Posts

Showing posts from August, 2023

संघ शाखा पर रक्षाबंधन उत्सव, सेवा बस्ती में समरसता के रक्षासूत्र बांधे

Image
अजमेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सबसे पुरानी चन्द्रकुंड शाखा पर स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन उत्सव मनाया। परस्पर एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधे। इसके बाद समीप की लौहार बस्ती में जाकर वीर सावरकर नगर-2 के स्वयंसेवकों ने बंधुओं व बच्चों के साथ रक्षा सूत्र बांधकर समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया। नगर-2 संघचालक ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि संघ की कार्य पद्धति में हिंदू समाज में आदिकाल में प्रचलित तथा समाज का मार्गदर्शन करने वाले छह प्रमुख उत्सव में से एक यह रक्षाबंधन उत्सव को माना गया है। इस अवसर पर स्वयंसेवक जहां हिंदू संस्कृति के मान बिंदुओं की रक्षा का संकल्प लेता है। वहीं समाज में समरसता उत्पन्न करने के लिए भी अग्रसर होता है। इस अवसर पर नगर व शाखा के स्वयंसेवक उपस्थित थे। रक्षाबंधन : पंचशील नगर में महावीर शाखा पर परस्पर रक्षा सूत्र बांधते स्वयंसेवक। The post संघ शाखा पर रक्षाबंधन उत्सव, सेवा बस्ती में समरसता के रक्षासूत्र बांधे appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/raksha-bandhan-festival-celebrated-by-swayamsevaks-at-rss-shakha-in-ajmer/

शैलेंद्र अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनीत

Image
अजमेर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग के निर्देशानुसार संस्था के राष्ट्रीय महामन्त्री गोपाल गोयल ने अजमेर निवासी शैलेंद्र अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था की राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनीत किया है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूरे देश के अग्रवालों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एक मात्र राष्ट्रीय संगठन है, इसकी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ साथ पूरे देश में युवा मंडल और महिला मंडल की भी इकाइयां है। उल्लेखनीय है कि शैलेंद्र अग्रवाल इस संस्था के लगभग 5 वर्ष से जिला महामन्त्री पद पर भी कार्यरत हैं तथा अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष सहित समाज की कई संस्थाओं में कार्य कर रहे हैं। अग्रवाल को राष्ट्रीय कार्य समिति के विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनीत किए जाने पर अजमेर के प्रमुख अग्रवाल बंधुओं ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग, राष्ट्रीय महामन्त्री गोपाल गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। The post शैलेंद्र अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमन्त्रित सदस्य मनोनीत appeared fir...

अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अजमेर में निकलेगी जनजागरण यात्रा

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में 15 सितम्बर को विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से भगवान श्रीराम के आयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शौर्य जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद अजमेर के महानगर मंत्री संजयकुमार तिवारी ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक जनवरी 2024 मकर संक्रांति को रामजन्म भूमि गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसी क्रम में 15 सितंबर को तीर्थराज पुष्कर से सुबह 9 बजे शौर्य जनजागरण यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा दो बजे से अजमेर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अलवरगेट स्थित रेलवे कैरिज वर्कशॉप मैदान पहुंचेगी। जहां धर्मसभा का आयोजन होगा, जिसमें साधु-संतों का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर अजमेर कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर यात्रा के लिये अनुमति मांगी गई है। उन्होंने बताया कि इसी जन्माष्टमी 2023 से जन्माष्टमी 2024 तक विश्व हिन्दू परिषद के 60 वर्ष पूरे होने पर षष्टीपूर्ति मनाई जाएगी, जो विहिप के लिए गर्व की बात है। The post अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अजमेर में निकलेगी जनजागर...

अजमेर : कुख्यात अपराधी धनसिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में कुख्यात अपराधी धनसिंह ने मंगलवार को अपने वकील की मौजूदगी में स्थानीय एससी.एसटी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर जिले में कुख्यात डकैत के नाम से जाने जाने वाले धनसिंह को आत्मसमर्पण के बाद में पुलिस ने न्यायालय स्थित बैरक में सुरक्षित रख दिया। इस बीच मीडिया के सवालों के जवाब में धनसिंह ने कहा कि जिले में कहीं भी कोई अपराध होता है मुझे राजनीतिक द्ववेष्तावश फंसा लिया जाता है। उसने कहा कि मेरा नए किसी मामलें में हाथ नहीं है, पुराने मामले जरूर हैं। उसने यह भी कहा कि वह अपनी सुरक्षा के लिहाज से कोर्ट की शरण में आया है। धन सिंह ने पुलिस पर उसके एनकाउंटर की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि अजमेर जिला पुलिस को केकड़ी में 17 मार्च 2023 के फायरिंग मामले में तलाश थी। गैंगस्टर धनसिंह पर विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज है। The post अजमेर : कुख्यात अपराधी धनसिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/notorious-criminal-dhan-singh-surrendered-in-ajmer-court/

राजस्थान मिशन 2030 : सड़क एवं अन्य कार्यों का हुआ संवाद

Image
अजमेर। राजस्थान मिशन 2030 अभियान के लिए हितधारकों एवं प्रतिभागियोेंं के साथ सड़क क्षेत्र के सम्बन्ध में आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग संभाग अजमेर द्वारा सोमवार को रीट सभागार में हितधारकों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने राजस्थान मिशन 2030 के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला। गालरिया ने कहा कि सुझावों पर विभाग द्वारा किए जाने वाले प्रयासों तथा वर्तमान स्थितियों पर मार्गदर्शन के लिए प्राप्त प्रस्तावों को मिशन 2030 की योजना में सम्मिलित किए जाएंगे। अलग-अलग विभागों व संस्थाओं केे प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों से विजन 2030 का दस्तावेज तैयार हो सकेंगे। विभाग के मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव संजीव माथुर ने कहा कि वर्तमान में तैयार बीएसआर के प्रावधान, विभागीय कार्यो के निर्माण के साथ वृक्षारोपण करना, आरयूबी पर शेड़ लगाकर वर्षा के पानी को रोकना प्रमुख है। बैठक में आए सुझावों पर विभाग में चल रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। विभाग के मुख्य अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सुनील जयसि...

जीवन में कभी भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए : अर्जुनराम मेघवाल

Image
अजमेर। केन्द्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि भारत के चंद्रयान मिशन से यह संदेश मिलता है कि हमें जीवन में कभी भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए। यदि हमारे भीतर जिद और संकल्प हो तो असफलता को भी सफलता में बदला जा सकता है। मेघवाल आज राजस्थान के अजमेर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र 2 सभागृह में आयोजित रोजगार मेले के अवसर पर नई नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां 250 ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र प्रदान किए जो अर्द्धसैनिक बलों में अब सेवाएं देंगे। इस अवसर पर मंच पर सांसद भगीरथ चौधरी, विधायक अनिता भेदल व वासुदेव देवनानी, सीआरपीएफ के आईजी विक्रम सहगल, डीआईजी एके सिंह व संजय यादव, कमाडेंट मोहन प्रकाश, डिप्टी कमाडेंट सुरेंद्र सिंह व राधाकृष्णन इत्यादि उपस्थित थे। मेघवाल ने कहा कि चंद्रमा से हमारी देश की मातृशक्ति का सबसे ज्यादा लगाव रहा है, इसलिए यह स्वाभाविक है कि चंद्रयान तीन की सफलता में इसरो की महिला वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह कर्तव्य है कि अपनी आने वाली पीढ़ी को वे प्रदूषण...

संस्कृत भारती की ओर से संस्कृत सप्ताह शुरू, होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

Image
अजमेर। संस्कृत को जन जन तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प संस्कृत भारती अजमेर प्रन्यास की ओर से हर साल की तरह विश्व संस्कृत दिवस पर 27 अगस्त से आगामी 2 सितंबर तक चलने वाले संस्कृत सप्ताह की शुरुआत हुई। सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजिका रीना चौधरी व सहसंयोजिका बबली चौहान ने बताया कि इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 8 व वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 के बच्चे भाग ले सकेंगे। एकल प्रतियोगिताओं मंत्र, श्लोक पाठ, श्लोकाधारित चित्र निर्माण में प्रत्येक वर्ग में एक स्कूल से दो दो प्रतियोगी भाग ले सकेंगे जिन्हें अलग अलग प्रस्तुति देनी होगी। समूह प्रतियोगिताओं नृत्य एवं गीत में प्रत्येक वर्ग में एक स्कूल से एक समूह भाग लेेगा जिसमें प्रतिभागियों की संख्या न्यूनतम 3 और अधिकतम 5 हो सकेगी। प्रतियोगियों के नाम संस्कृत सप्ताह हसंयोजक को प्रतियोगिता के एक दिन पहले तक उपलब्ध कराने होंगे। प्रतियोगिताएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगी।प्रतियोगियों को 30 मिनट पूर्व उपस्थित होना होगा। 31 अगस्त को संस्कृत समूहगीत प्रतियोगिता, 1 सितंबर को मंत्...

ब्यावर : धोखाधड़ी के मामले में फायनेंस कम्पनी के दो निदेशक अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर रेंज के नवगठित ब्यावर जिले में पुलिस ने आज प्रारम्भिक साक्ष्यों के आधार पर एक फायनेंस कम्पनी को बेनकाब कर उसके दो निदेशक को गिरफ्तार कर लिया। अजमेर रेंज आईजी लता मनोजकुमार ने ब्यावर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र चौधरी तथा एएसपी मनीष चौधरी की मौजूदगी में पत्रकारों को इस प्रो एक्टिव पुलिसिंग कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्यावर में एक कम्पनी ज्यादा पैसा कमाने की ललचाई स्कीमों में भोलीभाली जनता का पैसा नियोजित करा भागने की फिराक में थी। उस कम्पनी का सत्यापन करवाने के बाद जानकारी में आया कि यह राज्य में वित्तीय कार्य के लिए पंजीकृत नहीं है और अवैधतौर पर कारोबार कर रही है। स्कीम भी ऐसी हैं जिसमें 200 से 400 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया गया है। कम्पनी की ओर से आठ स्कीमों में जनता के करोड़ों रुपए इन्वेस्ट कराए गए हैं। कम्पनी ने करीब दो सौ जमाकर्ताओं से निवेश हासिल किया है। उन्होंने बताया कि कम्पनी भागे और लोगों का पैसा डूबे इससे पहले ही ब्यावर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कम्पनी के दो निदेशक रोहित कुमार दवे तथा अमरीश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात ये है...

अजमेर की चुनावी आबोहवा : इस बार उखड़ेंगे खूंटे, खेल होगा दिलचस्प

Image
संपादकीय : सबगुरु न्यूज अजमेर शहर में सत्ताधारी कांग्रेस जितनी कमजोर होगी उतनी ही राजयोग भोग रहे यहां के वर्तमान भाजपा विधायकों की परेशानी बढ़ेगी। वजह यह है कि अजमेर उत्तर और दक्षिण की सीट को अपनी बपौती मान बैठे भाई साहब और बहनजी की जगह भाजपा चाह कर भी किसी और को मौका नहीं दे सकी। इस बार चुनावी बयार में भाजपा के पाले में नए चेहरों की ओर से पेश की जा रही दावेदारी से बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। भाजपा का गढ़ बन चुके अजमेर में इस बार पार्टी नए प्रत्याशियों को उतारने का जोखिम बेहिचक ले सकती है। भाजपा के रणनीतिकारों की निगाह फिलहाल कांग्रेस में टिकट को लेकर मच रहे घमासान पर टिकी है। माना जा रहा है कि जो भी कांग्रेस का टिकट हासिल कर लेगा शेष बचे दावेदार उसकी कारसेवा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में कमल वाला आलाकमान नए प्रत्याशियों को चुनावी समर में जीत सुनिश्चित मानकर उतार सकता है। ऐसा होता है तो अरसे से खूंटा गाड़कर अजमेर की राजनीति में अंगद के पैर की तरह जमे बहनजी और भाई साहब की सेवानिवृत्ति तय है। खरी-ख​री बात ये है कि जब अजमेर में अनिता भदेल और वासुदेव देवनानी का करीब दो दश...

बोराज गांव में 60 लाख रुपए की लागत से बदली स्कूल की दशा, प्रफुल्लित हुए बच्चे

Image
अजमेर। समीपवर्ती गांव बोराज में स्थित महात्मा गांधी राजकीय स्कूल में 60 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण संभागीय आयुक्त सीआर मीणा ने शनिवार को फीता काटकर किया। स्कूल में अध्ययनरत 600 छात्र-छात्राओं के लिए पांच कमरों, शौचालय, स्टेज, बरामदा, खेल मैदान समेत कई सुविधाओं के उपलब्ध हो जाने से ग्रामीण प्रफुल्लित हो उठे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि आशीष कुमार जैन, मनीष अरोड़ा, सुबोध जैन, विजय गुप्ता, विष्णु चौधरी का बोराज चामुण्डा माता मन्दिर कमेटी सदस्य महावीर सिंह रावत, गुलाब सिंह रावत, रतन सिंह रावत, कान सिंह रावत, शक्ति सिंह रावत, कालू सिंह रावत, बीरम सिंह रावत, एवं अर्जुन सिंह रावत एवं शमशेर सिंह, महेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह रावत, रूपसिंह रावत, विवेक सिंह रावत ने माला व साफा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर बोराज चामुंडा माता कमेटी तथा ग्रामीणों ने समाजसेवी सुभाष काबरा को लड्डुओं से तोलकर सम्मानित किया गया। बाद में लडडू का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुमन चौहान ने बताया कि समाजसेवी काबरा ने स्कूल की दयनीय स्थिति को देखकर मुं...

मंदिर स्थापना महोत्सव : देवी देवताओं की मूर्तियों को कराया नगर भ्रमण

Image
अजमेर। काशी विश्वनाथ मंदिर मित्र नगर शिवसागर कॉलोनी में तीन दिवसीय मंदिर स्थापना महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को मंदिर में स्थापित की जाने वाली देवी देवताओं की मूर्तियों को शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कराया गया। प्रतिमा स्थापना उत्सव के आचार्य पंडित पुष्कर नारायण शास्त्री के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्र की लगभग 151 महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का कॉलोनी में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। रविवार को मंदिर प्रांगण में प्रात: हवन होगा तथा शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। शोभा यात्रा में मंदिर समिति अध्यक्ष विकास कटियार, धर्मेंद्र चौहान, केके शर्मा, प्रदीप जांगिड़, विनोद खतोड़, मनीष वर्मा, दीपक शर्मा, मनोज वर्मा, कांता भटनागर, नीरज पारीक, अशोक मित्तल, लक्ष्मण सिंह, बलवीर सिंह, मान सिंह, तरुण कटियार समेत क्षेत्रवासी मौजूद रहे। The post मंदिर स्थापना महोत्सव : देवी देवताओं की मूर्तियों को कराया नगर भ्रमण appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/temple-establi...

अयोध्या में बन रहा श्रीराम मंदिर, अजमेर में वर्षों से चल रहा लिखित जप

Image
विजय सिंह अजमेर। धन्य है अध्योध्या की धरा जहां भगवान राम जन्मे, इसी तरह धन्य है अजमेर की पावन भूमि जो राम नाम की भक्ति से समूचे विश्व को अलोकित कर रही है। भवसागर से पार लगाने वाला राम नाम का लिखित जप कराने वाला दुनिया का एकमात्र श्रीरामनाम धन संग्रह बैंक हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की नगरी में राम भक्तों के लिए आस्था का केन्द्र बन चुका है। धार्मिक मान्यता है कि सर्वप्रथम श्री गणेश जी महाराज ने राम नाम लिखकर उसकी परिक्रमा की थी और वे प्रथम पूजनीय हो गए। रामनाम महामंत्रों की परिक्रमा का पुणयलाभ अकथनीय है, जिसका श्रीमुख से वर्णन नहीं किया जा सकता। यह चमत्कारिक परिक्रमा मनोकामना पूर्ण करने वाली है। ब्रहमांड में स्थित समस्त तीर्थीें की परिक्रमा का पुण्य प्रदान करने वाली है। भगवान प्राप्ति का सबसे सुगम उपाय रामनाम जप ही है। खासकर कलयुग में राम नाम समस्त साधनाओं में सर्वोपरि है। अजमेर में 7 अप्रेल 1987 को हुई रामनाम बैंक की स्थापना श्रीमानव मंगल सेवा न्यास के अधीन संचालित श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक में अब तक करीब 48056 हजार सदस्य पंजीकरण करा चुके हैं तथा इसकी डेढ सौ शाखाएं देशभर में ...

अजमेर जिले में 1937 मतदान केन्द्रों के लिए 19,50,282 मतदाता

Image
अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव -2023 के लिए एकीकृत अजमेर जिले में मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के पश्चात 1937 मतदान केन्द्रों के लिए 19,50,282 मतदाता है। अजमेर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि एकीकृत अजमेर जिले में 1950282 मतदाता है। इनमें से 993544 पुरूष तथा 956738 महिलाएं है। विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में कुल 277414 मतदाताओं में से 142946 पुरूष तथा 134468 महिलाएं है। पुष्कर में कुल 248491 मतदाताओं में से 127365 पुरूष तथा 121126 महिलाएं है। अजमेर उत्तर में कुल 206899 मतदाताओं में से 104033 पुरूष तथा 102866 महिलाएं है। अजमेर दक्षिण में कुल 208164 मतदाताओं में से 104211 पुरूष तथा 103953 महिलाएं है। नसीराबाद में कुल 230593 मतदाताओं में से 117918 पुरूष तथा 112675 महिलाएं है। ब्यावर में कुल 253563 मतदाताओं में से 129196 पुरूष तथा 124367 महिलाएं है। मसूदा में कुल 268351 मतदाताओं में से 137145 पुरूष तथा 131206 महिलाएं है इसी प्रकार केकड़ी में कुल 256807 मतदाताओं में से 130730 पुरूष तथा 126077 महिलाएं है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में 268, पुष्कर ...

कंपनी सचिव परीक्षाओं के परिणाम घोषित, मयंक लोढ़ा की 5वीं रैंक

Image
कंपनी सचिवों की जून 2023 में आयोजित परीक्षाओं के प्रोफेशनल प्रोग्राम और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम का परिणाम आज नई दिल्ली में घोषित कर संस्थान के देश के सभी कार्यालयों में जारी कर दिया गया। ICSI ने संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर विषयवार ब्रेक-अप के साथ-साथ परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा, एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के परीक्षार्थियों द्वारा ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करने की सुविधा भी दी है। प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के मॉड्यूल-I में 9.07 प्रतिशत अभ्यर्थी, मॉड्यूल-II में 7.86 प्रतिशत और मॉड्यूल-III में 13.11 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कोल्हापुर परीक्षा केंद्र से राशी अम्रत पारख ने प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा में ऑल-इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त किया है। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा में 5.85 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-I में और 13.05 प्रतिशत अभ्यर्थी मॉड्यूल-II में उत्तीर्ण हुए हैं। मेरठ परीक्षा केंद्र से भूमिका सिंह ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा में ऑल-इण्डिया फर्स्ट रैंक प्राप्त किया है। प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा में अजमेर शहर से 3.23 प्रतिशत अभ्यर्थी म...

भाजपा केन्द्र में सत्तारुढ़ एवं राजस्थान में विपक्षी दल के रुप रही विफल : सचिन पायलट

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी पर केंद्र में सत्तारूढ़ और राजस्थान में विपक्षी दल के रूप में विफल रहने का आरोप लगाते हुए विश्वास जताया है कि इस बार प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच बारी-बारी से सत्ता मिलने का चलन टूट जाएगा। पायलट अजमेर जिले के विजयनगर में गुरुवार को किसान सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा नेता केवल सो रहे हैं। उनके केंद्रीय नेता दिल्ली से आते हैं और उन्हें जगाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो जाग नहीं पा रहे। भाजपा सरकार नौ साल से केंद्र में शासन कर रही है। लोगों ने पार्टी को वोट दिया और दो बार पूर्ण बहुमत दिया लेकिन पार्टी ने उन्हें धोखा दिया। हर वर्ग से वोट लेने के बाद भी सरकार ने केवल दर्द और दुख दिया। पायलट कहा कि केंद्र सरकार तीन ‘काले’ कृषि कानून लेकर आई, जिन्हें दिल्ली में बड़ी संख्या में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि ...

2025 तक राजस्थान को क्षयमुक्त बनाना हमारा ध्येय : मुख्यमंत्री गहलोत

Image
442 करोड़ रुपए के 224 कायोर्ं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास 70 नई 108 एवं 104 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 1.43 करोड़ लोगों द्वारा अंगदान की शपथ लेने पर राज्य को मिले वर्ल्ड रिकार्ड के सर्टिफिकेट टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ अजमेर को मिली एम्बूलेंस अजमेर/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान 29 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने वाला पहला राज्य है। टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4-4 जिलों को राष्ट्रीय स्तर पर रजत एवं कांस्य पदक दिए गए हैं। यह क्षय रोग के उन्मूलन की दिशा में हमारे गंभीर प्रयासों कों इंगित करता है। उन्होंने कहा कि निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने एवं 2030 तक राजस्थान को स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में नंबर वन राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रत्येक गांव में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाकर अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है। गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर टीबी मुक्त राजस्थान सम्मेलन, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के द्वितीय चरण, चिकित...

अजमेर उत्तर से कांग्रेस के 23 दावेदार, जमकर हाथापाई से गर्माया माहौल

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र सीट पर कांग्रेस के 23 नेताओं ने आवेदन करते हुए प्रत्याशी बनने के लिए दावेदारी पेश की है। इस दौरान कांग्रेस के कुछ समर्थकों में बीच परस्पर हाथापाई हो गई तथा जमकर लात घूंसे भी चले। बताया जा रहा है कि नौरत गुर्जर, सर्वेश पारिक और शिव बंसल के समर्थकों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर तकरार ने विकराल रूप ले लिया। हालात बिगडते देख वरिष्ठ नेता मौके से खिसक लिए। दोनों पक्षों ने गंज थाने में परस्पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को अजमेर उत्तर विधानसभा कांग्रेस कमेटी ब्लॉक ए व बी की कार्यकारिणी तथा मंडल अध्यक्षों की बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मुकुल गोयल के मुख्य आतिथ्य, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के आतिथ्य, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद की संयुक्त अध्यक्षता में जनकपुरी गंज अजमेर में आयोजित की गई। कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व ब्लॉक ए के अध्यक्ष वाहिद मोहम्मद ने बताया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया क...

समाज सेवी सुभाष काबरा ने किया महिला स्नानघर का लोकार्पण

Image
अजमेर। समाज सेवी सुभाष काबरा ने समीपवर्ती ग्राम काजीपुरा में महिला स्नानघर का लोकार्पण किया। युवा टीम अध्यक्ष कल्याण सिंह रावत ने बताया कि काफी समय से ग्राम काजीपुरा में सार्वजनिक महिला स्नानघर की मांग चल रही थी। महिलाओं की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी सुभाष काबरा ने अपने माता पिता स्व गुलाबदेवी-दिलसुखराय काबरा की स्मृति में सरकारी स्कूल के पास लगभग 2 लाख रूपए की लागत से महिला स्नानघर का निर्माण करवाया। कार्यक्रम में छोटू जी पटेल द्वारा साफा व ग्रामवासीयों ने मिलकर 21 किलों की माला पहनाकर सुभाष काबरा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में छोटू पटेल, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष जयसिंहजी, प्रबुद्धजन प्रकेाष्ठ सदस्य प्रेम प्रकाश पारीक, प्रभूजी, पेमाजी, हरीजी, सीताराम, अर्जुन, भागचन्दजी, केसा पुजारी, चेजनजी, उगमाजी, कालूजी एंव सैकडों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। The post समाज सेवी सुभाष काबरा ने किया महिला स्नानघर का लोकार्पण appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/social-worker-subhash-kabra-inaugurates-ladies-bathroom-at-kazipura-village-in-ajmer/

अजमेर भाजपा का गढ, संभाग में होगी ऐतिहासिक विजय :​ दिया कुमारी

Image
अजमेर। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अजमेर संभाग प्रभारी दिया कुमारी ने अजमेर प्रवास के दौरान अजमेर संभाग शहर एव देहात जिला अजमेर की बैठक ली और विशेष सदस्यता अभियान 2023 के अंतर्गत एक निजी महाविद्यालय में नव मतदाताओं को निशुल्क नंबर 8140-200-200 पर मिस्ड कॉल करवाकर भाजपा परिवार से जोड़ा। इस मौके पर दिया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस के जंगलराज, कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने के लिए विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनें। प्रदेश में कांग्रेस के कुशासन से सर्वाधिक त्रस्त युवा वर्ग ही हुआ है। पेपर लीक के माध्यम से युवाओं के सपनों को कुचलने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है। प्रदेश का युवा कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। ऐसे में युवा भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी से सर्वाधिक खुश युवा वर्ग है। अजमेर तो वैसे भी भाजपा का गढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में हम अजमेर संभाग की ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। दिया कुमारी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। गर्व है कि आज वे भाजपा संगठन का हिस्सा हैं जो एक राष्ट्रवादी दल है।...

प्रदेश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार : दीयाकुमारी

Image
अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी अजमेर संभाग प्रभारी सांसद दीयाकुमारी ने प्रदेश की दुर्दशा के लिए कांग्रेस सरकार की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया है। अजमेर में संगठन सदस्यता अभियान सिलसिले में पहुंची दीयाकुमारी ने कहा कि राज्य में महिलाओं एवं बच्चियों की हालत सबसे ज्यादा खराब है, वे सुरक्षित नहीं है। अकेले कहीं आ जा नहीं सकती। महिला उत्पीड़न एवं बलात्कार की 20 से 30 घटनाएं प्रतिदिन हो रही है। विधानसभा चुनाव में टिकिट के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन प्लानिंग के साथ काम कर रहा है, फीडबैक बेस्ड पार्टी होने से तय है कि अच्छे और जीतने वाले लोगों को ही टिकिट दिया जाएगा। संगठन में इस दिशा में टीमवर्क के साथ काम चल रहा है। मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने राज्य में भाजपा राज आने की बात भी कही। इससे पहले सिविल लाइंस स्थित एक प्राईवेट कालेज में दीयाकुमारी ने युवाओं को भाजपा का सदस्य बनने का पाठ पढ़ाया। उनके साथ विधायक वासूदेव देवनानी, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, प्रभारी बीरमदेव सिंह, महिला मो...

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर संभाग का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन

Image
अजमेर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर संभाग के हज़ारों कार्यकर्ताओं व नेताओं ने डाक बंगले से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। अल्पसंख्यक बहनों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर आक्रोश जताया। कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती ने मौजूदा राजस्थान कांग्रेस सरकार को अल्पसंख्यक एवं महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने अल्पसंख्यक समाज से वादा ख़िलाफ़ी की है। आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज कांग्रेस को निर्णायक सबक़ सिखाएगा। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ख़ुद को अल्पसंख्यक समाज का हितैषी बताते हैं जबकि सत्य कुछ और है। थोथी, झूठी घोषणाएं करके अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह करते हैं जबकि गत 4.5 वर्षों में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के हितों को नुक़सान पहुंचाया है। चाहे आरपीएससी में सदस्य बनाए जाने मामला हो, अन्य सेवाओं में आईएएस बनाए जाने का मामला हो हमेशा से ही कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यक समाज को ...

अंबानी परिवार की ओर से मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन

Image
अजमेर। सावन मास के सोमवार को पंचशील नगर बी ब्लाक स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में अंबानी परिवार की ओर से सहस्त्रधारा का आयोजन भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। गुजराती समाज में सावन मास खत्म होने के 15 दिन बाद सावन के आयोजन शुरू होने की परंपरा है। इस बार अधिकमास के चलते सावन के दो माह लगातार होने से अजमेर में निवासरत गुजराती परिवारों में भी धार्मिक आयोजन राजस्थानी परंपरा के अनुरूप संपन्न हो रहे हैं। स्वास्तिक मोटर्स पेट्रोल पंप वाले राजेश अंबानी के परिवार ने हर साल की तरह इस बार भी मनकामेश्वर महादेव में सहस्त्रधारा का आयोजन कराया। पूर्वाहन 11 बजे विद्वान पंडितों ने विधिविधान से पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के बीच के बाद शिव जलाभिषेक आरंभ कराया। सहस्त्रधारा शाम करीब 5 बजे तक सपंन्न हुई। शाम पांच बजे भगवान भोलेनाथ और उनके परिवार का श्रृंगार कर भव्य झांकी सजाई गई। महाआरती में बडी संख्या में गुजराती समाज, गुजराती स्कूल प्रबंधन तथा गणमान्यजनों ने शिरकत की। प्रसादी के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। The post अंबानी परिवार की ओर से मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन appeared f...

ओबीसी मोर्चा नवमतदाताओं को मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा से जोड़ेगा

Image
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक रविवार को जयपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। प्रजापति ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि ओबीसी मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता मिस कॉल करवाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने में जुट जाएं। ओबीसी मोर्चा को अपनी समस्त जातियां में जाकर सदस्य बनाने हैं तथा आने वाले चुनाव में बूथ स्तर तक कार्य कर भाजपा के पक्ष में वोट डालने का कार्य करना है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने कार्यकर्ताओं को सजग प्रहरी बताते हुए सिपाही की भूमिका में तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने नव मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में नवमतदाताओं को भाजपा से मिस्ड कॉल के जरिये जोड़ा गया। गुर्जर ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा ओबीसी मोर्चा पूरी शक्ति के साथ पार्टी की रीति नीतियों को आमजन तक ले जाएगा। मोर्चा अजमेर सहित पूरे प्रदेश में अराजक, युवाओं के सपनों को तोड़ने वाली, महिलाओं के आत्म सम्मा...

राजगढ़ धाम पर रविवारीय मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Image
अजमेर। श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवारीय मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार शाम से ही प्रारम्भ हो गया जो कि रविवार शाम तक चलता रहा। धाम पर भारी भीड़ के चलते मैले जैसा माहौल नजर आ रहा था। शनिवार रात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आवक देखते हुए सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने को नसीराबाद सदर थाना अधिकारी मय जाब्ते मौजूद रहे। मेले में भीड़ का आलम यह था की श्रद्धालुओं की संख्या तीस हजार के आंकडे को पार कर गई। रविवारीय मेले में चम्पालाल महाराज की प्रेरणा से धाम पर पिछले कई वर्षो से चलाए जा रहे नशामुक्ति महाअभियान में रविवार को देश-प्रदेश से आई महिलाओं, छोटे बच्चों व पुरूषों ने नशे की लत को त्यागने के लिए बढ़-चढ़कर नशामुक्ति का संकल्प लिया। लगभग तीन हजार श्रद्धालुओं ने जीवन में दोबारा नशा नहीं करने का प्रण लिया। धाम पर आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव, मां कालिका के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा की तथा चमत्कारी चिमटी प्राप्त की। रविवार को धाम पर व्यवस्था संभालने के लिए राजगढ के प्रेम सिंह गौेड़, व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन, रम...

एकता कपूर ने अजमेर दरगाह में की ड्रीम गर्ल-2 की कामयाबी की दुआ

Image
अजमेर। फिल्म निर्माता एवं निर्देशक एकता कपूर ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजरी लगाई। एकता कपूर कड़ी सुरक्षा में जब दरगाह पहुंची तो उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। लोग मोबाइल से सेल्फी लेने के लिए मशक्कत करते रहे। एकता कपूर ने गरीब नवाज की बारगाह में मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर दुआ मांगी। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल-2 की कामयाबी के लिए भी दुआ की। एकता कपूर ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि मैं यहां जब भी मौका मिलता है, आती हूं। और यहां पर मांगी मुराद पूरी होती है। मैनें ड्रिमगर्ल-2 की सफलता के लिए दुआ भी की है साथ ही मुल्क में अमन, चैन, शांति के लिए भी दुआ की है, मुझे उम्मीद है मेरी दुआ हर बार की तरह कबूल होगी। बालीवुड खादिम कुतुबुद्दीन सकी ने उन्हें दरगाह में चादर पेश कराई। The post एकता कपूर ने अजमेर दरगाह में की ड्रीम गर्ल-2 की कामयाबी की दुआ appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/bollywood-producer-ekta-kapoor-pays-obeisance-at-ajmer-dargah-for-success-of-dream-gi...

अजमेर में आस्था और विश्वास के साथ मनायी गई हरितालिका तीज

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में हरितालिका तीज का पर्व शनिवार को आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। स्नान ध्यान के साथ महिलाओं ने व्रत धारण किया। इस दौरान श्रृंगार कर महिलाओंं ने शिव मंदिर पहुंच कर भगवान शिव व माता पार्वती का विधि विधान पूर्वक दर्शन पूजन किया। सनातन धर्म में महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का व्रत बेहद खास है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखद वैवाहिक जीवन और उनके कल्याण के लिए रखती हैं, वहीं कुवांरी कन्याएं हरतालिका तीज व्रत सुयोग्य और मनचाहा वर प्राप्ति के लिए रखती हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ शनिवार को प्रातः काल स्नान ध्यान कर महिलाओं ने निराजल व्रत का संकल्प लिया। शिवालयों में पहुंचकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। शिवालयों पर लगभग दिनभर दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रुप में प्राप्त करने के लिए हरतालिका तीज व्रत किया था। भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को व्रत धारण करने वाली महिलाएं दूसरे दिन प्रातःकाल दर्शन पूजन करने के उपरांत व्रत का पारण करेगी। शिवालयों पर जुटी इस आस्था की भीड़ क...

राजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं निभा रहीं राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका : गहलोत

Image
अजमेर/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीविका जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में अजमेर जिले से स्वयं सहायता समूहों की शुरूआत की गई। आज वह प्रयास इस ऎतिहासिक कार्यक्रम में वृहत रूप में सबके सामने है। राजीविका से जुड़कर महिलाएं विभिन्न प्रकार के उद्यमों एवं नवाचारों में भाग ले रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्हें अपनी क्षमताओं एवं संविधान प्रदत्त अधिकारों की पहचान हुई है। सहकारिता की भावना से कार्य करते हुए राजीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं आज प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गहलोत शुक्रवार को जयपुर के जेईसीसी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परिषद् (राजीविका) द्वारा आयोजित ‘सखी सम्मेलन’ को सम्बोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में प्रदेश भर से राजीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने हिस्सा लिया। साथ ही, बड़ी संख्या में महिलाएं वीसी के माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में राजीविका के अंतर्गत 3.60 लाख समूहों का गठन कर लगभग 43 लाख महिलाओं को इनस...

पुष्कर के रमा वैकुण्ठ मंदिर में सावन के झूले छोटी तीज से होंगे शुरू

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर के श्री रमा वैकुण्ठ मंदिर में सावन के झूले (हिण्डोले) शनिवार छोटी तीज से शुरू होंगे, ये पन्द्रह दिनों तक चलेंगे। नए रंगजी के नाम से विख्यात मंदिर व्यवस्थापक सत्यनारायण रामावत ने बताया कि 15 दिवसीय महोत्सव के दौरान दैनिक रत्न आभूषणों से सुसज्जित भगवान के हिण्डोले सजाये जाएंगे। भगवान बैकुंठनाथ, रंगनाथ, महालक्ष्मी, गोदाम्बाजी का विशेष श्रृंगार होगा। साथ ही झूला मंडप में विद्युत यंत्रों से सजीव रामलीला, गो-दोहन लीला, रासलीला, नृसिंह लीला, शिव तांडव नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में ही पुष्कर, अयोध्या, वृंदावन, चित्रकूट, हरिद्वार, बद्रीनाथ आदि तीर्थ स्थलों को भी दर्शनार्थ दर्शाया जाएगा। श्रद्धालों एवं भक्तों के लिए शाम 7 से 10 बजे तक दर्शन उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि हर साल इसी तरह का आयोजन होता है, जिसमें आस-पास के अलावा दूरदराज से भी भक्त आते हैं। पुरूषों के साथ महिलाओं व बच्चों में हिण्डोले देखने का विशेष उत्साह रहता है। पुष्करवासी भी इसके दर्शन करने बड़ी संख्या में आते हैं। The post पुष्कर के रमा वैकुण्ठ ...

अजमेर : अरबन हाट फूड कोर्ट दुकान एवं कियोस्क के लिए निविदाएं आमंत्रित

Image
अजमेर। वैशाली नगर में स्थित अरबन हाट फूड कोर्ट में दुकान एवं कियोस्क के लिए निविदाएं आंमत्रित की गई है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि अरबन हाट अजमेर में निर्मित फूड कोर्ट में एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं खाद्य सामग्री का लुफ्त लेने के लिए निर्मित 6 आकर्षक दुकानों एवं कियोस्कों को किराए पर आवंटन, संचालन एवं प्रबन्धन के लिए 2 सितम्बर को शाम 5 बजे तक निविदा प्रपत्रा प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरी हुई तकनीकी निविदा प्रपत्रा मय संलग्नक तथा निविदा प्रस्ताव अलग-अलग सीलबन्द लिफाफों में 5 सितम्बर को शाम 5 बजे तक कार्यालय वरिष्ठ प्रबन्धक, अरबन हाट वैशाली नगर अजमेर में जमा करवाए जा सकते हैं। तकनीकी बिड 8 सितम्बर को सुबह 11 बजे जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में खोली जाएगी। निविदा प्रपत्रा एवं विस्तृत विवरण एसपीपीपी राजस्थान के पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है। निविदा प्रपत्रा अरबन हाट वैशाली नगर अजमेर से 500 रूपए नकद शुल्क प्रदान कर प्राप्त करने के उपरान्त अरबन हाट में ही निविदाएं जमा की जाएगी। उन्होंने बता...

नहीं सहेगा राजस्थान अभियान : अजमेर में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन

Image
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अन्तर्गत आज अजमेर शहर भाजपा महिला मोर्चा की ओर कलक्टर कार्यालय पर मानव श्रृंखला बना कर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध को लेकर अतिरिक्त कलेक्टर पारसमल टांक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अजमेर दक्षिण विधायक तथा संगठन की प्रदेश प्रवक्ता अनिता भदेल ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। भदेल ने कहा कि राज्य में महिला अत्याचार बढ़ रहे हैं। दुष्कर्म की घटना हर मिनट घट रही है। सरकार सो रही है। मुख्यमंत्री सत्ता के नशे में चूर हैं, उन्हें महिलाओं-बच्चियों की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जब तक सरकार को हटाएंगे नहीं, तब तक महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी। भदेल ने कहा कि दौसा में एक आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी लाश को जलाकर कुएं में फेंक दिया गया, पिछले साढ़े 4 वर्ष से राजस्थान महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामलों में नंबर 1 पर है, फिर भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास मंत्री शांति धारीवाल विधानसभा में बेशर्मी से कहते हैं कि राजस्थान तो मर्दों का प्...

राजस्थान लोकसेवा आयोग में आगंतुकों का रखा जाएगा सम्पूर्ण रिकार्ड

Image
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग में बाहर से आने वाले विजिटर्स का प्रवेश रेकार्ड पर रखा जायेगा। अब आगंतुकों के आने-जाने का रखा जाएगा संपूर्ण रिकॉर्ड, आयोग ने सख्त की व्यवस्थाएं प्रभावी कर दी हैं। अजमेर मुख्यालय पर आयोग में प्रवेश अब केवल कंप्यूटर के माध्यम से बने पास से ही दिया जाएगा। आगंतुक के आयोग से वापस लौटने पर भी पुनः कम्प्यूटर पर निर्गत समय की एंट्री की जाएगी। इसके लिए स्वागत कक्ष में स्थित गेट से ही प्रवेश एवं प्रस्थान की व्यवस्था को शुरू किया जा रहा है। अन्य किसी भी प्रवेश मार्ग से आगंतुक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने गुरुवार को आयोग के स्वागत कक्ष की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर इन व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए। भू जल वैज्ञानिक भर्ती पदो के लिए साक्षात्काार 11 सितम्बर को होंगे जस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक (भू-जल विभाग) भर्ती 2022 के 8 पदों के लिए साक्षात्कार 11 एवं 12 सितंबर 2023 को आयोजित किए जाएंगे। अजमेर मुख्यालय पर आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत...

महादेव मंदिर तोडने पहुंचा ADA का अमला, उपमहापौर जैन बोले ये तुष्टीकरण की पराकाष्ठा

Image
अजमेर। नगर निगम अजमेर के उपमहापौर नीरज जैन राजस्थान सरकार को कठघरे में खडा करते हुए उसकी तुष्टीकरण की नीति की कडी आलोचना ​की है। जैन ने कहा कि सरकार अजमेर विकास प्राधिकरण की जमीनों पर कब्जा करने वालों को पट्टे दे रही है। सड़क पर बनी समुदाय विशेष के स्थान जो अतिक्रमण की श्रेणी में आते हैं उनकी और आंखे मूंदे बैठी है। वहीं मंदिरों को तोड़ने और हटाने में लगातार षड्यंत्र प्रयास कर रही है। जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भी महाराणा प्रताप नगर में अति प्राचीन महादेव जो कि ज़मीन से प्रकट हुए हैं उनका मंदिर गिरने एडीए का आ गया। स्थानीय निवासियों और जन प्रतिनिधियों के विरोध करने के बाद उसे बैंरग लौटना पड़ा। जैन ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी एडीए ने देव नारायण मंदिर और रावत समाज की लोहगल स्थित प्राचीन धूनी को तोड़ने की कोशिश की और उन्हें मुंह की खानी पड़ी। स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों के विरोध के बाद एडीए को ख़ाली हाथ लौटना पड़ा। जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार का सीधे सीधे हिंदू आस्था के केंद्रों को नष्ट करने का षड्यंत्र है जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। The post महादेव मंदिर तोडने पह...

डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था ने अजमेर की बस्तियों में फहराया तिरंगा

Image
अजमेर। डिफेंडर्स ऑफ फेथ संस्था ने हर वर्ष की तरह इस भी ध्वजारोहण कार्यक्रम शहर की विभिन्न बस्तियों में आयोजित किया। अजमेर शहर कार्य प्रभारी विकास उबाना ने बताया कि चार बस्तियों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। जीसीए कॉलेज के बाहर झाड़ू वालों की बस्ती में वर्धमान महावीर खुला विश्विद्यालय रीजनल सेंटर अजमेर के निदेशक अनुरोध गोधा ने ध्वजारोहण कर बच्चों को मिठाई और चॉकलेट बांटी। उसरी गेट स्थित लोहार बस्ती में भाजपा मंडल सदस्य ने ध्वजारोहण किया। बस्ती में बच्चों ने देशभक्ति गीत भी सुनाए। सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई। परबतपुरा में ढोल वालों की बस्ती में झंडारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति के गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। भारत माता के खूब जयकारे लगाए। इसके बाद एक अन्य लोहार बस्ती में ध्वजारोहण किया गया। जहां बच्चों को मिठाई और चॉकलेट बांटी गई। संस्था सचिव सौम्या ने बताया कि संस्था 5 शहरों में संस्था सक्रिय रूप से काम कर रही है। सभी जगह स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अलग अलग जगह पर हुए कार्यक्रमों में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ...