राजस्थान में कोरोना के 669 नए केस, जयपुर में मिले 106 संक्रमित

जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बुधवार को 669 नये मामले सामने आये है जो इस वर्ष का सबसे अधिक संख्या है।
चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 106 नए मामले राजधानी जयपुर में सामने आए है। इसके अलावा अजमेर 65, जोधपुर 90, कोटा 88 और उदयपुर में 51 नए मामले सामने आए हैं।
इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ में 37, सिरोही 33, राजसमंद 31, भीलवाड़ा 27, डूंगरपुर 22, बांसवाड़ा 15, झुंझुनूं 14 बीकानेर 12, सीकर 11 और पाली व बूंदी में 10-10 नए मरीज सामने आए हैं।रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4672 तक पहुंच गई।
The post राजस्थान में कोरोना के 669 नए केस, जयपुर में मिले 106 संक्रमित appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/coronavirus-rajasthan-records-669-fresh-case/
Comments
Post a Comment