Posts

Showing posts from August, 2021

जन्माष्टमी : लड्डू गोपाल को पालना झुलाने आधी रात को उमडे भक्तगण

Image
अजमेर। धार्मिक नगरी अजमेर, मंदिरों की नगरी पुष्कर और श्री निम्बार्कपीठ तीर्थ सलेमाबाद में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सुबह से ही श्रद्धा, भक्ति, उल्लास एवं उत्साहपूर्वक परंपरागत तरीके से मनाया गया। अजमेर जिले में कोरोना महामारी की सरकारी कोरोना दिशा निर्देशों के तहत जन्माष्टमी पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम अथवा झांकियों का आयोजन भले ही नहीं किया गया लेकिन जिले के विभिन्न राधाकृष्ण मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर रात तक मंदिरों में चहल पहल रही। पंचशील नगर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव पर लड्डू गोपाल के मनमोहक स्वरूप के दर्शन हुए। शाम से आधी रात तक चली भजन संख्या में सुरेंद्र जांगिड़, कपिल माथुर, नंदकिशोर, भंवरलाल, वेदप्रकाश के अलावा दो मुस्लिम कलाकारों कालू मिराठी और सद्दीक मिराठी ने समा बांध दिया। कान्हा के दीवाने मस्ती से नाचने लगे। रात के ठीक 12 बजते ही पालने में झूलते लड्डू गोपाल की एक झलक पाने को भक्तजन उमड पडे। हर तरफ जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंजने लगे। कृष्ण जन्म का अलौकिक नजार देख हर कोई भावविभोर हो उठा। आगरा गेट स्थित ...

अजमेर : शांति धारीवाल की टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज लामबंद

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भी अब ब्राह्मण समाज प्रदेश के नगरीय एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की कथित टिप्पणी के खिलाफ लामबंद होना शुरू हो गया है। राजस्थान ब्राह्मण संयुक्त संघर्ष समिति अजमेर के अध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा ने आज बताया कि धारीवाल द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों के प्रति दिए गए बयान को लेकर समाज में आक्रोश है और समाज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से धारीवाल को मंत्री पद से हटाने की मांग करता है। शर्मा ने बताया कि समाज की ओर से मंगलवार को अजमेर में डाक बंगले से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें धारीवाल से माफी मंगवाने अथवा उन्हें पद से हटाने की मांग की जाएगी। रैली संयोजक कैलाशचंद शर्मा ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना नियमों की पालना के साथ सुबह ग्यारह बजे डाक बंगले पर एकत्रित होने का आह्वान किया। The post अजमेर : शांति धारीवाल की टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज लामबंद appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/udh-minister-shanti-dhariwal-controversial-remark-ajmer-brahmin-samaj-mobiliz...

रोहिणी के चन्द्र में कृष्ण जन्म की अष्टमी

Image
सबगुरु न्यूज। पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की रात बारह बजे हुआ था। उस दिंन आकाश में चन्द्र रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण कर रहा था। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं में चन्द्रमा को इस नक्षत्र में बलवान माना जाता है। श्रीकृष्ण को विष्णु भगवान का अवतार माना गया था। इस अवतार का मुख्य उद्देश्य धरती पर पाप के बढते साम्राज्य का अंत कर एक नए युग का शुभारंभ करना था, जहां धर्म की हानि ना हो अर्थात मानव धर्म के सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का पतन ना हो और एक मानव के साथ मानवीय व्यवहार किया जा सके। कृष्ण के जन्म से पूर्व कुछ ऐसी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक झांकी के दर्शन मिलते हैं जहा समाज नैतिक मूल्यों से हीन बनता जा रहा था। समाज में सामाजिक स्तरीकरण के कारण जो भेद उत्पन्न हो गए थे। बलवान धनबल वालों ने नैतिकता छोड़ कमजोर और दुर्बल को पतन के कगार पर छोड़ दिया और मनमाना व्यवहार करने लगे। जाति ओर वर्ग व पेशे में समाज बंट गया था और उस कारण ऊंच नीच की भावना उत्पन्न हो गई थी। इस का प्रत्यक्ष उदाहरण हमें कर्ण के जीवन से मिलता है। जन्म...

बाबूलाल दग्दी माली सेवा सदन के निर्विरोध कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

Image
पुष्कर। अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन पुष्कर के कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए रविवार को स्थानीय मालियान मंदिर में हुए चुनाव में पुष्कर निवासी बाबूलाल दग्दी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ऊंकारराम कच्छावा का निधन हो जाने पर शेष कार्यकाल के लिए सदन की प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में जयराम सोलंकी भकरी, संस्थान के संरक्षक सेवाराम दगदी, उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत, सत्यनारायण भाटी, ओम प्रकाश सांखला, नेमीचंद भाटी, रूपचंद मारोठिया, महामंत्री मुकेश अजमेरा, कैलाश चौहान, धर्मेंद्र सिंह टाक, अजय सैनी, भरत भाटी, ताराचंद गहलोत डेगाना, मांगी लाल भाटी, किशन गहलोत, बाबूलाल महावर, हनुमान प्रसाद सिंगोदिया, डॉ जितेंद्र मारोठिया, भागचन्द पंवार, हेमराज सिसोदिया, जयनारायण दग्दी, सूरज दग्दी, मगनी राम अजमेरा, संजय दग्दी, पुष्कर नारायण भाटी, सुखदेव प्रसाद मारोठिया सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। The post बाबूलाल दग्दी माली सेवा सदन के निर्विरोध कार्यकारी अ...

नसीराबाद में कार हादसा, एक की मौत, तीन घायल

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर आज सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर-नसीराबाद के बलवंता रोड पर तेज रफ्तार कार अनियन्त्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार कस्बे के ही सिंधी मौहल्ला निवासी भरत की मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना पर घटनास्थल पहुंची नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। The post नसीराबाद में कार हादसा, एक की मौत, तीन घायल appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/one-killed-three-injured-in-car-accident-in-nasirabad/

नसीराबाद की एसीजेएम को मिली धमकी के मामले में जांच शुरू

Image
अजमेर । राजस्थान में अजमेर जिले की नसीराबाद की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एसीजेएम को पत्र द्वारा मिली धमकी के मामले में नसीराबाद शहर थाना पुलिस ने प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश कोर्ट के रीडर विजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को डाक से एक पत्र प्राप्त हुआ जिसमें न्यायाधीश एवं उनके परिवार को धमकी दी गई तथा नुकसान पहुंचाने की बात की गई। पत्र पर इब्राहिम खान नाम के व्यक्ति का हवाला है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना के बाद बीते कल ही चौतरफा जांच की गई। न्यायालय में डॉग स्क्वायड के जरिए भी जांच की गई और संदिग्ध इब्राहिम को पूछताछ के लिए लाया गया। वह किसी भी पत्र के लिखने से इंकार कर रहा है। बावजूद सिटी थाना पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुट गई है। The post नसीराबाद की एसीजेएम को मिली धमकी के मामले में जांच शुरू appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/police-starts-investigation-in-case-of-threat-letter-to-a...

अजमेर नगर निगम का भूमि आवंटन के मामले में हस्बैंड स्कूल को नोटिस

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम ने सौ साल ज्यादा समय से आवंटित भूमि के विषय में हस्बैंड मेमोरियल स्कूल को नोटिस जारी किया है। अजमेर नगर निगम उपायुक्त सीता वर्मा ने यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन को उनके अधिकृत बिशप तथा प्रिंसिपल हस्बैंड मेमोरियल को नोटिस जारी कर कहा है कि निगम ने वर्ष 1914-1915 तथा 1916 में हस्बैंड मेमोरियल स्कूल संचालन के लिए निशुल्क किराए पर भूमि अंतरित की थी परंतु आप संचालकों ने बिना निगम के अनुमति के भूमि का उपयोग किया। अतः नोटिस के जरिए दस दिवस के भीतर व्यक्तिशः उपस्थित होकर मय दस्तावेज अपना पक्ष रखें। उल्लेखनीय है कि निगम ने हाल ही में सूचना केंद्र चौराहे स्थित हस्बैंड स्कूल परिसर पर बनी अनाधिकृत 14 व्यवसायिक दुकानों को सीज कर दिया। जिसके चलते 14 दुकान मालिक बेरोजगारी के कगार पर आ गए। मामला न्यायालय तक पहुंच गया है। The post अजमेर नगर निगम का भूमि आवंटन के मामले में हस्बैंड स्कूल को नोटिस appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-municipal-corporation-issues-notice-to-husband-memorial-school-in-matter-of-land...

अजमेर में मॉब लीचिंग घटना का मुख्य आरोपी ललित शर्मा अरेस्ट

Image
अजमेर । राजस्थान में अजमेर की रामगंज थानापुलिस में दर्ज प्रकरण में आज मॉब लीचिंग की घटना का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ व्यक्ति मुस्लिम फकीरों के साथ मारपीट कर उन्हें पाकिस्तान जाने की धमकी देते दिखाई दे रहे। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मारपीट के शिकार मुस्लिम फकीरों को तलाशा। पहले उनके मूल स्थान कानपुर (उत्तरप्रदेश) पुलिस टीम गई लेकिन यह लोग वोडासा (गुजरात) से दस्तयाब किए गए। इसी क्रम में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी ललित शर्मा (40) चंद्रवरदाई कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश है। इस मामले में अन्य धाराओं के अलावा मॉब लिचींग अधिनियम 2019 की धारा भी जोड़ी गई है। इससे पहले वोडासा से दस्तयाब किए गए मारपीट के शिकार फकीरों की आज न्यायालय में 164 के बयान दर्ज कराए गए। उल्लेखनीय है कि प्रकरण और वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने उक्त मुख्य आरोपी सहित उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार कर अतिरिक्त जिलाधीश (शहर) के न्यायालय में पेश किया था जहां से जमानत मिल गई थी। The post अजमेर...

जननायक गहलोत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अजमेर दरगाह में की दुआ

Image
अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ तथा माली समाज की ओर से शुक्रवार शाम सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में विशेष दुआ की गई। ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने गरीब नवाज की मजार पर अकीदत के फूल तथा चादर पेश कर मुख्यमंत्री गहलोत के शीघ्र स्वस्थ होकर जल्द आमजन के बीच उपलब्ध होने की दुआ की और अल्लाह ताला से दुआ कबूल फरमाने की दुआ की गई। इस मौके पर हेमराज सिसोदिया, अनीश मारोठिया, आनंद प्रकाश मामा, महेन्द्र टांक, कैलाश चौहान, ताराचंद भाटी, पूनम चंद, मामराज सेन, राजू सांखला, योगेश चौहान, चेतन सैनी, बालमुकंद टांक, नवीन कछावा भी उपस्थित रहे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीने में दर्द होने पर शुक्रवार सुबह जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एंजियोप्लास्टी के बाद चिकित्सकों ने उन्हें तीन दिन आराम की सलाह दी है। अजमेर दरगाह में गहलोत के स्वास्थ्य लाभ की दुआ की गई अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य लाभ को लेकर द...

अजमेर : 60 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद, दो अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की जवाजा थाना पुलिस ने आज नाकाबंदी के दौरान 60 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जवाजा थाना अधिकारी मानेंद्र सिंह की अगुवाई में की गई नाकाबंदी में वहां से निकल रहे एक कंटेनर को रोककर जब जांच की गई तो उसमें से हरियाणा निर्मित अवैध शराब की 681 पेटियां बरामद की गई जिसका बाजार मूल्य करीब 60 लाख रुपए है। पुलिस ने अवैध शराब एवं कंटेनर को जब्त कर लिया तथा दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में प्रभुलाल नायक (28) निवासी अमरपुरा थाना भीम राजसमंद तथा भंवरलाल खटीक (23) निवासी जैतगढ़ थाना बदनौर भीलवाड़ा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। The post अजमेर : 60 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद, दो अरेस्ट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/illegal-liquor-worth-rs-60-lakh-seized-two-arrested-in-ajmer/

अजमेर में जल्द ही नया थाना खुलेगा : शर्मा

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर में जल्द ही एक नया पुलिस थाना स्थापित किया जाएगा। अजमेर के पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा ने आज बताया कि अजमेर शहर का विस्तार हो रहा है जिसके चलते थानों का कार्य क्षेत्र भी बढ़ रहा है। अजमेर का क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र सर्वाधिक बड़ा है। इसी क्षेत्र के पुष्कर रोड पर नए विकसित हरिभाउ उपाध्याय नगर क्षेत्र और इसके इर्दगिर्द विकसित कालोनियों को देखते हुए नए थाने की आवश्यकता महसूस की गई। उन्होंने बताया कि अजमेर पुलिस की ओर से ‘हरिभाउ उपाध्याय थाने’ का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था, जिसे मुख्यालय ने अनुमोदित करके राज्य सरकार को भेज दिया है। उम्मीद है कि आगामी बजट सत्र में नवीन थाने की घोषणा कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि नवीन थाना स्थापित होता है तो इस क्षेत्र की कई कालोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा और इस क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर भी प्रभावी नियंत्रण सम्भव हो सकेगा। यह क्षेत्र ओर ज्यादा विकसित हो रहा है। यहां स्मार्ट सिटी के तहत खेल मैदान तथा पहाड़ की ओर विवेकानंद स्मारक के सरकारी काम भी चल रहे हैं और आनासागर पाथ वे भी विकसित किया गया है। The post अजमेर म...

झूलेलाल चालिहा : हवन यज्ञ के साथ 40 दिवसीय व्रत का समापन

Image
अजमेर। सिंधी समाज के इष्टदेव श्री झूलेलाल साहब के 40 दिवसीय कठोर व्रत का समापन बुधवार को दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम परिसर में सुबह 11 बजे पंडित आत्माराम शर्मा द्वारा हवन यज्ञ की आहुति के साथ संकल्प कंगणी खुलवाकर व अछुट दिलवाकर संपन्न हुआ। पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट (झूलेलाल धाम) दिल्ली गेट अजमेर के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि इससे पूर्व मंगलवार को मुम्बई व भरूच से पधारे पूज्य झूलेलाल साहिब के गद्दीनशीन ठकुर गुल साईं, ठकुर मनीषलाल, ठकुर अशोकलाल के सान्निध्य में झूलेलाल धाम परिसर में सुबह 10:30 बजे पूज्य बहिराणा साहिब की स्थापना व पंच महाज्योत प्रज्वलित करके भजन कीर्तन व छेज का आयोजन हुआ। शाम 4 बजे फॉयसागर झील पर प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के संयोजन में झूलेलाल मण्डली की बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी, रेखा पेसवानी, तारा हरपलानी, दादी जसी आदि द्वारा सत्संग, कीर्तन, पंजड़े, श्री झूलेलाल चालिहा का पाठ, सुख उत्पति झूलेलाल की, झूलेलाल वन्दना का पाठ किया। बहिराणा साहिब की आरती के बाद 40 दिनों से व्रतधारियों द्वारा जल के जीवों को समर्पित करने के लिए कुनड़ी(कलश) में प्रतिदिन...

अजमेर : महाराजा दाहरसेन की 1352वीं जयंती पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज सिंधुपति महाराजा दाहरसेन की 1352वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अजमेर के हरिभाउ उपाध्याय कॉलोनी पुष्कर रोड स्थित सिंधुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत ने उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सिंध के मानचित्र पर राष्ट्र रक्षा का सूत्र बांधा। इस अवसर पर लखावत ने घोषणा की कि रजत जयंती वर्ष में बारह महीने निरंतर देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपमहापौर नीरज जैन ने कहा कि सिंधुपति महाराजा दाहरसेन विदेशी आक्रमणकारियों से संघर्ष करते हुए राष्ट्र रक्षा में बलिदान हो गए। एडवोकेट शशि प्रकाश इंदोरिया ने कहा कि महान शूरवीर योद्धा के जयंती पर हम यहां एकत्रित हुए हैं और हम संकल्प लें कि राष्ट्र रक्षा सूत्र बांधकर अखण्ड भारत बनाएंगे। भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि महाराजा दाहरसेन स्मारक के साथ देश भर में युवा ईकाई द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रमों में प्रभातफेरी, संगोष्ठियां, महाराजा दाहरसेन के चित्र पर रंगभरे गए। समारोह समिति के क...

पुष्कर : स्कूटी के डंपर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में तीर्थराज पुष्कर में स्कूटी के डंपर की चपेट में आने से आज एक छात्रा की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्कर के ईमली मोहल्ला निवासी शिवानी (25) कॉलेज की ओर जा रही थी कि उसकी स्कूटी सामनेे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया जहां उसने बाद में दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष कमल पाठक एवं अन्य घटनास्थल पर पहुंचे और पुष्कर में अवैध रूप से सरपट दौड़ रहे डंपरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। The post पुष्कर : स्कूटी के डंपर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/scooty-girl-student-dies-after-being-hit-by-dumper-in-pushkar/

सबसे बड़ी प्राथमिकता परीक्षाएं कराना है : प्रो़ पीसी त्रिवेदी

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति (अतिरिक्त प्रभार) प्रो. पीसी त्रिवेदी ने कहा है कि इस समय उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता परीक्षाओं का आयोजन कराना है ताकि किसी भी बच्चेे का भविष्य खराब न हो। आज अजमेर कुलपति कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रो़ त्रिवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी काम पारदर्शिता के साथ होंगे ताकि विश्वविद्यालय की छवि खराब न हो। इसके लिए कामन विजन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों का अहित न हो, क्योंकि हम उन्हें अच्छे नागरिक बनाना चाहते हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय पहुंचने और पद सम्भालने पर विश्वविद्यालय स्टाफ, प्रोफेसर्स, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक सहित अन्यों ने जोधपुरी साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. धर्मपाल जारोली तथा अजमेर देहात भाजपा अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत ने भी प्रो. त्रिवेदी का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि प्रो. त्रिवेदी जो जोधपुर जयनारायण विश्वविद्यालय के कुलपति है को राज्यपाल कलराज मिश्र ने अजमेर का अतिरिक्त प्रभार के मंगलवार को आदेश जारी क...

अजमेर : प्रो़ पीसी त्रिवेदी को MDSU के कुलपति का अस्थाई प्रभार

Image
अजमेर । राजस्थान में जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी को अजमेर में स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएस) के कुलपति का अस्थाई अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने राज्य सरकार की सलाह पर उक्त आशय के आज आदेश जारी किए। एमडीएस में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद पूर्णकालिक कुलपति प्रो. रामपाल को बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद जयपुर स्थित हरिदेव जोशी विश्वविद्यालय के कुलपति ओम थानवी को अस्थाई अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, लेकिन उनकी कार्यशैली पर अजमेर के भाजपाइयों ने सवाल उठाते हुए राज्यपाल शिकायत की थी। माना जा रहा है राज्यपाल का आदेश उसी की परिणीति है। जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीसी त्रिवेदी को एमडीएस के अस्थाई कुलपति का दायित्व ऐसे समय सौंपा गया जब एमडीएस की परीक्षाएं होनी हैं। The post अजमेर : प्रो़ पीसी त्रिवेदी को MDSU के कुलपति का अस्थाई प्रभार appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/pc-trivedi-appointed-temporary-vice-chancellor-of-m...

बीजेपी पर बरसे सचिन पायलट, पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि राज्य में छह जिलों में होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में मतदाता भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगा। पायलट आज जोधपुर दौरे से आते समय अजमेर हाईवे स्थित कायड़ विश्राम स्थली के बाहर समर्थकों द्वारा उनका स्वागत करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह बात कही। उन्होंंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी और प्रधान और प्रमुख कांग्रेस के बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत कोशिश कर रही है लेकिन वह सफल नहीं हो पाएगी। जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है लेकिन यह पता नहीं किस बात के लिए। कोरोना में हजारों लोग चले गए, महंगाई मुंह उठाए खड़ी है, पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है, रसोई गैस भी 900 रुपए के करीब पहुंच रही है। देश में जनता के बीच त्राहि त्राहि मची है, लोग परेशान हैं। ऐसे में जन आशीर्वाद मांगना बेमानी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कृषि कानून के मुद्दे पर किसानों की समस्याओं को दूर नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि आने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को सबक मिलेगा। अफगानिस्तान मुद्द...

अजमेर में दो लोगों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, 5 आरोपी अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में गत 20 अगस्त को धर्म विशेष का वीडियो चलाकर भिक्षावृत्ति कर रहे दो लोगों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आज स्पष्टीकरण जारी किया और अजमेर दक्षिण क्षेत्र के उपाधीक्षक मुकेश सोनी ने बताया कि वीडियो 20 अगस्त का वायरल हुआ है और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था जहां उनकी जमानत हो गई। जिनके साथ मारपीट हुई हैं, वे अभी तक सामने नहीं आए, पुलिस को उनकी तलाश है। जैसे ही वे सामने आएंगे, उनके बयान के आधार पर कार्वाई की जाएगी। थानाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को भेजे रिपोर्ट पत्र में जानकारी दी है कि वीडियो संज्ञान में आते ही थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में ललित शर्मा (40), सुरेंद्र गुर्जर(32), तेजपाल कीर (27), रोहित शर्मा(32) एवं शैलेंद्र टांक (31) शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एडीएम सिटी की अदालत में पेश किया था जहां से उन्हें जमानत मिल गई। उन्हों...

फ्यूल सरचार्ज बढ़ने से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका

Image
झुंझुनूं। राजस्थान में अजमेर विद्युत वितरण कम्पनी (डिस्कॉम) ने स्थाई शुल्क में बढ़ोतरी के बाद अब फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर बिजली उपभोक्ताओं को दोहरा झटका दिया है। अब उपभोक्ताओं को तीन महीने के फ्यूल सरचार्ज के नाम पर सात करोड़ 20 लाख रुपए का ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर डिस्कॉम पहले से ही चार महीने स्थाई शुल्क का पैसा जोड़कर एक बिल में 920 रुपए वसूला रहा है। इसके बाद अब फ्यूल सरचार्ज के नाम पर अजमेर डिस्कॉम ने 16 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे झुंझुनूं जिले के पांच लाख 27 हजार विद्युत उपभोक्ताओं में से कृषि कनेक्शन एवं बीपीएल उपभोक्ता को छोड़कर चार लाख 64 हजार विद्युत उपभोक्ताओं पर इसका भार पड़ेगा। राज्य सरकार ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। जिसके बाद हाल ही में जारी बिजली बिलों में ये राशि जुड़कर आने लग गई है। कोरोना काल में आर्थिक रूप से पीड़ित विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने की जगह यह सरचार्ज लगाना भारी पड़ेगा। अब किसी उपभोक्ता ने तीन महीनों में 500 यूनिट बिजली खर्च की तो 16 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से 80 रुपए फ्यूल सरचार्ज के रूप में ज्यादा वसूले जाए...

