Posts

Showing posts from August, 2020

जयपुर मंडी: जिंसों के थोक बाजार भाव

Image
जयपुर. स्थानीय मंडियों में विभिन्न जिंसों के थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे। ब्रांडेड देशी घी- कृष्णा 6300 धौलपुर फ्रेश 6030, बिलौना 5800, डेयरी फ्रेश 5775, महान 6285, श्रीसरस 5825, गोकुल 5700 रुपए प्रति 15 किलो। वनस्पति घी अशोका 1160 रुपए प्रति 15 लीटर जीएसटी पेड। सरसों तेल- ज्योति किरण 1840, कबीरा 1950, नेताजी 1940, पवन 1800 रुपए प्रति 15 किलो। सोयाबीन रिफाइंड तेल- दीपज्योति 1495, पवन 1475, नेताजी 1525 रुपए प्रति 15 लीटर। मूंगफली रिफाइंड तेल- नेताजी 2275, कबीरा 2325 रुपए प्रति 15 लीटर। मूंगफली फिल्टर तेल- स्वदेशी 2240 रुपए प्रति 15 किलो। चक्की आटा- नमस्कार 1190 रुपए प्रति 50 किलो जीएसटी पेड। बेसन- अरावली 1700 रुपए प्रति 25 किलो। किराना- मधुबाला अजवायन 225, मधुबाला पोस्तदाना 1250, पोहा लाल गणेश 46, पोहा मधुबाला 48 रुपए प्रति किलो। ओमशक्ति खोपरा पाउडर 4750 रुपए प्रति 25 किलो। ब्रांडेड पशु आहार- ग्वाला डायमंड 2150, महाराजा सुपर 2250, महाराजा मोहनभोग 2200, महाराजा राजभोग 2100, आशीर्वाद गोल्ड 2050, एस्सार मिल्क स्पेशल 2200 रुपए प्रति क्विंटल। अनाज-दालें - गेहूं दड़ा मिल ...

बीसलपुर बांध का जलस्तर पहुंचा 313.30 आरएलमीटर

Image
अजमेर. बीसलपुर बांध के जलस्तर सोमवार शाम को 313.30 आरएलमीटर पहुंच गया है। बांध में पिछले 24 घंटे में 7 सेमी पानी की आवक हुई है। अजमेर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश होने से रविवार शाम 6 से सोमवार शाम 6 बजे तक 7 सेमी पानी की आवक हुई है। इससे बांध का जलस्तर 313.30 आरएलमीटर पहुंच गया है। बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएलमीटर है। बांध के जल ग्रहण क्षेत्र से जुड़ी बनास नदी के त्रिवेणी पर 1.45 मीटर का गेज चल रहा है। ऐसे में आगामी 24 घंटे में जल स्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। आनासागर लबालब, छलक सकती है कभी भी आनासागर झील छलकने के कगार पर पहुंच गई है। झील का जलस्तर 13 फीट हो गया है, जबकि इसकी भराव क्षमता भी 13 फीट है। ऐसे में झील कभी भी छलक सकती है। शहर में पिछले दो-तीन दिनों से चल रहे रिमझिम तो कभी तेज बारिश के दौर के कारण आनासागर झील लबालब हो गई है। सिंचाई विभाग की ओर से अभी तक तीन बार झील के एस्कैप चैनल के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा चुकी है। विगत 18 अगस्त को झील का जलस्तर 12.6 फीट किया था। source https://w...

Arrest: पुलिस के हत्थे चढ़े बीसी संचालक परिवार के मैंबर

Image
अजमेर. मोटे ब्याज का लालच देकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाला बीसी संचालक के परिवार के सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। अलवर गेट थाना पुलिस ने रविवार को डेढ़ साल से फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह विभिन्न स्थानों पर फरारी काट रहे थे। अलवर गेट थाना प्रभारी सुनीता गुर्जर ने बताया कि चैतन्य मार्ग नगरा निवासी गुप्ता परिवार बीसी/एफडी संचालन करता था। इन्होंने लोगों को आकर्षक ब्याज का झांसा देकर बीसी, एफडी के नाम पर करोड़ों रुपए जमा कर लिए। परिवार का मुखिया पूर्व में पकड़ा जा चुका है। करोड़ों रुपए लेकर फरार करीब डेढ़ साल पहले गुप्ता परिवार हजारों लोगों के निवेश किए करोडों रुपए समेटकर फरार हो गया। इसमें ढाई से तीन हजार पीडि़त शामिल थे। इन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज कराए था। पुलिस अधीक्षक ने स्पेशल टीम का गठन किया। टीम ने कई जगह दबिश भी दी। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। गुजरात और जयपुर से गिरफ्तार पुलिस ने देशभर में आरोपियों की तलाश जारी रखी। मुखबिर की सूचना और कॉल डिटेल के आधार पर इन्हें गुजरात के वलसाड और जयपुर से गिरफ्तार किया गया। इनमें विजय और विका...

Rain: फुहारें छोड़ रहे बादल, अजमेर में खुशनुमा मौसम

Image
अजमेर. शहर में बरसात का दौर जारी है। सोमवा सुबह से फुहारें पड़ रही हैं। कभी तेज तो कभी रिमझिम फुहारों से मौसम में हल्का ठंडापन बना हुआ है। अलसुबह 5 बजे से हल्की फुहारों का दौर शुरू हुआ। वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड,आगरा गेट, जयपुर रोड, पुलिस लाइंस, आनासागर लिंक रोड, पुष्कर रोड और अन्य इलाकों में टपका-टपकी हो रही है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, आदर्श नगर, धौलाभाटा, मेयो लिंक रोड, गुलाबबाड़ी, मदार, महाराणा प्रताप नगर और आसपास के इलाकों में भी बारिश भिगो रही है गगवाना, पुष्कर, चाचियावास, तबीजी और अन्य गांवों में भी अच्छी बारिश के समाचार हैँ। औसत बरसात से पीछे.... औसत बरसात के आंकड़े से जिला और शहर अभी पीछे है। जुलाई और अगस्त में मानसून बहुत ज्यादा मेहरबान नहीं हुआ है। अब तक 387 से 400 मिलीमीटर बरसात ही हुई है। जबकि शहर और जिले की औसत बारिश 550 मिलीमीटर मानी जाती है। सितंबर से उम्मीद राज्य और जिले में मानसून का पीक सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है। इस लिहाज से तीन महीने निकल चुके हैं। अब जिले को सितंबर से आस है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक 387 मिमी बारिश हुई है। जबकि जिले की ...

Cyber crime: जांच रिपोर्ट का निदेशालय को इंतजार, फिर होगा एक्शन

Image
अजमेर. शिक्षकों के वीडियो लेक्चर डिलीट करने के मामले में कॉलेज शिक्षा निदेशालय को राजकीय कन्या महाविद्यालय से कोई पत्र नहीं मिला है। निदेशालय को जांच रिपोर्ट और कॉलेज के अधिकृत पत्र का इंतजार है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। राजकीय कन्या महाविद्यालय के शिक्षक पीपीटी, वीडियो बनाकर कॉलेज ग्रुप और विद्यार्थियों के वॉट्सएप ग्रुप में अपलोड कर रहे हैं। यहां हाल में शिक्षकों के सौ से ज्यादा वीडियो लेक्चर किसी व्यक्ति ने डिलीट कर दिए। जबकि इन्हें ई-बैंक की तरह चैनल पर अपलोड किया गया था। निदेशालय को मौखिक सूचना ! वीडियो लेक्चर डिलीट होने का मामला गंभीर होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने निदेशालय को मौखिक सूचना दी। नियमानुसार तत्काल निदेशालय को फैक्स या वॉट्सएप, ई-मेल पर अधिकारिक पत्र भेजा जाना चाहिए। जो नहीं किया गया। जांच रिपोर्ट का इंतजार कॉलेज स्टाफ कौंसिल की बैठक में मामले की जांच कराने और तकनीकी विशेषज्ञों की सलाह लेने का फैसला हुआ है। तीन दिन छुट्टी के चलते अधिकृत जांच सोमवार से शुरू होगी। कॉलेज की जांच रिपोर्ट का निदेशालय को भी इंतजार है। इसके बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा। तत्क...

मास्टर प्लान को फाइल से बाहर निकालने की तैयारी,नए सिरे से मांगी आपत्तियां

Image
भूपेन्द्र सिंह अजमेर. सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती और जगत पिता ब्रह्मा की नगरी पुष्कर और मार्बल नगरी किशनगढ़ का योजनाबद्ध विकास के master plan मास्टर प्लान-2033 को लागू करने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण adav ने अब कमर कस ली है। इसके लिए अब टाइम लाइन time line तय कर दी गई। 10 नवम्बर 2020 तक इसका प्रारूप तैयार करना होगा। प्राधिकरण ने इसके लिए नए सिरे fresh से आपत्तियां objections sought मांगी गइ है। आमजन 7 सितम्बर से 10अक्टूबर तक शहरवासी आपत्तियां दर्ज करवा सकते है। प्राप्त आपत्तियों/ सुझावों के सम्बन्ध कर,व्यावहारिक रूप से रिर्पोट प्रस्तुत करेगी। जैसे-जैसे आपत्ति/ सुझाव आते जाएंगे उनका निस्तारण नियोजन शाखा के अधिकारी उनको नक्शे पर अंकित कर मौका रिपोर्ट तैयार करने की कार्यवाही करते रहेंगे ताकि रिपोर्ट बनाने में विलम्बन ना हो।10 नवम्बर 2020 तक अजमेर शहर के प्रारूप मास्टर प्लान-2033३ को आपत्ति/ सुझाव के परिप्रेक्ष में जांच कर,अंतिम रूप तैयार कर मास्टर प्लान को अजमेर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में खास है कि अभी 2033 का मास्टर प्लान लाग...

RPSC: काउंसलिंग की तैयारी, होगी डॉक्यूमेंट्स की जांच

Image
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 के अभ्यर्थियों की काउसंलिंग कुछ देर में प्रारंभ होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की जाएगी। सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि काउंसलिंग सोमवार से राजकीय उच्च अध्ययन संस्थान (टीटी कॉलेज) में चलेगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व उपस्थित होना होगा। विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच कार्यक्रम और अभ्यर्थियों के प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर भर सकेंगे। अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां और स्वप्रमाणित दस्तावेजों की एक प्रति के साथ और मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित काउंसलिंग के दौरान उपस्थित हो सकेंगे। काउंसलिंग 15 सितंबर तक चलेगी। इन विषयों की काउंसलिंग (अलग-अलग तिथियों पर) राजस्थानी, संस्कृत, चित्रकला, समाजशास्त्र, हिंदी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, कृषि, इतिहास, वाणिज्य, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पंजाबी थर्ड ईयर की परीक्षाओं पर होगा कुछ देर में फैसला अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को तृतीय ...

MDSU: थर्ड ईयर की परीक्षाओं पर होगा कुछ देर में फैसला

Image
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय को तृतीय वर्ष के 60 हजार विद्यार्थियों की परीक्षाएं 30 सितंबर तक करानी होंगी। इसका फैसला सोमवार को होने वाली एकेडेमिक कौंसिल की बैठक में होगा। राज्य सरकार के बीती जुलाई में सभी विश्वविद्यालयों-कॉलेज में परीक्षाएं स्थगित कर विद्यार्थियों को प्रमोट करने का ऐलान किया था। सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी के फैसले के मुताबिक देश के सभी विश्वविद्यालयों को सत्र 2019-20 की तृतीय वर्ष की परीक्षाएं करानी हैं। इनमें मदस विश्वविद्यालय भी शामिल है। यह है बैठक का एजेन्डा -प्रथम/द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं या विद्यार्थियों को किया जाए प्रमोट -सत्र 2019-20 की तृतीय वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन -विश्वविद्यालय के ध्वज का निर्माण -नए और पुराने कोर्स के पाठ्यक्रम विवि और सरकार पर नजरें, होंगी या नहीं तृतीय वर्ष की परीक्षा अजमेर. कॉलेज-विश्वविद्यालयों में तृतीय वर्ष की परीक्षाओं पर असमंजस कायम है। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के फैसले को सही ठहराते हुए 30 सितंबर तक परीक्षाएं कराने को कहा है। बीती जुलाई में सभी परीक्षाएं स्थगित कर चुकी राज्य सरकार और विश्वविद्यालयों को नए...

नोटिस देकर भूला एडीए,चैन की बंशी बजा रहे अतिक्रमी

Image
अजमेर. बांडी नदी bandi rivarको पुन: अस्तित्व में लाने की तैयारी में जुटे अजमेर विकास प्राधिकरण ada तथा जिला प्रशासन की टीम नदी के बहाव क्षेत्र में 50 अतिक्रमण चिन्हित तो किए,नोटिस notice भी जारी किए गए लेकिन इसके बाद प्राधिकरण कुंभकर्णी नदीं में सो गया। वहीं अतिक्रमी trespassre भी चैन की बंशी बजा रहे हैं। बांडी नदी में बैखौफ कब्जा जारी है। नदी के बहाव क्षेत्र में आर.के.पुरम कॉलोनी,बोराज,कोटड़ा, ज्ञान विहार में नदी की जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है। बांडी नदी फॉयसागर से आनासागर तक प्रवाहित होती है इसकी लम्बाई तीन किलोमीटर है। राजस्व मानचित्र में बांडी नदी की चौड़ाई (माप) अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग है यह 60-200 मीटर है लेकिन कहीं-कहीं पर यह76/ 78 मीटर भी है। बांडी नदी फॉयसागर से आनासागर तक प्रवाहित होती है जिसमें ग्राम हाथीखेड़ा,बोराज,कोटड़ा एवं थोक तेलियान की भूमि आती है। नदी के दोनों तरफ आबादी बस गई है। नाली बन गई नदी ज्ञान विहार में बांडी नदी की करीब दो बीघा भूमि पर कब्जा कर यहां अतिक्रमियों ने फैक्ट्री व गोदाम व मकान बना लिए हैं। आर.के.पुरम सहित अन्य कॉलोनियों में जमीन पर ...

MONSOON: आया था आनासागर में रिकॉर्ड पानी, उफन पड़े थे चैनल गेट

Image
अजमेर. साल 2019 की बरसात ने शहर को कई सौगात दी थी। आनासागर झील लबालब हो गई थी। पहली बार झील अपनी 13 फीट भराव क्षमता को पारकर 14 फीट 11 इंच के रिकॉर्ड तक पहुंच गई थी। लगातार पानी की आवक को देखते हुए झील के चैनल गेट खोलने पड़ गए थे। पिछले साल 26 और 27 जुलाई को झमाझम बारिश के चलते आनासागर झील में पानी की आवक बढ़ गई थी। इसके बाद 1 अगस्त 2019 को ताबड़तोड़ बरसात से झील में जबरदस्त पानी की आवक हुई। इसकी कुल भराव क्षमता 13 फीट है। झील का गेज बढ़ता हुआ 14 फीट 11 इंच पहुंच गया। चारों चैनल गेट से पानी छलक पड़ा। ये इलाके हैं अजमेर में खतरनाक जादूघर, धौलाभाटा, बिहारी गंज, प्रकाश रोड, नगरा, अलवर गेट और अन्य इलाकों में भारी बरसात से नालों में पानी भर जाता है। ज्यादा बरसात और आनासागर के चैनल गेट खोलने पर इन इलाकों में हालात खराब हो जाते हैं। झील के चारों चैनल गेट पर ऊपर से चादर चलती है। यूं निकलता है आनासागर का पानी झील के चैनल गेट से निकलने वाला पानी सुभाष उद्यान के सामने एस्केप चैनल से निकलकर नेहरू अस्पताल के यूरॉलीज विभाग के पीछे होकर जयपुर रोड, ब्रह्मपुरी, तोपदड़ा, पालबीचला, जादूघर,अलवर गेट...

Comparison: फ्लैश बैक....2019 में झूमकर बरसा था मानसून

Image
अजमेर. साल 2019 में मानसून झूमकर बरसा था। 30 अगस्त तक हुई बरसात ने सात साल के रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस बार उसकी भी बरसात नहीं हुई है। पिछले साल जून के अंत में मानसून मेहरबान हुआ। जुलाई और अगस्त के खत्म होते-होते बरसात ने जिले को तरबतर कर दिया था। औसत से 203. 9 मिलीमीटर ज्यादा बारिश शहर की औसत बारिश 550 मिलीमीटर मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल 30 अगस्त तक 753.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। यह औसत बरसात से 203.9 मिलीमीटर ज्यादा बारिश थी। सिंचाई विभाग के अनुसार जिले में करीब सिंचाई विभाग के अनुसार 669 मिलीमीटर बरसात हो चुकी थी। इतना था जलाशयों में पानी (फीट में) आनासागर 12.9, फायसागर 18, पुष्कर 25, फूलसागर कायड़ 8.0, रामसर 7.9, शिवसागर न्यारा 15.8, राजियावास 5.9, मकरेड़ा 12.0, गोविंदगढ़ 2.0, अजगरा 9.11, ताज सरोवर अरनिया 13.9, मदन सरोवर धानवा 12.3, मुंडोती 3 मीटर, पारा प्रथम 11.3, पारा द्वितीय 9.2, नाहर सागर 3.52 मीटर, डेह सागर बड़ली 12.7, न्यू बरोल 6, मान सागर जोताया 7.6, लसाडिय़ा 12.4, बिसंूदनी बांध 11.9, नारायण सागर खारी 4.0 सात साल में बरसात का आंकड़ा 2012 : 520.2 2...

RPSC: इस सप्ताह निकलेगा रिजल्ट, चार साल बाद मिलेगी नौकरी

Image
अजमेर. उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर 2016 का साक्षात्कार परिणाम इस सप्ताह जारी होगा। साक्षात्कार समाप्त हो चुके हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग परिणाम तैयार कर अंतिम परीक्षण में जुटा है। आयोग में बीती 8 जुलाई से उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 के साक्षात्कार प्रारंभ हुए थे। पहली पारी में सुबह 9 और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से साक्षात्कार कराए गए। आयोग के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को साक्षात्कार खत्म हो चुके हैं। चार साल बाद मिलेगी नौकरी उपनिरीक्षक-प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 के आवेदकों को चार साल बाद नौकरी मिलेगी। यह आयोग की सबसे लम्बी भर्ती का रिकॉर्ड बना चुकी है। आयोग ने वर्ष 2016 को पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें उपनिरीक्षक (एपी) के 147, उपनिरीक्षक (आई.बी.) के 65 और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 114 और उप निरीक्षक एमबीसी के 4 पद (कुल 330) शामिल थे। कार्मिक विभाग के पदों में बढ़ोतरी को लेकर बार-बार पत्र भेजने से आयोग को शुद्धिपत्र निकालने पड़े। मिलेंगे 511 सब इंस्पेक्टर आयोग ने 511 पदों के लिए 7 अक्टूबर 2018 को परीक्षा कराई थी। अब यह भ...

Cyber crime: डिलीट कर दिए वीडियो लेक्चर, शिक्षकों के उड़े होश

Image
अजमेर. कोरोना संक्रमण के चलते सरकार और उच्च शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की है। लेकिन तकनीकी दौर में कारगुजारियां करने वाले भी पीछे नहीं हैं। ऐसा मामला राजकीय कन्या महाविद्यालय में उजागर हुआ है। यहां किसी व्यक्ति ने कई शिक्षकों के वीडियो लेक्चर डिलीट कर दिए। मामला उजागर होने पर कॉलेज जांच में जुटा है। उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण और कॉलेज बंद होने से ऑनलाइन शिक्षण शुरू किया है। ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई खराब ना हो। सभी कॉलेज के शिक्षक पिछले दो महीने से पीपीटी, वीडियो बनाकर कॉलेज ग्रुप और विद्यार्थियों के वॉट्सएप ग्रुप में अपलोड कर रहे हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय भी इसमें शामिल हैं। यहां एक हजार से ज्यादा लेक्चर बनाकर अपलोड किए गए। लेक्चर किए डिलीट शिक्षकों के सौ से ज्यादा किसी व्यक्ति ने डिलीट कर दिए। जबकि इन्हें ई-बैंक की तरह चैनल पर अपलोड किया गया था। अन्य कॉलेज की तरह यहां भी ई-लेक्चर, वीडियो और ऑनलाइन शिक्षण के संचालन के लिए समिति बनाई हुई है। जानबूझकर हटाए या कुछ और..... तकनीकी विशेषज्ञों की अनुसार यू-ट्यूब अनलिमिटेड अपलोड की सुविधा देता है। इसमें स्वत: वीडि...

RPSC: अजमेर में होगी प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) काउंसलिंग

Image
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 के अभ्यर्थियों की काउसंलिंग 31 अगस्त से प्रारंभ होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की जाएगी। सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि काउंसलिंग 31 अगस्त से 15 सितंबर तक राजकीय उच्च अध्ययन संस्थान (टीटी कॉलेज) में चलेगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व उपस्थित होना होगा। विस्तृत आवेदन पत्रों की जांच कार्यक्रम और अभ्यर्थियों के प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें डाउनलोड कर भर सकेंगे। साथ ही भरे हुए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां और स्वप्रमाणित दस्तावेजों की एक प्रति के साथ और मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित काउंसलिंग के दौरान उपस्थित हो सकेंगे। काउन्सलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा कोई यात्रा भत्ता/दैनिक भत्ता देय नहीं होगा। इन विषयों की काउंसलिंग (अलग-अलग तिथियों पर) राजस्थानी, संस्कृत, चित्रकला, समाजशास्त्र, हिंदी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, कृषि, इतिहास, वाणिज्य, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पंजाबी सितंबर में चलेगा पर...

Exam Month : सितंबर में चलेगा परीक्षाओं-साक्षात्कार का दौर

Image
रक्तिम तिवारी/अजमेर. कोरोना संक्रमण और देशव्यापी विरोध के बीच आगामी सितंबर में परीक्षाओं का दौर चलेगा। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों सहित राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं होंगी। भर्ती सहितसेमेस्टर/तृतीय वर्ष और पूरक परीक्षाओं में विद्यार्थी और अभ्यर्थी व्यस्त रहेंगे। इनके अलावा विभिन्न भर्तियों के साक्षात्कार भी चलेंगे। आरपीएससी की परीक्षाएं 20 से 27 सिंतबर-सहायक वन संरक्षक एवं फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड-प्रथम (वन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 का आयोजन होगा। इस दौरान सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक, एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, वेटेनेरी साइंस, मैकेनिकल, केमिकल इंजीनियरिंग, फॉरेस्ट्री, हॉर्टीकल्चर, फिजिक्स, गणित, सांख्यिकी, जूलॉजी, बॉटनी, एन्वायरमेंट साइंस के पेपर होंगे। 13 से 17 सितंबर-वरिष्ठ प्रदर्शक (चिकित्सा शिक्षा विभाग) संवीक्षा परीक्षा- 2020 का आयोजन अजमेर व जयपुर जिला मुख्यालय पर होगा। इस दौरा एनॉटोमी, बायोकेमिस्ट्री, बायो फिजिक्स, कम्यूनिटी मेडिसन, डेंटिस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसन, माइक्रोबायलॉजी,पैथेलॉजी, फार्माकॉलोजी और फिजियोलॉजी के पेप...

weather: सुबह से भिगो रही भादो की घटाएं, मौसम हुआ सुहाना

Image
अजमेर. भादो की घटाएं रविवार सुबह से बरस रही हैं। शहर में रुक-रुक कर कभी तेज बौछारें तो कभी फुहारें गिरना जारी हैं। बरसात होने और बादल छाने से मौसम सुहाना बना हुआ है। शहर में शनिवार शाम 5.30 बजे से अब तक करीब 24 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। अलसुबह से शहर में टपका-टपकी का दौर जारी है। वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड,आगरा गेट, जयपुर रोड, पुलिस लाइंस, आनासागर लिंक रोड, पुष्कर रोड और अन्य इलाकों में तेज बौछारें गिरी। हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, आदर्श नगर, धौलाभाटा, मेयो लिंक रोड, गुलाबबाड़ी, मदार, महाराणा प्रताप नगर और आसपास के इलाकों में भी कभी तेज तो कभी हल्की बौछारों का दौर जारी है। सड़कों पर बह रहा पानी आगरा गेट, मदार गेट, सावित्री तिराहा और अन्य जगह सड़कों पर पानी भर गया। दरगाह बाजार, गंज, देहली गेट पर पानी बह निकला। वैशाली नगर, आनासागर लिंक रोड, पुलिस लाइन के आसपास भी सड़कों पर पानी भरा। मानसून के 31 दिन बाकी राज्य और जिले में मानसून का पीक सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक रहता है। इस लिहाज से मानसून के 91 दिन निकल चुके हैं। अब 31 दिन बाकी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब तक 379.9 मिमी ...

मादक पदार्थ तस्करी में चालाकी काम नहीं आई, पुलिस ने गिरफ्तारी में सख्ती दिखाई

Image
ajmer अजमेर. अपराध करने में भले कितनी ही चालाकी बरती जाए,लेकिन कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान शातिर अपराधी नहीं बच सकते। मादक पदार्थ व शराब तस्करी के मामले में आरोपी कई तरह की चालाकी करते हैं। इसके बावजूद वह गिरफ्तारी से बच नहीं पाते। बिजयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को हाइवे मार्ग पर दो अलग-अलग कार्रवाई में नाकाबन्दी कर दो कारों से 146 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद किया। पुलिस ने कार चालकों सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। भीलवाड़ा से आई कार को रुकवाया नसीराबाद सिटी पुलिस निरीक्षक भंवरसिंह के निर्देशन में हाइवे पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख कार चालक भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर कार को श्रीनाथ होटल के पास रुकवा लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें चार प्लास्टिक कट्टों में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 80 किलो अफीम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया। कार चालक राजपाल जाट निवासी दाबडिय़ा जिला नागौर व सेवाराम जाट निवासी सियाकों की ढाणी को गिरफ्तार किया। नाकाबंदी तोड़कर भागने का प...

सर्पदंश : पुत्री की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती,अचेत किशोरी ने तोड़ा दम

Image
sjmer अजमेर. बारिश के समय सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही है। इन दिनों किसान खेतों में सक्रिय है। चारे की कटाई, पशु बाड़े की सफाई व अन्य कार्य के समय जहरीले जीव-जंतुओं से खतरा बढ़ रहा है। पिछले दो माह में अजमेर जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ी है। किशोरी व उसके पिता को सर्पदंश रूपनगढ़ उपखंड के ग्राम छोटा नरेना में शनिवार को किशोरी व उसके पिता को किसी जहरीले जीव ने काट लिया। इससे किशोरी की मौत हो गई। पिता को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाप्रभारी शियाराम विश्रोई ने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न जानकारी मिली कि छोटा नरेना में किसी को जहरीले जीव ने काट लिया है। उसे किशनगढ़ ले गए हैं। इस पर दीवान जितेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे, जहां किशोरी नन्दू उर्फ नन्दिनी (13) पुत्री बलराम राव की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यज्ञनारायण चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। मृतका के पिता बलराम राव (48) का उपचार अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जारी है। झोपड़ी में सो रही किशोरी को सांप ने डस लिया मांगलियावास. अर्जुनपुरा खालसा में शुक्रवार रात खेत स्थित झोपड़ी में सो रह...

कोरोना का साया : रेवाडिय़ां निकालने व जल विहार की रही औपचारिकता

Image
ajmer अजमेर. जलझूलनी एकादशी पर कोरोना का साया रहा। शनिवार को ढोल-नगाड़ों के साथ रेवाडिय़ां निकाली गई तो कई जगह मंदिरों में ही ठाकुरजी को जलविहार कराया गया। जलझूलनी एकादशी पर प्रतिवर्ष ठाकुरजी की रेवाड़ी निकाली जाती है। लोग छोटे बच्चों-शिशुओं को रेवाड़ी के नीचे से निकाल कर, श्रीफल चढ़ाकर घर-परिवार में खुशहाली की कामना करते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादा लोग नजर नहीं आए कोरोना संक्रमण के चलते इस बार गाजे-बाजे और धूमधाम से रेवाड़ी नहीं निकाली गई। मेयो कॉलेज में भी पुजारियों ने ठाकुरजी को जलविहार कराया। शांतिपुरा सत्यानाराण मंदिर, श्री विश्वकर्मा मंदिर रामगंज, सर्वश्री रेगरान पंचायत चारोबारी, अग्रवाल पंचायत घसेटी धड़ा, प्रताप नगर लोहाखान स्थित वैष्णो देवी मंदिर नृसिंह मंदिर, चारभुजा मंदिर और अन्य देवालयों-स्थानों पर जलझूलनी एकादशी मनाई गई। ढोल-ढमाके से रेवाड़ी निकाली गई। मंदिर बंद होने और कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादा लोग नजर नहीं आए। नहीं गूंजे हाथी घोड़ा पालकी.... हर साल ठाकुरजी की रेवाड़ी धूमधाम से निकाली जाती है। लोग घंटे-घडिय़ाल, ढोल-ढमाके बजाते हुए रेवाड़ी में शामिल होते है...

होटल में रेव पार्टी कर रहे थे युवक-युवतियां, कसीनो की तर्ज पर चल रहा था जुआ

Image
सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर रेव पार्टी करते व केसिनों की तर्ज पर सिक्कों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते कई लोगों को पकड़ा। इनमें महिला होटल मैनेजर भी शामिल हैं। सवाईमाधोपुर में हाई प्रोफाइल रेव पार्टी का पहला मामला है। इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि होटल टाइगर मून से 26 युवक व 8 युवतियों को दबोचा। इस दौरान कुल 34 लोगों को धारा 3/4 आरपीजीओ में गिरफ्तार किया। प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों से सवा दो लाख रुपए की राशि जब्त की। इस मामले में पकड़े गए ज्यादातर लोग जयपुर निवासी हैं। जुआ खेलने के लिए ही रणथम्भौर के होटल में आए थे। 3363 कॉइन की सांकेतिक कीमत 29 लाख से ज्यादा थी पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 3363 कॉइन व दो लाख 16 हजार रुपए नकद बरामद किए है। कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए कोइन्स की सांकेतिक कीमत 29 लाख 67 हजार 900 रुपए पाई गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अशफाक व अजहर निवासी जयपुर की ओर से लोगों से 25-25 हजार रुपए लेकर कोइन्स पर दाव लगाकर जुआ खेलने के लिए रेव पार्टी की थी। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि कोतव...

धौलपुर में खेल स्टेडियम निर्माण की राह खुलेगी - मलिंगा

Image
धौलपुर. यहां खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले की खेल प्रतिभाओं को खेल रत्न से सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि जिले में स्टेडियम को लेकर मांग कई वर्षों से होती आ रही है, मगर किसी भी खेल संघ ने प्रस्ताव बनाकर नहीं भेजा, धौलपुर में खेल स्टेडियम के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजकर खेल स्टेडियम निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में भी धौलपुर की खेल प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम गौरवान्वित किया है, आगे भी जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धौलपुर का नाम गौरवान्वित कर सके, इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। धौलपुर में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण की राह प्रशस्त होगी। समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि खेलों के विकास को लेकर बनाई जाने वाली योजनाएं संसाधनों के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाती। सरकार को खेलों के विकास की ओर ध्यान देते हुए जिले के खिलाडिय़ों के लिए स्टेडियम तैयार कराने की जरुरत है जिससे जिले ...

