Posts

Showing posts from April, 2022

राठौड़ बाबा और रघुनाथजी का दरबार सजा, मेहंदी व लच्छा वितरित

Image
अजमेर। साक्षात भगवान शंकर-पार्वती के स्वरूप राठौड़ बाबा एवं गणगौर माता के दरबार में मंगलवार को हाजरी देकर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। भक्तजन काफी तादाद में सुबह से ही आना शुरू हो गए और राठौड़ बाबा व गणगौर माता के साक्षात दर्शन कर अनुभूति प्राप्त की। माना जाता है किे जिसने अजमेर की राठौड़ बाबा एवं घसेटी धड़े की ऐतिहासिक गणगौर सवारी को नहीं देखा, मानों उसने अजमेर का असली वैभव, ऐश्वर्य, परम्परा औऱ पुरानी परकोटे की संस्कृति को ना देखा, ना समझा ना ही महसूस किया। अजमेर की सांस्कृतिक एवं सोहार्द की अनोखी मिसाल है, जिसमें सभी मिललुलकर उल्लास व उमंग से त्योहार का आनंद लेते हैं। आज मोदियाना गली, होली दड़ा, सराफा पोल, खटोला पोल, नया बाजार व आसपास के इलाके की कुछ अलग ही रौनक रहती है। महिलाओं ने गीत गाकर मंगल कामना की। लच्छा व मेहंदी वितरित की गई। प्रसाद का वितरण किया गया। भव्यता का गणगौर उत्सव का अनूठा पर्व कोरोना की पाबंदी के बाद 2 साल बाद लौटा है। ऐसे में आमजन में ज्यादा ही उत्साह रहा। मोदियाना गली में मुन्नालाल अग्रवाल, होलीदड़ा में पार्षद कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने समाजसेवी कमल गंगवाल, राजेन्द्र गांधी...

रीट-2022 : परीक्षा 23 और 24 जुलाई को, 18 अप्रेल से 18 मई तक किए जा सकेंगे आवेदन

Image
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रेल से प्रारम्भ होगी और 18 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। यह परीक्षा जुलाई माह में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। अब यह परीक्षा सिर्फ पात्रता परीक्षा है। रीट 2022 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के परीक्षा प्रमाण पत्र की पात्रता आजीवन रहेगी। रीट की समन्वयक और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि रीट 2021 के लेवल द्वितीय के आवेदकों को रीट 2022 के लेवल द्वितीय के आवेदन के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। चौधरी नेे बताया कि यह परीक्षा 23 जुलाई शनिवार और 24 जुलाई रविवार को आयोजित की जानी प्रस्तावित है, परन्तु विश्वसनीय परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के दृष्टिगत परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई से आगे की तिथियों को भी रखा जा सकता है। रीट-2022 के लिए परीक्षा आवेदन पत्र वेब https://ift.tt/TOYJs5B पर जारी होने वाले लिंक reetraj 2022 पर निर्धारित तिथियों तक ऑन-लाईन भरे जाएंगे। आवेदन हेतु अनुदेश व प्रपत्र उक्त वेबसाईट पर उपलब्ध कराये जाएंगे। ऑन-लाईन के अतिरिक्त...

शहीद पवन कुमार जाट के प्रथम स्मरण दिवस पर प्रतिमा का अनावरण

Image
अजमेर। शहीद पवन कुमार जाट के प्रथम स्मरण दिवस के अवसर पर सोमवार को श्यामशरण देवाचार्य, श्रीजी महाराज, राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने सांवतसर किशनगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ शहीद स्मारक पर शहीद पवन कुमार जाट की प्रतिमा का अनावरण किया। सलेमाबाद पीठ के श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में सर्वश्रेष्ठ सेवा जन्मदायिनी माता तथा जन्म भूमि की मानी जाती है। उसी माता को धन्य कहा गया है, जिसके पुत्र राष्ट्र सेवा के लिए स्र्वस्व बलिदान कर देवें। शहीद पवन कुमार ने राष्ट्र की सेवा में सर्व अर्पित कर ईश्वर के चरणों में स्थान पाया है। पवन कुमार की मां हम सभी की मां है। शहीद के परिवार की संवेदनाएं हम सभी अपने दिल से समझ रहे हैं। किशनगढ़ में पवन कुमार के जन्म लेने पर समस्त निवासियों को गर्व का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि मानव देह प्राप्त करना दुस्कर है। इस देह की सार्थकता तभी है जब मानव देह भारत भूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान कर दे। भारतीय सेना के बलिदान के कारण हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। पुलिस के बलिदान से भारत सुरक्षित है। राष्ट्र रक्षा के लिए राजस्थान पुलिस सर्वश...

वासुदेव देवनानी ने अजमेर में साइंस पार्क निर्माण की बाधा को दूर कराया

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी ने आज दिल्ली में केंद्रीय संसदीय मामलात एवं संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात कर अजमेर में साइंस पार्क निर्माण की बाधा को दूर कराया। देवनानी ने बताया कि मंत्री मेघवाल से मुलाकात के बाद विज्ञान पार्क की अड़चनें दूर हुई है और इसके निर्माण का मार्ग जल्द प्रशस्त होगा क्योंकि मुलाकात के बाद एमओयू प्रक्रिया पूरी करने से सात साल से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है। उन्होेंने बताया कि आमजन को संविधान से रुबरु कराने के उद्देश्य से भाजपा राज में सन 2015 में अजमेर में साइंस पार्क बनाने की घोषणा हुई जिसे कांग्रेस राज में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आज एमओयू प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस योजना के धरातल पर उतरने की दिशा का मार्ग प्रशस्त हुआ और अब जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। देवनानी ने विज्ञान पार्क निर्माण मामले में राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर असहयोगी रवैये का आरोप लगाया। The post वासुदेव देवनानी ने अजमेर में साइंस पार्क निर्माण की बाधा को दूर कराया appeared first on Sabguru News . source https...

संस्कारों से मानव मन और तन की शुद्धि होती है : संत उत्तम राम शास्त्री

Image
अजमेर। भारतीय सनातन संस्कृति संस्कारों की जननी है, इन्हीं संस्कारों के कारण आज विश्व की सभी संस्कृतियों में हमारी संस्कृति सर्वश्रेष्ठ है। संस्कारों के कारण ही हमारी सभ्यता को विश्व ने अपनाया है। दुर्भाग्य कि हम इससे दूर होते जा रहे हैं। रामायण ग्रंथ में हर पात्र अपने संस्कारों के कारण सर्वश्रेष्ठ है जो हमें प्रेरित करता है। यह बात संत उत्तराम शास्त्री ने लोहाखान स्थित मारोठ भैरव मंदिर में आयोजित श्री राम कथा यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। महाराज ने रामायण कथा के दौरान श्रीराम सुग्रीव मिलन, बाली वध, सीता की खोज, हनुमान जी का लंका प्रस्थान, माता सीता से अशोक वाटिका में मिलन, लंका दहन आदि प्रसंगों का भजनों के साथ वर्णन किया। महाराज ने कहा कि नवरात्र साधना का समय है इस दौरान सभी को अपने अपने आराध्य देव का नाम जाप करना चाहिए तभी आप का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि भगवान कभी जात पांत, उंच नीच, कुल आदि नहीं बल्कि भक्ति देखते हैं। महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर आयोजित कथा धर्म लाभ उठाएं। कथा के पश्चात बुजुर्गों का सम्मान किया गया...

भाजपा धर्म के नाम पर लड़वाने का काम कर रही है : धर्मेंद्र राठौड

Image
अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा है कि धर्म हमारी निजी आस्था है और भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर लड़वाने का काम कर रही है। राठौड़ ने आज यहां पत्रकारों बातचीत में कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लड़वाने का काम कर रही है। वे करौली मामले में बेनकाब हो चुके हैं। अब उन्हें धर्म के नाम पर राजनीति बंद कर देनी चाहिए। राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब राजस्थान देश में पहल कर ओल्ड पेंशन स्कीम प्रभावी कर सकता है तो केंद्र सरकार को इसे लागू करने में कहां दिक्कत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को थोड़ा ऊपर उठकर सोचना होगा और ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करना होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण की विषम परिस्थितियों के बाद अल्प आय वर्ग के हालात ठीक नहीं है। इससे राठौड़ ने जवाहर फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोई भूखा न सोए संकल्प के तहत इंदिरा रसोई प्रारंभ की गई है जहां रियायती दर पर भोजन ...

भगवान तो भक्त के भाव के भूखे हैं : उत्तम राम शास्त्री

Image
अजमेर । संसार में कोई भी ऐसा धर्म नहीं है या कोई भी ऐसा काम नहीं है जिसमें भाव का होना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले तन मन धन को एकाग्र करना जरूरी है। उस कार्य में आप के भाव अगर अच्छे हैं तो वह कार्य अवश्य ही पूरा होगा। उक्त विचार संत उत्तम राम शास्त्री ने लोहाखान मारोठ भैरव मंदिर में चल रहे श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। महाराज ने कहा भगवान राम राजा बनें यह भरत का भाव था। शबरी के भाव भक्ति पूर्ण थे और सुग्रीव के मन में दुश्मन का जासूस होने का संशय था। महाराज ने कहा कि जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तह जैसी यानी आप ईश्वर को जिस रूप में देखोगे वह आपको उसी रूप में मिलेगा। महाराज ने शबरी की भक्ति प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शबरी का निस्वार्थ प्रेम और प्रभु आगमन की राह ने उसे वर्षों तक जीवित रखा। प्रभु श्रीराम की भक्ति का संसार में भक्त और भगवान के अनूठी श्रद्धा, प्रेम और भक्ति भाव को अमर कर दिया। महाराज ने कथा के दौरान हनुमान राम संवाद पर प्रकाश डाला तो हनुमान जी का संशय दूर हो गया और हनुमान जी ने सुग्रीव राम की मित्रता...

दुकानों-घरों में लटक रहे निम्बू-मिर्ची सूखकर हुए कंकाल!

Image
अजमेर। प्रदेश में इन दिनों निम्बू-मिर्च के भावों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। निम्बू तो 300 रुपए किलो पार हो गए हैं। इसका सीधा असर लोगों के स्वाद और आस्था पर भी पड़ रहा है। नजर उतारने के टोटके में काम आने वाले निम्बू-मिर्ची के भावों ही नजर लग गई है। दरअसल, गर्मियों में निम्बू की खासी डिमांड होती है। यही वजह है कि 20 रुपए किलो बिकने वाला निम्बू अब 300 रुपए किलो में बिक रहा है। निम्बू शिकंजी, निम्बू सोडा सहित गर्मियों में निम्बू के रस का सेवन ठंडक पहुंचाता है। लेकिन दामों में जबरदस्त उछाल से लोग निम्बू से किनारा कर गए हैं। इसका सीधा प्रमाण घरों-दुकानों में लटक रहे सूखे निम्बू-मिर्ची को देखकर लगाया जा सकता है। आमतौर पर कई लोग अपने घर-प्रतिष्ठान को बुरी नजर से बचाने के लिए उसके बाहर निम्बू-मिर्ची टांगते हैं। इसे टोटका कहिए या साइक्लोजी लेकिन हर दूसरी-तीसरी दुकान पर आपको निम्बू-मिर्ची लटकी नजर आती थी। कई लोग निम्बू-मिर्ची को धागे में पिरोकर बेचने का धंधा करते हैं। वे 5-10 रुपए रोज के हिसाब से नियमित रूप से दुकानों पर आकर निम्बू-मिर्ची का सेट बांध जाते थे, मगर अब हालात दूसरे हैं। एक निम...

अजमेर सिविल डिफेंस टीम की सेमिनार आयोजित

Image
अजमेर। अजमेर जिला नागरिक सुरक्षा सिविल डिफेंस टीम एवं आपदा प्रबंधन की सेमिनार गुरुवार को चीफ़ वार्डन अमर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में राजकीय टीटी महाविद्यालय में आयोजित की गई। सेमिनार में नागरिक सुरक्षा कौशल की समूचे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आपदा के समय होनी वाली जन हानि को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं के समय समय पर प्रक्षिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया गया। हाल ही में मुख्य सचिव उषा शर्मा ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में एक लाख नागरिकों को सुरक्षा प्रक्षिक्षण देने के निर्देश दिए थे। इसी के अनुरूप अजमेर में भी नए स्वयंसेवकों को जोडने की जरूरत बताई। इस अवसर पर एडीएम सिटी राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने नागरिक सुरक्षा टीम की और से किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की तथा गत 30 मार्च को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आयोजित फ्री टू साइकिल, फ्री टू वॉक कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल स्वयंसेवको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने स्वयं सेवकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया साथ ही बताया कि नागरिक सुर...

चेटीचंड पखवाड़े से घर-घर पहुंचे झूलेलाल के संदेश : महंत स्वरूपदास

Image
अजमेर। चेटीचण्ड पखवाड़े के 15वें दिन बहिराणा साहिब व महाआरती, पार्वती उद्यान संस्कार कॉलोनी अजयनगर में संयोजक चंद्रप्रकाश रुपाणी की ओर से रखा गया। महामंत्री महेंद्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के संयोजन में हो रहे धार्मिक आयोजनों के तहत बुधवार को बेदाना साहिब की पंच महा जोत ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के स्वामी स्वरूपदास, निर्मलधाम झूला मोहल्ला के स्वामी आत्मदास, श्री ईश्वर गोविंदधाम के संत स्वामी ईसरदास, श्रीराम विश्वधाम के स्वामी अर्जुंनदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, राजवीर मंदिर के स्वामी टहलगिरी गोस्वामी व झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा ने प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। मशहूर कलाकार चंद्र रुपाणी ने शुकराना लाल तुहिंजा शुकराना, झूलन जे पिढ़ मे को भागन वारो इन्दो, अज त मुहिंजों लाल आहियो आदि भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को खूब झूमाया। समारोह में राजेंद्र कुमार रूपानी, कन्हैयालाल रूपानी, शंकरदास सबनानी, जीडी वृदानी, भगवान दास हरवानी, जयप्रकाश मंघाणी, कन्नू खानचंदानी, ईश्वरदास जेसवानी, खुशीराम इसरानी, सहित सेवादार उपस्थित थे। कार्यक्रम पश...

खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने को भामाशाह अहम भूमिका निभाएं : कृष्णा पूनिया

Image
अजमेर। राजस्थान क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष एवं विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए भामाशाह अहम भूमिका निभाएं। पूनिया अजमेर प्रवास के दौरान अजमेर क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुसार जिला मुख्यालय पर जिम की स्थापना की जाएगी। सरकार ने बजट घोषणाओं को धरातल पर लागू करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार, क्रीड़ा परिषद खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए तथा खिलाड़ियों को तराशने के लिए उच्च तकनीक व हर सुविधा उपलब्ध कराकर प्रशिक्षण देने का प्रयास कर रही है ताकि बेहतर परिणाम सामने आए और राजस्थान को अधिक से अधिक पदक मिलें। क्रीड़ा परिषद की अध्यक्षा पूनिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार एवं कीड़ा परिषद संकल्पबद्ध है। कई कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ कर रही है। राजस्थान सरकार द्वारा भरपूर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार खिलाड़ियों को पेंशन, विजेताओं को नगद इनाम, सर...

अजमेर में राम कथा ज्ञान यज्ञ : श्रीराम बारात में उमड़े श्रद्धालू

Image
अजमेर। लोहाखान शिव मंदिर में चल रहे राम कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान बुधवार सुबह गाजे बाजे के साथ भगवान राम की बारात निकाली गई। राम, लक्ष्मण, सीता माता की आकर्षक सवारी के साथ लोग जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं। सुबह पूर्वाहन में पुलिस लाइन के शिव मंदिर से बैंड बाजों के साथ राम बारात की शुरुआत हुई। नया बाडा के विष्णु मंदिर होते हुई बारात कल्पवृक्ष मंदिर पहुंची। पुलिस लाइन, नया बाडा, जवाहर नगर समेत हर रास्ते में राम बारात का श्रृद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बारात के साथ मंहिलाएं मंगल गीत गाते चल रही थी। सैकडों लोगों की मौजूदगी के साथ राम बारात लोहाखान के शिवमंदिर में आयोजित राम कथा ज्ञान यज्ञ स्थल पहुंची। इस मौ​के पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत उत्तम राम शास्त्री ने कहा कि संसार की सभी सभ्यताओं में आयोजन और प्रायोजन होते हैं परंतु भारतीय सनातन संस्कृति में आयोजनों प्रायोजन उत्सव के रूप में मनाते हैं। चाहे वह देव पूजन हो, विद्या अध्ययन हो, विवाह हो या बालक का जन्म, फसल कटाई हो या व्यापार प्रारंभ आदि अनेक कार्यों को उत्साह और ऊर्जा व लगन के साथ करते हैं। इसलिए हमारे देश में...

भगवान महावीर का गर्भ एंव जन्म कल्याणक हर्षोल्लास से मनाया

Image
अजमेर। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग अजमेर की आनंद नगर ईकाई की अध्यक्ष अंजु अजमेरा के निवास स्थान पर घर घर मंगलाचार के तहत भक्तिभाव भरे माहौल में शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर अजमेरा परिवार ने अपने निवास स्थान को बहुत ही सुंदर सजाया। समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि माता त्रिशला की भूमिका प्रेरणा गगंवाल, पिता सिद्धार्थ की भूमिका नीलू पाटोदी ने निभाई। गर्भ कल्याण में सभी इन्द्राणीयों अंजु अजमेरा, उषा अजमेरा, नीलम काला, ज्योति वेद, रूपल गोधा, नीलम गदिया, बीना कासलीवाल, दीपा जैन आयुषि आदि ने माता का मन बहलाने के लिए माता के 16 श्रृंगार किए। संरक्षक सूर्यकांता जैन ने बताया कि रात्रि में माता त्रिशला ने 16 सपने देखे जिनको इन्द्राणीयों ने भक्ति करते हुए दिखाए। इसके बाद भगवान का जन्म कल्याणक मनाया गया। सझम और प्रियाशी ने महावीरा झूले पलाना नित होले झोटा दीजो भजन पर शानदार भक्ति की। जैन भजन गायक विमल गगंवाल, लोकेश ढिलवारी, अंकित पाटनी व रूपल गोधा आदि ने त्रिशला माता मंद मंद मुस्काई, महावीर झुल रहे पलना, लला गोदी लेले गोदी ले ले, बाजे कुंडलपुर...

चेटीचंड पखवाड़ा : जीवंत हुई सिंधी संस्कृति, व्यंजनों का लिया आनंद

Image
अजमेर। चेटीचंड पखवाड़े के तहत पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के संयोजन में 13वें दिन सिन्धी लेडीज क्लब व सिन्धी समाज महासमिति की ओर से स्वामी कॉम्पलेक्स रसोई बैंनकॉट हॉल में सिन्धी लाडा, गीत सिन्धी ताम (व्यंजन) नाश्ता, खाना और मिठाई की प्रतियोगिताएं में मसाले का तालमेल व प्रस्तुतीकरण को निर्धारित कर चयनित किए गए। सिन्धी लाडा व सिन्धी गीत प्रतियोगिता कार्यक्रम संयोजक दिशा किशनानी ने बताया कि सिन्धी लाडा पर सभी झूम उठे। सिन्धी एकल गीत 15 वर्ष तक आयु वर्ग में बच्चों ने सुन्दर प्रस्तुतियां दी। लाडा प्रतियोगिता में 9 साल की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने भाग लिया। परम्परागत लाडो की प्रस्तुति से सिंधी संस्कृति जीवंत हो उठी। कार्यक्रम संयोजक हेमा साधवाणी ने बताया कि सिन्धी व्यंजन व लाडा प्रतियोगिता में करीब 45 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। ताम प्रतियोगिता में नेरणि (नाश्ता) खाधो (खाना) मिठो (मिठाई) प्रतियोगिता सिन्धी नेरणि (नाश्ता) में कोकी, दही, कचरीयां, सिवईयां आलू, दाल पकवान, सूजी का हलवा, मिर्ची फ्राई, फुलके जी कुट्टी एं पापड़ दोपहर व रात्री के समय खाना (खाधो) में मिक...

आबूरोड स्टेशन पर साबरमती-दौलतपुर-साबरमती ट्रेन का शुभारंभ

Image
अजमेर/आबूरोड। ट्रेन संख्या19717/18 जयपुर-दौलतपुर चौक-जयपुर (दैनिक) तथा ट्रेन संख्या 20911/12 साबरमती-अजमेर-साबरमती (दैनिक) का विलय करते हुए साबरमती- दौलतपुर- साबरमती ट्रेन वाया आबू रोड-अजमेर-जयपुर का संचालन रेल प्रशासन ने सोमवार से प्रारंभ किया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे कैप्टन शशिकिरण के अनुसार इस रेल सेवा का शुभारंभ 4 अप्रैल को आबू रोड स्टेशन पर दोपहर 2:30 बजे रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा जालोर सांसद देवजी मनसिंह राम पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। समानांतर रूप से आबूरोड स्टेशन पर आमंत्रित अतिथियों विधायक रेवदर जगसीराम तथा प्रतिनिधि ब्रह्मकुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा व मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका भी उपस्थित रहे। उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा गाड़ी संख्या 09717 आबूरोड-अजमेर स्पेशल (एक ट्रिप) 4 अप्रैल (सोमवार) को हरी झड़ी दिखाने के पश्चात आबूरोड से प्रस्थान कर मार्ग के स्टेशन स्वरूपगंज, पिंडवाड़ा, नाना, फालना, रानी, मारवाड जंक्शन, ब्यावर ठहराव करते ह...

श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ के चैत्र नवरात्रा छठ मेले की तैयारियां परवान चढीं

Image
अजमेर । श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ में चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार को नवरात्रा रविवारीय मेले में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव से आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि गुरूवार 7 अप्रैल को बाबा भैरव का छठ का मेला पूरे धूमधाम से भरेगा। मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियाँ जोरों पर है। भैरव धाम पर नवरात्रा महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालु धाम पर आएंगे। छठ के दिन ध्वजारोहण, बाबा की शोभायात्रा और चमत्कारी चिमटी का वितरण आदि कार्यक्रम होंगे। राजगढ भैरवधाम पर रविवारीय मेले में उमड़े श्रद्धालु राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर घटस्थापना के साथ ही रविवारीय मेले में आए हुए श्रद्धालुओं ने मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेष चिमटी प्राप्त की। पुलिस उपाधिक्षक सुरेन्द्र सिंह राणावात ने मां कालिका के दर्शन कर बाबा भैरव से आशीर्वाद लिया। धाम पर हजारों श्रद्वालुओं के साथ व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, अविनाश सैन, राहुल सैन, प्रकाश रांका, पदमचन्द जैन, सुनिल चौहान, सुरेश खण्ड़ेलवाल...

घर-घर मंगलाचार : भजनों की सरिता में भक्तों ने लगाए गोते

Image
अजमेर। श्री दिगंबर जैन महासमिति एवं महिला महासमिति के तत्वावधान में महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित घर-घर मंगलाचार कार्यक्रम में रविवार को भगवान महावीर के जीवन पर प्रश्नोत्तरी व भक्ति संध्या का आयोजन पंचशील नगर में वंदना एवं जैन भजन गायक विमल गंगवाल के निवास स्थान पर मधु अतुल पाटनी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। पंचशील नगर इकाई की अध्यक्ष प्रीति गदिया व महासमिति के मंत्री कमल गंगवाल ने बताया कि सर्वप्रथम आशी सोगानी ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विमल गंगवाल ने एक बार आओ जी महावीरा महांके आंगना, संजय पहाड़िया ने वीर नाम अति प्यारा है, अंकित पाटनी ने आसरो महावीर म्हाने थारो, नवल छाबड़ा ने महावीर का जन्म हुआ है, सिंपल पाटनी ने यह धर्म है आत्मज्ञानी का, भावना बाकलीवाल ने बाजे कुंडलपुर में बधाई आदि भजनों की प्रस्तुति दी। सिंपल पाटनी, प्रीति गदिया, अनुभा बड़जात्या, श्वेता छाबड़ा, जया बाकलीवाल ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। राजा सिद्धार्थ के रूप में सुनीता गंगवाल एवं रानी त्रिशला के रूप में वंदना गंगवाल ने दर्शकों से महावीर भगवान के जीवन से संब...

ब्यावर में दो पक्षों में विवाद, एक व्यक्ति की हत्या के बाद तनाव

Image
ब्यावर। राजस्थान में अजमेर जिले के ब्यावर शहर में रविवार को छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार ब्यावर में सब्जी मंडी क्षेत्र में बीच सड़क पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो दुकानदारों में कहासुनी हुई थी। बात मारपीट तक पहुंच गई। दो गुट आमने सामने हो गए। एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने लाठी और लोहे के सरियों से हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के एक शख्स की मौत हो गई और उसके दो बेटे घायल हो गए। तनाव के हालात‌ को देखते हुए तीन थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। मृतक का नाम मोहम्मद सलीम है। उसके बेटे मोहम्मद अब्बास तथा मोहम्मद इब्राहिम घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने ब्यावर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाएगी। मामले की पड़ताल के लिए कैमरों की जांच की जा रही है। The post ब्यावर में दो पक्षों में विवाद, एक व्यक्ति की हत्या ...

दृष्टिबाधित बालिकाओं संग राकेश पालीवाल ने मनाया जन्मदिन

Image
अजमेर। लायंस क्लब अजमेर आस्था की ओर से शास्त्रीनगर स्थित लाडलीघर आवसीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली 26 दृष्टिबाधित बालिकाओं को मिष्ठान युक्त शुद्ध एवं सात्विक भोजन समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल के सौजन्य से कराया गया साथ ही आइसक्रीम खिलाई गई। क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय संत कृष्णानन्द स्वामी के मुख्य आथित्य में व क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी के संयोजन में यह सेवाकार्य सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी एवम लायनेड कमलेश पालीवाल आदि मौजूद रहीं। इससे पूर्व महाराज ने पालीवाल दम्पती का माल्यार्पण करवाते हुए पीताम्बरी पहनाई। The post दृष्टिबाधित बालिकाओं संग राकेश पालीवाल ने मनाया जन्मदिन appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ladli-ghar-ajmer-news/

वाकई, केजरीवाल के पास मुद्दा सॉलिड है…!!!

Image
सन्तोष खाचरियावास गौर से देखिए, कई सफेदपोशों के चमचमाते कुर्तो पर घूस की विष्ठा चिपकी है…, खुद को भले ही पाक-साफ दर्शाए लेकिन आसपास का आलम सड़ांध मार रहा है…। दफ्तरों-चौराहों पर विष्ठा खाने वाले कई सूअर घूम रहे हैं…। कोई अपने बाड़े में ऊपरी कमाई कर रहा है तो दूसरे बाड़े में खुद उसे भी घूस देनी पड़ रही है। मैला खाने-खिलाने और आसानी से पचाने में यह प्रजाति माहिर हो चुकी है। कहने का सीधा-सीधा मतलब यह है कि घूस की विष्ठा अब कइयों को आम का कलाकंद लगने लगी है। कई तो सुबह घर से बकायदा टारगेट तय कर निकलते हैं कि शाम को कितनी विष्ठा इकट्ठी करके लानी है, ताकि अपने साथ-साथ अपनी बीवी और मासूम बच्चों का भी इसका स्वाद चखा सकें, बच्चों के महंगे स्कूलों की फीस हंसते-हंसते भर सकें, उनके लिए तमाम ऐशो आराम जुटा सकें। उनकी शाही शादी में दिल खोलकर अपना वैभव दिखा सकें। जैसा खाय अन्न, वैसा होय मन…घूस की विष्ठा पर पलने वाले उनके बच्चे-पोते भी बड़े होकर देश का क्या भला करेंगे, यह कहने की जरूरत नहीं है। दोषी समाज भी है…, पहले ऐसे सूअरों का सामाजिक बहिष्कार होता था, अब समाज भी उन्हें सिर पर बैठाता है। विष्ठा खा...

डॉ मोहम्मद रोशन हकीम अजमल खां ग्लोबल अवार्ड 2021 से सम्मानित

Image
अजमेर। मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान मेमोरियल सोसायटी (रजि) दिल्ली की ओर से शुक्रवार को हकीम अजमल खां की याद में इंडिया इस्लामिक कलचरल सेंटर दिल्ली में वर्ल्ड यूनानी डे एवं चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जेएलएन अस्पताल अजमेर के वरिष्ठ यूनानी चिकित्सक डॉ मोहम्मद रोशन को राजस्थान के बेस्ट यूनानी फिजिशियन के तौर पर हकीम अजमल खां ग्लोबल अवार्ड 2021 से नवाजा गया। समारोह के मुख्य अतिथि कुंवर दानिश अली (लोकसभा सदस्य, अमरोहा), विशिष्ट अतिथि पदमश्री प्रोफेसर अख्तर उल वासे (फॉमर वाइस चांसलर, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर) पदमश्री डॉ. मोहसिन वलीक (भारतीय हृदय रोग विशेषज्ञ और भारत के राष्ट्रपति के पूर्व मानद चिकित्सक) डॉ. एस फारूक (प्रेसिडेंट, हिमालय आयुर्वेदिक ड्रग कंपनी दिल्ली) डॉ असलम जावेद (सोसायटी के फाउण्डर जनरल सेक्रेटरी) ने डॉ रोशन को शील्ड और प्रशस्ति पञ प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ रोशन ने हिजामा (कपिंग थेरेपी) और नब्ज परीक्षण कर जोड़, मांसपेशियां, साइटिका दर्द, पेट, लिवर व चर्म रोग, माइग्रेन और पुरूष व महिला सैक्स डिसऑर्डर बीमारियों का इलाज करने में काफी हद तक काम...

लोहरवाड़ा में नवसंवत्सर पर निकाली भगवा हिन्दू विशाल जाग्रति रैली

Image
नसीराबाद। लोहरवाड़ा गांव में शनिवार को हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में युवाओँ ने विशाल हिन्दू भगवा रैली निकाली। डीजे की धुन पर बाइक रैली लोहरवाड़ा के गणेश मंदिर से शुरू हुई तथा गांव की हर गली से गुजरी। बाइक रैली को ग्राम रामपुरा, जसवंतपुरा से आठ मील होते हुए वापस गणेश मंदिर लाया गया। ग्राम रामपुरा में वीर तेजाजी बासक बाबा धाम के गादीपति रतन लाल प्रजापत ने भगवा रैली के ध्वज को तिलक कर सम्मान किया। लोहरवाड़ा स्थानीय ग्राम में चैत्र शुक्ला प्रतिपदा, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079, गुड़ी पड़वा, नवरात्र स्थापना एवं चेटीचंड महोत्सव के इस मौके पर सर्व समाज के युवाओं ने गांव की हर गली मोहल्ले में भगवा के झंडे लगाए और फूलों की बारिश की गई। इस मौके पर युवा नेता कन्हैया लाल जाट, महेंद्र प्रजापत, नारायण जाट, श्रीराम कलवानिया, अजय वैष्णव, राजू वैष्णव, भवानी शंकर, सुनील शर्मा, जितेंद्र उदय, बलराम ईतड, अभय वैष्णव, सोनू वैष्णव, त्रिलोक शर्मा, राकेश प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में मौजूद रहे। रेलवे कर्मचारियों ने किया विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन नसीराबाद शहर एनएफआईआर के आव्हान पर शनिवार...

राजगढ़ धाम पर घट स्थापना, चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव प्रारम्भ

Image
अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर सुबह मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने मां काली व बाबा भैरवनाथ की पूजा अर्चना कर सभी देवी-देवताओं की साक्षी में पूरे विधि विधान से अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर घटस्थापना की। यह अखण्ड ज्योति एकम् से प्रारम्भ होकर नवमीं तक चलेगी जिसका समापन दशमीं को होगा। देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालु पूरे नवरात्राओं के दस दिन भैरव धाम पर आकर बाबा भैरव, मां काली व अखण्ड ज्योति के विशेष दर्शन करते हैं। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि 2 अप्रेल से 11 अप्रेल तक राजगढ़ धाम पर चैत्र नवरात्रा महोत्सव के अंतर्गत 7 अप्रेल को बाबा भैरव का विशाल छठ मेला पूरे धूमधाम से भरेगा। मेले को लेकर मन्दिर कमेटी व भैरव भक्त मण्डल की और से तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता लगाया गया है।चिकित्सा विभाग की ओर से अस्थाई डिस्पेन्सरी नवरात्रा के 9 दिनों तक रहेगी साथ ही चिकित्सा टीम मय आवश्यक दवाओं व एम्बूलेन्स के तैनात की गई है। घटस्थापना के समय व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, रमेश सेन, अविनाश सैन, राहुल सैन, तारा चन्द, कमल शर्म...

भारत विकास परिषद अजयमेरु शाखा का सेवा कार्य के लिए नव संवत्सर मेले में सम्मान

Image
अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरु शाखा का कोरोा काल में किए गए सेवा कार्यों के लिए नव संवत्सर मेले में सम्मान किया गया। शाखा संरक्षक सतीश बंसल ने बताया कि नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर नव संवत्सर समारोह समिति की ओर से भारत विकास परिषद अजमेर शाखा को कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य के लिए नव संवत्सर समारोह समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा, सुनील दत्त जैन तथा महापौर ब्रजलाल हाडा ने शाखा अध्यक्ष हनुमान गर्ग, सचिव अशोक टांक व अनुपम गोयल को सम्मानित किया। भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा ने कोरोना काल में 51 दिनों तक कोरोना संक्रमित होम क्वॉरेंटाइन परिवारों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की थी। कोरोना काल में 36000 से ज्यादा फूड पैकेट अजमेर शहर में वितरित किए गए। इसके अलावा मूकपशु व श्वान आदि के लिए प्रतिदिन चारा, चपाती व टोस्ट आदि डाला गया। अध्यक्ष हनुमान गर्ग ने बताया कि भारत विकास परिषद एक ऐसी संस्था है जो समाज में सेवा और संस्कार के कार्य करती है। शाखा का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का उत्थान करना है संस्था अपने उद्देश्य में तब ही सफल होगी। सम्मान कार्यक्रम में शाखा संरक्ष...

श्री दादी परिवार महिला मंडल ने निकाला गणगौर का सिंजारा

Image
अजमेर। श्री दादी परिवार महिला मंडल अजमेर की ओर से अग्रकुल शिरोमणि श्रीश्री 1008 श्री झुंझुनूं वाली दादीजी का गणगौर का सिंजारा गुरुवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर दादी परिवार की महिलाओं ने सर्वधर्म मंदिर वैशाली नगर से सागर विहार कॉलोनी स्थित शिव हनुमान मंदिर तक गाजो बाजों व ढोल के साथ ईसर गणगौर की बिंदोरी एवं जैले निकाली। मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बिंदोरी का स्वागत किया गया। बिंदोरी में ईसर गणगौर की सुन्दरता देखते ही बन रही थी एवं मण्डल की सभी महिलाएं सोलह श्रृगांर करके जैले लेकर चल रही थी। लेखा गर्ग ने बताया कि शिव हनुमान मंदिर में आयोजित भजन संध्या में भजन गायक सुभाष भट्ट ने मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान मण्डल की महिलाओं द्वारा गणगौर के सुन्दर गीतों पर अतिसुन्दर नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति दी गई जो कि हर वर्ष की भांति आयोजित किया गया। गणगौर माता के आशीर्वाद स्वरूप 16 श्रृगांरों के आईटम महिलाओं में वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ किया गया। The post श्री दादी परिवार महि...

चेटीचंड महोत्सव : सिंधियत जी सुरहाण कार्यक्रम में मुंबई के कलाकारों का जलवा

Image
अजमेर। चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य में पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील नगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुंबई की मशहूर कलाकार सिंधी हेमा मालिनी कहलाने वाली सीमा मोटवानी ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। पंचायत अध्यक्ष आरके आहूजा और सचिव मनोज मेंघानी ने बताया कि सिंधु भवन पंचशील में आयोजित सिंधियत जी सुरहाण कार्यक्रम में मुंबई की मशहूर कलाकार सीमा मोटवानी और ललित भगत ने लाल मुहंजी पत रखजा, थार माता थार जहिंखे मिलयो झूलण जो प्यार सरीखे भजनों की प्रस्तुति दी। उपाध्यक्ष मोहन चेलानी और महेंद्र तीर्थनी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने सिंधी लोकगीत नृत्य और देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया। महिला मंडल की माला टेवानी, पूजा तोलवानी, कंचन हरवानी, कांता मोतियानी ने बच्चों को प्रस्तुति के लिए तैयारी करवाई। कार्यक्रम में श्रीचंद मोतियानी, गोपाल लखियानी, गोपीचंद पारवाणी, विजय आलमचंदानी, शोभराज विधानी, लक्ष्मणदास लाख्यानी, कमल मोतियानी, मुकेश आहूजा, अजीत मुलानी, ललित चिबरानी, किशन थदानी, नानक खानचंदानी, किशन मनसुखानी, टेकचंद गोदवाणी, राजकुमार, किशन चेलानी और महिला मंडल की सदस्यों सहित 1500 से अधि...

आदिनाथ जयंती से महावीर जयंती तंक प्रतिदिन घर-घर मंगलाचार

Image
अजमेर। श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवं युवा महिला संभाग अजमेर की सर्वोदय कॉलोनी इकाई महिला प्रकोष्ठ मंत्री मधु जैन के संयोजन में श्री शांतिनाथ जिनालय सर्वोदय कॉलोनी में घर घर मंगलाचार भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इकाई मंत्री रेनू पाटनी ने बताया की इस मौके पर मंदिर के बाहर से शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात मंगलाचरण रेखा बाकलीवाल, डिंपी बड़जात्या, आर्ची जैन व निराली गदिया द्वारा किया गया। राजा सिद्धार्थ की भूमिका प्रिया पाटनी व माता त्रिशला की भूमिका अंतिमा गदिया ने निभाई। इस अवसर पर 16 सपने दिखाए गए, उसमें सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सुभाष पाटनी और मधु जैन आदि सभी ने बधाई गीत गाए। समिति की कोषाध्यक्ष सुषमा पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष नारी गौरव 2022 से अलंकृत मधु पाटनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मधु पाटनी की ओर से बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष इंदिरा कासलीवाल ने बताया कि सभी को प्रभावना दी गई और सभी का आभार व्यक्त किया। महिला संभाग अध्यक्ष शिखा बिलाला ने बताया कि अबतक शांतिनाथ जिनालय सिविल लाइन, आगरागेट इकाई की ओर ...

सिंधी युवा संगठन के भगवा ध्वज लगे वाहनों की रैली, जगह जगह स्वागत

Image
अजमेर। सिंधी युवा संगठन की ओर से चेटीचंड के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भगवा ध्वज लगे दो पहिया हैलमेट वाहन रैली निकाली गई। रैली का शहर में जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। जतोई दरबार नगीना बाग से गंज सिंधी प्राचीन शिव मंदिर तक संत ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासीन, इन्दौर से आए स्वामी माधवदास, प्रेम प्रकाश आश्रम के संत राजूराम, ईश्वर गोविन्द धाम के स्वामी ईसरदास, निर्मलधाम के सांई आत्मदास, गीता मन्दिर भीष्म शास्त्री, जतोई दरबार के फतनदास, श्रीसोमनाथ महादेव धाम के गोरधननाथ व अन्य महात्माओं सहित विधायक वासुदेव देवनानी, झूलेलाल जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, संरक्षक तुलसी सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। अध्यक्ष कुमार लालवाणी ने बताया कि सिंधी युवा संगठन की ओर से आयोजित दो पहिया वाहनों को 300 निःशुल्क हैलमेट व मास्क भामाशाहों के सहयोग से वितरित किए गए। रैली में 1000 से अधिक संख्या में युवाओं ने शिरकत की। रैली जतोई दरबार नगीना बाग से प्रारंभ होकर बजरंगगढ़ चौराहा, सुभाष उद्यान, फव्वारा सर्किल, सोनी जी की नसियां ह...

भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

Image
अजमेर। भारत विकास परिषद अजमेर शाखा के नवीन पदाधिकारी व कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह आज समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। शाखा के सचिव अनुपम गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद के नगर समन्वयक डॉ सुरेश गाबा ने मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। शाखा के संरक्षक सतीश बंसल ने बताया कि दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरेश गाबा ने अजयमेरु शाखा के नवीन पदाधिकारियों व नवीन सदस्यों को दायित्व व गोपनीयता की शपथ दिलाई। अजयमेरु शाखा के अध्यक्ष पद का दायित्व हनुमान गर्ग, सचिव पद का दायित्व अशोक टांक व कोषाध्यक्ष का दायित्व नरेश भाटिया को दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाबा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण भारत में सेवा कार्य करने वाली तो अनेक संस्थाएं हैं परंतु सेवा के साथ व्यक्तियों में संस्कार देने का कार्य भारत विकास परिषद करती है और आज के समय में राष्ट्र की सबसे बड़ी आवश्यकता उसका संस्कारित युवा वर्ग है जो देश के सर्वांगीण विकास में अपना सर्वस्व योगदान दें। शाखा के अध्यक्ष हनुमान गर्ग ने बताया कि भारत विका...

डॉ.अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण : ब्राह्मण समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
नसीराबाद। सर्व ब्राहमण महासभा नसीराबाद और आदि गौड़ समाज ने दौसा के लालसौट में निजी चिकित्सालय की डॉ.अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण की तीव्र भर्त्सना करते हुए उपखंड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंप कर दोषी पुलिसकर्मियों सहित साजिश मे शामिल सियासी रसूखदार आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष तथा उच्च स्तरीय जांच किए जाने की मांग की। गुरुवार को नसीराबाद के ब्राहमण संगठनों, सर्व ब्राह्मण महासभा और आदि गौड़ समाज के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि एक सोची समझी साजिश के तहत दौसा जिले की प्रतिभाशाली डॉ.अर्चना शर्मा के ख़िलाफ़ 302 जैसी गंभीर धारा के अन्तर्गत मुक़दमा दर्ज किया गया। हताश होकर डॉ.अर्चना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीगर बात यह है कि मृतका प्रसूता के अनपढ़ पति द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने से इन्कार कर खुद कहा है कि उससे कुछ लोगों ने खाली कागज पर दस्तखत करवा लिए थे। य़ह साजिश की तरफ संकेत करते हैं वहीं पुलिस द्वारा इस प्रकरण में 302 के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज किया जाना भी पु...

चेटीचंड महोत्सव : 9वें दिन हुए गीत संगीत व नृत्य से लबरेज रंगारंग सिन्धी प्रोग्राम

Image
अजमेर। झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचंड महोत्सव के 9वें दिन सिन्धु ज्योति सेवा समिति द्वारा जवाहर रंगमंच पर दिल्ली, अजमेर के कलाकारों द्वारा गीत संगीत व नृत्य का शानदार रंगारंगी सिन्धी प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष व अंरराराष्ट्रीय कलाकार मंघाराम भिरयाणी ने सिन्धी कलाम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। तुहिंजी शहर में आयम किस्मत सां…, असीं मोहब्बत वारा माणूह…, सिन्धी माणूह सुहिणा…., चेटीचण्ड जो द्यिारो आहे…., कलाकार राम खूबचंदाणी ने सिन्धियत जा मेला लग्ंदा ही रहंदा…., ठार माता ठार….तथा जमना देवी, पूनम, गीतांजलि, निखिल ठारवाणी, निर्मला, नैना जेसवाणी ने अपनी प्रस्तुतियों पर हॉल में मौजूद दर्शकों को झूमाया। उपाध्यक्ष प्रकाश छबलानी ने बताया कि वैशाली डांस ग्रुप दिल्ली की ओर से सिन्धी भाषा में गणेश वंदना मोर थो टिले…, कृष्ण रास लीला, देश भक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति ने खूब वाह वाही लूटी। सिन्धी डांडिया छेज् की प्रस्तुतियां भावना रामचंदाणी, रूपाली चावला, गीतांजलि राज, आशुराज एण्ड पार्टी तथा सर्वानंद स्कूल द्वारा दी गई। महासचिव जयकिशन वतवाणी ने बताया कि ईश्वर मन...