Posts

Showing posts from September, 2022

अजमेर : नाबालिग से रेप के दोषी को 20 वर्ष का कारावास

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर की पोक्सो मामले के विशेष न्यायालय ने आज केकड़ी थाने से जुड़े एक मामले में आरोपी को कठोर कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया है। पुष्ट जानकारी के मुताबिक जिले के केकड़ी थाने में 2021 मे दर्ज प्रकरण के बाद आज न्यायालय ने दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सलीम जिसने पंद्रह वर्षीय नाबालिग का अपहरण एवं देह शोषण किया, को बीस वर्षों के कठोर कारावास एवं 29 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या अजमेर में गेगल थाना अंतर्गत आज एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।पुष्ट जानकारी के मुताबिक अजमेर से किशनगढ़ के रास्ते गेगल थाना अंतर्गत परासिया रेलवे फाटक के पास एक मोटरसाइकिल बलिष्ठ युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर स्वयं को मौत के घाट उतार लिया। बताया जा रहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे सावचेत भी किया लेकिन शायद वह इसी मकसद से निकला हो। मौके पर हुई दर्दनाक मौत की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी है। नौ किलोग्राम अ...

अजमेर : नवरात्र के पहले दिन लंपी रोग से गौ वंश की रक्षार्थ हवन यज्ञ

Image
अजमेर । नवरात्र के प्रथम दिन लम्पी महामारी से पीडित गौवंश की रक्षार्थ माकडवाली रोड स्थित आइसोलेशन सेन्टर में हवन-यज्ञ कर मातारानी से महामारी को खात्मे की अरदास की गई।प्रख्यात पंडितों के “हवन-यज्ञ” के माध्यम से मंत्रोच्वाचारण से वातावरण की शुद्धता व रोगाणु मुक्ति का प्रयास किया गया। महात्मा गांधी दर्शन समिति, बालाजी सेवा संस्थान और माली सेना अजमेर के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित हवन-यज्ञ कार्यक्रम में डॉ श्रीगोपाल बाहेती तथा शक्ति प्रताप ने बताया राजस्थान सरकार, प्रशानिक अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन, संस्थाएं, समाजसेवी किसी न किसी रूप में गौवंश को इस महामारी से बचाने में जुटे हैं। गौ-माता लम्पी नामक बीमारी से बहुत दुखी व परेशान हैं। हजारों की संख्या में गौवंश काल का ग्रास बन चुका है। गौ सेवा के लिए सभी को व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करते रहना होगा। माली समाज के भामाशाह त्रिलोक इंदौरा ने बताया आयुर्वेदिक जड़ी बूटी, आयुर्वेदिक लड्डू, लापसी, दवाइयां व अन्य घरेलू उपचार से लंपी रोग से पीडित गौवंश की सेवा की जा रही है। गौ-माता की सेवा के क्रम को जारी करते हुए नवरात्र के पहले दिन प्रख्यात...

अजमेर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज भारतीय जनता पार्टी शहर इकाई ने भाजपा के संस्थापक एवं प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करें। अजमेर के बजरंग गढ़ चौराहे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मौजूद शहर के वरिष्ठ भाजपाइयों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी की आदमकद प्रतिमा के नीचे खड़े होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अजमेर शहर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन को स्थापित करने में अपना जीवन लगा दिया। उनकी कही गई बातें आज हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दीनदयाल अंत्योदय योजना के जरिए गरीब कल्याण मे जुटी हुई है। हमें उनके पदचिन्हों पर चलकर संगठन को मजबूती प्रदान करनी है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री किशन सोनगरा, पूर्व महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने भी अपने विचार रखते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। The post अजमेर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित appeared first on...

पितृ अमावस्या : पुष्कर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान एवं तर्पण

Image
अजमेर। राजस्थान मे अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में पवित्र पुष्कर सरोवर पर आज पितृ अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पिंडदान एवं तर्पण किया। पुष्कर सरोवर के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य ब्रह्म घाट, गउ घाट एवं सावित्री घाट पर लोग पंडितों के साथ पूजा अर्चना कर तर्पण एवं पिंडदान करते रहे। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। श्राद्ध पक्ष का आखिरी दिन होने से भी श्रद्धालु अज्ञात तिथि के चलते अपने पित्रों को याद कर पिंडदान एवं तर्पण कर रहे हैं। साथ ही ब्रह्म मुहूर्त से ही पवित्र सरोवर में स्नान कर तीर्थ पुरोहितों व पंडितों को दक्षिणा देकर पुण्य कमा रहे हैं। पितृ अमावस्या के चलते पुष्कर में मेले जैसा माहौल है और श्रद्धालु ब्रह्मा मंदिर के भी दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। इस बीच 26 सितंबर से पुष्कर के ब्रह्म चौक पर रामलीला का मंचन होगा जो चार अक्टूबर तक चलेगा। पांच अक्टूबर को मेला मैदान पर रामलीला समिति की ओर से 31 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। The post पितृ अमावस्या : पुष्कर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान एवं तर्पण appeared first ...

अजमेर में भाजपा ने किया मोदी पारिवारिक उत्सव का आयोजन

Image
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन मौके पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत आज अजमेर में भारतीय जनता पार्टी ने मोदी पारिवारिक उत्सव का सफल आयोजन किया। अजमेर में जयपुर रोड भूणाबाय स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आज सायं आयोजित मोदी पारिवारिक उत्सव में विभिन्न प्रांतों की एक देश अनेक प्रांत पर आधारित आत्मनिर्भर भारत को सरकार करती स्टॉलें लगाई गई। अनेकता में एकता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शनी, खेलकूद एवं खान पान की स्टॉलों के जरिए आत्मनिर्भर भारत को साकार करने की पहल की गई। पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि मोदी पारिवारिक उत्सव में जितनी भी स्टॉलें लगी है वे अपने परिश्रम, स्वावलंबी, स्वदेशी चीजों का प्रयोग कर तैयार की गई है जो एक स्वावलंबी भारत की ओर इंगित करता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इन छोटी छोटी चीजों के जरिए भारत का निर्माण हो सकता है। यहां पर स्वदेशी तरीके से आयोजित किए गए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के कृत्रित्व की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत, पूर्व मंत्री किशन सोनगरा, शहर अध्यक्ष प्रियशील ...

अजमेर : उद्योगपति अनिल जिंदल के घर में लाखों की लूट

Image
अजमेर। कचहरी रोड पर उद्योगपति के घर में नौकर ने अपने दो बदमाश साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घर में जमकर तोडफोड की और अलमारियों का लॉक तोडकर लाखों की नकदी व गहने समेटकर ले गए। वारदात से पहले नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था जिससे उद्योगपति व उनकी मां अचेत हो गई। उनकी बेटी के पहुंचने पर आरोपी मौके पर औजार छोडकर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने शहर में हर तरफ नाकाबंदी करवा दी, लेकिन बदमाशों का देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। वारदात कचहरी रोड पर महाराष्ट्र मंडल के निकट रहने वाले उद्योगपति अनिल जिंदल के घर पर हुई। उनकी पत्नी बुधवार को घरेलू काम से जयपुर गई हुई थी। घर पर उनकी बुजूर्ग मां गुलवंती देवी, बेटी खुशी और नौकर कृष्णा था। नौकर ने शाम को खाना बनाया तो उसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था। अनिलको लाहागल रोड स्थित होटल एलएन कोर्टयार्ड जाना था इसलिए उन्होंने बेटी खुशी को को रात 8:15 बजे होटल तक छोडकर आने को कहा। करीब 20 से 30 मिनट में जब उनकी बेटी घर पहुंची तो उसे घर में दो तीन अनजान लोग होने की आशंका हुई, उसे लगा कि चोर हैं ...

अजमेर में प्रोपर्टी डीलर ने डिग्गी तालाब में कूदकर की आत्महत्या

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज एक प्रॉपर्टी डीलर ने डिग्गी तालाब में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लाक टावर थाना क्षेत्र के डिग्गी तालाब में दोपहर एक अधेड़ का शव तैरती मिला। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान आशागंज निवासी सुरेश कुमार (50) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुरेश कर्जे से परेशान था। वह बैंक से लोन लेकर बनाए गए मकान की किश्त भी समय पर नहीं चुका पा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। The post अजमेर में प्रोपर्टी डीलर ने डिग्गी तालाब में कूदकर की आत्महत्या appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/property-dealer-commits-suicide-by-jumping-into-diggi-talab-in-ajmer/

श्रीमद् भागवत कथा : गढ़वाल पैलेस में नंदोत्सव में खूब नाचे श्रद्धालु

Image
अजमेर। संसार के कल्याण के लिए श्रीहरि समय-समय पर अवतरित होकर पृथ्वी पर साधु-संतों, जीव जंतुओं और मनुष्य की रक्षा करते हैं। जब जब सृष्टि पर अधर्म बढ़ता है तब तब भगवान अवतरित होते हैं और अधर्मियों का नाश कर धर्म की स्थापना करते हैं। ये बात संत उत्तम राम शास्त्री ने गढ़वाल पैलेस में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बुधवार को कही। ध्रुव कथा का वृतांत सुनाते हुए कहा कि संस्कारवान सन्तान कभी किसी की निंदा नहीं करती। संतानों को भक्ति का ज्ञान दें। भक्ति बाल्यकाल से ही शुरू हो जाए तो श्रेष्ठ है। भक्ति के लिए समय निकालना चाहिए। वर्तमान समय में भक्ति के लिए वन गमन की आवश्यकता नहीं बल्कि घर में ठाकुर जी की मूर्ति में ही साक्षात भगवान के दर्शन की अनुभूति करें। भागवत कथा संस्कार की खान है। जड भरत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि परोपकार करना श्रेष्ठ है, लेकिन परोपकार मोह में बदलना उचित नहीं। इससे साधना में बांध होती है और साधना कभी पूर्ण नहीं होती। इस प्रसंग पर उन्होंने राम जी की चिड़िया राम जी का खेत आओ री चिड़िया खाओ भर भर पेट…भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। नंद के आनंद भयो जय कन्...

रेलवे भर्ती परीक्षा : अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के बहकावे और झांसे में न आएं

Image
अजमेर। वर्तमान में रेलवे में भर्ती प्रक्रियाधीन है। रेलवे भर्ती परीक्षाओं को लेकर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर विभिन्न तरह की सूचनाएं आती रहती है, जिसमें अभ्यर्थियों को रेलवे में नौकरी प्रदान करने के प्रलोभन और दलालों के माध्यम से आसानी से रेलवे की भर्ती परीक्षा पास करवाने जैसी खबरें भी सम्मिलित है। इन गलत और भ्रामक खबरों के चलते रेलवे भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों के समक्ष भ्रम की स्थिति बन जाती है। इस सम्बंध में उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा सभी प्रकार की भर्ती परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से पूर्णतः पारदर्शी तरीके से निष्पादित की जाती है एवं इसमें किसी भी प्रकार की गडबडी या धांधली की संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सीईएन आरआरसी 01/2019 -लेवल 1 (पूर्ववर्ती समूह डी) भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने के लिए एक प्रतिष्ठित कंपनी को नियुक्त किया है जिसमें 1.1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हो रहे हैं। 12 क्षेत्रीय रेलवे पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा के तीन चरण...

अजमेर : आशाराम बापू के 59वें आत्म साक्षात्कार दिवस पर विशाल संकीर्तन यात्रा

Image
अजमेर। श्री योग वेदांत सेवा समिति अजमेर के तत्वावधान में आशाराम बापू के 59वें आत्म साक्षात्कार दिवस के उपलक्ष्य में विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा श्री टाकीज के सामने समिति कार्यालय से रविवार शाम 4:30 बजे बापू के चरण पादुका का पूजन के आरंभ की गई। यात्रा के दौरान बापू का चित्र नगी एक बग्गी पर चरण पादुका विराजित की गई। इसमें 10 दुपहिया वाहन पर फ्रेम लगे हुए फ्लेक्स लगाए गए जिसमें प्रतिवर्ष होने वाले आयोजन का विवरण किया गया। एक ट्रैक्टर ट्रॉली मैं भीलवाड़ा से आई हुई साउंड भजन मंडली भजनों की प्रस्तुति देते हुए चल रही थी। करीबन 500 से 600 साधक और साधिका कीर्तन बापू का यज्ञ गान करते हुए इसमें 15 चौपहिया वाहन शामिल किए गए। जिन पर बापू का श्री विग्रह लगाया गया। वाहनों को आकर्षण रूप से सजाया गया। आत्म साक्षात्कार दिवस पर विशाल संकीर्तन यात्रा का आयोजन भी किया गया। यात्रा श्री टाकीज से पड़ाव, क्लॉक टावर, मदारगेट, चूड़ीबाजार, नया बाजार, गंज, धानमंडी, दरगाह बाजार, नला बाजार से गुजरी। मार्ग में जगह जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। बडी संख्या में धर्म प्रेमी बंधुओं एवं माताओं ब...

राजभाषा पखवाड़ा-2022 : मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

Image
अजमेर। राजभाषा पखवाड़ा-2022 का शुभारम्‍भ समारोह अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा, अजमेर की अध्‍यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा संजीव कुमार तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन ने मां सरस्‍वती को माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍ज्‍वलन किया गया। इसके पश्‍चात मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अजमेर‍ मंडल के शाखाधिकारी एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित हुए। इस दौरान अधिकारियों के लिए प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजभाषा पखवाड़ा के दौरान दिनांक 19 से 28 सितंबर तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्‍न राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा द्वारा अजमेर मंडल ई-बुलेटिन समाचारिका का विमोचन भी किया गया। The post राजभाषा पखवाड़ा-2022 : मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/rajbhasha-pakhwada-2022-at-drm-ajmer/

अजमेर में आरएलपी ने लम्पी स्किन के विरोध में किया प्रदर्शन

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी)ने लम्पी स्किन बीमारी से ग्रस्त गाय के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया आरएलपी के जिलाध्यक्ष आशीष सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का समूह हाथों में बैनर, तख्तियां एवं लम्पी स्किन ग्रसित गाय को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचा। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार पर गौवंश की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इसे शर्मनाक बताया तथा कलेक्टर अंशदीप को दोनों सरकारों के खिलाफ ज्ञापन देकर बीमारी से ग्रस्त गायों के उपचार की मांग की। जिलाध्यक्ष नी ने कहा कि यह शर्म की बात है कि विदेश से चीतों को लाने के लिए सौ करोड़ खर्च किए गए और देश में मर रही गायों के लिए खड्डे भी नहीं खोदे जा रहे। गौ माता के नाम पर राजनीति करने वाली केंद्र सरकार ‘चीता प्लेन में, गाय क्रेन में’ की जिस नीति पर काम कर रही है इसके लिए केंद्र को डूब मरना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ माता की केंद्र सरकार को हाय लगेगी और 2024 मे परिणाम सामने आएंगे। सोनी ने राज्य की गहलोत सरकार को भी इसी मुद्दे पर जमकर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण ओलंप...

अजमेर में माली समाज की 151 विभूतियों का सम्मान

Image
अजमेर। माली (सैनी) संस्थान अजमेर के तत्वावधान में रविवार शाम को 7वां मेधावी/प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह आनंद पैलेस गुलाबबाड़ी में धूधाम से आयोजित किया गया। इसमें 151 विभूतियों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बहुमान किया गया। इस मौके पर संस्था के लोगों का विमोचन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नेशनल कमिश्नर (स्काउट एवं गाईड) निर्मल पंवार, विशिष्ट अतिथी चेतन राम देवड़ा, ओमप्रकाश सांखला, धर्मेन्द्र गहलोत, कैलाशराज सैनी, विनीता भाटी, अनुभव चंदेल, विजय कुमार सैनी रहे। अश्यक्षता भामाशाह त्रिलोक चन्द इंदौरा ने की। महात्मा ज्योतिबा फुले व मां सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गणेश वंदना समृद्धि चौहान ने की। माली (सैनी) संस्थान के अध्यक्ष राजेश भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव मुकेश अजमेरा ने संस्थान का परिचय कराया तथा आगामी योजना के अनुसार किए जाने वाले सामाजिक कार्यो व आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निर्मल पंवार ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले व मां सावित्रीबाई फुले माली समाज की अमूल्य धर...

मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

Image
अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से अजमेर एवं किशनगढ़ मे रक्तदान शिविरो का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन सांसद भागीरथ चौधरी ने किया। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल जयसवाल ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसके लिए उन्हें पहले से ही प्रेरित कर लिया था। रक्तदान शिविर में 1100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह मोदी जैसे कुशल, परिश्रमी तथा दक्षतापूर्ण कार्यशैली के प्रति कहा जा सकता है क्योंकि 72 वर्षीय लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने युवाओं जैसा जोश व कार्य क्षमता है। मोदी ही देश को विश्व में आगे बढ़ाने में सक्षम है। मोदी के जन्मदिन पर 50 दिव्यांगों को टीएलएम किटों का वितरण राजस्थान महिला कल्याण मंडल तथा राष्ट्रीय बौद्धिक सशक्तिकरण संस्थान नोएडा के सहयोग से आज जिले के चाचियावास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मोत्सव पर 50 दिव्यांगों को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) किटों का वितरण किया गया। अजमेर की पूर्व जिला प्रमुख व भाजपा की प्रदेश महामंत्री सरिता गैना ने मुख्...

पुष्कर के जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर के पास जंगलों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुष्कर थाना प्रभारी डॉ रवीश सांवरिया ने बताया कि देवनगर गांव के नजदीक नए बाईपास के पास एक महिला का शव पड़ा मिला जो कि ग्रामीण परिवेश की तीस वर्षीय प्रतीत होती है। उसके हाथ पर टैटू बना है तथा अंग्रेजी में एस के एवं प्यार को प्रदर्शित करते चिन्ह बने हैं। शव करीब बारह घंटे पुराना लग रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम के जरिए भी जांच कराई गई है तथा इस अज्ञात महिला के शव को पुष्कर के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी ने महिला की शिनाख्ती के प्रयास तेज किए हैं। The post पुष्कर के जंगल में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/woman-dead-body-found-in-forest-near-pushkar/

शारदीय नवरात्रा महोत्सव से पूर्व राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक

Image
अजमेर। राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रा महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एक अक्टूबर को बाबा के विशाल छठ मेले का आयोजन होगा जिसमे हजारो श्रद्धालु भाग लेंगे। धाम पर नवरात्रा महोत्सव को लेकर भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सान्निध्य व नसीराबाद तहसीलदार हितेश चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई प्रशासनिक बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन ने संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को सौंपा। तहसीलदार ने बैठक में संबंधित विभागों को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को छठ मेले से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से पीडबल्यूडी, पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया ताकि भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में एमएन मंसूरी सहायक अभियन्ता सराधना, डा.नरेन्द्र कुमार एमओ न्यारा, ड़ॉ गुल्ना...

प्रदेश का किसान कांग्रेस को चोट करेगा : सतीश पूनियां

Image
अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया ने कहा है कि गत विधानसभा चुनाव में राज्य के किसानों ने भले ही कांग्रेस को वोट दे दिया हो लेकिन इस बार 2023 के चुनाव में प्रदेश का किसान कांग्रेस को चोट करेगा। डा. पूनिया गुरुवार को अजमेर-किशनगढ मार्ग के होटल रमाडा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने राज्य की गहलोत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले किसानों का कर्जा माफी का वादा ढकोसला साबित हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी को भी लपेटते हुए कहा कि- जिस तरह माधुरी दीक्षित ने एक..दो..तीन..चार..पांच..छ..सात..वाला गाना गाया। राहुल गांधी-अशोक गहलोत ने भी दस दिनों में कर्ज माफी का वादा किया लेकिन 1500 से भी ज्यादा दिन बीत गये सरकार ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। ये झूठ की सरकार फिर से सत्ता में नहीं आएगी। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार की इस बात के लिये तारीफ की कि किसानों के बारे में सबसे ज्यादा सोचा और उनके कल्याण की अनेक योजनाएं भविष्य के गर्भ में है। प्रधानमंत्री फसल बीमा ...

अजमेर शहर भाजपा 24 सितंबर को मोदी पारिवारिक उत्सव का करेगी आयोजन

Image
अजमेर। राजस्थान मे अजमेर शहर भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से आगामी दो अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़े के तहत 24 सितंबर को मोदी पारिवारिक उत्सव का आयोजन करेगी। अजमेर में कार्यक्रम संयोजक कंवलप्रकाश किशनानी ने बताया कि संगठन के भूणाबाय जयपुर रोड स्थित नवीन कार्यालय पर प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कृत्रित्व, जीवनशैली पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में उनकी विकास यात्रा को प्रदर्शित करते हुए देश की जनता के लिए लाभकारी योजनाओं को दर्शाया जाएगा। साथ ही मोदी पारिवारिक उत्सव में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संदेशों को जन मानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से देश के विभिन्न प्रांतों के लोकगीत, लोक नृत्य, मनोरंजन खेल व खानपान का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम भारत के खानपान की विभिन्न विविधता में एकता को दर्शाते हुए एकता उत्सव मनाया जाएगा। साथ ही आत्मनिर्भर भारत की सफलता की कहानी लोकल फॉर वोकल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उत्सव की तैयारियों के लिए संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ सक्रिय हो गए हैं। The post अजमेर शहर...

अजमेर में लंपी रोग से पीडित गोवंश की सेवा में जुटे समाजसेवी

Image
अजमेर। लंपी स्कीन रोग महामारी से पीड़ित गऊ माता के उपचार में उपयोगी औषधी से निर्मित आयुर्वेदिक लड्डू वितरण में विभिन्न सामाजिक संगठन, समाजसेवी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को हेमराज खारोलिया अपनी पूरी टीम के साथ वार्ड 45 में पहुंचे। वार्ड पार्षद बीना टांक व उनके पति बालमुकुंद टांक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से औषधी वाले लड्डू बनवाए गए। ये लड्डू गो पालकों को प्रदान किए गए साथ ही सडकों पर यहां वहां भटक रही लंपी रोग से पीडित गायों को उचित मात्रा में खिलाए गए। अजमेर शहर में पीडित पशुओं के लिए आयुर्वेदिक लड्डू की जरूरत पडने पर सेवा कार्य में लगी टीम के सदस्य प्रदीप काछवा, बालकिशन कछावा, राजेश चौहान, हिमांशु गहलोत, रवि कच्छावा, जय भाटी, पवन गहलोत, मीहीर टांक, निखिल जाटव, प्रमोद कछावा, भूपेंद्र टांक, कशिश टांक आदि सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। घायल गोवंश के लिए उपलब्ध कराई दवाएं लायंस क्लब अजमेर आस्था ने सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश शर्मा के सहयोग से पंचशीलनगर में अस्थाई रूप से स्थापित आइसोलेशन सेंटर पर लंपी स्कीन रोग महामारी से पीड़ित गऊ माताओं के उपचार में कार्...

भिनाय में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

Image
अजमेर। भिनाय कस्बे के खेल मैदान मे ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का समापन माननीय विधायक राकेश पारीक के मुख्यआतिथ्य, पंचायत समिति भिनाय के प्रधान सम्पतराज लोढा की अध्यक्षता, भामाशाह जनसेवक संग्राम सिंह गुर्जर के विशिष्ठ अतिथ्य तथा उपखंड अधिकारी प्रभात त्रिपाठी, विकास अधिकारी सीमा गौड़, विजय धाभाई के सान्निध्य में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक पारीक ने कहा कि जीतने वाले खिलाडियों से मेरी मिलने की इच्छा थी इसलिए में पुनः समापन में उपस्थित हुआ हूं। पारीक ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया विशिष्ट अतिथि संग्राम सिंह गुर्जर, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी बद्रीनारायण मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय धाबाई ने समारोह को संबोधित किया। मुख्य अतिथि विधायक पारीक ने विजेता टीमों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र तथा शारीरिक शिक्षकों को टी शर्ट प्रदान की। भामाशाह रतन लाल बांगड़ा, गोयल को भी सम्मानित किया। सभी टीमों की भोजन आदि की व्यवस्था के लिए भामाशाहो, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों का बहुमान किया गया। कार्यक्रम में कैलाश मिश्रा, राकेश शर्मा, सरपंच बच्छराज जाट, गणपत ग्वाला, आलोक गंगवाल, पंच...

गहलोत सरकार तुष्टीकरण एवं भाई भतीजावाद में फंसी हुई है : राजकुमार चाहर

Image
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने आज आरोप लगाया कि गहलोत सरकार तुष्टीकरण, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में फंसी हुई है। चाहर आज यहां मोर्चे के दो दिवसीय सेंट्रल वेस्ट जोन प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार किसान हितेषी कार्य कर रहे हैं और पूरे देश में किसान कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत को लम्पी वायरस से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। गौ माता एवं गौ पालकों की सुध न लेकर राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं यानी जी हजूरी की यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने तंज कसा जो प्रदेश को न जोड़ पाए वो देश जोड़ने निकले हैं। राजस्थान में किसान कर्जा माफी की मांग पर सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में सबसे ज्यादा महंगी बिजली है, डीजल पर सबसे ज्यादा वैट है। राजस्थान का किसान कर्जे के बोज तले दबता जा रहा है। दलित एवं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। यहां तक की फसल बीमा योजना के पोर्टल को...

भाजपा किसान मोर्चा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 14 से किशनगढ़ में

Image
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का दो दिवसीय सेन्ट्रल वेस्ट जोन प्रशिक्षण शिविर 14 सितंबर से राजस्थान में अजमेर के किशनगढ़ में आयोजित किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवां ने आज यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शिविर में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर तथा भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां एवं भाजपा महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, केन्द्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी एवं केन्द्रीय स्तर के कृषि विशेषज्ञों, कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न सत्रों को सम्बोधित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किशनगढ़ में सुशांत सिटी स्थित होटल रामाड़ा में आयोजित इस शिविर में मध्य-पश्चिम क्षेत्र के छह राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर नगर हवेली, दमन दीव के भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी सहित 225 कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्थान से 64 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। रिणवां ने बताया कि शिविर में उदघाटन एवं समापन तक दो दिन में 14 विषयों पर चर्चा होगी। इस दौरान किसानों को लेकर...

पुष्कर सरोवर में स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन

Image
अजमेर । राजस्थान में गुर्जर आरक्षण संघर्ष आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों को आज अजमेर के पुष्कर सरोवर के सभी 52 घाटों पर उनके पुत्र विजय बैंसला, परिजन तथा दूरदराज से आए गुर्जर समाज के हजारों लोगों ने धार्मिक रीति से विसर्जित कर दिया। स्वर्गीय बैंसला की अस्थियों के 52 कलश तैयार किए गए थे और मुख्य विसर्जन सरोवर के गुर्जर घाट से किया गया। विसर्जन के समय शंखों की ध्वनि एवं कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला अमर रहे के नारे गुंजायमान होते रहे। इस अवसर पर स्वर्गीय कर्नल बैंसला की आदमकद मूर्ति का भी अनावरण किया गया जिसे पुष्कर के ही गुर्जर भवन में स्थापित किया गया। खास बात यह रही कि मूर्ति का अनावरण आंदोलन में शहीद हुए 73 लोगों के परिजनों ने संयुक्त रुप से किया। इससे पहले पुष्कर के मेला मैदान पर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के पूर्व सामाजिक सभा आयोजित की गई जिसमें एमबीसी समाज (गुर्जर, रेबारी, राइका, देवासी, गडरिया, बंजारा, गाडरी, गायरी एवं गाड़िया लुहार) की विशाल श्रद्धांजलि एवं सामाजिक सभा आयोजित की गई जिसमें राजनेताओं के अलावा समाज के प्रमुख लोगों ने कर्नल बैंसला की जीवनी ...

साहसिक खेल गर्जना 2022 : युवाओं ने दिखाया फौज जैसा दमखम

Image
अजमेर। भारत जैसे-जैसे अपने प्राचीनतम गौरव को पुनः स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे इस देश को तोड़ने का सपना अपनी आंखों में पालने वाली राष्ट्रविरोधी समाजकंटक शक्तियां भी अपना सिर उठाती नजर आती हैं। भगवान राम के काल से लेकर वर्तमान समय तक भारत का अनुभव ऐसा ही रहा है। ऐसे समय में सज्जन व्यक्ति को संगठित करना, अनुशासन के बंधन में बांधना और कष्ट पूर्ण जीवन खेलते-खेलते जीने का अभ्यास परम आवश्यक है। गर्जना जैसे बड़े साहसिक खेलों का आयोजन इस दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हो जाता है। यह विचार रविवार को डॉक्टर हेडगेवार स्मृति प्रन्यास अजमेर तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में तोपदडा खेल मैदान पर आयोजित गर्जना 2022 के अवसर पर विभाग प्रचारक शिवराज ने व्यक्त किए। गर्जना 2022 के बारे में बताते हुए महानगर संघचालक खाजू लाल चौहान ने कहा कि संघ की शाखाओं पर तो नियमित रूप से कई प्रकार के खेल होते ही हैं लेकिन देश की परिस्थिति और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए युवाओं को कष्ट साध्य जीवन और बाधाओं को पार करने का निकटतम अनुभव देने के लिए इस प्रकार के साहसिक...

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना : प्रभारी मंत्री मालवीया ने बांटे जॉबकार्ड

Image
अजमेर। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत प्रभारी मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालवीया एवं आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने शनिवार को कांजी हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जॉबकार्ड वितरित किए। जॉबकार्ड वितरण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालवीया ने कहा कि पूर्व में अकालराहत के कार्य अनियमित तरीके से केवल गर्मियों में ही चलाए जाते थे। गरीब वर्ग को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना आरंभ की गई। कोरोना काल में इस योजना के द्वारा अर्थव्यवस्था में दिए योगदान को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्रों में भी ऎसी ही योजना इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी के नाम से आरंभ की गई। योजना के माध्यम से गरीब वर्ग की जेब में पैसा पहुंचेगा। यह पैसा बाजार में आने से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मांगते ही कार्य मिलने से मजदूरों की बेरोजगारी खत्म होगी। श्रमिकों को ईमानदारी के साथ पूजा समझकर कार्य करना चाहिए। योजना में महिला मेट को प्राथमिकता दी जाए। आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि शहरी क्षेत्र के गरीबों को रोजगार की गारंटी देने वाला राजस्थान पहला ...

बिहार के मंत्री मोहम्मद इसराइल ने ख्वाजा की दरगाह में की जियारत

Image
अजमेर। बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल ने आज राजस्थान में अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी लगाई तथा देश में अमन चौन, खुशहाली की दुआ की। मंत्री मोहम्मद इसराइल कल ही अजमेर आ गए थे लेकिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते वे जियारत नहीं कर सके और गरीब नवाज के बड़े साहबजादे ख्वाजा फखरुद्दीन की सरवाड़ दरगाह जियारत करने चले गए। मोहम्मद ने आज सुबह पुनः अजमेर पहुंचकर गरीब नवाज के दर पर मखमली चादर एवं फूल पेश किए तथा बिहार सहित पूरे देश के लिए अमन चौन, खुशहाली की दुआ की। उन्होंने ख्वाजा साहब का इस बात के लिए शुक्राना अदा किया कि वे प्रधान से लेकर विधायक और आज मंत्री तक उनके करम से ही पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने दुआ की है कि मुल्क में शांति सदभाव बना रहे, सभी धर्मों के लोग अच्छी मानसिकता के साथ देश के विकास में जुटे रहे। जियारत के दौरान उनके परिवार के सदस्यों के साथ बिहार, दिल्ली, कोलकाता से जुड़े सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के लोग भी रहे। The post बिहार के मंत्री मोहम्मद इसराइल ने ख्वाजा की दरगाह में की जियारत appeared first on ...

अजमेर : एक मकान में महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के साधु बस्ती अजयनगर इलाके में आज एक मकान में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कमरे के फर्श पर खून से लतपथ हालत में मिली जिसकी सूचना पड़ोसियों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपनी निगरानी में लिया। मृतका की पहचान ज्योति पुत्री रमेश के रूप में हुई। क्लाक टावर थाना क्षेत्र के केसरगंज चांदबावड़ी की रहने वाली बताई जा रही है। मृतका ने जींस एवं टी शर्ट पहनी है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है। उल्लेखनीय है कि महिला की क्लाक टावर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज है। The post अजमेर : एक मकान में महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/ajmer-woman-body-found-inside-house-fear-of-murder/

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अजमेर दरगाह में की जियारत

Image
अजमेर। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह की जियारत की तथा आस्ताने शरीफ पर मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए। हसीना कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर सर्किट हाउस से दरगाह शरीफ पहुंची जहां मुख्य निजामगेट पर उनका परंपरागत तरीके से जोरदार स्वागत एवं अगवानी की गई। नक्कारखाने में शादियाने बजाए गए। उनके साथ बांग्लादेश के शिष्टमंडल के सदस्य भी रहे। हसीना ने गरीब नवाज की बारगाह आस्ताना शरीफ मे दोनों मुल्कों में बेहतर संबंधों, अमन चैन, खुशहाली, सदभावना एवं भाईचारे की दुआ की। उनके दुआगो खादिम सैय्यद कलीमुद्दीन एवं सैयद नजीमुद्दीन ने उन्हें जियारत कराई। जियारत के बाद उन्होंने अपनी ओर से प्रधानमंत्री हसीना को शॉल ओढ़ाया। आस्ताने से निकलकर उन्होंने खादिमों की संस्था अंजुमन सैयद जादगान की आगंतुक पुस्तिका में अपने उद्गार लिखे। अंजुमन की ओर से सदर गुलाम किबरिया, सैय्यद सरवर चिश्ती ने उन्हें दरगाह का प्रतीक चिह्न भेंट किया। जियारत के बाद लौटते समय बुलंद दरवाजे पर दरगाह कमेटी के सदर शाहिद हुसैन रिजवी एवं नायब सदर मुन्नवर खान की ओर से...

मोदी ने 8 साल में दुनिया में भारत का कद ऊंचाइयों तक पहुंचाया : प्रकाश जावडेकर

Image
अजमेर। पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आठ साल के शासन मे दुनिया में भारत का कद ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। जावड़ेकर आज अजमेर के जवाहर रंगमंच पर मोदी/20 ड्रीम्स मीट डिलेवरी नामक पुस्तक पर प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने मोदी कार्यकाल का जिक्र करते हुए देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत निर्माण का जो सपना संजोया उस ओर बढ़ते हुए उन्होंने देश और राजनीति की दिशा एवं दशा ही बदल दी। उन्होंने कहा कि मोदी की प्रशासनिक दक्षता का ही परिणाम है कि देश की अर्थव्यवस्था में अप्रत्याशित सुधार हुआ है और आज देश ग्यारहवें से पांचवें स्थान पर आ गया है। उन्होंने दावा किया कि 2024 मे नरेंद्र मोदी ही एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे और राजस्थान में भी भाजपा की सरकार होगी। उन्होंने मोदी की पुस्तक में उनके मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के स्वर्णिम कार्यकाल को रेखांकित करते हुए महत्वपूर्ण पुस्तक बताई। कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल आदि मौजूद रहे। रंगमंच भाजपाइयों से खचाखच भरा रह...

अजमेर : बड़े विवाद का कारण बन सकती है धानमंडी दिल्ली गेट पर ट्रैफिक समस्या?

Image
अजमेर । विश्व विख्यात ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जाने वाले दिल्ली गेट धानमंडी, पीर मिठा गली में ट्रैफिक समस्या सबसे विकराल बन चुकी है। हैरानी की बात तो यह है कि ट्रैफिक समस्या का हल करने के केवल दावे होते हैं और सच्चाई यह है कि समस्या की तरफ किसी का ध्यान ही नहीं जाता। धानमंडी देहली गेट व्यापार संघ के अध्यक्ष तुलसी लालवानी ने बताया कि हालात यह बने हुए हैं कि गंज से लेकर धानमंडी तक बिना जाम में फंसे आप गुजर ही नहीं सकते। ऐसा ही आलम पीर मिठा गली का है जिसकी चौड़ाई लगभग 10 से 12 फिट है। प्रशासन के आदेशानुसार इस गली को वनवे यानी एकतरफा यातायात बना दिया गया है। आदेश के उलट इस गली में आमतौर पर दिन में कई बार दोनों तरफ से वाहन बाजार में दाखिल होते हुए देखने के लिए मिलेंगे। इन वाहन चालकों से न कोई पूछने वाला है, न कोई समस्या का हल करने वाला। ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के दावे करते नहीं थकते। मगर, सभी दावों के उलट में दिन प्रतिदिन ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती जा रही है या यूं कहें कि ट्रैफिक व्यवस्था रामभरोसे है। धानमंडी देहली गेट पर ट्रैफिक समस्या ...