Posts

Showing posts from February, 2021

अजमेर दुग्ध संघ ने दूध क्रय में सवा रुपए लीटर की वृद्धि की

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर दुग्ध संघ द्वारा 21 फरवरी से दूध के क्रय मूल्य में सवा रुपए लीटर की वृद्धि की गई है। अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने आज बताया कि उक्त वृद्धि के पश्चात दुग्ध उत्पादकों को 620 रुपए प्रति किलो फैट की दर से भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत दो रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त भुगतान यथावत जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि उक्त वृद्धि के पश्चात पांच लाख रुपए का प्रतिदिन अतिरिक्त भुगतान दुग्ध उत्पादकों को करना होगा जिसके चलते 31 मार्च 2021 तक संघ पर दो करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। The post अजमेर दुग्ध संघ ने दूध क्रय में सवा रुपए लीटर की वृद्धि की appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-dairy-federation-increases-milk-purchase-price-by-rs-1-25-per-liter/

देश से महंगी शादियों का चलन बंद होना चाहिए : दरगाह दीवान

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान ने 809वें उर्स मुबारक मौके पर आवाम को संदेश देते हुए कहा कि देश से महंगी शादियों का चलन बंद होना चाहिए। समाज में एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए शादियों में हो रही फिजूल खर्ची पर रोक लगनी चाहिए। दरगाह दीवान आबेदीन आज दरगाह स्थित महफिलखाने के पीछे खानकाह शरीफ में देशभर की प्रमुख दरगाहों के सज्जादानशीनों, सूफियों एवं धर्म प्रमुखों की वार्षिक सभा में बोल रहे थे। उन्होंने देश के मौजूदा पारिवारिक हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में जरुरत है कि बेटियों का सुखी जीवन और उनकी समाज में एक गरिमा बनी रहे और हमारी बेटियां भी विवाह (निकाह) के बाद समाज में सर उठाकर चल सके। इसके लिए महंगी एवं भव्य शादियों की सामाजिक क्रुति को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलेयहीवसलम ने सबसे सरल जीवन जीया जो हमारे जीवन के लिए आदर्श है। हमें उनकी शिक्षाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने सभा में मौजूद देश की प्रमुख दरगाहों के सज्जादगान एवं धर्म गुरुओं से अपील की कि हम...

राजनाथ सिंह की ओर से अजमेर दरगाह शरीफ में पेश की गई चादर

अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें सालाना उर्स के मौके पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से दरगाह शरीफ में चादर पेश की गई। राजनाथ सिंह ने अपनी ओर से यह चादर दरगाह कमेटी के सदस्य मुन्नवर खान के जरिए यहां भेजी। खादिम मुन्नवर नियाजी ने चादर पेश कराई। राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में उर्स की मुबारकबाद देते हुए अमन चैन, खुशहाली, तरक्की व देश की मजबूती के लिए कामना की। संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार की ओर से भी उर्स के मौके पर चादर पेश की गई। मंच के डॉ. इमरान चौधरी चादर लेकर ख्वाजा के दर पर हाजिर हुए। खादिम शेख दौलत चिश्ती ने बड़ी अकीदत के साथ चादर पेश करा खुशहाली की कामना की। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने आज राजस्थान के कोटा में अपनी ओर से अजमेर उर्स में चादर पेश करने के लिए प्रतिनिधि मंडल को सौंपी। यह प्रतिनिधि मंडल अजमेर पहुंचकर ओम बिड़ला की ओर से गरीब नवाज की बारगाह में चादर पेश करेगा। ओम बिड़ला ने इस मौके पर गरीब नवाज से समृद्धि और खुशहाली के लिए दुआ की। The post राजनाथ सिंह की ओर से अजमेर दरगाह शरीफ में पेश की गई चादर appeared first on...

809वां उर्स : सोनिया गांधी की ओर से अशोक गहलोत ने दरगाह शरीफ में पेश की चादर

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें सालाना उर्स के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से भेजी गई चादर एवं अकीदत के फूल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर दरगाह शरीफ में आज पेश किए। बैंगलोर से खास इस काम के लिए अजमेर पहुंचे गहलोत ने बहुत ही अकीदत के साथ कांग्रेस पार्टी और सोनिया जी एवं राहुल गांधी की चादर आस्ताना शरीफ में कड़ी सुरक्षा के बावजूद धक्का मुक्की के बीच पेश की। उर्स शरीफ में कांग्रेस संगठन की ओर से पेश की गई यह चादर हैदराबाद में साबिया खान द्वारा हाथ से तैयार की गई जो महरुन रंग की मखमली सुन्हेरे काम से युक्त है और उस पर मक्का मदीना की आकृति उकेरी गई है। चादर लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद अजमेर पहुंचे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, शाले मोहम्मद, हारून युसूफ, शमीम आलवी के साथ गरीब नवाज की बारगाह में पेश कर दुआ की। इस मौके पर सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा कि गरीब नवाज की बारगाह में अकीदत की चादर पेश करने का हर साल मुझे मौका मिलता...

ख्वाजा के दर शानौ शौकत के साथ पेश किया गया बसंत

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर में आज सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के दर शानौ शौकत के साथ बसंत पेश किया गया। बसंत पेश करने का जुलूस निजाम गेट से शुरू हुआ जिसमें शाही चौकी के कव्वाल असरार हुसैन एवं उनके साथी सरसों सहित बसंती रंग के फूलों का गुलदस्ता हाथों में थामे चल रहे थे और अमीर खुसरो के बसंती कलाम पेश कर रहे थे। इस दौरान दरगाह दीवान के पुत्र नसीरुद्दीन और एवं लोग भी मौजूद रहे। सभी ने दरगाह के निजाम गेट से आहता-ए-नूर होकर मजार शरीफ पर पहुंचकर बसंत का गुलदस्ता पेश कर दुआ की। वर्षों बाद ऐसा मौका आया है कि जब उर्स के दौरान बसंत पंचमी के मौके पर ख्वाजा के दर बसंत पेश किया गया। बसंत पेश किए जाने की परंपरा वर्षों पुरानी है क्योंकि ख्वाजा साहब को पीले एवं केसरिया फूलों से बेहद लगाव था, जिसके चलते इस परंपरा को अब भी निभाया जा रहा है। उर्स के मौके पर मिश्र की ओर से अजमेर दरगाह में चादर पेश राजस्थान में राज्यपाल कलराज मिश्र की ओर से आज अजमेर ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें सालाना उर्स के मौके पर चादर पेश की गई। मिश्र के सचिव सुबीर कुमार एवं परिसहाय हर्ष वर्द्धन अग्रवाल मखमली चाद...

अजमेर : देवेन्द्र फड़णवीस की ओर से उर्स पर चादर पेश

Image
अजमेर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की ओर से आज राजस्थान में अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें सालाना उर्स के मौके पर मखमली चादर पेश करके तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआ की गई। फड़णवीस के दुआगो फारुख आजम ने चादर पेश की और बुलंद दरवाजे पर उनका संदेश पढ़कर सुनाया। फडणवीस ने अपने संदेश में अजमेर शरीफ आए सभी जायरीनों को उर्स मुबारकबाद के साथ साथ राष्ट्रीय एकता एवं देश की तरक्की के लिए दुआ करते हुए महान सूफी संत के वार्षिक उर्स पर कहा कि विश्वभर के अनुयायियों की ख्वाजा गरीब नवाज में गंभीर आस्था है। ख्वाजा साहब की दरगाह गंगा जमनी तहजीब के लिए जानी जाती है और वे भारत के ही नहीं वरन विश्व के महान संत है। उनके द्वारा की गई मानवता की सेवा उदाहरण स्वरुप सदैव याद रखने योग्य है। यही कारण है कि हर धर्म के लोग ख्वाजा साहब में आस्था रखते हैं और दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाते हैं। इसी तरह आज ही राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भी दरगाह में आस्ताना शरीफ पर बड़ी अकीदत के साथ मखमली चादर पेश की गई। प्रदेशाध्यक्ष आबिद कागजी और प्रभारी शमीम अलवी ने चाद...

अजमेर में उर्स के मौके पर सीएम अशोक गहलोत की ओर से चादर पेश

Image
अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आज अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स मुबारक के मौके पर चादर पेश की गई। राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. खानु खान बुधवाली अन्य नेताओं के साथ चादर लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे और गहलोत की ओर से बहुत ही अकीदत के साथ मजार-ए-शरीफ पर चादर पेश करके देश प्रदेश में अमन चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ की। इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने उर्स शरीफ में शरीक होने आए सभी जायरीनों को मुबारकबाद देते हुए अपने संदेश में कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज ने हमेशा कमजोर एवं बेसहारा लोगों की खिदमत की है और परस्पर आपसी भाईचारे और मुल्क की उन्नति पर जोर दिया है। गरीब नवाज का संदेश आज के दौर में भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि मजहब के नाम पर देश को कमजोर करने की कोशिश हो रही हैं, लेकिन गरीब नवाज का पैगाम इसकी मंजूरी नहीं देता। उन्होंने सभी से देश-प्रदेश में अमनो अमान कायम रखते हुए भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया। चादर पेश किए जाने के दौरान पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ, विधायक रफीक खान, विधायक साफिया जुबेर तथा ...

अजमेर : उर्स के दौरान छठी का कुल एवं जुम्मे की नमाज एक ही दिन

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में चल रहे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें सालाना उर्स के दौरान छठी का कुल एवं जुम्मे की नमाज एक ही दिन 19 फरवरी को होने से कुल की रस्म एक घंटे पहले होगी। दरगाह कमेटी सूत्रों के अनुसार उर्स के दौरान जुम्मे की यह पहली बड़ी नमाज होगी और इसी दिन छठी के कुल की रस्म भी अदा की जाएगी। दोनों कार्यक्रम एक ही दिन और लगभग एक ही समय के चलते नई व्यवस्था के तहत कुल की रस्म एक घंटे पहले हो जाएगी। इसके बाद जुम्मे की नमाज अदा की जा सकेगी। बताया जा रहा है कि 19 फरवरी को छठी के कुल की महफिल सुबह ग्यारह बजे शुरू होकर दोपहर सवा बारह बजे संपन्न हो जाएगी और खादिम समुदाय सामूहिक रूप से मुल्क की खुशहाली, भाईचारा, तरक्की व कोरोना से मुक्ति के लिए दुआ करेगा। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण दिन के मद्देनजर दोनों अंजुमनों के साथ दरगाह दीवान के साथ भी सहमति बना ली है ताकि रस्म को लेकर उस दिन कोई विवाद खड़ा न हो। अब यह स्पष्ट है कि कुल की रस्म के बाद ही नमाज के लिए नमाजियों को दरगाह परिसर में बैठने दिया जाएगा। 22 फरवरी को बड़े कुल की रस्म के साथ ही उर्स का विधिवत संपन्न हो जाएगा...

सोनिया एवं राहुल की तरफ से गुरुवार को अजमेर दरगाह में चढ़ाई जाएगी चादर

Image
अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से गुरुवार को सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें उर्स के मौके पर उनकी दरगाह में चादर पेश की जाएगी। राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद यह चादर लेकर गुरुवार सुबह अजमेर शरीफ पहुंचेंगे। चादर पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर नदीम जावेद गांधी का संदेश भी पढ़कर सुनाएंगे। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी की ओर से दरगाह में चढ़ाने के लिए यह चादर राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली में नदीम जावेद को सौंपी थी। The post सोनिया एवं राहुल की तरफ से गुरुवार को अजमेर दरगाह में चढ़ाई जाएगी चादर appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/congress-leader-rahul-gandhi-hands-over-chadar-for-ajmer-sharif-dargah/

अजमेर में ख्वाजा के दर गुरुवार को पेश किया जाएगा बसंत

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में ख्वाजा के 809वें उर्स के अवसर पर गुरुवार को बसंत के फूलों का गुलदस्ता पेश किया जाएगा। उर्स के दौरान दरगाह में कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ यह गुलदस्ता बहुत ही सादगी के साथ पेश किया जाएगा। ख्वाजा साहब की दरगाह शाही चौकी के कव्वाल असरार हुसैन परंपरागत तरीके से बसंत पेश करेंगे। बसंत पेश करने से पहले दरगाह के निजाम गेट पर गरीब नवाज की शान में बसंती कलाम भी पेश किए जाएंगे। बसंत के फूल पेश करने के दौरान किसी की सदारत नहीं होगी। शाही कव्वाल हुसैन ने बताया कि यह उनका निजी एवं कौमी एकता से जुड़ा कार्यक्रम है जो बसंत पंचमी के अवसर पर दरगाह में पेश किया जाता है। उन्होंने बताया कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को पीले केसरिया बसंती फूलों से बेहद लगाव था। यही कारण है कि हुसैनी रंग में रंगा बसंत पेश किए जाने का काम विभाजन के पहले से ही दरगाह शरीफ में होता आ रहा है। उनके दादा एवं पिता यह रस्म निभाते आए हैं और वर्तमान में वह स्वयं हर साल ख्वाजा गरीब नवाज के यहां हाजिरी लगाकर बड़ी शानौ शौकत के साथ शाही कव्वाली के बीच...

ब्यावर के आदर्श विद्या मंदिर में विद्यारंभ संस्कार से शिक्षण कार्य शुरू

Image
ब्यावर। ब्यावर शहर का आदर्श विद्या मंदिर एक ऐसा विद्यालय है जहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाए जाते हैं। मंगलवार को बसंत पंचमी के अवसर पर इस उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य की शुरुआत विद्यारंभ संस्कार से हुई। शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने मां सरस्वती की आराधना की। इसके बाद विधिवत मंत्रोच्चार के बीच विद्यारंभ संस्कार हुआ। कार्यक्रम में 31 भैया-बहनों का संस्कार संपन्न करवाया गया। शिक्षण के दौरान परस्पर स्नेह और सहयोग बना रहे इसलिए यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को भैया-बहन संबोधित किया जाता है। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय समिति अध्यक्ष सुरेंद्र खंडेलवाल, प्राचार्य लादूराम सीरवी सहित समस्त आचार्य व अभिभावक सम्मिलित हुए। The post ब्यावर के आदर्श विद्या मंदिर में विद्यारंभ संस्कार से शिक्षण कार्य शुरू appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/vidyarambh-sanskar-at-adarsh-vidhya-mandir-vidhyalaya-in-beawar/

चंपालाल महाराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट की 5,51,101 रुपए की राशि

Image
अजमेर। श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राजगढ़ धाम के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5,51,101 रुपए की राशि भेंट की। धाम राजगढ़ के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि आरएसएस के विभाग प्रचारक धर्मराज व अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी को महाराज ने 5,51,101 सहयोग राशि का चेक भेंट किया। इस मौके पर अजमेर नगर निगम के पूर्व उप महापौर संपत सांखला, ललित शेरा, राहुल सेन, अविनाश सेन, तेजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महाराज ने सभी का स्वागत सत्कार किया। विभाग प्रचारक धर्मराज ने बताया कि मुझे धाम पर प्रथम बार आने का अवसर मिला है लेकिन यहां पहुच कर जो सुकून महसूस हुआ। किसी तरह का चढावा व दान ना लिया जाना इस धाम की विशेषता है। महाराज द्वारा समाज कल्याण के जो कार्य किए जा रहे हैं, वे वास्तव में तारीफ के लायक है। राजगढ़ मसानिया भेरू धाम पर पधारे हुए सभी श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव और मां काली के भी दर्शन किए। The post चंपालाल महाराज ने राम मंदिर निर्माण के लिए भेंट की 5,51,101 रुपए की राशि appeared first on Sabguru News . source...

उर्स पर पाकिस्तान की ओर से मजार ए ख्वाजा पर चादर पेश

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें सालाना उर्स के मौके पर आज पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से मजार-ए-ख्वाजा पर चादर पेश की गई। दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास के डिप्टी हाई कमिश्नर आफताब हसन पाकिस्तान सरकार और दूतावास की ओर से चादर लेकर अजमेर दरगाह शरीफ हाजिर हुए और उन्होंने मखमली चादर पेश करके दोनों मुल्कों में बेहतर ताल्लुकात एवं अमन चैन, भाईचारे की दुआ की। बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अजमेर दरगाह शरीफ और ख्वाजा गरीब नवाज सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। हमारे मुल्क के प्रधानमंत्री इमरान खान भी दोनों मुल्कों में अच्छे संबंधों की इच्छा रखते हैं। उन्होंने उर्स में आए सभी जायरीनों को बरकत नसीब फरमाने की गरीब नवाज से दुआ भी की और कहा कि अल्लाह ताला दोनों मुल्कों की जरूरत व ख्वाहिशों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी जायरीनों का दल हर दफे उर्स में शिरकत करने आता है, लेकिन इस दफे कोरोना काल के कारण दल का आना संभव नहीं हो सका। पाकिस्तानी अतिथि का अंजुमन सचिव शाहिद हुसैन अंगारा ने अगवानी की तथा खादिम बिलाल अंगारा ने जियारत करा उन्हें...

उर्स के मौके पर गहलोत की ओर से बुधवार को चादर पेश की जाएगी

Image
अजमेर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बुधवार को अजमेर में ख्वाजा साहब के 809वें सालाना उर्स के मौके पर चादर पेश की जाएगी। अजमेर शहर कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव शिव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने आज जयपुर स्थित आवास पर पेश की जाने वाली चादर वक्फ बोर्ड राजस्थान के डॉ. खानू खान बुधवाली को सौंपी। इस दौरान प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, जयपुर आदर्श नगर विधायक रफीक खान, राज्य की पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ व धर्मेन्द्र राठौड़ सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे। बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री की चादर कल ख्वाजा साहब के आस्ताना शरीफ पर पेश की जाएगी और इस मौके पर उनका संदेश भी पढ़ा जाएगा। The post उर्स के मौके पर गहलोत की ओर से बुधवार को चादर पेश की जाएगी appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/cm-ashok-gehlot-handed-over-chadar-for-dargah-ajmer-sharif/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से अजमेर दरगाह में चादर पेश

Image
union minister mukhtar abbas naqvi offer chadar at dargah ajmer sharif on behalf of pm modi अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आज राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें सालाना उर्स पर उनकी दरगाह में चादर पेश की गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलातों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी प्रधानमंत्री की चादर लेकर सुबह अजमेर दरगाह शरीफ पहुंचे और प्रधानमंत्री की ओर से दी गई केसरिया रंग की सुन्हेरे एवं सिल्वर काम की हुई मखमली चादर गरीब नवाज के आस्ताने शरीफ पर पेश की और देश में मोदी एवं अपनी ओर से अमनो अमान, खुशहाली, भाईचारे की दुआ की। बाद में नकवी ने मोदी के संदेश को पढ़कर सुनाया जिसमें प्रधानमंत्री ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स के उपलक्ष्य पर दुनियाभर में उनके अनुयायियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मोदी ने संदेश में कहा कि उर्स का वार्षिकोत्सव कौमी एकता और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल है। विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और उनसे जुड़ी मान्यताओं एवं आस्थाओं का सद्भावपूर्ण सहअस्तित्व विविधता से भरे हमारे देश की अदभुत धरोहर है। इस धरोहर को सहेजने और मजबूत ब...

राहुल गांधी की रैली में केवल खाट टूटी और मंच छूटा : शेखावत

Image
अजमेर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की किसान रैलियों पर कटाक्ष किया कि राहुल गांधी प्रदेश आए और चले गए, इससे ज्यादा कुछ नहीं। रैलियों में केवल खाट टूटी और मंच छूटा। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में किसान आंदोलन के सवाल पर शेखावत ने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक हितों को साधने के लिए चल रहा है। ऐसे लोगों या राजनीतिक दलों द्वारा रचा और बुना गया है, जिनको लोकतंत्र के समर में जनता ने हमेशा नकारा है। ऐसे लोग एक राज्य के क्षेत्र विशेष के लोगों के कंधों पर बंदूक रखकर किसान के नाम पर आंदोलन खड़ा कर रहे हैं। कुछ ऐसे राजनीतिक दल भी इनके साथ जुड़े हैं, जिनको आने वाले चुनावों में नकारे जाने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों का किसान इसे भली-भांति समझता है। महंगाई के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपीए राज में महंगाई दहाई आंकड़े में रहती थी, जबकि मोदी राज में यह पूरी तरह नियंत्रित है और कभी 3.5 प्रतिशत के ऊपर नहीं गई। उन्होंने कहा कि केवल पेट्रोल-डीजल से जोड़कर महंगाई को न देखा जाए। पेट्रो पदार्थों की...

गैंगेस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को 26 फरवरी तक अजमेर जेल भेजा

Image
अलवर। कुख्यात गैंगेस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ पपला को पुलिस ने 18 दिन की रिमांड अवधी पूरी होने के बाद आज मुंडावर न्यायालय में पेश किया जहां से उसं 26 फरवरी तक जेल भेज दिया। वीडियो कांफ्रेसिंग से हुई सुनवाई में न्यायालय के आदेश आदेश के बाद पपला को पुलिस जेल किशनगढ़बास लेकर आई, लेकिन पौने दो घंटे बाद पुलिस उसे अजमेर जेल के लिए रवाना हो गई। प्रदेश में अजमेर जेल को हाई सिक्योरिटी वाली जेल माना जाता है। पपला हरियाणा और अलवर पुलिस की कस्टडी से दो बार भाग चुका है। पपला के पिछले रिकॉर्ड को लेकर पुलिस किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती है, इसलिए क्यूआरटी (क्वीक रिस्पॉन्स टीम) और पुलिस कमांडो की सुरक्षा में उसे तुरंत किशनगढ़बास से 300 किमी दूर अजमेर जेल शिफ्ट किया गया। गौरतलब है कि छह सितंबर 2019 को अलवर के बहरोड़ थाने से पपला के साथी उसे लॉकअप तोड़कर भाग ले गए थे। बदमाशों ने एके-47 जैसे आधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, तब से पपला फरार था। पपला की तलाश में पुलिस ने कई राज्यों में 250 से अधिक ठिकानों पर पड़ताल की थी। करीब डेढ़ साल बाद 27 जनवरी की रात महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पपला और उसक...

बाघसुरी में स्कूली बच्चों ने ली पेट्रोलियम पदार्थों के संरक्षण की शपथ

Image
अजमेर/नसीराबाद। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा इस्पात मंत्रालय भारत सरकार की ओर से हरित एवं स्वच्छ उर्जा के लिए 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित संरक्षण क्षमता महोत्सव सक्षम के तहत सोमवार को नसीराबाद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघसुरी में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर एचपी के सेल्स एरिया मैनेजर अजय सिंह ने छात्र छात्राओं को पेट्रोलियम उत्पादों की उपयोगिता और संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें सीमित मात्रा में उर्जा संसाधन प्रदान किए हैं। इनमें से पेट्रोलियम पदार्थ भी शामिल हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण की जरूरत है ताकि देश की प्रगति के लिए आवश्यक सीमित संसाधनों की आपूति अधिक समय तक संभव हो सके। हमें पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को रोकने के लिए गंभीरता से ध्यान देना होगा ताकि आने वाली पीढी के लिए एक बेहत वातावरण सुनिश्चित कर एक नए व स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकें। पेट्रोलियम उत्पादों का मितव्ययता से उपयोग करेंगे तो प्रकृति लंबे समय तक हमारी जरूरत को पूरा कर सकेगी। बाघसुरी सरपंच के प्रतिनिधि ...

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा : अजमेर जा रहे 14 लोगों की मौत, 4 घायल

Image
अजमेर/कुरनूल। आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के वल्दुरती मंडल के मदारपुर गांव के पास रविवार तड़के एक वैन और ट्रक की टक्कर में आठ महिलाएं और एक शिशु सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। वैन में सवार लोग अजमेर यात्रा पर जा रहे थे। इस बीच राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्राबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने कहा कि चित्तूर जिले के मदनापल्ले शहर के एक इलाके के दो परिवारों के 18 लोग राजस्थान के अजमेर की यात्रा पर जा रहे थे। वैन एकाएक सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई और सड़क के दूसरी ओर गिरने से दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार लॉरी से टकरा गई। जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया मरने वालों में आठ महिलाएं, एक शिशु और पांच पुरुष शामिल है। घायलों को कुरुनूल के जीजीएच में भर्ती किया गया है जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। ...

कृषि कानून के जरिए 40 प्रतिशत आबादी को बेरोजगार करने की साजिश : राहुल गांधी

Image
अजमेर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने तीनों कृषि कानून के जरिए देश की 40 प्रतिशत आबादी को बेरोजगार करने की साजिश रची हैं। राहुल राजस्थान के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अजमेर जिले के रूपनगढ़ में आयोजित किसानों की टैक्टर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 40 प्रतिशत लोगों का धंधा केवल दो मित्र उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी की है। इससे किसान छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर, रेडी पटरी वाले आदि सभी बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले कानून का लक्ष्य उद्योगपतियों के हाथों कृषि व्यवसाय का नियंत्रण देना है। इस कानून के मुताबिक सबसे बड़े उद्योगपति देश भर में जितना भी अनाज, फल एवं सब्जियां जमा करना चाहते हैं रख सकते हैं। अभी भी अनाज, फल, सब्जी के व्यवसाय का करीब 40 प्रतिशत नियंत्रण देश के इन्हीं दो उद्योगपतियों के हाथों में हैं। कृषि कानून लागू होने के बाद इनका 80 से 90 प्रतिशत कृषि व्यवसाय पर नियंत्रण हो जाएगा। इससे मंडियों की आवश्यता नहीं रहेगी। इससे किसान, फल सब्जी विक्रेता, रेहड़ी वाले और छोटे व्यापारी ब...

किशनगढ़ हवाई अड्डे पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत

Image
अजमेर। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। गांधी जिले के किशनगढ़ में सुरसुरा, रुपनगढ़ तथा नागौर में मकराना के साढ़े चार घंटे के अल्प दौरे पर किशनगढ़ आए हैं और यहीं से शाम साढ़े पांच बजे वापस लौट जाएंगे। किशनगढ़ हवाई अड्डे पर राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी अजय माकन, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। गांधी के पहुंचने पर राजस्थान सरकार की ओर से चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, अजमेर के प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया, उर्जा मंत्री बीडी कल्ला, खेल मंत्री अशोक चांदना,पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ व हरीश चौधरी ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। गांधी केंद्र की नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को समर्थन देने साढ़े चार घंटे की अल्प यात्रा पर अजमेर-नागौर दौरे पर है। किशनगढ़ हवाई अड्डे से राहुल गांधी मकराना चौराहे पहुंचे जहां पर भी उनका कांग्रेस...

‘फेस्टीवल की उमंग HP के संग’ के मेगा ड्रा विजेताओं को मिले उपहार

Image
अजमेर। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन अजमेर सेल्स एरिया की ओर से ग्राहकों के लिए 5 नवंबर 2020 से 5 जनवरी 2021 तक चलाई गई ईनामी योजना ‘फेस्टीवल की उमंग एचपी के संग’ के मेगा ड्रा विजेताओं को स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पंप जयपुर रोड अजमेर पर उपहार प्रदान किए गए। प्रथम ​विजेता हनुमान विजय को ओटीजी ओवन, दूसरे विजेता वैष्णवी को मिक्सचर ग्राइंडर तथा तीसरे विजेता वंदना गुलाटी को सेंडविच मेकर प्रदान किया गया। स्वास्तिक मोटर्स के पार्टनर राजेश अंबानी ने बताया कि कंपनी की ओर से ग्राहकों के लिए करीब तीन माह के लिए विशेष इनामी कूपन वाली योजना लागू की गई थी। इस दौरान हर सप्ताह रविवार को जितना भराओं उतना पाओं के तहत विजेता ग्राहकों को पेट्रोल डीजल उपहार स्वरूप मिला। इसी तरह हर पखवाडे में भी ड्रा खोला गया। इसमें तीन विजेता ग्राहकों को बैड शीट, इलेक्ट्रीक कैटल व सेंडविच मेकर प्रदान किया गया। योजना के मेगा ड्रा के विजेताओं को 12 फरवरी को उपहार प्रदान किए गए। The post ‘फेस्टीवल की उमंग HP के संग’ के मेगा ड्रा विजेताओं को मिले उपहार appeared first on Sabguru News . source https://www....

अजमेर : बीती रात चांद नहीं दिखा, आज रात उर्स शुरू

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें सालाना उर्स के लिए कल रात रजब महीने का चांद नहीं दिखने के बाद अब आज रात से उर्स विधिवत शुरू हो जाएगा। चांद नहीं दिखने पर खिदमत के बाद बंद किया गया जन्नती दरवाजा आज तड़के फिर खोल दिया गया। खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के उर्स कनवीनर सैयद मुसाबिर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शाम को रौशनी के बाद ख्वाजा साहब के दरगाह के पीछे पहाड़ स्थित पीर साहब की पहाड़ी से तोप दागकर, शादियाने एवं नगाड़े बजाकर उर्स के आगाज मुनादी की जाएगी और इसी के साथ उर्स की धार्मिक रस्में भी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि रात ग्यारह बजे उर्स की पहली महफिल होगी और फिर छह दिवसीय उर्स अपनी धार्मिक रस्मों के साथ परवान चढ़ता जाएगा। दरगाह में सूफियाना कलामों एवं शाही कव्वालियों के दौर के बीच प्रतिदिन रात्रि एक बजे बाद ख्वाजा साहब की मजार के शाही गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी। 19 फरवरी को जुम्मे की नमाज एवं छठी का कुल की रस्म होगी। 22 फरवरी को बड़े कुल की रस्म के साथ उर्स विधिवत संपन्न हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह पुनः खोला गया जन्नती दरवाजा...

शीघ्र ही अजमेर स्वच्छता एवं हरियाली में इंदौर के समकक्ष होगा : उपमहापौर जैन

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम के नव निर्वाचित उपमहापौर नीरज जैन ने आज कहा कि अगले कुछ महीनों में अजमेर स्वच्छता एवं हरियाली में इंदौर के समकक्ष स्थान बना लेगा। जैन आज अजमेर में ग्रीन आर्मी की ओर से आयोजित ऑपरेशन अशोका रेस्क्यू का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करने के बाद अपने उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बशर्त शहर का एक एक नागरिक अपने शहर की सड़कों, गलियों, मोहल्लों एवं घर के बाहर के खुले स्थान को ऐसे संभाले, संवारे जैसे खुद के घर के आंगन का ध्यान रखता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम अजमेर के नागरिकों को बेहतर वातावरण देने के लिए कृत संकल्प है। अजमेर के पटेल इंडोर स्टेडियम से चौबीस अशोक के पेड़ों को जड़ सहित निकालकर जयपुर घूघरा हाईवे कारागर प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित किए जाने का काम हो रहा है। जैन एवं कारागर प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य पारस शर्मा ने तीन पेड़ों को पहले डंपर के साथ रवाना किया। इसके लिए बाकायदा यातायात विभाग ने पटेल इंडोर स्टेडियम से कारागार प्रशिक्षण संस्थान तक सात किलोमीटर लंबे मार्ग को ग्रीन कॉरीडोर में तब्दील किया ताकि जड़ सहित पेड़ों को शिफ्ट करने में कि...

सांसद भागीरथ चौधरी ने राहुल गांधी की अजमेर यात्रा पर सवाल उठाए

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ दौरे पर आज पहुंच रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी यात्रा पर किशनगढ़ मूल के भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी की यात्रा से ठीक पहले वीडियो जारी कर सांसद भागीरथ चौधरी ने उनसे सवाल किया है कि वह किशनगढ़ के रुपनगढ़ केवल ट्रैक्टर चलाने आ रहे हैं या फिर किसानों एवं आमजन के हितों की बात भी करेंगे। उन्होंने 2018 के चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा 10 दिन में किसानों के कर्जे माफ के वादे पर पूछा कि क्या किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया, बेरोजगारों को सब्जबाग दिखाए गए, क्या उन्हें रोजगार दे दिया गया, सुशासन का वादा कर सत्ता में आए और बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की जेबों तक करंट पहुंचा दिया, केंद्र व राज्य सरकार में 55 साल राज करने के बावजूद क्या कभी स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की। सांसद चौधरी ने राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि वह किसानों को गुमराह करने के बजाय उनके हित की बात करें तो ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के हित में है। उल्लेखनीय है कि राहुल ग...

अजमेर जिले के पशुपालक अपनी समस्याओं को लेकर राहुल गांधी को ज्ञापन देंगे

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के 10 हजार से ज्यादा दुग्ध उत्पादक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रुपनगढ़ सभा में 500 ट्रैक्टर लेकर पहुंचेगे और वहां गांधी को दूध पर से जीएसटी हटाने एवं पशुपालकों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी देंगे। राजस्थान दुग्ध उत्पादक संघ एवं अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष तथा अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि ज्ञापन में भारत सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादों पर लगाई गई जीएसटी हटाने, जिले के 37 हजार पशुपालकों को केंद्र की पशुपालक क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ऋण उपलब्ध करवाने एवं अजमेर डेयरी के नये प्लांट पर बकाया सात करोड़ रुपए अनुदान दिलाए जाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा पशुओं में एफएमडी बीमारी मुक्त टीकाकरण, पशुओं में टैग लगाने का काम एवं पशु सेक्स सीमन योजना को युद्धस्तर पर लागू कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने एफएमडी के टीके राजस्थान में नकली उपलब्ध कराने वाली कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। The post अजमेर जिले के पशुपालक अपनी समस्याओं को लेकर राहुल गांधी को ज्ञापन ...