Posts

Showing posts from December, 2020

ख्वाजा साहब पर टिप्पणी करने वाले पत्रकार अमीश देवगन को नहीं मिली राहत

Image
अजमेर/नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पत्रकार अमीश देवगन के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने से सोमवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने हालांकि स्पष्ट किया कि दंडात्मक कार्रवाई से पत्रकार अमीश देवगन को आठ जुलाई को दिया गया संरक्षण जारी रहेगा। न्यायालय ने देवगन के खिलाफ दायर सभी प्राथमिकियों को एक साथ करने और उन्हें अजमेर स्थानांतरित करने का आदेश दिया। गौरतलब है कि 15 जून को प्रसारित होने वाले प्राइम टाइम शो में सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के आधार पर देवगन के खिलाफ राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में सात प्राथमिकियां दायर की गई हैं। The post ख्वाजा साहब पर टिप्पणी करने वाले पत्रकार अमीश देवगन को नहीं मिली राहत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/supreme-court-refuses-to-quash-firs-against-journalist-amish-devgan-for-remark-on-sufi-saint-moinuddin-chishti/

अजमेर : 10 माह के बाद दस दिसंबर को मिलेगा नया जिला प्रमुख

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले को अब दस माह के अंतराल के बाद दस दिसंबर की शाम तक नया जिला प्रमुख मिल जाएगा। नया जिला प्रमुख कांग्रेस अथवा भाजपा किस दल से होगा इसका फैसला कल आठ दिसंबर मंगलवार को जिला परिषद सदस्यों के आने वाले परिणामों के बाद ही पता चल सकेगा। दस माह पूर्व सात फरवरी 2020 को वंदना नोगिया (भाजपा) का कार्यकाल खत्म हुआ था तब से वर्तमान में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ही इस जिम्मेवारी को संभाल रहे है। यहां उल्लेखनीय है कि बीते 25 सालों में केवल एक बार कांग्रेस से सत्य किशोर सक्सेना जिला प्रमुख रहे। उसके बाद से या तो प्रशासनिक अधिकारियों ने यह दायित्व संभाला या फिर भाजपा नेतृत्व ने इस कुर्सी को नवाजा। वर्तमान चुनाव में जिला प्रमुख बनाने का दायित्व कांग्रेस की ओर से सरकार में कद्दावर नेता डॉ. रघु शर्मा के अधीन है और वे जयपुर में बैठकर ही सारी रणनीति बना रहे हैं। ठीक इसके विपरीत भाजपा की कमान प्रदेश नेतृत्व के साथ साथ देहात भाजपा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा के नियंत्रण में है लेकिन इस सब पर तसवीर पर आठ दिसंबर को आने वाले परिणामों...

अजमेर : अज्ञात बदमाशों द्वारा बैग चोरी की दो वारदातें

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में पिछले 20 घंटे से भी कम समय में अज्ञात बदमाशों द्वारा बैग चोरी दो अलग अलग वारदातों ने पुलिस के हाथ पांव फुला दिए हैं। पुलिस के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र मार्बल एरिया में स्थित पेट्रोल पंप के पास से बाईक सवार दो अज्ञात बदमाश नकदी से भरा बैग ले उड़े। इस वारदात को बदमाशों ने बंदूक की नोक पर अंजाम दिया। गांधीनगर थाने के एएसआई गोगाराम ने बताया कि किशनगढ़ बाईपास से रुपनगढ़ चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस घटना की तफ्तीश करने में जुटी है लेकिन अभी परिवादी सामने नहीं आने से लूट की वास्तविक राशि का पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि पंद्रह लाख रुपए की नगदी से भरा बैग लूटने की बात सामने आ रही है। इसी तरह गत रात्रि जिले के ब्यावर में एक शादी समारोह में उठाईगीरों ने दो करोड़ से ज्यादा की ज्वैलरी के बैग पर हाथ साफ कर दिया। ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के रानीबाग रिसोर्ट में घटित इस वारदात से भी पुलिस सन है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज कैमरे में एक संदिग्ध की तसवीर उभरकर सामने आई है लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। The post अजमेर : अज्ञात...

राजस्थान में कोरोना के 2089 नए मामले, 20 लोगों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2089 नए मामले सामने आने के साथ ही रविवार को इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 80 हजार 585 हो गई वहीं 20 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2449 हो गया है। चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को सर्वाधिक मामले राजधानी जयपुर में 481 आए हैं। इसी तरह जोधपुर में 221, अजमेर में 105, अलवर में 95, उदयपुर में 91, बांसवाड़ा में 17, बारां में 46, बाड़मेर में 47, भरतपुर में 71, भीलवाड़ा में 81, बीकानेर में 51, बूंदी में 28, चित्तौड़गढ़ 46, चूरु में 32, दौसा में 4, धौलपुर में 21, डूंगरपुर में 49, श्रीगंगानगर में 44 संक्रमित और मिले। हनुमानगढ़ में 36, जैसलमेर में 45, जालौर में 18, झालावाड़ में 10, झुंझुनूं में 15, करौली में 35, कोटा में 101, नागौर में 74, पाली में 71, प्रतापगढ़ में 6, राजसमंद में 30, सवाईमाधोपुर में 17, सीकर में 50, सिरोही में 15 और टोंक में 36 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अब तक दो लाख 55 हजार 729 संक्रमित मरीज रिकवर हो चुके हैं। अब 25 हजार 427 एक्टिव मामले हैं। The post राजस्थान में कोरोन...

अजमेर : सिपाही ने दिखाई दबंगई, पत्रकार से की मारपीट

Image
अजमेर। अब तक आमजन पर दबंगई दिखाने वाली अजमेर पुलिस के एक सिपाही ने शनिवार देर शाम एक पत्रकार के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं बल्कि खुद नशे ही हालत में होने के बावजूद धमकी देने से बाज नहीं आया। इस बारे में A1 टीवी चैनल के प्रतिनिधि नीतिन मेहरा ने रविवार को सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेहरा ने बताया कि मामला शास्त्रीनगर चुंगी चौकी के समीप का है। देर शाम करीब 9 बजे वे सुदर्शन न्यूज टीवी के कार्यालय पर किसी कार्य से आए थे। इसी दौरान वापस लौटने के दौरान बाहर दो साथियों के साथ आया एक वर्दीधारी सिपाही उनसे बेवजह उलझने लगा। फिर कार्यालय में उपर आ गया और दारू बिक्री के बारे में पूछने लगा। उसे सहज रूप में बताया कि यहां दारू नहीं मिलती यह न्यूज चैनल का आफिस है। मीडियाकर्मी होने की जानकारी देने के बाद वह तैश में आ गया और दो तीन थप्पड रसीद कर दिए। उसने कहा कि 8 बजे बाद प्रेस को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। इस दौरान उसने पीसीआर वैन को भी काल लगाया। गुस्से में वह लगातार गालियां बक रहा था। उसने खुद अपना नाम जितेन्द्र शेखावत तथा सिविल लाइन थाने में तैनात होना बताया। उक्त सारी घ...

अजमेर : ट्रेलर और कार की भिडन्त में दो व्यक्तियों की मौत

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर की आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर और कार में भिड़न्त हो जाने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर थाने के नजदीक से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर बीती अर्धरात्रि बाद एक ट्रेलर और महिंद्रा कार में जोरदार भिड़ंत हुई। इस सड़क हादसे में कार सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया गया जिनकी उपचार के दौरान आज सुबह मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्थानीय माकड़वाली क्षेत्र के रहने वाले मुन्नालाल मेघवाल तथा महेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्नालाल ढोला मारु रेस्टोरेंट का संचालक था तथा रात्रि में ही अजमेर से ब्यावर की ओर जा रहा था। पुलिस इस सड़क हादसे की दुर्घटना के कारणों की जांच करने में जुटी है। पुलिस ने मौके से ट्रेलर को जब्त कर लिया है जबकि चालक रात में ही फरार हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। The post अजमेर : ट्रेलर और कार की भिडन्त में दो व्यक्तियों की मौत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/two...

राजस्थान में कोरोना के 1934 नए मामले, 19 लोगों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 1934 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 76 हजार 420 हो गई वहीं 19 और संक्रमितों की मौत हो गई। चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार को सबसे अधिक मामले राजधानी जयपुर में 548 में सामने आए। इसके अलावा जोधपुर में सोमवार को 295, अजमेर में 111, अलवर में 49, बांसवाड़ा में आठ, बारां में 16, बाड़मेर में 44, भरतपुर में 60, भीलवाड़ा में 50, बीकानेर में 41, बूंदी में 20, चित्तौड़गढ़ 20, चूरु में छह, दौसा में 11, धौलपुर में 13, डूंगरपुर में 66, श्रीगंगानगर में 54, जैसलमेर में एक, जालौर में 26, झालावाड़ में 11 संक्रमित पाए गए। इसी तरह झुंझुनूं में 24, कोटा में 128, नागौर में 68, पाली में 51, प्रतापगढ़ में एक, राजसमंद में 15, सवाईमाधोपुर में 42, सीकर में 33, सिरोही में 17, टोंक में 10 और उदयपुर में 95 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में 249713 मरीज हुए रिकवर, अब 24318 एक्टिव मामले हैं। The post राजस्थान में कोरोना के 1934 नए मामले, 19 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News . source h...

अजमेर : कोरोना संक्रमित आने के बाद दो कॉलोनियां कंटेनमेंट जोन घोषित

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के गंज थाना क्षेत्र की दो कॉलोनियों में आज संक्रमित मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार की कोरोना गाइडलाइन-6 में दी गई व्यवस्था के तहत माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बैरिकेटिंग के साथ ही पुलिस ने आवाजाही पर रोक लगा दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त कदम सरकार की नई कोरोना गाइडलाइन के तहत उसकी अनुपालना में उठाया गया। आज थाना क्षेत्र के फाईसागर रोड इलाके की अम्बे विहार कॉलोनी में आठ तथा दयानंद कॉलोनी में भी आठ पोजिटिव मरीजों के मिलने के बाद दोनों कॉलोनियों को पुलिस ने बैरिकेटिंग के घेरे में ले लिया। इन दोनों क्षेत्रों से सोलह मरीज निकलकर सामने आए हैं और अजमेर में गत नौ माह में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े बीस हजार के पार पहुंच गई है। The post अजमेर : कोरोना संक्रमित आने के बाद दो कॉलोनियां कंटेनमेंट जोन घोषित appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-two-colonies-tagged-a-containment-zone-after-16-covid-patients-detected/

अजमेर को नए अत्याधुनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय की सौगात

Image
अजमेर। राजस्थान में चिकित्सा के क्षेत्र में अजमेर को नए अत्याधुनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय की सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश पर अजमेर विकास प्राधिकरण ने 27 हैक्टेयर भूमि आवंटित कर दी है। जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सामूहिक चिकित्सालय संघ के नियंत्रक डॉ. वीर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा के अथक प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुशंसा पर महाविद्यालय प्रबंधन को भूमि आवंटित कर दी गई है। यह आने वाले समय में प्रदेश का अनोखा अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज होगा जहां 250 सीटों के लिए व्यवस्था तय की गई है। उन्होंने बताया कि इस नये मेडिकल कॉलेज का निर्माण नेशनल मेडिकल कमीशन की गाइडलाइन के अनुरूप होगा। The post अजमेर को नए अत्याधुनिक आयुर्विज्ञान महाविद्यालय की सौगात appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-to-get-a-new-jln-medical-college-building-soon-ada-allots-27-hectares-land/

राजस्थान में कोरोना के 2086 नए केस, 20 लोगों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2086 नए मामले सामने आने के बाद गुरूवार को इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 74 हजार 486 हो गई वही 20 संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 2370 पहुंच गया। चिकित्सा निदेशालय की ओर से आज जारी रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक संक्रमित मामले राजधानी जयपुर में 590 सामने आए हैं। इसके अलावा जोधपुर में 201, कोटा में 149, अजमेर में 112 और अलवर में 101 नये मामले सामने आए है। इसी प्रकार उदयपुर में 99, बांसवाड़ा में 16, बारां 24, बाड़मेर 47, भरतपुर 61, भीलवाड़ा 81, बीकानेर 44, बूंदी 25, चित्तौड़गढ़ 50, दौसा 21, धौलपुर 10, डूंगरपुर 48, गंगानगर 29, हनुमानगढ़ 23, जैसलमेर 11, जालौर 35, झुंझुनूं 32, नागौर 83, पाली 52, राजसमंद 31, सीकर, सिरोही और टोंक में 30-30, जबकि चूरू आठ, सवाई माधोपुर सात, झालावाड़ चार और करौली प्रतापगढ़ में एक-एक मामला सामने आया है। राज्य में आज इस वैश्विक महामारी से 20 लोगों की मौत हो गई। इसमें सबसे ज्यादा जयपुर में चार, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, दौसा और अजमेर में दो-दो जबकि भरतपुर, बीकानेर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर और सीकर में एक-एक व्यक्ति की...

राजस्थान में कोरोना के 1990 नए मामले, 19 संक्रमितों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से 1990 नए मामले सामने आने के बाद आज इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 72 हजार चार सौ हो गई वहीं 19 संक्रमितों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 2350 पहुंच गया। चिकित्सा निदेशालय की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक मामले राजधानी जयपुर में 610, जोधपुर 218, अजमेर 195, कोटा 155, अलवर 130 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा भरतपुर 96, नागौर 88, उदयपुर 76, पाली 51, भीलवाड़ा 65, बीकानेर 52, राजसमंद और डूंगरपुर में 22-22, बूंदी में 27, बाड़मेर में 21, चित्तौड़गढ़ में 18, चूरू 15, गंगानगर 20, हनुमानगढ़ एवं प्रतापगढ़ 10-10, सीकर 21 और सिरोही में 11 मामले सामने आए है। इसी प्रकार बांसवाड़ा, धौलपुर में दो-दो, टोंक में तीन, करौली में पांच, झालावाड़, झुंझुनूं एवं दौसा में छह-छह, जैसलमेर, जालौर में नौ-नौ और बारां जिले में आठ मामले सामने आए हैं। The post राजस्थान में कोरोना के 1990 नए मामले, 19 संक्रमितों की मौत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-1990-fresh-covid-19-positive-cases-19-deaths/

अजमेर : 72 घण्टे में करनी होगी कोरोना संक्रमित के सम्पर्को की पहचान

Image
अजमेर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत कोरोना संक्रमित व्यक्ति का घर भी कन्टेनमेंट जोन माना जाएगा। क्षेत्र में जोन का निर्धारण इंसिडेंट कमांडर द्वारा किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन सम्पर्क, ट्रेसिंग एवं उपचार की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस व निकाय कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार कोविड-19 के संबंध में एक दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक अवधि के लिए गाईडलाईन जारी की गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के माध्यम से निगरानी और कंटेनमेंट जोन, स्थानीय प्रतिबन्ध, कन्टेनमेन्ट जोन्स के बाहर के क्षेत्रों में, कन्टेनमेन्ट जोन के बाहर अनुमत गतिविधियों हेतु लागू मानक कार्य प्रणाली (एसओपी) की सख्ती से पालना, कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार, कोविड-19 के प्रबन्धन के लिए सामान्य सुरक्षा निर्देश, आरोग्यसेतु एप का उपयोग, भेद्य व्यक्तियों के लिए सुरक्षा सलाह, व्यक्तियों के आवागमन, परिवहन, पास, क्रियान्वयन मशीनरी के संबंध में कतिपय निर्देश जारी कर, उनकी कठोरता से पालन...

राजस्थान में कोरोना के 2347 नए मामले, 19 लोगों की मौत

Image
जयपुर । राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2347 नए मामले सामने आने के साथ ही मंगलवार को इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 70 हजार 63 हो गई वहीं 19 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 2331 पहुंच गया है। चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सबसे अधिक मामले राजधानी जयपुर में 692 सामने आए। इसके अलावा जोधपुर में 314 , अजमेर में 84, अलवर में 117, बांसवाड़ा में 15, बारां में चार, बाड़मेर में 29, भरतपुर में 95, भीलवाड़ा में 43, बीकानेर में 35, बूंदी में 36, चित्तौड़गढ़ 12, चूरु में 26, दौसा में 24, धौलपुर में सात, डूंगरपुर में 68, श्रीगंगानगर में 75, हनुमानगढ़ में 10, जैसलमेर में 23, जालौर में 48, झालावाड़ में 10, झुंझुनूं में 30, करौली में 8, कोटा में 169, नागौर में 93, पाली में 48, प्रतापगढ़ में आठ, राजसमंद में 17, सवाईमाधोपुर में 44, सीकर में 20, सिरोही में 24, टोंक में नौ और उदयपुर में 110 नए सामने सामने आए। राज्य में दो लाख 40 हजार 105 मरीज रिकवर हुए हैं। वर्तमान में 27974 एक्टिव केस है। The post राजस्थान में कोरोना के 2347 नए मामले, 19 लोगों की मौत appeared ...

अजमेर के जेएलएन अस्पताल के पास नाले में शव मिलने से हड़कंप

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के नजदीकी नाले में एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने उस अज्ञात शव को नाले से निकलवाकर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया। थाना अधिकारी शमशेर खान ने बताया कि मृतक की तलाशी में उसकी जेब से आधार कार्ड मिला है जिसकी पहचान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लोहाखान निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक अधिक शराब सेवन करने का आदि था और शराब के सेवन में ही नशे में नाले में गिरकर मौत का शिकार हो गया। मृतक का शव चौबीस घंटे पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या का आरोपी अरेस्ट अजमेर की अलवरगेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के मामले में आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी सुनीता गुर्जर ने बताया कि 29 नवंबर की रात गुर्जर धरती क्षेत्र में विवाह समारोह मे टेंट लगाने वाले दुर्गेश उर्फ अनिकेत (21) की कैंची से गले पर वार कर हत्या कर दी थी। दुर्गेश की गलती इतनी थी कि उसने हत्यारे को समारोह स्थल से दरी चुराकर ले जाने पर टोका था। ...

अजमेर में तीसरे चरण का मतदान 53.95 प्रतिशत रहा

Image
Panchayati Raj Election Phase III voting begins in Ajmer अजमेर। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण में अजमेर जिले की दो पंचायत समितियों में हुए मतदान का अंतिम प्रतिशत 53.95 प्रतिशत रहा। जिला निर्वाचन कार्यालय अधिकृत सूत्रों के अनुसार मसूदा पंचायत समिति में 55.91 प्रतिशत तथा जवाजा पंचायत समिति 50.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस तरह दोनों पंचायत समितियों का कुल औसत मतदान प्रतिशत 53.95 प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि अजमेर जिले में मतदान प्रतिशत का ग्राफ अलग अलग चरणों में गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रथम चरण की चार पंचायत समितियों में 59.73 प्रतिशत, द्वितीय चरण की तीन पंचायत समितियों में 58.65 प्रतिशत तथा आज दो पंचायत समितियों में 53.95 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बीच अजमेर देहात भाजपा के मीडिया प्रभारी मोहित जैन ने गिरते हुए मतदान प्रतिशत पर सवाल खड़े करते हुए इसे प्रशासन की उदासीनता करार देते हुए मांग की है कि प्रशासन चौथे चरण में मतदाता को जागरूक करते हुए मतदान के लिए प्रेरित करें। झुकी कमर के बावजूद निभाया मतदान का फर्ज खरवा के मंगला राम जो 86 वर्ष के हैं। उम्र के बोझ से उनक...

राजस्थान में कोरोना के 2677 नए केस, 20 लोगों की मौत

Image
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के 2677 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को इसकी संख्या बढ़कर दो लाख 68 हजार 63 हो गई वहीं 20 संक्रमितों की मौत हो गई। चिकित्सा निदेशालय की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमवार को सबसे अधिक मामले राजधानी जयपुर में 745 में सामने आए हैं। इसके अलावा जोधपुर में 475 , अजमेर में 68 , अलवर में 90, बांसवाड़ा में 15, बारां में 31, बाड़मेर में 12, भरतपुर में 90, भीलवाड़ा में 84, बीकानेर में 79, बूंदी में 43, चित्तौड़गढ़ 44, चूरु में 21, दौसा में 35, धौलपुर में 4, डूंगरपुर में 83, श्रीगंगानगर में 14, हनुमानगढ़ में 23, जैसलमेर में 17, जालौर में 37, झालावाड़ में 7, झुंझुनूं में 35, करौली में 14, कोटा में 194, नागौर में 90, पाली में 56, प्रतापगढ़ में 3, राजसमंद में 21, सवाईमाधोपुर में सात, सीकर में 40, सिरोही में 38, टोंक में 97 और उदयपुर में 65 नए मामले सामने आए। The post राजस्थान में कोरोना के 2677 नए केस, 20 लोगों की मौत appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/coronavirus-update-rajasthan-recorded-2677-fresh-cov...