सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा तैयारी बैठक, होली मिलन समारोह

जयपुर/अजमेर। सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रा, लेह लद्धाख को 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष 2021 में प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन लेह लद्धाख में किया जाएगा।

जयपुर में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मार्गदर्शक माननीय इन्द्रेश कुमार ने कहा कि महाकुम्भ आयोजन में तीर्थयात्रा का आनलाइन पंजीयन चल रहा है जिससे देश विदेश से तीर्थयात्री पंजीयन करा रहे हैं। तीर्थयात्रा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में बैठके आयोजित कर पंजीयन करवाया जा रहा है।

लेह(लद्धाख) में आयोजित सिन्धु महाकुम्भ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया साथ ही श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, द्रास, बटालिक, कारगिल व लेह के प्राकृतिक दृश्यों का उल्लेख किया, यात्रा वापसी में सरचू, केलांग, मनाली एवं मणिकरण के अलौकिक सौन्दर्य का भी उल्लेख किया।

प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिंधु महाकुंभ का आयोजन 19 जून से 27 जून तक दो ग्रुपों में किया जाएगा। यात्रा सडक मार्ग जम्मू से लेह व चंडीगढ तक व दूसरा मार्ग चंडीगढ से लेह जम्मू तक रहेगा और हवाई मार्ग में दिल्ली से लेह रहेगा।

भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि बैठक में हिमालय परिवार एवं भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान की ओर से सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा बैठक के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्प होली खेलकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में संतमण्डली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक कैलाशचन्द्र शर्मा व भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश महामंत्री ईश्वर मोरवाणी, संगठन महामंत्री डाॅ. कैलाश शिवलाणी, कोषाध्यक्ष इन्द्र रामाणी, हीरालाल तोलाणी, कमल राजवाणी, मातृशक्ति अध्यक्ष शोभा बसंताणी, सीमा गोलाणी, माया भारवाणी, प्रिया ज्ञानाणी विष्णदूव सामताणी, मूलचंद बसंताणी सहित अलग अलग ईकाईयों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The post सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा तैयारी बैठक, होली मिलन समारोह appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/sindhu-darshan-tirth-yatra-meeting-with-holi-milan-celebration-in-jaipur/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे