियां भी जलाई गई। अजमेर के अतिरिक्त राजस्थान के 6 शहरों एवं 2 कस्बों में भी मिठाई वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस वर्ष संस्था द्वारा कुल 350 किलो...

चालू वित्तीय वर्ष तक अजमेर डेयरी की सरस दूध के भाव नहीं बढ़ाने की घोषणा

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष तक सरस दूध के भाव नहीं बढ़ाने की घोषणा की है। चौधरी ने आज पत्रकारों को से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना की 9.45 करोड़ रुपये अनुदान राशि मिलने के बाद पशुपालकों के भुगतान किए जा रहे हैं और दिसंबर माह तक किसी भी पशुपालक का बकाया नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि होली तक अजमेर डेयरी सरस दूध के भाव स्थिर रखेगी। उन्होंने अजमेर डेयरी को अपने आप में ‘स्मार्ट डेयरी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि पशुपालकों के लिए यह विकास का मंदिर है। इसके जरिए उन्हें रोजगार के अवसर मिलते हैं। उन्होंने जिलेभर की शिक्षण संस्थाओं के प्रधानों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को डेयरी भ्रमण कराएं ताकि उनका रुझान भी इस ओर हो। चौधरी ने भारत सरकार की ओर से पशुपालकों की आय को दोगुना किए जाने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में पशुपालकों की आमदनी आधी रह गई है। घी पर जीएसटी कोड़ में खाज का काम कर रहा है, पशुओं को एफएमडी मुक्त करने, टैगिंग करने, बी...

देश भर में हुए उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ गया हैं मत : सचिन पायलट

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि देशभर में हुए उपचुनाव में मत भाजपा के खिलाफ गया है। पायलट ने आज जयपुर से सोजत जाते समय अजमेर के घूघरा स्थित अशोक उद्यान में मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल, रसोई गैस एवं महंगाई के जरिए देश की जो व्यवस्था चौपट की है उसे जनता ने समझ लिया है और भाजपा के खिलाफ मतदान किया है जिसके परिणाम सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि देश में अब केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ हवा बन चली है। कांग्रेस की एकमात्र संगठित पार्टी है जो भाजपा को शिकस्त दे सकती है। राजस्थान में धरियावद और वल्लभगढ़ उपचुनाव भी पायलट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह कांग्रेस संगठन के साथ उसके नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी में जन विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आमजन, किसान, बेरोजगार सभी के साथ भाजपा छलावा कर रही है जिसके कारण उनकी छवि में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव में चौबीस महीनों का समय शेष है और मुझे विश्वास है कि राज्य में एकबार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश में भाजपा को ...

राजस्थान में रीट परीक्षा 2021 का परिणाम जारी

Image
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( https://ift.tt/35SAMfZ ) ने अध्यापक पात्रता परीक्षा ( रीट ) 2021 के लेवल-1 और लेवल-2 के परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया। बोर्ड के अध्यक्ष और रीट के मुख्य समन्वयक डॉ. डीपी जारोली ने परिणाम जारी किया। अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि गत 26 सितंबर को हुई प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा में करीब 25 लाख आवेदन किते गया और लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। The post राजस्थान में रीट परीक्षा 2021 का परिणाम जारी appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/reet-2021-result-declared/

डॉ मोहम्मद रोशन नारायण सोशल अवार्ड 2021 से सम्मानित

Image
अजमेर । श्री नारायण मानव सेवा समिति जयपुर की ओर से रविवार को महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित 7वें नेशनल सामाजिक अवॉर्ड सम्मान समारोह में जेएलएन अस्पताल अजमेर के वरिष्ठ यूनानी चिकित्सक डॉ मोहम्मद रोशन को मानव हितार्थ सेवाओं एवं यूनानी चिकित्सा क्षेञ में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए नारायण सामाजिक पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक चंद्रमोहन के अनुसार समारोह में अतिथि के तौर पर आईपीएस श्वेता धनखड़, कांग्रेस के सांगानेर प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज, ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएल बैरवा उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि डॉ मोहम्मद रोशन एक दशक से यूनानी चिकित्सा क्षेञ में कार्य करते हुए जोड़, नसों व मांसपेशियां के रोग, चर्म एवं यौन रोग के उपचार में दक्षता के कारण एक प्रतिष्ठित स्थिति प्राप्त की है। The post डॉ मोहम्मद रोशन नारायण सोशल अवार्ड 2021 से सम्मानित appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/dr-mohammad-roshan-honored-with-narayan-social-award-2021-in-jaipu...

अजमेर : पेट्रोल पंप पर फायरिंग से दशहत फैलाने के आरोपी अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर पुलिस ने दस दिन पूर्व 20 अक्टूबर को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शर्मा ने बताया कि फायरिंग करके फरार हुए दोनों आरोपियों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के उज्जैन से दस्तयाब किया है। इससे पहले बैंगलोर, हैदराबाद, अहमदाबाद में भी स्पेशल पुलिस दल ने आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता उज्जैन में मिली। आरोपी पप्पू और मोनू ने फायरिंग करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर की रात दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे और पेट्रोल पंप के काउंटर पर बैठे नमन गर्ग पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद से ही पुलिस के अलग अलग दल आरोपियों को खोजने में जुटे थे। आरोपियों से जानकारी मिली है कि मोनू का पूर्व में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद हो चुका है। जहां तक पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की बात है, वह अनुसंधान में साफ होगी। The post अजमेर : पेट्रोल पंप प...

राजस्थान लोकसेवा आयोग को दिसंबर में मिलेगा नया अध्यक्ष

Image
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग को दिसंबर माह के पहले ही दिन नए अध्यक्ष की दरकार रहेगी। वर्तमान अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र यादव का एक दिसंबर को सेवाकाल समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में समय रहते नये अध्यक्ष की नियुक्ति सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नवंबर माह में ही निर्णय लेना होगा। कदाचित सरकार नए अध्यक्ष पर कोई फैसला नहीं कर पाती है तो फिर एक दिसंबर को किसी वरिष्ठ सदस्य को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपनी होगी। आयोग में पूर्णकालिक अध्यक्ष की इसलिए भी आवश्यकता है क्योंकि वर्तमान में आयोग निरंतर विभिन्न विभिन्न विभागों के लिए परीक्षाएं एवं साक्षात्कार आयोजित कर रहा है। साथ ही हाल ही में निपटी आरएएस-प्री-2021 के परिणाम भी घोषित किए जाने हैं। The post राजस्थान लोकसेवा आयोग को दिसंबर में मिलेगा नया अध्यक्ष appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/rajasthan-public-service-commission-will-get-new-chairman-in-december/