अजमेर : कच्ची बस्ती महासभा ने विधायक देवनानी का पुतला फूंका

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासूदेव देवनानी की शव यात्रा निकाल कर उनके पुतले का दहन किया।

अजमेर कच्ची बस्ती महासभा के अध्यक्ष दीनदयाल पंवार के नेतृत्व में वैशालीनगर मजदूरों की चौखटी पर कच्ची बस्तियों के रहवासियों ने एकत्रित हो, जमकर देवनानी के खिलाफ नारेबाजी कर उनका विरोध किया।

देवनानी पर आरोप है कि उन्होंने विधानसभा में अजमेर के नागफनी, बोराज़, शास्त्री नगर, राजीव कॉलोनी इत्यादि इलाकों में वन विभाग की जमीन पर स्थित कच्ची बस्तियों से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। उन्होंने विधानसभा में सवाल उठाकर सरकार दबाव बनाने का कुप्रयास किया।

अजमेर शहर कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल ने भी देवनानी को घेरा और कहा कि वे गरीबों के आशियाने उखाड़ने का कुप्रयास कर रहे है, जिसे सफल होने नहीं दिया जाएगा। जो लोग 60-70 साल से घरों में रह रहे है उन्हें उजाड़ने का ख्याल भाजपा राज में क्यों नहीं आया?

किशनगढ में काटन फैक्ट्री में आग

अजमेर जिले के किशनगढ़ के नजदीक स्थित एक काटन फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रूपयों के माल का स्वाहा हो गया। पुष्ट जानकारी के मुताबिक किशनगढ़ से नसीराबाद हाईवे रोड स्थित सिलोरा औद्योगिक क्षेत्र की किशनगढ़ एलएलपी काटन फैक्ट्री में आज सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई।

आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री में रखा माल धू धू कर स्वाह हो गया। आग की सूचना पर किशनगढ़ से आग की शिकार फैक्ट्री पर पहुंच अग्निशमन की गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। भयावह आग में लाखों के माल के स्वाह होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय पुलिस आग के कारणों व नुकसान की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

पुष्कर सरोवर में उतराता मिला शव

अजमेर के पुष्कर स्थित पवित्र सरोवर में आज सुबह एक वृद्ध का शव तैरता हुआ मिला। पुष्ट जानकारी के मुताबिक पवित्र पुष्कर सरोवर के रामघाट पर एक वृद्ध का शव तैरता मिला। घाट पर मौजूद स्थानीय नागरिकों एवं पुरोहितों ने मृतक वृद्ध की लाश को सरोवर से बाहर निकाला। लाश मिलने की सूचना पर पुष्कर थानापुलिस व पुलिस मित्र की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पुष्कर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मृतक के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

The post अजमेर : कच्ची बस्ती महासभा ने विधायक देवनानी का पुतला फूंका appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/kacchi-basti-mahasabha-burnt-effigy-of-ajmer-mla-vasudev-devnani/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे