समर्थन मूल्य : दो माह में तीस करोड़ का खरीदा चना
अजमेर/किशनगढ़. अरांई के रजिस्टर्ड 4100 टोकन के किसानों में से 2449 का चना समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है और अभी भी 1651 टोकन का चना खरीदा जाना बाकी है। सरकार ने अब तक 29 करोड़ 83 लाख की कीमत के चने की खरीद की है, लेकिन राजफेड ने अभी नई सूची क्रय विक्रय सहकारी समितियों को नहीं भेजी है। अचानक बंद हुई चने की खरीद से किसान चिंतित हैं। चने की बिक्री को लेकर रोष भी है। मंगलवार को मंडी में केवल 4-5 किसानों के टोकन से चने की खरीद अरांई क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चौमिया ने बताया कि मंगलवार को मंडी में केवल 4-5 किसानों के टोकन से ही चने की खरीद की गई। यह टोकन भी बैकलॉक के रहे थे, जबकि सोमवार को 60 रजिस्टर्ड टोकन के किसानों को उपज बिकरी के लिए मंडी बुलाया गया। इन सभी 60 किसानों से 1349 क्विंटल चने की छनाई और तुलाई कर समर्थन मूल्य पर खरीद की गई थी। इस चने की कीमत 64 लाख है, लेकिन मंगलवार को केवल बैकलॉक टोकन के ही चने की खरीद की गई। चने की छिनाई और तुलाई कार्य बंद नई सूची नहीं आने के कारण फिलहाल कुछ ही देर बाद चने की छिनाई और तुलाई कार्य बंद कर दिया गया। मुख्...