Posts

Showing posts from January, 2021

अजमेर ग्रामीण की 9 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी

Image
अजमेर। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 9 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार 22 जनवरी को सुबह 8 बजे से मतदान जारी है, शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की 9 ग्राम पंचायतों सेंदरिया, कायड़, नारेली, घूघरा, माकड़वाली, हाथीखेड़ा, तबीजी, दौराई एवं सोमलपुर के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् आरम्भ होगी। उन्होंने बताया कि उप सरपंच का चुनाव शनिवार 23 जनवरी को होगा। इसके लिए बैठक का नोटिस सुबह 9 बजे से पूर्व जारी किया जाएगा। उप सरपंच चुनाव की बैठक 10 बजे आरम्भ होगी। नाम निर्देशन पत्र अथवा प्रस्ताव 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे तक होगी। इसके पश्चात् 12 बजे तक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 12 बजे से एक बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। सरपंच का चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग ...

हेमू कालाणी के 78वें बलिदान दिवस पर हुए अनेक कार्यक्रम

Image
अजमेर/जयपुर। आजादी के आंदोलन में हंसते हंसते अपने प्राणों की बाजी लगाकर फांसी के फंदे पर झूलकर हेमू कालाणी ने देश को आजाद करवाया। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देशभर में उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित कर भारतीय सिन्धु सभा की ओर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। संसद में भी हेमू कालाणी की मूर्ति पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि इतिहास में आज भी हेमू कालाधाी के बलिदान से देशभक्ति का जज्बा मिलता है और युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लधाराम नागवाणी व गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मुकेश लखवाणी ने बताया कि संसद में शहीद हेमू कालाणी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी ने भारत माता की जय, हेमू कालाणी का बलिदान याद करेगा हिन्दुस्तान जैसे गगनभेदी नारों से कार्यक्रम को गूंजायमान कर दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवीलाल लालवाणी ने देशभक्ति कविता जागो जवानो देश पुकारे, खून में आणयो रवानी…..प्रस्तुत की। वसणशाह दरबार के सांई जगदीशलाल ने ऐसे कार्यक्रमों के लिए भारतीय सिन्धु स...

अजमेर नगर निगम चुनाव : वार्ड 69 में निर्दलीय संदीप तंवर के कार्यालय का उदघाटन

Image
अजमेर। नगर निगम अजमेर के चुनाव में वार्ड 69 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी संदीप तंवर ने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण को और गति देते हुए गुरुवार को समर्थकों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। विधानसभा चुनाव में भी किस्मत आजमा चुके संदीप तंवर को एक बार फिर अलमारी चुनाव चिन्ह मिला है। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे बक्शीजी की कोठी में अपने चुनाव कार्यालय का श्रीगणेश किया। इस मौके पर बडी संख्या में उनके समर्थक और वार्ड के वाशिंदे मौजूद रहे। कार्यालय उदघाटन के साथ ही तंवर ने समर्थकों के साथ अलग अलग टोलियां बनाकर व्यापक जनसंपर्क शुरू कर दिया। उन्होंने बक्शीजी की कोठी, माली मोहल्ला, पट्टी कटला, घोसी मोहल्ला तथा पीर मिट्ठा गली में मतदाताओं से संपर्क साधा। राजनीतिक छवि के साथ साथ समाजसेवी के रूप में छवि होने के चलते तंवर पूरे आत्मविश्वास के साथ पार्षद चुनाव में उतरे हैं। उन्होंने भाजपा से टिकट पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए और निर्दलीय के रूप में ताल ठोंक दी। इस वार्ड में भाजपा के अशोक मुदगल, कांग्रेस से दीनदयाल के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी गीता गुर्जर और पंकज व्यास भी भाग्य आजम...

विधायक अनिता भदेल के वार्ड 45 में चुनौती बनी निर्दलीय बीना टांक

Image
अजमेर। नगर निगम चुनाव की रंगत निर्दलीयों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही परवान चढ गई। गुरुवार  सुबह से शाम तक प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों के उदघाटन का सिलसिला चलता रहा। भाजपा विधायक अनिता भदेल के निवास वाले वार्ड 45 में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी बीना टांक के चुनाव कार्यालय का उदघाटन शानदार तरीके से हुआ। भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के बीच निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बीना टांक ने नामांकन दाखिल करने के साथ ही चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया था। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद पूर्वाहन करीब 11 बजे विधिवत पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ कार्यालय का श्रीगणेश किया। करीब 300 क्षेत्रवासियों की मौजूदगी के बीच आयोजित उदघाटन कार्यक्रम में वार्ड के हर वर्ग से बडे, बूढे और महिला मतदाताओं ने बीना टांक की जीत के उदघोष लगाकर स्थानीय उम्मीदवार होने के कारण उन्हें जीत दिलाने का भरोसा दिया। कार्यालय के बाहर जमा महिला समर्थकों के समूह ने वोट देने के दिन तक बीना टांक के समर्थन में हर घर संपर्क करने का संकल्प लिया। बीना टांक को कांग्रेस का बागी उम्मीदवार माना जा रहा है। कांग्र...

अजमेर में कोरोना का पहला टीका डा वीर बहादुर सिंह को लगा

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर संभाग में सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज कोरोना मुक्ति टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई जिसमें सबसे पहला टीका प्राचार्य एवं सामूहिक चिकित्सालय संघ के नियंत्रक डॉ. वीर बहादुर सिंह को लगाया गया। इस मौके पर अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग को वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया और उसे गुब्बारों आदि से सजाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी के अलावा अन्य चिकित्सक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा हेल्थ वर्कर मौजूद रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ऑनलाइन राज्य स्तरीय टीकाकरण शुभारंभ कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने विभाग के चिकित्सकों से संवाद किया और इस दौरान अजमेर जिले में टीकाकरण के सभी व्यवस्था को माकूल बताते हुए संतोष जाहिर किया। अजमेर जिले में आज सात केंद्रों पर टीकाकरण कार्यक्रम शुभारंभ कर दिया गया है। इनमें जेएलएन अस्पताल, जनाना अस्पताल, सेटेलाइट अस्पताल, निजी मित्तल अस्पताल के अलावा केकड़ी, ब्यावर तथा किशनगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर चिह्नित सौ फ्रं...

पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर पहुंचे अखिल भारतीय श्री पंचनिर्वाणी अनि अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव महंत गौरीशंकर दास ने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की है। एक दिवसीय यात्रा पर अयोध्या से पुष्कर पहुंचे महंत गौरीशंकर दास ने आज मीड़िया से बातचीत में कहा कि ब्रह्मा जी का मंदिर की स्थिति संतों-महंतों के हाथों में सुचारू चल रही थी। आज जब मैंने दर्शन किए तो स्वयं को असहाय महसूस किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा मंदिर की व्यवस्था एकबार फिर संतों के हाथों में आनी चाहिए इसलिए ब्रह्मा जी मंदिर पर महंत की जल्द नियुक्ति को लेकर इसी 20 जनवरी को महानिर्वाणी अखाड़े की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी जी से चर्चा कर जल्द से जल्द यहां महंत को पदस्थापित कराएंगे और ब्रह्मा मंदिर को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराएंगे। आने वाले दिनों उत्तराखंड के हरिद्वार में होने वाले कुंभ की भव्य तैयारियों एवं आयोजन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से स्पष्ट चर्चा हो चुकी है कि महाकुंभ कमरों में नहीं मैदान पर होगा, भव्य होगा, दिव्य होगा।...

दो साल में कांग्रेस सरकार ने विकास की एक भी ईंट नहीं लगाई : देवनानी

Image
अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो साल पर निशाना साधते हुए कहा है कि अजमेर में कांग्रेस सरकार ने विकास की एक भी ईंट नहीं लगाई है। अजमेर से भाजपा विधायक देवनानी ने शुक्रवार को नगर निगम चुनाव नामांकन के आखिरी दिन जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को संगठन की ओर से सिंबल देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अजमेर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्य केंद्र की मोदी सरकार की देन है और वही काम शहर में होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजमेर ही नहीं प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त है। पिछले एक साल से सरकार सीएमआर (मुख्यमंत्री निवास) से चल रही है जिसके चलते सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। निगम चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता मिशन को सफल कराएगा और जो विरोध में खड़े हैं उन्हें समझाइश कर बैठा दिया जाएगा। देवनानी ने अजमेर नगर निगम सहित निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने भी नामांकन के अंतिम दिन सिंबल अलॉटमेंट के बाद पत्...

अजमेर नगरीय निकाय चुनाव 2021 : अंतिम दिन आए 1550 आवेदन

Image
अजमेर। अजमेर जिले के नगरीय निकायों के होने वाले आम चुनाव 2021 के लिए लोक अधिसूचना जारी होने से अंतिम दिन शुक्रवार को जिले में 1550 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगरीय निकायों के चुनाव की लोक अधिसूचना के जारी होने से अंतिम दिन शुक्रवार 15 जनवरी को 1255 अभ्यर्थियों ने 1550 नामांकन दाखिल किए। नगर निगम अजमेर में 541 अभ्यर्थियों ने 649, बिजयनगर नगर पालिका में 196 अभ्यर्थियों ने 258, किशनगढ़ नगर परिषद में 313 अभ्यर्थियों ने 416, केकडी नगर पालिका में 112 अभ्यर्थियों ने 126 तथा सरवाड़ नगर पालिका में 93 अभ्यर्थियों ने 101 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि जिले में लोक अधिसूचना जारी होने से अब तक कुल 1535 अभ्यर्थियों ने 1885 नामांकन दाखिल किए है। नगर निगम अजमेर में 588 अभ्यर्थियों ने 704, बिजयनगर नगर पालिका में 220 अभ्यर्थियों ने 290, किशनगढ़ नगर परिषद में 429 अभ्यर्थियों ने 567, केकडी नगर पालिका में 185 अभ्यर्थियों ने 202 तथा सरवाड़ नगर पालिका में 113 अभ्यर्थियों ने 122 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। वाहन अनुमति के लिए एडी...

ब्यावर : रामद्वारा से निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ, संतों व कारसेवकों का अभिनंदन

Image
ब्यावर। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को रामद्वारा से हुआ। पाटन के संत रामकृष्णदास महाराज, ब्यावर के संत केवलराम रामस्नेही, संत संतोकदास रामस्नेही, महंत फतेहगिरी महाराज, विभाग प्रमुख शशिप्रकाश इंदोरिया, जिला प्रमुख नितेश गोयल ने प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना कर अभियान की शुरूआत की। प्रथम दिन नगर के दानदाताओं व भामाशाहों ने 21 लाख रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की। कार्यक्रम में आशीर्वचन देते हुए संत रामकृष्णदास महाराज ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु श्रीराम हमारे पूर्वज हैं। अयोध्या में बनने वाला श्रीराम मंदिर इतना भव्य होगा कि विश्व का आठवां अजूबा कहलाएगा। हर हिंदू को इस मंदिर पर गर्व होना चाहिए। हर व्यक्ति हर परिवार को रामकाज में उत्साह से भागीदार बनना चाहिए। शशिप्रकाश इंदोरिया ने कहा कि भारत की धरती पर आदिकाल से सनातन धर्म का शासन रहा है। जब भी हिंदू संगठित होते हैं तो इतिहास बदलता है। अयोध्या में बनने वाला भव्य और दिव्य मंदिर भी विश्व में एक नया इतिहास रचेगा। सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि अयोध्या में कारसेवा करने वाले डॉ. क्षमाशी...

अजमेर में नौ ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारियां पूर्ण

Image
अजमेर। राजस्थान पंचायती राज आम चुनाव 2021 के तहत अजमेर ग्रामीण की नौ ग्राम पंचायतों में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सूत्रांे के अनुसार 22 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए 21 जनवरी को स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल रवाना होंगे जो ग्राम पंचायतों सेंदरिया, कायड़, नारेली, घूघरा, माकड़वाली, हाथीखेड़ा, तबीजी, दौराई एवं सोमलपुर के लिए पंच व सरपंच का निर्वाचन कराएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने उक्त निर्वाचन क्षेत्रों में निवास कर रहे कामगारों के मताधिकार की सुविधा के लिए मतदान दिवस 22 जनवरी को सवैतनिक अवकाश के आदेश जारी किए हैं। चुनाव के दौरान कोविड-19 नियमों की पालना सभी को करनी होगी। The post अजमेर में नौ ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारियां पूर्ण appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/preparation-complete-for-election-in-9-gram-panchayats-in-ajmer/

ख्वाजा साहब के उर्स का झंडा आठ फरवरी को चढ़ाया जाएगा

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें सालाना उर्स का झंडा आगामी आठ फरवरी को अजमेर दरगाह के बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा। अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ से गुरुवार रात जमादिउल आखिर का चांद दिखाई देने एवं हिलाल कमेटी की पुष्टि के बाद यह तय हो गया कि ख्वाजा साहब के 809वें सालाना उर्स का झंडा आठ फरवरी को अजमेर दरगाह के 85 फुट ऊंचे बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा। झंडे की रस्म परंपरागत तरीके से भीलवाड़ा का गौरी परिवार पूरी करेगा और इस रस्म के साथ ही उर्स की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। हालांकि आने वाले दिनों में दरगाह कमेटी की ओर से उर्स के अधिकृत कार्यक्रम की सूचना नाजिम द्वारा की जाएगी लेकिन उर्स विधिवत रूप से रजब का चांद दिखाई देने पर 12 या 13 फरवरी से शुरू होगा। उर्स के मौके पर छह दिनों तक खुलने वाला जन्नती दरवाजा भी 12 फरवरी को खोल दिया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते उर्स में भीड़ को तो नहीं आने दिया जाएगा लेकिन दरगाह में धार्मिक रस्में परंपरागत तरीके से खादिम समुदाय पूरी करेगा। चांद दिखाई देने के साथ ही अब 20 जनवरी को ख्वाजा साहब की महाना छठी भी होगी। उसके बा...

अजमेर : ख्वाजा साहब के उर्स का झंडा आठ फरवरी को चढ़ाया जायेगा

Image
The flag of Khwaja Saheb Urs will be offered in Ajmer on February 8 अजमेर। राजस्थान के अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 809वें सालाना उर्स का झंडा आगामी आठ फरवरी को अजमेर दरगाह के बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा। अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ से गुरुवार रात जमादिउल आखिर का चांद दिखाई देने एवं हिलाल कमेटी की पुष्टि के बाद यह तय हो गया कि ख्वाजा साहब के 809वें सालाना उर्स का झंडा आठ फरवरी को अजमेर दरगाह के 85 फुट ऊंचे बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा। झंडे की रस्म परंपरागत तरीके से भीलवाड़ा का गौरी परिवार पूरी करेगा और इस रस्म के साथ ही उर्स की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। हालांकि आने वाले दिनों में दरगाह कमेटी की ओर से उर्स के अधिकृत कार्यक्रम की सूचना नाजिम द्वारा की जाएगी लेकिन उर्स विधिवत रूप से रजब का चांद दिखाई देने पर 12 या 13 फरवरी से शुरू होगा। उर्स के मौके पर छह दिनों तक खुलने वाला जन्नती दरवाजा भी 12 फरवरी को खोल दिया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते उर्स में भीड़ को तो नहीं आने दिया जाएगा लेकिन दरगाह में धार्मिक रस्में परंपरागत तरीके से खादिम समुदाय पूरी करेगा। चांद दिखाई दे...

निकाय चुनाव में शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन, नहीं हुई प्रत्याशियों की घोषणा

Image
अजमेर। राजस्थान में निकाय चुनाव के मद्देनजर अजमेर जिले की अजमेर नगर निगम, किशनगढ़ नगर परिषद तथा केकड़ी, सरवाड़ व विजयनगर नगरपालिकाओं में शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के बावजूद खबर लिखे जाने तक दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस व भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। कमोबेश यही स्थिति राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी तथा आम आदमी पार्टी की भी हैं। दोनों ही दलों ने अजमेर नगर निगम के सभी 80 वार्डों पर उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा की है। आरएलपी ने तो एक कदम आगे बढ़ाते हुए अजमेर नगर निगम चुनाव घोषणापत्र ही जारी कर दिया है। अजमेर शहर में निकाय चुनाव की गहमागहमी तेज है और आज भी अधिकृत उम्मीदवार के अभाव में संभावित प्रत्याशियों ने बतौर निर्दलीय नामांकन पत्र भरने का सिलसिला जारी रखा। इस बीच जिला निर्वाचन विभाग ने अजमेर के जवाहर रंगमंच तथा बोर्ड ऑफिस कार्यालय सभागार में चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया। राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण में ईवीएम मशीन व चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी गई। The post निकाय चुनाव में शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन, नहीं हुई प्रत...

अजमेर : धारदार हथियार के साथ दो आरोपी अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर शहर के क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने आज धारधार हथियार के साथ दो अलग अलग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस से पुष्ट जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र की नई चौपाटी से दरगाह क्षेत्र के रहने वाले फरहान को धारधार छुरी के साथ गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा आरोपी कोटड़ा के नजदीक मंगलम फ्लैट के पास से पुलिस के हत्थे चढ़ाए यह आरोपी भी दरगाह क्षेत्र का रहने वाला फुरकान है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की है। The post अजमेर : धारदार हथियार के साथ दो आरोपी अरेस्ट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/two-accused-arrested-with-sharp-weapons-in-ajmer/

अजमेर में पहले चरण में 23 हजार 360 वैक्सीन की सौगात

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले को आज पहले चरण में 23 हजार 360 वैक्सीन की सौगात मिल गई। मकर संक्रांति के मौके पर प्राप्त वैक्सीन से जिला प्रशासनए स्वास्थ्य विभाग खुशगवार नजर आया। पुष्ट जानकारी के मुताबिक आज प्राप्त वैक्सीन कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर से अजमेर लाई गई। इस बीच घूघरा घाटी बालाजी पर वैक्सीन लाने वाले वाहन को सजाया गया। वैक्सीन का पहला चरण 16 जनवरी को जिले के सात सेंटरों पर वैक्सीनेशन के साथ शुरू किया जाएगा जिसके तहत 11 हजार हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन इसी जनवरी माह की 16,18, 19, 22, 23, 25, 27, 29 व 30 जनवरी को लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केके सोनी के अनुसार आज प्राप्त वैक्सीन की पहली खेप में से कुछ वैक्सीन सेना को भी दी जाएगी और यह वैक्सीन लगातार चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होती रहेगी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लाने के लिए अजमेर से विशेष वाहन जयपुर भेजा गया और वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच अजमेर स्थित स्वास्थ्य भवन लाकर नियमानुसार स्टोरेज किया गया। स्वास्थ्य भवन पहुंचने पर वैक्सीन की अगवानी संयुक्त निदेशक डॉ इंद्रजीत सिंह ने की। The p...

अजमेर ‘जार’ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

Image
अजमेर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत बुधवार को जार की अजमेर ईकाई की ओर से पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में पत्रकारों पर लगातार हो रहे जानलेवा हमलेए हत्या और जान से मारने की धमकियों की घटनाओं को देखते हुए महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किए जाने की मांग की गई है। जयपुर के पत्रकार अभिषेक सोनी की हत्या और वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट्स गिरधारी पालीवाल पर जानलेवा हमले के बाद प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग जार ने पुरजोर तरीके से उठाई है। जार की अजमेर इकाई के अध्यक्ष अकलेश जैन के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया और जार के प्रतिनिधि मंडल ने माला पहनाकर शर्मा का स्वागत किया। जैन ने कहा कि अजमेर में बीते माह एक समाचार चैनल के प्रतिनिधि के साथ आरएसी के जवान ने वर्दी का रूआब दिखाते हुए मारपीट की तथा सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इस बारे में जार ने मामला उठाया तब कहीं जाकर पुलिस सक्रिय हुई तथा कार्रवाई की। जयपुर के युवा पत्रकार अभिषेक स...

अजमेर : पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित पोक्सो मामलों की विशेष अदालत संख्या एक ने आज 13 वर्षीय मंदबुद्धि नाबालिग के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा एवं अर्थदंड से दंडित किया। लोक अभियोजक रुपेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि अलवरगेट थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग के परिजनों ने तीन अक्टूबर 2018 को अलवरगेट थाने में प्रकरण दर्ज कराया था जिसमें बताया गया कि आरोपी ने मंदबुद्धि बालिका जिसकी मां का देहांत हो चुका था के साथ चॉकलेट गोली बिस्किट के आधार पर बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया। प्रकरण के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में चार्जशीट पेश की जिसकी निरंतर चली सुनवाई के बाद आज पोक्सो मामलों के न्यायाधीश रतनलाल मूंड ने अहम फैसला देते हुए दुष्कर्म के आरोपी विकास उर्फ कालू को बीस साल की सजा तथा विभिन्न धाराओं में तीस हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। हत्या के प्रयास में फरार आरोपी दबोचा अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना अधिकारी कंवरपाल सिंह ने बताया कि थाने में आरोपी ग्र...

नगर निगम चुनाव: अजमेर में भाजपा ने चलाया महासम्पर्क अभियान

Image
अजमेर। नगर निगम चुनाव 2021 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार का बुधवार को पुरजोर तरीके से आगाज कर दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने महासंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मेरा परिवार, भाजपा परिवार तथा मेरा वोट भाजपा को संकल्प के साथ चुनाव प्रचार किया जाएगा। अजमेर निगम चुनाव प्रभारी चतुर्वेदी ने बताया कि महासम्पर्क अभियान के जरिए हर बूथ तक पहुंचकर आमजन को पार्टी की नीतियों के बारे मे बताएंगे व नए लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल व उपलब्धियों की जानकारी तथा कांग्रेस के कुशासन के बारे में जनता तक सच पहुंचाने का कार्य इस महासम्पर्क अभियान के माध्यम से किया जाएगा। महासंपर्क अभियान के माध्यम से सभी वर्गों तक भाजपा पहुंचेगी। इस अभियान के आगाज मे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाड़ा, उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व डिप्टी मेयर संपत सांखला, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, श्रीकिशन सोनगरा, अरविंद यादव,...

