Posts

Showing posts from October, 2022

सूर्यग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धीकरण के लिए पुष्कर सरोवर में लगी श्रद्धालुओं की भीड

Image
अजमेर । राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में आज सूर्यग्रहण के सूतक के चलते जगतपिता ब्रह्माजी का मंदिर पूर्णतः बंद रहा लेकिन अभी सायं सूर्यग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धिकरण के लिए पवित्र सरोवर में श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में ग्रहण से शुद्धिकरण के लिए स्नान किया और बाद में जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर परिवार में खुशहाली की कामना की। इस दौरान ब्रह्मा मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। मंदिरों की इस पवित्र नगरी पुष्कर में सूतक के चलते दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन सायं ग्रहण पश्चात एकदम से सड़कों पर रौनक लौट आई। इधर अजमेर में भी यही स्थिति रही। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद आज आए ग्रहण ने श्रद्धालुओं के धार्मिक कार्यों पर रोक लगा दी लेकिन कल गोवर्धन पूजा एवं अन्नकुट के साथ त्योहार का मजा एकबार फिर परवान चढ़ेगा। अगले दिन भाईदूज का त्यौहार भी मनाया जाएगा। बहनें भाई को तिलक लगाकर उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना करेगी। The post सूर्यग्रहण समाप्ति के बाद शुद्धीकरण के लिए पुष्कर सरोवर में ...

कश्मीर से कन्याकुमारी रोलर स्केटिंग यात्रा का अजमेर में स्वागत

Image
अजमेर। ढाई इंच के पहियों पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत अतुल्य भारत रोलर स्केटिंग यात्रा के युवाओं का अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा अजमेर में स्वागत किया गया। पंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम अग्रवाल ने दल का स्वागत करते हुए कहा कि दल द्वारा पर्यावरण एवं ग्राहक संरक्षण, एनीमिया मुक्त, कुपोषण मुक्त भारत व नारी शिक्षा जैसे विषयों के प्रति लोगों को जागरूक करना आज की महती आवश्यकता है। यह उल्लेखनीय है कि लगभग 5000 किलोमीटर की यह यात्रा देश के 13 राज्यों, 100 शहर व 10000 गांव व कस्बों से गुजरेगी। 27 सितंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित इस यात्रा में आयोजित 14 युवा भाग ले रहे हैं। यात्रा के अपने अनुभव सुनाते हुए यात्रा के संयोजक राजेश डोगरा व सोनी चौरसिया ने बताया कि कई स्थानों पर सड़कें खराब होने के कारण यात्रा दल के युवाओं को शारीरिक क्षति भी पहुंची है परंतु उनका उत्साह किसी भी प्रकार से कम नहीं हुआ है। देशभर में हुए स्वागत से हम अभिभूत हैं। यात्रा को सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त नहीं हुई है। इस यात्रा को भारत विकास परिषद, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, क्रीड...

राजस्थान में कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर : वासुदेव देवनानी

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि वर्तमान में कांग्रेस गुटबाजी चरम सीमा पर है। अजमेर उत्तर विधायक देवनानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुख्यमंत्री पद की चाहत रखने वाले सचिन पायलट पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कुर्सी के लिए दोनों एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं और प्रदेश में कांग्रेस की नैया डूब रही है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में अब एक साल का ही समय रह गया है और चुनाव से चार माह पहले आदर्श आचारसंहिता लग जाती है। इसके बावजूद कांग्रेस को अपना अस्तित्व बचाने में संघर्ष करना पड़ रहा है। देवनानी ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी असली अग्नि परीक्षा अब है। वे केवल दिखावटी अध्यक्ष साबित होंगे क्योंकि उनका रिमोट सोनिया गांधी के हाथ में होगा। ऐसे में खड़गे से ज्यादा अपेक्षा करना बेमानी है। प्रदेश में राजनीतिक नियुक्ति के सवाल पर भी देवनानी ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि प्रदेश का युवा ठगा महसूस कर रहा है क्योंकि उन्हें न बेरोजगारी भत्ता मिला और न ही नौकरी ...

अजमेर : पुष्कर एवं मसूदा में आगजनी से लाखों का नुकसान

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के पुष्कर एवं मसूदा थाना क्षेत्र में अलग अलग आगजनी की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हो गया जिससे दुकान मालिकों की दीपावली बिगड़ गई। पुष्ट जानकारी के मुताबिक पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर रोड स्थित लीला श्याम कपड़ा फैक्ट्री के ऑफिस में लगी आग ने भीषण रुप धारण कर लिया और फैक्ट्री का ऑफिस पूरी तरह स्वाहा हो गया। फैक्ट्री संचालक कन्हैयालाल खतरी ने प्रथम दृष्टया लाखों के नुकसान की बात कही है लेकिन आंकलन होना शेष है। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि कड़ी मशक्कत के बाद उस पर नियंत्रण किया जा सका। मसूदा के बेगलियावास गांव स्थित परचूनी की दुकान पर भी शॉर्ट सर्किट से हुई आगजनी में करीब पंद्रह लाख रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान सामने आया है। गांव में स्थित न्यू पटेल जनरल व किराना स्टोर आग की चपेट में आ गए और सारा सामान जलकर खाक हो गया। दुकान में पटाखे भी होने से लाख कोशिश के बावजूद भी आग पर जल्दी से काबू नहीं पाया जा सका जिससे दुकान एवं सामान पूरी तरह नष्ट हो गई। संचालक सोनू पटेल पंद्रह से बीस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं। मसूदा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचक...

पुष्कर : श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान में संत महन्त भी भाग लेंगे

Image
पुष्कर। तीर्थराज पुष्कर में 26 अक्टूबर से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में के संत, महन्त, महात्माओं को आमंत्रित किया है। समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि पुष्कर राज के विभिन्न आश्रमों, मंदिरों के महात्माओं के अलावा कथा में बाहर से भी महन्त, पीठाधीश्वर, जगद्गुरु एवं महामण्डलेश्वर भी पधारेंगे, समिति ने सभी को आमंत्रित किया है। समिति संयोजक ओमप्रकाश अर्चना शर्मा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खंडेलवाल धर्मशाला में होगा। कथावाचक पंडित गौरव व्यास भक्तों को कथा श्रवण कराएंगे। शर्मा ने बताया कि जोधपुर से सैन भक्ति पीठ के पीठाधी़श्वर सैनाचार्य स्वामी अतलानन्दाचार्य, जगद्गुरु रामचंद्राचार्य, गया पीठ के युवराज वेंकटेश प्रपन्नाचार्य, बूढ़ा पुष्कर लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी जनार्दनाचार्य, रम्या राम आश्रम के महन्त रमाया राम महाराज, गिरिशानन्द आश्रम के महन्त रामानन्द गिरि, भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी गजानन बाबा, जयनाथानन्द, रामसखा आश्रम के महन्त नन्दशरण महाराज, सिद्देश्वर गौ शाला के महन्त राम बालकदास गोवर्धन, चित्रकूट आश्रम के संत पाठ...

अजमेर डेयरी का 1200 करोड़ रूपए का बजट होगा : रामचंद्र चौधरी

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर डेयरी का अगले वर्ष का बजट 1200 करोड़ रुपए का होगा। यह घोषणा अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी ने आज जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की 31वीं वार्षिक संवैधानिक आम सभा में की। चौधरी ने कहा कि अजमेर डेयरी का भविष्य उत्तरोत्तर प्रगति की ओर है और अगले साल छह लाख लीटर दूध की उम्मीद के साथ डेयरी नया अध्याय जोड़ेगी और हमारा बजट 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के लिए 1200 करोड़ रुपए का होगा। अजमेर के जवाहर रंगमंच पर आयोजित वार्षिक आम सभा का कोरम निर्धारित समय से पूर्व ही पूरा हो गया। मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के बाद सर्वसम्मति से डेयरी के कार्यों व कार्य योजना को बजट के साथ एक मत से अनुमोदित कर दिया गया। आम सभा में अजमेर डेयरी सदस्य समितियों के अध्यक्षों ने शिरकत की। आम सभा में चौधरी ने विस्तार से डेयरी की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए 31 मार्च 2023 होली तक दूध का भाव यथावत रखने की घोषणा की लेकिन इसमें यह भी जोर दिया कि यदि केंद्र की मोदी सरकार ने दूध पर जीएसटी लगाया तो हम कड़ा विरोध तो करेंगे ही। साथ ही दूध का भाव कम करने पर भी विचार हो सकता है। पशुपालकों ...

अजमेर से राजस्थान राजस्व मंडल कहीं नहीं जा रहा है : रामलाल जाट

Image
अजमेर। राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने साफ शब्दों में कहा है कि अजमेर से राजस्थान राजस्व मंडल कहीं नहीं जा रहा है। जाट ने आज यहां पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि प्रकरणों की पेन्डेंसी कम करने के लिए सरकार की ओर कुछ प्रयास किए जाते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि राजस्थान मंडल का विघटन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोग भ्रमित करने का काम कर रहे है लेकिन समझौते में अजमेर को मिले राजस्व मंडल को क़ही नहीं ले जाया जा रहा और न ही इसके विघटन का सवाल है। जाट ने कहा कि हमें अभिभाषकों का भी फीडबैक मिला जिसमें कुछ चंद लोगों द्वारा भ्रमित अथवा गुमराह किए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर मुख्यपीठ तथा जयपुर में काम कर रहा है। राजस्थान राजस्व मंडल में भी 65 हजार से ज्यादा प्रकरण लम्बित है, सरकार लम्बित प्रकरणों को निपटाने की सोच रखती है लेकिन अजमेर के राजस्व मंडल से कोई छेडछाड नहीं की जा रही। The post अजमेर से राजस्थान राजस्व मंडल कहीं नहीं जा रहा है : रामलाल जाट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabgur...

ट्रेन मैनेजर (गार्ड) की सतर्कता व तत्परता से बची रेलयात्री की जान

Image
अजमेर। अजमेर-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर अजमेर-भागलपुर ट्रेन के मैनेजर (रेलवे गार्ड) की सतर्कता तथा त्वरित कार्रवाई से एक रेलयात्री की जान बच गई। यदि ट्रेन मैनेजर सतर्कता नहीं बरतता तो समय पर उपचार नहीं मिलने पर यात्री की जान भी जा सकती थी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक रावत के अनुसार शनिवार को गाड़ी संख्या 13424 अजमेर-भागलपुर ट्रेन सुबह 6:20 बजे अजमेर से रवाना होने के पश्चात क्रॉसिंग के चलते भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ स्टेशनों के मध्य रेल मार्ग पर स्थित सोनियाना स्टेशन पर खड़ी थी। क्रॉसिंग के पश्चात जैसे ही गाड़ी सोनियाना स्टेशन से निकली और लूप लाइन से होते हुए मेन लाइन की ओर जा रही थी तभी एक अशोक कुमार नाम का रेलयात्री जो कि परिवार सहित भीलवाड़ा से दमोह की यात्रा कर रहा था, अचानक चलती ट्रेन से गेट से नीचे गिर गया जिसे इस ट्रेन के ट्रेन मैनेजर संजय कुमार ने देखा और तुरंत लोको पायलट को बोलकर गाड़ी रुकवाई। वे यात्री के पास पहुंचे और देखा कि गिट्टी व पत्थर आदि की वजह से यात्री को चोट लगी है, उन्होंने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और तबीयत के बारे में पूछा और गाड़ी तक लेकर आए और सीट पर ल...

पुष्कर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान को लेकर तैयारियों में जुटे आयोजक

Image
पुष्कर। स्वर्गीय केसरदेवी की स्मृति में धर्मावत परिवार की ओर से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान को लेकर केसर विला आईंडीएसएमटी कालोनी में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक रखी गई जिसमें कथा आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। समिति के स्वागताध्यक्ष राजीवलोचन सैफाली शर्मा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही है। कथा को लेकर समिति के सभी सदस्य उत्साह के साथ जुटे हैं। समिति के सदस्यों ने खण्डेलवाल धर्मशाला का भी जायज़ा लिया। समिति के महासचिव मधुसूदन कृष्णा शर्मा ने बताया कि भागवत पोथी का पूजन मुख्य गऊ घाट पर होगा। इसके बाद महिलाएं कलश यात्रा के रूप में मुख्य बाज़ार, बद्रीघाट, बराह घाट, पुराना मंदिर होते हुए बैण्ड बाजों के साथ कथास्थल पहुंचेंगी। समिति के संरक्षक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष जनार्दन शर्मा शोभायात्रा की अगवानी करेंगे। शर्मा ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच तक रहेगा। व्यासपीठ से कथावाचक परम पूज्य पंडित गौरव व्यास द्वारा संगीतमय कथा की जाएगी। समिति के सदस्यों ने सभी से आग्रह किय...

अजमेर-मैसूरू-अजमेर ट्रेन मार्ग के बेंगलूरू एवं मैसूरू स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

Image
अजमेर। रेलवे द्वारा अजमेर-मैसूरू-अजमेर रेलसेवा के बेंगलूरू एवं मैसूरू स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा दिनांक 28.10.22 से बेंगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 23.05/23.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.15/23.35 बजे, मैसूरू स्टेशन पर आगमन समय 2.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 1.55 बजे आगमन करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 16210, मैसूरू-अजमेर रेलसेवा दिनांक 27.10.22 से मैसूरू स्टेशन पर प्रस्थान समय 19.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 19.10 बजे कर, बेंगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 22.10/22.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 22.30/22.40 बजे कर अजमेर के लिए रवाना होगी। The post अजमेर-मैसूरू-अजमेर ट्रेन मार्ग के बेंगलूरू एवं मैसूरू स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/partial-change-in-operating-timings-at-bangalore-and-mysuru-stations-of-ajmer-mysuru-ajmer-train-route/

तीन ओर ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा उपलब्ध

Image
अजमेर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व में मासिक सीजन टिकट की अनुमति के अलावा अजमेर मंडल से संबंधित 3 और ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें है:- 1. गाड़ी संख्या 09607/09608 अजमेर- पुष्कर- अजमेर स्पेशल 2. गाड़ी संख्या 12195/12196 आगरा फोर्ट अजमेर आगरा फोर्ट इंटरसिटी 3. गाड़ी संख्या 19411/19412 साबरमती- दौलतपुर -साबरमती में आबू रोड- जयपुर- आबूरोड खंड पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। The post तीन ओर ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा उपलब्ध appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/monthly-season-ticket-mst-facility-available-in-three-more-trains/

पुष्कर मेला 2022 का आगाज एक नवंबर को ध्वजारोहण के साथ होगा

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में भरने जा रहे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेला 2022 का आगाज पुष्कर के मेला मैदान पर ध्वजारोहण के साथ होगा। इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना विधि विधान से की जाएगी। साथ ही प्रसिद्ध नगाड़ावादक नाथू सोलंकी का नगाड़ावादन होगा। ध्वजारोहण राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ द्वारा किए जाने की संभावनाएं बताई जा रही है। पुष्कर मेला उद्घाटन के साथ ही मांडना प्रतियोगिता, ऊंट श्रंगार, चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच का भी आयोजन होगा। सायं आतिशबाजी कराई जाएगी। उद्घाटन एक नवंबर को सुबह 11 बजे होगा जबकि धार्मिक मेला एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक चार से आठ नवंबर के बीच होगा। पुष्कर मेले के दौरान नेचर वॉक, पारंपरिक खेल लंगड़ी टांग, विदेशी व ग्रामीणों के बीच सतोलिया मैच व गिल्ली डंडा, कबड्डी मैच, काइट फेस्टिवल के अलावा तीन नवंबर को अंतर पंचायत समिति ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। चार नवंबर को आध्यात्मिक पदयात्रा, वॉइस ऑफ पुष्कर, भजन संध्या तथा कबीर यात्रा व कबीर कैफे का भी आयोजन होगा। पांच नवंबर को लगान थीम का क्रिकेट म...

मूसेवाला हत्याकांड का भगौड़ा गैंगस्टर दीपक टीनू अजमेर से अरेस्ट

Image
अजमेर/चंडीगढ़। प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप उर्फ मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू को बुधवार को राजस्थान में अजमेर जिले के केकडी से गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि गैंगस्टर टीनू गत दो अक्तूबर को पंजाब के मानसा सीआईए स्टाफ की हिरासत से फरार हो गया था जिसके चलते सीआईए प्रमुख प्रीथपाल सिंह को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया जाता है कि उसका टीनू को भगाने में हाथ था। वह गैंगस्टर को उसकी महिला मित्र से मिलवाने ले गया था और वहीं से गैंगस्टर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी से कई राज खुलने की संभावना है जिससे बर्खास्त पुलिसकर्मी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। टीनू ने उसे क्या लालच दिया जिससे प्रीथपाल गैंगस्टर के चक्कर में फंस गया। गैंगस्टर की महिला मित्र को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया और उसके कई साथियाें को भी काबू कर लिया जिन्हाेंने उसे भगाने में पैसे से लेकर हर तरह की मदद की थी। गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले पंजाब पुलिस की टीमें राजस्थान उसकी तलाश में गई थीं लेकिन खाली हाथ लौटी। इस बार उसे अजमेर के केकडी से गिरफ्तार किया गया, ...

पुष्कर में 26 से होगी 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमदभाग्वद कथा

Image
पुष्कर। तीर्थराज पुष्कर में स्व केसरदेवी पत्नी केदारदत्त शर्मा की स्मृति में आगामी 26 अक्टूबर बुधवार से 1 नवम्बर तक 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमदभाग्वद कथा का आयोजन किया जाएगा। श्रीमद्वभाग्वद्थ कथा के आयोजन के बारे में बताते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने कहा कि कथा का रसास्वादन कथावाचक पण्डित गौरव व्यास कराएंगे। खण्डेलवाल धर्मशाला होली का चौक में प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक भक्तजन कथा का आनंद ले सकेंगे। कथा का शुभारम्भ 26 अक्टूबर बुधवार को सुबह 10 बजे से मुख्य गउ धाट से कलश यात्रा के साथ होगा तथा श्रीमद्वभाग्वद् महात्म्य एवं द्रोपदी, कुन्ती भीष्म आदि चरित्र का वर्णन होगा। गुरूवार 27 अक्टूबर को कपिलोख्यान एवं घ्रुव चरित्र का बखान होगा। शुक्रवार 28 अक्टूबर को जडभरत एवं प्रहलाद चरित्र, शनिवार 29 अक्टूबर को बलि वामन प्रसंग एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग होंगे। रविवार 30 अक्टूबर को श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, छप्प्न भोग, इसी तरह सोमवार 31 अक्टूबर को श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह का आयोजन होगा। मंगलवार 1 नवम्बर को सात दिवसीय कथा के अन्तिम दिवस सुदामा चरित्र, नवयोगेश्व...

अजमेर : नाबालिग से रेप के दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर की दुष्कर्म मामलों की पोक्सो न्यायालय संख्या दो ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दस साल के कठोर कारावास के साथ आर्थिक दंड से दंडित किया जबकि दुष्कर्मी के सहयोगी को बरी कर दिया गया। विशिष्ट लोक अभियोजक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि दुष्कर्म का मामला अरांई थाना क्षेत्र में 22 अक्टूबर 2020 को घटित हुआ जब आरोपी ने 16 साल की नाबालिग बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म किया और उसके घर से नकदी एवं गहने भी पार कर लिए। दुष्कर्मी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर परिजनों ने प्रकरण दर्ज कराया और आज पोक्सो न्यायाधीश ने दुष्कर्मी को दस साल के कठोर कारावास व साठ हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। शेखावत ने बताया कि मान्य न्यायालय ने दुष्कर्मी के सहयोगी को बरी कर दिया तथा दुष्कर्मी के प्रति टिप्पणी की कि नाबालिग के साथ देश में बढ़ रहे इस तरह के अपराधों पर दया नहीं की जा सकती। ऐसा अपराध समाज के लिए घातक है। The post अजमेर : नाबालिग से रेप के दोषी को 10 वर्ष का कठोर कारावास appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-man-gets-10-years-rigorous-i...

राजीव धनखड़ ने अजमेर के मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण किया

Image
अजमेर। राजीव धनखड़ ने सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के (अजमेर मंडल) रेल प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राजीव धनखड़ भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (IRSE) के 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। धनखड़ ने अजमेर के नए मंडल रेल प्रबंधक का कार्यभार निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका से ग्रहण किया। मंडल रेल प्रबंधक अजमेर पर नियुक्ति से पूर्व धनखड नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन मे मुख्य परियोजना प्रबंधक व मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। राजीव धनखड़ पूर्व में रेलवे के कई पदों अपर मण्डल रेल प्रबंधक, दिल्ली मण्डल, जम्मू –ऊधमपुर रेल लिंक प्रोजेक्ट में उप मुख्य इंजीनियर सहित अन्य कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। अपर मण्डल रेल प्रबंधक, दिल्ली मण्डल रहते हुए हरियाणा, दिल्ली क्षेत्र और पश्चिम उत्तर प्रदेश मे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी प्रकार जम्मू –ऊधमपुर रेल लिंक प्रोजेक्ट मे काम करते हुए इस प्रारंभ कराने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धनखड़ ने बी-टेक आईआईटी खड़गपुर से, एम- टेक आईआईटी दिल्ली से, एमबीए एम.डी.आई गुड़गांव से तथा एलएलबी की डिग्री ...

राष्ट्र संत गोविंद देव गिरी का स्वागत, कथा आयोजन का दिया न्यौता

Image
पुष्कर। तीर्थ नगरी पुष्कर के ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान पूर्वपालिकाध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने श्री राम जन्म भूमि तीर्थ न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्र संत स्वामी गोविंद देवजी गिरि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस शिष्टाचार भेंट में हरिप्रसाद शर्मा ने स्वामी जी को शाल ओढ़ाकर उनका अभिनन्दन कर कथा हेतु आशीर्वाद लेकर न्यौता दिया। ज्ञातव्य है कि आगामी 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर पुष्कर स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला में पंडित गौरव व्यास के मुखारविंद से कथा श्रवण कराई जाएगी। स्वामी गोविंद देव गिरि ने निमन्त्रण का सम्मान करते हुए कहा कि समय की अनुकूलता के साथ कथा श्रवण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वामी जी से हर्ष, गौरव पाराशर व क्षमा पाराशर को आशीर्वाद दिया। The post राष्ट्र संत गोविंद देव गिरी का स्वागत, कथा आयोजन का दिया न्यौता appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/rashtra-sant-swami-govind-dev-giriji-maharaj-news/

राजस्थान राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप संपन्न, विजेता पुरस्कृत

Image
अजमेर। अजमेर में आयोजित राजस्थान राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप सत्र 2022 में 20 जिले व भारतीय खेल प्राधिकरण के दल सहित 168 खिलाड़ियों ने लगभग 25000 रुपए की कुल प्राइस मनी की 6 स्पर्धाओं में भाग लिया। 11, 13 व 15 वर्ष के बालक बालिकाओं के बीच 8 अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेबल पर दो दिन में कुल 351 मैच खेले गए। 11 वर्ष आयु बालिका वर्ग में जयपुर की मानवीका सिंह प्रथम, भीलवाड़ा की पूर्वांशा सिंह द्वितीय तथा जयपुर की आदिश्री दसूंधी व बीकानेर की कृष्णा जोशी ने संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया। 11 वर्ष आयु बालक वर्ग में जयपुर में क्लीन स्वीप कर चारों स्थानों पर कब्जा किया। इसमें प्रथम भावित सिंह बिष्ट, द्वितीय विहान टाक तथा संयुक्त तृतीय स्थान पर समृद्ध बागड़ा व आराध्य शेखावत रहे। 13 वर्ष आयु बालिका वर्ग में भारतीय खेल प्राधिकरण की समृद्धि व्यास प्रथम, कोटा की प्रियांशी शर्मा द्वितीय तथा जयपुर की मानवीका सिंह व राधिका सोनी संयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। 13 वर्ष आयु बालक वर्ग में कोटा के भावेश पूनिया प्रथम, जयपुर के आरव आचार्य द्वितीय तथा चूरू के शहजाद खान व हर्षवर्धन सिंह संयुक्त रूप से तृतीय स्थ...

कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए : अर्जुनराम मेघवाल

Image
अजमेर। केन्द्रीय संस्दीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि कांग्रेस को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए, भारत तो मोदी के नेतृत्व में मजबूती के साथ जुड़ा है। मेघवाल आज गुलाबबाडी में विधायक फण्ड से 75 लाख की लागत से नवनिर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का लोकार्पण करने पहुंचे। मेघवाल ने अजमेर शहर भाजपा की ओर से स्वागत के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस समय देश में कांग्रेस बिखरी हुई है। कांग्रेस को भारत जोडों यात्रा के बजाय कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस दो खेमों में बंटी है। उन्होंने कहा कि गहलोत कुर्सी बचाने और पायलट कुर्सी हथियाने में जुटे हैं। प्रदेश का विकास अवरूद्ध है। विकास अवरूद्ध होने से ला एण्ड आर्डर बिगड़ जाता है और अत्याचार बढ़ने लगते हैं। राजस्थान में यही हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश को पहले मानती है। कुर्सी की सत्ता देश के विकास के लिए है। गुजरात चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूती के साथ जीतेगी। अजमेर पहुंचने पर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अनीता भदेल, शहर अध्यक्ष प्रिय...

अजमेर के पटाखा व्यवसायी लामबंद, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Image
अजमेर। दीवाली पर जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर ही पर ही पटाखा बिक्री करने की अनुमति के आदेश के खिलाफ पटाखा व्यवसायी लामबंद हो गए और कलेक्टर को इस फैसले के खिलाफ शनिवार को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रशासन ने सिर्फ पटेल मैदान, पंचशील नगर में साइंस पार्क, चंद्रवरदाई नगर, तोपदडा स्कूल खेल मैदान में ही प्रस्तावित अस्थाई दुकानों पर पटाखा विक्रय करने के आदेश जारी किए हैं। इसके विरोध में शहर के अस्थाई लाइसेंस धारक पटाखा विक्रेता कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा कलेक्टर अंशदीप को ज्ञापन देकर आमजन एवं पटाखा विक्रेताओं की सुविधा को ध्यान रखते हुए शहर में पटाखे की दुकान लगाने तथा बेचने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। लेक्टर ने अस्थाई पटाखा विक्रेताओं की समस्याओं को ध्यान से सुनने के बाद सुरक्षा विशेषज्ञों से बातकर अति शीघ्र सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि 2 साल पहले भी इस तरह का आदेश जारी किया गया था परंतु विरोध के कारण प्रभावी नहीं हो सका। अस्थाई पटाखा विक्रेताओं का कहना है कि खुले में पटाखे बेचते से आमजन को एवं पटाखा विक्रेताओं को ज्यादा सुरक्षा जोखिम का स...

अजमेर के सिटी स्क्वायर मॉल में संडे को मनाया जाएगा वर्ल्ड एनस्थीसिया डे

Image
अजमेर। वर्ल्ड एनस्थीसिया डे के उपलक्ष्य में रविवार को जेएलएन मेडिकल कालेज के एनेस्थीसिया विभाग और सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसिया के संयुक्त तत्वावधान में शाम साढे पांच बजे सिटी स्क्वायर मॉल में एक वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीपीआर के जरिए हृदयाघात पीडित की मदद के तरीके बताए जाएंगे। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर एवं अतिरिक्त अधीक्षक डॉ अरविन्द खरे ने बताया कि आम आदमी किस तरह सीपीआर के जरिए हृदयाघात मरीज का मददगार साबित हो सकता है इसके बारे में एनेस्थीसिया डॉक्टरों की टीम मिलकर चेस्ट कंप्रेशन ओनली सीपीआर का नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को इसका अभ्यास करने का तरीका बताएंगे। भारत में हृदयाघात से होने वाली मौत के आंकडों को को सीपीआर करके कंट्रोल किया जा सकता है साथ ही असमय मृत्यु के आगोश में जाने वाले के जीवन को बचाया जा सकता है। सीपीआर एक सरल सुगम आसान प्रक्रिया है। जिसे कोई भी एक बार आप अभ्यास करके सीख सकता हैं, इसको सीखने के बाद जब कभी भी इसकी आवश्यकता पड़े तो किसी को भी सीपीआर करके जान बचा सकते हैं। निवेदन है कि इस प्रशिक्षण में अधिक से अधिक लोग सीखने के लिए आए और किसी भी ...

अजमेर में एलीवेटेड रोड की एक भुजा पर रविवार से एक तरफा यातायात होगा आरंभ

Image
अजमेर। एलीवेटेड रोड की एक भुजा पर रविवार 16 अक्टूबर से एक तरफा यातायात आरंभ हो जाएगा। स्मार्ट सिटी के माध्यम से 152 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत 2.6 किलोमीटर लम्बाई के एलिवेटेड रोड की एक भुजा बनकर तैयार हो गई है। शनिवार को कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, एडीए आयुक्त अक्षय गोदारा सहित आरएसआरडीसी के अधिकारियों ने एलीवेटेड रोड का निरीक्षण किया। आगामी शनिवार को मार्टिंडल ब्रिज से पुरानी आरपीएससी की ओर यातायात चालू करने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। एलीवेटेड रोड के निरीक्षण के दौरान कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंश दीप से प्राप्त निर्देशानुसार आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए शहर के यातायात दबाव को व्यवस्थित करने के लिए एलीवेटेड रोड की नवर्निमित एक भुजा पुरानी आरपीएससी से मार्टिंडल ब्रिज तक एक तरफा यातायात रविवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक आरंभ किया जा रहा है। यातायात आवागमन के दौरान यातायात पुलिस द्वारा...

अजमेर : स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 200 युनिट रक्त का संग्रहण

Image
अजमेर। सेठ श्री धनश्याम बोदूराम सैनी चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को राधे-रानी गार्डन में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 200 युनिट रक्त संग्रहण हुआ। मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार कच्छावा ने बताया कि सुबह से अपराहन तक चले रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। सबसे पहले रक्तदान करने वालों में अमित, भानू टांक, कुलदीप टांक, प्रदीप कच्छावा, योगेश मौर्य, जय भाटी, राहुल चौहान तथा महिलाओं में पूजा भाटी, शिखा शर्मा, भारती टांक, मिथलेश शर्मा शामिल थे। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की मेडीकल टीम व जयपुर से रामलाल चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने सहयोग किया। सडक सुरक्षा सोसाइटी व भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। युवा मार्बल उद्यमी चन्द्रकान्त सैनी का जन्मोत्सव भी मनाया गया। इसमें युवावर्ग ने बढ-चढ उत्साह से भाग लिया। विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में धनश्याम सैनी, चन्द्र कांत सैनी, संगीता सैनी, गौरव सेनी, राजेश भाटी, गोपीकिशन जादम, पार्षद रजनीश चौहान, अरुण शर्मा, चन्दशोखर मौर्य, सतीश सैनी, गणेश टांक, सुलोचना कच्छावा, नेहा अल...

दिनभर आंदोलन के बाद शाम को पुजारी के शव का पोस्टमार्टम के लिए समझौता

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पुजारी गोविंद शर्मा आत्महत्या प्रकरण में शुक्रवार को दिनभर आंदोलन की गहमागहमी, रास्ता जाम, समझौता वार्ताएं आदि के बाद शाम को हुए समझौते के बाद मृतक पुजारी का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करने का रास्ता साफ हो गया। पुष्ट जानकारी के मुताबिक मंदिर के ट्रस्टी अग्रवाल पंचायत धड़ा ने मृतक पुजारी के पोते मनोज शर्मा को पूर्ववत पूजा पाठ करने देने पर सहमति दे दी है ताकि उनका परिवार भटके नहीं। साथ ही ट्रस्ट की ओर से पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी देने की बात कही गई है ताकि मृतक पुजारी के परिवार को आर्थिक संबल मिल सकें। इन दो उक्त बातों के अलावा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सरकारी मुआवजा पचास लाख तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग यथावत है और ब्राह्मण महासभा संघर्ष समिति इन मांगो के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इससे पूर्व आज सुबह मृतक पुजारी के समर्थन में राजस्थान ब्राह्मण महासभा एवं सर्वसमाज ने अस्पताल के निकट ही केसरगबाग पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन किया जिसमें राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, मस...

अजमेर : पोल्ट्री फार्मर्स ने धूमधाम से मनाया विश्व अंडा दिवस

Image
अजमेर। विश्व अंडा दिवस शुक्रवार को निकटवर्ती बबाइचा गांव के पोल्ट्री फार्मर्स ने धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर वीरबैक कम्पनी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि सुनील यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आलोक खरे ने पोल्ट्री फार्मर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन राजस्थान में जनमानस में अंडे को प्रतिदिन दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाने का अवसर है। राजस्थान अंडे की खपत बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में खपत बढना ही अंडा उत्पादकों की चल रही समस्याओं का समाधान का एकमात्र हल है। खरे ने पोल्ट्री फार्मिंग में अधिक से अधिक अंडा उत्पादन करने, अंडे की उत्पादन लागत कम रखने और अंडे की गुणवत्ता का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर फार्मर्स की समस्याओं का भी निराकरण किया गया। अंत सभी प्रतिभागियों को अंडे खिलाए गए। कार्यक्रम में पोल्ट्री फार्मर मुन्ना शेरानी, हामिद, सलमान, उस्मान, नसरू, सद्दीक आदि शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि हर साल माह अक्टूबर के दूसरे शुक्रवार को दुनियाभर में विश्व...

गोवंश की सेवा : माली सेना की ओर से 200 किलो दलिया, कुट्टी, चारा भेंट

Image
अजमेर। लंपी संक्रामक बीमारी से ग्रसित गोवंश के लिए पृथ्वीराज नगर पंचशील में बनाए गए अस्थायी आइसोलेशन सेन्टर की व्यवस्थाओं में सहभागी बनते हुए माली सेना ने भामाशाह ञिलोकचन्द इंदौरा के नेतृत्व में चारा व दवाएं भेंट की। गौमाताओं के लिए चूरी, कुट्टी, मेडिकल किट, दवाएं आदि आइसोलेशन सेन्टर में कार्यरत चिकित्सा स्टाफ को सौंपे। माली सेना के शहर अध्यक्ष हेमराज खारोलिया ने बताया कि लंपी संक्रमित बीमारी से पीडित गौ-वंश के लिए समाजबंधु तन-मन-धन से हर संभव सहयोग कर रहे हैं। इस संकट की घड़ी में गौवंश की सेवा से आत्मसंतुष्टि का अहसास होता है। उन्होंने बताया कि लम्पी महामारी पर कन्ट्रोल करने और जिले भर में टीम वर्क डवलप कर सराहनीय काम करने वाली अतिरिक्त कलक्टर भावना गर्ग का बुके देकर सम्मान किया गया। प्रदीप कुमार कच्छावा ने बताया कि लंपी बीमारी के फैलाव पर चिकित्सा विभाग ने लगभग काबू पा लिया है। इसमें आईसोलेशन सेन्टर में गौवंश की सेवा में लगे स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संस्था की ओर से समस्त सेवाभावी जनों को स्मृति चिन्ह देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूनम तंवर, बबिता टां...

पुजारी की मौत : विहिप और सकल अग्रवाल समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Image
अजमेर। ऋषि घाटी स्थित जगन्नाथ मंदिर के 92 वर्षीय पुजारी के आत्मदाह की घटना के बाद देवलोक गमन की घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही और अपराधियों को कठोर दण्ड दिए जाने साथ ही शोक संतप्त परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। विहिप के प्रांत सह मंत्री एडवोकेट शशि प्रकाश इन्दोरिया ने एक बयान जारी कर कहा कि पुजारी के साथ घटित सम्पूर्ण घटना की न्यायिक जांच करवाई जानी चाहिए। संकट की इस घड़ी में हमारे समाज के प्रमुख घटकों, ब्रहामण समाज और अग्रवाल समाज में आपसी वैमनस्य नहीं हो, शत्रुतापूर्ण व्यवहार ना हो, सामाजिक द्वेषता का वातावरण निर्मित ना हो और हमेशा की तरह भाईचारा बना रहे। इस उद्देश्य को मद्दे नज़र रखते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने दोनों ही समाजों के प्रबुद्ध जनों से विनम्र आग्रह किया है। उधर, सकल अग्रवाल समाज अजमेर ने भी जगन्नाथ मंदिर पुजारी प्रकरण में निष्पक्ष जांच की करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि श्री अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी धड़े के ऋषि घाटी स्थित निज जगन्नाथ मन्दिर में पिछले कुछ दिनों से चल रहे पुजारी विवाद ...

जेएलएन में यूरोलॉजी के 28 कैम्पों में 3500 से अधिक रोगी अब तक लाभान्वित

Image
अजमेर। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में संत शिरोमणि हिरदाराम जी महाराज (पुष्कर राज) के आशीर्वाद एवं सिद्ध भाऊ की प्रेरणा व जीव सेवा समिति के सहयोग से यूरोलॉजी विभाग में आयोजित 29वें निःशुल्क शिविर एवं कार्यशाला में कुल 108 रोगियों का ऑपरेशन किया जाएगा। साल 1998 से अब तक 28 शिविरों में 3500 से भी अधिक रोगी लाभान्वित हुए हैं। शिविर में सेवा दे रहे अमरीका के यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर गोपाल बदलानी ने बताया कि 7 अक्टूबर से निःशुल्क पंजीयन, भर्ती व जांचों की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। 10 से 14 अक्टूबर तक जेएलएन यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित अजमेरा एवं उनकी टीम के साथ ऑपरेशन किए जा रहे हैं। शिविर के अंतर्गत पंजीयन से लेकर ऑपरेशन दवाइयां, खानपान एवं आवास व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन, डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी व अन्य का ऑपरेशन से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की। जेएलएन अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से इस शिविर के लिए सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। डॉ. बदलानी एवं डॉ. अजमेरा के नेतृत्व में संपूर्ण टीम ऑ...

निबंध व ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चे पुरस्कृत

Image
अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल के तत्वावधान में हाल ही में आयोजित की गई निबंध व ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। संगठन की अध्यक्षा रजनी परसुरामका ने मण्डल के अंतर्गत आने वाले अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, मारवाड़ जंक्शन तथा आबूरोड में आयोजित निबंध व ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के उपस्थित 19 विजेता बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निबंध व ड्राइंग प्रतियोगिता के तीन ग्रुप 7 से 9 वर्ष, 9 से 11 वर्ष और 11 से 13 वर्ष बनाए गए थे। कुल 33 विजेता बच्चों में तेजल, एकता, आर्यन, कुणाल, रणवीर, लक्ष्य, पायल, अनुक्रित, ईशिता, श्रष्टि, ऋद्धि तथा प्रांजल चौहान शामिल थे। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा रजनी परसुरामका के अतिरिक्त सचिव ज्योति सिंह, कोषाध्यक्ष वल्सला व रेल कर्मचारी उपस्थित थे। The post निबंध व ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चे पुरस्कृत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/north-western-railway-women-welfare-organization-a...

दुनिया भगवान राम को और राम भरत को याद करते हैं : गोविंददेव गिरीजी महाराज

Image
अजमेर। यूं तो राम से जुडे हर पात्र अदभुत और अलौकिक भूमिका लिए हुए हैं, लेकिन इनमें भरत चरित्र सर्वाधिक प्रेरणा देने वाला है। हनुमान राम कथा की शक्ति है। लक्ष्मण का जीवन समर्पित भाव वाला रहा है, उन्हें राम का सान्निध्य मिला। भरत को वियोग में श्रीराम की सेवा करने को मिली। राम से दूर रहकर राम के करीब रहना ही भरत को श्रेष्ठ स्थान दिलाता है। भरत वियोग में सेवा के आदर्श रूप हैं। लक्ष्मण का राम के प्रति प्रेम व्यक्तिनिष्ठ है लेकिन भरत का राम के प्रति प्रेम तत्वनिष्ठ है। यह बात श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के उपाध्यक्ष राष्ट्रसंत गोविंददेव गिरीजी महाराज ने बुधवार को अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से हंस पैराडाइज में आयोजित कार्यक्रम में भरत चरित्र कथा का उल्लेख करते हुए कही। उन्होंने भगवान श्रीराम के छोटे भाई भरत जी के चरित्र को वर्तमान जीवन दर्शन में परिवारों में आत्मसात करने वाला तथा जीवनोपयोगी बताते हुए कहा कि भरत आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत हैं। भरत कथा साध्य नहीं बल्कि साधना है। भरत चरित्र पारिवारिक संयोजन के लिए उपयोगी है। उ...

भरत चरित्र पर राष्ट्रसंत गोविंददेव गिरी महाराज का व्याख्यान 12 को

Image
अजमेर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के उपाध्यक्ष राष्ट्रसंत गोविंददेव गिरी महाराज का भगवान श्रीराम के छोटे भाई भरत जी के चरित्र से मानव जाति को जीवनोपयोगी संदेश पर उद्बोधन कार्यक्रम 12 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे हंस पैराडाइज में होगा। जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से भरत चरित्र पर पारिवारिक संयोजन के लिए उपयोगी एवं आकर्षक इस कार्यक्रम में गोविंद देव गिरी महाराज की अमृतवाणी में पारिवारिक जीवन में उत्कृष्ट संयोजन के लिए भरत चरित्र पर व्याख्यान होगा। संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि अजमेर फायसागर रोड स्थित हंस पैराडाइज में आयोजित होने वाले इस विशिष्ट कार्यक्रम में शहर के समाज बंधु ही नहीं प्रत्येक जिज्ञासु श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं। उपरोक्त उत्सव में मुख्य अतिथि सत्यनारायण चौधरी, ओम प्रकाश, अशोक कुमार गर्ग, गिरधारीलाल मंगल, एडवोकेट लोकेश अग्रवाल होंगे। जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया ने इस आयोजन को अजमेर शहर के लिए यह अनूठा अवसर बताते हुए शहर के सभी गणमान्य रसिक जिज्ञासु श्रद्धालुओं को कार्यक्र...

अजमेर : गुलाब बड़ी समपार फाटक रात्रि कालीन अवधि में बंद रहेगा

Image
अजमेर। गुलाबबाडी में स्थित समपार संख्या 44/स्पेशल को दिनाक 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक रात्रिकालीन अवधि में बन्द रखा जाएगा। मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक के अनुसार मदार-अजमेर लाईन पर स्थित समपार सख्या 44/स्पेशल पर ओवरहोलिंग का कार्य किया जाना है। जिस कारण गुलाबबाडी में स्थित इस समपार सख्या 44/स्पेशल को दिनाक 12 अक्टूबर रात्रि 10 बजे से 13 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक एवं दिनाक 13 अक्टूबर को रात्रि 10 बजे से 14 की सुगबह 50 बजे तक बन्द रहेगा। इस फाटक का उपयोग करने वाले आमजन आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में सीआरपीएफ होते हुए एकता नगर व आरयूबी नम्बर 43 अथवा अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। दोहरीकरण कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के पालनपुर-सामाख्याली रेलखंड के मध्य स्टेशनों पर दोहरीकरण लाइन के कमिश्निंग के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार- रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 22483, जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12 अक...

अग्रवाल समाज अजमेर की नवनिर्वाचित त्रिवार्षिक कार्यकारिणी ने ली शपथ

Image
अजमेर। अग्रवाल समाज अजमेर की आमसभा (साधारण सभा की बैठक) रविवार को जनकपुरी गंज में समाज के अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें नव निर्वाचित कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की गई। महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने संस्था की गत आमसभा दिनांक 13 नवंबर 2021 का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया तथा वित्त सचिव विनय गुप्ता ने वर्ष 2020- 2021 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिनका उपस्थित सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने गत वर्षों में संस्था द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस दौरान परम्परागत रूप से होली स्नेह मिलन व वरिष्ठजन सम्मान समारोह, दीपावली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह, वर्षाकालीन गोठ, साधारण सभा की बैठक, श्री अग्रसेन जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम, मथुरा-वृन्दावन आदि धार्मिक स्थानों की यात्रा, नाथद्वारा- सांवलिया सेठ आदि धार्मिक स्थानों की यात्रा, अग्रवाल जाति के विवाह योग्य युवक युवतियों की परिचय पुस्तिका परिणय संजोग का प्रकाशन, इंदिरा रसोई व लाडली घर आदि स्थानों पर किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। अग्रवाल ने बत...

राष्ट्रीय संत स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने पुष्कर में लगाई डुबकी

पुष्कर। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष एवं ब्रह्मा सावित्री विद्या पीठ पुष्कर के संस्थापक राष्ट्रीय संत स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर तीर्थराज पुष्कर में आस्था की डुबकी लगाई। सरोवर की पूजा अर्चना के बाद वे जगत पिता ब्रह्मा गायत्री मंदिर पहुंचे। विधिवत आरती कर विश्व कल्याण की कामना की। पुष्कर सरोवर पर पुरोहित पुरुषोत्तम भोमिया व पंडित गंगाधर पाराशर ने पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने घाट के पुरोहितों व ब्रह्मा मंदिर के पुजारियों को पूजन आरती के बाद दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया। स्वामी गोविंद देव गिरी इन दिनों ब्रह्मा सावित्री विद्या पीठ स्थल पर भागवत कथा का अमृत करवा रहे हैं। तथा इस मौके पर ब्रह्मा मंदिर व सरोवर पर उनका सामाजिक कार्यकर्ता अरुण पाराशर व पंडित कैलाश नाथ दाधीच, रघु पारीक, मयंक पाराशर, मधुसूदन आदि पुरोहितों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत, सम्मान किया। The post राष्ट्रीय संत स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने पुष्कर में लगाई डुबकी appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/rashtriya-sant-swami-go...

अजमेर से दिल्ली एवं मुंबई के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने अजमेर से दिल्ली तथा अजमेर से मुंबई रेलमार्ग पर भी वंदे भारत ट्रेन संचालित करने की मांग की है। चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अलग अलग पत्र लिखकर अगले वर्ष 2023 मे पंद्रह अगस्त तक देश में 74 वंदे भारत ट्रेन में से अजमेर को भी जोड़ते हुए अजमेर से दिल्ली वाया जयपुर तथा अजमेर से मुंबई वाया चित्तौड़गढ़ रतलाम रेलमार्ग पर ट्रेन की सौगात देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अजमेर ख्वाजा साहब की दरगाह एवं तीर्थराज पुष्कर की वजह से पर्यटन का केंद्रीय बिंदु है। साथ ही दिल्ली मुंबई मार्ग को भी जोड़ता है। अजमेर से महज दस किलोमीटर पर तीर्थराज पुष्कर तथा पच्चीस किलोमीटर पर मार्बल मंडी किशनगढ़ है। यहां केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा विश्व प्रसिद्ध मेयो कॉलेज भी है। इस लाइन पर पर्यटकों, उद्यमियों, व्यापारियों, छात्र छात्राओं तथा विदेशी मेहमानों की आवाजाही नियमित है। वंदे भारत ट्रेन के संचालन से यात्रीभार भी बढ़ेगा। उन्होंने लिखा कि अजमेर भारतीय रेल के नजरिए से भी 145 वर्षों का इतिहास लिए लोक एवं कैरिज कारखाना भी है। इन सब...

नसीराबाद : नांदला गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे 6 किशोर

Image
नसीराबाद। समीपवर्ती नांदला गांव में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के दौरान बडा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान 6 युवक गहरे पानी में चले गए और एक दूसरे की जान बचाने के प्रयास में डूब गए। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सभी के शव निकाल लिए। एक साथ 6 किशोरों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नांदला सरपंच मानसिंह रावत ने बताया कि यह हादसा अपराहन करीब साढे तीन बजे हुआ। नवरात्र के दौराननंदा जी की ढाणी के गरबा पांडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने ग्रामीण महिलाएं, पुरुष व बच्चे सामूहिक रूप से पहुंचे थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में एक के बाद किशोर पानी में ही डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा गहरे पानी में तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस भी आ गई। कडी मशक्कत के बाद देर शाम तक सभी छह शव निकाल लिए गए। मौके पर पहुंचे अजमेर कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों पूर्व कांग्रेस पीसीसी प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर, नसीराबाद पूर्...

दुर्गाष्टमी पर राजगढ़ धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Image
अजमेर। श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ मनाए जा रहे विशाल छठ मेले के दौरान दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा। धाम पर श्रद्धालुओं का रैला देर रात तक अखण्ड ज्योति के दर्शन करने व चमत्कारी चिमटी पाने के लिए आता रहा। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि शारदीय नवरात्रा महोत्सव के लक्खी छठ मेले में बाबा भैरव का मुख्य मंदिर गत तीन वर्षों में बाबा के आदेशानुसार विशेष अवसरों पर ही श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खोला गया। छठ मेले में भजन संध्या में आए भारत के विश्वविख्यात भजनगायक लखबीर सिंह लक्खा और अजमेर के जाने माने भजनगायक विमल गर्ग ने भजन सुनाए तो श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। पुष्कर निवासी प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी एण्ड पार्टी ने नगाडे की गूंज से सबकों मोहित कर दिया। प्रदेश के कई जिलों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव व मां कालिका के झण्डे चढाकर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर अखण्ड ज्योत के दर्शन किए। शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव के दौरान धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा की ओर से समस्त व्यवस्थाएं की गई हैं।...

अष्टमी पर बाघसूरी के श्री देवरी माता मेले में उमड़े श्रद्धालु

Image
नसीराबाद/ बाघसूरी। शारदीय नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में अष्टमी को नसीराबाद उपखंड क्षेत्र का सबसे विशाल मेला बाघसूरी गांव की पहाड़ी स्थित देवरी माता मंदिर की तलहटी पर धूमधाम से भरा। परंपरागत परिधान पहने महिला, पुरुष और बच्चों का सैलाब मेले की रौनक में चार चांद लगा रहा था। देवरी माता के जयकारों से समूचा मेला क्षेत्र गूंज उठा। अष्टमी के कारण मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने देवरी माता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। देवरी माता के मेले में ग्राम नाहरपुरा, न्यारा, बनेवड़ा, झड़वासा, मोतीपुरा भवानीखेड़ा, बुबानिया, धोलादातां, नांदला सहित आसपास क्षेत्र के गांवों से श्रद्धालु झंडों के साथ उमड़े। श्रद्धालुओं ने देवरी माता के दर्शन कर खीर, चूरमे व नारियल का भोग लगाकर खुशहाली की कामना की तथा डीजे की धुन पर नाचते गाते मंदिर पर झंडे चढ़ाएं। मेला कमेटी की ओर से मिठाई वितरित की गई। मेले मे सजी दुकानों पर मेलार्थियों ने जमकर खरीदारी की तथा झूले आदि का आनंद उठाया। खान पान की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। इस मौके पर मेले के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक...

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रदीप कच्छावा सम्मानित

Image
अजमेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अजमेर की ओर से समाज कल्याण सप्ताह के तहत शनिवार को अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस जय अम्बे वृद्ध आश्रम कोटडा के प्रागंण में मनाया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला क्लेक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा, विभाग के उप निदेशक प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा, समाज कल्याण अधिकारी इन्द्रजीत चान्दोलिया उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामलाल जाट ने प्रदीप कुमार कच्छावा को माला व शाल ओढाकर कर सम्मानित किया। कच्छावा को यह सम्मान बुजुर्गों, महिलाओं को अपने वाहन पर बैठाकर प्रत्येक माह पेंशन दिलवाना, उन्हें मेडिकल की दवाईयां, वैक्सीन की तीनों डोज लगवाना, चिंरजीवी योजना का लाभ दिलवाना, दिव्यांगों के रेलवे व रोडवेज विभाग के रियासत पास बनवाने, साधु-संतों को भोजन-साम्रगी मुहैया करवाना, बुजुर्ग विधवा महिलाओं के पेंशन के फार्म भरवाना व विभाग से लाभ दिलवाने का प्रयास करना। बुजुर्गों का फील गुड करवाना आदि सामाजिक कार्यो के लिए दिया गया। The post अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रदीप कच्छावा सम्मानित appeared first on Sabguru News . source https://www.s...

बनेवड़ा गांव में सोलथंबी देवरी माता का विशाल मेला अष्टमी को भरेगा

नसीराबाद। हर साल की तरह इस बार भी बनेवड़ा गांव में सोलथंबी देवरी माता का विशाल मेला 3 अक्टूबर (अष्टमी) को धूमधाम से भरेगा। मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगिता रहेगी। मेला कमेटी के अनुसार बनेवडा में श्री देवरी माता का बड़ा चमत्कारिक मंदिर है। यह मंदिर 400 वर्ष पुराना है। यहां आने वाले हर श्रद्धालू की मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर तालाब की पाल पर स्थित है। कबड्डी के सारे मैच मेट पर ही होंगे। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 11000 नगद राशि, द्वितीय विजेता को 7100 नगद राशि तथा मेले में सबसे चांडाल आने वाले को 2 किलो मिठाई दी जाएगी। मेले में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लांबा, विशेष अतिथि पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, पूर्व विधायक और पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर होंगे। The post बनेवड़ा गांव में सोलथंबी देवरी माता का विशाल मेला अष्टमी को भरेगा appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/solthambi-dewri-mata-mandir-mela-in-banevada-village-on-october-3/