Posts

Showing posts from June, 2022

सेना में ठेके पर भर्ती केंद्र सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला : जयंत चौधरी

Image
अजमेर। राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा है कि सेना में ठेके पर भर्ती केंद्र सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। चौधरी आज अजमेर में तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ के समापन समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में खौफ का माहौल है और केंद्र की मोदी सरकार का अग्निपथ निर्णय अविवेकपूर्ण तथा अनिधिकृत है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा एक बार शुरू हो गई तो फिर भविष्य में शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा कर्मी भी ठेके पर लगाए जाएंगे जिसके परिणाम घातक होंगे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर सत्ता के नशे में चूर होकर तानाशाही का आरोप लगाया और इसे देशहित में गलत करार दिया। इससे पहले महर्षि दयानंद निर्वाण न्यास स्मारक भिनाय कोठी पर समापन समारोह में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में वेदों के प्रति जागरूकता अति आवश्यक है। पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करने से युवा पीढ़ी में नैतिकता का हनन हो रहा है। सामवेद परायण यज्ञ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए स्वामी यज्ञदेव एवं स्वामी विप्रदेव के सान्निध्य में संपन्न हुआ। The post सेना में ठेके पर भर्ती केंद्र सरकार का...

अजमेर में 21 जून को भाजपा के 75 स्थानों पर होंगे योग के कार्यक्रम

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात देश की आजादी के 75वर्ष के अमृत महोत्सव के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को 75 स्थानों पर योग के कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को योग से जोड़ेगी। देहात जिला कार्य समिति की बैठक में उक्त आशय का निर्णय लेने के साथ ही राजस्थान में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए मोदी सरकार के आठ वर्षीय कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। सांसद भागीरथ चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आमजन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया है। जिला प्रभारी एवं मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने मोदी सरकार के शासन में गांव, गरीब, किसान, मजदूर एवं मातृशक्ति के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। साथ ही देश को भी तीव्र गति से विश्व में उच्च शिखर पर पहुंचाया है। अजमेर देहात अध्यक्ष पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के बेरोजगारों के लिए वरदान साबित होगी। इस योजना से युवा राष्ट्र भक्ति ...

पुष्कर में भारतीय किसान संघ का जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग संपन्न

Image
पुष्कर। भारतीय किसान संघ का जिला स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग रविवार को तीर्थ राज पुष्कर में रावत धर्मशाला में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। भारतीय किसान संघ के अभ्यास वर्ग में 22 तहसीलों व अजमेर महानगर से सभी ग्राम प्रमुख, तहसील प्रमुख, जिला पदाधिकारियों ने लाभ अर्जित किया। जिला अध्यक्ष युवा रोशन प्रकाश शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग में प्रांत मंत्री अम्बा लाल व प्रांत संगठन मन्त्री परमानंद ने मार्गदर्शन किया। अभ्यास वर्ग में किसान संघ का परिचय, आवश्यकता, कार्य, तथा रीति नीति कि जानकारी प्रदान की गई। किसान संघ की उपलब्धियों व उदेश्य से अवगत कराया गया। गाय माता व जैवकीय खेती कि आवश्यकता के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को इस क्षेत्र में दायत्व प्रदान किए गए। प्रांत के जैविक प्रमुख बाबू सिंह व संभाग अध्यक्ष रामेश्वर, उपाध्यक्ष महेंद्र, मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल गुर्जर, ज़िले के युवा प्रमुख रोशन प्रकाश शर्मा, जिला समंत्री सतनारायण, रामेश्वर, दशरत, लक्षमण गुर्जर, अशोक, सुभाष जोशी आदि ने भी सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। The post पुष्कर में भ...

ब्रम्हावर RPDA के सर्वसम्मति से अध्यक्ष, विजयवर्गीय सचिव निर्वाचित

Image
अजमेर। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) की अजमेर इकाई के रविवार को होटल रमाडा में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से दीपक ब्रम्हावर को अध्यक्ष व राकेश विजयवर्गीय को सचिव चुना गया। बतादें की निवर्तमान अध्यक्ष संतोष बर्मन ने लगातार 35 वर्षों तक संस्था को सेवा दी। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने अध्यक्ष पदभार से स्वेच्छा से हटने की घोषणा की। इस कारण नए अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चुनाव करवाए गए। इस अवसर पर समस्त डीलर्स ने निवर्तमान अध्यक्ष संतोष बर्मन को भावभीनी विदाई दी। नई कार्यकारिणी का भी गठन कुछ दिन में किया जाना तय किया गया। इस दौरान डीलर्स की गंभीर समस्याओं तथा निदान पर विचार किया गया। खासकर डीलर कमीशन में बढोतरी, पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल करना, समस्त राजस्थान में एक रेट तथा उधारी के ग्राहकों का समय पर भुगतान प्राप्त ना होने पर गंभीर कार्यवाही की जरूरत पर विचार किया गया। क्षेत्रवार कार्यकारिणी इस मौके पर हुई सभा में क्षेत्रवार कार्यकारिणी का गठन कर राजेश अंबानी को अजमेर शहर, रामावतार डूडी को किशनगढ़, दीपक ख्यानी को नसीराबाद, सीए दीपक कुमार केकड़ी, अनिल भंडारी को ...

श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ : मंगल कलश यात्रा में झलकी श्रद्धा

Image
नसीराबाद/बाघसूरी। नसीराबाद तहसील के ग्राम बाघसूरी स्थित गढ़ परिसर में कथावाचक मोहन मुरारी शास्त्री श्रीधाम बरसाना के सान्निध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा वाचक शास्त्री के सान्निध्य में गांवाई तालाब स्थित बालाजी मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद 51 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। कथा स्थल से कलश यात्रा ढोल ढमाकों के साथ बालाजी चौक, सदर बाजार मुख्य बाजार, हथाई होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। रास्ते में महिलाओं ने मांगलिक गीत से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोंच्चारण कर मंगल कलशों का विधि विधान पूर्वक पूजन किया गया। इस मौके पर समाजसेवी कल्याणमल सेन, चंदन सिंह सिसौदिया, वैभव शर्मा, कमल शर्मा, औंकार खारोल आदि मौजूद थे। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कथा वाचक शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा आत्मा पर छाए विषय विकारों को भी दूर कर उसे निर्मल पावन बनातीं है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से पापों से मुक्ति मिलती है। कथा वाचक शास्त्री ने भक्ति ज्ञान व वैराग्य के बारे में विस्तार पूर्वक प्रवचन...

सिंधु भवन पंचशील नगर में 7 दिवसीय बाल संस्कार शिविर आरंभ

Image
अजमेर। पूज्य सिंधी पंचायत और भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में पंचशील नगर स्थित सिंधु भवन में बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 7 दिन तक सुबह 8 से 10 तक रहेगा। भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर ज्योत प्रज्वलित करके शिविर का आगाज किया गया। शिविर में योगाचार्य दौलतराम थदानी ने योग से निरोगी काया का मंत्र देकर सभी बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया व योग सिखाया। महिला अध्यक्ष माला टेवाणी ने बताया कि सिंधी भाषा, संस्कृति व मातृभाषा सिखाने के लिए लता खानचंदाणी व अनिता अलवाणी, सेवा कार्यों के लिए आशा केसवाणी, भक्ति आहूजा, रिचा मेठाणी व महिला मंडल की अन्य सदस्याएं नियमित सहयोग करेंगी। शिविर में 50 से अधिक बच्चों को योग, सिन्धी कविताएं, कहानियां, महापुरुषों की जीवनी आदि की जानकारियां दी। पंचायत के उपाध्यक्ष मोहन चेलानी, महासचिव मनोज कुमार मेंघाणी, भारतीय सिंधु सभा के महामंत्री महेंद्र कुमार तीर्थणी, तुलसी सोनी, लवी भारद्वाज, इकाई के उपाध्यक्ष मुकेश आहूजा, लक्ष्मण लख्याणी, सोभराज विधाणी, किशन थदाणी, टेकचंद गोदवाणी, मोहन कोटवानी व चंद्रभान कार्यक्रम में उपस्थित रहे। The post सिंधु भ...

राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने रेवेन्यू बोर्ड चैयरमेन को सौंपा ज्ञापन

Image
अजमेर। मंत्रालयिक सेवा के पदों का पुनर्गठन कर राजस्व न्यायालयों में सुधार एवं उपखंड कार्यालयों में कार्यभार अनुसार अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों के आवंटन के संदर्भ में गुरुवार को राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से रेवेन्यू बोर्ड के चैयरमेन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि मुख्यमंत्री के बजट भाषण के बिन्दू संख्या 125 की पालना में राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय मंत्रा​लयिक सेवा का पुनर्गठन किए जाने बाबत वित्त विभाग् के आदेशानुसार संयुक्त शासन सचिव राजस्व ग्रुप 2 विभाग के प्रासंगिक पत्र द्वारा राजस्व मंडल से मंत्रालयिक संवर्ग के स्वीकृत पदों के पुनर्गठन किए जाने बाबत प्रस्ताव 10 जून तक अनिवार्य रूप से चाहे गए हैं। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का निवेदन है कि राजस्व विभाग में कलक्टर कार्यालय, सहायक कलक्टर कार्यालय, उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं उप तहसील कार्यालयों में कार्यभार के अनुसार पदों का वितरण हो। कलक्टर के अधीन संचालित कार्यालयों में नवीन सृजित होने वाले कुल 524 संभावित पदों में से 308 पद उपखंड कार्यालयों में राजस्व न्यायालयों में सुधार हेतु र...

भाजपा देहात अजमेर ने जनआक्रोश रैली के साथ किया धरना-प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में भारतीय जनता पार्टी देहात अजमेर की ओर से राज्य की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर उसके विरोध में आज यहां जनआक्रोश रैली के साथ कलेट्रट के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं राजसंमद सांसद दीयाकुमारी ने गहलोत सरकार को गूंगी बहरी सरकार बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की जनता परेशान और दुखी हो चुकी है और अब सड़को पर आ गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बिजली, पानी, रोजगार, कानून व्यवस्था सभी मुद्दों पर सरकार फेल हो चुकी है। सरकार को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन के दौरान कलेक्टर अंशदीप के व्यवहार की आलोचना की और कहा कि सरकार के साथ उनके अधिकारी भी जनता की बात को गम्भीरता से नहीं ले रहे। भीषण गर्मी में एक जन आन्दोलन के जरिये जनभावना के तहत दिए जा रहे ज्ञापन को खड़े होकर नहीं लिया गया। अजमेर देहात अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने भी कलेक्टर के व्यवहार की निंदा की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का अपमा...

अजूबा नहीं सच है! दो सांपों के बीच लड़ाई का ख़ौफ़नाक नजारा

Image
अजमेर। पुष्कर के समीप पीसांगन उपखंड के फतेहपुरा में दो सांपों के बीच हुई लड़ाई का नजारा खासी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। फतेहपुरा गांव में दो सांपों के बीच हुई लड़ाई को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। करीब एक घंटे तक सांपों के बीच लड़ाई के दौरान दांव पेंच के जीवंत नजारे को लोगों ने बिना पलक झपकाए देखा। ग्रामीणों के मुताबिक रामपुरा डाबला सरपंच सीमा चौधरी के फतेहपुरा स्थित मवेशियों के बाड़े की सुरक्षा के लिए लगी कांटों की बाड़ में करीब 7-8 फिट लंबाई के दो सांप बाहर निकले ओर गुथम गुत्था हो गए। देखते ही देखते सांपों की लड़ाई की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची सरपंच सीमा चौधरी ने भी बाड़े में खूंटे से बंधे मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अच्छे जमाने के संकेत सरपंच सीमा चौधरी ने बताया कि अमूमन सांपों का लड़ना बरसात के लिहाज से अच्छा व शुभ संकेत है। जब-जब सांपों में ऐसी लड़ाई हुई है। सप्ताह की समयावधि में अच्छी व बेहतर बरसात के साथ उस वर्ष अच्छा जमाना हुआ व खेतो में भरपूर फसल पैदा हुई। The post अजूबा नहीं सच है! दो सा...

राजस्थान बोर्ड सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग का परिणाम 96.33 प्रतिशत

Image
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कला वर्ग के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए। अजमेर मुख्यालय पर बोर्ड प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री ने कांफ़्रेस हाल में ठीक 12.15 बजे परिणाम जारी किए। सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग का परिणाम 96.33 प्रतिशत रहा। जोकि गत वर्षों की तुलना में बेहतर रहा। उन्होंने बताया कि छह लाख 16 हजार से ज्यादा सफल परीक्षार्थियों में 97.21 प्रतिशत छात्राएं तथा 95.44 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे। इस तरह यहां छात्राओं का परीक्षा परिणाम छात्रों की अपेक्षा बेहतर रहा। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम 94.99 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए 4058 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे लेकिन 3994 ही प्रविष्ट हुए। परिणाम बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए है। बोर्ड प्रशासक मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सैकेंडरी परीक्षा परिणाम भी शीघ्र घोषित किए जाने की बात कही। इस दौरान बोर्ड सचिव मेघना चौधरी भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि बोर्ड गत हफ्ते सीनियर सेकेंडरी विज्ञान एवं वाणिज्य के परिणाम घोषित कर चुका है। परिणाम की मैरिट सूची नहीँ बना...

किशनगढ़ में बुजुर्ग महिला को डायन बताकर मारपीट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ के मदनगंज थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसके साथ मारपीट एवं प्रताडित करने का मामला सामने आया है। मामला तब उजागर हुआ जब घटना का पूरा वीडियो सामने आया। बताया जा रहा है कि मदनगंज के आजाद नगर तुलसी भवन की बुजुर्ग महिला सुआदेवी अल सुबह घूमने निकली तो वहीं के रहने वाले एक परिवार ने उसे न केवल प्रताड़ित किया बल्कि मारपीट के साथ साथ डायन एवं कुल्टा जैसे अशोभनीय शब्दों से भी दुर्व्यवहार किया। बुजुर्ग पीड़िता के पुत्र ने दोषियों के खिलाफ मदनगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी बुद्धाराम मेघवाल एवं परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। The post किशनगढ़ में बुजुर्ग महिला को डायन बताकर मारपीट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/elderly-woman-beaten-up-as-a-witch-in-kishangarh/

राजगढ़ धाम पर 7 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का समापन

Image
अजमेर। श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चैरीटैबल ट्रस्ट के तत्वावधान व आबकारी निरोधक दल के सम्भागीय अधिकारी रामलाल मीणा की उपस्थिति में रविवार को सात दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से नशा मुक्ति का संकल्प लिया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि 28 मई से 5 जून तक राजगढ़ मसाणिया भैरव धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का रविवार को समापन किया गया जिसके अंतर्गत आए हुए सभी श्रद्धालुओं ने किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने और दूसरों को भी नशा मुक्ति हेतु प्रेरित करने की शपथ ली। श्रद्धालुओं ने ’नशा मुक्त देश बनाना है, नशे को अब जड़ से मिटाना है, तथा ‘जन-जन तक यह संदेश पहुँचाना है, नशे को हाथ नहीं लगाना है’ जैसे नारों से पूरे राजगढ़ धाम को गुंजायमान कर दिया। नशा मुक्त देश बनाना है : चम्पालाल महाराज नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत चम्पालाल महाराज ने आए हुए हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे देश को नशा मुक्त बनाना है जिसके लिए जो लोग नशा करते हैं उसके कारण ही इतनी अधिक संख्या में दुर्घटनाएं, पारिवारिक कलह, गरीबी...

अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने योगी का जन्मदिन मनाया

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर से सांसद भागीरथ चौधरी ने आज अपने किशनगढ़ आवास पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 50वां जन्मदिन केक काटकर हर्षाेल्लास के साथ मनाया। सांसद चौधरी ने योगी के चित्र के समक्ष केक काटकर प्रभु श्रीराम से उनके दीर्घायु होने के साथ साथ उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन प्रदान करने की कामना की। चौधरी ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में उत्तरप्रदेश देश का एक उत्तम प्रदेश बन रहा है। आज हर क्षेत्र में उत्तरप्रदेश की उन्नति नई ऊंचाइयों को छू रही है। वहां के नागरिकों के आम जीवन में भी बड़ा व उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। इस दौरान सांसद निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ योगी समाज किशनगढ़ के भी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। The post अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने योगी का जन्मदिन मनाया appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-mp-bhagirath-choudhary-celebrates-up-cm-yogis-birthday/

एसीबी की पकड़ में आने से पहले मसूदा थाने के दो घूसखोर कांस्टेबल फरार

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के मसूदा थाने के दो पुलिस कान्स्टेबल रिश्वत के एक मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गिरफ्त में आने से पहले फरार होने के बाद आज सुबह तक पकड़ में नहीं आए। जब्त वाहन को छुड़ाने की एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में परिवादी की शिकायत पर गुरुवार शाम एसीबी की कार्यवाही की भनक लगने पर कांस्टेबल महेंद्र चौधरी एवं भंवराराम परिवादी से लिए गए 20 हजार रुपए छोड़ भागे। भागते समय फरार आरोपियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसीबी के सहायक पुलिस अधीक्षक राकेश वर्मा तथा थानाधिकारी दिनेश जानवानी मामले की जांच कर रहे है। The post एसीबी की पकड़ में आने से पहले मसूदा थाने के दो घूसखोर कांस्टेबल फरार appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/bribe-case-two-constables-of-masuda-police-station-absconding-before-being-caught-by-acb/

अजमेर में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश निकालते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर अंशदीप को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा 2018 में किसान, महिला एवं आमजन से जो वादा किया था वह पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा निकला। किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, बिजली आपूर्ति, 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ता आदि बातें झूठी निकलीं। अब सरकार के कार्यकाल में कुछ माहों का समय ही बाकी है। ऐसे में प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। ज्ञापन में सरकार की उदासीनता के साथ साथ वित्तीय कुप्रबंधन, कुशासन आदि का नुकसान आमजन को हो रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा। समयबद्ध पेयजल आपूर्ति भी निरंकुश है। साथ ही संभाग स्तरीय जेएलएन अस्पताल के हाल भी बुरे हैं। आश्चर्य का विषय यह है कि जेएलएन में कोरोना से हुई मौतों के ज्यादातर मामलों में मृत्यु का कारण कोरोना नहीं बताया गया है जिससे पीड़ित वर्ग को आघात...

राजस्थान बोर्ड : सीनियर सेकेंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम जारी

Image
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज सीनियर सेकेंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय पर प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री व सचिव मेघना चौधरी ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किए। विज्ञान वर्ग का परिणाम 96.58 प्रतिशत तथा वाणिज्य वर्ग का परिणाम 97.53 प्रतिशत रहा। बोर्ड प्रबंधन ने इस बार मैरिट लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला भी लिया है। हालांकि आज आये परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। परिणाम बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार अगले दस दिनों में यह परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आज घोषित परिणामों की परिक्षाएं 26 अप्रैल को सम्पन्न हुई थी। जिनमें विज्ञान वर्ग में दो लाख 32 हजार पांच तथा वाणिज्य वर्ग में 27 हजार 339 विद्यार्थियों का पंजीकरण रहा। The post राजस्थान बोर्ड : सीनियर सेकेंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षा परिणाम जारी appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/rbse-12th-result-2022-science-commerce-declared/