अजमेर में पाली की नाबालिग लडकी से रेप कर चाकूओं से गोदकर हत्या
अजमेर। सोशल मीडिया पर अजमेर के एक युवक से फ्रेंडशिप करना पाली जिले की एक नाबालिग लडकी को भारी पडा। लडकी को न केवल हवस का शिकार बनाया गया बल्कि बाद में चाकूओं से गोद कर युवक ने उसकी हत्या कर दी।
घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। नाबालिग लड़की (19) से पहले रेप किया गया। फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। जो आत्महत्या की कोशिश कर रहा था।
जांच में सामने आया कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद युवक ने फोन कर लड़की को बुलाया था। वह लडकी पर शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन मना कर दिया था। पुलिस ने लड़की की पहचान होने के बाद शव को अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस को पीसांगन थाना क्षेत्र के करनोस के धुंवाडिया गांव की सीमा के पास मांगलियावास हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर जंगल में लड़की का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। थाना अधिकारी प्रीति रत्नु जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। मृतका पाली जिले के रास की रहने वाली है। लड़की अपना मोबाइल घर पर ही भूल गई थी। इससे परिवार को पूरे मामले की जानकारी मिली।
लड़की को युवक ने मंगलवार दिन में करीब 3-4 बजे फोन कर बुलाया था। इधर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। देर रात उसका शव कन्नौज के निकट मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
सूचना पर उपखंड अधिकारी, ग्रामीण एडिशनल एसपी के साथ तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के बाद युवती के शव को अजमेर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।
अजमेर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के पास से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। युवक वारदात के वक्त मौके पर मौजूद था। आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि उत्तर प्रदेश निवासी युवक की लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई थी। जो शादी करने लड़की के पास पहुंच गया। उसने दबाव बनाते हुए उसे घर से बाहर बुलाया, फिर उस पर शादी का दबाव बनाया। युवती ने शादी से इनकार कर दिया। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
घटना के बाद ग्रामीण और परिवार के लोग जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में धरने पर बैठे गए। मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। परिवार का आरोप है कि लड़की से गैंगरेप किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एडीएम सिटी राजेंद्र अग्रवाल भी जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे।
रास कस्बे में भारी रोष, दुकानें, प्रतिष्ठान, स्कूल बंद
आलनियावास पाली जिले के रास कस्बे की नाबालिग की अजमेर सीमा से सटे कस्बे में दुष्कर्म के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही बुधवार को रास कस्बे वासियों में भारी रोष व्याप्त हो गया।लोगों ने बाजार बंद करवा दिए और सड़कों पर उतरे गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों दुष्कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा उसे फांसी की सजा की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रदेशभर के रावणा राजपूत समाज में भी भारी रोष व्याप्त होता जा रहा है। सर्व समाज के लोगों में भी इस घटना को लेकर कड़ी शब्दों में निंदा की है।
The post अजमेर में पाली की नाबालिग लडकी से रेप कर चाकूओं से गोदकर हत्या appeared first on Sabguru News.
source https://www.sabguru.com/19-year-old-pali-girl-raped-brutally-murdered-in-ajmer/
Comments
Post a Comment