Posts

Showing posts from July, 2020

सरकारी स्कूल में विधायक ने किया पौधरोपण

Image
सैपऊ. उपखंड के गांव तसीमों में धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह ने राजकीय शहीद उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया। विधायक ने कहा कि पेड़ पौधों से हमें प्राणवायु प्राप्त होती है। विधायक द्वारा तसीमो ग्राम पंचायत में खेतों में भरे हुए पानी का निरीक्षण किया। उन्होंने सैपऊ एसडीएम को समस्या से अवगत कराया। पंचायत सरपंच नीलम परमार ने कहा पेड़ों की अंधाधुन्ध कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। इस मौके पर हुकम सिंह परमार, राजवीर परमार, रामअवतार फौजी, दिनेश परमार, मुरारी परमार, सत्येंद्र परमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे। भाजयुमो ने सियापुरा गांव में किया पौधरोपण धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में मनिया मंडल के सियापुरा गांव में पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि राजाखेड़ा के विधानसभा प्रत्याशी रहे अशोक शर्मा व विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन सिंह बघेल रहे। अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष ने की। भाजपा नेता अशोक शर्मा ने कहा कि पौधरोपण सामाजिक हित का कार्य शुरू किया गया है। पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन बघेल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी की...

खेतों में रखे ट्रांसफॉर्मर बन रहे खतरा

Image
राजाखेड़ा. विद्युत निगम की निरंतर लापरवाही अब क्षेत्र की जनता के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रही है। जहां जमीनों पर रखे ट्रांसफॉर्मर मानसूनी मौसम में कभी भी हादसे की आशंका बनी हुई है। सबसे अधिक मवेशी चपेट में आकर मारे जा रहे है, लेकिन निगम केवल आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। फिर एक नए हादसे का इंतजार ट्रांसफॉर्मर की संख्या कितनी है इसका अनुमान भी निगम को नहीं है। मानसून एक बार फिर दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। किसान को कनेक्शन जारी होने की सूचना मिलते ही कथित तौर पर एक रैकेट उसके पीछे लग जाता है, जो उसे तुरंत सामान दिलाने का झांसा देकर उसका शोषण करता है। जमीन पर ही रखना पड़ता है ट्रांसफार्मर कनेक्शन के लिए उसे ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर आने को कहा जाता है। खंभे, ट्रांसफॉर्मर और तार ही उपलब्ध कराया जाता है, शेष इंस्टालेशन के समान का स्टोर में न होने की कहा जाता है लेकिन आवेदन से ट्रांसफॉर्मर लगवाने तक के दौरान निगम कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर वह इतना परेशान हो चुका होता है कि उसे जितना समान मिलता है, उसी को लेकर निकल जाता है। जिससे अपनी फसलों को पानी दे सके। ऐसे में वह जल्दबाजी में ख...

टाइगर ने फिर दी क्षेत्र में दस्तक

Image
सरमथुरा. वन क्षेत्र के घढ़ी डोमई के जंगल में टाइगर ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी का अहसास करवाया है। वहां टाइगर ने एक भैंस को अपना शिकार बनाया है। घढ़ी डोमई सहित आस पास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने सरमथुरा क्षेत्र के गांव घढ़ी डोमई के जंगल में एक भैंस मृत अवस्था में पड़ी होने की जानकारी दी। चूकि पूर्व में मवेशियों को जंगली जानवर ने शिकार बनाया है। इस कारण भैंस का शिकार भी बाघ द्वारा ही किए जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीण अपने मवेशियों को चरने के लिए जंगलों में छोड़ देते है। इस दौरान बाघ ने शाम को करीब 3 बजे हमला कर भैंस को अपना शिकार बना लिया। माना जा रहा है पिछले दो तीन माह से बाघ गांव के आस पास ही डेरा डाले हुए है इससे गांव में भय का माहौल पैदा हो गया है। जिससे ग्रामीण अपने खेतों में जाने से भी कतराने लगे है। इनका कहना है ग्रामीणों को टाइगर के मूवमेंट के कारण अकेले जंगलों में ना जाने की समझाइश की गई है। साथ ही भैंस के मालिक को उचित सहायता राशि के लिए आश्वस्त किया गया है। अमृतलाल मीणा, कार्यवाहक रेंजर, सरमथुरा। मोला का पुरा गांव में कफ्र्यू घोषित धौलपुर...

राजस्थान में 1147 नए कोरोना संक्रमित, संख्या 42083 पहुंची

Image
जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 1147 नये मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढकर 42 हजार 83 हो गई वहीं 13 और लोगों की मौत हो जाने के साथ मृतकों की संख्या 680 पहुंच गई। चिकित्सालय निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक नए मामले राजधानी जयपुर में 163, जोधपुर में 160, कोटा में 122, पाली में 96, अलवर एवं अजमेर में 90-90, सीकर में 88, धौलपुर में 52, उदयपुर में 50, बीकानेर में 42, झालावाड में 35, बांसवाडा में 26, भरतपुर में 25, करौली एवं राजसमंद में 16-16, भीलवाडा में 13, सिरोही एवं चित्तौडगढ में दस-दस, झुंझुनूं एवं डूंगरपुर में नौ-नौ, बूंदी में सात, चूरू में पांच, सवाई माधोपुर में चार, बारां में तीन, टोंक में दो नए मामले सामने आए। सूत्रों ने बताया कि राज्य में अब तक अजमेर में 1848, अलवर में 3807, बांसवाड़ा में 181, बारां में 135 बाड़मेर में 1372, भरतपुर में 2546, भीलवाड़ा में 625, बीकानेर में 1941, बूंदी में 129, चित्तौड़गढ़ में 263, चूरू में 665, दौसा में 308, धौलपुर में 1175, डूंगरपुर में 589, श्रीगंगानगर में 229, हनुमानगढ 207, जयपुर में 5255,...

अजमेर में 60 और नए कोरोना संक्रमित, तीन लोगों की मौत

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में आज भी कोरोना पोजिटिव संक्रमित नए मरीजों का आना तथा मौत का सिलसिला जारी रहा। जेएलएन अस्पताल के पुष्ट सूत्रों के अनुसार शाम छह बजे तक 60 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने की पुष्टि हुई। इनमें अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा नसीराबाद से 11, ब्यावर से 6 तथा केकड़ी स्थित बैंक मैनेजर की दूसरी रिपोर्ट भी पोजिटिव आई है। कोविड-19 प्रभारी डॉ. संजीव माहेश्वरी के अनुसार अस्पताल में कोरोना संक्रमित तीन तीन लोगों मृत्यु दर्ज की गई है। इनमें ब्यावर के 50 वर्षीय पुरुष, मेड़ता नागौर की 63 वर्षीय महिला तथा किशनगढ़ की 63 वर्षीय महिला शामिल हैं। इधर, अजमेर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर स्पष्ट किया कि शहर में फैलाई जा रही लॉकडाउन की अफवाह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि आमजन अफवाहों से सावधान रहें। सोशल मीडिया पर प्रशासन की ओर से इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्यवाही करने जा रही है। The post अजमेर में 60 और नए कोरोना संक्रमित, तीन लोगों की मौत appeared first on Sabguru News . ...

अजमेर में कलेक्टर के नाम से वायरल हो रहा लॉकडाउन का मैसेज, एसपी ने बताया अफवाह

Image
अजमेर। अजमेर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन पसीना बहा रहा है उस पर गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज ने उसका चैन छीन लिया। वीडियो मैसेज में कलेक्टर के हवाले से बताया गया कि अजमेर में 31 जुलाई की मध्य रात्रि से आगामी 4 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन की सूचना वाले इस वीडियो व इसके साथ वायरल हो रहे टैक्सट मैसेज को पढ लोग एक बार फिर सकते में आ गए। बीती देर शाम से ही लोग परस्पर लॉकडाउन को लेकर एक दूसरे से पूछताछ करते रहे। मीडियाकर्मियों के पास भी लॉकडाउन के बारे में कोई पुता सूचना नहीं होने से असमंजस की स्थिति बनी रही। शुक्रवार को लॉकडाउन के इस मैसेज के कारण बाजार में भी हलचल बढ गई और गुटखा, बीडी, सिगरेट समेत अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी आम दिनों की अपेक्षा अधिक हुई। लॉकडाउन को लेकर इस उहापोह की स्थिति का पटाक्षेप तब हुआ। खुद पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने लॉकडाउन के मैसेज को कोरी अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद उक्त वीडियो मैसेज संज्ञान में आने के बाद तत्काल इस बारे में जानकारी की। इस मैसेज का अजमेर और अ...

राजस्थान में कोरोना के 362 नए मामलों के साथ 7 और लोगों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के आज 362 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 41 हजार 298 पहुंच गई वहीं सात और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या भी 674 हो गई। चिकित्सा विभाग की सुबह साढ़े दस बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार नए मामलों में सर्वाधिक 122 मामले कोटा में सामने आए हैं। इसी तरह, सीकर 61, बीकानेर 42, जयपुर 38, अजमेर 34, अलवर 22, बांसवाड़ा नौ , झालावाड़ 26, झुुंझुनूं चार, बारां में दो एवं चित्तौडगढ एवं जालोर में एक एक नया मामला सामने आया। इससे राजधानी जयपुर में सक्रमितों की संख्या बढ़कर 5293, अलवर में 3829, अजमेर में 1882, बांसवाड़ा 190, बारां 137, झालावाड़ 544, कोटा 1686, जालोर में 1116, बीकानेर में 1983 एवं चित्तौड़गढ हो गई। बीकानेर जिले में चार एवं अजमेर में दो तथा बाडमेर में एक और कोरोना मरीज की मौत हो जाने से प्रदेश में इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 674 पहुंच गई। बीकानेर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई वहीं अजमेर में 43 एवं बाडमेर में इससे मरने वालों की संख्या 12 हो गई। राज्य में अब तक 15 लाख 693 लोगों के सैं...

अजमेर एसपी ने थानों के बदले थानेदार

Image
अजमेर. पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने गुरुवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 18 निरीक्षक व 5 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए। तबादले से जिले के अधिकांश थानों में थानाधिकारी बदल गए। खास बात यह रही कि विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद क्रिश्चियन गंज थानाप्रभारी दिनेश कुमावत को क्लॉक टावर थाने की कमान सौंपी गई है। तबादला सूची में अजमेर शहर के दस में से 5 थानों के थानाप्रभारियों को इधर-उधर किया है। जबकि अजमेर ग्रामीण क्षेत्र के छह निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक स्तर के थानाधिकारियों को इधर-उधर किया गया। इसमें ब्यावर सिटी थानाप्रभारी रमेन्द्र सिंह हाड़ा की अजमेर शहर में फिर वापसी हुई है। हाड़ा पूर्व में तीन साल तक क्लॉक टावर थाने की कमान संभाल चुके हैं। वहीं विजयनगर थानाधिकारी विजयसिंह को जिला मुख्यालय के निकट गांधी नगर थाने की कमान सौंपी गई है। किसे कहां लगाया अजमेर शहर में बदलाव निरीक्षक अरविन्द चारण को सिविल लाइन्स, रविश सामरिया को क्रिश्चियन गंज, दिनेश कुमावात को क्लॉक टावर, हेमराज को आदर्शनगर, रमेन्द्रसिंह हाड़ा को दरगाह, निरीक्षक धर्मवीरसिंह को गंज थाने में लगाया है। अजमेर ग्रामीण में ...

दो पिस्तौल, एक देशी कट्टा व 18 कारतूस समेत 3 गिरफ्तार

Image
अजमेर. जिला स्पेशल टीम ने गुरुवार को काजीपुरा गांव में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी में फरार आरोपी को हथियारों समेत धर-दबोचा पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गंज और फिर नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र से दो अन्य को हथियारों समेत पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे 2 पिस्टल, एक देशी कट्टा व 18 जिंदा कारतूस बरामद किए। मामले में गंज व नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने आम्र्स एक्ट में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए है। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि जिला स्पेशल टीम ने गुरुवार को गंज थाने के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भिनाय थाने में दर्ज हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब 7 माह से फरार आरोपी गोवलिया निवासी रणजीत सिंह रावत (29) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे फायर आम्र्स पिस्टल व 9 जिन्दा कारतूस बरामद किए। स्पेशल टीम ने उसकी निशानदेही पर गंज कबूतरशाला के पीछे फव्वारा चौराहा नल गोदाम के पास रहने वाले निवासी विजय उर्फ पहलवान पुत्र बिहारीलाल बांसफोड़ को एक पिस्टल और 8 जिन्दा कारतूस मय मैग्जीन सहित गिरफ्तार किया। इसी तरह डीएसटी ने नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में कोटा चौराहा स्थित मन्नत होटल के पास नसीर...

Appointment: सीबीएसई ने मांगे आवेदन, डेप्यूटेशन पर रखेंगे अधिकारी

Image
अजमेर. सीबीएसई ने प्रतिनियुक्ति के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आवेदन मांगे हैं। अधिकारी शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई के अजमेर सहित प्रयागराज, दिल्ली, पुणे, गुवाहाटी, पंचकुला, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, भोपाल, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और अन्य क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इनमें विभिन्न पदों पर अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं। बोर्ड ने दिल्ली रीजन सहित मुख्यालय और अन्य कार्यालयों के लिए संयुक्त सचिव, सहायक सचिव (विधि), वरिष्ठ लेखाधिकारी, लेखाधिकारी, कनिष्ठ लेखाधिकारी, आंतरिक मूल्यांकन और वित्तीय सलाहकार पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर रखा जाएगा। स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे रक्तिम तिवारी/अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के हालात सीनियर सेकंडरी स्कूल से बदतर हो चले हैं। विश्वविद्यालय में 1 अगस्त से मात्र 16 शिक्षक रह जाएंगे। यहां आठवां विभाग भी रामभरोसे चलेगा। कोरोना संक्रमण के चलते कक्षाएं बंद हैं, वरना विवि, सरकार और राजभवन के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। विश्वविद्यालय में कला, वाणिज्य, विज...

RPSC Result: प्राध्यापक गृह विज्ञान और पंजाबी का परिणाम घोषित

Image
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित प्राध्यापक-गृह विज्ञान और प्राध्यापक पंजाबी (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित कर दिया है। सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि ग्रुप-सी के तहत प्राध्यापक गृह विज्ञान तथा प्राध्यापक पंजाबी एवं सामान्य ज्ञान-सामान्य अध्ययन की लिखित परीक्षा जनवरी में हुई थी। आयोग ने प्राध्यापक गृह विज्ञान में 173 और प्राध्यापक पंजाबी में 40 अभ्यर्थियों को अस्थाई तौर पर पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में शामिल किया है। चयन सूची/वरीयता सूची नही है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के पश्चात जारी होगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउन्सलिंग के माध्यम से किया जाएगा। 14 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के तहत उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2016 के तहत 14 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा विभिन्न रिट याचिकाओं में पारित अंतरिम की पालना में महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय ने प...

RPSC: 14 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित

Image
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के तहत उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2016 के तहत 14 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा विभिन्न रिट याचिकाओं में पारित अंतरिम की पालना में महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय ने पनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2016 की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई थी। इसका परिणाम 8 जनवरी को जारी किया गया था। आयोग ने इसके क्रम में 14 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उनकी पात्रता की शर्त पर अस्थाई रूप से घोषित किया है। अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र दो प्रतियों में भरकर शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साक्षात्कार के दौरान प्रस्तुत करने होंगे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल इसी तरह राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा एस.बी. सिविल रिट याचिका में 18 सितंबर 2019 को पारित अंतरिम आदेश के तहत उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2016 में अभ्यर्थी मंजू चौधरी (रोल नम्बर 355617) को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अस्थाई रुप से सफल घोषित किया गया है। उत्तीर्णांक प्राप्त कर...

New Education policy: कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन से एग्जाम तक होंगे ये बदलाव

Image
अजमेर. नई शिक्षा नीति के अनुसार महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय तैयारियों में जुट गया है। डीन कमेटी की बैठक में प्रवेश से परीक्षा तक एकरूपता को लेकर चर्चा की गई है। विवि प्रशासन ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन भी किया। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, आनंदम कोर्स, विश्वविद्यालय और कॉलेज की परीक्षा और शिक्षा प्रणाली में एकरूपता पर चर्चा हुई। इस दौरान नई शिक्षा नीति के अनुसार प्रवेश, कोर्स और प्रायोगिक परीक्षा को समान बनाने, एक वर्षीय सर्टिफिकेट, दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शुरू करने पर विचार-विमर्स हुआ। डॉ. डॉली दलेला, डॉ. एम.एल.अग्रवाल, प्रो. शिवप्रसाद, प्रो. शिवदयाल सिंह, प्रो. मनोज कुमार और अन्य मौजद थे। स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे रक्तिम तिवारी/अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के हालात सीनियर सेकंडरी स्कूल से बदतर हो चले हैं। विश्वविद्यालय में 1 अगस्त से मात्र 16 शिक्षक रह जाएंगे। यहां आठवां विभाग भी रामभरोसे चलेगा। कोरोना संक्रमण के चलते कक्षाएं बंद हैं, वरना विवि, सरकार और राजभवन ...

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

Image
रक्तिम तिवारी/अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के हालात सीनियर सेकंडरी स्कूल से बदतर हो चले हैं। विश्वविद्यालय में 1 अगस्त से मात्र 16 शिक्षक रह जाएंगे। यहां आठवां विभाग भी रामभरोसे चलेगा। कोरोना संक्रमण के चलते कक्षाएं बंद हैं, वरना विवि, सरकार और राजभवन के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। विश्वविद्यालय में कला, वाणिज्य, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, विधि, पत्रकारिता और अन्य संकाय संचालित हैं। मौजूदा वक्त 17 स्थाई शिक्षक कायर्रत हैं। जनसंख्या अध्ययन विभाग होगा खालीजनसंख्या अध्ययन विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी ठाकुर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगी। लम्बे अर्से से वे विभाग की एकमात्र शिक्षक हैं। उनके कार्यरत रहते हुए यहां दो-तीन गेस्ट फेकल्टी पढ़ा रही हैं। 1 अगस्त से विभाग पूरी तरह अस्थाई शिक्षकों के भरोसे चलेगा। इन विभागों में नहीं कोई शिक्षक -राजनीति विज्ञान, इतिहास, रिमोट सेंसिंग, वैदिक वांग्मय, बीएड, एमएड, हिंदी, पत्रकारिता, कॉमर्स, लॉ विभाग, जनसंख्या अध्ययन (1 अगस्त से) एक शिक्षक के भरोसे यह विभाग कम्प्यूटर विज्ञान, जूलॉजी, बॉटनी, प्योर एन्ड एप्लाइड केमिस्ट्री, अर्थशास्त्र इसील...

सब्जी विक्रेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Image
सैंपऊ. कौलारी थाना इलाके के नयापुरा गांव में सब्जी विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी डकैती के प्रयास लूट एवं नकद एव नकबजनी जैसी संगीन वारदातों में लिप्त रह चुका है। आरंभिक पूछताछ में उसने सिर पर डंडा मारने के बाद गर्दन दबा कर हत्या की बात कही है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 27 जुलाई को गांव नया नगला निवासी 35 वर्षीय युवक धर्मेंद्र पुत्र कैलाशी आस-पास के गांव में सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहा था। लेकिन गांव से पूर्व ही उसको पड़ोसी गांव चुन्ना का पुरा निवासी रंजीत पुत्र रमेश चंद मिल गया। आरोपी पहले से ही सडक़ किनारे शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान सब्जी विक्रेता धर्मेन्द्र भी पहुंच गया। दोनों साथियों ने एक साथ शराब का सेवन किया। शराब खत्म होने के बाद दोबारा फिर से शराब मंगाई गई। इसी दौरान दोनों साथियों में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। गाली गलौज के बाद रंजीत ने धर्मेंद्र के सिर में डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद आरोपी ने गर्दन दबा कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपित ...

राजस्थान में कोरोना 1156 नये कोरोना संक्रमित, 13 लोगों की मौत

Image
coronavirus update rajasthan recorded 1156 fresh covid 19 positive cases total number rises to 40936 जयपुर । राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 1156 नये मामले सामने आने के बाद गुरूवार को संक्रमितों की संख्या बढकर 40 हजार 936 हो गयी वहीं 13 और लोगों की मौत हो जाने के साथ मृतको की संख्या 667 पहुंच गयी। चिकित्साल निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोट्र के अनुसार सर्वाधिक नये मामले अलवर में 193 आये है जबकि जोधपुर में 153, राजधानी जयपुर में 116, कोटा में 108, अजमेर में 107, भरतपुर में 70, नागौर में 51, पाली में 48 नये मामले सामने आये है। इसी प्रकार बूंदी में 72, बाडमेर में 29, राजसमंद में 23, श्रीगंगानगर में 22, चित्तौडगढ में 19, जैसलमेर में 17, करौली एवं सिरोही में नौ-नौ, बारां, टोंक, बूंदी में सात-सात, झुंझुनू में छह, बांसवाडा, चुरू एवं डूंगरपुर में पांच-पांच, दौसा, धौलपुर एवं उदयपुर में चार-चार, हनुमानगढ में दो नये कोरोना संक्रमित मामले सामने आया है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में अब तक अजमेर में 1848, अलवर में 3807, बांसवाड़ा में 181, बारां में 135 बाड़मेर में 1372, भरतपुर में 2546, भील...

अजमेर में कोरोना संक्रमित 57 मिले, दो की मौत

Image
Corona infected new 57 found in Ajmer अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले में आज जहां 57 पोजिटिव मरीज सामने आए, वहीं दो मरीजों की मृत्यु भी हुई। अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय कोविड-19 के प्रभारी डॉ. संजीव माहेश्वरी ने बताया कि अजमेर शहर के अजयनगर निवासी 45 वर्षीय पुरुष तथा फाईसागर रोड निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। अजमेर जिले में कुल 57 कोरोना मरीज सामने आये। इनमें अकेले में 19 संक्रमित हैं। इसके अलावा अजमेर शहर के लोहाखान जेलर वाली गली से भी एकसाथ छह पोजिटिव मरीजों आए हैं। अन्य क्षेत्रों में धोलाभाटा, चिश्ती नगर, सुभाष नगर व अन्य क्षेत्रों के अलावा नसीराबाद से भी नये मरीजों के आने की पुष्टि हुई है। The post अजमेर में कोरोना संक्रमित 57 मिले, दो की मौत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/corona-infected-new-57-found-in-ajmer/

बारिश : अजमेर जिले में आसमां से बरसी ‘ राहत’

Image
ajmer अजमेर. जिले में इस साल अपेक्षाकृत काफी कम बारिश हुई है। इससे खरीफ फसल को जहां नुकसान हो रहा है,वहीं बांध-तालाब में पानी नहीं आने से फसल सिंचाई व पेयजल की समस्या बढ़ सकती है। गुरुवार मध्याह्न तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। झमाझम बारिश ने अजमेर शहर के आधे हिस्से को भिगोया। कई जगह सडक़ों-चौराहों पर पानी बह गया। सिंचाई विभाग ने 7 मिलीमीटर बरसात दर्ज की। अजमेर शहर में दोपहर काली घटाओं ने आसमान को घेर लिया। करीब 3.45 बजे घटाओं ने खामोशी तोड़ी। वैशालीनगर, शास्त्रीनगर, पंचशील, कोटड़ा, हरिभाऊ उपाध्यायनगर, लोहागल, जयपुर रोड, फॉयसागर सहित आसपास के इलाकों में आधा घंटे तक बरसात हुई। शहर के रामगंज, केसरगंज, चंदवरदायी नगर, मदार, नसीराबाद रोड और अन्य इलाकों में बूंदाबांदी होकर रह गई। सडक़ों पर बहा पानी वैशालीनगर, माकड़वाली रोड, गंज सर्किल, सावित्री चौराहा, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अन्य इलाकों में सडक़ों पर पानी बह गया। घरों और पहाड़ी इलाकों से बहता पानी सडक़ों पर हिलारें मारता रहा। अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रहा। बचे मानसून के 62 दिन प्रद...

अधिशाषी अभियंता बारहठ को किया निलम्बित

Image
अजमेर. भूडोल पावर हाउस bhudol power house (33/11 जीएसएस) निर्माण में अनियमितता व लापरवाही के मामले को अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक md वी.एस.भाटी मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके लिए जिम्मेदार एक्सइएन Executive Engineer (प्रोजेक्ट) आर.डी.बारहठ को गुरुवार को निलम्बित कर दिया। निलम्बन suspended के दौरान बारहठ का मुख्यालय एसई नागौर किया गया है। भाटी ने बताया कि बारहठ के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। राजस्थान पत्रिका ने भूडोल के जीएसएस व लाइन की अनियमितताओं को मामला गुरुवार को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद निगम एसई (एसीसी) गोपाल चतुर्वेदी, एन.के.भटनागर (एडीसी) तथा मदार एईएन जांच के लिए भूडोल जीएसएस पहुचें। पुष्कर विधायक सुरेश रावत की ढाणी तक एसई भटनागर,एईएन किशनगढ़ ग्रामीण तक लाइन की जांच की। एसईएन व जेईएन भी जिम्मेदार भूडोल जीएसएस व लाइन निर्माण की अनियमितताओं की जांच में एक्सईएन आर.डी.बारेठ ने जांच में सहयोग नहीं किया। प्रोजेक्ट के कनिष्ठ अभिंयता हेमंत उपाध्याय ने जांच के लिए दस्तावेज नहीं दिए। उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई के बजाय नाथद्वार में भूमिगत केबल डालने के करोड़ो...

राजस्थान में 365 नए केस, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40145

Image
coronavirus update rajasthan recorded 365 fresh covid 19 positive cases total number rises to 40145 जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 365 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार को पार करके कुल 40 हजार 145 पर पहुंच गया, वहीं नौ और संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या भी बढ़कर 663 हो गई है। चिकित्सा विभाग की सुबह साढ़े दस बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार नए मामलों में सर्वाधिक 108 मामले कोटा में आए हैं जबकि अजमेर में 50, टोंक में पांच, बीकानेर में 42, बारां में चार, झुंझुनूं में छह, हनुमानगढ़ में दो, सवाई माधोपुर में चार, बांसवाड़ा में पांच, अलवर में 48, झालावाड़ में नौ, भीलवाड़ा में 21, डूंगरपुर में दो, जयपुर में 42, दौसा में दौ और चित्ताैगढ़ में 15 मामले सामने आए। राज्य में अब तक 14 लाख 73 हजार 098 सैंपल लिए गए इनमें 40 हजार 145 पोजिटिव, 14 लाख 29 हजार 523 निगेटिव हैं जबकि 11097 एक्टिव मामले हैं। The post राजस्थान में 365 नए केस, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40145 appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-r...

‘कारगुजारियों पर पर्दा’ डाल,पावर हाउस चालू करने में जुटे अभियंता

Image
भूपेन्द्र सिंह अजमेर. engaged in commissioning power house, putting 'curtain on workers' अजमेर वितरण निगम ajmer discom की दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) ddugjy के तहत ग्राम लाडपुरा, भूडोल,गवारड़ी, नारेली, मुहामी, गुड़ा सहित आसपास की ढाणियों के हजारो लोगों को बेहतर बिजली सप्लाई देने व छीजत में कमी लाने के लिए करोड़ो रुपए खर्च कर बनाया जा रहा भूडोल पावर हाउस power house (33/11 केवी जीएसएस) भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। करीब साढ़े तीन साल जीएसएस का निर्माण पूरा हुआ तो अब गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जीएसएस पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मर में ऑयल ही नहीं है और न ही उसे अर्थ किया गया। जीएसएस के लिए नारेली हाइवे के पास लापरवाही से खड़े किए गए टावर व हाईटेंशन लाइन से कभी भी हादसा हो सकता है। शिकायत पर निगम ने इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट में लाइन व जीएसएस चार्ज करने से पूर्व सुधार के निर्देश दिए,लेकिन खामियां सुधारने के बजाय प्रोजेक्ट विंग project wing के अभियंता Engineer जांच रिपोर्ट ताक पर रख कर हड़बड़ी में जीएसएस को चार्ज कर अपनी कारगुजारियों पर पर्दा...

MDSU: पीएचडी पर लगे ब्रेक, इस यूनिवर्सिटी में कैसे करें रिसर्च

Image
अजमेर. शोध करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने दो साल से पीएचडी प्रवेश परीक्षा नहीं कराई है। अब कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा कराना आसान नहीं है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को प्रतिवर्ष पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने को कहा है। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने भी वर्ष 2010, 2011, 2015 और 2016 में परीक्षा कराई। पहले कोर्स वर्क बनाने में देरी हुई। फिर कोर्स वर्क को लेकर कॉलेज और विश्वविद्याल में ठनी रही। पूर्व कुलपति प्रो. कैलाश सोडाणी के प्रयासों से पीएचडी के जटिल नियमों में बदलाव हुए। इसके बाद 2015 और 2016 और 2018 में परीक्षा कराई गई। अभ्यर्थियों को इंतजार लगातार दूसरे साल विश्वविद्यालय शोध प्रवेश परीक्षा नहीं करा पाया है। पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इसका इंतजार है। शोध विभाग 2018 के अभ्यर्थियों को गाइड आवंटन और कोर्स वर्क करा चुका है। पूर्व में प्रशासन ने मई-जून में वह शोध प्रवेश परीक्षा कराने कराने की योजना बनाई थी। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन ने अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शोध प्...

बीसलपुर बांध : चिंता की बात नहीं,एक साल तक का पानी उपलब्ध

Image
ajmer अजमेर. इस साल बीसलपुर बांध में बारिश का पानी नहीं आया है। पिछले साल के पानी से ही अजमेर, जयपुर और टोंक की जनता को जलापूर्ति हो रही है। चिंता की बात नहीं हैं,क्योंकि बांध में एक साल तक जलापूर्ति योग्य पानी भरा है। फिर भी बारिश का होना जरूरी है, ताकि फसल सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जा सके। इस वर्ष मानसून की बेरुखी के चलते सिंचाई विभाग को कड़े निर्णय लेने भी पड़ सकते हैं। मसलन, रबी फसल सिंचाई के लिए इस बार सिंचाई का पानी नहीं छोड़ा जाए। अगस्त और सितम्बर माह में बांध में पानी की आवक बीसलपुर बांध में अगस्त और सितम्बर में बारिश के पानी की तेजी से आवक होती है। पिछले साल बांध के कमांड एरिया में झमाझम बारिश हुई थी। चित्तौडगढ़़, राजसमंद व भीलवाड़ा जिले में तेज बारिश के चलते कई छोटे-बड़े बांध-तालाब की चादरें चली थी तो कई टूट भी गए थे। इसके अलावा बारिश का पानी भी सिमटकर सीधे बीसलपुर बांध में आया थ। अजमेर जिले में भी बारिश की झड़ी लगी हुई थी। इसके चलते बांध के छह से आठ गेट खोलने पड़ गए थे। इस साल घटाएं मेहरबान नहीं दिख रही। सावन माह के अंतिम दिनों पूरा प्रदेश बारिश को तरस रहा है। म...

Admission: इस कॉलेज में गूंजते हैं वेदमंत्र, संस्कृत पढ़ते हैं स्टूडेंट्स

Image
अजमेर। राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय लोहागल के शास्त्री प्रथम वर्ष (बीए) में। ऑनलाइन प्रवेश शुरू हो गए। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 11 अगस्त होगी। प्रवेश समिति ने बताया कि अभ्यर्थी ई-मित्र पर 8 से 22 अगस्त तक शुल्क जमा करा सकेंगे। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 25 अगस्त को होगा। महाविद्यालय में ऑनलाइन शास्त्री पार्ट प्रथम शिक्षण कार्य 29 अगस्त से प्रारम्भ होगा। जगदगुरू रामानंदचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालयसे सम्बद्ध संस्कृत महाविद्यालय में किसी भी संकाय से उत्तीर्ण सीनियर सेकंडरी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। बीतने को है जुलाई, मानसून की सबको तलाश अजमेर. जुलाई में मई-जून जैसी गर्मी और धूप परेशान कर रही है। मानसून की कमजोरी से गर्मी का राज हो गया है। गुरुवार सुबह से धूप खिली हुई है। बरसात के आसार नहीं दिख रहे हैं। धूप और उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं। सुबह से आसमान पर बादलों की मौजूदगी नजर आई है। धूप निकलने के साथ गर्मी हो गई है। उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जुलाई में मानसून की कमजोर स्थिति के कारण मौसम बदला हुआ है। इन दिनों गर्मी में कूलर और पंखे ...

Tradition: महिलाओं ने बनाई राखियां और लहरिया डिजाइन

Image
अजमेर. इंडियन लेडीज क्लब ने जूम एप पर सावन मिलन का आयोजन किया। सदस्यों ने लहरिया पहनकर वर्चुअल सावन का आनंद लिया। इस दौरान लहरिया डिजाइन, राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लहरिया डिजाइन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगो एवं सामग्री का प्रयोग करके आकर्षक डिजाइन तैयार किए। साथ ही हाथ की बनी हुई सुंदर व मनमोहक राखियां बनाई। सबने वीडियो एवं फोटो के माध्यम से प्रविष्ठि दी।अध्यक्ष स्मिता भार्गव ने स्वागत किया गया। सचिव डॉ. रीना व्यास मिश्रा ने प्रतियोगिता और निर्णायक पल्लवी लड्ढा का परिचय कराया। राखी प्रतियोगिता में कल्पना नाहर, नम्रता शारदा, प्रिया गोयल और लहरिया प्रतियोगता में अभिलाषा जैन, सरोज गोयल और वर्षा फतेहपुरिया विजेता रही। बीतने को है जुलाई, मानसून की सबको तलाश अजमेर. जुलाई में मई-जून जैसी गर्मी और धूप परेशान कर रही है। मानसून की कमजोरी से गर्मी का राज हो गया है। गुरुवार सुबह से धूप खिली हुई है। बरसात के आसार नहीं दिख रहे हैं। धूप और उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं। सुबह से आसमान पर बादलों की मौजूदगी नजर आई है। धूप निकलने के साथ गर्मी हो गई है। उमस और गर्मी लोगों को परेशान...

weather: बीतने को है जुलाई, मानसून की सबको तलाश

Image
अजमेर. जुलाई में मई-जून जैसी गर्मी और धूप परेशान कर रही है। मानसून की कमजोरी से गर्मी का राज हो गया है। गुरुवार सुबह से धूप खिली हुई है। बरसात के आसार नहीं दिख रहे हैं। धूप और उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं। सुबह से आसमान पर बादलों की मौजूदगी नजर आई है। धूप निकलने के साथ गर्मी हो गई है। उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जुलाई में मानसून की कमजोर स्थिति के कारण मौसम बदला हुआ है। इन दिनों गर्मी में कूलर और पंखे ज्यादा राहत नहीं दे रहे । कहां खो गया मानसून? मानसून को लोग ढूंढ रहे हैं। मौसम विभाग ने इस बार 92 से 94 प्रतिशत बारिश होने की बात कही थी। लेकिन जुलाई में मानसून की कमजोरी से यह संभव होता नहीं दिख रहा। जिले में 1 जून से अब तक महज 80 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि पिछले साल 5 से 7 जुलाई तक जिले में कई जगह झमाझम बरसात के चलते बरसात का आंकड़ा बढ़कर 130 मिलीमीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद 25 से 27 जुलाई तक ताबड़तोड़ बरसात के चलते बारिश का आंकड़ा बढ़कर 275 मिलीमीटर पार कर गया था। जिले में 1 जून से अब तक बरसात अजमेर 95.50 श्रीनगर 77, गेगल 74, पुष्कर 127, गोविन्दगढ़ 74, बूढ़ा पुष्...

RPSC: तैयार हो जाएं अभ्यर्थी, प्राध्यापक संस्कृत परीक्षा 4 अगस्त से

Image
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों पर विषयवार 4 से 7 अगस्त तक परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचने, मास्क पहनने के अलावा कोविड-19 से जुड़े निर्देशों की पालना करनी जरूरी होगी। सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि 4 अगस्त को सुबह 9 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान विषय की परीक्षा होगी। 5 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक हिंदी, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक अंग्रेजी का पेपर होगा। इसी तरह 6 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक साहित्य, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक व्याकरण, 7 अगस्त को सुबह 9 से 12 बजे तक इतिहास और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सामान्य व्याकरण विषय की परीक्षा होगी। मालूम हो कि पूर्व में यह परीक्षा 11 से 14 मई तक होनी थी। कोरोना लॉकडाउन के चलते आयोग ने परीक्षा को स्थगित किया था। आयोग ने जारी किए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी और पुस्तकालयाध्यक्ष संवीक्षा परीक्षा -2019 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को ...

चोरी की बिजली से घर कर रहे थे रोशन और खेती-बाड़ी

Image
अजमेर/चूरू. लोग विद्युत चोरी करने से बाज नहीं आ रहे। कहीं ट्रांसफार्मर से तो कही सीधे विद्युत लाइन से कनेक्शन की शिकायतें हैं। किसी ने मीटर ही बंद कर रखा है। चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र में जोधपुर विद्युत वितरण निगम की टीम ने तडक़े कार्रवाई की तो यह मामला सामने आया। अधिशाषी अभियन्ता डीसी श्योराण के अनुसार सडू गांव के भारूराम ढाका के खेत में सिंगल फेज लाइन को थ्री फेज में बदलकर विद्युत चोरी की जा रही थी। इसके चलते आरोपी के खिलाफ चार लाख 92 हजार रुपए का जुर्मना किया। हनुमानाराम पुत्र रामकरण मेघवाल पर 3 लाख 45 हजार रुपए व जगदीशप्रसाद पुत्र तुलसाराम मेघवाल पर 5 लाख 12 हजार रुपए का जुर्माना निर्धारित कर नोटिस थमाए। कनेक्शन विच्छेद,फिर भी विद्युत उपभोग सालासर के सहायक अभियन्ता सुनील निठारवाल ने सुजानगढ़ के भोजलाई रोड पर कृष्णा फ्लोर मिल पर विद्युत चोरी पकडक़र 4.30 लाख रुपए जुर्माना लगाया। मुरड़ाकिया गांव के भागीरथराम जाट विद्युत लाइन के तारों में अंकुड़ी लगाकर चोरी करता पकड़ा। इसके खिलाफ 16 हजार रुपए जुर्माना लगाया जो जमा भी करा दिया है। इसी प्रकार मालासी गांव के मोहनराम लुहार पर 16 हज...

राजस्थान में कोरोना के 1144 नये मामलों के साथ दस और लोगों की मौत

Image
coronavirus update rajasthan recorded 1144 fresh covid 19 positive cases total number rises to 39780 जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना के आज 1144 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हजार 780 पहुंच गई वहीं 10 और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या भी 654 हो गई। चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार इन नये मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हजार 780 पहुंच गई। नये मामलों में सर्वाधिक 253 मामले अलवर जिले में सामने आये। इसी तरह जयपुर में 102, जोधपुर में 154, उदयपुर में 79, सीकर में 57, भरपतरु में 51,बाडमेर में 53, पाली में 76, कोटा में 45, भीलवाडा में 29, सिरोही में 27,जालोर में 24, बास्वाडा में 17, श्रीगंगानगर में 19, चुरू में 16, नागौर में 17, डूंगरपुर में 11, दौसा में दस, झुंझुनू में सात, हनुमानगढ में छह, झालावाड में पांच, बारां मे चार, सवाई माधोपुर एवं बूंदी में तीन-तीन, करौली, चित्तौडगढ मे ंदो-दो, प्रतापगढ मंे एक नया मामला सामने आया। राज्य में आज दस और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही मृतको की ...

हुंडई हाईजीन ड्राइव कैंप : कस्टमर्स को तीन दिन और मौका

Image
अजमेर। हुंडई मोटर इंडिया की ओर से 15 जुलाई से आयोजित हाईजीन ड्राइव कैंप अब अपने आखरी पड़ाव की ओर सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहा है। यह कैंप परबतपूरा स्थित शिवम् हुंडई पर लगाया गया। अब तक 300 से भी अधिक हुंडई कार उपभोक्ता कैंप का लाभ उठा चुके हैं। कैंप में सर्विस करवाने वाले कस्टमर्स को शिवम् हुंडई की और से आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जा रहे हैं। सर्विस करवाने आए कस्टमर्स का कहना है कि इस कैंप से उन्हें अपनी कार को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित करवाने का बहुत अच्छा अवसर मिला है। कैंप में हुंडई कस्टमर्स को उनकी कार की सर्विसेज पर जनरल चेकअप पर 50 पॉइंट फ्री, फ्री हाई टच पॉइंट सेनिटिज़ेशन, कम्पलीट इंटीरियर स्मोक सेनिटिज़ेशन 599 रुपए से शुरू, कम्पलीट इंटीरियर सरफेस सेनिटिज़ेशन 999 रुपए से शुरू और नई गाड़ियों की खरीदी पर स्पेशल ऑफर, 10% तक लेबर डिस्काउंट, 5% तक एक्सेसरीज परचेस डिस्काउंट, वैल्यू एडेड सर्विसेज पर 15% डिस्काउंट और एक्सीडेंटल रिपेयर वर्क पर फ्री सिलेक्टेड एक्सेसरीज अतिरिक्त ऑफर्स शिवम् हुंडई की और से मिलेगा। हुंडई मोटर इंडिया नार्थ जोन के जोनल हेड अनुराग कुमार, रीजनल मैनेजर विवेक सिंह औ...

मीटरों को टैम्पर्ड कर हो रही थी बिजली चोरी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम के विद्युत चोरी निरोधक थाना पर्वतपुरा ने मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी के मामले में आरोपी प्रेम सिंह ग्राम गढ़ी थोरियान ब्यावर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी इंद्र सिंह रावत ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता वीनम व्यास ने मुकदमा दर्ज करवा था। कनिष्ठ अभियंता ने प्रेम सिंह के घर बिजली चोरी पकड़ते हुए वीसीआर भरते हुए मीटर उतार लिया था। मीटर की लैब में जांच करवाने पर उसमें टेम्परिंग कर बिजली चोरी करना सामने आया। उपभोक्ता पर 42 हजार 453 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इनके खिलाफ भी दर्ज हुआ मुकदमा बिजली चोरी के मामले में कनक विहार कॉलोनी निवासी गुड्डी देवी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए मीटर जब्त किया गया। लैब में जांच करवाने पर मीटर में टैम्परिंग पाई गई। इस मामले में 1 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। शिवनाथ पुरा निवासी मदन सिंह के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। मीटर जब्त कर उसकी लैब में जांच करवाए जाने पर मीटर में टैम्परिंग पाई गई। उपभोक्ता पर 2 लाख 74 हजार 169 रुपए का जुमाना किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्ता...

अजमेर में कोरोना से वृद्ध की मौत, अब तक 39 की सांसें टूटी

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार मिलने के साथ साथ मौत का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा। अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में आज सुबह एक कोरोना पोजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई। यह बुजुर्ग क्लाकटावर थाना क्षेत्र के प्लाजा सिनेमा रोड धानका बस्ती के रहने वाले थे। अजमेर में ही हाथीभाटा स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के डिस्ट्रिक्ट सर्किल के लेखाधिकारी एवं एक कर्मचारी की कोरोना पोजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सर्किल के कार्यालय को सील कर दिया गया और सैनेटाइज कराया जा रहा है। पिछले दिनों इसी परिसर में स्थित टाटा पावर कंपनी कार्यालय के पांच कर्मचारी पोजिटिव आ चुके हैं। अजमेर जिले के ब्यावर में भी आज एकबार फिर नौ नए कोरोना पोजिटिव मरीज आने की पुष्टि हुई है। इनमें छह युवा भी शामिल हैं। कल भी ब्यावर में एक साथ 9 पोजिटिव मरीज आए थे। अजमेर जिले में बुधवार को 50 पोजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में अधिकृत तौर पर अब तक कुल 39 मरीज कोरोना से मौत के मुंह में समा चुके हैं। The post अजमेर में कोरोना से वृद्ध की मौत, अब तक 39 की सांसें टूटी appeared firs...

अजमेर जिले में कोरोना ने पसारे पांव, दहशत में शहर, ढाणी और गांव

Image
ajmer अजमेर. जिले में कोरोना ने पांव पसार लिए हैं। जिले का एक भी उपखंड शेष नहीं बचा। अब तो गांव-ढाणी तक कोरोना रोगी मिल रहे हैं। अजमेर का जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम ही नहीं हो रही। जिले के कई स्थानों पर क्वॉरंटीन सेंटर अलग बने हुए हैं। मंगलवार को बीते 24 घंटे में चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें दो अजमेर शहर, एक किशनगढ़ एवं एक रियांबड़ी (नागौर) निवासी शामिल है। एक ही दिन में 56 पॉजिटिव केस केकड़ी. केकड़ी में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को तीन पुलिसकर्मी सहित कुल 11 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपतराज पुरी ने बताया कि संक्रमितों में केकड़ी थाने में कार्यरत 2 पुलिसकर्मी, एक आरएसी जवान व एक खानसामा, काजीपुरा निवासी 38 वर्षीय महिला, छगनपुरा निवासी 30 वर्षीय महिला, निजी फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवक, ताजपुरा निवासी एक प्रसूता एवं बघेरा फिल्टर प्लांट पर कार्यरत दो श्रमिक शामिल है। कटारिया ग्रीन्स में शिफ्ट पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होते ही एम्बुलें...

स्वीकृत होने के बावजूद शहर में नहीं बने 15 हजार सीवर चैम्बर

Image
भूपेन्द्र सिंह अजमेर. शहर में अमृत amrut scheme योजना के तहत सीवर लाइन sewer lineडालने,घर-घर सीवर कनेक्शन करने, सीवर चैम्बर sewer chambers निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। शहर में इस योजना के तहत 30 हजार 743 सीवर चम्बर का निर्माण किया जाना था लेकिन केवल 13 हजार 500 सीवर चैम्बर ही बन सके। इस योजना के तहत 9 हजार 420 हाउस सीवर कनेक्शन का कार्य लिया गया था लेकिन 7 हजार 400 कनेक्शन ही किए गए। ठेकेदार को घर के अंदर बाहर प्रॉपर्टी चैम्बर तक किया जाना था लेकिन कनेक्शन बाहर से किया गया है। दरगाह क्षेत्र में तो सीवर लाइन ही नहीं डाली गई। जबकि अमृत योजना में फायसागर क्षेत्र, दरगाह क्षेत्र,कल्याणीपुरा व वर्षा पैलेस में कुल 47 किमी लाइन डालनी थी। लेकिन ठेकेदार ने फाय सागर क्षेत्र व कल्याणीपुरा में ही 47 किमी सीवरेज का कार्य किया गया है। अमृत योजना के तहत निगम nagar nigam ने 82.70 करोड़ रुपए का ठेका दिया था। हजारों की संख्या में सीवर चैबर नहीं बनाने सहित अन्य अनियमिततां सामने आने के बावजूद अभी तक किसी को नोटिस तक जारी नहीं हो सका। मामला महापौर तक भी पहुंचा। डीपीआर के उलट हुआ काम सीव...

प्रधानमंत्री आवास योजना में हकदारों से नाइंसाफी,रसूखदारों के मजे

Image
अजमेर/चूरू. प्रधानमंत्री आवास योजना के पीछे केन्द्र सरकार का यही लक्ष्य है कि कोई गरीब बेघरबार नहीं रहे। उसका भी आशियाना बने,ताकि वह चैन की नींद सो सके। इसके लिए कागजी प्रक्रिया के बाद सम्बन्धित को लाभान्वित किया जाता है। दूसरी ओर चूरू जिले की राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के कई लोगोंम की शिकायत है कि उन्हें इस योजना से वंचित किया जा रहा है। नियम-कायदों के हिसाब से वह लाभान्वित होने के हकादर हैं,लेकिन पंचायत समिति प्रशासन चहेतों को अधिक मौका दे रहे हैं। आरोप है कि सिफारिश या सुविधा शुल्क बगैर प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम नहीं जोड़ा जा रहा। शिकायत की अनदेखी पर रोष राजगढ़ पंचायत समिति में प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए स्वीकृतियां जारी की गई थी, लेकिन इसमें योग्य व्यक्तियों का वंचित कर दिया गया। अपने चहेते लोगों से सांठगांठ कर उन्हें लाभान्वित कर दिया गया। जब इस संबंध में शिकायत की गई तो मामले को दबाने में विभागीय अधिकारियों ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी परिणाम ये निकला की दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी और मामला रफा-दफा होने की स्थिति में आ गया। विभाग ने इस मामले की जांच क...

weather report: जाने कहां नदारद हुआ मानसून, गर्मी का हुआ राज

Image
अजमेर. सावन में गर्मी और धूप परेशान कर रही है। मानसून की कमजोरी से गर्मी का राज हो गया है। बुधवार सुबह से आसमान पर बादल दिख रहे हैं। लेकिन बरसात के आसार नहीं दिख रहे हैं। धूप और उमस के कारण पसीने छूट रहे हैं। सुबह से आसमान पर बादलों की मौजूदगी नजर आई है। धूप निकलने के साथ गर्मी हो गई है। उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। जुलाई में मानसून की कमजोर स्थिति के कारण मौसम बदला हुआ है। इन दिनों गर्मी में कूलर और पंखे ज्यादा राहत नहीं दे रहे । मानसून को ढूंढ रहे लोग मानसून को लोग ढूंढ रहे हैं। मौसम विभाग ने इस बार 92 से 94 प्रतिशत बारिश होने की बात कही थी। लेकिन जुलाई में मानसून की कमजोरी से यह संभव होता नहीं दिख रहा। जिले में 1 जून से अब तक महज 80 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि पिछले साल 5 से 7 जुलाई तक जिले में कई जगह झमाझम बरसात के चलते बरसात का आंकड़ा बढ़कर 130 मिलीमीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद 25 से 27 जुलाई तक ताबड़तोड़ बरसात के चलते बारिश का आंकड़ा बढ़कर 275 मिलीमीटर पार कर गया था। जिले में 1 जून से अब तक बरसात अजमेर 95.50 श्रीनगर 77, गेगल 74, पुष्कर 127, गोविन्...

कोरोना का साया : ढाई सदी में पहली बार सालासर मंदिर के पट रहे बंद,ऑनलाइन कराए दर्शन

Image
अजमेर/चूरू. कोरोना महामारी के चलते इस साल सालासर बालाजी का 266वां स्थापना दिवस धूमधाम से नहीं मनाया जा सका। बालाजी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं ने बालाजी के धोक लगाई। कोरोना के चलते मंदिर के मुख्य गेट पर ताले लटके पड़े हैं। श्रद्धालु गृभ गृह तक नहीं जा पाए। मंदिर के प्रवेश द्वार से पर ही मत्था टेक कर अपनी मनोकामनाएं की। गौरतलब है कि बालाजी मंदिर पर भारत ही नहीं विदेशों से भी प्रवासियों की गहरी आस्था है। पिछले तीन माह से मंदिर क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां की धर्मशालाएं व होटले खाली है। दुकानदार मायूस हैं। ऑनलाइन बालाजी के कराए दर्शन बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस पर पुजारी परिवार द्वारा श्रीबालाजी, राम दरबार, श्याम दरबार व मोहनदासजी की पोशाक बदलकर उन्हें खीर चूरमे का भोग लगाया। साथ ही सवेरे साढ़े दस बजे भोग आरती का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण कर लाखों भक्तो को ऑनलाइन दर्शन करवाए। दूसरी ओर बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस पर सालासर की श्री बालाजी गौशाला संस्थान परिसर में 40 फीट चौड़ा व 61 फीट लंबी लाल ध्वजा फहराई गई। बालाजी गोशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने मंत्रोच्...

Admission: स्टूडेंट्स ने देखा कॉलेज कैंपस, पूछा सब्जेक्ट्स के बारे में

Image
अजमेर. राज्य के स्नातक और स्नातकोत्तर कॉलेज में प्रथम वर्ष के दाखिलों की दौड़ शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरने शुरू कर दिए हैं। फॉर्म 11 अगस्त तक भरे जा सकेंगे। स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध में ऑनलाइन फार्म भरवाए जाते हैं। सत्र 2020-21 में भी कला, वाणिज्य, विज्ञान, लॉ, प्रबंधन और अन्य संकाय में प्रवेश होने हैं। कोरोना संक्रमण और सीबीएसई, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं के नतीजों के चलते निदेशालय ने इस बार विलंब से कार्यक्रम जारी किया है। देख रहे हैं कॉलेज स्टूडेंट्स कॉलेज पहुंचकर सब्जेक्ट की जानकारी ले रहे हैं। कमेटी मैंबर्स से मुलाकात करने में जुटे हैं। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने परसेंटाइल फार्मूला हटाया है। इससे सीबीएसई स्टूडेंट्स को भी एडमिशन मिलने की संभावना है। यह होगा प्रवेश कार्यक्रम (निदेशालय के अनुसार) फार्म भरने की अंतिम तिथि 11 अगस्त कॉलेज में ऑनलाइन फॉर्म का सत्यापन-14 अगस्त अंतिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची-17 अगस्त ई-मित्र पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि-22 अगस्त प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची-25 अगस्त वर्ग निर्ध...