‘जार’ का फाग महोत्सव आज, भजनों की बहेगी बयार

अजमेर। आस्था की अबीर और गीतों की गुलाल होगी, होली की मस्ती संग श्याम संगत निहाल होगी। बुधवार को आनासागर ‘जेटी’ पर आयोजित होने वाले फाग महोत्सव में ऐसा ही नजारा होगा।

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की ओर से शाम 6 से आयोजित होने वाले फाग महोत्सव में श्रीजी महाराज के कृपापात्र अशोक तोषनीवाल श्याम बाबा के भजनों और फाग गीतों से भक्तों को झुमाएंगे।

महोत्सव में संस्कार भारती के कवि राजेश भटनागर, गोविंद भारद्वाज, प्रदीप गुप्ता, तस्दीक अहमद, मधु खंडेलवाल, सुमन शर्मा, भावना शर्मा काव्य रस भी बरसाएंगे। अशोक शर्मा एंड पार्टी फाग पर नृत्य प्रस्तुतियों से मन मोह लेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली होगी।

सभी श्रद्धालु फूलों से होली खेलकर पिछली बार की तरह इस बार भी आयोजन को यादगार बना सकेंगे। सिटीजन कौंसिल, नगर निगम, भारत विकास परिषद, संस्कार भारती समेत कई संस्थाओं के सहयोग से हो रहे इस महोत्सव में कोविड काल में पीड़ित मानवता की सहायतार्थ निःस्वार्थ सेवा देने वालों का सम्मान भी किया जाएगा।

The post ‘जार’ का फाग महोत्सव आज, भजनों की बहेगी बयार appeared first on Sabguru News.



source https://www.sabguru.com/faag-mahotsav-2022-by-journalist-association-of-rajasthan-ajmer-unit/

Comments

Popular posts from this blog

अजमेर में उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुमे की बड़ी नमाज अदा

अजमेर दरगाह खुलने के बाद अदा की गई जुम्मे की नमाज

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे