Posts

Showing posts from March, 2023

अजमेर : CM अशोक गहलोत की सभा में खलल, बरसात के साथ गिरे ओले

Image
अजमेर। कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बरसात ने खलल डाल दिया और दनदना कर गिरे ओलों ने कोढ में खाज का काम किया। सम्मेलन करीब आधे घंटे में सिमट गया। मुख्यमंत्री गहलोत समेत अन्य नेता जैसे ही मंच पर पहुंचे बूंदाबादी शुरू हो गई और कुछ देर में बारिश के साथ ओले गिरने लगे। सम्मेलन में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कुर्सियों को सिर पर रखकर बचाव किया। बारिश से बचने के लिए सम्मेलन समापन के बाद कार्यक्रम स्थल तथा सडक किनारे लगे फ्लेक्स, बैनर आदि उखाड दिए तथा उन्हें ओढकर भीगने से बचने का जतन करते नजर आए। गहलोत बोले, सच बोलने की सजा भुगत रहे हैं राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी सच बोलने की सजा भुगत रहे हैं। राहुल गांधी ने संसद में अदानी को लेकर जो सवाल उठाए थे उससे व्यथित होकर मोदी सरकार ने प्रतिशोधात्मक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार को जवाहर स्कूल में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भ्रामक प्रचार कर आम जन को गुमराह कर रही है। बेरोजगारी, महंगाई और भुखमरी जैसे मुख्य मुद्दों से आम जनता का...

राजगढ धाम पर चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव का समापन, श्रद्धालुओं की भीड उमड़ी

Image
अजमेर। श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर चल रहे चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के शुक्रवार को समापन समारोह में श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान 10 दिन तक प्रज्जवलित रही अखण्ड़ ज्योति की विशेष रामबाण औषधी रूपी चिमटी (भभूत) का वितरण किया गया। अखण्ड़ ज्योति की विशेषता यह है कि जिस पात्र में इसको प्रज्जवलित किया जाता है उसमें हजारों नारियल की चिटक, कई पीपे तेल व धूप हवन सामग्री डालने पर भी यह पात्र कभी नहीं भरता। इस अखण्ड़ ज्योति के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं के रोग, कष्ट, बाधाएं आदि दूर हो जाती है। धाम पर आए श्रद्धालुओं ने सर्वधर्म मनोकामना पूर्ण स्तम्भ की विशेष परिक्रमा कर बाबा भैरव से मन्नत मांगी। नवमी की रात में भजन गायक ज्याति सैनी, ममता सोनी एवं नरेश दगदी ने अपनी मधुर आवाज में भैरू जी नाना रे नाना, दरबार है निराला काली के लाल का, अब तो आजा रे भैरू जी, मैया रानी तो छिप रही पहाड़ा में, आजा ये भवानी, राजगढ में लाग्यो दरबार, झीणी झीणी उडे रे गुलाल आदि भजनों की प्रस्तुति दी। राजगढ़ गांव की और से चढा झंड़ा राजगढ़ धाम पर चैत्र नवरा...

माली-सैनी समाज ने 51 किलो पुष्पाहार से किया गहलोत का स्वागत

Image
अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शुक्रवार को जवाहर स्कूल में संभागीय स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अजमेर आगमन पर माली सैनी महासभा की ओर से माल्यार्पण का जोरदार स्वागत किया। माली समाज की ओर से अजमेर माली सैनी समाज के अध्यक्ष महेश चौहान ने मंच पर गहलोत को 51 किलो फूलों की माला पहनाई। स्वागत करने वाले माली समाज के गणमान्य लोगों में ताराचंद गहलोत, चेतन सैनी, सुनीता चौहान, दिलीप गढ़वाल, पूनमचंद मारोठिया, हेमराज सिसोदिया, हनीष मारोठिया, मामराज सेन, नवीन कच्छावा, धर्मेंद्र टांक सहित माली समाज के कई लोग शामिल थे। The post माली-सैनी समाज ने 51 किलो पुष्पाहार से किया गहलोत का स्वागत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/mali-saini-samaj-welcomed-cm-ashok-gehlot-with-51-kg-flowers-in-ajmer/

अजमेर के माता मंदिरों में दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं का तांता

Image
अजमेर । राजस्थान के अजमेर जिले में बुधवार को दुर्गाष्टमी का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। शक्तिपीठों पर विशेष अनुष्ठान हुए एवं घरों में पूजा अर्चना की गई। चैत्र नवरात्र में अजमेर शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विशेष पूजा, आराधना अनुष्ठान किए गए। चामुडा माता, नौसर माता व अंबे माता मंदिर आदि में सवेरे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुष्कर घाटी स्थित नौसर माता मंदिर में श्रद्धालुओं का जमघट लगा रहा। बजरंगगढ स्थित अंबे माता मंदिर में अष्टमी पर सामान्य से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए। चामुंडा माता मंदिर पर भोजन प्रसादी का सिलसिला दिनभर चला तथा रात को जागरण की गूंज सुनलाई पडती रही। The post अजमेर के माता मंदिरों में दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं का तांता appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/devotees-crowd-on-durgashtami-in-mata-temples-of-ajmer/

महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने की दरगाह जियारत

Image
अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चादर चढ़ाई एवं अकीदत के फूल पेश किए। उनके साथ परिवार के सदस्यों ने भी जियारत की। दरगाह आगमन पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने दरगाह शरीफ में चादर एवं गुलाब के फूल चढ़ा कर अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में विभाग की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए बताया कि सरकार की महिलाओं को संबल बनाने के लिए आईएम शक्ति जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में परिर्वतन आया है। राज्य की अनेक महिलाएं इन योजनाओं से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनी है। बालिकाओं के जीवन में माहवारी से आने वाले परिर्वतन पर विभाग की उड़ान योजना ने समाज में जेंडर सेनिटेशन का कार्य करने के साथ बालिकाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है। राज्य में जनकल्याण की यह अविरल धारा बहती रहे। समाज के पिछड़े तबके मुख्यधारा से जुडें और चहुमुखी विकास को अग्रसर रहे। राइट टू हेल्थ बिल पर क्या बोलीं भूूपेश राजस्थान की महिमा एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने आज कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य को दिए गए राइट टू हेल्थ बिल...

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना : अजमेर में 15 स्कूटी वितरित

Image
अजमेर। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजनानन्तर्गत स्कूटी वितरण कार्यक्रम जिला परिषद में जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया गया। जिला प्रमुख पलाडा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए। सहायता करने का कार्य प्राथमिकता के साथ होने से व्यक्ति जल्दी लाभान्वित होंगे। यह पुण्य कार्य है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की जिला टीम तत्परता के साथ यह कार्य कर रही है। दिव्यांगों का जीवन संवारने वाले व्यक्ति का जीवन स्वतः ही संवर जाता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव शर्मा ने कहा कि निःशक्तजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना आरम्भ की गई है। राज्य में 10 हजार स्कूटी वितरित की जा रही है। इसका उपयोग आवागमन के साधन के स्थान पर रोजगार के साधन के लिए करने पर सरकार की मंशा सार्थक होगी। इससे दिव्यांग स्वावलम्बी बनेंगे। लगभग 87 हजार की यह स्कूटी दिव्यांगों का जीवन बदलने में ...

अजमेर में कांग्रेस का संभाग स्तरीय सम्मेलन 31 मार्च को होगा

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में 31 मार्च को होने जा रहे कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का अंततः स्थान का चयन कर लिया। ताजा जानकारी के मुताबिक अजमेर संभाग मुख्यालय पर संभाग स्तरीय सम्मेलन अजमेर के सिविल लाइंस स्थित जवाहर सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर होगा। शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि संभाग के अजमेर शहर एवं देहात के अलावा टोंक, भीलवाड़ा, नागौर से आने वाले कांग्रेसजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जवाहर स्कूल का चयन किया गया है। चूंकि पटेल मैदान पर स्मार्ट सिटी के कार्य चल रहे हैं तथा कायड़ विश्राम स्थली शहर से बाहर है। ऐसी स्थिति में बाहर से आने वाले कांग्रेसजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जवाहर स्कूल का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को तीन बजे होने वाले इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौड़ आएंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद कायम करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पचास जिले तथा दस संभाग बनाए जाने के ब...

अजमेर के पंचशील में शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत मार्ग का लोकार्पण

Image
अजमेर। पंचशील नगर स्थित अपेक्स बैंक से ब्राविया रेजिडेंसी तक के मार्ग का नाम शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत करने के बाद आज मार्ग का लोकार्पण किया गया। वीरांगना जीवन कंवर पत्नी शहीद जय सिंह राठौड़ बनवाड़ा व कर्नल रघुवीर सिंह गोयला द्वारा लोकार्पण किया गया। शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत का जन्म वीरता और शौर्य की पावन भूमि चित्तौड़गढ़ में हुआ। उन्होंने प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से शिक्षा प्राप्त की एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा राजकीय महाविद्यालय अजमेर से दर्शनशास्त्र में प्राप्त की। प्रथम प्रयास में 1994 में सीडीएस एवं एसएसबी परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत मद्रास में उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद 21 अगस्त 1993 में भारतीय रक्षा संगठन में कमीशन प्राप्त होने के बाद मेजर शक्तावत ने नागा रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दी। 3 मार्च 2002 को उनका पद स्थापन जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में 4 राष्ट्रीय राइफल बिहार में हुआ। वहां पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने अपने शौर्य और बहादुरी की अमिट छाप छोड़ते हुए पाक समर्थित दहशतगदोर्ं के खिलाफ महत्वपूर्ण ऑपरेशंस को कुशलता पूर्वक अंजाम दिया। इसी द...

गहलोत, रंधावा एवं डोडासरा 31 मार्च को अजमेर में करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में 31 मार्च को संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, तथा प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा शिरकत करेंगे और प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। अजमेर में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने संभाग स्तरीय इस सम्मेलन के स्थान चयन को लेकर स्थानीय नेताओं के साथ कायड़ विश्राम स्थली तथा पटेल मैदान का जायजा लिया और संभाग के अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर से आने वाले कांग्रेसजनों को सुविधा रहे इस दृष्टि से स्थान पर कल अंतिम निर्णय होगा। अजमेर शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि संगठन में कार्यकर्ता सम्मेलन की कड़ी मे ही यह सम्मेलन भी किया जा रहा है जो कि अजमेर संभाग के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की रणनीति के लिए तीनों बड़े नेता कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर राज्य में कांग्रेस सरकार को रिपीट करने की दिशा में मंथन करेंगे तथा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। आज के तैयारी दौरे में प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम...

पुष्कर के वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा का निधन

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर के लोकप्रिय वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। 72 वर्षीय दिवंगत नाथू शर्मा लंबे समय से पुष्कर की पत्रकारिता में न केवल लोकप्रिय रहे बल्कि तीर्थ पुरोहितों, साधु संतों, राजनीतिज्ञों के साथ साथ सार्वजनिक जीवन के लोगों में अपनी पत्रकारिता की छाप छोड़े रहे। उन्होंने चालीस वर्षों तक दैनिक नवज्योति को पत्रकारिता की सेवाएं दी और वे पुष्कर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भी रहे। शर्मा के निधन से पत्रकार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अस्पताल में भर्ती थे और आज सुबह उनका निधन हो गया। बड़ी बस्ती पुष्कर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। ब्रह्मा मंदिर के निकट उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान से ही वे पत्रकारिता को संचालित किया करते थे। उनके पुत्र नितिन शर्मा अब उनकी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएंगे। The post पुष्कर के वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा का निधन appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/pushkar-senior-journalist-nathu-sharma-passed-away/

राजगढ़ धाम पर भरा छठ का मेला, हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

Image
अजमेर। भैरव धाम राजगढ पर चैत्र नवरात्रा महोत्सव छठ मेला बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बाबा भैरव व मां कालिका के जयकारों के बीच मनाया गया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि मंदिर में सुबह बाबा भैरव व मां कालिका के साथ सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ पर विशेश पूजा अर्चना करने के बाद चम्पालाल महाराज व कार्यक्र के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री महेश जोशी व अन्य अतिथियों ने मंदिर पर ध्वजारोहण कर मेले का शुभारम्भ किया। छठ मेले के अवसर पर चम्पालाल महाराज ने आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान देता है, लेता नहीं और जो भरण पोषण करे वही भैरव है। धाम पर आज तक भी कोई भिखारी मंदिर के बाहर भीख मांगता नजर नहीं आया है। श्री मसाणिया भैरवधाम चैरिटेबल ट्रस्ट राजगढ़ की ओर से देश-प्रदेश से आए समस्त श्रद्धालुओं के लिए रविवार से ही निःशुल्क चाय व विशाल भण्डारे की व्यवस्था की गई है। छठ मेले के अवसर पर सैकड़ों झंडे आए। मेले में विभिन्न प्रांतों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के विभिन्न स्थानों से हजारों श्रद्धालु अपने साथ लाए झण्डों को चक्की वाले बाबा के म...

अजमेर : संतों, महिलाओं और युवाओं समेत 42 ने किया रक्तदान

Image
अजमेर । सिंधी युवा संगठन की ओर से चेटीचण्ड पखवाडे के 14वें दिन रविवार को संतों, युवतियों, महिलाओं सहित युवाओं ने जेएलएन अस्पताल के ब्लड बैंक को 42 यूनिट रक्तदान कर सेवाभाव का परिचय दिया। इस अवसर पर संगठन ने सभी रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान किए। अध्यक्ष राजा सोनी ने बताया कि योगी गोवर्धनदास सहित समाज में संगठन द्वारा 21 यूनिट ब्लड डॉनेट करने का लक्ष्य रखा गया था। परन्तु रक्तदान में बढ़चढ़कर भाग लेते हुए लक्ष्य से दुगुना 42 यूनिट की संख्या तक पहुंचा दिया। रक्तदान के लिए युवा संगठन आगे भी तैयार रहेगा। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भी वितरित किए गए। संस्था के वरिष्ठ संरक्षक तुलसीदास सोनी ने कहा कि पखावाडे़ के तहत युवाओं में रक्तदान का संकल्प लेकर व समाज में औरों को प्रेरित करने के लिए इस रक्तदान शिविर में सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की व सभी को अल्पाहार कराया गया। संस्था संरक्षक कंवल प्रकाश किशनानी ने रक्तदाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति में 5 लीटर रक्त रहता है, उसमेें से रक्तदान 300 एमएल का ही होता है।, स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु तक ...

धूमधाम से मनाई जाएगी ज्योतिबा फुले जयंती, विशाल वाहन रैली निकलेगी

Image
अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रेल को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर विशाल रैली समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ज्योतिबा फुले जयंती को भव्यता प्रदान करने के लिए रविवार को नसीराबाद रोड स्थित मनुहार गार्डन में भामाशाह त्रिलोकचंद इंदौरा की अध्यक्षता में माली सैनी समाज की विभिन्न संस्थाओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के जिलाध्यक्ष पूनम चंद मारोठिया ने बीते साल रैली आयोजन समेत अन्य मदों में हुए खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस बार रैली तथा अन्य कार्यक्रमों को विशाल पैमाने पर आयोजित किए जाने के लिए समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए। महेश चौहान व सतीश सैनी ने समाज बंधुओं से आग्रह किया कि फुले जयंती के दिन दोपहर बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कार्यक्रमों में शिरकत करें तथा कर्मचारी आधे दिन का अवकाश लेकर समाज के काम में बढचढकर हिस्सा लें। इस बार वाहन रैली की जिम्मेदारी दिलावर चौहान ने लेते हुए कहा कि समाज के युवा रैली को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडेंगे। राजेश भाटी, घीसूलाल, गढवाल, सेवारा...

झूलेलाल जयन्ती चेटीचण्ड महोत्सव : होजमालो ने मचा दी धमाल

Image
अजमेर। सिन्धी लेडीज क्लब अजमेर ने अपना सालाना जलसा जवाहर रंगमंच में बहुत ही उत्साह से मनाया। जिसमें सिन्धीयत पर विभिन्न प्रकार की इन्द्रधनुषी प्रस्तुतियां दी गई। झूलेलाल जयन्ती चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा के अन्तर्गत इस कार्यक्रम को मनाया गया। दिशा प्रकाश ने बताया कि सिन्धीयत जो आईनो-होजमालो में सिन्धीयत संस्कृति से संबंधित 8 अलग-अलग भागों में सिन्धी संस्कृति को दिखाया गया। झूलेलाल जा पंजड़ा, सिन्धीयत जे खाधे जी खुशबू, सिन्धीयत जी झन्कार, सिन्धीयत जी डोक्यूमेन्ट्री, सिन्धीयत जी भगत, सिन्धीयत जो कथक (अनीला सुन्दर जे नृत्य ते पेशकश), सिन्धीयत जू सांखियूं, सिन्धीयत के शहीद हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी पर हेमू कालाणी पर एक नाट्य प्रस्तुति। जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया। कुसुम आर्य ने बताया कि यह होजमालों में झूलेलाल जा पंजड़ा में निर्मला लखवानी, रितु मोतीरामानी, भारती लालवानी, वन्दना रामानी, पूनम कंजानी, पूनम गीतान्जली, दीपा पारवानी, मीना दतवानी व कोमल लालवानी। सिन्धीयत जे खाधे जी खुशबू में निशा जसवानी, निर्मला लखवानी, आरती तनवानी, भावना भाटिया, कोमल लालवानी, ललिता इदनानी, नेहा जयसिंघानी, सा...

अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमकर प्रदर्शन, फूंका पुतला

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने के मामले में आज कांग्रेसियों ने अजमेर में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी के बीच पुतला फूंका। अजमेर कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी भवन के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया और हाथ में तिरंगा झंडा थामे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पुतला फूंका। कमोबेश सभी का यह कहना रहा कि भाजपा नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का काम किया है जो लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेसियों ने दावा किया कि 2024 राहुल गांधी का समय होगा और कांग्रेसजन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिक जन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश टंडन, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम द्रौपदी कोली, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, पूर्व महापौर कमल बाकोलिया, कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह रलावता सहित अनेक कांग्रेसजन, पार्षद व बड़ी संख्या में...

एसपी को थप्पड जडने के मामले में बाबूलाल सिंगारिया को 3 वर्ष की सजा

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले में केकडी के पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया को आज एनसीपीएनडीटी न्यायालय ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के साथ थप्पड़ मामले में तीन साल की सजा सुनाई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 जून 2001 को अजमेर कलेक्ट्रेट में जिला सतर्कता समिति की बैठक के दौरान अजमेर पुलिस अधीक्षक आलोक त्रिपाठी और विधायक बाबूलाल सिंगारिया में विवाद हुआ। इस विवाद में तैश में आए सिंगारिया ने आलोक त्रिपाठी के थप्पड़ मार दिया जिसकी गूंज चहुंओर रही। सिंगारिया के विरुद्ध अजमेर के सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज हुआ और आज 22 साल बाद न्यायालय ने बाबूलाल सिंगारिया को 20 गवाह और दस्तावेजों के आधार पर दोषी मानते हुए विभिन्न धाराओं में तीन साल की सजा एवं डेढ़ लाख रुपए के जुर्माने से दंडित किया है। उल्लेखनीय है कि इस थप्पड़ कांड की गूंज न केवल प्रदेश व पूरे देश में रही थी और तब अशोक गहलोत की कांग्रेस राज के मुख्यमंत्री थे तथा वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा तब अजमेर जिला कलेक्टर थी। The post एसपी को थप्पड जडने के मामले में बाबूलाल सिंगारिया को 3 वर्ष की सजा appeared first on Sabguru News . source ht...

राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल : भजनलाल शर्मा

Image
Sirohi bjp अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश की जनता इसे उखाड़ फेंकने का इंतजार कर रही है। शर्मा आज अजमेर शहर भाजपा की ओर से आयोजित स्वागत एवं पद ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस राज के संरक्षण में भ्रष्टाचार, जंगलराज के साथ साथ लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत खराब है। जनता इसे देख और समझ रही है और आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। शहर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश सोनी के पदभार ग्रहण करने के बाद शर्मा ने कहा कि अजमेर जिला संगठनात्मक दृष्टि से बहुत ही मजबूत और संगठित है। नए युवा अध्यक्ष की उर्जावान टीम इसे और मजबूती प्रदान करेगी। अजमेर में कमल खिलेगा और अजमेर भगवामय एकबार फिर होगा। शर्मा ने यहां अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के अलावा विधायक वासुदेव देवनानी के एनसीपीएसएल की राष्ट्रीय समिति सदस्य बनने तथा विधायक अनिता भदेल के श्रेष्ठ विधायक के रूप में चयन पर अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया।...

अजमेर रेल मंडल के अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

Image
अजमेर। रेलवे के अजमेर मंडल के सभी अधिकारियों के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अजमेर के 66 पुरुष एवं महिला अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण अजमेर मंडल रेल चिकित्सालय के फिजिशियन, सर्जन एवं दंत चिकित्सक द्वारा किया गया एवं फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा जोड़ों के दर्द के आराम के लिए एक्सरसाइज आदि के बारे में परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विभिन्न रोगों जैसे उच्च रक्तचाप मधुमेह तथा उनसे होने वाली जटिलताओं के बारे में जागरूक किया गया तथा उनके उपचार तथा बचाव के उपायों पर परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ की उपस्थिति में किया गया। शिविर के दौरान रक्त की विभिन्न प्रकार की जांचें की गई तथा आवश्यकतानुसार रोगों का निवारण कर परामर्श दिया गया। उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार सभी रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रत्येक वर्ष किया जाता है। मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति अजमेर की तिमाही बैठक का आयोजन शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़...

पुष्कर : डेसर्ट नाइट रिसोर्ट में रेव पार्टी पर दबिश, 37 अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर की पुष्कर थाना क्षेत्र में चावडिया ग्राम में पुलिस ने डेसर्ट नाइट रिसोर्ट में रेव पार्टी पर दबिश देकर 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी डॉ. रवीश कुमार सांवरिया ने बताया कि थाना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही में ड्रग्स एवं बीयर का सेवन करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाने एवं शांति भंग करने के आरोप में आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से गांजा पीने की सामग्री के उपकरण के अलावा 63 बोतल बीयर, 6 साउंड सिस्टम एवं 24 एलईडी जब्त की गई। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से रेव पार्टी आयोजित की गई थी जिसमें कर्कश आवाज में गाने चलाकर शराब, बीयर के साथ स्त्री पुरुषों को अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में चार आरोपियों डलमस जेम्स व डोनाल्ड जेम्स निवासी झोटवाड़ा जयपुर, अक्षय जैन निवासी श्याम नगर थाना जयपुर तथा आर्नाेल्ड डिखोटा निवासी पुलिस थाना कांदीवली वेस्ट मुंबई को गिरफ्तार किया गया। The post पुष्कर : डेसर्ट नाइट रिसोर्ट में रेव पार्टी पर दबिश, 37 अरेस्ट appeared firs...

हार्टफुलनेस संस्थान के कमलेश डी .पटेल दाजी को पद्म भूषण मिलने पर जताई खुशी

Image
अजमेर। हार्टफुलनेस संस्थान के वैश्विक मार्गदर्शक एवं आध्यात्मिक गुरू कमलेश डी.पटेल दाजी को सरकार द्वारा पद्म भूषण दिए जाने पर अजमेर केन्द्र के अभ्यासियों द्वारा खुशी जाहिर की गई। हार्टफुलनेस संस्थान के केन्द्र प्रभारी शैलेष गौड़ ने बताया कि दाजी को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए पद्म भूषण दिया गया है। संस्थान के कान्हा शांति वनम् में 5 लाख से अधिक पेड़ लगाए गए है। ऎसे वन भारत में 18 स्थानों पर लगाने का कार्य आरंभ किया गया है। देश के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, सैना, सीआरपीएफ, अर्द्ध सैनिक बलों एवं विभागों में निःशुल्क ध्यान का अभ्यास करवाया जा रहा है। इससे व्यक्ति तनाव मुक्त एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ होते हैं। इनके द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की अंतर्गत भारत सहित 160 देशों में भी ऐसे योग महोत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। राजस्थान में 11 स्थानों पर इस प्रकार के आयोजन होंगे। अप्रैल माह में अजमेर में भी योग महोत्सव का आयोजन होगा। आंगनबाडी केन्द्रों में दिव्य जननी कार्यक्रम के अन्र्तगत गर्भवती महिलाओं को ध्यान का अभ्यास करवाकर स्वस्थ नई पीढ़ी निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। इन...

अजमेर में चेटीचण्ड महोत्सव के 10वें दिन लगी धार्मिक कार्यक्रमों की झडी

Image
अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा के 10वें दिन पंचायतों, सामाजिक संगठनों व धार्मिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। समारोह समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थानी, संरक्षक गिरधर तेजवानी, जगदीश अबिचंदानी, लाल नाथानी, शंकर बदलानी, दिशा प्रकाश किशनानी हरी चन्दनानी, सहित पदाधिकारियों ने स्थानीय बुजुर्ग, उत्कृष्ठ महिला, युवा व बच्चों का स्वागत व सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। दीपदान ऐं हिंगलाज माता पूजन भारतीय सिंधु सभा अजमेर महानगर की ओर से दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता पूजा व दीप दान का आयोजन किया गया। प्रदेश मंत्री मनीष गुवालानी ने बताया कि हेमू कालाणी जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भारतीय सिंधु सभा अजमेर ने हेमू कालाणी की 100वी जयंती की पूर्व संध्या पर दहारसेन स्मारक स्थित हेमू कालाणी की प्रतिमा के समक्ष दीपदान के साथ देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। हिंगलाज माता का पूजन व महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया। संयोजक प्रदीप हीरानंदाणी ने बताया कि न...

अजमेर : खाली पडे प्लॉट के टैंक में युवक का शव बरामद

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र स्थित कंचन नगर दौराई के एक खाली पड़े प्लॉट के टैंक में एक युवक से शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस के दल को बुलाकर युवक के शव को बाहर निकलवाया। युवक का शव सड़ी गली स्थिति में था और उसमें से बदबू आ रही थी। थाने के सब इंस्पेक्टर महादेव ने बताया कि मृतक की पहचान रमेश रैगर (40) के रूप में की गई जिसके शव को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक पिछली 12 तारीख से लापता था और 14 तारीख को थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद होने से पुलिस का मानना है कि शराब के सेवन के बाद टैंक में गिरने से युवक की मौत हुई है। फिर भी पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। The post अजमेर : खाली पडे प्लॉट के टैंक में युवक का शव बरामद appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/dead-body-of-young-man-found-into-water-tank-at-vacant-plot-in-ajmer/

अजमेर में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में मनाया जश्न

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिला बार एसोसिएशन ने आज ‘राजस्थान अधिवक्ता संरक्षण विधेयक 2023’ का विधानसभा में पारित होने के बाद आज जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में जश्न मनाया। अधिवक्ताओं ने परिसर में जुलूस निकालकर गुलाल उड़ाई गई तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़ एवं उनकी कार्यकारिणी द्वारा आज ही पदभार ग्रहण करने के बाद वहां मौजूद वकील समुदाय ने जश्न मनाया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विधेयक के प्रति सकारात्मक रुख रखते हुए इसे पारित कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। बार अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि हमारे लिए यह आज का दिन खुशी का दिन है जब वकीलों की वर्षों पुरानी मांग को राजस्थान विधानसभा का समर्थन मिलकर पूरा किया गया और हम आज यहां जश्न मना रहे हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण करें बाद अपनी प्राथमिकताओं में वकीलों की समस्याओं के निराकरण की बात कही है और कहा है कि हमारी नई टीम में सभी युवा सदस्य हैं। सभी काम करने के इच्छुक हैं। हम सभी के साथ सामूहिक प्रयासों के जरिए वकीलों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि इसी रविवार को बार चुनाव के आए...

राजगढ़ धाम पर घट-स्थापना, चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव प्रारम्भ

Image
अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर सुबह मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने मां काली व बाबा भैरवनाथ की पूजा अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की साक्षी में विधि विधान से अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर घटस्थापना की। यह अखण्ड ज्योति एकम् से प्रारम्भ होकर नवमीं तक चलेगी जिसका समापन दसमीं को होगा। देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालू नवरात्रा के दस दिन भैरव धाम पर आकर बाबा भैरव, मां काली व अखण्ड ज्योति के दर्शन करते हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि 22 से 31 मार्च तक राजगढ़ धाम पर चैत्र नवरात्रा महोत्सव के अंतर्गत 27 मार्च को बाबा भैरव का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम से भरेगा। मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियां जोरों पर चल रही है। पुलिस प्रशासन ने कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाप्ता लगाया है। चिकित्सा विभाग की और से भी नवरात्रा के 9 दिनों तक अस्थाई डिस्पेन्सरी, चिकित्सा टीम मय, दवाओं, एम्बूलेन्स की व्यवस्था रहेगी। घटस्थापना के समय व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, रमेश सेन, अविनाश सैन, राहुल सैन, मुकेश सेन, मिलन, भव्य, बुलबुल, मिताली, वंशिका, ताराचन्द, कमल शर्मा...

भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा के वार्षिक चुनाव संपन्न

Image
अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा के वार्षिक चुनाव प्रान्तीय चुनाव पर्यवेक्षक रामचंद्र शर्मा व शाखा संरक्षक सतीश बंसल के सान्निध्य व मार्गदर्शन में संपन्न हुए। सर्व सहमति से अशोक टांक को अजयमेरू शाखा अध्यक्ष, ब्रिजेश माथुर सचिव व रमेश चन्द सैन कोषाध्यक्ष, महिला प्रमुख डाक्टर नेहा भाटी को निर्विरोध चुना गया। चुनाव पर्यवेक्षक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि परिषद् द्वारा अपने पांच सूत्र सम्पर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार एंव सर्मपण के माध्यम से समाज के उत्थान हेतु सेवा एवं सस्कार के कार्यक्रम किये जाते है। शाखा संरक्षक सतीश बंसल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण भारत मे सेवा के कार्य करने वाली अनेक संस्थाए हैं परन्तु सेवा के साथ व्यक्तियों में संस्कार देने का कार्य परिषद् करती है। आज के समय में राष्ट्र की सबसे बडी आवश्यकता उसका संस्कारित युवा वर्ग है जो देश के सर्वागींण विकास में अपना सर्वस्व योगदान दें। अनुपम गोयल ने परिषद् के पांच सूत्रों के आधार पर कार्य करने व सम्पूर्ण समाज की सेवा करने का भाव जाग्रत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों का उद्देश्य समाज के अंतिम ...

अजमेर : जेएलएन अस्पताल के डाक्टरों ने दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में चिकित्सकों ने जयपुर में प्राइवेट डॉक्टर्स द्वारा राइट टू हेल्थ बिल का विरोध करने पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आज अजमेर संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। अजमेर मेडिकल कॉलेज टीचर और रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने अस्पताल के बाहर सुबह नौ बजे एकत्रित होकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सरकार एवं पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। बाद में डॉक्टर्स ने एक रैली भी निकाली जो अस्पताल से बजरंगगढ़ चौराहे पहुंचकर संपन्न हुई। जिसमें राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित राइट टू हेल्थ बिल को वापस लिए जाने की मांग करते हुए लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की। इधर, अजमेर जेएलएन रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने संपूर्ण कार्य का बहिष्कार किया और दोषी लोगों को निलंबित किए जाने की मांग की। The post अजमेर : जेएलएन अस्पताल के डाक्टरों ने दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-jln-hospital-doctors-boycott-work-for-two-hours-over-right-to-he...

द्रौपदी कोली ने नगर निगम प्रतिपक्ष नेता का पदभार ग्रहण किया

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम की नवनियुक्त प्रतिपक्ष नेता द्रौपदी कोली ने आज निगम में पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। अजमेर नगर निगम से जुड़े अनेकों कांग्रेसी पार्षदों द्वारा उनको नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का विरोध करने के बावजूद सभी को दरकिनार करते हुए कोली ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार एवं उपायुक्त सीता वर्मा भी मौजूद रहे। कोली के समर्थक पार्षदो में हेमंत जोधा, भरत यादव, मुन्नवर खान, हेमंत शर्मा पदभार ग्रहण के समय उपस्थित थे। इस मौके पर कोली ने कहा कि उनका किसी से कोई विरोध नहीं है और न ही किसी से कोई अनबन है। वे मेरे नाम पर क्यों विरोध कर रहे हैं। मैं अपने विरोधियों से बात करके उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास करूंगी। उनकी नियुक्ति पर उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भी आभार जताया। The post द्रौपदी कोली ने नगर निगम प्रतिपक्ष नेता का पदभार ग्रहण किया appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/draupadi-koli-takes-charge-as-leader-of-opposition-in-municipal-corporation-ajmer/

अजमेर के आनासागर झील में महिला का शव मिला

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र स्थित आनासागर झील की नई चौपाटी पर झील में तैरती एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया और राहगीरों में भी सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक पर्यटक को आनासागर झील में लाश तैरती दिखाई दी। उसके बाद वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर क्रिश्चियनगंज थाने के सहायक निरीक्षक किशन सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को झील से बाहर निकलवाया। महिला की मौके पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बाद में शव को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस महिला की पहचान के साथ साथ सुसाइड नोट अथवा सुसाइड कारणों का पता लगाने में जुटी है। महिला करीब 45 वर्ष की बताई जा रही है। The post अजमेर के आनासागर झील में महिला का शव मिला appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/womans-body-found-in-ana-sagar-lake-in-ajmer/

अजमेर में नवसंवत्सर की पूर्व संध्या दीप जलाए, महेन्द्र तंवर का अभिनंदन

Image
अजमेर। नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर माली सैनी समाज की विभिन्न संस्थाों के प्रतिनिधियों ने अजमेर क्लब के समीप स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक पर दीपक जलाए साथ ही राजस्थान सरकार की ओर से जन अभियोग निराकरण विभाग के सदस्य मनोनीत किए गए महेन्द्र तंवर का अभिनंदन किया। मंगलवार शाम नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के समक्ष समाज के गणमान्जनों ने दीपदान किया। हाल ही में जन अभियोग निराकरण विभाग के सदस्य मनोनीत किए गए माली समाज के महेद्र तंवर का माला पहनाकर तथा साफा बांधकर समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अजमेर के समस्त माली सैनी समाज के संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर माली सेना शहर अध्यक्ष हेमराज खारोलिया, जिला महिला अध्यक्ष पूनम तंवर, समाजसेवी प्रदीप चौहान, गणतांत्रिक समाज संगठन की समन्वयक नेहा आलुदीया, सबगुरु न्यूज के संपादक विजय सिंह मौर्य, एडवोकेट बबिता टाक, प्रमोद भाटी, गणेश टांक, प्रदीप कच्छावा, चन्द शेखर मौर्य, धर्मेंद्र टांक, जितेन्द्र भाटी, नेहा अलुदिया, धर्मेन्द्र तंवर, बाल किशन कच्छावा समेत समाज के लोगों ने नवसंवत्सर ...

अजमेर में ‘दामाद’ की नाक काटने के मामले में पांच आरोपी अरेस्ट

Image
अजमेर। अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व दो परिवारों के बीच विवाद में दामाद का ससुराल पक्ष द्वारा अपहरण कर नाक काटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि नागौर निवासी हाल गेगल चांदियावास के रहने वाले हमीद खान ने एक रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया गया कि नागौर निवासी कुछ लोग दो वाहनों में भरकर गेगल पहुंचे और आते ही मारपीट शुरू कर दी और पत्नी को एक गाड़ी में बैठाकर ले गए। दूसरी गाड़ी में उसे भी जबरन ले जाया गया और नागौर के मारोठ गांव ले गए जहां धार धार दांतली से उसकी नाक काटकर वीडियो बनाया गया और बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी उसे नावा चौराहे पर पटककर चले गए। जब उसे होश आया तो उसने परबतसर पहुंचकर अस्पताल में इलाज कराया और फिर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। सिंह ने बताया कि इस घिनौने कृत्य पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नागौर के मारोठ निवासी बीरबल खान, इकबाल, हुसैन, आमीन एवं मेहरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। नागौर पुलिस सभी आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गेगल लेकर आई है।...

झूलेलाल जयंती समारोह : सिन्धी व्यंजन ताम कढ़ी चावल के खूब लिए चटकारें

Image
अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में चल रहे पखवाडे़ के 7वें दिन रसोई बेक्विंट हाॅल स्वामी काम्पलेक्स में सिंधी समाज महासमिति व सिंधी लेडिज क्लब की ओर से सिन्धी लादा, नृत्य व ताम व्यंजन चटाभेटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में आराध्यदेव झूलेलाल व स्वामी हिरदाराम साहिब की प्रतिमा के समक्ष श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम के महंत हनुमानाराम के साथ समिति के कंवलप्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, नरेन साहनी भगत, गिरधर तेजवानी, हरी चंदनानी, दीपक साधवानी सहित समाजबंधु ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विजेताओं को मंगलम् एजेन्सी द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिए गए। व्यजंन प्रतियोगिता संयोजक हेमा साधवानी ने बताया कि सिन्धी व्यंजनों में 50 से अधिक घरों की छह साल की बालिका से लेकर 80 साल की बुजुर्ग महिलाएं सिंधी कढ़ी, साई भाजी चावल, मिठो लोलो, कोकी बसर वारी व दही, सेयल भाजी फुल्का, सन्ना पकोड़ा, छोला टिक्की, दाल पकवान, ढोढो चट्नी व मिठे में साटा, गीहर, माजुन, मेसू पाक, सुजी का हल्वा सहित कई ताम लेकर ...

अजमेर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पद पर द्रौपदी कोली की नियुक्ति का विरोध

Image
अजमेर। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पद पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हाल ही में पार्षद द्रोपदी कोली की नियुक्ति की गई, जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्षदों ने लामबंद होते हुए विरोध का बिगुल बजा दिया है। द्रौपदी कोली की नियुक्ति का विरोध करते हुए पार्षदों ने बताया कि जिस प्रकार तमाम कांग्रेस पार्षदों की अनदेखी कर और अजमेर के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं जिनमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशियों, पूर्व विधायकों कि राय जाने बगैर नियुक्ति की गई है, यह पार्षदों पर नेता प्रतिपक्ष पद थोपने जैसा है। नेता प्रतिपक्ष पद पर उस व्यक्ति की नियुक्ति होनी चाहिए जो कि सभी को साथ लेकर चले और पार्षदों की आवाज उचित पटल पर उठा सकने में सक्षम हो। पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि द्रौपदी कोली पिछले 2 सालों से कांग्रेस पार्षदों से अलग-थलग रही और निगम में भी सक्रिय नहीं रही है, ऐसी परिस्थितियों में इनकी नियुक्ति से कांग्रेस के पार्षद असहाय महसूस कर रहे हैं। आज सभी पार्षदों ने इनकी नियुक्ति का एक स्वर में विरोध दर्ज करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी हेमंत भाटी, उत्तर विधानसभा...

पश्चिम मध्य रेलवे : नॉन इण्टरलॉकिग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

Image
अजमेर। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर मण्डल पर कटनी-सिंगरौली रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खण्ड की रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पष्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसवाएं मार्ग परिवर्तित रहेंगी। मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं 1. गाडी संख्या 18009, सांतरागाछी-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 24.03.23 को सांतरागाछी से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गरवा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय- प्रयागराज छिक्की-कटनी मुडवारा होकर संचालित होगी। 2. गाडी संख्या 19413, अहमदाबाद-कोलकाता रेलसेवा जो दिनांक 22.03.23 को अहमदाबाद से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुडवारा-प्रयागराज छिक्की-पं. दीनदयाल उपाध्याय-गरवा रोड होकर संचालित होगी। 3. गाडी संख्या 19414, कोलकाता-अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 25.03.23 को कोलकाता से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गरवा रोड-पं. दीनदयाल उपाध्याय- प्रयागराज छिक्की-कटनी मुडवारा होकर संचालित होगी। 4. गाडी संख्या 19607, ...

किशनगढ हवाई अड्डे से 26 मार्च से पुनः समर शड्यूल शुरू होने की संभावना

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के किशनगढ़ हवाई अड्डे से ग्रीष्मकालीन अवधि के लिए एक बार पुनः हवाई सेवा शुरू होगी। यह हवाई सेवा 26 मार्च से शुरु होने की संभावना है। हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक हवाई अड्डा प्रबंधन 26 मार्च से समर शड्यूल की तैयारी कर रहा है। इसी के अंतर्गत करीब आठ महीने से बंद हैदराबाद की उड़ान शुरू करने की तैयारी की गई है। इसके अलावा इंदौर और सूरत की उड़ानें भी पूरे सप्ताह उपलब्ध हो सकेगी। यहां स्पष्ट कर दें कि सूरत और इंदौर के लिए स्टाय एयर की हवाई सेवा मिल रही है जबकि हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई के लिए स्पाइसजेट सुविधा देता था लेकिन गतवर्ष की 21 अगस्त से यह सेवाएं बंद है। बताया जा रहा है कि 26 मार्च से समर शड्यूल के तहत स्पाइसजेट सातों दिन सेवाएं देगी। हैदराबाद के प्रति इसलिए रुझान ज्यादा है क्योंकि यहां से हवाई सेवा प्रदाता कंपनी को यात्रीभार अच्छा मिलता है। दरगाह आने वाले यात्रियों के अलावा भी मार्बल मंडी किशनगढ़ आने वाले व्यापारियों को इससे सुविधा मिलेगी। फिलहाल स्पाइसजेट ने हैदराबाद के लिए विमान संचालन का शड्यूल दिया है और जल्द ही अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवा उपलब्ध ह...

अजमेर में महिला चित्रकारों का कुंभ बनी आर्ट प्रदर्शनी

Image
अजमेर। राजस्थान ललित कला अकादमी व सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से होटल खादिम में आयोजित आर्ट प्रदर्शनी वरिष्ठ और उभरती महिला चित्रकारों का कुंभ बन गई। आर्ट प्रदर्शनी के अंतिम दिन सोमवार को भी बडी संख्या में शहर के कलाप्रेमियों ने अवलोकन कर हौसला बढाया। महिला चित्रकारों की आर्ट प्रदर्शनी के समापन अवसर पर कला क्षेत्र से जुडी अनेक हस्तियों ने मौजूद रहकर नवोदित महिला चित्रकारों को संबल प्रदान किया। नवोदित ​महिला चित्रकार तरुणा भाटी, अंतिमा राजपुरोहित, शिवानी परिहार, ईशा शर्मा, दीक्षा शर्मा, गरिमा इंदौरा, शेफाली आनंद, अक्षिता वर्मा, निकिता, दुर्गा गुर्जर, कीर्ति बारिया, कृतिका शर्मा, चित्रांशी भाटी, नेहा जोशी, रचना मीणा, पूजा गुर्जर, रूबिना, नीतू शर्मा, अर्पिता शर्मा, राशि शर्मा, दीक्षा गहलोत, नम्रता राजावत, रेखा बिजलानी, रंजना शर्मा के बनाए चित्रों को दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर राजकीय कन्या महाविद्यालय की सह आचार्य डॉ अर्चना ने चित्रकारों को आगे और सृजनात्मक और रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक आचार्य डॉ नीहारिका राठौड़ कहा कि कला की छात्राएं यदि ...