Posts

Showing posts from April, 2023

अजमेर : प्रधानमंत्री मोदी ने 71000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Image
अजमेर। रोजगार मेला भर्ती अभियान के चौथे चरण में देश भर में 71,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र जारी किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्र सरकार के विभिन्‍न विभागों में नवनियुक्त अभ्यार्थियों को ये नियुक्ति पत्र जारी किए गए। अजमेर में इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने मंडल कार्यालय के पास सुपरवाइजर्स ट्रेनिंग सेंटर में अजमेर सांसद भगीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजीव धनखड़, मुख्य कारखाना प्रबंधक एके अबरोल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अरुणांशु सरकार, अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार व बलदेव राम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी हेमंत सुलानिया तथा अन्य रेल अधिकारी कर्मचारी, चयनित अभ्यर्थी व उनके परिजन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अजमेर से संबंधित आमंत्रित किए गए कुल 232 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए जिनमे 225 रेलवे व 7 केंद्र सरकार के अन्य विभागों से संबंधित थे। इस चौथे रोजगार मेले...

रिश्वत के मामले में निलंबित एएसपी दिव्या मित्तन जेल से रिहा

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में दो करोड़ की रिश्वत मामले में निलंबित एसओजी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एएसपी तथा एनडीपीएस प्रकरण की आरोपी दिव्या मित्तल की आज केंद्रीय कारागृह से रिहाई हो गई। अजमेर स्थित एनडीपीएस प्रकरण के विशिष्ट न्यायालय ने सोमवार को मित्तल की जमानत अर्जी स्वीकार की थी जिसकी पालना में आज 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें तथा एक लाख रुपए का मुचलका न्यायालय में पेश करने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ। मंगलवार को अदालत में ज्योतिबा फूले जयंती का अवकाश होने के चलते रिहाई में एक दिन का व्यवधान रहा। The post रिश्वत के मामले में निलंबित एएसपी दिव्या मित्तन जेल से रिहा appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/suspended-asp-divya-mittal-released-from-jail-in-rs-2-crore-bribery-case/

ब्यावर में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन व्यक्ति अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की ब्यावर सदर थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर प्रतिबंधित वेबसाइट से जुआ सट्टा खेल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच लाख 45 हजार 191 रुपए का हिसाब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि ब्यावर वृत्त के सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस मनीष शर्मा ने तीन आरोपियों भरत कुमार, मुकेश बेनिवाल एवं विनोद को रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर तथा लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर साकेत नगर क्षेत्र से प्रतिबंधित वेबसाइट लॉट्स 365 के जरिए सट्टा खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 11 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, दो एचपी आई 5 के लैपटॉप, वाईफाई, डोंगल एवं इयरफोन के अलावा चार्जर एवं ब्लूटूथ जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। The post ब्यावर में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते तीन व्यक्ति अरेस्ट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/three-people-arrested-for-betting-on-ipl-match-in-beawar/

अजमेर : ज्योतिबा फुले जयंती पर ऐतिहासिक वाहन रैली, दीपदान और आतिशबाजी

Image
अजमेर। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती पर मंगलवार को माली समाज ने ऐतिहासिक वाहन रैली निकाली। दीपदान और आतिशबाजी के दौरान हजारों की संख्या में जुटे लोगों से ज्योतिबा फुले सर्किल अट गया। अजमेर स्थित माली सैनी समाज की ओर से शहर में ज्योतिबा फुले स्मारक पर पुष्पांजलि के बाद अपराहन में विशाल वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में हुजूम उमड पडा। गुलाबबाडी के राधारानी गार्डन से आरंभ हुई रैली शहर के मुख्य मार्गों मेयो लिंक रोड, 9 नंबर पेट्रोल पंप, नगरा, अलवर गेट, मार्टिंडल ब्रिज, जीसीए चौराहा, केसरगंज, मदार गेट, नया बाजार, आगरा गेट, बस स्टेंड चौराहा होती हुई देर शाम ज्योतिबा फुले सर्किल पहुंची। 1 की 10 रैली का मार्ग में 50 से अधिक स्थानों पर सैकडों किलों पुष्पों की वर्षा, शीतल पेय, स्वागत सत्कार किया गया। ढोल ताशों और डीजे पर गूंजते संगीत के साथ निकली विशाल वाहन रैली में केसरिया और गुलाबी साफा बांधे माली सैनी समाज के 1500 से अधिक युवा, बुजूर्ग और मातृशक्ति दुपहिया और...

अजमेर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती पर पुष्पांजलि को उमडे लोग

Image
अजमेर/जयपुर। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती पर मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। पूर्वाहन ज्योतिबा फुले सर्किल पर पुष्पांजलि करने वालों का तांता लग गया। माली सैनी समाज के अतिरिक्त विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई और महात्मा ज्योतिबा फुले को याद किया। इस मौके पर ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से ज्योतिबा फुले स्मारक की फूलों से शानदार सजावट की गई। ढोल ताशों की गूंज के साथ समाज के लोग जमकर नाचे। रह रहकर ज्योतिबा फुले अमर रहे के नारे गूंजते रहे। आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड, अनिता भदेल, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, नीरज जैन, महेन्द्र तंवर, पार्षद बीना टांक, सुनीता चौहान समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्योतिबा फुले को याद किया राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महात्मा ज्योतिबा फूले के सामाजिक समानता, सुधारवादी आंदोलन एवं कुप्रथाओं के निर्मूलन के संघर्षो का समाज कृतज्ञ है। गहलोत ने उनकी जयंती पर आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज उनके स्मरण एवं सम्मान में प्रदेश सरकार ने सार्वजन...

अजमेर : महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले की मूर्ति की स्थापना

Image
अजमेर। महान समाज हसुधारक व नारी शिक्षा के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले व उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले की मूर्ति ज्योतिबा फुले गार्डन में स्थापित की गई। इससे पहले सोमवार को गढी मालियान से फुले दंपती की मूर्तियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गढी मालियान के विभिन्न मार्गो से होती हुई ज्योतिबा फुले गार्डन पहुंची। शोभायात्रा में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले अमर रहे के नारे गूंजते रहे। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षाकर शोभायात्रा का शानदार स्वागत किया गया। कई जगह समाज बंधुओं ने आइसक्रीम और शीतलपेय उपलक्ष्ध कराया। ज्योतिबा फुले गार्डन में विधि विधान से फुले दंपती की मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर नेमीचंद बबेरवाल, घीसू गढ़वाल, चेतन सैनी, छगनलाल जादम, भीमसिंह गहलोत, प्रदीप कचछावा, महेश चौहान, बालमुकुंद टांक, मूलचंद भाटी, रूपचंद सांखला, गोपी किशन जादम, विशन सांखला, चंद्रशेखर मौर्य, श्यामलाल तंवर, पूनमचंद चौहान, ओम ढलवाल, सुनीता चौहान, राजेंद्र बागड़ी, कन्हैया लाल सांखला, रवि गढ़वाल, किशन गढ़वाल, बाबूलाल सांखला, भोलू बबेरवाल आदि उपस्थित रहे। The post अजमेर : मह...

अजमेर : नगरीय विकास कर जमा, तालेड़ा स्क्वायर सीज मुक्त

Image
अजमेर। नगर निगम अजमेर ने तालेड़ा स्क्वायर प्रालि द्वारा बकाया नगरीय विकास कर की राशि जमा करवाए जाने के बाद सोमवार को सीज मुक्त कर दिया गया है। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने वर्ष 2015 में तालेड़ा स्क्वायर प्रालि को 15 वर्षों के लिए लीज पर भूमि उपलब्ध करवाई थी। आरएलडीए की लीज शर्तों के तहत पट्‌टाधारक को नगर पालिका कर सहित अन्य करों का भुगतान करना होगा। वहीं रेलवे के 21 मार्च 23 के पत्र के अनुसार निगम कर वसूली की कार्यवाही के लिए स्वतंत्र है। इसी के तहत तालेड़ा स्क्वायर प्रालि पर नगरीय विकास कर के रूप में 13 लाख 41 हजार रूपए की देनदारी बकाया चल रही थी। नगर निगम अजमेर ने शुक्रवार (7 अप्रेल) को नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा (101, 102 तथा 103) के तहत प्रद्त शक्तियों का उपयोग करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करते हुए छठी एवं सातवीं मंजिल पर बने होटल के कमरें एवं छत पर जाने वाले रास्ते को आंशिक रूप से सीज कर दिया था। संचालकों द्वारा बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर कुर्की की कार्यवाही अमल में लाई जाती, लेकिन तालेड़ा स्क्वायर प्रालि के संचालकों ने रविवार को नगरीय विकास कर की बक...

प्रधानमंत्री मोदी 12 अप्रैल को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

Image
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन जयपुर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 13 अप्रैल से शुरू होगी और जयपुर, अलवर और गुड़गांव में ठहराव के साथ अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच संचालित होगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच की दूरी 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। इसी रूट की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस अजमेर से दिल्ली कैंट तक 6 घंटे 15 मिनट का समय लेती है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर चलने वाली मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में 60 मिनट तेज होगी। अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर दुनिया की पहली सेमी हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी। यह ट्रेन पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह आदि सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। The post प्रधानमंत...

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर निकलेगी ऐतिहासिक वाहन रैली, रक्तदान रविवार को

Image
अजमेर। महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती को भव्य रूप से मनाए जाने के लिए माली सैनी समाज ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को मनुहार गार्डन में जयंती को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के बैनर तले दिनभर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। वाहन रैली के संयोजक दिलावर चौहान व नवीन कछावा ने बताया कि इस बार ऐतिहासिक रैली होगी तथा समाज के 1500 से अधिक युवा, मातृशक्ति समेत समाजबंधु इसमें शिरकत करेंगे। रैली का करीब 50 स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। रैली में आने का निमंत्रण देने के लिए पीले चावल बांटे जा रहे हैं। मंच के अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया ने कहा कि फुले जयंती के दिन सुबह 10 बजे से महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक पर पुष्पांजलि का आयोजन होगा। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच की अध्यक्ष एवं पार्षद सुनीता चौहान के नेतृत्व में समाज की मातृशक्ति की ओर से शाम को 1100 दीपकों से स्मारक को जगमग ​किया जाएगाा। आतिशबाजी और महाआरती होगी आकर्षण का केन्द्र ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर शाम को ज्येतिबा फुल...

जयपुर-हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस का विजयनगर स्टेशन पर ठहराव

Image
अजमेर। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस का बिजयनगर स्टेशन पर ठहराव हो गया है। विजयनगर स्टेशन पर मुख्य अतिथि सांसद भागीरथ चौधरी व मंडल रेल प्रबंधक अजमेर राजीव धनखड़ की गरिमामयी उपस्थिति में गाड़ी संख्या 12719 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे। लंबी दूरी की ट्रेन का विजय नगर स्टेशन पर ठहराव से आमजन में खुशी की लहर दिखाई दी। इस अवसर पर स्वयं सांसद अजमेर भागीरथ चौधरी ने ट्रेन ड्राइवर का माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। गाडी संख्या 12719, जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस द्वि सप्ताहिक रेलसेवा बिजयनगर स्टेशन पर 18.28 बजे आगमन एवं 18.30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12720, हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस द्वि सप्ताहिक रेलसेवा का बिजयनगर स्टेशन पर 01.40 बजे आगमन एवं 01.42 बजे प्रस्थान करेगी। The post जयपुर-हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस का विजयनगर स्टेशन पर ठहराव appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/jaipur...

अजमेर में महावीर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Image
अजमेर। अहिंसा परमो धर्म के प्रणेता एवं जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का आज 2622वां जन्म कल्याणक महावीर जयंती के रूप में राजस्थान के अजमेर में बहुत ही धूमधाम, भव्यता, उत्साह और धार्मिक रीति रिवाज के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। अजमेर के सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से एक विशाल शोभायात्रा केसरगंज स्थित जैसवाल जैन मंदिर से शुरु हुई जो शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुई पुनः केसरगंज पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में जैन धर्म व भगवान महावीर स्वामी के जीवन से जुड़ी 40 आकर्षक झांकियां निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। दरगाह शरीफ पर भी शोभायात्रा का स्वागत कर कौमी एकता का संदेश दिया गया। नया बाजार चौपड़ पर विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने स्वर्णमयी सफेद घोड़ों के रथ पर विराजित श्रीजी महाराज की आरती उतारी। सायं वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ...

अजमेर रेलवे स्टेशन पर अफीम तस्कर से एक किलोग्राम अफीम बरामद

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर रेलवे स्टेशन पर उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आज एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलोग्राम अफीम बरामद की। जीआरपी थाना अधिकारी फूलचंद बालोटिया ने बताया कि उदयपुर जिले के कानोर के अरनिया का रहने वाला मांगीलाल गुर्जर (48) एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया जो ट्रेन के जरिए अफीम को पंजाब ले जाने की फिराक में था। अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी पुलिस को देखते ही इधर उधर होने लगा जिस पर संदेह के आधार पर उसे रोककर थेले की तलाशी ली गई तो उसके थैले से अफीम बरामद हुई। इससे पहले भी वह दो बार अफीम की तस्करी कर चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। The post अजमेर रेलवे स्टेशन पर अफीम तस्कर से एक किलोग्राम अफीम बरामद appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/1-kg-opium-recovered-from-opium-smuggler-at-ajmer-railway-station/

भारत विकास परिषद की प्रांतीय परिषद सभा व दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

Image
अजमेर। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की प्रांतीय परिषद एवं प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को वैशाली नगर स्थित लायंस भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री संपर्क मालचंद गर्ग ने की। इस मौके पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रमुख सेवा कार्य कैलाश चंद शर्मा ने कहा कि संगठन को समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए प्रत्येक सदस्य को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है तथा प्रत्येक सदस्य को प्रतिदिन अपना कुछ समय निकालकर संगठन को देना चाहिए एवं संस्कार के कार्यों को भी आगे बढ़ाना चाहिए। राष्ट्रीय मंत्री मालचंद गर्ग ने नवीन दायित्व धारियों, प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रकाश सोड़ानी, प्रांतीय महासचिव गोविंद अग्रवाल, प्रांतीय सचिव शिवम प्रहलादका को संकल्प करवाया साथ ही संगठन मसा विजय शर्मा, प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर काबरा व कमला गोखरू व उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल को भी संकल्प करवाया गया। उन्होंने ने सभी दायित्व धारियों से आग्रह किया कि वे भारत विकास परिषद के कार्...

अजमेर में भारत विकास परिषद की प्रांतीय परिषद सभा, दायित्व ग्रहण कार्यक्रम 2 अप्रेल को

Image
अजमेर। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की प्रांतीय परिषद सभा 2 अप्रैल को वैशाली नगर स्थित लायंस क्लब भवन में सुबह 10 बजे से होगी। इस अवसर पर सत्र 2023-24 के लिए गठित प्रांतीय कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण भी होगा। ज़िला समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी दिलीप पारीक ने बताया कि परिषद की अजमेर मुख्य शाखा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में अजमेर, भीलवाड़ा और राजसमंद ज़िलों की लगभग 45 शाखाओं के दायित्वधारी भाग लेंगे। प्रांतीय महासचिव गोविंद अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मंत्री संपर्क मालचंद गर्ग करेंगे। इस अवसर पर कैलाश चंद्र शर्मा, रीजनल मंत्री गुणमाला अग्रवाल, पूर्व रीजनल मंत्री गुणमाला अग्रवाल, पूर्व रीजनल मंत्री दिनेश कोगटा एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा सभा को संबोधित करेंगे। The post अजमेर में भारत विकास परिषद की प्रांतीय परिषद सभा, दायित्व ग्रहण कार्यक्रम 2 अप्रेल को appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/bharat-vikas-parishad-prantiya-parishad-sabha-on-april-2-in-ajmer/

आजादी का अमृत महोत्सव : अजमेर में योग महोत्सव के पोस्टर का विमोचन

Image
अजमेर। आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रंखला में संस्कृति मंत्रालय की ओर से श्री रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के माध्यम से आगामी 7 से 9 अप्रेल को आयोजित होने वाले योग महोत्सव के पोस्टर का शनिवार को सम्भागीय आयुक्त बीएल मेहरा के द्वारा विमोचन किया गया। सम्भागीय आयुक्त मेहरा ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक स्तर पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा श्री रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस संस्थान के सहयोग से पूरे देश में योग महोत्सव को आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान में 12 स्थानों का चयन इस कार्य के लिए हुआ है। अजमेर में योग महोत्सव 7 से 9 अप्रेल को होगा। योग महोत्सव के लिए डीआरएम ऑफिस के पास स्थित रेल्वे जीएलओ ग्राउण्ड निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सम्भागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजन संयोजक सेवानिवृत्त आईएएस केके शर्मा के साथ पोस्टर का विमोचन किया गया। हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान की थीम पर आयोजित होने वाला यह योग महोत्सव प्रत्येक अजमेरवासी क...

भाजपा का 10 अप्रैल को अजमेर में महा घेराव का कार्यक्रम

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी 10 अप्रैल को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश महाघेराव आयोजित करेगी। सांसद भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को यहां भाजपा संगठन की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता का हर वर्ग वर्तमान शासन से त्रस्त है और ये सभी इसके खिलाफ भाजपा की आवाज बनेंगे। अजमेर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि महाघेराव को सफल बनाने के लिए जिला टोली का विधानसभावार गठन किया गया है। जिसका संयोजक पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत को बनाया गया है। सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया है कि महाघेराव में अधिक से अधिक जनसाधारण को जोड़े। उन्होंने कांग्रेस के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजमेर आगमन का आमजन में रूझान नहीं रहा और अपेक्षा से कम लोग सम्मेलन मेें पहुंचे। The post भाजपा का 10 अप्रैल को अजमेर में महा घेराव का कार्यक्रम appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/bjp-maha-gherao-in-ajmer-on-april-10/