ग्रामीणों ने बताई समस्याएं, रखा विकास का एजेंडा
सरवाड़ (अजमेर). पंचायतीराज के द्वितीय चरण में सरवाड़ पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में 3 अक्टूबर को चुनाव होंगे। यहां की प्रमुख समस्याओं, उनके समाधान और विकास के एजेंडे को लेकर बुधवार को पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत वेबीनार का आयोजन किया गया। इसमें सरवाड़ पंचायत समिति के १५ गांवों के प्रबुद्धजन, चेंजमेकर और वॉलिंटियर्स शामिल हुए। इसमें गांव की प्रमुख समस्याएं पेयजल, बिजली, चिकित्सा, सड़क, बेरोजगारी आदि पर ग्रामीणों ने खुलकर अपने विचार प्रकट किए। समस्याओं के प्रति संघर्ष करना जरूरी ग्रामीणों का कहना था कि इन समस्याओं के समाधान के लिए जहां गांव के प्रमुख जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा, वहीं सत्ता में भागीदार लोगों को भी अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। ग्रामीणों ने पंच-सरपंच के होने वाले चुनाव में ईमानदार एवं कर्मठ व गांव की समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति को चुनकर भेजने की आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि हमारा प्रतिनिधि शिक्षित भी होना चाहिए तथा उसमें सरकार की ओर से जारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए समय बद्ध तरी...