राजस्थान में कोरोना के 853 नए केस, तीन संक्रमितों की मौत

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 853 नए मामले सामने आने के बाद इसकी संख्या शुक्रवार को बढ़कर तीन लाख 28 हजार 743 हो गई।
चिकित्साल निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज तीन संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 2811 पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज सर्वाधिक 140 नए मामले राजधानी जयपुर में सामने आए।
इसके अलावा जोधपुर से 124, कोटा 89, उदयपुर 79, सिरोही 76, अजमेर 58, चित्तौड़गढ़ 35, भीलवाड़ा 32, डूंगरपुर 26, बांसवाड़ा 25, राजसमंद 24, अलवर 20, बीकानेर 14, बूंदी 14, पाली 14, बारां 13, झालावाड़ 12, प्रतापगढ़ 12, नागौर 11, श्रीगंगानगर आठ, जालौर छह, हनुमानगढ, जैसलमेर, एवं करौली में तीन-तीन, सवाईमाधोपुर, टोंक, झुंझुनूं, भरतपुर, एवं चूरू में दो-दो तथा दौसा एवं धौलपुर एक-एक नया मामला सामने आया है।
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज अजमेर, प्रतापगढ़ और राजसमंद से एक-एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्रदेश मे एक्टिव मामलों की संख्या 5733 हो गई है।
The post राजस्थान में कोरोना के 853 नए केस, तीन संक्रमितों की मौत appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-853-fresh-cases-three-deaths/
Comments
Post a Comment