अजमेर में लूट की घटना में कार जब्त, दो आरोपी अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले की मांगलियावास थाना पुलिस ने लूट की एक वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित रविवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

थाना अधिकारी रामचंद्र कुमावत ने बताया कि 22 मार्च को पुलिस थाना खंडाखेड़ी जिला पटियाला पंजाब की रहने वाली सोनिया (25) ने थाना क्षेत्र की सराधना चौकी पर रिपोर्ट दी कि वह मुंबई में सैलून का काम करती है और मुंबई से पंजाब के लिए रवाना हुई।

मेरे फेसबुक मित्र सुमित जो कि अपने दो साथियों के साथ उसे मिला और वह जयपुर के लिए रवाना हुई तभी अजमेर से पहले तबीजी गांव हाईवे पर गाड़ी रोककर मेरे साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आधार पर स्विफ्ट कार का रिकॉर्ड आरटीओ सीकर से हासिल किया। तदुपरांत उस आधार पर हरी सिंह (22) थाना सीकर तथा संजय गुर्जर (21) थाना दादिया जिला सीकर को गिरफ्तार कर लिया और लूट की वारदात में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

The post अजमेर में लूट की घटना में कार जब्त, दो आरोपी अरेस्ट appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/car-seized-two-arrested-for-robbery-in-ajmer/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे