Posts

Showing posts from April, 2021

अजमेर में नो मास्क, नो मूवमेंट अभियान तेजी से चलाएं : भवानी सिंह देथा

Image
अजमेर। जिले के प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने अजमेर जिले में कोरोना संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के कोई भी बाहर ना निकले, इसके लिए सख्ती से नो मास्क-नो मूवमेंट अभियान चलाया जाए। श्री देथा ने अजमेर और ब्यावर में कोरोना प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को स्वयं मौके पर जाकर देखा तथा वैक्सीनेशन, सैम्पलिंग और कान्टेक्ट ट्रेसिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिले के प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा ने आज कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के साथ अजमेर और ब्यावर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लागू जन अनुशासन पखवाड़े की पालना के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने दरगाह एवं आस पास के क्षेत्र में भ्रमण कर अनुमत गतिविधियों के संचालन एवं आमजन से की जा रही समझाइश व सख्ती के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। देथा ने जोंसगंज क्षेत्र में बनाए गए मिनी कन्टेनमेंट जोन में जाकर वहां की गई बैरिकेटिंग, घरों में की जा रही कन्ट...

राजस्थान में कोरोना के 14468 नए मामले, 59 संक्रमितों की मौत

Image
coronavirus rajasthan records 14468 fresh corona cases 59 deaths जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 14 हजार 468 नए मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढ़कर चार लाख 67 हजार 875 हो गई वहीं 59 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा तीन हजार 389 पहुंच गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 2317 नए मामले राजधानी जयपुर में सामने आए हैं जबकि जोधपुर में 1921, कोटा में 1126, उदयपुर में 1215, अलवर में 756, अजमेर में 623, भीलवाड़ा में 602 एवं बीकानेर में 634 में नए मरीज मिले। इसके अलावा अजमेर में 623,बांसवाडा में 235, बारां में 292, बाड़मेर में 333, भरतपुर में 132, बूंदी में 127, चित्तौडगढ़ में 270, चूरू में 350, दौसा में 301, धौलपुर में 148, डूंगरपुर में 287, श्रीगंगानगर में 160, हनुमानगढ़ में 127, जैसलमेर में 106, जालोर में 115, झालावाड़ में 149, झुंझुनूं में 49, करौली में 164, नागौर में 168, पाली में 345, प्रतापगढ़ में 85, राजसमंद में 306, सवाई माधोपुर में 133, सीकर में 395, सिरोही में 281, टोंक में 216 नये मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट क...

अजमेर में बीते 24 घंटे में मिले 623 नए कोरोना संक्रमित

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले में पिछले 24 घंटों में 623 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।चिकित्सा विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछले 10 दिनों की अपेक्षा कल कम संक्रमित मिले, जिसके चलते कुछ संतोष देखा गया, लेकिन आज संख्या उछाल मारकर दुगुनी के नजदीक पहुंच गई। अजमेर कलक्टर ने आज ब्यावर का दौरा कर वहां की व्यवस्था को परखा तो अजमेर नगर निगम की ओर से जागरूकता के लिए आटो रिक्शा रैली शहर में निकाली गई। निगम ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों को सीज करने एवं कई जगह चालान किए। जिले के केकड़ी में भी पुलिस ने बेवजह घरों से निकल रहे लोगों पर सख्ती की। हालांकि जन अनुशासन पखवाड़े के चलते अजमेर की सड़कें वीरान नजर आईं। The post अजमेर में बीते 24 घंटे में मिले 623 नए कोरोना संक्रमित appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-ajmer-records-623-fresh-corona-cases/

अजमेर : कई दुकानें सीज, विभिन्न स्थानों पर बनाए मिनी कन्टेनमेंट जोन

Image
अजमेर। कोरोना महामारी के संक्रमण रोकने के लिए अजमेर शहर में इंसीडेन्ट कमाण्डरों द्वारा कार्यवाही लगातार जारी है। बुधवार को रामनवमी की छुट्टी के बावजूद जिला प्रशासन की टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना के खिलाफ कार्यवाही की। कई स्थानों पर दुकानों को सीज किया गया। कई जगह पर मिनी कन्टेनमेंट जोन बनाए गए। प्रशासन ने वैक्सीनेशन, ऑक्सीजन की सप्लाई और सैम्पलिंग के कार्य को भी गति प्रदान की है। कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर शहर सहित जिले के विभिन्न उपखण्ड़ों में जन अनुशासन पखवाड़े के तहत कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के लिए कार्यवाही जारी है। जिला कलक्टर ने बुधवार प्रातः सभी इंसीडेन्ट कमाण्डरों को निर्देश दिए कि फील्ड में रहकर वैक्सीनेशन, टेस्ट, ट्रेस और आइसोलेशन तथा जन अनुशासन पखवाड़े के तहत कोरोना गाइडलाइन की सख्ती से पालना करवाएं। उन्होंने स्वयं फील्ड में निरीक्षण किया तथा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में ऑक्सीजन संग्रहण व सप्लाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला रसद अधिकारी हीरालाल मीणा ने आज सुबह विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि केसरगंज ...

राजस्थान में कोरोना के 14622 नए मामले, 62 लोगों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 14 हजार 622 नये मामले सामने आने के साथ ही आज इसकी संख्या बढ़कर चार लाख 53 हजार चार सौ सात हो गई वहीं 62 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन हजार 330 पहुंच गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 3101 नए मामले राजधानी जयपुर में आए हैं जबकि जोधपुर में 1,523, कोटा में 1,121, उदयपुर में 1,101, अलवर में 915, भीलवाड़ा में 659, बीकानेर में 603 एवं सिरोही में 601 नए केस सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 96 हजार 366 हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में जोधपुर में 18, उदयपुर में आठ, जयपुर एवं कोटा में पांच-पांच, बीकानेर तथा झालावाड़ में तीन-तीन, बाड़मेर एवं चित्तौड़गढ़ में दो-दो तथा अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चूरू, डूंगरपुर, गंगानगर, जालोर, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर एवं टोंक में एक-एक संक्रमितों की मौत हो गई। The post राजस्थान में कोरोना के 14622 नए मामले, 62 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News . source h...

अजमेर में मिले 345 नए कोरोना संक्रमित, किशनगढ में 4 और पुलिसकर्मी पोजिटिव

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर में अजमेर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पिछले दस दिनों की तुलना में कम रहा, आज 345 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं अजमेर के किशनगढ़ उपखंड में रूपनगढ़ थाने से चार पुलिसकर्मियों की पोजिटिव रिपोर्ट आने के बाद थाने में हड़कंप मच गया है। चार दिन पूर्व भी दो पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद पूरे थाने के पुलिस कार्मिकों की सैंपलिंग की गई और नए संक्रमित पुलिस कर्मी आने से थाने में हड़कंप मच गया। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने स्थानीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचकर ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा की मौजूदगी को सुनिश्चित किया। उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण में कोविड वार्डों में 600 बिस्तरों की व्यवस्था के साथ साथ ऑक्सीजन तथा पर्याप्त मात्रा में रेमेडेसीवर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल जैन ने बताया कि अस्पताल के 400 बैड अभी कोरोना संक्रमित मरीजों के अधीन है। अजमेर संभाग में सर्वाधिक भीलवाड़ा से 659, अजमेर से 345, नागौर से 111, टोंक से 134 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस तरह से कुल संभाग में 1249 मर...

अजमेर में एक बैंक उपप्रबंधक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में आज एक बैंक उपप्रबंधक के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना अधिकारी हेमराज ने बताया कि थाना क्षेत्र के माखुपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के प्रबंधक अभिजीत झा ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि बैंक में उपप्रबंधक हेमंत कुमार वर्मा ने ग्राहकों के पैसों को अपने मिलने वालों के खाते में स्थानांतरित कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि यह राशि करीब नौ लाख रुपए है। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। The post अजमेर में एक बैंक उपप्रबंधक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/sbi-bank-makhupura-indestate-branch-deputy-manager-booked-for-fraud-in-ajmer/

अजमेर में बेवजह बाजार में निकलने वालों पर अंकुश के लिए वन वे

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जन अनुशासन पखवाड़े के तहत अजमेर शहर, पुष्कर तथा अन्य स्थानों पर वन वे प्रभावी किया गया है ताकि घरों से बेवजह बाजारों में निकलने वाले लोगों पर अंकुश लग सके। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर पुलिस प्रशासन, नगर निगम और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न बाजारों में अवरोधक लगाकर बिना किसी काम के लिए घूमने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए हैं। पुरोहित ने इंसीडेंट कमांडरों को भी सख्त हिदायत दी है कि वे कोविड-19 के संदर्भ में केंद्र तथा राज्य सरकार की गाइडलाइनों को प्रभावी ढंग से आम लोगों से पालना कराएं। उन्होंने सभी इंसीडेंट कमांडरों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए है तथा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्यवाही, चालान अथवा सीज जैसी कार्यवाही को अमल में लाने के लिए कहा है। उन्होंने दुकानों के बाहर सोशल डिस्टैंसिंग के लिए गोले नहीं बनाए जाने पर भी दुकानों को सीज करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि अजमेर जिले में कोरोना का संक्रमण का आंकड़ा नित रोज बढ़ रहा है और अजमेर ...

अजमेर विहिप ने की छबड़ा दंगों की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Image
अजमेर। विश्व हिंदू परिषद ने राज्य के सभी जिला केंद्रों पर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बारां जिले के छबड़ा में हुए दंगों की उच्च स्तरीय जांच तथा पीड़ितों को उचित मुवावजा देने की मांग की। विहिप के विभाग मन्त्री एडवोकेट शशिप्रकाश इंदौरिया ने बताया की छबड़ा में योजनापूर्वक दो हिन्दू युवकों को चाकू मारे गए उसके बाद पीएफआई के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरिके से दंगों को अंजाम दिया गया। इस दंगे में हिन्दुओं की 60 से अधिक दुकानों में लूटमार कर आगजनी की गई। कई घंटे तक खुला उवद्रव हुआ और प्रशासन तथा पुलिस मूकदर्शक बनी रही। विहिप के प्रांतीय अधिकारी लेखराज सिंह राठौड़ ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वीडियो फुटेज तथा नामजद रिपोर्ट होने के बावजूद सरकार आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर उल्टे निर्दोष हिन्दू युवकों ओर विहिप कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। विहीप मंत्री कैलाश सिंह भाटी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई तथा पीड़ितों को उचित मुवावजा नहीं दिया गया तो अभी तो बारां जिला बन्द किया है, जल्द ही राजस्थान बन्द करने का आव्हान कर आंदोलन को ते...

शादियों पर रहेगी विशेष नजर, नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्यवाही

Image
अजमेर। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सभी उपखण्ड अधिकारियों व इंसीडेन्ट कमाण्डरों को निर्देश दिए हैं कि 21 अप्रैल से शुरू हो रहे शादियों के सीजन में समारोह स्थल एवं अन्य स्थानों पर विवाह समारोहों में कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करें। राज्य सरकार ने शादी समारोह में 50 व्यक्तियों के शामिल होने की सीमा निर्धारित की है। इसकी सख्ती से पालना करवाई जाए। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी राजस्व अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी एवं इंसीडेन्ट कमाण्डरों को कोविड गाइडलाइन की पालना के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सरवाड़ उपखण्ड में बिना सूचना व अनुमति के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाने की जानकारी मिलेने पर इस मामले में उपखण्ड अधिकारी को आयोजकों पर जुर्माना एवं समारेाह स्थल को सीज कराने के निर्देश दिए। राजपुरोहित ने कहा कि बुधवार 21 अप्रैल से शादी के सावे शुरू हो रहे है, सभी अधिकारी शादियों में गाइडलाइन का पूर्णतया एवं दृढ़ता से पालन कराए। शादी समारोह में 50 से अधिक व्यक्ति पाए जाने पर आयोजकों के विरूद्ध कार्यवाही करें तथा जुर्माना वसूलें। बिना ...

अजमेर में 16 दिवसीय चेटीचंड महोत्सव 36 कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न

Image
अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न आवासीय काॅलोनियों व क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों के आपसी सहयोग से 3 से 18 अप्रेल तक 7वां झूलेलाल जयंती महोत्सव कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप मनाया गया। अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 16 दिन में 36 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 26 संस्थाओं का सहयोग रहा। आनलाइन आयोजन कर सभी संस्थाओं के सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कोरानाकाॅल में सभी के स्वस्थ व मंगल कामना ईष्टदेव झूलेलाल से प्रार्थना पल्लव से की गई। महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी नें बताया कि जतोई दरबार में दांदूराम साहेब दरबार ट्रस्ट की देखरेख में 21 फीट की ईष्टदेव झूलेलाल की मूर्ति की स्थापना व संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ हुआ जिसमें बाहर से भी श्रृद्धालु उपस्थित हुए। 16 दिवसीय तक धार्मिक व सांस्कृतिकों में सिन्धी संस्कृति, पहनावा, बोली व युवाओं में सिन्धु संस्कारों को बढावा देने के लिए इस पखवाडे में आनलाइन कार्यक्रमों पर जोर दिया गया। रक्तदान शिविर, सिन्धु रत्न सम्मान, सिन्धियत जी सुहिणी...

राजस्थान में कोरोना के 12201 नए मामले, 64 लोगों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 12 हजार 201 नए मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या बढ़कर आज चार लाख 38 हजार 785 हो गई वहीं 64 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3268 हो गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 1875 नए कोरोना संक्रमित राजधानी जयपुर में सामने आए है। इसके अलावा जोधपुर में 1545, कोटा में 1382, उदयपुर में 932, अलवर में 650 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार भीलवाडा, सिरोही में 475-475, अजमेर में 439, बीकानेर में 401, डूंगरपुर में 355, पाली में 340, धौलपुर में 202, चित्तौडगढ़ में 214, सीकर में 218, राजसमंद में 251, सिरोही में 475, प्रतापगढ़ में 93, दौसा में 244, बारां में 255, सवाई माधोपुर में 106, झालावाड़ में 123, झुंझुनूं में 138, भरतपुर में 90, नागौर में 185, श्रीगंगानगर में 28, चूरू में 205, करौली में 100, जालोर में 65, हनुमानगढ़ में 141, टोंक में 175, बाड़मेर में 110, बांसवाड़ा में 120, जैसलमेर में 65 तथा बूंदी में 134 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में उपचारा...

अजमेर संभाग में मिले 1274 नए कोरोना संक्रमित

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर संभाग में गत चैबीस घंटे के अंदर नये 1274 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि चारों जिलों से एक. एक मौत भी दर्ज की गई है। संभाग के भीलवाड़ा से सबसे ज्यादा 475, अजमेर से 439, नागौर से 185, तथा टोंक से 175 नये संक्रमित मरीज निकले हैं। अजमेर में शहर के अलावा ब्यावर से 71 तथा पुष्कर से 50 मरीजों की पुष्टि हुई है। अजमेर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने आज कोरोना जागरूकता हेतु अजमेर में पुलिस का फ्लैग मार्च कराया। फ्लैग मार्च को पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने पटेल मैदान से रवाना किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शर्मा ने मीडिया से कहा कि जन अनुशासन पखवाड़ा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया है। The post अजमेर संभाग में मिले 1274 नए कोरोना संक्रमित appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-ajmer-division-records-1274-fresh-corona-cases/

अजमेर : कोरोना के चलते शादी वाले परिवार हो रहे है परेशान

Image
अजमेर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जन अनुशासन पखवाड़े के तहत लागू पाबंदियों के कारण रामनवमी से शुरू हो रहे सावों पर शादी वाले परिवारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राज्य में बुधवार रामनवमी को अबूझ सावों के चलते शादियों की भरमार है और अजमेर सहित पुष्कर में भी खूब सावें हैं। लेकिन पाबंदियों को चलते सम्बंधित लोगों को व्यवस्था जुटाने में व्यापक परेशानी हो रही है। सरकारी गाइडलाइंस में सीमित संख्या की भागेदारी ने जहां आयोजकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है वहीं कपड़े एवं सर्राफा आदि दुकानों के बंद होने से शादी वाले परिवारों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर इन पन्द्रह दिनों में कोरोना पर काबू नहीं पाया जाता है तो जुलाई तक चलने वाले सावों में स्थितियां और खराब हो जाएगी। शादियों के मद्देनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। अजमेर पुष्कर में विशेष सतर्कता बरतते हुए अधिकारियों को सक्रिय किया गया है। जो विवाह समारोह स्थलों पर नजर बनाए हुए है। The post अजमेर : कोरोना के चलते शादी वाले परिवार हो रहे है परेशान appeared first on Sabguru News . source ht...

अजमेर में ऑक्सीजन के जरुरत वाले कोरोना मरीज ही वार्ड में होंगे भर्ती

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज से केवल ऑक्सीजन की जरुरत वाले मरीज ही कोरोना वार्ड में भर्ती किए जाएंगे। कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर अब केवल उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जाएगा जिन्हें ऑक्सीजन पर रखना आवश्यक होगा। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल जैन ने बताया कि जिले में प्रतिदिन गंभीर कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अस्पताल में ऑक्सीजन बेड की संख्या 553 से बढ़ाकर 623 की जा रही है ताकि गंभीर मरीजों के उपचार में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि चिकित्सा निदेशालय के निर्देश पर अब जिन मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होगी उन्हें होम क्वारंटाइन करके ही वहीं उन्हें उपचार दिया जाएगा और जिस क्षेत्र में वह रहते हैं वहां के चिकित्सा प्रभारी उनकी निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 304 मरीज भर्ती है। उल्लेखनीय है कि बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने अस्पताल के अलावा कायड़ में आयुर्वेद चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर तथा घूघरा स्थित आईआईटी में भी अतिरिक्त बिसतरो की व्य...

अजमेर : कोरोना आपदा के चलते यूनानी चिकित्सा विभाग ने बढाई सक्रियता

Image
अजमेर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से उपजी स्थितियों के चलते संक्रमण से बचाव के लिए रोगप्रतिरोधक क्षमता बढाने वाला काढा वितरण करना शुरू कर दिया है। यूनानी जिला कार्डिनेटर एवं जेएलएन अस्पताल अजमेर के वरिष्ठ यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद रोशन ने बताया कि आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग व निदेशालय यूनानी चिकित्सा विभाग ने कोरोना आपदा को लेकर समस्त चिकित्सा कार्मिकों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्ध लगाकर मुख्यालय पर उपस्थित सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के सक्रंमण के प्रकोप से बचाव, रोकथाम एवं प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंञालय-भारत सरकार द्धारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार समस्त राजकीय यूनानी चिकित्सालयों/ औषधालयों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आमजन को यूनानी जोशांदा (काढ़ा) वितरित कर दैनिक रिपोर्ट जिला कॉर्डिनेटर के द्धारा विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त कलक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्वास्थ समिति के निर्देशानुसार जिन क्षेञों में बीमारियों की अधिकता/ फैलाव अधिक है वहां पर विशेष तौर पर यूनानी चिकित...

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ पहुंचा कलक्टर की चौखट

Image
अजमेर। जो व्यापारी कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करने वालों विरुद्ध कार्यवाही करने में असफल रहने पर नियमों का पालन करने वालों की दुकाने भी बंद करवाकर लोकतंत्र में अन्यायपूर्ण कार्यवाही की जा रही है। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम सौंपे गए ज्ञापन में यह आरोप लगाया। व्यापारिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र बंसल, उपाध्यक्ष अशोक दुल्हानी मामा, ओम प्रकाश टांक, सागर मीणा, महासचिव रमेश लालवानी, प्रदीप कुमार अग्रवाल, रवि आडवानी, कमलेश हेमनानी, देवेन्द्र जादम, चितलेश बंसल तथा अन्य ने महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र बंसल और रमेश लालवानी के नेतृत्व में कलक्टर राजपुरोहित को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि शराब की दुकानें देर रात्रि तक खोली जाती है। जबकि अन्य व्यापारी वर्ग को परेशान किया जाता है। महासंघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूर्व की गाइडलाइन के अनुसार सबके साथ एक समान और न्यायपूर्ण कार्यवाही की जानी चाहिए। पिछले साल से लगे लाॅकडाउन से कर्जे में फंसे व्यापारी वर्तमान...

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 11967 नए मामले, 53 लोगों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप बढ जाने से सोमवार को इसके नए मामलों की संख्या बढकर लगभग बारह हजार पहुंच गई वही इससे 53 लोगों की और मौत हो गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 967 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में इसके मरीजो की संख्या भी बढकर चार लाख 26 हजार 584 पहुंच गई। हालांकि अब तक तीन लाख 46 हजार 739 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में इससे पिछले 24 घंटों मे 53 लोगों की जान चली गई। जिससेे कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकर 3204 हो गई। नए मामलो में सर्वाधिक 2011 राजधानी जयपुर में सामने आए जबकि जोधपुर में 1641, कोटा मे 1307, उदयपुर में 702, अलवर में 701, भीलवाडा में 550, अजमेर में 403 एवं बीकानेर में 401 नए संक्रमित मिले। राज्य के 30 जिलों में 100 से अधिक नए मामले सामने आए। राज्य में नए मामलों से सक्रिय मरीजों की संख्या बढकर 76 हजार 641 पहुंच गई। राज्य में अब तक 78 लाख 26 लोगों की जांच की गई। कोरोना की दूसरी लहर पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य में सोमवार सुबह पांच बजे से आगामी तीन मई तक वीकेंड कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू ...

रेलवे के अजमेर मंड़ल ने रेल यात्रियों के लिए की सख्ती

Image
अजमेर। राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा महामारी रोक अधिनियम 1897 की धारा 2 तथा द डिसास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के अंतर्गत निर्णय लेते हुए रेल योत्रियों के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अजमेर मंडल ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा केरल, गोवा, दिल्ली व दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड को संवेदनशील स्थान के रूप में घोषित किया है और यात्रियों की आवाजाही पर सतर्कता के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत अजमेर मंडल ने भी महाराष्ट्र की ओर जाने वाले यात्रियों का 48 घंटे में आरटीपीसीआर टेस्ट की नैगेटिव रिपोर्ट के साथ साथ अनारक्षित टिकट जारी नहीं करने, बिना कन्फर्म टिकट यात्रा नहीं करने देने, रेलों के साथ साथ स्टेशनों पर भी कोरोना नियमों की पालना करने, स्वस्थ व्यक्ति को ही महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने के साथ साथ मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियम को प्रभावी किया है। अजमेर मंडल ने जन साधारण के साथ साथ अपने अधीन रेलवे स्टेशनों को भी महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रति सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। The post रेलवे के अजमेर मंड़ल ने रेल यात्रियों क...

अजमेर : पाबंदियों के बावजूद खोली दुकानें, मिली सीज और जुर्माने की सजा

Image
अजमेर। कोरोना महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा जन अनुशासन पखवाडे़ की पाबंदियों की अवहेलना करने पर इंसीडेन्ट कमाण्डरों ने आज पूरे शहर में कार्यवाही की। कई जगहों पर दुकानों को सीज किया गया है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ हजारों रूपए का चालान काटा गया है। कोरोना प्रोटोकॉल की पालना नहीं करने वालों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में सभी इंसीडेन्ट कमाण्डरों और उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही और जुर्माना किया जाए। जिला रसद अधिकारी हीरा लाल मीणा ने बताया कि पाबंदियों की अवहेलना करने पर आज दरगाह बाजार में जैन साहब की दुकान, नला बाजार में नेणुमल नमकीन भण्डार और अंदरकोट में वाहिद हुसैन की कपड़े की दुकान को 24 घंटे के लिए सीज किया गया है। इसी तरह मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर कई लोगों के चालान काटे गए। उनकी टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंदरकोट और डिग्गी बाजार में वैक...

ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि में नव विक्रम संवत 2078

Image
सबगुरु न्यूज। नव विक्रम संवत 2078 का प्रारंभ 12 अप्रैल 2021 को सुबह 8 बजकर एक मिनट सोमवार को हुआ। इस दिन चैत्रीय शुक्ल प्रतिपदा शुरू हो गई और उस समय रेवती नक्षत्र वैधृति योग वृष लग्न था। आकाशीय ग्रह स्थितियो के अनुसार ग्रह इस वृष लग्न मे वृष राशि में मंगल व राहू तथा सप्तम भाव की वृश्चिक राशि में केतु और नवम भाव की मकर राशि मे शनि, दसम भाव की कुंभ राशि में वृहस्पति, 11वें भाव की मीन राशि में सूर्य चन्द्र और बुध तथा 12वें भाव की मेष राशि में शुक्र ग्रह बैठे हैं। चैत्रीय शुक्ल प्रतिपदा को सोमवार होने के कारण वर्ष का राजा चन्द्र ही होगा लेकिन इस सुबह सूर्योदय के बाद तक अमावस्या होने के कारण लोकाचार में चैत्रीय और बसंत नवरात्रा अगले दिन 13 अप्रैल 2021 मंगलवार ही माना जाएगा और वर्ष का राजा भी मंगलवार का अधिपति ग्रह मंगल ही राजा माना जाएगा। इस कारण विभिन्न पंचागों में यह मतांतर मिलेगा। भले ही मान्यताएं जो भी हो लेकिन नव वर्ष प्रवेश के ग्रहों की कुंडली और वर्ष फल 12 अप्रैल 2021 को अमावस्या के खत्म होने और शुक्ल प्रतिपदा के सुबह 8 बजे प्रारंभ होने से ही माना जाएगा। यहां भी सूर्योदय के कारण...

अजमेर में कोरोना के चलते लगी पाबंदियों के तहत सख्ती

Image
अजमेर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते जारी नई गाइडलाइन के तहत अजमेर में पाबंदियों का आज सुबह से ही व्यापक असर देखने को मिला। हालांकि कई लोग जरूरी कार्यों की कारण शहर के विभिन्न आवासीय क्षेत्रों से अपने घरों से बाहर निकले लेकिन उन्हें जगह-जगह पुलिस की नाकेबंदी का सामना करना पड़ा और जरूरी कारण स्पष्ट होने पर ही उन्हें आगे जाने की अनुमति मिली। हालांकि पुलिस ने बेवजह घूम रहे कई दुपहिया वाहन चालकों का चालान बनाकर जुर्माना वसूला। प्रदेश में राज्य सरकार ने रविवार देर रात जन अनुशासन पखवाड़े के तहत नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें किराना, मेडिकल स्टोर, फल- सब्जी, विक्रेताओं, डेयरी पशु आहार, भोजन की होम डिलीवरी, पेट्रोल पंप, एटीएम सिटी, बस, ऑटो, कैब, सार्वजनिक परिवहन आदि जरूरी सुविधाओं में छूट दी गई है। इस छूट के अभाव में पिछली बार लोकडाउन के दौरान आम आदमी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिससे सबक लेते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कई जरूरी छूट प्रदान की है। इन दिनों हिंदुओं का बडा पर्व चैत्र मास की नवरात्रि चल रहे हैं लेकिन राज्य सरकार की बंदिशों के चलते म...

अजमेर : कोरोना के चलते ख्वाजा की महाना छठी रस्मी तौर पर मनाई

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की महाना छठी को कोरोना की दूसरी लहर के बीच रस्मी तौर पर मनाया गया। दरगाह शरीफ स्थित आहता-ए-नूर में सुबह नौ बजे हुई इस धार्मिक रस्म में जायरीन और अकीदतमंद शामिल नहीं हो सके क्योंकि कोरोना की सरकारी गाइडलाइन के अनुसार दरगाह शरीफ में आवाजाही पूरी तरह से बंद है। महाना छठी की धार्मिक रस्म को पासधारक चुनिंदा खादिमों ने ही सोशलडिस्टैंसिंग की पालना के साथ निभाया। अंजुमन के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा के अनुसार छठी की रस्म परंपरागत तरीके से धार्मिक रस्मों के साथ संपन्न हुई। सुबह नौ बजे कुरान की तिलावत के बाद शिजरा खानी और सलातों सलाम पेश किया गया। साथ ही ख्वाजा साहब की शिक्षाओं को भी पढ़कर रस्म पूरी की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान गरीब नवाज की छठी रस्मी तौर पर पूरी की गई थी और छठी की फातहा पढ़कर रस्म निभाई गई थी। इस बार भी पुलिस और जिला प्रशासन के साथ दरगाह कमेटी और अंजुमनों ने दरगाह के निजाम गेट पर बड़े इश्तहार लगाकर जायरीनों को कोरोना में दरगाह में जियारत के लिए नहीं आने की अपील की। महाना छठी पर ह...

अजमेर : जमाखोरी और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Image
अजमेर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू के दौरान कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आमजन इन नम्बरों पर कालाबाजारी और अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत कर सकते हैं। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी या जमाखोरी करने या आवश्यक वस्तु की निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय करने की गतिविधि में लिप्त पाए जाने पर उनके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं अन्य सुसंगत अदेशों के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी। उपभोक्ता इस प्रकार की अवैध कारोबार की शिकायत जिला रसद कार्यालय अजमेर के दूरभाष नम्बर 0145-2627391, उपभोक्ता हैल्पलाइन नम्बर 18001806030, सहायक नियंत्रक मनीष भटनागर के मोबाईल नम्बर 9352503495 तथा एलएमओ भावना दयाल के मोबाईल नम्बर 9462512352 पर दर्ज करा सकते हैं। The post अजमेर : जमाखोरी और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम स्थापित appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-administrat...

राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ 10514 से अधिक कोरोना के नए केस, 42 की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढता जा रहा है और रविवार को इसके नए मामलों का आंकड़ा दस हजार को पार कर गया वही इससे 42 लोगों की और मौत हो गई। चिकित्सा विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 514 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में इसके मरीजो की संख्या भी बढकर चार लाख 14 हजार 869 पहुंच गई। हालांकि अब तक तीन लाख 44 हजार 331 मरीज ठीक हो चुके है। राज्य में इससे पिछले 24 घंटों मे 42 लोगों की जान चली गई। जिससेे कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकर 3151 पहुंच गई। नए मामलो मे सर्वाधिक 1963 राजधानी जयपुर में सामने आए। इससे जयपुर में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या बढकर 75 हजार 739 हो गई। जोधपुर में 1695 , कोटा में 1116, उदयपुर में 1001, भीलवाडा में 550 एवं अलवर में 546 नए मामले सामने आए। राज्य के करीब दो दर्जन जिलों मे 100 से अधिक नए मामले सामने आए। राज्य में नए मामलों से सक्रिय मरीजो की संख्या बढकर 67 हजार 387 पहुंच गई। मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट भी आई और एक दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या 7388 बढ गई। राज्य में अब तक 77 लाख 60 हजार 82 लोग...

भीलवाडा में दो कांस्टेबल की हत्या का आरोपी सुनील डूडी अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में एटीएस एवं एसओजी के संयुक्त दलों ने अजमेर रेंज के भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में दो कांस्टेबलों की हत्या करने के आरोपी कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि अजमेर रेंज के आईजी एस. सेंगाथिर के मार्गदर्शन में कल आधी रात के बाद सुनील डूडी निवासी मतवालों की ढाणी, थाना भिलाड़ा (जोधपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि कुख्यात तस्कर सुनील डूडी ने 10 अप्रैल को अजमेर रेंज के भीलवाड़ा में दो कांस्टेबलों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस महानिदेशक एमएल लाठेर ने किशनगढ़ में मृतक जवान के परिवार को भरोसा दिलाया था कि अपराधी किसी भी हालत में बच नहीं पाएंगे। अजमेर : आईपीएल मैैच में सट्टा लगवाते दो सटाेरिये अरेस्ट अजमेर। राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में बीती रात आईपीएल मैच में सट्टा लगवाते दो सटोरियों को गिरफ्तार करके उनसे एक करोड़ रुपए से अधिक का हिसाब और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा ने आज बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुष्कर रोड राधा विहार कॉलोनी में पुलिस के विशेष दल ने दबिश देकर आईपीएल के सनराइजर्स...

अजमेर : रूपनगढ थाने के दो पुुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड में रूपनगढ़ थाने में दो पुलिस कार्मिकों के कोरोना संक्रमित होने के बाद थाने में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाने के दो पुलिस कर्मियों की आज मिली कोरोन रिपोर्ट पोजीटिव आनेे के बाद थाने को खाली करा कर सैनेटाइज कराया गया। थाने के सभी पुलिस कार्मिकों की सैम्पलिंग कराई जा रही है। खास बात यह है कि दोनों पुलिस कर्मी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, बावजूद इसके वे संक्रमित हुए हैं। रेवेन्यू बोर्ड  में 11 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित अजमेर स्थित राजस्थान राजस्व मंडल में भी कल तक कुल ग्यारह अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं जिनमें एक मंडल के सदस्य भी शामिल हैं। कोरोना का मंडल में बढ़ता असर राजस्व अभिभाषक संघ के लिए भी चिंता पैदा कर चुका है। संघ ने मंडल परिसर को नगर निगम के जरिए सैनेटाइज कराया है और सोमवार को समस्त कार्मिकों और वकीलों की कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा। The post अजमेर : रूपनगढ थाने के दो पुुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-two-cop-of-roopang...

अजमेर : कायड़ आयुर्वेद चिकित्सालय में सौ बेड की व्यवस्था

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चिकित्सा विभाग ने अजमेर में घूघरा घाटी से आगे कायड़ स्थित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में सौ बिस्तर तथा आरआरटीआई हॉस्टल को आरक्षित करते हुए संक्रमित मरीजों के लिए पचास बिस्तरों की व्यवस्था की है। कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर 150 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। आयुर्वेद चिकित्सालय को गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड की दूसरी लहर को देखते हुए केयर सेंटर बनाकर रोगियों के उपचार की व्यवस्था की है। अजमेर विकास प्राधिकरण प्रबंधन ने इस केयर सेंटर पर रहने वाले रोगियो के लिए नाश्ते, पानी, भोजन की व्यवस्था पर भी काम शुरू कर दिया गया है। केयर सेंटर और क्वारंटाइन रोगियों के लिए संपूर्ण व्यवस्था आज से प्राधिकरण करेगा। प्राधिकरण ने दोनों स्थानों पर साफ सफाई के साथ रोगियों के लिए बेड और गद्दों की व्यवस्था की है। The post अजमेर : कायड़ आयुर्वेद चिकित्सालय में सौ बेड की व्यवस्था appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-outbreak-100-beds-ready-in-kayad-ayurveda-hospital-in-ajmer/

राजस्थान में कोरोना के 9046 नए मामले, 37 लोगों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वेश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 9046 नए मामले सामने आने के साथ ही शनिवार को इसकी संख्या बढ़कर चार लाख पार कर गई जबकि रिकार्ड़ 37 संक्रमितों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक 1484 नए मामले राजधानी जयपुर में पाए गए। जोधपुर में 1265, कोटा में 1046 तथा उदयपुर में 783 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा अजमेर से 301, अलवर से 591, बांसवाड़ा से 62, बारां से 146, बाड़मेर से 62, भरतपुर से 91 और भीलवाड़ा से 407 नए मामले सामने आए है। रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर से 326, बूंदी से 47, चित्तौड़गढ़ से 283, दौसा से 130, चूरू से 168, धौलपुर से 117, डूंगरपुर से 255, गंगानगर से 76, हनुमानगढ़ से 63, जैसलमेर से 47, जालोर से 43, झालावाड़ से 88, झुंझुनूं से 68, करौली से 65, नागौर से 82, पाली से 62, प्रतापगढ़ से 70, राजसमंद से 195, सवाईमाधोपुर से 209, सीकर से 182, सिरोही से 100, टोंक से 129 नये मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 59 हजार 999 हो गई हैै। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 37 संक्र...

अजमेर में वीकेंड कर्फ्यू के बीच कलक्टर व एसपी ने किया शहर का दौरा

Image
अजमेर। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सभी इंसीडेन्ट कमाण्डरों और अधिकारियों को वीकेंड कर्फ्यू और कोविड प्रोटोकाॅल की सख्ती से पालना के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफतार रोकने के लिए जरूरी है कि हम संक्रमण रोकने के लिए पूरी ताकत और गंभीरता के साथ काम करे। वीकेंड कर्फ्यू में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की गंभीरता से पालना करवाई जाए। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा के साथ शहर में वीकेंड कर्फ्यू की पालना और मिनी कन्टेनमेन्ट जोन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलक्टर ने इंसीडेन्ट कमाण्डरों के क्षेत्रा में मिनी कन्टेनमेन्ट जोन देखे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिनी कन्टेनमेन्ट जोन में कोविड प्रोटोकाॅल और गाइडलाइन की अक्षरशः पालना करवाई जाए। मिनी कन्टेनमेन्ट जोन में आमजन का आगमन प्रतिबंधित करा गया है। इसकी पालना करवाई जाए। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए विभिन्न सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। कलक्टर ने कहा कि वीकेंड कर्फ्यू में राज्य सरकार ने विभिन्न गतिविधियां अनुमत की हैं। यहां ये ध्यान रखा जाए कि अनुमत गत...

नव संवत्सर पर आयोजित आनलाइन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

Image
अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा की ओर से नव संवत्सर 2078 पर आनलाइन आयोजित दीप प्रज्वलन, रंगोली एवं गणगौर पर जैले सजाओ प्रतियोगिता के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। शाखा सचिव अनुपम गोयल ने बताया कि आनलाईन प्रतियोगिता मे शहरवासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा 250 से अधिक प्रविष्टयां प्राप्त हुई। शाखा महिला प्रमुख डाक्टर नेहा भाटी ने बताया दीप प्रज्वलन प्रतियोगिता में रितु अग्रवाल प्रथम रही तथा भारती कुमावत ने दूसरा तथा निकिता गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वर्शिका टांक, कोमल गोयल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। प्रतियोगिता प्रभारी रचना गोयल ने बताया रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम निकिता गोयल, द्वितीय शुभम सारस्वत, तृतीय सोनिया लोहिया तथा सांत्वना पुरस्कार तृप्ति सक्सेना, दीपिका मित्तल, देवांशी गर्ग को​ मिला। प्रतियोगिता प्रभारी इंदु टांक ने बताया जैले सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम कविता अग्रवाल, द्वितीय योगेश्वरी राठौड़ तथा तृतीय दीपमाला गोयल रहीं। सांस्कृतिक सप्ताह प्रभारी दीपिका गर्ग ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेता को शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार वितर...

अजमेर में मिले 378 नए कोरोना संक्रमित, वीकेंड कर्फ्यू जारी ​

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ने के चलते शनिवार को 378 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। स्थानीय केसरगंज गोलचक्कर स्थित स्टेट बैंक आफ इण्डिया की शाखा में एक साथ तीन कार्मिकों की रिपोर्ट पोजीटिव आने के बाद शाखा को सील कर दिया गया। नगर निगम की गाड़ी ने बैंक पहुंच कर पूरी शाखा को सैनेटाइज किया। उधर, आवश्यक सेवाओं में छूट के साथ वीकेंड कर्फ्यू अजमेर जिले में सफलतापूर्वक जारी है। आला प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी प्रभावी नियंत्रण बनाए हुए है। जिले में सभी अधिकारिक मुस्तैदी से नजर बनाए हुए हैं। अजमेर जिलाधीश कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम से पूरे जिले की जानकारी ली जा रही है। कोरोना वायरस : अजमेर में कर्फ्यू के चलते लोग घरों में रहे The post अजमेर में मिले 378 नए कोरोना संक्रमित, वीकेंड कर्फ्यू जारी ​ appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-ajmer-records-378-fresh-corona-cases-weekend-curfew-continues/

कोरोना वायरस : अजमेर में कर्फ्यू के चलते लोग घरों में रहे

Image
अजमेर। राजस्थान के  अजमेर में राज्य सरकार की ओर से कल शाम से लागू किए गए कर्फ्यू का आंशिक असर देखने को मिला, हालांकि सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू इस कर्फ्यू के आदेश के दौरान आम दिनों की तरह शहर में चहल-पहल नहीं दिखाई दी और लोगों ने भी बेवजह सड़कों पर घूमने से परहेज बरता। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार अजमेर में कल शाम से ही कर्फ्यू लगा दिया गया था, जिसको लागू करने के लिए कोटा में बडी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। कल रात पुलिसकर्मियों ने बड़ी संख्या में ऐसे वाहन चालकों और आमजन के चालान बनाए जो कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन कर बेवजह घूम रहे थे। पुलिस ने कुछ वाहनों को जप्त भी किया है। रोडवेज बस स्टेंड से बसों की आवाजाही जारी रहने से गंतव्य तक जाने वालों को सुविधा रही। अनावश्यक लोग बाहर ना निकले इसके लिए रह रहकर पुलिस की सख्ती और समझाइश का मिला जुला रूप देखने को मिला। सदर कोतवाली, अलवर गेट, क्लाक टावर, सिविल लाइन, क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहन चालकों बिना पूछताछ के आगे नहीं बढने दिया गया। कर्फ्यू के दौरान शहर के ज्यादातर बाजारों में...

रामचंद्र चौधरी पुन: निर्विरोध अजमेर डेयरी के अध्यक्ष निर्वाचित

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (अजमेर डेयरी) के लिए एकबार फिर रामचंद्र चौधरी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चौधरी के खिलाफ आज एक भी नामांकन नहीं आने के बाद चुनाव अधिकारी अनिल काबरा ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। वह डेयरी के लगातार छठी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले कल डेयरी के लिए संचालक मंडल के 12 सदस्य का निर्विरोध निर्वाचित हुए। चौधरी ने डेयरी में एकबार फिर अपना दबदबा बनाए रखते हुए कीर्तिमान बनाया। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के 181 निर्वाचित सदस्यों में से सभी चौधरी के साथ रहे जिसके चलते पहले निर्विरोध संचालक मंडल और अब डेयरी अध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। The post रामचंद्र चौधरी पुन: निर्विरोध अजमेर डेयरी के अध्यक्ष निर्वाचित appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ramchandra-chaudhary-re-elected-unopposed-as-chairman-of-ajmer-dairy/

अजमेर मंडल के 4 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट अब 50 रूपए का

Image
अजमेर। रेलवे के अजमेर मंडल के 4 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के मूल्य में वृद्धि कर 10 रुपए की बजाय 50 रुपए किया गया है। अजमेर मंडल द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय के तहत स्टेशनों पर भीड़ भाड़ को कम करने तथा कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से इन स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में वृद्धि कर 50 रुपए किया गया है। अजमेर मंडल के चार स्टेशनों अजमेर, उदयपुर, आबू रोड तथा भीलवाड़ा स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के मूल्य में 10 की बजाय 50 रूपए मूल्य की वृद्धि दिनांक 17 अप्रेल से अगले आदेशों तक के लिए की गई है। The post अजमेर मंडल के 4 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट अब 50 रूपए का appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/platform-tickets-now-rs-50-from-rs-10-at-4-major-stations-of-ajmer-railway-division/

अजमेर जिले में वीकेंड कर्फ्यू में जारी रहेगा वैक्सीनेशन

Image
अजमेर। राज्य सरकार द्वारा वीकेंड कर्फ्यू के दौरान भी अजमेर जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जारी रहेगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए है। जिले के वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीनेशन का कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा। राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के लिए आने जाने की अनुमति दी गई है। वीकेंड कर्फ्यू की होगी सख्ती से पालना कलक्टर राजपुरोहित ने राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए वीकेंड कर्फ्यू की सख्ती से पालना के निर्देश दिए है। यह कर्फ्यू 16 अप्रेल शाम 6 बजे से 19 अप्रेल सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ अनुमत गतिविधियां ही मान्य रहेगी। राजपुरोहित ने जिला पुलिस अधीक्षक, एडीएम प्रथम, द्वितीय व शहर, उपखण्ड अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, स्थानीय निकाय विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 16 अप्रेल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 5 बजे तक राज्य सरकार द्वारा लागू वीकेंड कर्फ्य...

राजस्थान में कोरोना के 7359 नए मामले, 31 संक्रमितों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 7359 नए मामले सामने आने के साथ ही इसकी संख्या आज बढ़कर तीन लाख 95 हजार 309 हो गई वहीं 31 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वासथ्य निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 1201 नए मामले राजधानी जयपुर में मिले। इसके अलावा जोधपुर में 1144, उदयपुर में 792, कोटा में 664 नए मामले सामने आए। धौलपुर में 355, अजमेर में 342, अलवर में 271, भीलवाडा में 254, डूंगरपुर में 257, भीलवाडा में 254, बांसवाड़ा में 25, बारां में 152, बाड़मेर में 26, भरतपुर में 95, बीकानेर में 186, बूंदी में 48, चित्तौडगढ़ में 100, चूरू में दस, दौसा में 55, श्रीगंगानगर में 79, हनुमानगढ़ में 110, जैसलमेर में 28, जालोर में 18, झालावाड़ में 90, झुंझुनूं में 45, करौली में 42,नागौर में 78, पाली 149, प्रतापगढ़ में 73, राजसमंद में 149, सवाई माधोपुर में 87, सीकर में 142, सिरोही में 204, टोंक में 88 नये मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को एक्टिव केस की संख्या 53 हजार 813 हो गई। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 31 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का...

अजमेर में हिन्दू संत के खिलाफ विवादित पोस्टर देख भडके हिन्दूवादी संगठन

Image
अजमेर। सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ के पास पन्नीग्राम चौक के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने सडकों पर कई जगह संत नरसिंहानंद सरस्वती के फोटो लगे विवादित पोस्टर चस्पा कर दिए। यह मामला जानकारी में आने के बाद स्थानीय हिंदुवादी संगठनों ने जमकर विरोध किया। दरगाह थाना पुलिस ने भी तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए पोस्टरों को हटा दिया। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री एडवोकेट शशिप्रकाश इंदौरा ने पुलिस से पोस्टर चिपकाने वाले तथा माहौल को खराब करने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग की है और कहा है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ऐसा कृत्य करने वालों को सामने लाए और सजा दे। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज अजमेर की पावन धरती पर अपने साधु संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। पूज्य संतों को सर कलम करने की धमकी देने वालों पर कानूनी शिकंजा कसना ही चाहिए। सौहार्द बिगाडने वालों की गिरफ्तारी होने तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। तुलसी सोनी ने कहा कि शांति प्रिय शहर में सभी मिलजुल कर रहते हैं लेकिन कुछ समाजकंटकों की इस हरकत को माफ नहीं किया जाना चाहिए। इस प्रकार के तत्...

अजमेर : लॉकडाउन की आशंका से अवसाद में आई महिला ने की सुसाइड

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर अलवर गेट थाना क्षेत्र में लॉकडाउन की आशंका से तनाव में आई एक महिला ने आत्महत्या कर ली। शहर में दिनभर आपाधापी का महौल बना रहा। मुख्य बाजारों में भीड के चलते कई जगह ट्रेफिक जाम की स्थिति बनी रही। पेट्रोल पंपों और बस स्टेंड पर लंबी कतारें देखी गई। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि भजनगंज क्षेत्र में रहने वाले सुंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह नाश्ते का ठेला लगाकर गुजर बसर करता है। हाल ही में बेटी की शादी के संबंध में बातचीत को लेकर लॉकडाउन की आशंका और शादी में विध्न की आशंका से उसकी पत्नी ऊषा देवी (55) अवसाद में आ गई और उसने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया। इस बीच दो दिन के घोषित लॉकडाउन के बढने की आशंका के चलते लोगों ने आवश्यक खाद्य सामग्री का स्टाक करना शुरू कर दिया। मदार गेट, केसरग्ंज, कवंडसपुरा, प्लाजा सिनेमा में भीड के चलते बार बार जाम लगने की स्थिति बनती रही। शहर में सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी रहीं। बस स्टेंड सामान्य से अधिक यात्रियों की भीड जुटने से बस स्ट...

अजमेर : आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाते सात लोग अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बीके कॉल नगर में दौलतराम सिंधी के मकान पर किराए पर रहने वाले सीकर एवं जयपुर के दो-दो युवकों को गिरफ्तार किया गया जो आईपीएल पर सट्टा लगा रहे थे। आरोपियों के पास से एक करोड़ 55 लाख रुपए का हिसाब बरामद होने के साथ साथ दो लैपटॉप, 31 मोबाइल हैंडसेट, एक अटेची बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सीकर के नीरज और सुरेश तथा जयपुर के धनंजय और गौरव हैं जो किराए के मकान का सट्टेबाजी के काम में उपयोग करते थे। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस बीच हरियाणा की सिरसा सीआईए पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल के बीच आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में तीन लोगों को स्थानीय डीसी कालोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक एलईडी टीवी, पांच हजार रुपए नगद और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अ...