Posts

Showing posts from September, 2021

अजमेर में दिगंबर जैन समाज ने मनाया रोट तीज का त्यौहार

Image
अजमेर। अजमेर में दिगंबर जैन समाज का एक वर्ग आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष तीज के अवसर पर ‘रोट तीज’ का त्योहार मनाया। दिगंबर जैन परिवारों मे सुबह से ही रोट बनाने की तैयारियों के साथ पहली थाली श्रीजी भगवान के चरणों में जैन जिनालयों में पहुंचकर अर्पित की गई। साल में एकबार रोट का आनंद तुरई की सब्जी, दही, खीर, बूरा और नींबू मिर्ची के छुन्दे के साथ लिया जा रहा है। जैन परिवार जैनेतर समाज को रोट खिलाकर पुण्यअर्जन कर रहे है। जैन धर्म की मान्यता के अनुसार इसे त्रिलोक तीज व्रत भी कहा जाता है और त्रिकाल चौबीसी की पूजा की जाती है। रोट तीज के बाद पंचमी यानि शुक्रवार से दिगंबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व का आगाज होगा जो 10 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर अनंत चतुर्दशी के दिन संपन्न होंगे। इस दौरान दिगंबर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन तथा कलशाभिषेक के आयोजन होंगे। जैन धर्म पालने वाले पूरे दस दिन तप, तपस्या और भगवान की अराधना मे लीन रहेंगे। The post अजमेर में दिगंबर जैन समाज ने मनाया रोट तीज का त्यौहार appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/digambar-jain...

लेडी कांस्टेबल और सीओ का स्विमिंग पूल में डर्टी वीडियो वायरल, दोनों सस्पेंड

Image
जयपुर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने दो अलग-अलग आदेश निकालते हुए अजमेर जिले के ब्यावर वृत्ताधिकारी हीरालाल सैनी और जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की एक महिला कांस्टेबल राजेश कुमारी को निलंबित किया है। सीओ ब्यावर हीरालाल सैनी को सस्पेंड करने के आदेश डीजीपी एमएल लाठर ने तथा लेडी कांस्टेबल राजेश कुमारी को निलंबित करने के आदेश एडीजी विजिलेंस बीजू जॉर्ज जोसफ ने जारी किए हैं। दीगर बात यह है कि दोनों ही आदेशों में विभागीय जांच का हवाला देकर निलंबित किए जाने का जिक्र किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का वेतन आधा किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान आरपीएस हीरालाल सैनी का मुख्यालय डीजीपी ऑफिस और राजेश कुमारी का मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन जयपुर कमिश्नरेट रखा गया है। दरअसल, पूरे प्रकरण के पीछे का मुख्य कारण महिला कांस्टेबल राजेश कुमारी के पति खेमाराम की ओर से नागौर जिले के चितावा पुलिस थाने में दी शिकायत है। खेमाराम ने अपनी शिकायत में इस बात का जिक्र किया है कि 7 मई 2001 को उसकी शादी राजेश कुमारी से हुई थी। साल 2008 में राजेश कुमारी की राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नौकरी लग गई। साल 2015 में राजेश ...

अजमेर जिले में वकीलों ने कामकाज बंद रखा, सेशन कोर्ट के बाहर लगाया जाम

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत आज अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर सभी न्यायालयों से जुड़े अधिवक्ता आज हड़ताल पर रहे और अपना अदालती कामकाज बंद रखा। अजमेर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ तथा राजस्थान राजस्व अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में अजमेर जिला बार से जुड़े अदालतों के वकीलों तथा राजस्व बार से जुड़ी अदालतों के वकीलों ने न्यायिक कार्य स्थगित रखा और एकजुटता के साथ न्यायालय परिसर में एकत्रित होकर अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की गई। सेशन कोर्ट एवं राजस्व मंडल से जुड़ी अजमेर जिले की केकड़ी, किशनगढ़, ब्यावर, पुष्कर, नसीराबाद आदि स्थानों पर भी अधिवक्ताओं ने अपना कामकाज बंद रखे जाने के समाचार है। सुबह वकील प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा बाद में सेशन कोर्ट के बाहर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सडक पर जाम लग गया। बार अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार से कई बार ज्ञापन के जरिए अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग की जा चुकी है क्योंकि अनेकों बार वकीलों को गंभीर परिस्थितियों...

शिक्षक दिवस पर लोहागल गांव के तेजाजी मंदिर में पौधारोपण

Image
अजमेर। मैं पर्यावरण मित्र संस्था की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर लोहागल गांव में विशाल पौधारोपण अभियान चलाया गया। संस्था के बैनर तले बडी संख्या में युवाओं तथा क्षेत्र वासियों ने मिलकर तेजाजी मंदिर क्षेत्र में पौधारोपण किया। गांव के युवा साथियों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण मित्र बनकर पेड पौधों की सुरक्षा तथा सार संभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर देवांश सतरावला, कौशल सैनी, रमेश चौहान, महावीर, मुकेश समेत बडी संख्या में युवा तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। The post शिक्षक दिवस पर लोहागल गांव के तेजाजी मंदिर में पौधारोपण appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/plantation-at-lohagal-village-in-ajmer/

सचिन पायलट के 44वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में अजमेर में पौधारोपण

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के 44वें जन्मदिन से एक दिन पहले आज अजमेर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में पायलट समर्थकों कांग्रेसियों ने नसीराबाद रोड स्थित हटूंडी एवं खाजपुरा रोड पर पांच हजार पौधे रोपित किए। अजमेर जिले के विभिन्न स्थानों के लिए भी आठ हजार पौधे आवंटित किए गए। ये पौधे वार्ड स्तर पर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष तथा वर्तमान पार्षदों एवं पार्षद के उम्मीदवार रहे नेताओं के जरिये रोपित किए जा रहे है। जामुन, एलोवेरा, कटहल, नीम, अशोक, जैस्मीन के फलदार एवं छायादार पौधे दिए गए हैं। कुछ स्थानों के लिए ट्री गार्ड भी उपलब्ध कराए हैं। इसी तरह उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे महेन्द्रसिंह रलावता के नेतृत्व में भी उत्तर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों यथा अजयसर, खरेखड़ी, हाथीखेड़ा, बोराज, काजीपुरा, माकड़वाली, लोहाखान में साढ़े सात हजार पौधे लगाए गए। उत्तर क्षेत्र में गरीबों को आटे के कट्टे भी वितरित किए गए। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं बीड़ी उद्योगपति हेमंत भाटी ने भी अलग स...

किशनगढ़ एयरपोर्ट से 11 शहरों के लिए होगी वनस्टाप कनेक्टिंग फ्लाइट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर का किशनगढ़ हवाई अड्डा से अब 11 नये शहरों के लिए वनस्टाप कनेक्टिंग फ्लाइट शीघ्र शुरु होगी। हवाई सेवा प्रदाता कम्पनी स्पाइसजेट एयरलाइंस ने 11 शहरों के लिए कनेक्टिगं सेवा सूची जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगढ़ से जिन शहरों के लिए नवीन हवाई सेवा उपलब्ध होगी उनमें गोवा, गोरखपुर, मंगलूर, बेलगावी, वाराणसी, बेंगलोर, दुर्गापुर, चेन्नई, कोलकाता, पटना तथा अमृतसर है। किशनगढ़ से दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, हैदराबाद के लिए पहले से ही नियमित सीधे हवाई सेवा दी जा रही है। इस तरह किशनगढ़ देश के 15 शहरों से हवाईसेवा के जरिये जुड़ जाएगा। अजमेर जिले और आसपास के रहने वाले व्यवसायी, पर्यटक तथा शिक्षा जगत के साथ धार्मिक यात्रा पर अजमेर-पुष्कर आने वाले इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। The post किशनगढ़ एयरपोर्ट से 11 शहरों के लिए होगी वनस्टाप कनेक्टिंग फ्लाइट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/one-stop-connecting-flight-from-kishangarh-airport-to-11-cities/

अजमेर : सीआरपीएफ कांस्टेबल का 16 साल का बेटा लापता

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर की गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने फायसागर रोड़ स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप-2 में सेवारत कांस्टेबल के नाबालिग पुत्र की गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया है। गंज थाने के सब इन्सपेक्टर शिवराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र 2 में सेवारत कांस्टेबल भरतलाल मीणा ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र विनेश दो सितंबर को स्कूल के लिए निकला था। जो आज तक लौट कर नहीं आया। वह 11 वीं कक्षा का छात्र है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर गुमशुदा बच्चे की तलाश शुरु कर दी है। फिलहाल परिजनों एवं पुलिस द्वारा अपहरण की आशंका से इंकार किया जा रहा है। पुलिस बालक की तलाश कर रही है। अवैध पिस्तौल के साथ दो आरोपी अरेस्ट अजमेर की आदर्शनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग अलग मामले में अवैध हथियार के साथ आज दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के परबतपुरा फाटक से देशी कट्टे के साथ स्थानीय सोमलपुर के रहने वाले सुहैल को तथा खाजपुरा से भी देशी कट्टे के साथ इमरान को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से अलग अलग पूछताछ ...

गुरु ही होता है शिष्य का सबसे बड़ा शुभचिंतक

Image
अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरु शाखा की ओर से शुक्रवार को सैन्ट्रल एकेडमी स्कूल प्रगति नगर कोटडा में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष हनुमान गर्ग श्रीया ने की। शाखा सचिव अनुपम गोयल ने भारत विकास परिषद का परिचय देते हुए कहा कि परिषद पांच सिद्धातों पर कार्य करती है सम्पर्क, सहयोग, सेवा, सस्ंकार एंव समर्पण। संस्कार प्रक्लप के तहत विद्वालयों में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की हौसलों की उड़ान अभी बाकी है परिंदों के लिए आसमान बाकी है मन लगाकर आत्मविश्वास के साथ पढ़े और अपने विद्यालय और गुरु का नाम सदैव रोशन करें। हनुमान गर्ग ने विद्यार्थियों से कहा कि गुरु एक कुम्हार की तरह है, जिस प्रकार कुम्हार मिट्टी के बर्तन का आकार देने के लिए कई प्रकार से उपयोग करता है तब जाकर एक मिट्टी का बर्तन तैयार होता है। इसलिए यदि गुरु किसी बात पर आपको टोके तो विश्वास रखें कि गुरु सदैव शिष्य का भला ही चाहते हैं। प्रक्लप प्रभारी प्रतीक मंगल ने बताया स्कूल में गुरु शिष्य परम्परा विषय ...

अजमेर में सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट का 44वां जन्मदिन सात सितम्बर को अजमेर में धूमधाम से मनाया जाएगा। अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में जन्मदिन के मौके पर दस हजार पौधे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जाएगा। इसी तरह अजमेर दक्षिण क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी भी अपने क्षेत्र में पांच हजार पौधे रोपित कर पायलट के जन्मदिन को समर्थकों के साथ मनाएंगे। दोनों ओर से पौधारोपण करने की तैयारी तेजी से की जा रही है। एक अन्य पुष्ट जानकारी के अनुसार उक्त दो पौधरोपण कार्यक्रम के अलावा शहर से लगते माखुपुरा, खाजपुरा, हटूंडी आदि क्षेत्रों में कांग्रेसी पांच हजार पौधे लगाकर पायलट को जन्मदिन की बधाई देंगे। शहर कांग्रेस के साथ अन्य सभी अपने क्षेत्र में वार्ड स्तर पर पौधे वितरण का काम करेंगे। जानकार सूत्रों का कहना है कि पायलट के जन्मदिन मौके पर राज्य भर में दस लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। The post अजमेर में सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा appeared f...

पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने करकेडी स्वास्थ केन्द्र को सौंपी एंबुलेंस

Image
अजमेर। पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने विधायक मद से स्वीकृत 7 लाख रुपए कीमत की एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेडी को सौंपी। एंबुलेंस मिलने से राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेडी के अधीनस्थ आस-पास के 15-20 गांवों व ढ़ाणियों के निवासियों को समय पर पूर्ण चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने में बडी सुविधा होगी। मेडिकल स्टाफ द्वारा शौचालय व मूत्रालय निर्माण की मांग करने पर विधायक रावत ने 50000 रुपए राशि की स्वीकृति भी जारी की। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा विधायक रावत का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सरपंच राजेंद्र अजमेरा ने ग्रामवासियों की तरफ से विधायक रावत को धन्यवाद देते हुए कहा कि वास्तव में हमारे विधायक रावत ने सच्चे जनसेवक की मिसाल कायम की है जो निरंतर क्षेत्रवासियों के कल्याण के प्रति एवं विकास के प्रति समर्पित रहकर कार्य कर रहे हैं। इसी का नतीजा रहा कि कोरोना की महामारी में हमारे विधायक रावत ने बेहतरीन प्रबंधन किया और सभी चिकित्सा संस्थानों को उपकरण एवं वांछित संसाधन उपलब्ध कराकर गांव-गांव के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा उपचार मुहैया कराया। जो इनका जन सेवा क...

उज्जैन की महिला को भांजे ने दिया शादी का झांसा, अजमेर में अस्मत लूटी

Image
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा थाने में एक महिला ने अपने भांजे के खिलाफ दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के नागदा की निवासी 40 वर्षीय एक महिला ने अपने भांजे के खिलाफ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का प्रकरण कल दर्ज कराया है। महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चें हैं। उसने आरोप लगाया है कि तीन माह पूर्व आगर निवासी उसके भांजे ने शादी करने का झांसा दिया और उसे अजमेर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की है। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। The post उज्जैन की महिला को भांजे ने दिया शादी का झांसा, अजमेर में अस्मत लूटी appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ujjain-woman-raped-by-nephew-on-pretext-of-marriage/

अजमेर में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज, खेले गए गई मुकाबले

Image
अजमेर । अजमेर के मूलचन्द चौहान इन्डोर स्टेडियम में खेली जा रही सतगुरू इन्टरनेशनल 66वीं राजस्थान राज्य होप्स, केडिट सब-जूनियर, जूनियर अन्डर 17 व जूनियर अन्डर 19 बालक व बालिका टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के प्रथम दिन होप्स बालक व बालिका तथा केडिट बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। होप्स बालक वर्ग में 28 बालिका वर्ग में 13 केडिट बालक वर्ग में 46 व बालिका वर्ग में 19 प्रतिस्पर्धियों ने भाग लिया। स्टेज़ 1 में क्वालिफाईगं लींग खेली गई व स्टेज़ 2 में नोॅक आउट मुकाबले खेले गए। होप्स बालिका वर्ग के प्रथम सेमीफाईनल में भारतीय खेल प्राधिकरण की सृमद्धि ने भीलवाड़ा की पूरवांषी को 11-8,11-6 (2-0)से परास्त किया। वही दूसरे सेमीफाईनल में जयपुर की राधिका ने भारतीय खेल प्राधिकरण की रिषिका को 11-1,11-9 (2-0) हराकर फाईनल में जगह बनाईै फाईनल मुकाबले में समृद्धि साई ने राधिका सोनी को 2-0 से हराकर पहली बार खेली जा रही होप्स आयु वर्ग की प्रतियोगिता का विजेता होने का गौरव हासिल किया। होप्स बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाईनल में जयपुर के भावित ने अत्यन्त कठिन मुकाबले में चूरू के सेज़ान को 3-2 से परास्त किया। वही दूसरे...

मां भारती के वीर सपूत शहीद हेमराज जाट को नमन : सुरेश सिंह रावत

Image
पुष्कर। शहीद हेमराज जाट की द्वितीय पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक भदूण पहुंचकर पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही 10 लाख रुपए की सांसद निधि से सार्वजनिक विश्राम स्थली पर खुले बरामदे, चारदीवारी एवं फर्श पर ब्लॉक निर्माण कार्य का सांसद भागीरथ चौधरी के साथ लोकार्पण किया। विधायक रावत ने श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देशभक्ति दुनिया की सबसे शुद्ध भावनाओं में से एक है। एक देशभक्त अपने देश के हित के प्रति निःस्वार्थ भाव महसूस करता है। वह अपने देश के हित और कल्याण को सबसे पहले रखता है। वह बिना सोचे समझे अपने देश के प्रति त्याग करने के लिए तैयार भी हो जाता है। देश सेवा के इन्ही भावों के प्रति पूर्ण समर्पित भाई शहीद हेमराज जाट कभी भुलाए नहीं जाएंगे। शहीद हेमराज जाट की स्मृति में उनके स्मारक की तपोभूमि पर आयोजित की जा रही कबड्डी प्रतियोगिता जैसे आयोजनों से युवाओं में सौहार्द्र पूर्ण खेल की भावना के साथ-साथ देशभक्ति के जज्बे का निर्माण होता है। हार-जीत खेल के अभिन्न अंग है, जिनसे सकारात्मक अनुभव लेकर अपने खेल में निखार करना चाहिए, नकारात्मक सोच खेल का हिस्सा नहीं हो...

कव्वाली म्यूजिक वीडियो ‘अजमेर की गली’ की शूटिंग

Image
अजमेर। साबरी ब्रदर्स के अगले कव्वाली म्यूजिक वीडियो ‘अजमेर की गली’ में सारा खान और मृणाल जैन नजर आएंगे लोकप्रिय टीवी कलाकार सारा खान और मृणाल जैन एक संगीत वीडियो के लिए टीम बनाने के लिए तैयार हैं, जिसे बहुत प्रसिद्ध कव्वाली जोड़ी साबरी भाइयों ने गाया है। गाने के बोल रूपेश दुबे ने लिखे हैं। गाने का शीर्षक ‘अजमेर की गली’ है और इसका निर्देशन राहत काज़मी ने किया है और इसे अजमेर के विभिन्न हिस्सों में शूट किया जाएगा, जिसमें बहुत ही प्रतिष्ठित अजमेर दरगाह भी शामिल है। गीत के बारे में बोलते हुए, निर्देशक राहत काज़मी ने कहा कि अजमेर समृद्ध इतिहास और महान आध्यात्मिक महत्व वाला एक सुंदर शहर है, लेकिन दुर्भाग्य से इसके बारे में बहुत कम बात की जाती है। ‘अजमेर की गली’ गीत के साथ हम दुनिया का ध्यान अजमेर की खूबसूरत सड़कों पर लाने और आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में अधिक जानने की उम्मीद करते हैं। सारा खान और मृणाल जैन एक फ्रेश जोड़ी हैं और पहली बार एक साथ नजर आएंगी। दोनों अभिनेताओं ने पहली बार इसे सुना था और इसे विशेष रूप से अजमेर में शूट करने के लिए बहुत उत्साहित थे। हमें उम्मीद है क...

MLA सुरेश टांक ने सिनोदिया परिवार को नियम विरूद्ध भू आवंटन रोकने की मांग की

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ विधायक सुरेश टांक ने आज जिला कलकटर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा से मुलाकात कर पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के परिवार को किया जा रहा नियम विरुद्ध-विधि विरुद्ध भू आवटंन प्रक्रिया को रोकने की मांग की। विधायक टांक ने दोनों अधिकारियों को उनके विधानसभा क्षेत्र की खातोली पंचायत की काली डूंगरी गांव में 16 बीघा चरागाह भूमि को कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे सनोदिया परिवार के रवि चौधरी को औद्योगिक प्रयोजनार्थ दिए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं चरागाह भूमि तथा शमशान भूमि को बचाने की मुहिम में जुटे हैं और अब नौ हजार बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा चुके हैं। यदि ऐसे में मेरे क्षेत्र में भूमि आवटंन का काम होता है तो यह मेरे विरोध का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को आने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में उठाएंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह चरागाह भूमि निजी हाथों में जाएगी तो इसका संदेश गलत जाएगा, साथ ही सरकार की छवि भी खराब होगी। यदि आवटंन होता है तो कानून से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक ...