सलेमाबाद पीठ के श्रीजीमहाराज महाराज कोरोना संक्रमित

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड स्थित सलेमाबाद पीठ के श्री श्रीजीमहाराज कोरोना संक्रमित हो गए है।
पुष्ट जानकारी के मुताबिक सलेमाबाद निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर जगतगुरु श्याम शरण देवाचार्य की कल कोरोना जांच रिपोर्ट पोजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि उन्हें दो तीन दिन से तेज बुखार रहा और कल उनकी रिपोर्ट संक्रमित होने की आने के बाद भक्तों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्याप्त हो गई।
महाराज के संक्रमित होने के बाद सलेमाबाद पीठ में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्वयं महाराज श्री ने उनके संपर्क में आए भक्तों से अपनी कोरोना जांच कराए जाने की अपील की है।
The post सलेमाबाद पीठ के श्रीजीमहाराज महाराज कोरोना संक्रमित appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/nimbark-acharya-shreeji-shyam-sharan-devacharya-test-positive-of-covid-19/
Comments
Post a Comment