राजस्थान में कोरोना के 715 नए केस, जोधपुर में मिले 127 संक्रमित

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 715 नये मामले सामने आने के साथ ही गुरूवार को इसकी संख्या बढ़कर तीन लाख 27 हजार 890 हो गई।

चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 127 नए मामले जोधपुर में सामने आए हैं। इसके अलावा राजधानी जयपुर में 77, कोटा में 80, उदयपुर में 67, अजमेर में 54, सिरोही में 49, डूंगरपुर में 55, राजसमंद एवं भीलवाड़ा में 22-22 नए मामले सामने आए।

इसी प्रकार बारां में 18, चित्तौड़गढ़ एवं अलवर में 14-14, बांसवाड़ा में 10, बीकानेर में छह, श्रीगंगानगर, जालोर एवं बूंदी में सात-सात, झालावाड़ में नौ, करौली में छह, नागौर में 13, पाली में आठ, सीकर में 12, सवाई माधोपुर में चार, भरतपुर, हनुमानगढ़ में तीन-तीन, बाडमेर, धौलपुर में दो-दो, दौसा, जैसलमेर, टोंक में एक-एक नया मामला सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक वैश्विक संक्रमण से 2808 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में गुरूवार को पांच हजार 149 एक्टिव केस हैं।

The post राजस्थान में कोरोना के 715 नए केस, जोधपुर में मिले 127 संक्रमित appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-715-fresh-case/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे