राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च से

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होगी जिसमें बीस लाख से ज्यादा परीक्षार्थी भाग लेंगे।

अजमेर बोर्ड मुख्यालय सूत्रों के अनुसार कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं 24 मार्च से तथा कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 31 मार्च से शुरू होंगी जिसमें करीब 20 लाख 18 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड प्रबंधन ने पूरे प्रदेश में परीक्षा सामग्री सुरक्षापूर्ण भिजवाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही सोमवार से बोर्ड का कंट्रोल रूम भी शुरू हो जाएगा जो चौबीस घंटे सक्रिय तौर पर काम करेगा।

बोर्ड की परीक्षाओं को सुचारू व सफलतापूर्वक कराने के लिए इस बार बोर्ड प्रबंधन ने मिशन परीक्षा का नाम दिया है। लिहाजा संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के लिए संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी, जिला व पुलिस प्रशासन को आगाह किया गया है। बोर्ड परीक्षा संबंधी सामग्री भेजने की संपूर्ण गतिविधियों की एतहातन वीडियोग्राफी भी करा रहा है।

The post राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च से appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/rajasthan-board-examinations-start-from-24th-march/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे