अजमेर : अग्रवाल महिला समिति के फाग उत्सव में फाग गीतों की धूम

 

अजमेर। अग्रवाल महिला समिति अजमेर होली स्नेह मिलन फाग महोत्सव 2022 का आयोजन शुक्रवार को अग्रवाल स्कूल में किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए महापौर बृजलता हाड़ा ने कहा कि अग्रवाल महिला समिति एक बहुत पुराना और जाना पहचाना संगठन है। यह संगठन समय-समय पर महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम करता रहता है और आज होली स्नेह मिलन के इस कार्यक्रम में जोड़कर अपनाते की अनुभूति हो रही है।

इसके पूर्व समिति संरक्षक मनोहर अग्रवाल ने महापौर का शाब्दिक स्वागत किया और संरक्षक सुषमा गर्ग ने जोधपुरी भाषा में धन्यवाद ज्ञापित किया। संरक्षक प्रतिभा चौधरी ने महापौर को माला पहना कर अभिनंदन किया।

समिति के अध्यक्ष पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि आज के इस होली स्नेह मिलन कार्यक्रम की थीम राधा कृष्ण के ऊपर की गई जिसमें समिति की महिलाएं राधा कृष्ण के रूप में तैयार होकर सम्मिलित हुई। जहां गायक राजकुमारी शर्मा द्वारा फाग के गीतों पर महिलाओं ने फाग महोत्सव का आनंद उठाया।

अग्रवाल ने बताया कि राधा कृष्ण के रूप में तैयार होकर आए सदस्यों में से वर्षा फतेहपुरिया, सोना गर्ग को प्रथम और राधिका अग्रवाल और स्मृति अग्रवाल ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया साथ ही राधा कृष्ण के रूप में सज कर आए सभी सदस्यों को भी पुरस्कार दिया गया।

आज के कार्यक्रम की व्यवस्थओं में सचिव स्मिता बंसल, सरिता पालीवाल, अरुणा गर्ग, अरुणा जिंदल, प्रिय बंसल, अनुपमा अग्रवाल, अनीता गोयल, मिनी मित्तल, दीपा गर्ग, नीलम अग्रवाल, सुनीता गोयल का सहयोग रहा।

The post अजमेर : अग्रवाल महिला समिति के फाग उत्सव में फाग गीतों की धूम appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/agarwal-mahila-samiti-ajmer-ka-faag-utsav-2022/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे