Posts

Showing posts from February, 2022

प्रदेश सरकार ने बजट में अजमेर के साथ किया सौतेला व्यवहार : वासुदेव देवनानी

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस सरकार के वर्तमान बजट में अजमेर के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया है। अजमेर उत्तर क्षेत्र से विधायक देवनानी आज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार का बजट भी बजट घोषणाओं का बजट है। जिले में बजट किशनगढ़, केकड़ी, मसूदा के बीच सीमित होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत समानता की बात करते हैं लेकिन वर्तमान बजट में अजमेर की घोर उपेक्षा हुई है। यहां तक की पिछली बार की घोषणाएं भी एक भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पिछली बार की घोषणाओं में अजमेर के लिए पब्लिक हेल्थ कॉलेज, 25 करोड़ की लागत वाला ट्रोमा सेंटर, राजस्थान राज्य आयुष अनुसंधान केंद्र, मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, आयुर्वेद, योग, नैचुरलपैथी एकीकृत महाविद्यालय तथा हॉस्पिटल मैनेजमेंट कैडर जैसी घोषणाएं हवा हवाई होकर रह गई। उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत से सवाल किया कि अजमेर सौगातों की बौछारों का क्या हुआ। इनमें से एक भी क्यों नहीं क्रियान्वित हो पाई। देवनानी ने देश में सर्वाधिक बेरोजगारी राजस्थान में बताते हुए इसे 27 प्रतिशत बताया। बजट में एक लाख ...

पुलिस लाइन लोहाखान व्यापार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सैनी का अभिनंदन

Image
अजमेर। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने महासंघ के उपाध्यक्ष रणवीर सैनी को पुलिस लाइन लोहाखान व्यापार संघ का बैलेट मतपत्रों के माध्यम से अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी, सुरेश तम्बोली, किशोर विधानी, श्यामसुन्दर सोनी, महेन्द्र जादम, सत्यनारायण सैनी, मोहित लालवानी, प्रिंस सैनी, तिलोकचन्द जादम ने सैनी का साफा बांधकर, मोतियों की माला व पुष्पाहार पहनाकर, शाॅल ओढाकर तथा साहित्य प्रदान कर अभिनन्दन किया। मतदान अधिकारी विष्णुसिंह शक्तावत ने बताया कि 250 व्यापारी मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान किया और रणवीर सैनी को आगामी दो साल के लिए निर्वाचित अध्यक्ष बनाया है। सैनी पूर्व में भी बैलेट मतपत्र की पद्धति से पुलिस लाइन लोहाखान व्यापार संघ अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं। महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरण दास खण्डेलवाल, अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष मानमल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र बंसल, अशोक मुदगल, अशोक दुलहनी मामा, भागचन्द दौलतानी, मितेश निचानी, हरीश अगनानी, हरीश वतवानी, बंटी भार्गव, कमल अभिचन्दानी, ओम प्रकाश टांक, किशोर टेकव...

गहलोत सरकार के इस बजट का हश्र भी पहले तीन वर्ष के बजटों जैसा ही होगा : पूनियां

Image
अजमेर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने राज्य में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के बजट को लुभावना बताते हुए कहा है कि इसका हश्र भी पहले तीन वर्ष के बजटों जैसा ही होना है। डा पूनियां पार्टी की अजमेर संभाग की समीक्षा बैठक लेने अजमेर आए जहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बजट आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया की तर्ज पर है। गहलोत सरकार के वादे हवा हवाई है और यह केवल सियासी वादे और दावे है जिनका कोई ज्यादा अस्तित्व नहीं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार का चौथा बजट पूरी तरह से ख्याली पुलाव वाला है। किसानों की कर्जामाफी, बेरोजगारी, बेरोजगारी भत्ते, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस आदि पर बजट में धरातल पर कहीं कुछ नहीं है। यह सरकार कर्ज लेकर घी पीने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि वह तीन मार्च को विधानसभा में इन सब मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। डॉ. पूनिया ने रीट परीक्षा मामले में सरकार को कमजोर बताते हुए कहा कि सरकार की नाक के नीचे सब काम हुए। छोटी मछली पकड़ी गई लेकिन बड़े मगरमच्छ आज भी आजाद है। उन्होंने कहा कि एसओजी की जांच का दायरा सीमित है क्योंकि वह मुख्यम...

केकडी : महिला का शव नौ दिनों तक अस्पताल की मोर्चरी में पडा रहा

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी में एक महिला का शव लापरवाही के चलते मोर्चरी में नौ दिनों तक पड़ी रही। केकड़ी कांग्रेसी पार्षद रमाकांत दाधीच ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सरवाड दरगाह बाजार की खानाबदोश महिला केकडी के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी की फ्रीजर में पड़ी रही लेकिन केकड़ी और सरवाड़ पुलिस थानों के साथ साथ चिकित्सालय महकमें ने उसकी सुध नहीँ ली। मृतका भावना शर्मा खानाबदोश की सरवाड़ में जिन्दगी बसर कर रही थी। बीमारी के चलते केकडी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी, शव को मोर्चरी में रख कर नौ दिनों तक भूला दिया गया। मृतका के पति की भी 12-13 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पार्षद द्वारा मामला उजागर किए जाने के बाद केकडी सीआई सुनील उपाध्याय अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अब पोस्टमार्टम की बात कर रहे है। जबकि खानाबदोश महिला कि 19 फरवरी की सुबह मृत्यु होना बताया गया है। The post केकडी : महिला का शव नौ दिनों तक अस्पताल की मोर्चरी में पडा रहा appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/dead-body-of-woman-was-lying-in-mortuary-for-nine-days-in-kekri-govt-...

अजमेर में सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन, 14 जोडें बने हमसफर

Image
अजमेर। गोकुलधाम आश्रम के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित 8वें सर्वसमाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 14 जोडें हमसफर बने तथा सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया। सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान नयाघर गुलाबबाड़ी स्थित राधा-रानी गार्डन में नवदंपतियों को उनके परिजनों, रिश्तेदारों ने आशीर्वाद दिया। सुबह करीब 9 बजे गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंचने तथा तोरण की रस्म के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। गणमान्यजनों की मौजूदगी में करीब 9.15 बजे सभी जोडों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। इसके बाद साढे दस बजे प्रख्यात पंडितों ने पाणिग्रहण संस्कार कराया। अग्निीकुंड के समक्ष वर और वधु ने सात फेरे लिए। दोपहर 2.30 बजे वर-वधु की विदाई दी गई। विवाह के लिए अजमेर के तथा अजमेर के आसपास के क्षेत्रों तथा अहमदाबाद, मारवाड़ से भी जोडें आए। कोरोना गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए आयोजन हुआ तथा मास्क व सेनेटाइजर की सुविधा आयाजकों की ओर से उपलब्ध कराई गई। नवदम्पतियों में वधु को सोने का लौंग, चांदी की पायजेब, अलमारी के अलावा घर-गृहस्थी के उपयोग में आने वाले बर्तन व अन्य सामान बतौर उपहार प्रदान किए गए। ...

अजमेर : 28 फरवरी से 1 मार्च तक होगा प्रतिष्ठापन विशेष महोत्सव

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर से पुष्कर के रास्ते सुरम्य घाटियों के बीच स्थापित श्री नौसर माता मंदिर परिसर में गौरिश्वर देवालय प्रतिष्ठापन महोत्सव का आयोजन होगा जिसमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या एवं संस्थापक महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान गोविंददेवगिरी महाराज शिरकत करेंगे। प्रतिष्ठा कार्यक्रम चौबीस फरवरी से प्रारंभ होकर एक मार्च तक चलेगा। गोविंददेवगिरी महाराज ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि श्री नवशक्ति सृजन सेवा प्रन्यास के पीठाधीश्वर मंदिर महंत रामाकृष्णादेव ने पत्रकारों को बताया कि श्री नवदुर्गा नौसर माता मंदिर 1200 वर्ष पुराना मराठाकालीन है जो अजमेर-पुष्कर नाग पहाड़ क्षेत्र में अवस्थित है जिसका पदम पुराण में भी उल्लेख किया गया है। पूर्व में यहां मां ओमा कुमारी और वर्तमान में श्री रामाकृष्णदेव जी महंत सेवा करते आ रहे है। मंदिर में 24 फरवरी को शिव परिवार नूतन प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा से होगा। 28 फरवरी से एक मार्च तक प्रतिष्ठापन विशेष महोत्सव होगा। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को स्वयं उनके व श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या न्यास कोषाध्यक्ष गोविंददेवगिर...

आरएएस प्री परीक्षा 2021 का परिणाम रद्द करने का आदेश

Image
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2021 को ली गई राजस्थान राज्य एवं अधिनस्थ सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) 2021 का परिणाम राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने आज रद्द कर दिया। आयोग मुख्यालय सूत्रों के अनुसार हाईकोर्ट की एकल पीठ के न्यायाधीश जस्टिस महेंद्र गोयल ने आदेश जारी कर आरएएस प्रारंभ परीक्षा 2021 के परिणाम रद्द करते हुए प्रश्न पत्रों की विसंगति की रोशनी में कमेटी गठित करने का आदेश दिया है। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम रद्द होने के बाद अब इसी 25 एवं 26 फरवरी को होने वाली मुख्य परीक्षा भी स्वतः ही रद्द हो गई है। आयोग सूत्र बताते हैं कि हाईकोर्ट से आदेश की प्रति प्राप्त होते ही विधिक सलाह के बाद आयोग एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील करेगा। उच्च न्यायालय के आज के आदेश के बाद आंदोलनरत अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है और जहां उन्हें आयोग अथवा सरकार से राहत नहीं मिल रही थी वहीं उच्च न्यायालय से राहत मिली है। The post आरएएस प्री परीक्षा 2021 का परिणाम रद्द करने का आदेश appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/rpsc-ras-mains-2021-rajasthan-high-court-cancels-...

एनएस निर्वाण बने अजमेर डिस्कॉम के नए एमडी

Image
अजमेर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर एनएस निर्वाण को अजमेर विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। निर्वाण ने सोमवार को ही जयपुर के विद्युत भवन स्थित अजमेर डिस्कॉम के कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। राज्य सरकार ने 21 फरवरी को आदेश जारी कर निर्वाण को आगामी एक वर्ष के लिए डिस्कॉम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया। अब तक निर्वाण राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम में डायरेक्टर के पद पर कार्यभार संभाल रहे थे। निर्वाण अजमेर डिस्कॉम में मुख्य अभियंता के पद पर भी कार्यरत रहे है। 36 वर्षों की लम्बी सेवा के पश्चात निर्वाण मई 2020 में अजमेर डिस्कॉम के मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए थे। प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त होने पर उन्होंने कहा कि उपभोक्तओं के हितों को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। उपभोक्ताओं के कनेक्शन संबंधी, बिलिंग संबंधी, मीटर संबंधी, जले हुए ट्रांसफार्मरों को तुरन्त बदलने सहित अन्य समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जाएगा। साथ ही उपभोक्ताओं को निर्बाध अच्छी गुणवत्ता पूर्ण बिजली उपलब्ध कराने एवं विद्युत छीजत में कमी व शत-प्रतिशत राजस्व बढाने हेतु बेहतर प्रयास किए जा...

अजमेर : वैश्य समाज का श्री रसिक रंग महोत्सव 12 मार्च को

Image
अजमेर। अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन का रंग महोत्सव 12 मार्च शनिवार को लालगढ़िया पैलेस पुष्कर रोड पर आयोजित किया जाएगा। इसमें वृंदावन के युवा फनकार एवं कलाकार अनुपम प्रस्तुति देंगे। फूलों की होली आकर्षण का केन्द्र रहेगी। कार्यक्रम के संचालन तथा व्यवस्था के लिए रविवार को होटल केसी इन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री उमेश गर्ग ने बताया कि उपरोक्त उत्सव में मोदीनगर दिल्ली के युवा फनकार मनीष चौहान सुशांत, वशिष्ठ, केशव चौधरी, निकुंज देव, शिवम कौशिक, दीपक सुनेजा राग सेवा से उत्सव को सरोबार करेंगे। वृंदावन के रस आचार्य श्री राधा सर्वेश्वर लीला संस्थान द्वारा फूलों की होली व अन्य लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर होली महोत्सव से संबंधित ठाकुर जी की अलौकिक झांकी सजाई जाएगी। उपरोक्त उत्सव में कालीचरण दास खंडेलवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश मंगल, हनुमान दयाल बंसल, पुखराज पहाड़िया, एडवोकेट लोकेश अग्रवाल, हरीश गर्ग, सुभाष काबरा और अमित कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि रहेंगे। जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया ने बताया कि उपरोक्त उत्सव में शुल्क प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। ...

सेवा करने वालों को भक्ति समृद्धि और आनन्द की प्राप्ति हो : हनुमानराम

Image
अजमेर। अजमेर कोटडा स्थित ताराचंद हुंदलदास खानचन्दनानी सेवा संस्थान् द्वारा निर्मित श्री अमरापुर सेवाघर वृद्धाश्रम का सभी कक्षों व भवन का अवलोकन करने शांतानन्द उदासीन आश्रम पुष्कर के महंत हनुमानराम पहुंचे। उन्होंने आश्रम के नियम व आवासियों के लिए रहने की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। श्री शांतानंद उदासीन आश्रम के महंत हनुमानराम ने आश्रम के अवलोकन के बाद कहा कि बूढे़, बच्चे और बीमार है परमेश्वर के यार, करें भावना से उनकी सेवा, पाएंगे लोक परलोक में सुख अपार। पुष्कर प्रसाद के रूप में गुरू स्वामी हिरदाराम साहब ने जो संदेश दिया उसे पूरा करते हुए मैने देखा कि अमरापुर सेवा घर की सेवा देखकर बहुत आन्नद की अनुभूति हुई परमात्मा सतगुरू भगवान सेवा घर बनाने वाले और सेवा करने वालों पर हमेशा कृपा बनाएं रखें भक्ति सेवा समृद्धि आनन्द की प्राप्ति हो परमेश्वर से प्रार्थना है। इससे पूर्व संस्था से जुडे़ कंवल प्रकाश किशनानी, शंकर बदलानी, सुनील खानचन्दानी, रमेश मेघानी, प्रेम केवलरमानी, जसवंत गगवानी, जीडी वरनदानी, जगदीश मंगलानी आदि उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने महाराज का माल्यार्पण शॉल देकर आशीर्वाद प्रा...

अजमेर में 13 साल की बच्ची से रेप के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर की पोक्सो मामलों की अदालत ने आज दुष्कर्म के एक आरोपी को बीस साल के कठोर कारावास तथा अर्थदंड से दंडित किया। पोक्सो न्यायालय संख्या दो के न्यायाधीश राजेशचंद गुप्ता ने एक अहम फैसले में उक्त आदेश दिया। मामला अलवरगेट थाने से जुड़ा है जहां एक सितंबर 2020 को 13 वर्षीय नाबालिग के साथ कुंदन नगर निवासी किशोर भील ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लोक अभियोजक विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि मामले में आज न्यायालय ने आरोपी किशोर भील को बीस साल की जेल तथा 72 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। The post अजमेर में 13 साल की बच्ची से रेप के दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/man-gets-20-year-in-jail-for-raping-13-year-old-girl-in-ajmer/

नाहरपुरा गांव में गूंजे भगवान श्रीचारभुजा नाथ के जयकारे

Image
बाघसुरी (नसीराबाद)। आस्था जब हिलोरे मारती है तो भक्ति का माहौल परवान चढ जाता है। देखते ही देखते सामूहिक प्रयास से बडे से बडा काम सहज रूप में हो जाता है। कुछ ऐसा बाघसुरी पंचायत के नाहरपुरा गांव में देखने को मिला। बीते पांच दिनों से गांव में चारभुजा नाथ मंदिर में प्रतिमा प्रणा प्रतिष्ठा के दौरान समस्त ग्रामीण जुटे रहे। सभी ने मनोयोग से धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी। गांव के वाशिदों ने जनसहयोग के जरिए भगवान श्रीचारभुजा नाथ के मंदिर का निर्माण कराया। धार्मिक परंपराओं, अनुष्ठान तथा मंत्रोचार के बाद सोमवार को विधि विधान के साथ मंदिर में प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समूचा गांव भगवान चारभुजानाथ के जयकारों से गूंज उठा। आचार्य कैलाश चंद पारीक के सान्निध्य में चारभुजा मंदिर पर शिखर कलश व प्रतिमा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पहले मंदिर परिसर में हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया तथा एक दिन पूर्व रविवार को ग्रामीणों ने प्रभातफेरी निकाली। गांव की हर गली मोहल्ले में भगवान चारभुजा नाथ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। ...

आत्मनिर्भर भारत का आत्मनिर्भर बजट : भागीरथ चौधरी

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को आत्मनिर्भर भारत का आत्मनिर्भर बजट करार देते हुए कहा है कि इस बजट के माध्यम से विकास के नये आयाम पैदा होंगे। चौधरी ने आज पत्रकारों से बातचीत में बजट पर आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि आज देश आजादी का 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है लेकिन आजादी के बाद पहली बार वर्ष 2022-23 का बजट अगले पच्चीस वर्षों की कार्य योजना का बजट है जिसके जरिए विभागों को एक कर गति शक्ति के जरिए उत्पादन, संवर्धन के जरिए चौतरफा विकास होना प्रस्तावित है जिसमें सफल रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से इंसान कमजोर होता जा रहा है लेकिन सरकार ने इस बजट में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया है। ओर्गानिक खेती के जरिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री देश के नागरिकों को मिलेगी। बजट में 1900 किसान रेल का भी प्रावधान किया गया है जिससे किसान अपनी सुविधानुसार खेती को बेचने सहजता से देश के किसी भी कोने में आ जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में चिकित्सा सुविधाओं और वैक्सीन को लेकर देश ने विश्व में लोहा मनवाया है।...

रीट पेपर लीक मामले में राज्य सरकार गंभीर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Image
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) मामले को गंभीरता से लिया है और जिसने गलती की है उसको कीमत चुकानी पड़ेगी। गहलोत ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के मौके पर मीडिया से आज यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस प्रकार से मामले में भनक लगते ही जो एक्शन लिया, एसओजी को जिम्मेदारी सौंपी, उस एसओजी ने बहुत कम समय के अंदर वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि एसओजी के काम को सराहाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी एसओजी की जांच को वेलकम किया है। तो वह समझते है कि थोड़ा इंतजार करें क्योंकि हमने भी एक्शन किए हैं। उन्होंने आपराधिक लापरवाही को भी बड़ा जुर्म बताते हुए कहा कि इसमें निलंबित एवं बर्खास्त की कार्रवाई की गई है और धीरे-धीरे जांच आगे बढ़ेगी और यह साबित हो जाएगा कि यह इन लोगों के कारण यह सब हुआ, उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। कुछ नाम सामने आए भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय के जज को लेकर एक कमेटी बना...

अजमेर में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी को किया याद

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अजमेर के गांधी भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने पुष्प एवं मालाएं अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन व पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने महात्मा गांधी की शिक्षाओं व आदर्शों को प्रासंगिक बताते हुए उन्हें सतत अपने जीवन में अपनाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने भी बापू को स्वतंत्रता संग्राम के अमरदीप बताते हुए कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान चिरस्मरणीय है। इससे पहले दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। The post अजमेर में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी को किया याद appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/congressmen-tributes-to-father-of-the-nation-mahatma-gandhi-on-the-occasion-of-martyrs-day-in-ajmer/

REET पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली बर्खास्त, तीन कार्मिकों को किया निलंबित

Image
जयपुर। राजस्थान में अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में अनियमितता एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर राजस्थान मध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा धर्मपाल जारौली को बर्खास्त करने के साथ ही तीन सरकारी कार्मिकों को निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार ने शनिवार को आदेश जारी कर कर्तव्यों की पालना में असफल रहने पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के डा धर्मपाल को बर्खास्त किया है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरविंद कुमार सेंगवा, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के सह आचार्य गण्ति डा सुभाष यादव, सहायक निदेशक (एचआरडी) डा बीएस बैरवा सह आचार्य रसायन शास्त्र प्रशासन शाखा को निलम्बित किया है। गौरतलब है कि मुख्यमत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में शुक्रवार देर रात आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में गहलोत ने निर्देश दिए थे कि रीट परीक्षा में गडबडी, कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही करने वाले सरकारी कार्मिकों को तत्काल निलंबित एवं बर्खास्त करने तक की कार्रवाई की जाएं। बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि नकल, पेपर लीक आदि के संबंध में कठोर प्रावधानों के लिए राज्य सरकार ब...

डा शिव सिंह राठौड़ का RPSC के अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त

Image
अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ का आज कार्यकाल समाप्त हो गया। आयोग परिवार ने अजमेर मुख्यालय पर एक सादे समारोह में विदाई दी। अपने विदाई समारोह में डॉ. राठौड़ ने अपने कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया और विभिन्न नवाचारों का जिक्र किया। आयोग सदस्य राजकुमारी गुर्जर ने डॉ. राठौड़ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे प्रगतिशील व्यक्तित्व के धनी है। दो माह के अध्यक्षीय कार्यकाल में आयोग की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। अन्य सदस्यों जसवंत सिंह राठी, बाबूलाल कटारिया, डॉ. मंजू शर्मा ने भी डॉ राठौड़ के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। आयोग सचिव हरजीलाल अटल ने डॉ राठौड़ की कार्यों के प्रति गहरी समझ बताते हुए आयोग को ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही। कार्यक्रम में आयोग मंत्रालय कर्मचारी संघ ने भी डॉ. राठौड़ का माल्यार्पण कर स्वागत किया व स्मृति चिन्ह भेंट किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. राठौड़ की आयोग में 30 जनवरी 2016 को बतौर सदस्य नियुक्ति हुई थी और हाल ही में 2 दिसंबर 2021 को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। खबर लिखे जाने तक सरकार की ओर से नए अध...

रीट पेपर लीक मामला : बर्खास्तगी के बाद बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली जयपुर पहुंचे

Image
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बीती रात्रि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को बर्खास्त करने के आदेश दिए जाने के बाद शनिवार को अध्यक्ष डीपी जारोली जयपुर पहुंचे। जारोली ने आज अजमेर से जयपुर रवाना होने से पहले कहा कि बर्खास्तगी को लेकर उनको फिलहाल कोई आदेश नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामला पूरी तरह से राजनैतिक षड़यंत्र है। उन्हें इसमें फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसओजी की जांच में वे पूरा सहयोग करेंगे और परीक्षा निरस्त करने का निर्णय सरकार को करना है। शिक्षा संकुल जाने के सवाल पर ने कहा कि 24 सितम्बर की रात को वह मौजूद नही थे। वे 23 सितम्बर को दिन में सीधा अजमेर से जयपुर सीएमआर गए और वापस अजमेर आ गए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जिम्मेदारी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रिटायर्ड प्रदीप पाराशर के अलावा शिक्षा संकुल में चार अतिरिक्त समन्वयक थे, जो शिक्षा संकुल के अधिकारी है। जो पकडे़ गए, उनको वह जानते हैं। सीसीटीवी नहीं लगाने के सवाल पर जारोली ने कहा कि सीसीटीवी लगाना, वीडियो ग्राफी करवाना, यह निर्णय जिला समन्वय समिति को करना होता है, उनका क...

वासुदेव देवनानी ने की बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली को बर्खास्त करने की मांग

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने रीट परीक्षा पेपर लीक मामले में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं रीट के मुख्य समन्वयक डॉ. डीपी जारोली को बर्खास्त करने की मांग की है। अजमेर विधायक देवनानी ने आज अजमेर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बकहा कि एसओजी द्वारा रीट परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 35 लोगों की गिरफ्तारी तथा शिक्षा संकुलन के साथ साथ अजमेर बोर्ड मुख्यालय रीट कार्यालय पर दस्तावेजों की जांच एवं जारोली से पूछताछ अपने आप में पुख्ता सबूत है। इसके बाद जारोली को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए अन्यथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उन्हें बर्खास्त कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करानी चाहिए। देवनानी ने रीट परीक्षा 2022 के लिए भी बोर्ड के बजाय किसी अन्य संस्था से कराए जाने की भी मांग की है। किशनगढ़ में नकदी लूट के मामले में चार आरोपी अरेस्ट अजमेर के किशनगढ़ में 25 जनवरी को पिस्तौल से फायर कर एक लाख 80 हजार की नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर...

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में ठेका सफाई कर्मचािरियों का धरना-प्रदर्शन

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में ठेका सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन का आगाज किया। भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कार्मिकों ने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि वह सफाई कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं दे रहा साथ ही 18 माह का पीएफ भी नहीं दिया गया है। कार्मिकों ने इंदौर मूल के ठेकेदार कुलदीप मिश्रा पर कार्मिकों को तनख्वाह एवं पीएफ नहीं देने तथा ठेका अवधि 31 जनवरी तक समाप्त होने की बात कहते हुए अस्पताल प्रबंधन से भुगतान कराए जाने की मांग की है। कार्मिकों ने बताया कि पीएफ का पैसा कम से कम पांच लाख रुपये है तथा दिसंबर एवं जनवरी माह का भुगतान बाकी है। जेएलएन अस्पताल ठेका सफाई कर्मचारियों ने अपने बकाया पैसे के प्रति चिंता जाहिर करते हुए ठेकेदार व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आज से शुरू हुआ धरना भुगतान नहीं किए जाने तक जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि यह धरना प्रदर्शन ऐसे समय किया जा रहा है कि जब कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर चरम पर है और अजमेर में ख्वाजा साहब का सालाना उर्स शुरू ह...