भारत केंद्रित शिक्षा से ही होगा भारत का भाग्योदय : शिवप्रसाद

Image
विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त की वेबसाइट तथा ई-पत्रिका विभा मंथन का लोकार्पण अजमेर। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत की शिक्षा का केंद्र पश्चिम ही रहा क्योंकि अंग्रेजों ने भारतीयों के मस्तिष्क में इस बात को गहराई तक बैठा दिया कि जो कुछ अच्छा है और जो कुछ भी श्रेष्ठ है वह सभी पश्चिम में ही है, भारत तो सदैव से ही अनपढ़ लोगों का देश रहा दुर्भाग्यवश भारत के प्रारंभिक नेतृत्वकर्ताओं ने भी अंग्रेजों द्वारा पढ़ाए गए इस पाठ को अक्षरश स्वीकार कर लिया। यही कारण रहा कि आजादी के बाद से अब तक भारत की शिक्षा पश्चिम की नकल पर ही आधारित रही जबकि भारत सदियों से संपूर्ण विश्व के लिए शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा। नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय इसके महत्वपूर्ण प्रमाण है। शिक्षा नीति 2020 एक बार फिर भारत केंद्रित शिक्षा की बात करती है जो कि एक स्वागत योग्य कदम है क्योंकि भारत केंद्रित शिक्षा से ही भारत का भाग्योदय संभव है। यह विचार मंगलवार को फायसागर रोड स्थित हँस पैराडाइज में आयोजित विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के वेबसाइट और ई पत्रिका के लोकार्पण एवं श्रद्धेय जयदेव पाठक स्मृति पुरस्कार समा...

D-Mart में जॉब के लिए आवेदन करना चाहते है ?

Image
अजमेर डी मार्ट में जॉब , आपमें से कई लोग है जो की डी मार्ट अजमेर में जॉब के लिए आवेदन करना चाहते है जो दिल थाम कर बैठिये आज आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिलने वाली है। कई युवा जिनको नौकरी की बहुत जरुरत है है जिनमे से कई अपनी शिक्षा के साथ भी जॉब करने को तैयार है। वह कई ऐसी जगह जॉब की तलाश करते है जहां उनकी जॉब सिक्योरिटी रहे और तन्खा भी बर्बर मिलती रहे और अजमेर शहर में गिनी चुनी ही ऐसी जगह है जैसे डी मार्ट , डोमिनोस , मेक डी , व अन्य और यदि अप्प डी मार्ट अजमेर में जॉब की तलाश कर रहे है तो आपको निचे दिए गए लिंक पर जाकर डी मार्ट में सीधे आवेदन करना चाहिए। Click here for Job in D-Mart Ajmer Panchsheel colony अन्य जॉब्स की अपडेट पर क्लिक कीजिये और इस लिंक को सेव करलें ताकि समय समय पर आप नई नौकरी भी देख सके। The post D-Mart में जॉब के लिए आवेदन करना चाहते है ? appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/job-in-dmart-ajmer-panchsheel-colony-for-boy-and-girl/

राजस्थान मा शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढाई

Image
RBSE extends application date for exam अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अब अन्तिम अवसर के रूप में बोर्ड परीक्षाएं-2021 के लिये आनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अजमेर मुख्यालय स्थित बोर्ड सचिव द्वारा जारी आदेशों में कोविड-19 महामारी के चलते अनेक बच्च्चों ने परीक्षा आवेदन नहीं भरा है। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ अब 18 जनवरी 2021 तक आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। बोर्ड प्रबंधन ने मूल तारीख सहित दो बार तारीख बढ़ाकर विद्यार्थियों को राहत दी है। इससे पहले आठ जनवरी अन्तिम तिथि थी। The post राजस्थान मा शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढाई appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/rbse-extends-application-date-for-exam/

पुष्कर में बंदर की हत्या करने के आरोप में नाथ साधू अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर तीर्थराज पुष्कर में पुलिस ने काले मुंह के बंदर (लंगूर) की हत्या करने के आरोप में जोधपुर घाट पर स्थित गोरखनाथ मंदिर में रहने वाले एक नाथ साधू को गिरफ्तार किया हैं। घटनाक्रम के अनुसार जोधपुर घाट पर नाथ संप्रदाय के साधू राजेंद्र नाथ ने आज एयरगन से दो राउंड फायरिंग कर बंदर को मार दिया। बंदूक की आवाज के चलते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और आरोपी साधू मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुष्कर थाना पुलिस के सीआई राजेश मीणा मय जाब्ते के तथा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसका असर यह हुआ कि पुष्कर पुलिस को अजमेर क्लाक टावर थाना प्रभारी दिनेश कुमावत के सहयोग से अहम सफलता मिली। अजमेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा फरार साधू ट्रेन में बैठकर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी साधू के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अजमेर के पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा ने पुलिस को चंद घंटों में ही सफलता के लिए दिनेश कुमावत सहित पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। The post पुष्कर मे...

अखिल भारतीय सिन्धू संत समाज भी राममंदिर निर्माण में करेगा सहयोग

Image
अजमेर। सनातन धर्म की प्रेरणा से अयोध्या में निर्मित हो रहे श्रीराम मदिंर निर्माण के लिए अखिल भारतीय सिन्धू संत समाज ट्रस्ट से रूपए 21 लाख व देश के आश्रमों तथा घर घर से राशि एकत्रित कर सहयोग करेगा। यह निर्णय अखिल भारतीय सिन्धू संत समाज की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजमेर में आयोजित बैठक में लिया गया। शादाणी दरबार के संत युधिष्ठरलाल व महामण्डलेश्वर हंसराम उदासीन ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में अलग अलग सत्रों में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सनातन धर्म प्रचार के लिए विशाल रथ शादाणी दरबार रायपुर की ओर से तैयार करवाया जाएगा और देश भर में संतों द्वारा रथयात्रा का आयोजन होगा। आगामी सितम्बर माह में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। देशभर में लाॅकडाउन के समय आमजन हितार्थ सेवाकार्य किए गए और उसी कार्य को आगे बढाने के लिए तीन सेवा कार्यों को नियमित करने का निर्णय लिया गया जिसमें पक्षियों के लिए दाना व्यवस्था, गाय माता के लिए चारा व सेवा एवं जरूरतमंद परिवारों को भण्डारे की व्यवस्था देश भर के सभी आश्रमों में की जाएगी। 25वीं सिन्धु दर्...

भीम से निकाली गई टैक्टर किसान यात्रा अजमेर पहुंची

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में देवडूंगरी एवं राजसमंद जिले के भीम से निकाली गई किसान ट्रैक्टर यात्रा आज यहां पहुंची। मजदूर किसान शक्ति संगठन की ओर से निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा रास्ते भर नुक्कड़ नाटकों के जरिए चेतना जागृति का काम कर रही है और आंकड़ों के साथ जनता को यह जता रही है कि कृषि कानून के तीनों बिल देश के किसानों के खिलाफ है। यात्रा की अगुवाई कर रहे मजदूर किसान नेता शंकर सिंह ने कहा कि हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि कृषि कानूनों के जरिए मंडियों को प्राइवेट हाथों में न जाने दे क्योंकि इससे जमाखोरी बढ़ेगी और किसानों के साथ साथ आम जनता के लिए भी संकट खड़ा होगा क्योंकि जब निजी धनपतियों के हाथों में गोदामों की चाबी होगी तो राशन की दुकानों पर भी समय पर एवं उचित मूल्य पर राशन वितरण नहीं हो सकेगा। उन्होंने सवाल किया कि इलेक्ट्रॉल बॉंड के नाम पर बांटे गए छह हजार करोड़ रुपए कहां से आए। इसे गुप्त क्यों रखा जा रहा है। केंद्र ये क्यों नहीं बताती कि ये पैसा किस धनपति ने दिया। अजमेर पहुंचने पर किसान ट्रैक्टर यात्रा का पीसीयूएल संगठन की ओर से बजरंगगढ़ चैराहे पर अगवानी की गई। यात्रा यहां से अपने अग...

अजमेर : 65वीं राजस्थान राज्य टेबिल टेनिस प्रतियोगिता 2020

Image
अजमेर। 65वीं राजस्थान राज्य टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन जूनियर बालक व बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। लीग कम नाॅकआउट आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में 12 जिलों से 36 व बालिका वर्ग में 12 जिलों से 35 प्रतिस्पर्धी पदक के लिए मैदान मे उतरे। प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग के पहले सेमीफाईनल में जयपुर के दक्ष जैन ने कांटेदार मुकाबले में जयपुर के ही नमन शर्मा को 4-3 से हराकर तथा दूसरे सेमीफाईनल में कोटा के यथार्थ बरथूनिया ने अजमेर के देवाशं मुद्गल को 4-3 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया। देवांश व नमन सयुक्त तृतीय स्थान पर रहे। फाईनल में दक्ष जैन ने यथार्थ बरथूनिया को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। जूनियर बालिका वर्ग के पहले सेमीफाईनल में जयपुर की नन्दनी नागौरी ने जोधपुर की सुनिधि को 4-1 से हराकर तथा दूसरे सेमीफाईनल में कोटा की प्रियांशी प्रजापति ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7वां गेम 13-11 अंक के फासले से जयपुर की आध्या सिन्हा को 4-3 से हराकर फाईनल में प्रवेश किया। सुनिधि एवं आध्या ने सयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया वही ...

ब्यावर के साकेत नगर में रामसेवकों ने किया रामधुन संकीर्तन

Image
ब्यावर। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह समिति की ओर से शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें रामसेवकों के साथ आमजन भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि रविवार को माधव मंडल की ओर से साकेत नगर में रामधुन संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिला सह प्रमुख पृथ्वीसिंह भोजपुरा व खंड संघचालक शशिकांत मिश्रा ने प्रभु श्रीराम का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पृथ्वीसिंह ने कहा कि कहा कि भारत की धरती पर आदिकाल से सनातन धर्म का शासन रहा है। जब भी हिंदू संगठित होते हैं तो इतिहास बदलता है। अयोध्या में बनने वाला भव्य और दिव्य मंदिर भी विश्व में एक नया इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर हमारी श्रद्धा का मूर्तिमान स्वरूप है। हम किसी न किसी रूप में रामसेतु निर्माण में भी थे और सौभाग्यशाली हैं कि अब श्रीराम मंदिर निर्माण में भी भागीदार बन रहे हैं। हमें हनुमान, जामवंत या गिलहरी बनकर मंदिर निर्माण में सहयोग करना है। मंडल प्रमुख शशांक बंसल व हिमांशु अवस्थी ने रामनाम संकीर्तन करवाया। धर्म पर मर जाना महापुरुषों का काम.., ह...

अजमेर : टैम्पों की टक्कर से घायल ASI की उपचार के दौरान मौत

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक की रविवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जिससे थाने सहित पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। सूत्रों के अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक उगमाराम चौधरी (45) 29 दिसंबर 2020 को राजकार्य से लोहागल तिराहे पर जा रहे थे, जहां ग्लोबल कॉलेज के पास एक गैस एजेंसी के लोडिंग टैम्पो ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना के बाद घायल चौधरी को तुरंत नजदीक के निजी क्षेत्रपाल चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। मृतक चौधरी के शव को राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक चौधरी के रिश्तेदार सुशील ने आक्रोश व्यक्त करते हुए शहर में अवैध टैंपो संचालन पर रोकथाम की मांग की है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से उनके परिवार को यथा सहयोग दिलाए जाने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि मृतक चौधरी अपनी बेटी की शादी फरवरी माह की नियत तिथि पर करने की तैयारी में जुटे थे लेकिन अब वह अपने हाथों कन्यादान भी नहीं कर पाएंगे। पुलिस ने गैस एजेंसी उदय गैस के टैंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। The post अजमेर : टैम्...

अजमेर नगर निगम चुनाव : भाजपा से टिकट की चाह में 80 वार्डों से 500 आवेदक

Image
अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव की घोषणा होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी शहर जिला ईकाई तूफानी गति से चुनावी समर में उतर गई है। शनिवार को पार्षद पद पर चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदनों की स्क्रूटनी का कार्य मंडल स्तर पर पूरा कर लिया गया। अब तक 80 वार्डों से 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। रविवार को भी आवेदक निकाय चुनाव प्रभारी अरुण चतुर्वेदी के समक्ष अपनी दावेदारी कर सकते हैं। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष प्रियशील हाडा ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर आमजन में भाजपा के प्रति विश्वास है। प्रत्येक वार्ड से भाजपा का पार्षद बनना तय है। इसी आधार पर अजमेर नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनना तय है। भाजपा पदाधिकरियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत व शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों के प्रयासों से भाजपा निश्चित ही विजयश्री प्राप्त करेगी। पार्षद चुनाव लड़ने का इच्छुक प्रत्येक व्यक्ति भाजपा से ही आवेदन करना चाहता है, क्योंकि उसे इस बात का पूर्णतः आभास है कि भाजपा ही इस बार विजयश्री प्राप्त करेगी। दिनांक 10 जनवरी को निकाय चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी के अजमेर आगमन पर यदि कोई आवेदक प्...

अजमेर में सट्टे की पर्चियां काट रहे छह आरोपी अरेस्ट

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के वैशाली नगर में बधिर विद्यालय के सामने पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मधुर कालेज के पास से सट्टे की पर्चियां काट रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नरेन्द्र सिंह, कमल, छोटू, देवेंद्र सिंह, जावेद मुगल, महावीर सैनी है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 42 हजार 830 रूपए नकद भी बरामद किए गए हैं। एक अन्य मामले में पुलिस ने शिवमंदिर चौपाटी पर तलवार लेकर घूम रहे सुल्तान नामक युवक को तलवार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि वह कहां वारदात को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुल्तान के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। The post अजमेर में सट्टे की पर्चियां काट रहे छह आरोपी अरेस्ट appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/six-arrested-for-gambling-at-makarwali-road-in-ajmer/

अजमेर में फीस को लेकर अभिभावकों का सेंट एंसलम स्कूल के बाहर प्रदर्शन

Image
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों से फीस वसूली का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया है और आज अभिभावकों ने इसे लेकर एक स्कूल के आगे प्रदर्शन किया। अजमेर की प्रसिद्ध मिशनरी स्कूल सेंट एंसलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर अभिभावकों ने प्रदर्शन किया और वैश्विक महामारी कोरोना काल की फीस वसूली के दबाव पर विरोध दर्ज कराया। अभिभावक विनित कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से फीस जमा कराने के मोबाइल संदेश भेजे जा रहे है। फीस जमा न कराने की स्थिति में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा परिणाम रोकने की धमकी दी जा रही है। आनलाईन कक्षाएं भी बंद हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद फीस वसूलने की चेष्टा कर रहा है जिसके विरोध में अभिभावक स्कूल पहुंचे लेकिन प्राचार्य नहीं मिले। अभिभावकों ने अजमेर नगर निगम चुनावों में सभी राजनीतिक दलों से फीस के मुद्दे को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करने की भी मांग की है। The post अजमेर में फीस को लेकर अभिभावकों का सेंट एंसलम स्कूल के बाहर प्रदर्शन appeared first on Sabguru News . source https://www.sabguru.com/parents-protest-outsid...

अजमेर : खरवा में बालक की हत्या का पर्दाफाश, नाबालिग डिटेन

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के ग्राम खरवा में पिछले दिनों हुई एक बालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक जगदीशचंद्र शर्मा ने बताया कि छह जनवरी को ग्राम खरवा कन्या विद्यालय के पास पुरानी घुड़शाला पर एक बच्चे की लाश पड़ी है और उसके हाथ पैर लोहे के तार से बंधे हैं। थाना सदर सीआई सुरेंद्र सिंह ने घटना की सूचना के बाद मृतक की पहचान जयराज (17) निवासी चंडावल (पाली) हाल पावर हाउस के पीछे खरवा के रूप में की और अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान में यह बात निकलकर सामने आई कि मृतक जयराज और उसके हमउम्र दोस्त पांच जनवरी को दोपहर एक बजे खंडर की छत पर पतंग उड़ा रहे थे। उस बच्चे से जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने जयराज की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने जयराज की हत्या करने वाले आरोपी बालक को विधि विरुद्ध श्रेणी में डिटेन किया है। पुलिस कप्तान शर्मा ने बताया कि दोनों में पतंग उड़ाने के दौरान सुअरों पर पत्थर फेंकने और उसके बाद टीशर्ट गंदी होने को लेकर विवाद हो गया। विधि विरुद्ध संघर्ष बालक ने पत्थर उठाकर जयराज को मारा जिसके ...

श्रीराम मंदिर निर्माण में हर परिवार निभाए भागीदारी : धर्मराज

Image
ब्यावर/अजमेर। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति की बैठक शुक्रवार को नगर संघचालक बनवारीलाल पारीक की अध्यक्षता में आशापुरा माता मंदिर परिसर में आहूत की गई। बैठक में विभाग प्रचारक धर्मराज ने कहा कि बीते 492 वर्षों से हिंदुओं ने आंखों में जो स्वप्न संजो रखा है वह अब साकार होने जा रहा है। निधि समर्पण अभियान का मकसद धन संग्रह करना नहीं बल्कि श्रीराम मंदिर का विषय जनमानस तक पहुंचाना है। अयोध्या में रामलला जन्मभूमि पर बन रहे इस मंदिर में हर व्यक्ति भागीदार बनना चाहता है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार इस धार्मिक सेवा से वंचित न रहे। नगर संयोजक विनोद धीमान ने नगर समिति, मंडल व बस्ती टोली की जानकारी देते हुए अभियान की तैयारियों पर प्रकाश डाला। सह प्रचार प्रमुख सुमित सारस्वत ने बताया कि 15 जनवरी से देशभर में शुरू होने वाले अभियान के तहत धन संग्रह कार्य की सुचारु व्यवस्था के लिए निधि प्रमुख नियुक्त कर रामसेवकों को कार्य सौंपे गए। अवध में रामलला का हो भव्य मंदिर निर्माण….दोहराया गया। बैठक में विभाग कार्यवाह रविशंकर पारीक, बहादुर सिंह, पृथ्वीसिंह भो...

अजमेर नगर निगम चुनाव के लिए सरगर्मियां हुई तेज

Image
अजमेर। राजस्थान में आगामी 28 जनवरी को होने वाले अजमेर नगर निगम चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। किशनगढ़ नगर परिषद तथा केकड़ी, सरवाड़ एवं विजयनगर में भी चुनाव होने हैं। निकाय चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवार नगर निगम कार्यालय में अनापत्ति प्रमाण लेने के लिए कतारबद्ध खड़े हैं। दावेदारों को निगम की ओर से नगरीय विकास कर, गृहकर, दुकान किराया आदि बातों की नियमानुसार चुनाव आवेदन से पूर्व अनापत्ति प्रमाण लेना आवश्यक है। चुनाव लड़ने वाले दावेदार यहां कांग्रेस एवं भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए जुगत लगा रहे हैं। भाजपा ने तो चुनाव प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। इतना ही नहीं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रभारी अरुण चतुर्वेदी अजमेर में बैठक ले चुके हैं। कांग्रेस में भी टिकट के दावेदार टिकट के लिए स्थानीय नेताओं तक प्रयास कर रहे हैं। दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रमुख नेताओं के यहां उम्मीदवारी के इच्छुक आवेदकों की भागदौड होने लगी है। आम आदमी पार्टी पिछले छह महीने से नगर निगम के सभी 80 वार्डों पर अपने प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा कर चुकी है और अब भारतीय पब्लिक लेबर पार्टी ने भी निगम के सभी व...

अजमेर : प्रथम चरण में 20 हजार कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स का होगा वैक्सिनेशन

Image
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि अजमेर जिले के लिए प्रथम चरण में बीस हजार कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सिनेशन के लिए विभाग पूर्ण रूप से सजग है। डॉ. सिंह अजमेर के पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में दूसरे चरण के तहत ड्राइ रन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन कब से लगेगी इसका कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन जिले के सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह तैयार है। इन केंद्रों पर गाइडलाइन के अनुसार कोरोना वैक्सीन लगाने से पहले प्रतीक्षा कक्ष और वैक्सिनेशन के बाद विश्राम कक्ष की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों में भी वैक्सिनेशन को लेकर उत्साह है। सभी की यह कामना है कि बिना किसी भय और भ्रम के यह काम शुरू हो सके। इस मौके पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने बताया कि वैक्सिनेशन के लिए 170 टीमें गठित की गई है जो जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक केंद...

अजमेर ‘जार’ ने उठाई प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

Image
अजमेर। जयपुर के पत्रकार अभिषेक सोनी की हत्या और वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट्स गिरधारी पालीवाल पर जानलेवा हमले के बाद प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग जार ने पुरजोर तरीके से उठाई है। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को अजमेर ईकाई की ओर से कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में पत्रकारों पर लगातार हो रहे जानलेवा हमले, हत्या और जान से मारने की धमकियों की घटनाओं को देखते हुए महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ध्यान प्रदेश में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ और इस स्तम्भ से जुड़े कलम के सिपाहियों पर हो रहे जानलेवा हमलों और हत्याओं की तरफ दिलाया गया हैं। जयपुर के युवा पत्रकार अभिषेक सोनी की हाल ही एक जानलेवा हमले में मौत हो गई। उसका कसूर इतना था कि एक युवती को बदमाशों से बचाने की कोशिश की तो उस पर बदमाशों ने जानलेवा हमला करके लहुलूहान कर दिया। कई दिनों तक संघर्ष के बाद उसकी मौत हो गई। राजस्थान पत्रिका के व...

फ्रंट कॉरीडोर का ज्यादा से ज्यादा लाभ राजस्थान के लोगों को मिले : अशोक गहलोत

Image
अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि रेलवे का फ्रेट कॉरीडोर का ज्यादा से ज्यादा लाभ राज्य के लोगों को मिले इसका केंद्र सरकार को प्रयास करना चाहिए। गहलोत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के तहत 306 किलोमीटर लंबे न्यू रेवाड़ी-न्यू किशनगढ़-मदार रेलखंड (अजमेर) को राष्ट्र को समर्पित के वर्चुअल कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने आज की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शिता से भारत में विकास का दिन सभी को देखने को मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष छह हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइ वाले भिवाड़ी में भी फ्रेट कॉरीडोर स्टेशन खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सीमाओं से लगते राजस्थान के जैसलमेर एवं बाड़मेर को कांडला (गुजरात) से जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि ये क्षेत्र रिफाइनरी के मामले में नई उपलब्धि हासिल कर रहे है। गहलोत ने पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन के साथ साथ अजमेर को टोंक रेलवे से जोड़ने का मुद्दा भी उठाया। कार्यक्रम में अजमेर जिले के न्यू किशनगढ़ कॉरीडोर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारो...