Posts

Showing posts from June, 2021

राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 121 नए केस, दो की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए वहीं इससे दो लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक नए मामले राजधानी जयपुर में सामने आए। इसके अलावा अलवर के 30, सीकर के 12, उदयपुर-राजसमंद के नौ-नौ नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में मंगलवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 8918 हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक़ राज्य में 147 लोग रिकवर हुए हैं। तथा एक्टिव केस 1565 हैं। The post राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 121 नए केस, दो की मौत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-121-fresh-corona-cases-2-deaths/

अजमेर में अज्ञात महिला की हत्या का पर्दाफाश, आरोपी अरेस्ट

Image
अजमेर । राजस्थान में अजमेर के क्लाक टावर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले महाराष्ट्र की एक अज्ञात खानाबदोश महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुये पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार किया। हत्या करने वाला भी खानाबदोश ही है जो कि मूलतः उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। अजमेर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने मीडिया को बताया कि आशागंज मयाणी अस्पताल के पास पांच मंदिर के बरांडे में खून से लथपथ मिली महिला की हत्या खानाबदोश जितेंद्र उर्फ पंडित ने बदला लेने की नियत से की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी जितेंद्र महिला पर गलत नीयत रखता था और दस बारह दिन पहले उसने जबदस्ती की थी जिससे गुस्सा होकर महिला ने उसके थप्पड़ मारा था। इसी बात का बदला लेने के लिए जितेंद्र ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने बताया कि जितेंद्र ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी मूलतः उत्तरप्रदेश का रहने वाला आपराधिक प्रवृत्ति का है और वह वहां से भी दो लाख रुपए लेकर फरार हुआ था। वह शराब पीने का आदतन है। पुलिस आरोपी की केस हिस्ट्री भी तलाश रही है। मामले की जांच दक्षिण वृत्ताधिकारी मुकेश सोनी कर रहे हैं। The post अजमेर में अज्ञात महिला की हत...

टेन्ट डीलर्स ने कोरोना अनलॉक-3 में छूट को अपर्याप्त बताते हुए सौंपा ज्ञापन

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज वैवाहिक कार्यों से जुड़े व्यवसायियों ने संयुक्त बैनर तले कोरोना अनलॉक-3 में दी गई छूट को अपर्याप्त बताते हुए मुख्यमंत्री के नाम का अपनी मांग का ज्ञापन कलेक्टर को देकर कम से कम 300 लोगों के अनुमति दिए जाने की मांग की। अजमेर टेन्ट डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले वैवाहिक कार्य से जुड़े सभी तरह के व्यवसायी एवं इवेंट आर्गेनाइजर ने बड़ी संख्या में जिलाधीशालय पहुंच कर सरकार की सीमित संख्या का विरोध दर्ज कराते हुए छूट की मांग की। महासचिव अशोक बुंदेल ने मीडिया को बताया कि हम लोग पिछले दो साल से परेशान है और अब जब सरकार ने लगभग सभी व्यवस्था खोल दी है, तब भी वैवाहिक कार्यों पर बिना सोचे समझे सरकार ने अंकुश लगा दिया जो कि हमारे साथ अन्याय है। प्रवक्ता वरणदीपसिंह ने कहा कि विवाह के मांगलिक कार्य से अनेकों व्यवसाय जुड़े है, यहां तक की दिहाड़ी मजदूर भी इस पर निर्भर है। इतना ही नहीं, न केवल अजमेर बल्कि पूरे प्रदेश के पांच लाख से ज्यादा लोग इसके माध्यम से रोजगार अर्जित करते हैं लेकिन सरकार ने किसी की ओर ध्यान न देकर केवल 10 बैंड बाजा को अनुमति दी है। संयुक्त महासंघ ने मांग ...

अजमेर में महंगे मादक पदार्थ एमडी के साथ महिला तस्कर अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महंगे मादक पदार्थ के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूछताछ में पता चला है कि महिला यह एमडी मुंबई से लेकर अजमेर लेकर आई। महिला के पति व जेठ इन्दौर जेल में बंद है और इन तीनों के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। अजमेर के पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि हमारी स्पेशल टीम के कांस्टेबल रामनिवास की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस सीआई अरविंद सिंह चारण के नेतृत्व में नशे की तस्करी में लिप्त महिला फरजाना पत्नी अब्दुल रज्जाक (45) निवासी पीलीखान अजमेर को शास्त्री नगर क्षेत्र से 96 ग्राम एमडी (महंगा नशीला पाउडर) मादक पदार्थ जिसका बाजार मूल्य तीन से चार लाख रुपए के बीच हो सकता है के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच दरगाह थाना सीआई दलबीर सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला का पूरा परिवार नशे के कारोबार में लिप्त हैं। इसका जेठ कुड़ी बाबा भी इसी तरह का आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न तरह के आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।...

अजमेर में डबल मर्डर, बुजुर्ग दम्पती की हत्या

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के अलवर गेट थानाक्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग दम्पती की निर्मम हत्या कर दी। हत्या का पता आज सुबह चाय के दौरान पता लगा। पुष्ट जानकारी के मुताबिक गुलाबबाड़ी माली मौहल्ला निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त बुजुर्ग मदनसिंह चौहान (80) एवं उनकी पत्नी मैनादेवी चौहान की कल रात्रि में हत्या कर दी गई। हत्या कितने बजे हुई इसका अभी खुलासा नहीं हुआ लेकिन उनके मरने के समाचार आज सुबह मिले। हत्याकांड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएस टीम व डाग स्कावड को बुलाया तथा हत्या के साक्ष्य एवं हत्यारों के बारे में जानकारी जुटानी शुरु की। प्रारम्भिक पड़ताल में पुलिस लूट की आशंका व्यक्त कर रही है क्योंकि बुजुर्ग की गला रेत कर तथा पत्नी की गला दबाकर हत्या करना सामने आ रहा है। साथ ही महिला के पहने हुए जेवरात एवं नकदी भी लूटी गई है। दोनों के शव पुलिस को कमरे में ही पड़ मिले है। मृतक दम्पती के तीन पुत्र बताए जा रहे जो अलग रहते हैं। पुलिस ने मृतक दम्पती के हत्यारों एवं हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। हत्याकांड की सूचना पर अजमेर दक्षिण वृताधिकारी मुकेश सोनी व थानाधि...

अजमेर दरगाह से जुड़ी अंजुमन के चुनाव का मुद्दा पुलिस में पहुंचा

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर दरगाह से जुड़ी खादिमों की संस्था अंजुमन यादगार शेखजादगान के लिए चुनाव नहीं कराए जाने का मुद्दा अब विवाद का रूप लेकर दरगाह थाने तक पहुंच गया है। राजस्थान में अनलॉक-3 के साथ ही खोले गए धर्मस्थलों के तहत दरगाह को भी खोला गया है और अब जायरीनों का अच्छी संख्या में आना शुरू हो गया है। ऐसे में सबकी निगाह चढ़ावे की ओर है। अंजुमन भी इससे अछूती नहीं। अनलॉक के पहले दिन ही अंजुमन यादगार का संचालन कर रही तदर्थ कमेटी के खिलाफ एक गुट विशेष ने मोर्चा खोलते हुए कल कार्यालय पर कब्जे का प्रयास किया। सूचना मिलते ही तदर्थ कमेटी के सचिव एडवोकेट एहतेशाम चिश्ती कार्यालय पहुंचे और पुलिस के दखल से उन्हें बाहर निकलवाया लेकिन कब्जे वाले गुट ने दरगाह थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि 224 सदस्यों की कौम वाली इस संस्था में 122 सदस्यों ने उनकी कमेटी को 26 जून को चुन लिया इसलिए वे कार्यालय पर अधिकार से पहुंचे और तदर्थ कमेटी अपना एकाधिकार बनाए रखते हुए काफी समय से चुनाव नहीं करा रही है। दूसरी ओर तदर्थ समिति के सचिव एहतेशाम चिश्ती का कहना है कि वर्तमान में उन्हें कार्य का अधिकार च...

अजमेर में अनियमित पेयजल सप्लाई को लेकर कलेक्टर से मिले बीजेपी नेता

Image
अजमेर। नगर निगम अजमेर के पार्षद दल ने कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित को पानी की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा तथा नियमित पेयजल सप्लाई की मांग की। कलक्टर ने PHED के अधीक्षण अभियंता को भी बुला लिया गया, जहां विस्तृत चर्चा में निर्णय हुआ कि जल समस्या समाधान के लिए जलदाय विभाग द्वारा व्हाट्सएप ग्रूप बना कर जनप्रतिनिधियों को उसमें जोड़ेगा साथ ही उनके द्वारा विभाग से जुडी समस्या विभाग का त्वरित गति से समाधान करेगा। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा ने कहा कि बीसलपुर द्वारा पर्याप्त पानी अजमेर को दिया जा रहा है। उसके बावजूद उसकी सप्लाई की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। हाड़ा ने कहा कि कई जगह 72 घंटे में भी पानी नहीं आ रहा है जबकि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 24 घंटे पानी सप्लाई की व्यवस्था होनी चाहिए। उपमहापौर नीरज जैन ने कहा कि अजमेर शहर में व्याप्त जल आपूर्ति की अव्यवस्था सुचारु रूप से करने की मांग की एवं दोषी कर्मचारियों को हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि 72 घंटे में व्यवस्था को ठीक नही किया तो सांसद एवं विधायकों के नेतृत्व में जन आंदोलन किया जाएगा जिस...

राजस्थान अनलॉक-3 : अजमेर दरगाह एवं पुष्कर ब्रह्मा मंदिर के पट खुले

अजमेर। राजस्थान में अनलॉक-3 की गाइडलाइन के तहत अजमेर में विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती एवं पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर के पट आज खोल दिए गए। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते करीब 75 दिनों से बंद अजमेर दरहगा एवं ब्रह्मा मंदिर खुल गए जिसमें दरगाह पर सुबह पांच बजे से ही जायरीनों एवं स्थानीय अकीदतमंदों की आवक शुरू हो गई। दरगाह कमेटी की ओर से गाइडलाइन के तहत सभी इंतजाम किए गए है। दरगाह नाजिम सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशफाक हुसैन ने बताया कि दरगाह के मुख्य निजाम गेट के अलावा सभी पांचों प्रवेश द्वारों को खोला गया है और गाइडलाइन के अनुसार दरगाह में प्रवेश करने वाले जायरीनों का तापमान जांचने एवं सैनेटाईज करने एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने आने वाले अकीदतमंदों से अपील की है कि वे वैक्सिनेशन कराने के बाद ही दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाने आए ताकि स्वयं भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। अंजुमनों से जुड़े खादिमों में भी दरगाह शरीफ खुलने से हर्ष व्याप्त है लेकिन वे सरकार से दरगाह में चादर, फूल माला ले जाने की अनुमति की मांग कर रहे है। तीर्...

संगठन समन्वय के साथ आगे बढकर सामाजिक सरोकारों को पूरा करेगा : अलका मूंदडा

Image
अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा है कि संगठन समन्वय के साथ आगे बढ़कर अपने सामाजिक सरोकारों को पूरा करेगा। मूंदड़ा आज संभाग स्तरीय महिला मोर्चा की बैठक लेने अजमेर पहुंची जहां महिला कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मूंदड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान महामारी के विषम दौर में हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर सामाजिक सरोकारों को पूरा करने में कितना प्रभावी काम कर सकते हैं, इस पर महिला मोर्चा काम कर रहा है और अपने दायित्व को समझते हुए एक सुचारू कार्यक्रम के तहत आमजन को राहत दिलाने की दिशा में पहल कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज ही जयपुर में विद्या सखी कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया जिसके तहत कोरोना से अनाथ बच्चों को अध्ययन के लिए आर्थिक सहयोग दिलाने की दिशा में पहल की गई। उन्होंने बताया कि नौ बच्चे उनके यहां सूचीबद्ध कर लिए गए हैं जिनमें से दो अजमेर जिले के सरवाड़ से है और आने वाले दिनों में यह संख्या दोगुनी होकर बढ़ती जाएगी। एक सवाल के जवाब में नेतृत्व के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है ...

राजस्थान में सोमवार को कोरोना के केवल 72 नए केस, 2 की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के सोमवार को केवल 72 नए मामले सामने आए वहीं इससे दो लोगों की और मौत हो गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में 90 मामलों की कमी आई। रविवार से दो मौतें कम होने से आज मृतकों की संख्या केवल दो दर्ज की गई। नए मामलों के बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढकर नौ लाख 52 हज़ार 201 हो गई। अब तक नौ लाख 41 हज़ार 692 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में सोमवार को 210 मरीजों के ठीक होने से सक्रिय मरीजों की संख्या गिरकर 1593 रह गई। नए मामलों में सर्वाधिक 19 मामले राजधानी जयपुर में सामने आए जबकि जोधपुर में आठ, सीकर एवं गंगानगर में छह-छह नए मामले दर्ज किए गए। राज्य के 15 जिलों में पांच से कम नए मामले दर्ज किए गए जबकि 14 जिलों में कोई नया मामला की सामने नहीं आया! राज्य में पिछले 24 घंटों में जयपुर एवं डूंगरपुर में दो लोगों की और मृत्यु हो जाने पर इससे मरने वालों की संख्या बढकर 8916 पहुंच गई। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक एक करोड़ 17 लाख 81 हज़ार 468 लोगों के नमूने लिए गए। The post राजस्थान में सोमवार को कोरोना के...

सिन्धु दर्शन यात्रा समिति : लेह लद्धाख में प्रथम सिन्धु महाकुम्भ 7 से 10 अगस्त को

Image
अजमेर। सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा लेह लद्धाख को 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष 2021 में होने वाला प्रथम सिन्धु महाकुम्भ के लिए कोराना महामारी के चलते अब 7 से 10 अगस्त को लेह लद्दाख में आयोजित किया जाएगा। भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा ने बताया कि आनलाईन पंजीयन 15 जुलाई तक किया जाएगा एवं यात्रा की पूर्ण तैयारियों में आवास, भोजन, यातायात व सांस्कृतिक कार्यक्रम की अलग अलग कमेटी में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। चिकित्सीय व्यवस्था मार्गों के साथ लेह लद्धाख में सुनिश्चित की गई है। प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि ’प्रथम सिंधु महाकुंभ’ की यात्रा तीन मार्ग से चलेगी। प्रथम वायु मार्ग दिल्ली-लेह-दिल्ली से होगी। दो सडक मार्ग की यात्राएं होगी जो चंडीगढ-मनाली-लेह-जम्मू व जम्मू-लेह-मनाली -चंडीगढ़ से होगा। सिंधु दर्शन यात्रा समिति दिल्ली हेल्पलाइन नं. 9821892711 पर पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। सह-सयोंजक सुरेन्द्र लछवाणी (इन्दौर) ने कहा सिन्धु माता की पूजा अर्चना, बहिराणा साहिब की पूजन के ...

अजमेर : पृथ्वीराज चौहान गायन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

Image
अजमेर। देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शिरोमणी सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 855वीं जयन्ती के मौके पर आयोजित गायन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति के चन्द्रभान प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी जिसमें प्रथम वर्ग में दिव्यांशी रांका ने पहला, कार्तिक हल्दानिया दूसरा तथा मंयक रायसिंघाणी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में प्रथम उज्जवल लोढा, द्वितीय पृथ्वी रांका व तृतीय गरिमा चौरासिया रहीं साथ ही सांत्वना पुरस्कार के लिए देवांश चौरासिया चुने गए। वरिष्ठजनों में पण्डित राजू शर्मा व हरिनारायण प्रजापति को विशेष प्रस्तुतियों पर पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मण्डल के सदस्य मोहन तुलस्यिाणी व आभा भारद्वाज़ ने परिणाम घोषित किए। इन प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को कोरोना काल के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। भारतीय इतिहास संकलन व सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए जाते है। The pos...

अजमेर में खानाबदोश महिला की हत्या, मंदिर के बाहर मिला शव

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के क्लाक टावर क्षेत्र अंतर्गत पहाड़गंज क्षेत्र में एक मंदिर के बाहर खुले बरांडे मे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अजमेर दक्षिण के उपाधीक्षक मुकेश सोनी ने बताया कि मयाणी अस्पताल क्षेत्र के पास मंदिर पर आज सुबह एक महिला का शव मिला जो कि लहुलुहान अवस्था में थी और उसका सिर पत्थर मारकर कुचला गया था। महिला खानाबदोश बताई जा रही है जिसकी उम्र करीब पचास वर्ष है और वह महाराष्ट्र से लॉकडाउन के दौरान ही गत एक डेढ़ माह से आई हुई थी। उन्होंने बताया कि मृत अवस्था में मिली इस महिला की हत्या किसने और किन कारणों से की इसके साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारे का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि एफएसएल व पुलिस स्पेशल टीम को बुलाकर घटना के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। मंदिर के पुजारी की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बारिकी से घटनास्थल की जांच कर मृतका के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। The post अजमेर में खानाबदोश महिला की हत्या, मंदिर के बाहर मिला शव ...

राजस्थान में कोरोना के 162 नए केस, 4 लोगों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के रविवार को 162 नए मामले सामने आए तथा चार लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 63 नए मामले अलवर में सामने आए है। इसके अलावा जयपुर-गंगानगर में 20-20, जोधपुर में 13, उदयपुर में आठ नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज चार संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या आठ हजार 914 हो गई है। इस दौरान राज्य में 264 लोग संक्रमण रिकवर हुए है। प्रदेश में वर्तमान में एक्टिव केस 1733 है। The post राजस्थान में कोरोना के 162 नए केस, 4 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-162-fresh-corona-cases-4-deaths/

अजमेर में खादिमों का दरगाह के गेट पर शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

Image
अज़मेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन की दरगाह शरीफ के खादिम दरगाह शरीफ खोलने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में दरगाह के गेट नंबर 4 पर खादिम समुदाय द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। खादिम मोबिन चिश्ती ने बताया कि राज्य सरकार की जो गाइडलाइन है उसके अनुसार दरगाह खुलने का समय सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, जबकि पूरे भारत और विश्व में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अकीदतमदों के लिए खास महत्व रखती है। राज्य सरकार ने दरगाह खुलने की अनुमति तो दे दी लेकिन दरगाह में पेश होने वाले मखमली चादर फूलों के ऊपर पाबंदी लगा रखी है जिससे फूलों और चादर के व्यापारियों के साथ-साथ खादिम समुदाय में भी रोष है। खादिमों ने जिला प्रशासन से यह मांग है दरगाह शरीफ का समय बढ़ाया जाए दूसरा फूल चादर पर से रोक हटाई जाए। खादिमों की संस्था अंजुमन एवं दरगाह दीवान के प्रतिनिधि ने सरकार के फैसले पर रोष व्यक्त करते हुए गाइडलाइन पर पुनर्विचार की मांग की है और कहा कि दरगाह खोल रहे हैं तो पूरी तरह खोले। अकीदतमंद आएगा और मजार शरीफ पर फूल चादर पेश नहीं करेगा तो उसकी दुआ एवं धार्...

अजमेर नगर निगम को मिले क्रेन, पोकलेन, डम्पर सहित अन्य वाहन

Image
अजमेर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम एवं अजमेर विकास प्राधिकरण को क्रेन, पोकलेन, डम्पर सहित अन्य वाहन मिल गए हैं। शेष रहे वाहनों की खरीद प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने के बाद निगम बेड़े में वाहनों की संख्या में इजाफा होने से व्यवस्थाओं में सुधार होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 5.27 करोड़ की लागत से 23 वाहन खरीदे जा रहे हैं। नगर निगम में कचरा निस्तारण नालों की सफाई के साथ सीवरेज कार्य के लिए बीएस-6 मॉडल के अधिकांश वाहनों की संबंधित फर्म द्वारा सप्लाई आरंभ कर दी गई है। नए वाहनों की खरीद के पश्चात प्रतिदिन किए जाने वाले कामकाज को गति मिलेगी। नगर निगम के लिए एक पोकलेन मशीन, 4 डम्पर, 5 ट्रेक्टर और पिक-अप एवं रिकवरी वेन एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के लिए एक क्रेन की खरीद कर ली गई है। पिछले दिनों महापौर बृजलता हाड़ा ने पोकलेन की विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपमहापौर नीरज जैन सहित निगम के अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि निगम क्षेत्र में कूडा निस्तारण, नालों की सफाई के साथ सीवरेज कार्य के लिए वाहन खरीदे जा रहे हैं। प्रमुख रूप से 108 लाख की लागत से 4 ड...

अजमेर में रेजिडेंट डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लगाकर की सुसाइड

Image
अजमेर। अजमेर शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में एक रेजिडेंट डॉक्टर ने अज्ञात करणों के चलते जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र निवासी डॉक्टर अक्षय ने खुद को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन्स थाना पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर डॉक्टर का शव पडा था। डॉक्टर के हाथ में कैनुला लगा हुआ था। मौके पर FSL टीम को बुलाया गया और जांच के लिए नमूने इखट्टे किए गए। देर रात्रि में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल एक चीरघर में रखवा दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। वहीं साथी रेजिडेंट डॉक्टरों ने बताया को अक्षय जेएलएन अस्पताल के ENT विभाग के फाइनल ईयर का छात्र था और शनिवार को उसका प्रैक्टिकल एग्जाम भी था लेकिन उसने किन कारणों से ये सब किया इस बारे में कोई जानकारी नही है। वही अब पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। The post अजमेर में रेजिडेंट डॉक्टर ने जहर का इंजेक्शन लगाकर की सुसाइड appeared first...

दरगाह खुलने पर चादर पेश की अनुमति नहीं देने का खादिमों ने जताया विरोध

Image
अजमेर। राजस्थान में सोमवार से अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के खुलने पर फूल चादर पेश किए जाने की अनुमति नहीं देने का खादिमों ने कड़ा विरोध जताया हैं। अजमेर दरगाह शरीफ खादिमों की संस्था अंजुमन एवं दरगाह दीवान के प्रतिनिधि ने सरकार के फैसले पर रोष व्यक्त करते हुए गाइडलाइन पर पुनर्विचार की मांग की है और कहा कि दरगाह खोल रहे हैं तो पूरी तरह खोले। अकीदतमंद आएगा और मजार शरीफ पर फूल चादर पेश नहीं करेगा तो उसकी दुआ एवं धार्मिक यात्रा पूरी नहीं होगी। अंजुमन सचिव वाहिद हुसैन अंगारा ने दरगाह खोलने और चादर एवं फूल ले जाने पर रोक को बेमानी करार देते हुए कहा कि दरगाह दुकानों के खोले जाने के समय तक खोली जानी चाहिए तथा दरगाह शरीफ में चादर एवं फूल ले जाने तथा उसे चढ़ाने की अनुमति मिलनी चाहिए। दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन के प्रतिनिधि सैयद नसीरुद्दीन ने भी इसे आस्था का सवाल बताते हुए अनुमति की मांग की है। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात अनलॉक-3 की गाइडलाइन जारी होने के बाद देर रात अजमेर में खादिम समुदाय की एक आपात बैठक आयोजित हुई जहां सभी ने एक स्वर में यह कहा कि दरगाह खोली है त...

वासुदेव देवनानी ने सरकारी स्कूलों की गणवेश बदलने के संकेत पर जताई आपति

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों की गणवेश बदले जाने के संकेत पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आपत्ति जताई है। अजमेर से विधायक देवनानी ने आज ट्वीट कर कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार राजनैतिक द्वेषता के चलते स्कूली छात्र छात्राओं की गणवेश बदलने का जो मंथन कर रही है वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में ही भाजपा सरकार में गणवेश बदली गई थी और वर्तमान सरकार तीन वर्ष में ही गणवेश बदलने का काम करने जा रही है जो कि किसी भी स्थिति में न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार के करोड़ों रुपए तो बर्बाद होंगे ही लेकिन कांग्रेस की मानसिकता भी सामने आएगी। देवनानी नहीं गणवेश बदले जाने को पूरी तरह राजनीतिक पैंतरा करार दिया। उल्लेखनीय है कि डोटासरा ने पिछले दिनों एक बयान में राज्य के स्कूली छात्र छात्राओं की गणवेश बदले जाने की बात कही थी और इसे निशुल्क उपलब्ध कराने अथवा गणवेश की राशि विद्यार्थी के खाते में ट्रांसफर किए जाने पर विचार की बात कही थी। इसके बाद ही आज पूर्व शिक्षा मंत्री देवनान...

राजस्थान में महिला बंदी हल्के आसमानी रंग की साड़ी पहनेंगी

Image
अजमेर। राजस्थान में सभी कारागृह में सजायाफ्ता महिला बंदी इसी माह से हल्के नीले आसमानी रंग की साड़ी में नजर आएंगी। प्रदेश की महिला बंदियों का ड्रेस कोड उनकी भावना के अनुरूप बदलने जा रहा है। राजस्थान यह बदलाव करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। पुष्ट जानकारी के मुताबिक राज्य के पुलिस महानिदेशक (कारागृह) राजीव दासोत ने उक्त आश्य के आदेश जारी कर दिये है। उन्होंने 23 जून को अजमेर दौरे के दौरान घोषणा की थी कि राजस्थान की महिला जेलों एवं महिला सुधार गृहों में महिला बंदी 29 जून से सफेद रंग की जगह हल्के आसमानी रंग की साड़ी पहनेंगी। प्रदेश की सभी जेलों को 28 जून तक महिला बंदियों को नीले रंग की साड़ी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है ताकि 29 जून से सभी महिला बंदी सफेद के बजाए नीले आसमानी रंग की साड़ी में नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार महिला बंदियों की भावना के अनुरूप ही गणवेश में परिवर्तन किया जा रहा है। जेल मुख्यालय तक ये बात पहुंची कि कुछ महिला बंदियों का सफेद साड़ी को लेकर एतराज है कि सफेद साड़ी विधवा महिला पहनती है। वे बंदी जरूर है लेकिन सुहागन है। उनकी भावना को समझते हुए संस्कृति के अनुरूप उ...

वर्तमान में कांग्रेस की अपेक्षा अधिक मजबूत है लोकतंत्र : वासुदेव देवनानी

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता वासूदेव देवनानी ने कहा है कि देश में वर्तमान में कांग्रेस राज की अपेक्षा ज्यादा आजादी और मजबूत लोकतंत्र है। देवनानी आज अजमेर में आपातकाल की वार्षिक तिथि पर अजमेर शहर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आपातकाल के दिनों को काला अध्याय बताते हुए कहा कि कांग्रेस को आपातकाल के अपने काले कारनामों को याद करना चाहिए। जब बेकसूरों को जेलों में डाला गया, यातनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि 1975 में इन्दिरा गांधी ने सत्ता के घमंड में लोकतंत्र की हत्या कर देश में आपातकाल लगाया और 21 महीने के काले शासन के दौरान जेल में कैद किए गए लोगों को कठोर यातनाएं दी। उन्होंने देश में सुरक्षित लोकतंत्र की बात कहते हुए कहा कि पाकिस्तान की हिमायत करने वाली महबूबा मुफ्ती से भी प्रधानमंत्री बात कर रहे हैं, स्वस्थ लोकतंत्र का देश में इससे बड़ा उदाहरण हो नहीं सकता। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए देवनानी ने कहा कि उनके बयान और आरोप अक्सर सच्चाई से दूर होते है जो भरोसे लायक नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी उपनाम वाले मामले जब ...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्च ने अजमेर कलेक्टर को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Image
अजमेर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष शफ़ीक़ खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अल्पसख्यक हितों की अनदेखी होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। खान ने कहा कि सत्तारूढ कांगेस सरकार के अल्पसंख्यक मामलात विभाग समेत कई अन्य विभागों के तहत आने वाले तमाम निगम बोडों में गत दो वर्षों से विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं तथा सरकारी योजनाओं के कार्य भी बंद हैं। अल्पसंख्यक हितों की अनदेखी का आलम यह है कि अल्पसंख्यक छात्रों की छात्रवृत्ति बन्द कर दी गई जिससे उनके शिक्षण कार्य पर विपरित असर पड़ रहा है। छात्रवृति न मिलने से कई छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हैं। अल्पसंख्यक छात्रों के लिए हायर एजूकेशन लॉन बन्द कर दिए गए हैं, जिससे छात्र देश एवं विदेश में जाकर अपनी एजूकेशन को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। राजस्थान वक्फ बोर्ड ने अपनी अनेकों सम्पत्तियों में से कुल 60 सम्पत्तियों को चिन्हित किया है, जिसमें से 4 का किराया आ रहा है। इनमें से 34 वक्फ सम्पत्तियों का पीडब्ल्यूडी द्वारा किराया निर्धारण कर दिया गया है। जिसका लगभग 21 करोड़ रूपए राज्य सरका...

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंड़ल में रेल म्यूजियम की सौगात

Image
अजमेर। राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अधीन नसीराबाद रोड पर स्थापित रेल म्यूजियम की सौगात गुरूवार को आम लोगों को दे दी गई। रेल संग्रहालय आज से अगले पंद्रह दिनों तक के लिए आमजनों के लिए खोल दिया गया। इस संग्रहालय में स्थापित टॉय ट्रेन का सामान्य शुल्क देकर जन साधारण आनंद ले सकेंगे। मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका के अनुसार इस रेल संग्रहालय में भारतीय रेल की समृद्ध विरासत प्रदर्शित की गई है और आने वाले समय में अन्य सुविधाएं व गतिविधियां भी बढ़ाई जाएगी। यहां अजमेर मंडल का इतिहास, उसका बुनियादी ढांचा, 1870 के दशक से अजमेर और देश में रेलवे संचालन का इतिहास, लोकोमोटिव, कोच, वैगन व अन्य उपकरण, रेलवे की कार्यपद्धति आदि को दर्शाया गया है। उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा अजमेर में नसीराबाद रोड स्थित पुरानी विद्युत उत्पादन इकाई परिसर में इस संग्रहालय को स्थापित किया है जो कि 15795 वर्ग मीटर परिसर में फैला है। रेल म्यूजियम को नगर निगम अजमेर के सहयोग से शहरीय विकास मंत्रालय की ह्रदय योजना के तहत वित्त पोषित किया है। The post उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंड़ल में रेल म्यूजि...

SDRF के जवान भगवान के प्रतिनिधि के रूप में रेस्क्यू का काम करते है : चौधरी

Image
अजमेर। राजस्थान में एसडीआरएफ बटालियन के कमांडर पंकज चौधरी ने कहा है कि एसडीआरएफ के जवान भगवान के प्रतिनिधि के रूप में रेस्क्यू का काम कर आपदा से बचाव के काम में जुटे हैं। चौधरी आज अजमेर में अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नारेली क्षेत्र में एसडीआरएफ पर जवानों की हौसला अफजाई की और उनकी जरुरतों को समझा। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में संभाग स्तर पर आठ बटालियन सक्रिय हैं जिसमें से एक अजमेर में है। हमारा काम आपदा में बचाव व राहत का है। यह फोर्स युवा और उर्जावान है जिसने अनेक मौकों पर राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि अभी इस फोर्स के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है ताकि और मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एसडीआरएफ की मांग बढ़ रही है क्योंकि जब कोई आपदा आती है तो जन सामान्य यह अपेक्षा रखता है कि एसडीआरएफ की टीम आएगी और आपदा से राहत दिलाएगी। चौधरी ने बताया कि दो दिवसीय दौरे के दौरान वे आपदा के दौरान जवानों की भूमिका, उपकरणों का उपयोग और आम लोगों को राहत जैसे तरीकों पर चर्चा कर जवानों का मार्गदर्शन करेंगे और हौसला बढ़ाएंगे। The post SDRF के जवान भगवान...

अजमेर : सुन्नी दावते इस्लामी और आई बर्ड ने जनाना अस्पताल को भेंट की ECG मशीन

Image
अज़मेर। सुन्नी दावते इस्लामी (एसडीआई) अजमेर और आई बर्ड की तरफ से निगरां मौलाना मोईनुद्दीन रिजवी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने जनाना अस्पताल में एक तीन चैनल की ईसीजी मशीन डॉ. पूर्णिमा पचौरी और डॉ. नंदलाल को भेंट की। इस मौके पर अलीमुद्दीन भाई, मुस्तकीम भाई और आरिफ खान मौजूद थे। मौलाना मुईनुद्दीन क़ादरी ने बताया कि चिकित्सालय के न्यू सेप्टिक वार्ड को संस्था सुन्नी दावते इस्लामी एज्युकेशन एण्ड वेलवफेयर ट्रस्ट अजमेर एवं मुस्लिम लौहार चौरासी पट्टी काठावाला अजमेर द्वारा 31 दिसंबर 2016 को गोद लिया गया था साथ ही इस वार्ड में जीर्णोद्वार का कार्य करवाया गया। वार्ड के कमरों की मरम्मत, कमरों का रंगरोगन, वार्ड में ड्रिप स्टैण्ड-16, अटेण्डर बंच-20, आईवी स्टैण्ड 16, गेट व खिड़कियों के पर्दे 65, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, स्टाफ चेयर-4, ऑफिस टेबल, अलमारी, सीटर बैंच, खिड़कियों के कांच का काम कराया गया। The post अजमेर : सुन्नी दावते इस्लामी और आई बर्ड ने जनाना अस्पताल को भेंट की ECG मशीन appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/sunni-dawate-islami-and-eye-bird-donates-ecg-mac...

पुष्कर में 11 साल की मासूम बच्ची से रेप एवं हत्या के आरोपी को भेजा जेल

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर में 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुंदर रावत की आज अजमेर के पोक्सो मामलों की विशेष अदालत में ऑनलाइन पेशी कराई गई जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। इस प्रकरण के जांच अधिकारी सीओ ग्रामीण पार्थ शर्मा ने बताया कि कल एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था। उसके बाद आज आरोपी की ऑनलाइन पेशी कराई गई। ऑनलाइन पेशी क्यों कराई गई इसके जवाब में पुलिस का तर्क तो लॉकडाउन का दिया जा रहा है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपी और उसके वकील को मिल रही धमकी को देखते हुए उक्त एतहातन कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है कि कल से ही दरिंदे को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर होकरा एवं कानस गांव के ग्राम वासी लामबंद है तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी हत्यारे आरोपी के खिलाफ एवं उसकी पैरवी करने वाले वकील के खिलाफ धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं। यही कारण रहा कि पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए आरोपी की मोबाइल के जरिए वीडियो कांफ्रेंसिंग पर ऑनलाइन पेशी कराई जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया...

मेनका गांधी के खिलाफ अजमेर के पशु चिकित्सकों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन

Image
अजमेर। सांसद मेनका गांधी द्वारा पिछले काफी समय से लगातार देश के विभिन्न हिस्सों के पशु चिकित्सकों को फोन करके धमकी देने, अपशब्द कहने और अमर्यादित व्यवहार करने के खिलाफ बुधवार को शास्त्री नगर स्थित पशुपालन विभाग के परिसर में पशु चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान पशु चिकित्सक संघ अजमेर के महासचिव डा. आलोक खरे ने बताया कि मेनका गांधी सिर्फ एक सांसद होने के बावजूद पशु कल्याण के नाम पर अपनी दुकान चला रही हैं। पशु कल्याण की ठेकेदार बनकर वह डिग्री धारी पंजीकृत पशु चिकित्सकों के द्वारा किए गए कुत्तों के इलाज, आपरेशन आदि में कमियां निकाल कर पैसों की उगाही का प्रयास करती हैं। मेनका गांधी डाक्टरों को पंजीकरण रद्द करवाने की धमकी देती हैं और असंसदीय भाषा का प्रयोग करती हैं। हाल ही में अभद्रता की सीमा लांघते हुए उन्होंने चिकित्सक के पिता तक को भी गालियां दे डालीं कि तुम्हारा बाप ड्राइवर था या माली था। संघ के उपाध्यक्ष डा. मुदित माथुर ने बताया कि कुछ समय पहले मेनका गांधी का एक लेख विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पशु चिकित्सक अशिक्षित परिवारों से आत...

पुष्कर में मासूम बच्ची से हैवानियत करने वाले नशेड़ी को फांसी देने की मांग

Image
पुष्कर/अजमेर। अजमेर के समीपवर्ती पुष्कर के बैजनाथ पहाड़ी पर 11 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पडा और उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने पुष्कर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। जिला परिषद सदस्य महेन्द्र सिंह मझेवला, अशोक सिहं रावत, महेन्द्रसिंह रावत कानस, गोवर्धनसिंह रावत, खोरी के भंवरसिंह आदि रैली के रूप में पुष्कर थाना पहुंचे। सभी ने थाना प्रभारी राजेश मीणा व पुलिस टीम का आभार आरोपी को ​अरेस्ट करने पर आभार जताया साथ ही मामले की जांच पूरी कर जल्द से चार्जशीट पेश करने व आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना था कि जिस हैवानीयत से आरोपी ने वारदात अंजाम दी है उससे साफ जाहिर है कि ऐसे व्यक्ति के प्रति नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। कोर्ट में आरोपी का केस लडने के लिए कोई वकील खडा होगा तो उसका भी विरोध किया जाएगा। रेप और हत्या का मामला पुष्कर के समीपवर्ती बड़ी होकरा गांव की करीब 11 साल की बालिका सोमवार सुबह बैजनाथ शिव मंदिर की पहाड़ी पर बकरियां चराने गई थी। शाम तक जब घ...