राजस्थान सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा स्थगित
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग ने आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क का लाभ दिलाने के लिए प्रस्तावित सहायक आचार्य (कालेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2020 को स्थगित कर दिया है।
आयोग की संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि आयोग ने आज यह फैसला लिया। उन्होंने बताया कि राज्य के कार्मिक विभाग के पत्र गत 26 मार्च के क्रम में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क का फायदा दिलाने के क्रम में आगामी चार से ग्यारह अप्रैल तथा 28 अप्रैल से दो मई तक प्रस्तावित यह परीक्षा अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई।
उन्होंने बताया कि नवीन परीक्षा के लिए तारीख जल्द घोषित की जायेगी।
The post राजस्थान सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा स्थगित appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/rajasthan-assistant-acharya-competitive-exam-postponed/
Comments
Post a Comment