Heavy rains : अजमेर जिले में बदरा मेहरबान, घरों में घुसा पानी, नाले उफने

Image
अजमेर. सावन माह सूखा बीतने के बाद भादव में मानसून अधिक सक्रिय रहा। इसके चलते शनिवार को पूरे अजमेर जिले में बदरा जमकर बरसे। सावर क्षेत्र में दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई तो केकड़ी व सरवाड़ में सड़कों पर तेजी से पानी बहा। पीसांगन क्षेत्र के कई घरों में पानी घुसने से लोगों को खासी दिक्कतें हुई। किशनगढ़ व ब्यावर में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर रहा। पुष्कर, रूपनगढ़,अरांई, भिनाय, मसूदा व नसीराबाद क्षेत्र में भी शनिवार को मेघ जमकर बरसे। इससे खेतों व आम रास्तों में पानी भर गया। कई जलाशयों में पानी की आवक बढ़ गई। कई एनीकटों की चादरें चल पड़ी पीसांगन. क्षेत्र के भांवता के ढिमड़ा की ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय समेत घरों में पानी भर गया। जेसीबी से खुदाई कर पानी की निकासी की गई। तेज बरसात से कई एनीकटों की चादरें चल पड़ी तो नाड़ी तालाबो में भी पानी की अच्छी आवक हुई। भांवता में तेज बरसात के चलते ग्रेवल सड़क टूट गई। पिचोलिया स्थित लक्ष्मी सागर तालाब लबालब हो गया। तेज बहाव से रास्ता अवरुद्ध सागरमती नदी के कैचमेंट एरिया में हुई अच्छी बरसात के चलते भांवता व नुरियावास को जोडऩे वाली सड...

BSNL : बिना केबल डाले मिलेगा इंटरनेट कनेक्शन

Image
अजमेर. भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड की ओर अब वायरलेस इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। गेगल इंडस्ट्रीयल एरिया में भारत एयर फाइबर का टावर लगाकर इंटरनेट कनेक्शन दिए जाएंगे। इसमें उपभोक्ताओं को 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। शहर के बाहरी इलाकों और ग्रामीण अंचलों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी रहती थी। इन स्थानों पर भारत एयर फाइबर सेवा वरदान साबित होगी। इसके लिए किसी तरह के तार खींचने और भूमिगत केबल बिछाने की जरूरत भी नहीं होगी। इससे 5 किलोमीटर क्षेत्र में कनेक्शन दिए जा सकेंगे। गेगल में लगेगा टावर बीएसएनएल की ओर से गेगल इंडस्ट्रीयल एरिया में भारत एयर फाइबर का टावर लगाया जाएगा। यहां से कनेक्शन देने, उसके रखरखाव सहित सभी कार्य किए जाएंगे। बीएसएनएल की ओर से इसके लिए अनुबंध आदि की प्रकिया पूरी हो गई है। शीघ्र ही काम शुरू होगा। इसके बाद मांग के अनुरूप अन्य स्थानों पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आय में होगा इजाफा बीएसएनएल के लिए भारत एयर फाइबर वरदान साबित हो सकता है। बीएसएनएल को निजी कम्पनियों के सामने ठहरना चुनौती बना हुआ है। निजी टेलीकॉम कम्पनियां 5-जी लाने की तैयारी में हैं वहीं बीएसएन...

RBSE: शुरू हुआ बोर्ड का कंट्रोल रूम, सप्लीमेंट्री एग्जाम 3 से

Image
अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की पूरक परीक्षाएं कराने की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड के दफ्तर में कंट्रोल रूम शुरू हो गया है। स्टूडेंट्स एग्जाम से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए फोन पर संपर्क कर सकेंगे। परीक्षाएं 3 सितंबर से प्रारंभ होंगी। बोर्ड की बारहवीं विज्ञान संकाय में 4396, वाणिज्य संकाय में 1143 तथा कला संकाय में 8,444 विद्यार्थियों को पूरक योग्य घोषित किया गया है। इसी तरह दसवीं कक्षा में 90, 648 विद्यार्थियों के पूरक आई है। पूरक परीक्षाएं 3 सितंबर से प्रारंभ होंगी। बोर्ड ऑनलाइन परीक्षा फॉंर्म भरवाने के अलावा टाइम टेबल जारी कर चुका है। प्रवेश पत्र जारीविद्यार्थियों के प्रवेश पत्र स्कूल स्तर पर डाउनलोड किए जाएंगे। नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र संस्था प्रधान और स्वयंपाठी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र मुख्य केंद्राधीक्षक (जहां विद्यार्थी ने शुल्क जमा कराया) डाउनलोड कर जारी करेंगे। संस्था प्रधान एवं मुख्य केंद्राधीक्षक स्तर पर सत्यापन/प्रमाणीकरण के बाद ही प्रवेश पत्र विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। परेशानी हो तो संपर्क करें कंट्रोल रूम में पूरक परीक्षा...

Good News: विद्यार्थियों को दीं किताबें-गैजेट्स, ताकि नहीं रुके पढ़ाई

Image
रक्तिम तिवारी/अजमेर. कोविड-19 के चलते देशभर में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी भले छह महीने से बंद हैं। इसके बीच कई एजुकेटर्स मददगार बनकर सामने आए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी है। कई शिक्षकों ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें-गैजेट्स मुहैया कराए हैं। ताकि उनकी पढ़ाई में दिक्ततें नहीं हो। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी परिसर छह महीने से लॉकडाउन हैं। बदले हालात मेंऑफलाइन कक्षाएं संभव नहीं है। लेकिन एजुकेटर्स और विद्यार्थियों ने खुद ही घरों को लर्निंग और स्किल सेंटर में तब्दील कर लिया है। पहले पढ़ते टॉपिक, फिर बनाते वीडियो एसपीसी-जीसीए के केमिस्ट्री के रीडर डॉ. अलोक चतुर्वेदी पिछले ढाई महीने ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। वे रोजाना सुबह पहले खुद टॉपिक को पढ़कर हिंदी और अंग्रेजी में नोट्स बनाते हैं। उसके बाद खुद पीपीटी, वीडियो बनाकर कॉलेज ग्रुप और विद्यार्थियों के वॉट्सएप ग्रुप में अपलोड कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में चार घंटे लगते हैं। कोई टॉपिक समझ नहीं आने पर यूजी और पीजी क्लास के विद्यार्थी उनसे तुरंत संपर्क करते हैं। वे तत्काल पूरा पाठ या टॉपिक ऑनल...

बैकफुट पर बिजली कम्पनियां,वापस लेना पड़ा फ्यूल सरचार्ज वसूली का आदेश

Image
अजमेर. अधिक राशि के बिजली बिल आने की समस्या झेल रहे अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom के 55 लाख उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। निगम ने गुरुवार को उपभोक्ताओं से 30 पैसे स्पेशल फ्यूल सरचार्ज वसूली recovery का आदेश order शुक्रवार को वापस withdraw ले लिया है। अब उपभोक्ताओं से सितम्बर,अक्टूबर व नवम्बर माह के बिल में प्रतियूनिट जुड़ कर आने वाला स्पेशल फ्यूल सरचार्ज fuel surcharge नहीं वसूला जाएगा। वहीं सूत्रों का कहना है कि अजमेर सहित जयपुर व जोधपुर डिस्कॉम Electricity companies ने फ्यूल सरचार्ज वसूली के आदेश जारी कर दिए थे। सरकार ने इस पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद शुक्रवार को बिजली कम्पनियां बैकफुट backfoot पर आ गई हैं। अजमेर डिस्कॉम ने आदेश वापस ले लिए हैं। गौरतलब है कि अधिक राशि का बिल आने की शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंची थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हाल ही निगम ने शिविरों का भी आयोजन किया था। इसके अगले दिन ही 30 पैसे स्पेशल फ्यूल सरचार्ज वसूली का आदेश जारी कर दिया गया। अजमेर डिस्कॉम को मिलने थे 125 करोड़ निगम उपभोक्ताओं से वित्तीय वर्ष 2019-2020 की तीसरी तिमाही अक्टूबर 2019 से...

RPSC: सब इंस्पेक्टर बनने का इंतजार, नजरें हैं रिजल्ट पर

Image
अजमेर. राजस्थान लोक आयोग में उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर 2016 के साक्षात्कार जारी हैं। बीते डेढ़ महीने से जारी साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। आयोग के परिणाम जारी करने के बाद कामयाब अभ्यर्थी सब इंस्पेक्टर बन सकेंगे। आयोग में बीती 8 जुलाई से उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 के साक्षात्कार प्रारंभ हुए थे। पहली पारी में सुबह 9 और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से साक्षात्कार कराए गए। आयोग के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार पूरे हो चुके हैं। चार साल बाद पूरी होगी भर्ती उपनिरीक्षक-प्लाटून कमांडर भर्ती-2016 सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हुई है। आयोग ने वर्ष 2016 को पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें उपनिरीक्षक (एपी) के 147, उपनिरीक्षक (आई.बी.) के 65 और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 114 और उप निरीक्षक एमबीसी के 4 पद (कुल 330) शामिल थे। पदों में बढ़ोतरी को लेकर 10 से 12 शुद्धिपत्र निकालने पड़े। अब रिजल्ट का इंतजार आयोग ने 511 पदों के लिए 7 अक्टूबर 2018 को परीक्षा कराई। अब यह भर्ती अंजाम तक पहुंचेगी। अभी भी पुलि...

Big issue: विवि और सरकार पर नजरें, होंगी या नहीं तृतीय वर्ष की परीक्षा

Image
अजमेर. कॉलेज-विश्वविद्यालयों में तृतीय वर्ष की परीक्षाओं पर असमंजस कायम है। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के फैसले को सही ठहराते हुए 30 सितंबर तक परीक्षाएं कराने को कहा है। बीती जुलाई में सभी परीक्षाएं स्थगित कर चुकी राज्य सरकार और विश्वविद्यालयों को नए सिरे से विचार करना होगा। लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के चलते राज्य के सभी विश्वविद्यालयों ने बीते मार्च-अप्रेल में सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित की थीं। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष सहित पीजी स्तर के 50 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हैं। बीती जुलाई में राज्य सरकार ने परीक्षाएं लेने के बजाय सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का ऐलान किया। परीक्षाएं कराएं या नहीं... यूजीसी ने देश के सभी विश्वविद्यालयों-कॉलेज को 30 सितंबर तक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं कराने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर असमंजस कायम है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर ने एकेडेमिक कौंसिल की बैठक में सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का ऐलान किया है। जबकि अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, सीकर, जयपुर, बीकानेर सहित अन्य विश्वविद्यालयों ने कोई निर्णय नहीं किया है। हा...

बाइक सवार दम्पती लूट के शिकार, विवाहिता के उतरवाए गहने

Image
ajmer अजमेर. अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि अब दिनदहाड़े वारदात करने से भी नहीं चूक रहे। ठगी,चोरी व लूट की घटनाएं बढऩे के पीछे लॉकडाउन व कोरोना को वजह माना जा रहा है। साइबर क्राइम ने भी पांव पसारे हैं। अजमेर जिले के श्रीनगर पंचायत समिति क्षेत्र स्थित ग्राम बीर के दांता रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार दम्पती लूट का शिकार हो गए। लुटेरे सोने के जेवरात ले भागे। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाइक का किया पीछा पुलिस के अनुसार कदमपुरा निवासी देवराज पुत्र भारमल गुर्जर मुहामी अपने ससुराल से पत्नी इन्द्रा गुर्जर को गुरुवार बाइक पर बैठाकर पत्नी की बुआ व उसकी बहन से मिलने दांता जा रहा था। नेशनल हाइवे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास देवराज वाहन रोककर सिगरेट पीने रुक गया। कुछ देर बाद देवराज वहां से दांता के लिए रवाना होने लगा। तभी कार सवार लुटेरों ने उनका पीछा किया। बीर से ज्यों ही वह दांता की ओर घूमे तो एक बिना नम्बरी कार भी उनको ओवरटेक करते हुए तेजी से आगे निकल गई। धमकी देकर उतरवाए गहने देवराज आगे ईंट भट्टे के पास पहुंचा तो अज्ञात कार वापस घूमकर आई। लुटेरों ने कार को द...

कोरोना : अजमेर जिले में संक्रमितों की नहीं थमी रफ्तार

Image
ajmer अजमेर. कोरोना संक्रमण से अजमेर जिले के लोग चार माह से जूझ रहे हैं। इस दौरान किसी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा तो अधिकतर बचाव के साधनों से सुरक्षित रहे। इनमें से कई तो कोरोना के खिलाफ जंग हार गए और उन्हें मौत के आगोश में समा जाना पड़ा। कोरोना संक्रमण फैलाने में सबसे अधिक योगदान प्रवासियों का रहा है जो देश के शहर व महानगरों से अपने-अपने पैतृक गांव लौटे हैं। साथ में कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि 120 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 141 कोरोना रोगियों की मौंतें हो चुकी है। केकड़ी में पांचवीं मौत केकड़ी. यहां स्थित एक बैंक शाखा के६ कर्मचारियों सहित कार्यवाहक तहसीलदार भी संक्रमित पाए गए। यहां छगनपुरा इलाके में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के चलते शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वृद्ध को तबीयत खराब होने पर गुरुवार को अजमेर में भर्ती कराया गया था। उपचार के कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। क...

शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण, आश्वासन के बाद माने

Image
अजमेर/झुंझुनूं. पुलिस ने कार चालक को पकडऩे की बजाय मृतक के परिजन के साथ दुव्र्यवहार किया। हादसे के बाद सख्ती नहीं बरती गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी भाग छूटे। ऐसा आरोप लगाकर इन्द्रपुरा की बानीवाली ढाणी के ग्रामीणों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान शव भी साथ लेकर पहुंचे। यह नजारा देख एक बार तो पुलिस भी सकते में आ गई। झुंझुनूं जिले के इन्द्रपुरा के पास गुरुवार देर रात कार की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक को बचाने का पुलिस पर आरोप लगाकर शव के साथ थाने पर प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर आ धमके बाद में पुलिस की ओर से समझाईश व आश्वासन के बाद ग्रामीण शव लेकर रवाना हुए। पुलिस के अनुसार हादसे की रात ही बाइक सवार की सीकर ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को अस्पताल से पोस्टमार्टम होने के बाद ग्रामीण शव को लेकर थाने जा पहुंचे। इनका आरोप था कि पुलिस आरोपी कार चालक को बचा रही हैं। विरोध करने पर मृतक के परिजन के साथ दुव्र्यवहार किया गया। मजदूरी कर लौट रहा था घर पुलिस के मुताबिक इन्द्रपुरा की बानीवाली ढाणी निवासी नानूराम स...

70 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूदा अधेड़, अस्पताल में मौत

Image
गंगापुरसिटी. जिले के गंगापुरसिटी के निकट बड़ी उदेई गांव में शुक्रवार सुबह एक जने ने पानी की टंकी से छलांग लगा दी। कूदते समय वह धार्मिक उद्घोष रहा था। नीचे गिरने ही घायल हालत में उसे गंगापुरसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों का सौंप दिया। थाना प्रभारी भरतसिंह ने बताया कि मृतक रामचरण (50) पुत्र रामफूल गौड़ निवासी बांस की पुलिया बौंली है। पुलिस के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर था। वह बड़ी उदेई में अपनी बहन के पास आया था। शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे रामचरण एकाएक बड़ी उदेई गांव स्थित जलदाय विभाग की करीब 70 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया। पता चलते ही लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए बेतुकी बातें कहने लगा। लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया तो वह टंकी से कूद गया। टंकी के आसपास लोगों की भीड़ थी। वहीं जब वह टंकी से गिरा तो लोग मोबाइल पर वीडियो बनाते नजर आए। भांजे ने दी रिपोर्ट मृतक के भांजे चिन्टू की ओर से दी गई प्राथमिकी में बताया कि मामा उसकी मां राज...

शहर को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

Image
अजमेर. स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिलने जा रही है। सूचना केन्द्र में बनने वाली इस लाइब्रेरी में 2 लाख ऑनलाइन बुक्स तथा 20 हजार किताबें पढऩे के लए उपलब्ध रहेंगी। रीडिंग रूम, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और यूनिक आईडी जैसी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डिजिटल लाइब्रेरी 34 लाख रूपए की लागत से तैयार होगी। इसका सीधा फायदा पढऩे के शौकीन, विद्यार्थी, शोधकर्ता और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को होगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से शहर में हो रहे विकास कार्यों के अन्तर्गत सूचना केन्द्र में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। इस पर 34 लाख से अधिक की लागत आएगी। इसके लिए वर्तमान में उपलब्ध लगभग 20 हजार पुस्तकों का भी डिजिटल कैटलॉग बनाया जाएगा। पुस्तकों की सूची सॉफ्ट फ ॉर्मेट में होने से ढूंढने में आसानी होगी। 2 लाख ऑनलाइन बुक्स डिजिटल लाइब्रेरी में 14 कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। एक ही सर्वर से जुड़े सेटअप से ऑनलाइन अखबार, पुस्तकें एवं जर्नल देखे जा सकेंगे। इसमें स्क्राईब्ड, किंडल, अनलिमिटेड, 24 ...

शहर को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

Image
अजमेर. स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिलने जा रही है। सूचना केन्द्र में बनने वाली इस लाइब्रेरी में 2 लाख ऑनलाइन बुक्स तथा 20 हजार किताबें पढऩे के लए उपलब्ध रहेंगी। रीडिंग रूम, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और यूनिक आईडी जैसी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डिजिटल लाइब्रेरी 34 लाख रूपए की लागत से तैयार होगी। इसका सीधा फायदा पढऩे के शौकीन, विद्यार्थी, शोधकर्ता और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को होगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से शहर में हो रहे विकास कार्यों के अन्तर्गत सूचना केन्द्र में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। इस पर 34 लाख से अधिक की लागत आएगी। इसके लिए वर्तमान में उपलब्ध लगभग 20 हजार पुस्तकों का भी डिजिटल कैटलॉग बनाया जाएगा। पुस्तकों की सूची सॉफ्ट फ ॉर्मेट में होने से ढूंढने में आसानी होगी। 2 लाख ऑनलाइन बुक्स डिजिटल लाइब्रेरी में 14 कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। एक ही सर्वर से जुड़े सेटअप से ऑनलाइन अखबार, पुस्तकें एवं जर्नल देखे जा सकेंगे। इसमें स्क्राईब्ड, किंडल, अनलिमिटेड, 24 ...

शहर को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

Image
अजमेर. स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को जल्द ही डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिलने जा रही है। सूचना केन्द्र में बनने वाली इस लाइब्रेरी में 2 लाख ऑनलाइन बुक्स तथा 20 हजार किताबें पढऩे के लए उपलब्ध रहेंगी। रीडिंग रूम, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और यूनिक आईडी जैसी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डिजिटल लाइब्रेरी 34 लाख रूपए की लागत से तैयार होगी। इसका सीधा फायदा पढऩे के शौकीन, विद्यार्थी, शोधकर्ता और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को होगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से शहर में हो रहे विकास कार्यों के अन्तर्गत सूचना केन्द्र में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। इस पर 34 लाख से अधिक की लागत आएगी। इसके लिए वर्तमान में उपलब्ध लगभग 20 हजार पुस्तकों का भी डिजिटल कैटलॉग बनाया जाएगा। पुस्तकों की सूची सॉफ्ट फ ॉर्मेट में होने से ढूंढने में आसानी होगी। 2 लाख ऑनलाइन बुक्स डिजिटल लाइब्रेरी में 14 कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। एक ही सर्वर से जुड़े सेटअप से ऑनलाइन अखबार, पुस्तकें एवं जर्नल देखे जा सकेंगे। इसमें स्क्राईब्ड, किंडल, अनलिमिटेड, 24 ...