अजमेर : कच्ची बस्ती महासभा ने विधायक देवनानी का पुतला फूंका
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासूदेव देवनानी की शव यात्रा निकाल कर उनके पुतले का दहन किया। अजमेर कच्ची बस्ती महासभा के अध्यक्ष दीनदयाल पंवार के नेतृत्व में वैशालीनगर मजदूरों की चौखटी पर कच्ची बस्तियों के रहवासियों ने एकत्रित हो, जमकर देवनानी के खिलाफ नारेबाजी कर उनका विरोध किया। देवनानी पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा में अजमेर के नागफनी, बोराज़, शास्त्री नगर, राजीव कॉलोनी इत्यादि इलाकों में वन विभाग की जमीन पर स्थित कच्ची बस्तियों से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। उन्होंने विधानसभा में सवाल उठाकर सरकार दबाव बनाने का कुप्रयास किया। अजमेर शहर कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल ने भी देवनानी को घेरा और कहा कि वे गरीबों के आशियाने उखाड़ने का कुप्रयास कर रहे है, जिसे सफल होने नहीं दिया जाएगा। जो लोग 60-70 साल से घरों में रह रहे है उन्हें उजाड़ने का ख्याल भाजपा राज में क्यों नहीं आया? किशनगढ में काटन फैक्ट्री में आग अजमेर जिले के किशनगढ़ के नजदीक स्थित एक काटन फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रूपयों के माल का स्वाहा हो गया। पु...