अजमेर सेन्ट्रल जेल में भाईयों को राखी नहीं बांध सकीं बहनें

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के केंद्रीय कारागृह में बंद भाइयों को बहनें कोविड गाइडलाइन के चलते राखी नहीं बांध सकीं। सुबह से शाम तक लंबी प्रतीक्षा के बावजूद जेल प्रशासन ने बाट जोह रही बहनों को भाइयों से मुलाकात नहीं कराई जिसके चलते बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी नहीं बांध सकी और उन भाइयों की कलाई सूनी रह गई। आज राखी के त्योहार पर भाई बहन का अटूट प्रेम बंधन का रिश्ता कारागृह में सरकारी नियमों की भेंट चढ़ गया। कोरोना वैश्विक महामारी गाइडलाइन नियमों में बंधन के चलते जेल प्रशासन ने बाहर खड़ी दर्जनों बहनों को अपने बंदी भाइयों से मिलने नहीं दिया जिसके चलते बहनें अपने साथ लाई राखियों को भाइयों की कलाई पर नहीं बांध सकी। बंदी विजेंद्र, बंदी जितेंद्र, बंदी बंटी की बहनों ने मीडिया के समक्ष अपना दुखड़ा सुनाया और कहा कि सालाना राखी का त्योहार पर भी हमें अपने भाई से मिलने नहीं दिया गया। बार बार गुहार लगाने के बावजूद जेल प्रशासन ने ‘एंट्री नहीं है’ का जवाब देकर उन्हें निराश किया और बहनों का सपना अधूरा रह गया। कुछ बहनों ने जेल के मुख्य द्वार पर ही राखी बांधकर अपने भाई की रक्षा की कामना की। उधर, पुलिस...

अजमेर : रक्षा बंधन पर्व पर सिन्ध के नक्शे पर बांधा राष्ट्र रक्षा सूत्र

Image
अजमेर। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास एवं समारोह समिति की ओर से राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुए सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1352वीं जयंती के अवसर पर सात दिवसीय ऑनलाइन आयोजन में सप्तक संस्था की ओर से स्वामी कॉम्पलेक्स में ऑनलाइन देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं व रक्षा बंधन के पर्व पर सिन्ध के नक्शे पर रक्षा सूत्र बांधा गया। रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में समिति की ओर से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता पूजन के साथ सिन्ध के मानचित्र पर राष्ट्र रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। भारत सरकार की ओर से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा का समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया गया। सभी ने आशा जताई कि सिन्ध को मिलाकर देश पुनः अखण्ड बनेगा। समिति के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती की आराधना नृत्य द्वारा कुमारी दीक्षिका जैन ने दी। दिल दिया है जान भी देगें…. रौनक द्वारा वाद्य यंत्र द्वारा प्रस्तुति दी गई। देश भक्ति गीतों में हम सब भारतीय हैं… होठों पर सच्चाई रहती है…, जय ह...

शरीयत के नाम पर आतंक कर इस्लाम को बदनाम कर रहा है तालिबान : दरगाह दीवान

Image
अजमेर। अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख दीवान सैयद ज़ैनुल आबेदीन ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान क्रूर तालिबान शासकों के हाथ में आने के साथ ही भारी तबाही, औरतों पर बंदिशें और मामूली अपराधियों को अंग-भंग कर देने का शासन शुरू हो गया। एक प्रेस वार्ता के दौरान दरगाह दीवान ने कहा कि शरीयत के कानून के नाम पर यह सब करना इस्लाम में अपराध है। इसका समर्थन नहीं किया जा सकता। याद रहे हमें इस्लाम को अल्लाह के रसूल ने जिस खूबसूरत शकल में दिया और उन के बाद चारों ख़लीफ़ाओं ने इसी शरीयत के तहत आम लोगों के साथ ख़ास तौर से औरतों और बच्चों के साथ जिस तरह इंसाफ़ और मोहब्बत क़ायम की वह आज भी दुनिया के लिए एक बड़ी मिसाल है। हज़रत इमाम हुसैन (अस) की शहादत जो इस्लाम की हर तस्वीर को दिखाती है आप का सब्र आपका इंसाफ़ और आप की हक परस्ती आज भी दुनिया को इस्लाम की सही तस्वीर सिखाती है। उन्होंने कहा की आज मुस्लिम जगत का प्रत्येक देश शरिया कानून के तहत आम लोगों को सम्मान पूर्वक जीने के लिए उनके बुनियादी मौलिक अधिकार देने के लिए बाध्य है। भारतीय मुसलमान होने के नाते मैं अपने भाइयों और बहनों से विशेष रूप से देश के युवाओं स...

कृषि कानूनों के खिलाफ कहीं कोई विरोध देखने को नहीं मिला : भूपेन्द्र यादव

Image
अजमेर। केंद्रीय श्रम, रोजगार तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने उनकी मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताते हुए कहा है कि उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इन कानूनों के खिलाफ कहीं कोई विरोध देखने को नहीं मिला हैं जबकि कांग्रेस एवं विपक्षी दल विरोध कर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। यादव ने यात्रा के बाद प्रेस वार्ता में देश में चल रहे किसान आंदोलन के सवाल पर आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह अपनी यात्रा हरियाणा में किसानों के बीच से ही लेकर अजमेर तक आए हैं। उन्हें कहीं कोई विरोध देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कृषि कानून संशोधन किसानों के हित में है। इसके जरिए किसानों को अपनी फसल के लिए ज्यादा दायरा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल जो विरोध कर रहे है वे किसानों को भ्रमित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि नए कानून किसी भी स्थिति में कृषि उपज मंडी को समाप्त करने के लिए नहीं है। यादव ने राजस्थान सरकार को लेकर कहा कि इसकी हालत चिंताजनक है। यहां फिल्म किस्सा कुर्सी का चल रही है। कभी गहलोत पर पायलट भारी दिखाई देते है तो कभी प...

पेड़ पौधे विकसित करने से जलवायु एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित : भूपेन्द्र यादव

Image
अजमेर। केन्द्रीय वन, जलवायु, पर्यावरण एवं श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने जलवायु परिवर्तन को सबके सामने बड़ा संकट बताते हुए कहा है कि पेड़ पौधे विकसित करने से जलवायु एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे। यादव ने आज अजमेर दक्षिण क्षेत्र के नाका मदार स्थित एमडी कालोनी में वन देवी वृक्ष कुंज उद्यान का शिलान्यास के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने इस मौके पौधारोपण भी किया। यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश भर में 400 नगर वन बनाए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत आज अजमेर से हुई है। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे को विकसित करना हम सबका दायित्व है, इनका विकास होगा तो जलवायु और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अनीता भदेल ने यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया तथा तलवार भेंट की। सांसद भागीरथ चौधरी, महापौर बृजलता हाडा, शहर अध्यक्ष डा. प्रियशील हाडा भी उपस्थित रहे। यादव के पहुंचने पर क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यह भी पढें भूपेन्द्र यादव ने बताई जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की असल वजह भूपेन्द्र यादव ने अजमेर में चामुंडा माता के मंदिर में किए दर्शन...

भूपेन्द्र यादव ने अजमेर में चामुंडा माता के मंदिर में किए दर्शन

Image
अजमेर। केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज सुबह अजमेर के फायसागर रोड स्थित पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर में दर्शन किए। यादव अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत शुक्रवार को अजमेर आए थे और आज अपनी आराध्य देवी मां चामुंडा के मंदिर पहुंचकर मां चामुंडा की पूजा अर्चना एवं आरती की। मंदिर में उनका बचपन से ही आना जाना रहा है। वह केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार अजमेर आए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक वासुदेव देवनानी एवं अनीता भदेल एवं विधायक सुरेश सिंह रावत तथा भाजपा के शहर अध्यक्ष डा. प्रियशील हाडा भी मौजूद थे। इसके बाद यादव विधायक देवनानी के निवास पर भी गए। यह भी पढें भूपेन्द्र यादव ने बताई जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की असल वजह भूपेन्द्र यादव ने अजमेर में चामुंडा माता के मंदिर में किए दर्शन पेड़ पौधे विकसित करने से जलवायु एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित : भूपेन्द्र यादव पुष्कर की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए यादव से मिले रावत भाजपा राजस्थान की टीम सतीश पूनियां के नेतृत्व में कमल खिलाएगी : भूपेन्द्र यादव अजमेर : गर्मजोशी से भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्...

पुष्कर की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए यादव से मिले रावत

Image
अजमेर। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए स्थानीय विधायक सुरेश सिंह रावत ने शनिवार को सर्किट हाउस अजमेर में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात की। पुष्कर नगर पालिका चेयरमैन, पार्षदों, मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने यादव को समस्याओं से अवगत कराया तथा शीघ्र निराकरण कराने की मांग की। पुष्कर की समस्याओं के निराकरण को लेकर पूर्व में भी रावत ने गंदे पानी की रोकथाम के लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में नगर पालिका से मिनी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट गुरुद्वारे के पीछे स्थापित कराया। एडीए से 8 करोड़ की राशि स्वीकृत कराकर एक बड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य सावित्री माता पहाड़ी के नजदीक प्रारंभ करा दिया था। सत्ता परिवर्तन के साथ ही उक्त सीवरेज प्लांट का कार्य बजट आवंटन रोक देने से निर्माण अधूरा रह गया। विधायक रावत ने पवित्र पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की रोकथाम साथ ही अजमेर पुष्कर घाटी की सड़क का चौडीकरण शीघ्र कराने का भी आग्रह किया। पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, अ...

भूपेन्द्र यादव ने बताई जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की असल वजह

Image
अजमेर। केंद्रीय श्रम, रोजगार तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने संसद में विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि उसके संसद में नए मंत्रियों का परिचय भी नहीं होने देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यात्रा निकालने का मार्ग सुझाया। यादव ने अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के बाद आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोदी द्वारा निर्देशित जन आशीर्वाद यात्रा को सफल करार देते हुए कहा कि उनकी 420 किलोमीटर की अजमेर से राजस्थान की यात्रा बेहद सफल और अभूतपूर्व जन समर्थन वाली रही है। यादव ने कांग्रेस द्वारा इस यात्रा को धोखा यात्रा बताने पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार कभी होटलों में या फिर सीएम हाउस में कैद रहती है। सीएम गहलोत अपने बंगले से बाहर नहीं निकलते ओर भीतर बैठकर केंद्र पर आरोप लगाते है, ये उनकी कुंठा को दर्शाता है। इस यात्रा में मिले जनता के अपार समर्थन से एक बात जाहिर है कि अब गहलोत सरकार का पतन निश्चित है। प्रदेश में हिचकोले खा रही गहलोत सरकार की विदाई तय है। साल 2023 के विधानसभा चुनावों में असंतोष, उनके अपनों के बीच पनप रहे षडयंत्रों त...

भाजपा राजस्थान की टीम सतीश पूनियां के नेतृत्व में कमल खिलाएगी : भूपेन्द्र यादव

Image
अजमेर। केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों एवं संकल्पों को मजबूत करने के लिए भाजपा राजस्थान की टीम प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां के नेतृत्व में कमल खिलाएगीl यादव ने किशनगढ़ में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि डा पूनियां के नेतृत्व में टीम राजस्थान का जोश बता रहा है कि राजस्थान में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है, यह ऐसा परिवर्तन जो आत्मनिर्भर भारत के साथ आत्मनिर्भर राजस्थान की तरफ भी बढ़ रहा है, इस परिवर्तन की सुनामी में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार जाने वाली है, राजस्थान में कमल खिलने वाला हैl प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी हुई है, बहन बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, पिछले ढाई साल से राज्य के किसान संपूर्ण कर्ज माफी का वादा पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं और युवा भर्तियां पूरी नहीं होने से परेशान हैंl उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में देश का हर वर्ग आत्मनिर्भर बन रहा है, पूरी दुनिया में भारत का स्वाभि...

भूपेन्द्र यादव की 417 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा अजमेर में सम्पन्न

Image
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की राजस्थान में आयोजित 417 किलोमीटर की जन आशीर्वाद यात्रा आज अजमेर में संपन्न हो गई। आशीर्वाद यात्रा को अजमेर जिले में व्यापक जन समर्थन और आशीर्वाद मिला। इस मौके पर अजमेर के जवाहर रंगमंच पर जन आशीर्वाद यात्रा समापन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के राज में सुशासन और विकास की बेहतरीन शुरुआत हुई है। मोदी सरकार की विश्व में लोकप्रियता सरकार है क्योंकि देश के स्वाभिमान के साथ साथ विश्व के स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भारत देश की पूरे विश्व में छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि देश के आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। किसानों, महिलाओं, युवाओं सभी को उन्होंने जीवन जीने का रास्ता दिखाया है और आत्मनिर्भर भारत बनाने की संकल्पना की है जिसको आपको हमको सभी को मिलकर साकार करना होगा। पूनियां ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि भारत में पैदा होकर एक छोटा कार्यकर्ता किसा...

अजमेर : गर्मजोशी से भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत

Image
अजमेर । मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में हाल ही शामिल हुए भूपेन्द्र यादव (केंद्रीय मंत्री) का अजमेर आगमन पर जिले के भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले यादव का किशनगढ़ टोल पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के नेतृत्व में सभी पार्टी पदाधिकारी व विधायकों ने केसरिया साफा पहनाकर स्वागत किया। गेगल टोल पर नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने यादव को फूल मालाओं से लाद दिया। गगवाना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. हारून तथा यूनिवर्सिटी तिराहे पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया के नेतृव में स्वागत किया गया। कायड़ चौराहे पर अमित भंसाली, गिरधारी सिंह भांवता, नितिन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मोहित जैन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजू शर्मा, देवकरण गुर्जर, बलवीर सिंह भांवता व डॉ. महावीर डांगी ने तथा पुराना आरटीओ के सामने भाजपा नेता तिलक सिंह रॉवत ने स्वागत किया। जन आशीर्वाद यात्रा का जनाना अस्पताल के सामने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, जिलाध्यक्ष देहात अशोक सिंह रावत, शहर अध्यक्ष अंकित गुर्जर, महिल...

मैं राजस्थान का संभावित मुख्यमंत्री नहीं : भूपेन्द्र यादव

Image
अजमेर। केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुद को राजस्थान के संभावित मुख्यमंत्री के रूप में देखे जाने की बात को सर्वथा गलत और निराधार करार दिया है। यादव आज जन आशीर्वाद यात्रा के तहत किशनगढ़ के आरके कम्युनिटी हॉल में स्वागत सत्कार के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि वह केवल भाजपा के कार्यकर्ता एवं केंद्रीय मंत्री हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याण एवं विकास कार्यों पर आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा उनके निर्देश पर ही कर रहे हैं। उन्होंने उनकी यात्रा पर कांग्रेस के तंज के जवाब में कहा कि कांग्रेस छोटी बातें करती है। हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है क्योंक जनता कांग्रेस के कुशासन से उब चुकी है। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस स्वयं मुक्त होने के कगार पर खड़ी है। वर्ष 2023 में हमें कांग्रेस मुक्त राजस्थान देखने को मिलेगा। अजमेर के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यात्रा में मुझे परिवार जैसा माहौल मिला है। मेरी नींव अजमेर में बनी और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। मैं अजमेर के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को विश्वास दिलाता हूं क...

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा अजमेर के लिए रवाना

Image
जयपुर/अजमेर। केन्द्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा आज दूसरे दिन जयपुर से अजमेर के लिए रवाना हुई। इससे पहले यादव ने जयपुर के आराध्य देव श्रीगोविंद देव मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां मौजूद थे। इसके बाद यादव एवं डा पूनियां कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ अजमेर के लिए रवाना हुए। यात्रा में उनका रास्ते में जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। किसानों एव आमजन से सवांद के कार्यक्रम भी किए जा रहे है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्रियों की जन आर्शीवाद यात्रा के तहत यादव की यह यात्रा 19 अगस्त को सुबह नौ बजे अलवर जिले के भिवाड़ी से शुरु होकर रात आठ बजे राजधानी जयपुर पहुंची। इस दौरान पन्द्रह से अधिक जनसभा और सैकड़ों स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम हुए। अजमेर में जन आशीर्वावाद यात्रा का रूट चार्ट केन्द्रीय वन पर्यावरण एवं श्रम रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा अजमेर में रहेगी। यादव के राजस्थान प्रवास के दौरान 20 अगस्त को सुबह 8:30 बजे जयपुर से प्रस्थान करेंगे, बगरु, महला,दूदू से 10:45 बजे बांदरसिंदरी, 11 बजे पाटन...

अलवर : 3 साल की बच्ची की हत्या के आरोप में पिता सहित दो आरोपी अरेस्ट

Image
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन वर्ष की बच्ची की हत्या के आरोप में पिता सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी गत 17 अगस्त को ग्राम का गदोज में पारिवारिक क्लेश हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी तीन वर्ष की बच्ची को पिता द्वारा उठाकर जमीन में जोर से मारकर हत्या करना एवं हत्या कर शव को जलाने के मामले में की गई है। पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नरेंद्र सिंह यादव के घर के सामने उपस्थित 50-60 लोगों की भीड़ से घटना के बारे में जानकारी चाही तो सभी ने अनभिज्ञता जाहिर की। गुप्त रूप से मालूमात करने पर जानकारी मिली कि प्रदीप कुमार द्वारा अपनी पुत्री की हत्या कर साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया है। इस पर मौके पर मृतका की मां को रिपोर्ट पेश करने की हिदायत दी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट में बताया कि मेरे पति एवं सास-ससुर तीनों घुंघट निकालने को लेकर मेरे साथ मारपीट करते हैं। मेरी बच्चे को मेरे पति द्वारा मार दिया गया है और शव को जला दिया गया है। पुलिस ने ...

कोटा में व्यापारी की हत्या के विरोध में सिंधी समाज का अजमेर में प्रदर्शन

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में सिंधी समाज और उसके युवा संगठन ने कोटा में एक युवा व्यापारी की हत्या के मामले में आज कलेक्ट्रेट पर काली पट्टी बांधकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की। सिंधी समाज के समर्थन में पहुंची अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय भी हो और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल हो, यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लूट एवं हत्याओं की वारदातें बढ़ती जा रही है। अपराधी पकड़ में नहीं आ रहे है। अनिता भदेल ने कहा कि कोटा के युवा व्यापारी निखिल टेकवानी को अपराधियों ने मोबाइल देने के नाम पर बुलाया, लूटा और फिर हत्या कर दी। यह प्रदेश के व्यापारियों के लिए चिंता का विषय है। इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए आज कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सभी हत्यारों को पकड़े जाने की मांग की गई है। यदि मामले में न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। युवा व्यवसाई की हत्या के मामले में एक पखवाड़े में पेश होगा चालान कोटा के एक युवा व्यवस...

अजमेर : सावरकर उद्यान के साइनबोर्ड पर कालिख पोतने से हुआ विवाद

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के विज्ञान नगर स्थित सरकारी उद्यान वीर सावरकर वाटिका के साइनबोर्ड पर आज कालिख पोतने से विवाद खड़ा हो गया। अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से अध्यक्ष शिवशंकर हेडा के कार्यकाल में वीर सावरकर वाटिका स्थापित की गई थी और यहां कई बार बड़े भाजपा नेता भी आ चुके हैं लेकिन आज एक आरके रावत नामक युवक ने अपनी हाथों से पूरे बोर्ड पर कालिख पोत दी जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया। कालिख पोतने वाला युवक रावत वाटिका की जमीन पर अपना स्वामित्व बता रहा है जबकि क्षेत्रवासी असामाजिक तत्वों की करतूत बताकर विरोध कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने आरोपी के खिलाफ आदर्श नगर थाना क्षेत्र में शिकायत भी दी है। मामला एडीए के अफसरों तक भी पहुंच गया है। अब विवाद के बीच वीर सावरकर वाटिका उद्यान की जमीन के स्वामित्व पर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। The post अजमेर : सावरकर उद्यान के साइनबोर्ड पर कालिख पोतने से हुआ विवाद appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/dispute-over-pants-on-signboard-of-savarkar-udyan-in-ajmer/

वेतन की मांग को लेकर जेएनएल अस्पताल के सफाईकर्मियों ने की हड़ताल

Image
अजमेर । राजस्थान में अजमेर स्थित संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के 130 सफाई कर्मियों ने आज वेतन की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। सफाईकर्मियों ने सफाई ठेकेदार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला और कहा कि न तो हमें समय पर वेतन मिलता है और एक साल से बकाया पीएफ भी नहीं मिला है। सफाई ठेकेदार, संविदा कर्मियों जो कि महिला-पुरूष सफाई कर्मी है, उन्हें भुगतान नहीं कर रहा है। पीड़ित सफाई कर्मी दीपा और शोभा ने कहा कि जब तक हमारा बकाया भुगतान एवं पीएफ. का पैसा नहीं मिल जाता, हम काम नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि ठेकेदार का ठेका दो-तीन महिने बाद खत्म हो जायेगा फिर हम पैसा किससे मांगेंगे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन व सरकार से मांग की है कि हमारी समस्या का हल निकाला जाए। इनकी पीड़ा रही की कोरोनाकाल में जिम्मेदारी से काम करने के बावजूद न समय पर वेतन मिला और न ही किसी तरह का सम्मान मिला। हम वर्षों से यहां काम कर रहे है, अब कहां जाए। ठेका सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से जेएलएन की सफाई व्यवस्था आज बिगड़ती दिखाई दी। जो आने वाले दिनों में ज्यादा खराब हो सकती है। The post वेतन की मांग को लेकर जेएनएल अस्प...